samacharsecretary.com

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर कुछ महंगे तोहफे देती दिख रही हैं। हालांकि, इन गिफ्ट्स को देखकर नैनी परेशान भी दिख रही हैं और मायूस भी। भारती सिंह के इस जेश्चर को देखकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर दिख रहे इस वीडियो में भारती सिंह अपने दोनों बच्चों की नैनी के बर्थडे पर उन्हें कुछ कपड़े और जूलरी देती दिख रही हैं। इतने महंगे गिफ्ट्स को देखकर नैनी रिएक्ट भी करती दिख रही हैं। भारती ने कहा- रूपा दी की फैमिली हम ही हैं वीडियो में भारती सिंह कहती दिख रही हैं, 'हैपी बर्थडे रूपा दी। खुश हो गई यार, बच्चों के पास नहीं जा सकती, सेलिब्रेशन नहीं कर सकती तो अब तो रूपा दी की फैमिली हम ही हैं। तो हमें ध्यान रखना चाहिए।' भारती उनसे पूछती हैं कि क्या गिफ्ट्स उन्हें पसंद आया? इसपर वो कहती हैं- हां, बहुत पसंद आया लेकिन सिर्फ कपड़े ठीक थे, जूलरी की क्या जरूरत थी। लोगों ने की भारती की तारीफ लोगों ने भारती के इस अंदाज की तारीफ करते हुए कहा है, 'भारती जैसा कोई नहीं।' एक और ने कहा, 'बहुत प्यारी भारती जी, इसलिए भगवान आपको इतनी सारी खुशियां देते हैं। वहीं एक ने छानबीन करते हुए कहा है, 'क्या कोई मुझे बताएगा कि ये गोल्ड या कुछ और है?' लोगों ने भारती की तारीफ की है जो अपने नैनी की इज्जत भी करती हैं और उन्हें प्यार भी करती हैं। मां ने घर-घर में काम करके कमाना शुरू किया बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में भारती ने बताया था कि उनका बचपन पिता के बिना अकेली मां के सहारे कटा है और उन्होंने काफी तंगी देखी है। पिता के निधन के बाद मां और तीन बच्चों से रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिए थे। भारती ने कहा था कि मां चाहतीं तो दूसरी शादी या रिलेशनशिप में रह सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने बच्चों को पालने के लिए घर-घर में काम करके कमाना शुरू किया। बचपन में घरों से मिलता था बचा हुआ खाना भारती ने एक पॉडकास्ट पर कहा था कि वो भी मां के साथ त्योहारों पर उन घरों में चली जाती थीं और उनके गेट पर बैठी रहती थी। उन्होंने बताया कि जब मां काम कर जाने लगती थीं तो उन्हें वो लोग बचा-खुचा खाना देते थे और उतने से भी सभी बच्चे खुश हो जाते थे। उन्होंने कहा था, 'उनके दिए परसों के कोफ्ते हमारे लिए फ्रेश होते थे।' भारती सिंह ने ये भी कहा था कि वो अपने घर ताम करने वालों के साथ परिवार जैसा व्यवहार करती हैं। उन्हें अपने साथ ही खाने की टेबल पर बैठाती हैं। 'मुझे लगता है कि मेरी मम्मी है वो, मेरी बहन है' भारती ने कहा था कि वो अपने यहां कम करने वालों से परिवार जैसा व्यवहार रखती हैं। उन्होंने कहा था, 'जितनी मेरी हाउस हेल्प हैं न…मैं जहां रहती हूं वो वहां रहती हैं। मैं जहां फ्लाई करती हूं वो वैसे ही फ्लाई करती हैं। हम जहां खाते हैं, वो भी हमारे साथ वहीं खाती है…ऐसा नहीं कि उस टेबल पर बैठो बेटा, इधर मैं और सर बैठे हैं…नहीं इधर ही।' भारती ने कहा कि की बार वो भी उनकी प्लेट से खा लेती हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि मेरी मम्मी है वो, मेरी बहन है।

