samacharsecretary.com

10 साल पहले मर चुके, फिर भी नाम FIR में! विदिशा में प्रशासन की बड़ी चूक

विदिशा विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली का अजीब मामला सामने आया है. यहां दो ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है, जिनकी मौत 8 से 10 साल पहले हो चुकी है. जब स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायत की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई. हारकर फरियादी जिला मुख्यालय पहुंचा और एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे से न्याय की गुहार लगाई. गंजबासौदा के बरेठ गांव में प्रजापति समाज और गुर्जर समाज के बीच एक विवाद हुआ था. इसी विवाद में पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की, लेकिन इसमें जिन लोगों के नाम शामिल किए गए उनमें से दो व्यक्ति 8 से 10 साल पहले ही दुनिया से विदा हो चुके हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए फरियादी राजकुमार शर्मा जिला मुख्यालय पहुंचा और एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे से पूरे मामले की शिकायत की. शर्मा ने कहा- 'ये दोनों लोग जिन पर FIR की गई है, वो कई साल पहले मर चुके हैं. हमने थाने में भी शिकायत की, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी, इसलिए जिला मुख्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे के यहां आए हैं. हमने जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है. एडिशनल एसपी विदिशा प्रशांत चौबे ने कहा- '17 तारीख को बरेठ गांव में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ नामों पर आपत्ति आई है. दो मृत व्यक्तियों के नाम FIR में दर्ज होना गंभीर मामला है. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जांच कर दस्तावेज प्रस्तुत करें. उचित कार्रवाई की जाएगी.'

MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज 12 जिलों में भारी बारिश और कल से पूरे प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिस्टम कमजोर पड़ने की वजह से पिछले 4 दिन से भारी बारिश का दौर थमा था। मंगलवार से फिर शुरू होगा। मौसम विभाग ने जबलपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं बुधवार से पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हुई।  इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास और सीहोर। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अगले चार दिन तक भारी बारिश का दौर रहने वाला है। वहीं, मानसून टर्फ लाइन भी एक्टिव है। दूसरी ओर, 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया (दम दबाव का क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस सीजन में अब तक 20.7 इंच हो चुकी है बारिश बता दें कि प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 20.7 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 13.2 इंच बारिश होनी थी। इस हिसाब से 7.5 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है, जो 57% अधिक है। 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से 15% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। ग्वालियर समेत 5 जिलों भी बेहतर स्थिति में है। यहां 80 से 95% तक बारिश हो चुकी है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे है। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा में 10 इंच से भी कम पानी गिरा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर, देवास, उज्जैन, हरदा, पांढुर्णा, खरगोन और सीहोर जिलों में हल्की बारिश, आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अगले चार दिन तक भारी बारिश का दौर रहने वाला है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। दूसरी ओर, 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया (दम दबाव का क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। 23-24 जुलाई को भी प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 12 जिलों में बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 12 से अधिक जिलों में बारिश हुई। इंदौर-सिवनी में पौन इंच पानी गिर गया। वहीं, सतना और सीधी में आधा इंच से ज्यादा, खजुराहो, उमरिया और बालाघाट के मलाजखंड में करीब आधा इंच बारिश हुई। दमोह, जबलपुर, सागर, रायसेन में भी बारिश का दौर चला। कई जिलों में हुई बारिश सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। इंदौर में तेज बारिश हुई यहां 19 मिमी यानी, पौन इंच बारिश दर्ज की। सिवनी में भी इतनी ही बारिश हुई। उमरिया, बालाघाट के मलाजखंड खजुराहो और मंडला में आधा इंच पानी गिरा। सागर में भी हल्की बारिश हुई। इसी तरह मंडला, अनूपपुर, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बैतूल, उमरिया, उज्जैन, हरदा, बड़वानी, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, शहडोल, श्योपुर, विदिशा, सीहोर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, सिंगरौली आदि जिलों में भी मौसम बदला रहा। 23-24 जुलाई को भी प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है। इस सीजन में अब तक 20.7 इंच हो चुकी है बारिश बता दें कि प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 20.7 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 13.2 इंच बारिश होनी थी। इस हिसाब से 7.5 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है, जो 57% अधिक है। 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से 15% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। ग्वालियर समेत 5 जिलों भी बेहतर स्थिति में है। यहां 80 से 95% तक बारिश हो चुकी है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे है। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा में 10 इंच से भी कम पानी गिरा है। इंदौर में तेज बारिश, कई इलाकों में सड़कें डूबीं सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। इंदौर में तेज बारिश की वजह से सड़कें डूब गईं। खजराना मंदिर के सर्विस रोड पर एक कार गड्ढे में फंस गई। तीन इमली चौराहे पर ज्यूपिटर हॉस्पिटल के पहले सर्विस रोड पर भी पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने यहां 19 मिमी यानी, पौन इंच बारिश दर्ज की। सिवनी में भी इतनी ही बारिश हुई। उमरिया, बालाघाट के मलाजखंड, खजुराहो और मंडला में आधा इंच पानी गिरा। सागर में भी हल्की बारिश हुई। इसी तरह मंडला, अनूपपुर, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बैतूल, उमरिया, उज्जैन, हरदा, बड़वानी, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, शहडोल, श्योपुर, विदिशा, सीहोर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, सिंगरौली आदि जिलों में भी मौसम बदला रहा।  

