samacharsecretary.com

स्कूल में बड़ा हादसा! बांदा में छात्रा की आंख की रोशनी गई, प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज

बांदा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में बेहद दुखद घटना सामने आई है। खेल के दौरान एक छात्रा की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। यह घटना 20 दिसंबर को छिलोलर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। छात्रा के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलते समय आंख में लगा डंडा छिलोलर गांव निवासी रामदीन की 14 साल की बेटी आरती देवी प्राथमिक विद्यालय छिलोलर में पढ़ती है। परिजनों का आरोप है कि उस दिन स्कूल में गिल्ली-डंडा खेला जा रहा था। इसी दौरान प्रधानाध्यापक के हाथ से डंडा छूटकर सीधे आरती की आंख में जा लगा। इससे उसकी आंख बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद परिवार उसे इलाज के लिए चित्रकूट के जानकी कुंड अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टर उसकी आंख की रोशनी नहीं बचा सके। शिकायत करने पर मिली धमकी पीड़ित पिता का आरोप है कि जब उन्होंने प्रधानाध्यापक से घटना के बारे में बात की तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने की बजाय गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने कमासिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। कमासिन थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए आंख के डॉक्टर के पास भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने भी शुरू की जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कमासिन राजेश कुमार को सौंपी गई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो प्रधानाध्यापक को निलंबित किया जाएगा। वहीं आरोपी प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि वे गिल्ली-डंडा नहीं खेल रहे थे। इंटरवल के समय बच्चे खेल रहे थे और उसी दौरान किसी बच्चे के हाथ से डंडा छूटकर छात्रा की आंख में लग गया।

पटना वापसी पर तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम: नीतीश सरकार को 100 दिन में वादे पूरे करने की चुनौती

पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करीब डेढ़ महीने बाद रविवार को पटना लौटे। सपरिवार विदेश यात्रा पर गए तेजस्वी पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सरकार को 100 दिनों का समय देते हैं। महिलाओं के खाते में दो लाख दिए जाएं। अपराध कम हो और रोजी रोजगार के वायदे पूरा हो। सरकार ने जो भी घोषणा पत्र में वादे किए थे, वो पूरा करे।   उन्‍होंने एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। जनतंत्र को इन लोगों ने धनतंत्र और मशीन तंत्र बना दिया है। क्‍या षडयंत्र रचा गया, सबको पता है। छल-कपट से चुनाव जीते। बिहार की नई सरकार कैसे बनी पूरा देश जानता है। तेजस्वी ने कहा कि हम सकारात्‍मक राजनीति‍ करते हैं इसलिए 100 दिन तक सरकार की नीत‍ि ओर निर्णय पर कुछ नहीं बोलेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देखते हैं कब हमारी माता-बहनों को दो-दो लाख रुपये दिए जाते हैं। कब एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाती है। हर जिले में चार-पांच कारखाने कब लगते हैं। इन सबको देखेंगे। अब सरकार की जिम्‍मेदारी है कि जो घोषणापत्र जारी किया था, उसे जमीन पर उतारें। आपको बता दें विदेश यात्रा से तेजस्वी 2 दिसंबर को दिल्ली लौट आए थे। जिसके बाद वे एक शादी समारोह में उत्तराखंड गए थे। और आज पटना लौटे हैं। वहीं राजद चीफ लालू यादव भी कल दिल्ली से पटना लौटे हैं। उनके साथ बेटी मीसा भारती भी पहुंची थी। दिल्ली में तेजस्वी और तेज प्रताप का भी आमना-सामना हुआ था। जब लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की कोर्ट में दोनों पेश हुए थे। तेजस्वी की लंबी छुट्टी पर जाने को लेकर विपक्ष ने कई सवाल उठाए थे।  

ऐतिहासिक गोलघर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अफसरों को सौंपे निर्देश

पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है, काफी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। गोलघर परिसर के सौंदर्गीकरण एवं इसके रखरखाव को अच्छे ढंग से कराएं ताकि यह देखने में मनोरम लगे। वर्ष 2013 में यहां शुरू किए गए लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का नियमित रूप से संचालन हो, इससे लोगों को इतिहास के संबंध में जनकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गोलघर की ऐतिहासिक महत्ता से यहां आनेवाले लोग अवगत हो सकें, इसके लिए यहां डिस्प्ले बोर्ड भी लगाकर प्रदर्शित करायें। गोलघर वास्तु कला का एक अदभुत नमूना है इसलिए इसके स्ट्रक्चर के रखरखाव का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि इसे और बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सके। भ्रमण के दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए CM हेमंत, पिता शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन को किया याद

