samacharsecretary.com

लाखों पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी: पंजाब सरकार की नई स्कीम से बढ़ेगा फायदा

मोहाली पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार जिला कोष कार्यालय मोहाली में 13 नवंबर यानी आज से 15 नवंबर तक “पेंशनर सेवा मेला” लगाया जा रहा है। आज से पेंशन धारकों को बड़ी सुविधाएं मिलने जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य जिले के सभी पेंशनरों को आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया से संबंधित सुविधा प्रदान करना है ताकि वे नए शुरू किए गए “पेंशनर सेवा पोर्टल” पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकें। इस संबंध में मोहाली की जिला कोष अधिकारी रेनुका कटियाल ने बताया कि सरकार ने 3 नवंबर को सभी पेंशन संबंधी सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। पेंशनरों के लिए पोर्टल पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। उन्होंने जिले के सभी पेंशनरों से अपील की कि वे अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने और सरल डिजिटल पेंशन सेवाओं का अनुभव करने के लिए मेले के दौरान जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर-76 मोहाली की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 257 में पहुंचें। इस पोर्टल के माध्यम से शुरुआत में पेंशनरों को 6 मुख्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें “जीवन प्रमाण” मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना, पेंशन को पारिवारिक पेंशन में बदलने के लिए आवेदन देना, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) के लिए आवेदन देना, पेंशन से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाना और पेंशनरों के व्यक्तिगत विवरण को अपडेट या बदलना शामिल है। पेंशनर इस पोर्टल पर उपलब्ध आधार प्रमाणीकरण सुविधा के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर “पेंशनर सेवा पोर्टल” पर रजिस्टर हो सकते हैं। एक बार रजिस्टर होने के बाद वे अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग करके पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकार की ओर से पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए निदेशालय स्तर पर तीन समर्पित हेल्पलाइन नंबर — 18001802148, 01722996385 और 01722996386 जारी किए गए हैं, जो सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेंगे। 

पंच-सरपंचों पर अब नई व्यवस्था लागू: पंजाब सरकार के ऐतिहासिक निर्देश

चंडीगढ़ पंजाब के सरपंचों और पंचों के लिए नए आदेश लागू हो गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब सरपंच और पंच बिना अनुमति विदेश नहीं जा सकेंगे। पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई इस नई नीति के तहत जिला विकास और पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों को भी निर्देश दिए गए हैं। अब सरपंचों और पंचों को विदेश जाने से पहले सक्षम अथॉरिटी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा और अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि पंजाब में कुल 13,238 सरपंच और 83,437 पंचायत सदस्य हैं। अब जैसे सरकारी कर्मचारी और अधिकारी “एक्स-इंडिया लीव” लेते हैं, उसी तर्ज पर सरपंचों और पंचों को भी विदेश जाने से पहले सूचित करना होगा। यदि उन्हें अनुमति मिल जाती है तभी वे विदेश जा सकेंगे। अक्सर देखा गया है कि राज्य के अधिकांश सरपंचों और पंचों के परिवार विदेशों में बसे हुए हैं और जब सरपंच या पंच विदेश चला जाता है तो गांव के बहुत से कार्य और विकास योजनाएं रुक जाती हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है, जिसे राज्य के हर सरपंच और पंच के लिए मानना अनिवार्य होगा।  

पंजाब कड़ाके की ठंड की चपेट में, तापमान गिरा शिमला जैसा

पंजाब  पंजाब में सर्दियों ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश में रातें ठंडी हो चुकी हैं और कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 14 से 20 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पूरे हफ्ते मौसम साफ और सूखा रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कहां कितना तापमान रहा राज्य के उत्तरी जिलों जैसे पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि बाकी इलाकों में यह 8 से 10 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सबसे ठंडे शहर की बात करें तो फरीदकोट 7.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं बठिंडा में तापमान 8°C, गुरदासपुर में 9°C और लुधियाना में 9.8°C दर्ज किया गया। तापमान में लगातार गिरावट मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री और गिरा, जो अब सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं बुधवार शाम को औसत अधिकतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल, पंजाब के सभी शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा लोगों को सुबह और रात के समय ठिठुरन का एहसास अधिक होगा। 

Vaishno Devi ट्रेन रूट में बदलाव! पंजाब से सफर करने वालों के लिए नई सूचना

जालंधर ट्रेनों की देरी के क्रम में विभिन्न ट्रेनों अपने निधार्रित समय से घंटों की देरी के साथ सिटी व कैंट स्टेशनों पर पहुंची जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। इसी क्रम में 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस जालंधर के अपने निधार्रित समय सुबह साढ़े 10 से 4 घंटे लेट रहते हुए दोपहर अढ़ाई बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। रि-शैड्यूल होकर देरी से चलने वाली अमृतसर क्लोन स्पैशल 04651 करीब 10 घंटे लेट रही। वहीं, अमृतसर से वैष्णों देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस 26405/ 26406 बुधवार को भी रद्द रही और 13 नवम्बर को भी रद्द रहेगी। इसी तरह 14504 वैष्णों देवी कालका व 22461 श्री शक्ति सुपरफास्ट रद्द रही। वहीं आपको बता दें कि रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रैस संख्या 26462/26461 का संचालन किया गया है। इस नई सेवा का शुभारंभ 8 नवंबर को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से किया जा चुका है।   