IIT खड़गपुर में फिर हादसा: छात्र की मौत ने उठाए सुरक्षा और मानसिक दबाव पर सवाल

खड़गपुर/भोपाल  टेक्नीकल एजुकेशन के मामले में देशभर में अगल पहचान रखने वाले आईआईटी खड़गपुर में संदिग्ध हालात में हो रही छात्रों की मौत से हड़कंप है. 4 दिन पहले एक छात्र की मौत का मामला गर्म था कि यहां पढ़ने वाले एक और छात्र की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक छात्र चंद्रदीप पवार मध्य प्रदेश का रहने वाला था और वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था. चंद्रदीप पवार की मौत सोमवार रात को हुई. प्रबंधन ने श्वास नली में टेबलेट फंसना बताया सूत्रों के अनुसार आईआईटी खड़गपुर के छात्र चंद्रदीप पवार छात्र ने  रात डिनर किया. इसके बाद तबियत बिगड़ गई. अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस और आईआईटी अधिकारियों का कहना है "खाना खाते समय दवा उसके श्वास नली में फंसने से मौत हो गई." छात्र ने  रात करीब 11:30 बजे आईआईटी खड़गपुर के पास बीसी रॉय अस्पताल में दम तोड़ा. डिनर के बाद मेडिसिन ली और दम तोड़ दिया बताया जाता है कि खाना खाने के बाद छात्र चंद्रदीप पवार अस्पताल ले जाने के बाद सीपीआर शुरू किया गया. इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. मंगलवार को मेदिनीपुर मेडिकल में पोस्टमार्टम किया जाएगा. खड़गपुर आईआईटी प्रबंधन और पुलिस के अनुसार चंद्रदीप आईआईटी खड़गपुर के नेहरू हॉल (कमरा डी-408) में रहता था. खाना खाने के बाद बुखार और सर्दी की दवा लेते समय एक गोली उसकी श्वास नली में फंस गई. दवा गले में अटकने से चंद्रदीप को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. परिवार को आईआईटी खड़गपुर प्रबंधन ने सूचित कर दिया है. स्टूडेंट्स की टास्क फोर्स गठित करने का फैसला गौरतलब है कि इससे पहले इसी सप्ताह आईआईटी खड़गपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र रितम मंडल की अप्रत्याशित रूप से मृत्यु हो गई थी. उसका शव उसके कमरे में मिला था. इस घटना के मात्र 4 दिन के भीतर एक छात्र की मौत से हड़कंप और दहशत है. आईआईटी खड़गपुर प्रबंधन के अधिकारी स्तब्ध हैं. 7 माह के अंदर 5 छात्रों की मौत बताया जाता है इस वर्ष के पहले 7 महीनों में आईआईटी खड़गपुर परिसर में 5 छात्रों की मौत हो चुकी है. हालांकि इससे पहले हुई 4 छात्रों की मौत में सामने आया था कि उन्होंने खुद जान दी है. लेकिन सारे मामले संदिग्ध हैं. वहीं, आईआईटी खड़गपुर प्रबंधन ने प्रत्येक छात्रावास में एक छात्र टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट ने मांगी थी छात्र की मौत पर रिपोर्ट आईआईटी खड़गपुर के डायरेक्टर सुमन चक्रवर्ती का कहना है "इन मौतों के कारणों की तह में जाने के लिए 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. ये टीम विभिन्न कारणों के गहराई तक जाकर जांच करेंगी. पुलिस भी मामलों की जांच कर रही है." गौरतलब है कि पिछले दिनों आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग छात्र को लेकर हाल में ही में सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था "ऐसी घटनाओं ने हमारी मौजूदा शिक्षा व्‍यवस्‍था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है." सुप्रीम कोर्ट ने संस्थान से रिपोर्ट भी मांगी थी. 

