samacharsecretary.com

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा भारत का प्रमुख एमआरओ हब

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का बड़ा एमआरओ हब पीएम मोदी ने एमआरओ सुविधा का किया शिलान्यास, विमान रखरखाव में आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम अभी मेंटेनेंस के लिए 85% विमान भेजने पड़ते हैं विदेश, जेवर में एमआरओ हब से रोजगार, निवेश व तकनीकी कौशल को भी मिलेगा बूस्ट जेवर उत्तर प्रदेश का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के एविएशन सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है। यहां अत्याधुनिक मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) हब विकसित किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को विमान रखरखाव के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। एमआरओ में आत्मनिर्भरता जरूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर बताया कि भारत अभी विमान रखरखाव के मामले में काफी हद तक विदेश पर निर्भर है। देश के लगभग 85% विमान अभी मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल के लिए विदेश भेजे जाते हैं, जिससे बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बाहर जाती है। उन्होंने इस स्थिति को बदलने पर जोर देते हुए कहा कि भारत को एमआरओ सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है और इसके लिए देशभर में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अकासा एयर के साथ रणनीतिक साझेदारी नोएडा एयरपोर्ट परिसर में अकासा एयर के सहयोग से पहली एमआरओ सुविधा स्थापित की जाएगी। यह अत्याधुनिक केंद्र विमान रखरखाव, मरम्मत और तकनीकी सेवाओं का व्यापक नेटवर्क तैयार करेगा, जिससे देश की एविएशन इंडस्ट्री को नई मजबूती मिलेगी। इस एमआरओ हब के विकसित होने से एयरलाइंस कंपनियों को अब अपने विमानों को विदेश भेजने की आवश्यकता कम होगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि परिचालन लागत में भी भारी कमी आएगी। भारत में ही विश्वस्तरीय मेंटेनेंस सुविधाएं उपलब्ध होने से देश वैश्विक एविएशन सर्विस मार्केट में प्रतिस्पर्धी बन सकेगा। रोजगार और स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा बढ़ावा यह परियोजना स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी। युवाओं को एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, एविएशन टेक्नोलॉजी और तकनीकी सेवाओं में प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-प्रोत्साहन नीतियों के चलते प्रदेश में इस तरह की हाईटेक परियोजनाओं का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश युवाओं के लिए अवसरों का केंद्र बनता जा रहा है। एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बनने की दिशा में बड़ा कदम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि एक समग्र एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। एमआरओ सुविधा इस विजन का अहम हिस्सा है, जो प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमआरओ सेक्टर को “आत्मनिर्भर भारत” अभियान का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत न केवल अपने विमानों की सर्विसिंग करेगा, बल्कि दुनिया के अन्य देशों को भी सेवाएं प्रदान कर सकेगा। भारत में तेजी से उभर रहा है एमआरओ सेक्टर नोएडा एयरपोर्ट में यह सुविधा स्थापित होने के साथ ही भारत में एमआरओ सेक्टर तेजी से विकास करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार 2030 तक इसका बाजार 5.7 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत सरकार की एमआरओ नीति 2021 के तहत करों में रियायत और भूमि पट्टे में छूट देकर घरेलू क्षमताओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भारत को वैश्विक एमआरओ हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी आई है। यूएसए है अग्रणी देश वैश्विक स्तर पर एमआरओ सुविधाएं प्रमुख विमानन हब का अहम हिस्सा हैं, जहां अमेरिका सबसे अधिक एमआरओ कंपनियों के साथ अग्रणी है, जबकि यूके, फ्रांस व जर्मनी यूरोप के प्रमुख केंद्र हैं। एशिया-प्रशांत में सिंगापुर, चीन, भारत और फिलीपींस, जबकि मध्य पूर्व में यूएई महत्वपूर्ण एमआरओ हब के रूप में उभर रहे हैं।

बॉब ची व बोनी कपूर समेत दिग्गजों ने माना- उद्योग, निर्यात और रोजगार के लिए गेमचेंजर साबित होगा यह प्रोजेक्ट