दो दिन की हड़ताल का अलर्ट! 17-18 नवंबर को पंजाब में ठप रह सकती हैं सेवाएं

जालंधर पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन की मांगों को लेकर सरकार के चल रहे मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे, जिसके चलते बार-बार बसों का चक्का जाम हो रहा है और यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसी क्रम में यूनियन ने घोषणा की है कि 17 नवम्बर को किलोमीटर स्कीम की बसों संबंधी टैंडर खुलते ही पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। आज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की एक मीटिंग वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई जिसमें वक्ताओं द्वारा अपना विरोध जताया गया। मीटिंग के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल व महासचिव शमशेर सिंह ढिल्ली ने कहा कि आज की मीटिंग में हमेशा की तरह मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन कोई पक्का हल नहीं निकाला गया, जिसके चलते वह संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली बार एक अहम मीटिंग में 1 माह के दौरान मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब कई माह बीत जाने के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि निजी बस कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किलोमीटर स्कीम के तहत नए टैंडर निकाले गए हैं, इसके विरोध में यूनियन द्वारा बार-बार विरोध किया जा रहा है। पिछली बार विभाग द्वारा टैंडरों को रद्द कर दिया गया और अब 17 नवम्बर को टैंडर खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 17 नवम्बर को टैंडर खुलते ही पंजाब भर में यूनियन से संबंधित कर्मचारी बसों का चक्का जाम कर देंगे। इसी क्रम में 17 नवम्बर को बाद दोपहर 2 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तरों व सरकारी आवासों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि 18 नवम्बर को पक्का मोर्चा लगाते हुए चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा जोकि मांगों का हल होने तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी के अन्तर्गत वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस मौके वरिष्ठ उप-प्रधान हरकेश कुमार विक्की ने कहा कि ठेकेदारी प्रणाली को तुरंत बंद किया जाए और कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस मौके ज्वाइंट सचिव जगतार सिंह ने कहा कि विभाग में पहले से ही कर्मचारियों की 

पत्नी के नाम पर खुलवाएं ये डाकघर स्कीम, गारंटीड रिटर्न से होगी मोटी कमाई

पंजाब  अपने पैसे सुरक्षित तरीके से बढ़ाने और भविष्य के लिए योजना बनाने का सबसे आसान तरीका डाकघर की स्कीमें हैं। बेटी की शादी, माता-पिता की पेंशन या रिटायरमेंट के लिए बचत करना हो, PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) स्कीम लंबे समय के निवेश के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। शादीशुदा लोग अपने और अपनी पत्नी के नाम अलग-अलग खाते खोल सकते हैं और इसमें टैक्स में भी छूट मिलती है। क्या है PPF स्कीम: PPF एक लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है जिसमें कोई भी भारतीय नागरिक सालाना ₹500 से लेकर ₹1.5 लाख तक निवेश कर सकता है। यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम जोखिम के साथ टैक्स में छूट और गारंटीड ब्याज पाना चाहते हैं। ब्याज दर और फायदा PPF योजना पर वर्तमान में 7.1% वार्षिक ब्याज मिल रहा है, जो कंपाउंडिंग के साथ बढ़ता है। सरकारी समर्थित होने के कारण यह गारंटीड रिटर्न देती है और इस पर प्राप्त ब्याज टैक्स फ्री होता है। उदाहरण के लिए, 15 साल की अवधि के बाद ₹10.80 लाख का निवेश लगभग ₹19.52 लाख में बदल सकता है। 18 साल या अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक PPF खाता खोल सकता है। मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति का खाता उसके अभिभावक के नाम खोला जा सकता है। देशभर में किसी व्यक्ति के नाम केवल एक PPF खाता खोला जा सकता है। निवेश की राशि: एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। यह राशि एकमुश्त या किश्तों में जमा की जा सकती है। निवेश की गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट के लिए योग्य है। PPF खाता 15 साल में परिपक्व होता है। आप आवेदन देकर इस अवधि को हर बार 5 साल तक बढ़ा सकते हैं, अधिकतम 50 साल तक।   कैसे बनाएं बड़ा फंड: अगर आप और आपकी पत्नी हर महीने 5000 रुपये जमा करें, तो 20 साल बाद आपका फंड लगभग ₹26.63 लाख बन सकता है। इसमें आपकी निवेश राशि 12,00,000 रुपये और ब्याज 14,63,315 रुपये होगा। डाकघर की PPF स्कीम सुरक्षित निवेश, लंबी अवधि के फायदे और टैक्स में बचत का बेहतरीन विकल्प है। यह योजना सरकारी समर्थित होने के कारण पूंजी की सुरक्षा की गारंटी भी देती है, जो इसे लंबी अवधि के निवेश के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।  