मसाज के नाम पर जाल: अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख वसूले

ग्वालियर ग्वालियर के पिंटो पार्क, राम बिहार में रहने वाला एक युवक हजीरा चौराहे पर मेडिकल स्टोर से मेडिसिन लेने पहुंचा था। यहां वह एक अजनबी से टकराया। अजनबी ने उस युवक से पूछा कि क्या उसे मसाज करानी है? इस सवाल ने युवक की जिंदगी का रंग ही बदल दिया। यहां से शुरु हुई फरेब की ठोस जंजीर, जिसके पहले कदम में युवक उसे स्पा लेकर पहुंचा। पहले कपड़े उतरे फिर मसाज टेबल पर साजिश रची गई। इसके बाद वीडियो बना और एक लाख ठग लिए गए। क्या है पूरा मामला, यहां समझिए ग्वालियर में एक युवक का न्यूड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई और उससे एक लाख रुपए ऐंठ लिए गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं, वह किसी सतपाल सिंह का है। अब पुलिस सतपाल सिंह को तलाश कर रही है। मेडिकल से सीधे स्पा पहुंच गया पीड़ित पिंटो पार्क रामबिहार निवासी युवक हजीरा चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर पर मेडिसिन लेने पहुंचा था। यहां उसे 25 साल का युवक मिला। उसने अपना नाम शिवा शिवहरे बताया और पूछा कि तुमको मसाज करानी है, जिस पर युवक ने हां कर दिया। शिवा उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर उपनगर ग्वालियर स्थित गोसपुरा में एक घर में ले गया। घर ले जाकर शिवा ने युवक के कपड़े उतारे और अपने भी कपड़े उतार दिए। इसके बाद वह मसाज करने लगा। दो युवकों की एंट्री और बदल गया सब तभी कमरे में दो युवक आते हैं और उसका वीडियो बना लेते हैं। उसे न्यूड वीडियो दिखाकर धमकाते हैं। कहते हैं कि उनको रुपए नहीं मिले तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसे बदनाम कर देंगे। ब्लैकमेल करने वाले युवकों ने पीड़ित का मोबाइल छीनकर उसके फोन-पे अकाउंट से दो बार में 90 हजार एवं 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसे धमकाकर छोड़ दिया। युवक ने भाई को दी जानकारी घबराए हुए युवक ने डरते हुए अपने भाई को यह बात बताई, जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। बदमाशों ने पीड़ित के फोन-पे से एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा जिस अकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए थे वह किसी सतपाल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। अब पुलिस इस सतपाल की भी तलाश कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि एक युवक द्वारा खुद के साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर से कार्रवाई कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मैहर में दिल दहला देने वाला हादसा, खदान में डूबकर दो मासूमों की गई जान

मैहर  मैहर में नादन थाना क्षेत्र के ग्राम बठिया में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बहनों की जान चली गई. सुबह करीब 10:30 बजे पुष्पा कोल (10) और प्राची कोल (8) अपने घर के पीछे स्थित पानी से भरी पुरानी खदान में नहा रही थीं. खेल-खेल में दोनों बहनें गहराई में उतर गईं और डूब गईं. काफी देर तक बच्चियों के दिखाई न देने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की. मौके पर जुटी भीड़. ग्रामीणों को जब यह पता चला कि वे खदान की ओर गई थीं, तो स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में गोता लगाया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले जा सके. हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी केएस बंजारे टीम के साथ पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. खदान पहले भी ले चुकी कई जानें दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है. पिता पिंटू कोल समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि यह खदान पहले भी कई मासूमों की जान ले चुकी है. साल 2015 में भी इसी खदान में तीन बच्चे डूबकर जान गंवा चुके हैं. बावजूद इसके न तो प्रशासन ने यहां सुरक्षा के इंतज़ाम किए और न ही अवैध खनन पर कोई ठोस रोक लगाई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते तो आज यह हादसा टाला जा सकता था. प्रदेश में अब तक 20 बच्चों की मौत मध्य प्रदेश में मानसून के दो महीनों में इस तरह की घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक बारिश से भरी खदानों, तालाबों और गड्ढों में डूबकर कम से कम 20 बच्चों की मौत हो चुकी है. हाल ही में रीवा और मैहर में तीन बच्चों की डूबने से मौत हुई थी. इसके एक हफ्ते पहले छतरपुर जिले के एक गांव में तीन भाई-बहन तालाब में डूब गए थे.