दिग्गज बोलेः जेवर बना यूपी का गहना, वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के लोकार्पण और एमआरओ सुविधा के शिलान्यास कार्यक्रम में दिग्गजों ने रखी राय बॉब ची व बोनी कपूर समेत दिग्गजों ने माना- उद्योग, निर्यात और रोजगार के लिए गेमचेंजर साबित होगा यह प्रोजेक्ट एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस कदम से दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव घटेगा, नए अवसरों के द्वार खुलेंगे फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक्स और एविएशन के बड़े केंद्र के तौर पर उभरेगा जेवर क्षेत्र जेवर  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का लोकार्पण और एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल) सुविधा का शिलान्यास कई मायनों में खास बन गया। शनिवार को इस आयोजन में शामिल देश-विदेश के उद्योगपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने इसे ऐतिहासिक परियोजना बताया है। सिंगापुर की कंपनी सैट्स लिमिटेड के सीईओ बॉब ची और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इसे भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम बताते हुए कहा कि यह परियोजना केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि व्यापक विकास का मॉडल है जो देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएगा। वैश्विक पहचान की ओर बढ़ता भारत: बॉब ची सैट्स लिमिटेड के गेटवे सर्विसेज के सीईओ बॉब ची ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परियोजना नोएडा व उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर जोड़ने का माध्यम बनेगी। सिंगापुर की कंपनी होने के नाते इस ऐतिहासिक परियोजना का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय निवेश और वैश्विक उत्साह का केंद्र बन रहा है। फिल्म सिटी से जुड़ेगा विकास का नया आयाम: बोनी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि मैं केवल विकास में सहयोग नहीं कर रहा, बल्कि उसका हिस्सा बन रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने की दिशा में हम सभी प्रयास कर रहे हैं। मैं यहां इंटरनेशनल फिल्म सिटी विकसित कर रहा हूं। एयरपोर्ट और फिल्म सिटी मिलकर इस क्षेत्र को नए आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे। हाईटेक ईंधन सुविधा से तैयार एयरपोर्ट: टीएस दुपारे इंडियन ऑयल स्काईटैंकिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ टीएस दुपारे ने बताया कि उनकी कंपनी को 2022 में ईंधन फार्म और इन प्लेन फ्यूलिंग सेवाएं विकसित करने का ठेका मिला था। कड़ी प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के बाद यह जिम्मेदारी मिली और अब देश का सबसे आधुनिक ईंधन फार्म तैयार है। कंपनी पूरी तरह से विमानों को ईंधन देने के लिए तैयार है। निर्यात व उद्योग को मिलेगा बड़ा फायदा: ललित ठुकराल नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन नोएडा और पूरे देश के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। यह एयरपोर्ट बड़े कार्गो हब के रूप में विकसित होगा और विमान मरम्मत केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। इससे निर्यात उद्योग को नई गति मिलेगी और वैश्विक व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। 24 घंटे बैंकिंग और फॉरेक्स सुविधा: देबाशीष मेश्राम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीजीएम देबाशीष मेश्राम ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में दो शाखाएं स्थापित की गई हैं। एक एयरपोर्ट ऑफिस में और दूसरी कार्गो सेंटर में। यहां एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन, ई लॉबी और योनो ऐप की सुविधा उपलब्ध होगी। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 24 घंटे फॉरेक्स काउंटर और 18 से अधिक मुद्राओं को सपोर्ट करने वाला ट्रैवल कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। तेजी से हुआ भूमि अधिग्रहण: बृजेश नारायण सिंह गौतम बुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण देश में सबसे तेज और किफायती रहा। किसानों की सहमति से यह प्रक्रिया पूरी हुई है जो अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है। शुरुआती मतभेदों के बावजूद संवाद और समन्वय से किसानों ने इस परियोजना का समर्थन किया और वे इसके प्रमुख भागीदार हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव होगा कम: सुभाष गोयल एविएशन और टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन सुभाष गोयल ने कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्लॉट की कमी के कारण नई एयरलाइन्स को परेशानी हो रही है। जेवर एयरपोर्ट इस समस्या का समाधान करेगा और दिल्ली के साथ-साथ आगरा और उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों को भी लाभ पहुंचाएगा। दिल्ली और जेवर के बीच तेज मेट्रो या एक्सप्रेस लाइन, बेहतर कनेक्टिविटी और आसपास होटल सुविधाओं का विकास जरूरी है। रोजगार और निवेश के नए अवसरः मैमुल्लाह अंसारी परियोजना से जुड़े सुरक्षा अधिकारी मैमुल्लाह अंसारी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने इस परियोजना में बड़ा बदलाव देखा है और इसका हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह एयरपोर्ट बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेगा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने निवेशकों से इस क्षेत्र में निवेश करने की अपील की, खासकर फिल्म सिटी जैसी आगामी परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए। समग्र विकास का नया केंद्र बनेगा जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं बल्कि बहुआयामी विकास परियोजना के रूप में उभर रहा है। उद्योग, निर्यात, पर्यटन, फिल्म, बैंकिंग और रोजगार हर क्षेत्र के विशेषज्ञ इसे भविष्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ मान रहे हैं। ऐसे में, दिग्गजों की राय यह स्पष्ट संकेत देती है कि जेवर आने वाले समय में भारत के सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक हब में से एक बनने की ओर सशक्त कदम बढ़ा चुका है।