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस करने जा रही हैं, जो यात्रा, संस्कृति और लोगों एवं जगहों से जुड़ी कहानियों पर आधारित होगी। अपने बेबाक और अर्थपूर्ण कहानी चयन के लिए जानी जाने वाली ऋचा इस सीरीज़ के ज़रिए एक नए क्षेत्र में कदम रख रही हैं, जहां असली अनुभवों और सांस्कृतिक खोज का मेल होगा। यह सीरीज़ बतौर क्रिएटर नॉन-फिक्शन स्पेस में ऋचा चड्ढा की एंट्री को दर्शाती है और एक अभिनेत्री से आगे बढ़कर एक मल्टी-टैलेंटेड फिल्म पर्सनैलिटी के रूप में उनके सफर को और मज़बूत करती है। यह शो भारत की समृद्ध संस्कृति, अलग-अलग समुदायों, परंपराओं और लोगों के जीवन अनुभवों की एक दिलचस्प झलक पेश करेगा, जिसमें ऋचा की गहरी समझ और संवेदनशील नज़र साफ दिखाई देगी। ऋचा हमेशा से मज़बूत और असरदार कहानियों का समर्थन करती रही हैं और वह फिक्शन के साथ-साथ नॉन-फिक्शन में भी नए प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना और पहचान मिली थी, जो उनके ईमानदार और बेबाक स्टोरीटेलिंग के विज़न को दर्शाती है। इस नई सीरीज़ के साथ वह अपने क्रिएटिव दायरे को और आगे बढ़ाना चाहती हैं। ऋचा चड्ढा ने इस नए क्रिएटिव चैप्टर पर बात करते हुए कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कहानियां हर जगह होती हैं-लोगों में, जगहों में और उन संस्कृतियों में, जिन्हें हम अक्सर समझने के लिए रुकते ही नहीं। इस नॉन-फिक्शन सीरीज़ के ज़रिए मैं उस दुनिया को जिज्ञासा और संवेदना के साथ देखना चाहती हूं। एक कलाकार के रूप में खुद को लगातार परखना, आगे बढ़ना और नए प्रयोग करना बहुत ज़रूरी है। गर्ल्स विल बी गर्ल्स बतौर निर्माता मेरा पहला कदम था और यह नई सीरीज़ उसी दिशा में एक और रोमांचक छलांग है। मैं यात्रा, विरासत और मानवीय जुड़ाव से जुड़ी सच्ची कहानियों को सामने लाने के लिए उत्साहित हूं। कोविड की दूसरी लहर के दौरान कईंद्री के साथ मैंने इस तरह के कॉन्टेंट का एक छोटा सा अनुभव भी किया था, इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज़ दुनियाभर के भारतीयों के दिलों को छुएगी।” ऋचा का यह आगामी प्रोजेक्ट अलग-अलग जगहों, इतिहास और अनसुनी कहानियों को सामने लाएगा, जिससे दर्शकों को दुनिया को एक नए नज़रिए से देखने की प्रेरणा मिलेगी। इस सीरीज़ से जुड़ी बाकी जानकारियां, जैसे इसका फॉर्मेट और प्लेटफॉर्म, जल्द ही साझा की जाएंगी।  

गाँधी टॉक्स का दमदार ट्रेलर रिलीज़, दर्शकों में उत्सुकता

मुंबई,  ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और क्यूरियस डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड, पिंक्मून मेटा स्टूडियोज तथा मूवी मिल एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी फिल्म गांधी टॉक्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जहां आज का अधिकांश सिनेमा शोर और तमाशे से भरा हुआ है, वहीं गाँधी टॉक्स संयम और आत्मविश्वास के साथ सामने आती है। यह ट्रेलर बिना संवाद बोले बहुत कुछ कह जाता है।विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव जैसे दमदार कलाकारों से सजे इस फिल्म के ट्रेलर में आंतरिक संघर्ष और बिना शब्दों की अभिव्यक्ति की झलक मिलती है। यहाँ संवादों की जगह अभिव्यक्ति और उपस्थिति कहानी का केंद्र बनती है। विजय सेतुपति ने कहा, "गाँधी टॉक्स ने मुझे बिना शब्दों के भाव व्यक्त करने की चुनौती दी। यह एक दुर्लभ फिल्म है, जहाँ मौन ही सबसे ताकतवर संवाद बन जाता है।" अरविंद स्वामी ने कहा, "एक ऐसी दुनिया में जो शोर से भरी है, गाँधी टॉक्स हमें याद दिलाती है कि खामोशी अब भी आत्मा को झकझोर सकती है। इस फिल्म में शब्द पीछे हट जाते हैं और सच चुपचाप सामने आ जाता है। रहमान का संगीत इसकी भाषा बन जाता है।" अदिति राव हैदरी ने कहा, "इस फिल्म में मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया कि भावनाओं को बोला नहीं, महसूस किया जाता है। यह फिल्म संवेदनशीलता और खामोशी को एक साथ बहुत खूबसूरती से जीने देती है।" किशोर पांडुरंग बेलेकर द्वारा निर्देशित गाँधी टॉक्स को ए.आर. रहमान के प्रभावशाली संगीत और बैकग्राउंड स्कोर का सशक्त सहारा मिला है।  

