samacharsecretary.com

CM नीतीश का औचक दौरा: विभागीय निरीक्षण से अधिकारियों में अफरा-तफरी

रांची बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। नीतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं और कार्य पद्धति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय पर कार्यालय आयें और बेहतर ढंग से कार्य का निष्पादन करें। कार्यालय में अनुशासित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी काम करें जिससे कार्यों को ससमय पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर की साफ-सफाई नियमित हो। परिसर सुसज्जित और आकर्षक दिखे। परिसर एवं उद्यान क्षेत्र हरा-भरा रहे इसके लिए जहां जरूरत हो वहां पौधारोपण करायें। आगंतुकों के बैठने और उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखें। मुख्य सचिवालय को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने की योजना पर काम करें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि,डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बेखौफ चोरों का तांडव: सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर घर से लाखों की चोरी

रांची झारखंड में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में हर रोज चोरी को घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला रांची का है। बताया जा रहा है कि यहां रांची के बेड़ो के बाजार में उत्तम ज्वेलर्स की दुकान पर चोरों ने डाका डाला। पहले तो चोरों ने यहां दुकान की सुरक्षा में तैनात नाइट गार्ड को बंधक बनाया। चोरों ने गार्ड के हाथ-पैर बांधे और दुकान के पीछे से घुस कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना को अंजाम देकर सभी चोर मौके से फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  

‘आवास खाली करो’ नोटिस पर बढ़ा टकराव, सम्राट चौधरी की दो टूक— बपौती समझने की भूल न करें

पटना  बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा राबड़ी आवास खाली नहीं करने की धमकी पर दो-टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी आवास की मालिक जनता होती है, यह किसी की बपौती नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से उनका कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है। नीतीश सरकार में गृह मंत्री सम्राट ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला नहीं मिल सकता है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर जो घर कैटगराइज किया गया है, वो मिल गया है।   सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार में सबका घर बदलता रहा है। पिछले 28 साल में उन्हें भी 6 घर बदलने पड़े। लालू और राबड़ी पर बोलते हुए सम्राट ने कहा कि उन्हीं के बेटे (तेजस्वी) अदालत में गए थे। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने तय कर दिया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को घर नहीं मिलेगा, तो अधिकार ही नहीं है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के 'जो करना है करें, डेरा खाली नहीं करेंगे' वाले बयान को सम्राट ने अराजकता के बोल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी के लोग अराजकता और गुंडागर्दी वाले हैं। वो कैसे बोल सकते हैं कि सरकारी आवास नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार कानून व्यवस्था वाला राज है। उन्हें सरकार ने ही आवास दिया था, अब दूसरा दे दिया गया है। सरकार का काम है कि नेता विरोधी दल को सम्मान देंगे। उन्हें पहले से बड़ा घर दिया जा रहा है। दरअसल, पिछले दिनों नीतीश सरकार के भवन निर्माण विभाग ने पटना के 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए कर्णांकित कर दिया। इसके तहत लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करना पड़ेगा। लालू एवं राबड़ी बीते लगभग 20 सालों से इस घर में रह रहे हैं। आरजेडी ने राज्य में नई सरकार के गठन के बाद हुए इस फैसले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा के दबाव में आकर काम करने का आरोप लगाया। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने हाल ही में सरकार को कहा कि राबड़ी आवास को किसी भी हालत में खाली नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि जो करना है करेंगे, सरकार को जो करना है करे, लेकिन डेरा खाली नहीं किया जाएगा।  

सर्दी का कहर झारखंड में तेज, पारा नीचे लुढ़का, नेशनल हेल्थ मिशन ने किया अलर्ट

रांची झारखंड में नवंबर के अंत आते-आते कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान दिन और रात दोनों समय सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम रहने का अनुमान है, जिससे सुबह-शाम का समय बेहद ठंडा और सिहरन भरा है। सिमडेगा में न्यूनतम तापमान बर्फीली हवाओं के चलते 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो हिमाचल प्रदेश की ठंड को टक्कर दे रहा है। खूंटी और लोहरदगा में भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं का असर झारखंड के मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। इसके कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है और तेज शीतलहर चल रही है। रांची में भी तापमान सामान्य से कई डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है, जिससे लोगों को सुबह-शाम में कंपकंपी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के बाकी जिलों में जहां पारा 13 से 14 डिग्री के आसपास है, वहां थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ठंड का जोर साफ दिख रहा है। नेशनल हेल्थ मिशन ने दी सावधानी बरतने की सलाह नेशनल हेल्थ मिशन ने ठंड से बचाव के लिए सलाह जारी की है। उन्होंने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त भोजन लेने और घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहने कहा है। शीतलहर के दौरान फ्लू, सर्दी-खांसी और जुकाम के लक्षण महसूस होने पर तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करने की हिदायत दी गई है। खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान देना जरूरी है। अगर ठंड के कारण बेहोशी या होश में कमी आने जैसे गंभीर लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सा मदद लेना आवश्यक है।         मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि हिमालय में हाल ही में हुई भारी बफर्बारी के कारण वहां का तापमान गिरा है और वह बर्फीली हवाएं अब झारखंड तक पहुंच रही हैं। ये हवाएं अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती हैं, जिससे ठंड अधिक गहरी हो सकती है। फिलहाल बारिश या बादलों की संभावना नहीं है, जिससे ठंड के मौसम में राहत के लिए किसी प्राकृतिक कारण का इंतजार मुश्किल दिखता है। इसलिए लोगों को खुद ही पूरी सावधानी बरतनी होगी।