शादी का वादा बन गया धोखा: युवती से बार-बार दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की का 17 साल की उम्र से तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब मन भर गया तो शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील फोटो वीडियो भी वायरल कर दिया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, शहर की रहने वाली युवती ने ग्वालियर थाना पहुंचकर शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि 2022 में जब वह 16 साल की थी उसकी मुलाकात बहन के घर के पास किराए के मकान में रहने वाले भिंड निवासी आकाश बाथम से हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2023 में एक दिन नाबालिग घर पर अकेली थी तभी आकाश उसके घर पहुंचा और उससे शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। तीन साल तक युवती जब भी घर पर अकेली रहती थी तो आकाश उसके घर पहुंचकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी बीच आकाश ने उसके कुछ अश्लील वीडियो फोटो भी बना लिए थे। 24 अक्टूबर 2024 को आकाश उसके घर पहुंचा और उसे हरियाणा में अपने जीजा संदीप बाथम के घर ले गया। यहां भी दो दिन तक रखकर आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आकाश और उसके जीजा उसके यह कह कर छोड़ गए कि अभी तुम नाबालिग हो इसलिए घर जाओ और किसी को कुछ मत बताना। अश्लील फोटो वीडियो किया वायरल आकाश लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान युवती को जून 2025 को पता चला कि आकाश कही और शादी कर रहा हैं। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आकाश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके जीजा के खिलाफ उसकी मदद करने का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।  

भगवान गणेश को चढ़ेगा 5 किलो का सोने का मुकुट, खजराना मंदिर के गर्भगृह का हो रहा जीर्णोद्धार

इंदौर   खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह को चांदी से सजाने का काम शुरू हो गया है. गर्भगृह के जीर्णोद्धार की तैयारियां काफी दिनों से चल रही थीं. बता दें कि खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी, तिल चतुर्थी आदि अवसरों पर भगवान गणेश जी के श्रृंगार के दौरान फिलहाल एक-एक किलो सोने के मुकुट पहनाए जाते हैं. दो मुकुट में से एक मुकुट के खंडित होने के कारण अब श्री खजराना गणेश मंदिर प्रबंध द्वारा 5 किलो सोने का मुकुट बनवाने का फैसला किया गया है. खजराना गणेश रक्षाबंधन पर पहनेंगे कीमती मुकुट मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट बताते हैं "मुकुट को तैयार कराने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है. इसमें दानदाता के अलावा मंदिर प्रबंधक मुख्य पुजारी और प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हैं जो मुकुट के डिजाइन के अलावा अन्य निर्णय लेंगे. भगवान के लिए तैयार हो रहा करोड़ों को मुकुट रक्षाबंधन के अवसर पर पहनाया जाएगा, जिसे इंदौर के ही एक ज्वैलर द्वारा बनावाया जा रहा है." गर्भगृह की दीवारों का जीर्णोद्वार चांदी से इसके अलावा गर्भगृह की दीवारों का जीर्णोद्वार भी चांदी से कराया जा रहा है. पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के कार्यकाल में गर्भगृह और मुख्य द्वार पर चांदी चढ़ाई गई थी. उस समय यह चांदी भी भक्तों द्वारा दान में दी गई थी, जो कई सालों बाद अब पीली पड़ चुकी है. वहीं चांदी को लगाने के लिए जो लकड़ी लगाई गई थी, वह भी खराब हो चुकी है. नतीजतन, अब गर्भगृह की दीवारों को भी नए सिरे से चांदी से ही तैयार कराया जा रहा है. करोड़ों की है खजराना गणेश मंदिर की संपत्ति दरअसल, खजराना मंदिर की संपत्ति करोड़ों रुपए की है. यहां बीते साल की चढ़ावे में एक करोड़ 27 लाख रुपए आए थे. इसके अलावा पिछले साल मंदिर की आमदनी दान के मद में ही एक करोड़ 21 लाख रही थी. इसके अलावा अन्य मदों से प्राप्त राशि कहीं ज्यादा है. मंदिर से जुड़े कई दानदाता ऐसे हैं, जो मंदिर के किसी भी पुण्य कार्य के लिए कितना भी दान करने के लिए तत्पर रहते हैं. ऐसे में एक ज्वैलर से मिले प्रस्ताव के बाद मंदिर समिति नया स्वर्ण मुकुट तैयार करवा रही है. 

जान से मारने की धमकी के बाद ASI ने लगाई फांसी, वीडियो में खोले सिस्टम के काले राज

दतिया  दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई (ASI) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले वीडियो जारी कर थाना प्रभारी, रेत माफिया और एक पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एएसआई की आत्मयहत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कल ही एक राजधानी बोफाल के निशातपुरा के थाना प्रभारी ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद दरअसल मामला दतिया जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन का है, उन्होंने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एएसआई के फांसी लगाने के पूर्व का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में मृतक ने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी ए हसन पर गंभीर आरोप लगाया है। इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया जरूरी कार्य से जाने के लिए भी छुट्टी नहीं की बात कहते नजर आ रहे है। एसपी से मिलने जाने की भी परमिशन नहीं दी। थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया के गुर्गे रेत माफिया का काम करने वाले बबलू यादव जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोई भी घटना होने पर गोंदन थाना प्रभारी, एक पुलिस कर्मी रुपनारायण यादव और रेत माफिया बबलू यादव को जिम्मेदार बताया है।