53 साल की मंदिरा बेदी ने दिखाया 30 जैसा जोश, फिनेस टिप्स 40 पार महिलाओं के लिए

मुंबई  शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फेम एक्ट्रेस मंदीरा बेदी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. 53 साल की उम्र में भी मंदिरा बेहद फिट और एक्टिव हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करती दिखती हैं. मंदिरा बेदी को  फिटनेस आइकन माना जाता है, उन्होंने साबित किया है कि उम्र सिर्फ नंबर होता है. 50 की पार होते ही जहां लोग ठीक से चल नहीं पाते हैं, वहां पर  मंदिरा की फिटनेस और एनर्जी लोगों को चौंका देती है.  हाल ही में हर्बालाइफ के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में मंदीरा ने अपनी फिटनेस जर्नी, उम्र के साथ बदलते शरीर और सेहत को लेकर अपनी खुलकर बातें की. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि इस उम्र में वो खुद को पहले से कई गुना ज्यादा स्ट्रॉन्ग महसूस करती हैं.  उम्र के साथ बढ़ी ताकत  मंदिरा ने बताया कि वो आज के समय में अपने 30 और 40 के मुकाबले में ज्यादा वजन उठा पाती हैं, उनकी बॉडी में कोई ऐसी लिमिट नहीं है जो पहले नहीं थी. सही ट्रेनिंग और रोजाना एक्सरसाइज की वजह से उनका शरीर अधिक स्ट्रॉन्ग और बैलेंस हो गया है. मंदिरा बेदी ने अपनी फिटनेस के पीछे की सीक्रेट का खुलासा किया, उन्होंने बताया है कि उनकी स्ट्रॉन्ग बॉडी का असली सप्लीमेंट किया है.  क्या है मंदिरा की फिटनेस का सीक्रेट मंदिरा से जब फिटनेस सप्लीमेंट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही सबसे बड़ा सप्लीमेंट है, वो किसी चमत्कारी गोली या शॉर्टकट में यकीन नहीं रखती हैं. रोजाना एक्सरसाइज करने से ही हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहता है. 40 और 50 की उम्र में महिलाओं में काफी सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं, लेकिन अगर आपकी बॉडी एक्टिव रहती है. तो आपके शरीर में इन बदलावों का ज्यादा असर नहीं पड़ता है.  महिलाओं को दिया खास मैसेज मंदिरा बेदी ने खासतौर पर मिडिल एज महिलाओं को मैसेज देते हुए कहा कि फिटनेस को कभी ऑप्शन की तरह नहीं देखना चाहिए. ये कुछ दिनों की चीज नहीं है बल्कि आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होना चाहिए. एक्सरसाइज सिर्फ वर्तमान के लिए नहीं बल्कि भविष्य की सेहत के लिए सुरक्षाकवच की तरह है.   रोजाना वर्कआउट करना सेल्फ लव की तरह है यानी यह खुद से प्यार करने का तरीका है. इससे आप भी फिट रहते है और आपका दिल भी हेल्दी रहता है.  40 पार महिलाएं घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज 40 पार महिलाएं घर पर रहकर भी खुद को फिट रख सकती हैं,  रोजाना सिर्फ 20–25 मिनट की ये 5 एक्सरसाइज शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखती हैं.     वॉल स्क्वैट करने से महिलाओं को बढ़ती उम्र में घुटने और जांघ मजबूत होते हैं.     कुर्सी की मदद से बैठना-उठना करें, इससे आपके पैरों की मसल्स स्ट्रॉन्ग होती है.     आर्म रेज एक्सरसाइज भी महिलाओं के लिए बेहतर है, क्योंकि इससे कंधे और बाजू टोन होते हैं.     पेट और कमर को सपोर्ट देने के लिए लेग लिफ्ट एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें.     महिलाओं को हर छोटी-बड़ी बात का स्ट्रेस होता है और इसे कम करने के लिए वो प्राणायाम और हल्की स्ट्रेचिंग कर सकती हैं. इससे उनके शरीर में लचीलापन भी आता है.  महिलाएं डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स  30 के बाद ही महिलाओं को अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल कर लेने चाहिए, जो उनकी हेल्थ और स्किन के लिए बेहतर होते हैं.      संतरा, पपीता, अमरूद जैसे फल खाएं     हरी सब्जियां, चुकंदर, गाजर, जैसी सब्जियां खाएं, यह उनकी स्किन के लिए भी अच्छी होती हैं.     बादाम, अखरोट, काली किशमिश और अन्य नट्स भी रोजाना मुट्ठी भर खाएं.     चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और कद्दू के बीजों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं. Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर सस्पेंस, अरिजीत सिंह को लेकर सेलेब्स और फैंस में हलचल