मंईयां सम्मान योजना में आवेदन से पहले रहें सावधान, एक गलती का पैसा किसी और को मिल सकता है

रांची आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। कैम्प में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे तो और भी लोग अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं, लेकिन मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखी जा रही है। भूल कर भी ना करें यह गलती, नहीं तो… ऐसे में अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरवाने जा रही है तो पहले ये खबर पढ़ लें। बता दें कि मंईयां योजना के फॉर्म के लिए कई दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ती है, उनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार से जुड़ा बैंक खाता शामिल हैं। इन दस्तावेज़ों के साथ ही आपको मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरते वक़्त इस बात का खास ध्यान रखना है कि आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी सही है। भूलकर भी अपना खाता नंबर भरने में कोई गलती ना करें, नहीं तो योजना की राशि किसी दूसरे के खाते में जा सकती है। इसलिए फॉर्म भरते वक़्त आप सारी जानकारियां ध्यान से भरे ताकि कहीं भी कोई त्रुटि ना हो पाए। इतना ही नहीं राशन कार्ड में आपका नाम बिल्कुल सही होना चाहिए। राशन कार्ड में नाम की गलती या अपूर्ण विवरण के कारण भुगतान से आप योजना के लाभ से वंचित रह जाओगे। इसके अलावा राशन कार्ड का केवाईसी पूरा न होने पर भी आपको इस योजना से वंचित होना पड़ सकता है। साथ ही, आवेदन फॉर्म में दर्ज राशन कार्ड नंबर सही है या नहीं, यह भी एक बार जरूर मिलान कर लें। यह भी चेक करें कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो और केवाईसी अपडेट हो।

धोनी फैमिली संग विराट और पंत की खास मुलाकात, डिनर के बाद MS खुद आए बाहर छोड़ने

रांची  झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, विराट कोहली सहित कई खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। कोहली और पंत ने धोनी और उनके परिवार के साथ किया डिनर सूत्रों के मुताबिक बीते गुरुवार की रात को विराट कोहली और ऋषभ पंत, दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आवास पहुंचे। इस दौरान कोहली और पंत ने धोनी और उनके परिवार के साथ डिनर किया। बाद में धोनी खुद गाड़ी चलाकर विराट कोहली को बाहर छोड़ने आए। वहीं, इससे पहले धोनी के घर के बाहर जैसे ही कोहली और पंत की गाड़ियां पहुंचीं, वहां मौजूद फैंस उन्हें देखने उमड़ पड़े। बता दें कि पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। टीम के प्लेयर्स रांची पहुंचना शुरू हो गए हैं। दोपहर में डेढ़ बजे से मैच खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। मैच चूंकि 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि रात करीब दस बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा।  