ग्रेटर नोएडा में होगा कौशल का महाकुंभ, 2025-26 इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन का आगाज

ग्रेटर नोएडा में सजेगा कौशल का महाकुंभ: इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26 का होगा आगाज देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 650 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपना हुनर 63 विभिन्न कौशलों में विश्व स्तरीय मानकों पर होगी प्रतियोगिता रोबोटिक्स और ग्रीन स्किल्स जैसे भविष्य के विषयों पर दिग्गज कंपनियां साझा करेंगी अनुभव लखनऊ  भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता, 'इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26', का भव्य आयोजन रविवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा। उत्तर प्रदेश में इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में योगी सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार प्रदेश को स्किल डेवलपमेंट का हब बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है और इस तरह के आयोजनों से युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। यह द्विवार्षिक प्रतियोगिता देश के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी दक्षता प्रदर्शित करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने का एक अद्वितीय मंच प्रदान करती है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले असम, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश की रीजनल प्रतियोगिता हो चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 40 प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया था। इनमें से 16 प्रतिभागियों ने अलग-अलग मेडल अपने नाम किए थे। इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26 के अंतर्गत उद्घाटन समारोह 29 मार्च 2026 को दोपहर 3 से 5 बजे तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिता 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल 9 से 12 में आयोजित होगी, जहां देशभर के प्रतिभागी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का समापन समारोह 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 से 5 बजे तक हॉल 9, इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 650 से अधिक युवा प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जो कुल 63 विभिन्न कौशलों (Skills) में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता के साथ-साथ रोबोटिक्स, 'ग्रीन स्किल्स' और भविष्य के रोजगार जैसे समसामयिक विषयों पर विशेष ज्ञान-सत्र और चर्चाएं भी आयोजित होंगी। इसमें FANUC, FESTO, AutoDesk और DMG Mori जैसी वैश्विक स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियां अपने अनुभव और तकनीकी जानकारी साझा करेंगी। भारत सरकार और कौशल विकास मिशन ने इस आयोजन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से इसमें सहयोग और सहभागिता की अपील की है, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हों और वे राष्ट्र निर्माण में अपना प्रभावी योगदान दे सकें।

हरियाणा के सात जिलों के 700 बुजुर्ग श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए

 हरियाणा  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ट्रेन में प्रदेश के 7 जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु सवार हुए, जिनकी आंखों में रामलला के दर्शन की ललक साफ दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावुक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा को अयोध्या से जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी बुजुर्ग धन के अभाव में दर्शन से वंचित न रहे। अप्रैल में नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी ट्रेन मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक विशेष ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए भी रवाना की जाएगी। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 हजार रुपये और गुरु दर्शन योजना के तहत 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प हर वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। विपक्ष पर साधा निशाना पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष चिंता जता रहा है और लाक डाउन की बात कह रहा है। इस पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढने का काम कर रहा है। विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। यह एक गंभीर समस्या है, इससे पूरा विश्व जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं। जब भी कोई वैश्विक संकट आया है, प्रधानमंत्री भारत के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करके खड़े हुए नजर आए हैं।