मुंबई  फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान करके सभी को होश उड़ा दिए हैं. अपनी मधुर आवाज और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले अरिजीत ने म्यूजिक वर्ल्ड में सबसे वफादार फैन बेस में से एक बनाया है. टीवी रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से अपनी यात्रा शुरू करने से लेकर बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सिंगर बनने तक, उनका सफर कमाल का रहा है. कितनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ? लगभग एक दशक के करियर में अरिजीत सिंह ने हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगू सहित कई भाषाओं में तकरीबन 300 से ज्यादा गाने गाए हैं. 'गहरा हुआ' (धुरंधर), 'तैनु खबर नहीं' (मुंज्या), 'सतरंगा' (एनिमल) और अनगिनत रोमांटिक चार्टबस्टर गानों ने उन्हें इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करने में मदद की है. अपने सिंगिंग करियर में अरिजीत ने फेम के साथ-साथ शोहरत भी पाई. द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत सिंह की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 414 करोड़ रुपये है. यह आंकड़ा उन्हें भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंगर्स में शामिल करता है. उनकी कमाई प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और म्यूजिक रॉयल्टी से आती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सालाना करीब 70 करोड़ रुपये कमाते हैं, जो सोल्ड-आउट शो और ग्लोबल फैन फॉलोइंग से संभव होता है. फिल्मों में गाना गाने के लिए लेते हैं इतनी फीस सिंगर ने रियल एस्टेट और लग्जरी एसेट्स में भी भारी निवेश किया है. अरिजीत के पास मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक बिल्डिंग में चार अपार्टमेंट्स हैं, इसमें हर एक अपार्टमेंट की वैल्यू करीब 9 करोड़ रुपये है. उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग (1.8 से 4 करोड़ रुपये के बीच), हमर H3 और मर्सिडीज-बेंज (57 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के बीच) शामिल हैं. अपनी बेमिसाल पॉपुलैरिटी के कारण अरिजीत अपने काम के लिए प्रीमियम भी फीस लेते हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वे फिल्म प्रोजेक्ट्स में एक गाना गाने के लिए लगभग 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं. जबकि कुछ चुनिंदा प्रोडक्शन्स के लिए इससे भी ज्यादा फीस सिंगर लेते हैं. लाइव परफॉरमेंस के लिए लेते हैं करोड़ों? अरिजीत की लाइव परफॉरमेंस की फीस इससे कहीं ज्यादा है. पिछले साल म्यूजिक कंपोजर मॉन्टी शर्मा ने एचटी म्यूजिक को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अरिजीत एक परफॉरमेंस के 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए करीब 14 करोड़ रुपये कमाते हैं, जिससे वे न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले म्यूजिशियंस में शुमार हैं. दो बार नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुके अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया. अपनी पोस्ट में अरिजीत ने लिखा, 'हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर. मैं आप सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, आप सबने मुझे सुनने वाले के रूप में इतना प्यार दिया. मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे खत्म कर रहा हूं. ये एक शानदार सफर रहा.' इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.