2026 Holiday List: जानें किस-किस तारीख को रहेंगे स्कूल, काॅलेज और ऑफिस बंद

रांची वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस बार कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि साल भर में 11 ऐसे मौके आने वाले हैं जब उन्हें तीन दिन का लगातार अवकाश मिलने वाला है। यानी 2026 सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘लंबे वीकेंड्स का साल’ कहा जा सकता है। हालांकि सूची में शामिल कई छुट्टियां शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं, फिर भी कुल 26 राजपत्रित अवकाश कर्मचारियों को पूरे साल राहत देने वाले हैं। 2026 में मिलने वाली छुट्टियां 26 जनवरी (सोमवार) – गणतंत्र दिवस, 1 फ़रवरी (रविवार) – गुरु रविदास जयंती, 14 फ़रवरी (रविवार) – महाशिवरात्रि, 4 मार्च (बुधवार) – होली, 21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर, 23 मार्च (सोमवार) – भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव शहीदी दिवस, 26 मार्च (वीरवार) – राम नवमी, 31 मार्च (वीरवार) – महावीर जयंती, 3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे, 8 अप्रैल (बुधवार) – गुरु नाभा दास जी, 14 अप्रैल (वीरवार) – वैसाखी, 14 अप्रैल (वीरवार) – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 19 अप्रैल (रविवार) – भगवान परशुराम जयंती, 1 मई (शुक्रवार) – मई दिवस, 27 मई (बुधवार) – ईद-उल-जुहा, 18 जून (वीरवार) – गुरु अर्जन देव जी शहीदी दिवस, 29 जून (सोमवार) – कबीर जयंती, 31 जुलाई (शुक्रवार) – शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस, 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस, 4 सितंबर (शुक्रवार) – जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – गांधी जयंती, 11 अक्टूबर (रविवार) – महाराजा अग्रसेन जयंती, 20 अक्टूबर (वीरवार) – दशहरा, 26 अक्टूबर (सोमवार) – भगवान वाल्मीकि जयंती, 8 नवंबर (रविवार) – दीपावली, 9 नवंबर (सोमवार) – विश्वकर्मा दिवस, 25 दिसम्बर (क्रिसमस ) कर्मचारियों को सबसे बड़ा फायदा कहां? जारी सूची के अनुसार कई छुट्टियां शुक्रवार या सोमवार को पड़ रही हैं, जिससे सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा। इससे कर्मचारियों को यात्रा, परिवार के साथ समय और मानसिक आराम—तीनों का बेहतरीन अवसर मिलने वाला है।  

सर्द हवाओं का कहर: जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री तक

रांची झारखंड में ठंड का कहर जारी है। दिन-प्रतिदिन ठंड में इजाफा देखा जा रहा है। सुबह-शाम कोहरा और कनकनी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, जमशेदपुर का तापमान गिरकर 11.6 डिग्री पहुंच गया है। हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आने वाले समय में और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जमशेदपुर में सुबह घना कोहरा रहने के साथ दिन में आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन रात का तापमान और तेजी से गिर सकता है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि की चेतावनी दी है क्योंकि ठंड में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ठंड से बचाव करना ही सही है। बात करें रांची की तो यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 11.1 डिग्री से घटकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। डालटनगंज में 10.2 से घटकर 8.2 डिग्री, बोकारो में 13.8 से घटकर 9.1 डिग्री और चाईबासा में 13.8 से कम होकर 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सरकार ने किया बड़ा ऐलान: जीविका दीदियों के खातों में सीधे ट्रांसफर होंगे ₹10,000, तारीख तय!

पटना  बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने एक बार फिर ठोस कदम उठाया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की करीब 10 लाख जीविका दीदियों को 14 दिसंबर तक उनके बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। अब तक इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं तक पहुंच चुकी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। राज्य सरकार का मानना है कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता न केवल उनके जीवन स्तर को सुधारती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। रोजगार के अवसर बढ़ाने का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा है कि योजना से महिलाओं को न केवल अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी करने का मौका मिलेगा, बल्कि वे अपनी पसंद का व्यवसाय शुरू कर रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकेंगी। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि निर्धारित तारीख तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में राशि पहुंच जाए। योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। व्यवसाय शुरू होने के बाद, योजना के तहत महिलाओं को आवश्यकतानुसार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जा सकती है। इससे न केवल महिलाओं का सशक्तिकरण होगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।   पात्रता और शर्तें योजना में परिवार से आशय पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चों से है। अगर कोई अविवाहित महिला अपने माता-पिता के बिना रहती है, तो उसे एकल परिवार माना जाएगा। शहरी क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों की सभी महिला सदस्य इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके अलावा योजना में आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला या उसके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए, और न ही दोनों में से कोई सरकारी नौकरी में कार्यरत होना चाहिए। जो महिलाएं शहरी स्वयं सहायता समूहों की सदस्य नहीं हैं, उन्हें सदस्य बनाकर योजना का लाभ दिलाया जा सकता है।  

रांची में 30 नवंबर को होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच, Toss आधे घंटे पहले

रांची झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रात करीब दस बजे तक मैच खत्म हो जाएगा सीरीज में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। टीम के प्लेयर्स रांची पहुंचना शुरू हो गए हैं। विराट कोहली भी रांची पहुंच चुके हैं। पहला मैच रांची में है और इसके बाद दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जो 6 दिसंबर को होगा। सभी तीन मैच दोपहर में डेढ़ बजे से खेले जाएंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। मैच चूंकि 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि रात करीब दस बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है भारत और साउथ अफ्रीका का पहला ODI मुकाबला भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस मैच को लाइव देख सकते हैं। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है। टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री डिश वाले यूजर्स फ्री में मैच का आनन्द उठा सकते हैं।