  रांची आज यानी रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन है। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि बाबा दिशोम शिबू सोरेन का संघर्ष, जीवन और उनके आदर्श सदियों तक लोगों को न्याय, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनका जीवन झारखंड के इतिहास का प्रेरणास्रोत है। सीएम हेमंत ने आज गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भी शुरुआत की। इस योजना से राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी। वहीं, इससे पहले सीएम हेमंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने पिता के संघर्षों को याद किया। सीएम हेमंत ने लिखा, "आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्म जयंती है। यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया।" सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा, "बाबा ने पूरे जीवन अन्याय के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मैंने उन्हें कई बार थका हुआ देखा, लेकिन टूटते कभी नहीं देखा। उनकी वो अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ता आज भी मेरे  

झारखंड में भी मंईयां को उद्यम के लिए केंद्र 10 हजार ​दे: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

रांची. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार की तर्ज पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत झारखंड की मंईयां को भी कुटीर उद्योग के लिए 10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की डाए। साथ ही केंद्र की कोल कंपनियों के पास बकाया 1,36,04 वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 51 लाख मंईयां को प्रतिमाह 2500 रुपए झारखंड सरकार की ओर दिया जा रहा है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन के साथ ही उग्रवाद की समस्या भी हमें विरासत में मिली। झारखंड को केंद्र सरकार से कई प्रक्षेत्रों में आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। ऋण सीमा को बढ़ाकर 4% करने की मांग वित्त मंत्री ने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कर दर युक्तिकरण के कारण झारखंड को प्रतिवर्ष 4,000 करोड़ रुपए की क्षति हो रही है। इसकी भरपाई केंद्र सरकार करे। इसके साथ ही एफआरबीएम एक्ट के तहत ऋण सीमा को 3% से बढ़ा कर 4% किया जाए। इसके अलावा उग्रवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए अगले पांच वर्षों तक विशेष केंद्रीय सहायता तथा एसआईआर के तहत राशि उपलब्ध कराई जाए। पर्यटन स्थल को विकसित करने में मदद जरूरी वित्त मंत्री ने नेतरहाट, तेनुघाट तथा चांडिल को ईको-टूरिज्म के तौर पर विकसित करने की मांग की। वहीं हुआंगहातू गांव में स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ, तोपचांची (धनबाद), मलय (पलामू) में लेक फ्रंट परियोजना का विकास, चतरा में रोप-वे के लिए आ​​र्थिक सहयोग मांगा। नेतरहाट, रांची और रामगढ़ में ग्लास ब्रिज का निर्माण, पतरातू में एक्वेरियम पार्क तथा हीलियम बैलून की उड़ान, बेतला में टाइगर सफारी के साथ मलूटी मंदिर, बैद्यनाथ मंदिर, बंशीधर मंदिर, पारसनाथ, देउड़ी और अंजन धाम को टूरिस्ट कॉरिडोर बनाने के लिए केंद्र से वित्तीय मदद का आग्रह किया। मंत्री ने मजबूती से मांग रखी कैंसर पीड़ितों के लिए पेट-सीटी स्कैन मशीन लगाने में आर्थिक सहयोग करें। 1 लाख हेक्टेयर खेतों में सिंचाई के लिए प्रतिवर्ष 2000 करोड़ मिले। झारखंड में विभिन्न रेल परियेाजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। माल एवं सेवा कर में 4 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई के दायरे को बढ़ाया जाए। झारखंड में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए केंद्र सकार अतिरिक्त आर्थिक सहयोग करे। वन भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को सरल किया जाए। झारखंड की स्थापना के सा​थ राज्य के विकास के लिए जो भी बजट बनाए गए, उसमें गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, बच्चों, युवाओं के परस्पर विकास का ध्यान रखा गया है। हर वर्ष राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार के समक्ष जो मांगे रखी जाती हैं, वो इसी आधार पर होती हैं। इस बार भी वित्त मंत्री ने उन सभी मांगों को एक बार फिर दोहराते हुए केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा है। – प्रो. धीरज पाठक, अर्थशास्त्री

बिहार-झारखंड से तिरुपति बालाजी के लिए चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