पहले दिन ही ट्विस्ट पर ट्विस्ट! The 50 में एलिमिनेशन, 10 कैप्टन का ऐलान और फेमस सिंगर का सरप्राइज़ विज़िट

मुंबई रियलिटी शोज 'द 50' रविवार, 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है। लेकिन इसकी शूटिंग 26 जनवरी से ही शुरू हो गई है। और कंटेस्टेंट्स ने पहला टास्क भी कर लिया है और उसमें से एक सदस्य एलिमिनेट भी हो चुका है। साथ ही शो में 10 कैप्टन भी बनाए गए हैं और टीमों को पांच ग्रुप्स में बांट दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, The 50 की शूटिंग दुबई में नहीं, बल्कि मुंबई के मलाड-मालवानी में बने सेट पर हो रही है। जिस आलीशान महल में सभी 50 कंटेस्टेंट्स रहेंगे, उसकी झलक तो पहले ही दिखाई गई थी। साथ ही हर एक कोने के बारे में भी बताया गया था कि वहां पर किसे फायदा और किसे नुकसान होगा। कहां पर टास्क होगा और कहां पर शांति और सुकून का अनुभव किया जा सकेगा। 'द 50' के 10 कैप्टन और पहले गेस्ट इस शो के बारे में 'बिग बॉस तक' ने बताया है कि इसमें पहले गेस्ट के रूप में एक दिन के लिए हिमेश रेशमिया आए हैं। साथ ही 10 कैप्टन्स का भी चुनाव किया जा चुका है, जिनके नाम राजकुमार नरूला, राजत दलाल, निक्की तंबोली, फैजु, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मोनालिसा, रचित, श्रुतिका अर्जुन और कृष्णा श्रॉफ हैं। और प्रत्येक की टीम में 5-5 कंटेस्टेंस रखे गए हैं। 'द 50' से पहला एलिमिनेशन शो का पहला टास्क भी हुआ, जिसका नाम एरीना टास्क था। और इसमें से लवकेश कटारिया एलिमिनेट भी हो गए हैं। हालांकि इसके बारे में ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। इसके लिए इंतजार करना होगा। प्रीमियर 1 फरवरी को रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर होगा। देखना होगा कि ये दर्शकों को कितना पसंद आता है और TRP में इसको क्या जगह मिलती है। 'द 50' के कंटेस्टेंट्स करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धी डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, डिंपल सिंह, मैक्स्टर्न, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, सीवेट तोमर, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका ध्रुवे, रजत दलाल, जान्हवी किल्लेकर, युंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया, खानजादी, फैज बलोच, रचित रोझा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधो, सौरभ घड़गे, मनीषा रानी, आरूष चावला, रिद्धिमा पंडित और श्रुतिका अर्जुन शो के कंटेस्टेंट हैं।

मर्दानी 3 के साथ रानी की 30 वर्षों की आइकॉनिक विरासत का जश्न मनाने के लिए पूरे फिल्म उद्योग का एकजुट होना वाकई अद्भुत है : रणबीर कपूर