मोहाली में मुठभेड़ का महायुद्ध! देर रात चलीं गोलियां, दहशत में लोग

मोहाली मोहाली जिले के डेराबस्सी इलाके में घग्गर पुल के पास पुलिस द्वारा बड़ा एनकाउंटर किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा यहां दो गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ की गई है। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुए इस मुकाबले के दौरान पूरा इलाका गोलियों से गूंज उठा है। फायरिंग में दोनों गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों गैंगस्टर एक खतरनाक गैंग से जुड़े हुए थे। फिलहाल उनसे पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।  

कांग्रेस में मचा घमासान: राजा वड़िंग पर पार्टी की सख्ती से मचा हड़कंप

पंजाब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें लगातार बढ़ती नज़र आ रही हैं। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने वड़िंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दिनों के भीतर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने यह आदेश पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ की गई कथित नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर जारी किए हैं। इस मामले में बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद कपूरथला पुलिस ने वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। गढ़ी ने इस मामले में डीएसपी हरगुरदेव सिंह को चंडीगढ़ तलब कर पूछा कि अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में 8 दिनों के भीतर राजा वड़िंग को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वड़िंग के बयान से जुड़ा वीडियो फिलहाल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। आयोग अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि, “राजा वड़िंग कोई रॉबिनहुड नहीं हैं कि उन्हें खोजा न जा सके। वे पंजाब में खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही, यह अस्वीकार्य है।” बता दें कि 4 नवंबर को तरनतारन के एक गांव में आयोजित सभा के दौरान राजा वड़िंग ने पूर्व मंत्री बूटा सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद से वड़िंग विपक्ष और सामाजिक संगठनों के निशाने पर हैं। 

अब नहीं चलेगी मनमानी छुट्टी! पंजाब में अफसरों को मंजूरी लेना होगा अनिवार्य

खमाणों  डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने शहीदी सभा के अग्रिम प्रबंधों को लेकर बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की बेमिसाल शहादत को समर्पित शहीदी सभा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए विभाग द्वारा किए जाने वाले सभी प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित भव्य धार्मिक यात्रा 21 नवंबर को जिला फतेहगढ़ साहिब की सीमा में प्रवेश करेगी, जिसके मद्देनजर जरूरी प्रबंध जल्द पूरे कर लिए जाएं। बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, मंडी बोर्ड, जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों के बारे में निर्देश दिए। डीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिनी बसें, ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध करवाने, एंबुलेंस की तैनाती, मेडिकल टीमों का गठन, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई, संपर्क सड़कों की मरम्मत प्रक्रिया में तेजी लाने सहित अन्य प्रबंधों के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में कोई भी अधिकारी उनकी मंजूरी के बिना छुट्टी नहीं लेगा। उन्होंने ए.डी.सी. विकास को जिला प्रशासनिक परिसर में लगने वाली प्रदर्शनियों के लिए उचित प्रबंध करने और शहर में प्रवेश के लिए बनाए गए गेटों की आवश्यक सजावट करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान ए.डी.सी. (अतिरिक्त कार्यभार) अरविंद गुप्ता, ए.डी.सी. विकास सुरिंदर सिंह धालीवाल, एस.डी.एम. चेतन बांगड़, एस.डी.एम. हरवीर कौर, मुख्यमंत्री के फील्ड अधिकारी शंकर शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी करुण गुप्ता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसप्रीत कौर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। 

तरनतारन विधानसभा: शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार की बेटी के खिलाफ FIR दर्ज

तरनतारन तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल पार्टी की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में थाना सराय अमानत खां में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पिछले मंगलवार को तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में उम्मीदवारों का कवरेज कर रही शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और उनकी बेटी कंचनप्रीत कौर आए दिन सुर्खियों में नजर आ रही थीं। गत दिन मंगलवार को सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर निवासी गांव मियांपुर और करण गिल निवासी मियांपुर द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है, जिसके चलते उनके द्वारा चुनाव प्रचार से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम तरनतारन गुरमीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि कल कंचनप्रीत कौर ने मीडिया के सामने जानकारी साझा की थी कि पुलिस उनके बूथ को निशाना बना रही है और अकाली कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रही है। कंचनप्रीत कौर ने यह आशंका भी जताई थी कि पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है, क्योंकि पुलिस सिविल वर्दी में उनके पीछे पड़ी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी राजेश कक्कड़ ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह के बयानों के आधार पर कंचनप्रीत कौर निवासी मियांपुर और करण गिल निवासी मियांपुर, जिला तरनतारन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।