धनबाद. धनबाद होकर रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के बंद हो जाने से मायूस यात्रियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने रक्सौल से तिरुपति के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन धनबाद, बोकारो और रांची होकर चलेगी। इससे बिहार के साथ-साथ झारखंड की बड़ी आबादी को तिरुपति बालाजी के दरबार तक पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। नई ट्रेन का टाइम टेबल जल्द जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के टाइम टेबल के अनुसार ही नई ट्रेन चलेगी। रक्सौल और तिरुपति से प्रस्थान के समय और ठहराव वाले स्टेशन भी पूर्ववत ही रहेंगे। भुवनेश्वर होगी नियमित, चंद्रपुरा में होगा ठहराव पांच साल से अधिक समय से स्पेशल का टैग के साथ चल रही धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन भी जल्द नियमित बनाकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव चंद्रपुरा में भी होगा। अभी धनबाद से खुलकर पहला ठहराव बोकारो में होता है। चंद्रपुरा में ठहरा शुरू होने की मांग लंबे समय से चल रही थी जिस पर मंजूरी की मुहर लग गई है। स्पेशल के नियमित बन जाने से हर दिन लेटलतीफी से भी छुटकारा मिल जाएगा। लोकमान्य तिलक मुंबई स्पेशल होगी नियमित ट्रेन धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई के बीच चलने वाली सप्ताहिक ट्रेन नियमित बनाकर चलेगी। यात्रियों के अच्छे रिस्पांस के मद्देनजर रेलवे ने इस ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलने की स्वीकृति दे दी है। स्पेशल का टैग हटाने से यात्रियों को अतिरिक्त किराए से छुटकारा मिलेगा। धनबाद से भोपाल की ट्रेन भी जल्द चलेगी धनबाद से भोपाल के लिए सप्ताह में तीन दिन नई ट्रेन जल्द चलेगी। रेलवे बोर्ड से नई ट्रेन को स्वीकृति मिलने के बाद अब पूर्व मध्य रेल और पश्चिम मध्य रेलवे ने नई ट्रेन की तिथि को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। बेंगलुरु-सूरत की ट्रेन पर पेंच, दिल्ली को मिली अमृत भारत धनबाद से यशवंतपुर (बेंगलुरु) और धनबाद से उधना (सूरत) की स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने पर पेंच फंस गया। दोनों स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने पर सहमति नहीं मिल सकी। इसके साथ ही धनबाद से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन को मंजूरी नहीं मिली। हालांकि इसके विकल्प के तौर पर धनबाद होकर हावड़ा से आनंद विहार के बीच नई अमृत भारत ट्रेन को स्वीकृति मिल गई है।

गोपालगंज में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में प्रेम प्रसंग में एक युवक की घर से बुलाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक का शव गांव के बाहर खेत से बरामद किया गया है. घटना कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक कांग्रेस कुशवाहा का 25 वर्षीय पुत्र अनील कुशवाहा बताया गया है. वही घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. युवक की हत्या कर खेत मे फेंक दिया शव बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के कांग्रेस कुशवाहा के पुत्र अनील कुशवाहा शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया. इसी दौरान किसी ने उसे फोन कर बुलाया और साजिश के तहत गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. शनिवार की सुबह गांव के बाहर खेत मे उसका शव पड़ा हुआ मिला. युवक की हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया और लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे. पुलिस से अभिरक्षा से आरोपी को कब्जे में लेने की कोशिश की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जा रही थी, इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को जबरन पुलिस अभिरक्षा से छीनने का प्रयास किया. किसी तरह पुलिस ने आरोपी को बचाकर एक मकान में ले गई. आक्रोशित भीड़ पूरे मकान को घेर आरोपी को जान से मारने पर उतारू थी. इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों में हल्की झड़प हुई. हथुआ एसडीपीओ ने पहुंच संभाली स्थिति घटना के बाद हालात बिगड़ते देख हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने मौके पर पहुंच दोषियों पर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन देकर उग्र लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में कैम्प कर रही पुलिस युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एहतियात के तौर गांव कई थानों की पुलिस कैम्प कर रही है. प्रेम प्रसंग में घर से बुलाकर हत्या की आशंका परिजनों ने युवक अनील कुशवाहा की हत्या प्रेम प्रसंग में किए जाने की आशंका जताई है. दबी जुबान कुछ लोगों का कहना था कि मृतक अनील का गांव की ही एक लडक़ी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात को लेकर लड़की के घर वालों द्वारा कई बार आपत्ति जताई गई थी, संभावना है कि इसी बात को लेकर अनील की हत्या की गई है. पूरे मामले में पुलिस ने कही ये बात इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कटेया थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक अनील कुशवाहा की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है और इसी मामले में हत्या की बात सामने आ रही है. छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

झारखंड में जंगली हाथी के दर से 1 घर में सोते हैं 150 लोग

मझगांव (पश्चिमी सिंहभूम). पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड अंतर्गत बेनीसागर गांव में जंगली हाथी की दहशत इस कदर बढ़ गई है कि ग्रामीण अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। हालात यह हैं कि गांव के एक सुरक्षित घर में करीब 15 लोग एक साथ रात गुजार रहे हैं। इस घर में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि पुरुष रातभर बाहर रहकर हाथी की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार हाथी के अचानक गांव में घुस आने और जान-माल को नुकसान पहुंचाने के डर से कोई भी अपने घर में अकेले सोने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। बीते तीन दिनों में इसी गांव के दो ग्रामीणों समेत कुल तीन लोगों की हाथी द्वारा पटककर और कुचलकर मौत हो चुकी है, जिसके बाद से गांव में भय का माहौल और गहरा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को गांव की सीमा से बाहर खदेड़ने और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने घरों में लौट सकें। बता दें कि पिछले 9 दिनों में हाथी के हमलों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुल 20 लोगों की जान जा चुकी है। मझगांव प्रखंड अंतर्गत बेनीसागर गांव में जमी वन विभाग की टीम मझगांव प्रखंड अंतर्गत बेनीसागर गांव में हमलावर हाथी के मौजूद होने की सूचना पर वन विभाग की टीम शनिवार रात भर कैंप कर निगरानी करती रही। हालांकि देर रात तक हाथी की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी को ट्रेस करने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग के आला अधिकारी रविवार को भी बेनीसागर पहुंचकर हाथी की लोकेशन ट्रैक करने और आगे की रणनीति तय करने का प्रयास करेंगे।