मुंबई,  बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर को यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि भारतीय फिल्म उद्योग पूरी तरह एकजुट होकर उनकी पसंदीदा अभिनेत्री रानी मुखर्जी के सिनेमा में 30 वर्षों के शानदार सफर का जश्न मर्दानी 3 के साथ मना रहा है। रानी मुखर्जी, रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया में उनकी को-स्टार थीं और उनके करियर के शुरुआती दिनों में, जब उन्हें सबसे ज़्यादा सहारे की ज़रूरत थी, रानी उनके साथ खड़ी थीं। यही वजह है कि रणबीर हर फिल्म, हर परफॉर्मेंस में रानी की जीत के लिए दिल से दुआ करते हैं। रणबीर कपूर ने कहा, “रानी मेरी पहली फिल्म सांवरिया की को-स्टार थीं और वही पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैं मेहनत करूंगा, तो बहुत आगे जाऊंगा। उस बातचीत को मैं कभी नहीं भूल सकता क्योंकि उस वक्त, जब मुझे इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, उसने मुझे जबरदस्त आत्मविश्वास दिया। मैंने उन्हें एक इंसान के तौर पर बहुत करीब से देखा है, उनके काम को बहुत नज़दीक से देखा है और उनकी गरिमा, आकर्षण और प्रतिभा से हमेशा अभिभूत रहा हूं।” रणबीर कपूर ने कहा, “रानी मुखर्जी की 30 साल की आइकॉनिक विरासत का जश्न मनाने के लिए पूरे उद्योग का आगे आना वाकई अद्भुत है। मैंने हमेशा महसूस किया है कि रानी सदियों तक याद की जाने वाली कलाकार हैं ।भारत की अब तक की सबसे महान अभिनेत्रियों में से एक। उन्होंने अपने काम के ज़रिए हमारी इंडस्ट्री को परिभाषित किया है। उनके प्रोजेक्ट्स और किरदारों के चुनाव ने आज स्क्रीन पर महिलाओं को दिखाने का नजरिया ही बदल दिया है।” रणबीर ने बताया कि रानी अपने सिनेमा के ज़रिए सिर्फ खुशी फैलाना चाहती हैं। वह एक ऐसी एंटरटेनर हैं जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों को खुश करने के लिए समर्पित कर दी है। मेरे लिए यह शब्दों में बताना मुश्किल है कि उनकी फिल्मों का मुझ पर कितना गहरा असर रहा है। अभिराज मिनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3,30 जनवरी, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

मौनी रॉय ने इवेंट में बदसलूकी का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और गालियों का सामना

मुंबई  टीवी सीरियल ‘नागिन’ व ‘देवों के देव महादेव’ और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपने अभिनय से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वह अपमानित महसूस कर रही हैं। मौनी रॉय ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपना दर्द साझा किया। पोस्ट में लिखा कि, मैं आहत हूं, प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। मौनी रॉय ने पोस्ट में लिखा- करनाल में एक जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की तरफ बढ़ी, अंकल और फैमिली के सदस्य (सभी पुरुष) फोटो खिंचवाते वक्त मेरी कमर पर हाथ रख रहे थे। अश्लील इशारे किए व गंदे कमेंट्स किए। मौनी लिखती हैं- “पिछले दिनों करनाल में एक इवेंट था और मेहमानों के व्यवहार से मुझे बेहद निराशा हुई, खासकर उन दो अंकल लोगों के व्यवहार से जो दादा की उम्र के थे। इवेंट शुरू होते ही जब मैं स्टेज की ओर चलने लगी तो अंकल और परिवार के सभी पुरुषों सदस्यों ने फोटो क्लिक कराने के लिए मेरी कमर पर हाथ रख दिया। जो मुझे पसंद नहीं आया और जब मैंने कहा कि सर, प्लीज अपना हाथ हटा लें। स्टेज पर तो और भी दिलचस्प कहानी है। दो अंकल ठीक सामने खड़े होकर अश्लील टिप्पणियां, मुझे अश्लील इशारे दिखा रहे थे, गालियां दे रहे थे। मैंने यह फील किया और पहले तो विनम्रता से उन्हें इशारा किया कि ऐसा मत करो, जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया। मैं परफॉर्मेंस के बीच में ही स्टेज की एग्जिट के तरफ चली गई लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की।” मौनी ने इस घटना को अपमानजनक और मानसिक रूप से परेशान करने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो इंडस्ट्री में नई लड़कियों के लिए हालात कितने मुश्किल होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। एक अन्य पोस्ट में मौनी ने बताया कि स्टेज ऊंचाई पर था और कुछ लोग नीचे से गलत एंगल में वीडियो बना रहे थे। रोकने पर उन्होंने गालियां दीं। एक्ट्रेस ने कहा कि कलाकार खुशी के मौकों पर मेहमान बनकर जाते हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार असहनीय है। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय पिछले साल संजय दत्त और सनी सिंह के साथ ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह ओटीटी पर रिलीज हुई जासूसी थ्रिलर सलाकार में भी नजर आई थीं। बता दें, शुक्रवार रात को होटल नूरमहल में तरावड़ी के चावल निर्यातक डबल चाबी के मालिक बाबी गोयल के बेटे अक्षत की शादी थी। इस दौरान अभिनेत्री मौनी रॉय व एक अन्य एक्ट्रेस स्टेज परफार्मेंस के लिए बुलाई थी। सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