बिहार ने केंद्र सरकार से बजट 2026-27 में मांगा खास पैकेज

पटना. केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले नई दिल्ली में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श बैठक में बिहार ने अपने हितों से जुड़े कई अहम मुद्दे केंद्र सरकार के सामने उठाए. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने की. बैठक में बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राज्य की आर्थिक चुनौतियों और विकास की जरूरतों पर विस्तार से बात रखी. बैठक में बिहार के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर सहित देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मौजूद थे. बिहार ने खास तौर पर कर राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी, कर्ज सीमा और बाढ़ जैसी पुरानी समस्याओं पर केंद्र का ध्यान खींचने की कोशिश की. बिहार के वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र के कुल कर राजस्व में सेस और अधिभार की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है. वर्ष 2011-12 में यह हिस्सेदारी 10.4 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 13.6 प्रतिशत हो गई है. चूंकि सेस और अधिभार को राज्यों के साथ साझा किए जाने वाले विभाज्य कोष में शामिल नहीं किया जाता, ऐसे में बिहार जैसे राज्यों को उनके संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप राजस्व नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने सेस और अधिभार को विभाज्य कोष में शामिल करने की मांग की. अतिरिक्त उधार सीमा की मांग राज्य की प्रति व्यक्ति आय को राष्ट्रीय औसत के स्तर तक पहुंचाने के लिए बिहार ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के 2 प्रतिशत अतिरिक्त ऋण लेने की अनुमति मांगी है. यह मांग मौजूदा 3 प्रतिशत की उधार सीमा के अतिरिक्त रखी गई है. बिहार का कहना है कि अतिरिक्त उधारी से बुनियादी ढांचे, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश को गति मिल सकेगी. बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष पैकेज उत्तरी बिहार में हर साल आने वाली भीषण बाढ़ को राज्य की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए बिहार ने केंद्र से विशेष ‘रिलीफ एंड डिजास्टर रेजिलिएंट पैकेज’ की मांग की. इस पैकेज के तहत सैटेलाइट आधारित पूर्वानुमान, जीआईएस मैपिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. साथ ही बाढ़ और सूखे के स्थायी समाधान के लिए ‘नदी जोड़ो परियोजना’ को प्राथमिकता देने की अपील भी की गई. कृषि और उद्योग में तकनीक की मांग रोजगार सृजन को तेज करने के लिए बिहार ने कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और ब्लॉकचेन जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जरूरत बताई. इसके अलावा पर्याप्त जल संसाधन और कुशल श्रमशक्ति को ध्यान में रखते हुए राज्य में नए उद्योगों की स्थापना के लिए विशेष केंद्रीय सहयोग की मांग भी रखी गई. बैठक के अंत में बिहार के वित्त मंत्री ने राज्य के विकास से जुड़ा एक विस्तृत ज्ञापन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा. उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट 2026-27 में बिहार की इन मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा.

पटना में कोहरे के बीच कई गाड़ियां टकराणे से चार की मौत

पटना. बिहार के पटना जिले में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घने कोहरे के कारण अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के पास एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस भीषण भिड़ंत में कार सवार पिता और उनकी मासूम पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार, बेगूसराय से पटना की ओर जा रहे एक कंटेनर का टायर अचानक फट गया, जिससे वह सड़क पर ही खड़ा हो गया. घने कोहरे की वजह से पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई क्रेटा (Creta) कार के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से टकराते चले गए. गैस कटर से काटकर निकाला गया शव हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार चालक का सिर धड़ से अलग हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत बख्तियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे थे फरीदाबाद मृतक की पहचान बांका जिले के रजौन निवासी अनुपम कुमार के रूप में हुई है. अनुपम भारतीय वायुसेना (Air Force) से सेवानिवृत्त हुए थे और हाल ही में उनकी नियुक्ति हरियाणा के फरीदाबाद स्थित केनरा बैंक में हुई थी. सोमवार को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी. इसी सिलसिले में वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से भागलपुर से फरीदाबाद जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घंटों तक लगा रहा भारी ट्रैफिक जाम हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद लगभग एक घंटे से बाधित मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर यातायात बहाल हो सका. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.