अनन्या पांडे के बयान से उड़ी बहस, ‘प्यार अब पॉपकॉर्न जैसा…’, लिव-इन और कमिटमेंट पर सवाल

मुंबई  बदलते वक्त के साथ रिश्तों की परिभाषा में भी काफी बदल गई है, जिसकी वजह से ब्रेकअप, तलाक भी ज्यादा बढ़ गई हैं. मॉर्डन रिलेशनशिप में रिश्ते बनने से पहले टूट रहे हैं और समय के साथ-साथ लोग कमिटमेंट से भी डरने लगे हैं. हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अनन्या पांडे ने आज के रिश्तों पर खुलकर बात की.एक्ट्रेस ने आज के प्यार की 90 के दौर के प्यार से तुलना की, उन्होंने आजकल के प्यार को पॉपकॉर्न जैसा भी बताया. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, जहां कुछ लोग उनकी बात को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनकी बात से असहमति जता रहे हैं.  अनन्या पांडे को हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था, जो एक लव स्टोरी थी. अनन्या पांडे अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं और इस बार भी उनका बयान उनको लाइमलाइट में ले आया है. हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अनन्या ने मॉर्डन वर्ल्ड के प्यार को पॉपकॉर्न लव बताया और 90 के दशक के रिश्तों को ज्यादा कमिटमेंट वाला.  मॉर्डन रिलेशनशिप में कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं अनन्या ने कपिल के शो में बताया कि पहले जमाने का प्यार एक तरह से इंश्योरेंस पॉलिसी जैसा होता था, एक बार कमिटमेंट हो जाए, तो उम्र भर निभाने का इरादा रहता था. मुझे लगता है कि यही कारण है कि अब वफादारी नहीं रही. ऐसा लगता है कि प्यार अब पॉपकॉर्न जैसा हो गया है. थोड़ी सी गर्मी और लोग उछलने लगते हैं, बिल्कुल पॉपकॉर्न की तरह. लिव-इन रिलेशनशिप को समझ रहे कमिटमेंट एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आजकल लोग लिव-इन रिलेशनशिप को कमिटमेंट समझ लेते हैं, उनको लगता है कि खर्चा शेयर करना और किराया बांटना ही कमिटमेंट है, हालांकि ये सब तो रूममेट्स भी करते हैं. जबकि आजकल फोन के पासवर्ड शेयर करने जैसी छोटी बातों पर भी ब्रेकअप हो जा रहे हैं और यही वजह है कि रिश्तों में लॉयल्टी कम होती जा रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस बयान पर तरह-तरह रिएक्शन आ रहे हैं. इसके साथ ही उनकी बातों को सुनकर लोगों के बीच यह सवाल भी उठ गया है कि क्या सच में आज का प्यार इतना सेंसिटिव हो गया है और इसके पीछे की वजह क्या है?  डिजिटल दौर ने रिश्तों को कैसे बदला? आकाश हेल्थकेयर की एसोसिएट कंसल्टेंट साइकाइट्रिस्ट डॉ. पवित्रा शंकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि  डिजिटल लाइफ ने हमारी कमिटमेंट को देखने की सोच बदल दी है.      डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर आजकल लोगों को अनगिनत ऑप्शन दिखते हैं.     जब लोगों के पास ज्यादा ऑप्शन होते हैं तो वो अपने पार्टनर से कमिट करने से घबराते हैं.     लोगों के मन में कमिटमेंट को लेकर ख्याल आते हैं कि उनको इससे अच्छा ऑप्शन मिल जाएगा.     पार्टनर को समझने की बजाय आज के दौर में रिलेशनशिप में थोड़ी-सी बोरियत होते ही आजकल लोग सीधे ब्रेकअप करने पर उतर आते हैं.       सोशल मीडिया पर ज्यादा ऑप्शन मिलने और लोगों के साथ बातें करने की वजह से इमोशनल कनेक्शन जैसे खत्म हो गया है. डॉ. शंकर का मानना है कि आज भी कमिटमेंट है, लेकिन अब वो लोगों की शर्तों और टाइमलाइन के हिसाब से आता है. पहले एक के साथ ही रिश्ता परमानेंट माना जाता था, लेकिन वो तो किसी सब्सक्रिप्शन की तरह हो गया है.  जल्दी ब्रेकअप की वजह क्या है?  साइकोलॉजी के मुताबिक, आजकल रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं. इसके पीछे काफी सारी वजह है, जो आज के दौर में रिश्तों को कमजोर बना रही है.  सबसे बड़ा कारण तो यही है कि लोगों के दिमाग में यही चलता है कि कही इस रिश्ते की वजह से उनके हाथों से कोई दूसरा बेहतर ऑप्शन न छूट जाए.  सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज की वजह से आजकल लोग एक-दूसरे से इमोशनली अलग हो गए हैं. एक-दूसरे के साथ रहने के बाद भी लोग एक-दूसरे की फीलिंग को समझ नहीं पाते हैं. कई बार कपल एक-दूसरे की अलग सोच को इनकम्पैटिबिलिटी का नाम दे देते हैं और फिर वो बिना कोशिश किए उस रिश्ते से बाहर निकल जाते हैं.  क्या खर्चा शेयर करना ही कमिटमेंट है? अनन्या का कहना था कि साथ रहना या खर्चा बांटना इमोशनल कनेक्शन की गारंटी नहीं देता. उनकी इस बात पर डॉ. शंकर ने सहमत जताते हुए कहा, दो लोगों का साथ रहना नजदीकी ला सकता है, लेकिन सुविधा कमिटमेंट नहीं होती. जब हालात आसान न हों, तब भी रिश्ता निभाने की कोशिश ही असली कमिटमेंट होती है.

रीवा की राजकुमारी अब आध्यात्मिक गुरु, 2 बच्चों की मां ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

रीवा एक्ट्रेस, डांसर, कोरियोग्राफर रह चुकीं मोहिना कुमारी शोबिज की दुनिया छोड़कर अब पति और बच्चों संग सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं. रीवा की राजकुमारी मोहिना ने अपने करियर के पीक पर साल 2019 में सुयश रावत संग शादी रचाई थी. शादी के बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं. मगर अब कई लोगों का दावा है कि एक्ट्रेस आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं.  आध्यात्मिक गुरु बनीं मोहिना? दरअसल, मोहिना कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बड़ी भीड़ के सामने प्रवचन देती नजर आ रही हैं. मोहिना अपने भाषण में, सादगी से जिंदगी गुजारने की अहमियत बताती दिखीं और इंसानियत का संदेश देती नजर आईं.  मोहिना का वीडियो देखने के बाद लोगों का मानना है कि वो अब ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अध्यात्म और समाज सेवा के जरिए लोगों को सही रास्ता दिखाने की कोशिश कर रही हैं.  मोहिना वायरल वीडियो में इमोशनल होती हुई भी दिखीं. वो नम आंखों से कहती दिखीं- क्या मैं बुरे काम करके, बुरी कमाई करे, वो खिलाऊं अपने बच्चो को या मैं किसी के सिर पर चढ़कर सक्सेस पाऊं? ये आज हम सोच लें अगर कि बेइमानी नहीं करनी है तो नहीं करनी है. लेकिन हमें लगता है कि हमें अपने बच्चों को ये देकर जाना है. लेकिन आपके दादा जी और दादी जी भी एक मासूम जीवन जी रहे थे. मिट्टी के घर बना रहे थे, चूल्हे पर खाना बना रहे थे, मगर फिर भी आप लोग हो ना यहां, कहीं गए तो नहीं.  मोहिना कुमारी का वीडियो देख लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं. अब सच क्या है ये तो वही बता सकती हैं. मोहिना की बात करें तो वो असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं. वो मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पाराज सिंह की बेटी हैं.  प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो एक ट्रेंड डांसर हैं. उन्होंने 'डांस इंडिया डांस' रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. वो कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं- जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिलसिला प्यार का, कुबूल है. मगर करियर के पीक पर उन्होंने सुयश रावत संग शादी करके शोबिज को अलविदा कह दिया था. वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.