AAP सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज, शादी के लिए लड़के का डोप टेस्ट होना चाहिए जरूरी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग नेकेंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादी के समय लड़कों के डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच को अनिवार्य बनाने के लिए कानून बनाया जाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई। कंग ने कहा, ‘आज हमारे समाज में तलाक और घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जब नया रिश्ता जुड़ता है तो लड़की के बारे में बहुत जांच-पड़ताल की जाती है, लेकिन लड़कों को लेकर उतनी जांच-पड़ताल नहीं होती।’ उनका कहना था कि शादी के समय लोग इस तरह की चीजें छिपाते हैं। उन्होंने कहा, 'सरकार से मांग है कि एक कानून बनाया जाए कि शादी के समय डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच अनिवार्य हो।' उन्होंने कहा कि शादी के बाद कई बार सामने आता है कि लड़का गंभीर रूप से बीमार है या फिर वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे महिलाओं के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कंग ने कहा कि दूल्हे के लिए अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए कि वह मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और डोप टेस्ट का सर्टिफिकेट लड़की वालों के सामने पेश करे और तभी शादी हो। कांग्रेस सांसद ने की ऑनलाइन कारोबारियों पर लगाम की मांग कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने सरकार से ऑनलाइन कारोबार पर अंकुश लगाने तथा छोटे एवं मझौले व्यापारियों के हितों के संरक्षण की मांग की। सिंह ने शून्य काल में इस बारे में नियम बनाने और छोटे दुकानदारों और मझौले व्यापारियों का व्यवसाय को बचाने के उपाय करने की सरकार से मांग की। सपा के वीरेन्द्र सिंह ने किसानों के घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर बिल बढ़कर आने तथा प्रीपेड मीटर लगाने से उन्हें हो रही कठिनाइयों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनकी समस्यायें दूर करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे ने मुस्लिमों और ईसाइयों से विवाह करने वाली आदिवासी युवतियों का अनुसूचित जनजाति का दर्जा समाप्त करने की मांग की। भाजपा के ही चन्दूभाई छगनभाई शिहोरा ने गुजरात के सुरेन्द्र नगर इलाके के नमक किसानों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करने और उन्हें भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सपा के आनंद भदौरिया ने उत्तर प्रदेश में शहीदों और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किये जाने का मुद्दा उठाया और इसके दोषियों को सजा देने की मांग की। कांग्रेस के डॉ. प्रशांत यादवराव पडोले ने 2027 की जनगणना के लिए निर्धारित प्रारूप के कॉलम में अन्य पिछड़ा वर्ग को भी जोड़ने की मांग की।

भिवानी में चादर ओढ़े बदमाश ने घर में पर्ची फेंककर दी एजेंसी बंद करने की धमकी

भिवानी भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा स्थित एक गैस एजेंसी संचालक से पत्थर बंधी पर्ची फेंककर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घर पर फेंकी गई पर्ची में पांच लाख रुपये की मांग की गई है। नहीं देने पर गैस एजेंसी बंद करवाने की धमकी भी दी गई है जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध आरोपी पुलिस ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिसमें एक व्यक्ति चाद्दर ओढ़े दिखाई दे रहा है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बाला देवी पत्नी अशोक बंसल ने बताया कि उनकी अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 76 पर गैस एजेंसी है। ऊपरी मंजिल पर उन्होंने अपना आवास बनाया हुआ है। सफाई के दौरान मिली धमकी भरी पर्ची वह वहां सफाई कर रहे थे तभी अचानक उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो एक पर्ची पड़ी मिली। उस पर्ची को उठाकर जब पढ़ा तो उसमें पांच पेटी की डिमांड की गई थी। इसकी जानकारी पत्नी ने अपने पतिअशोक बंसल को दी जो कि गैस एजेंसी में मौजूद थे। सूचना मिलते ही अशोक बंसल अनाज मंडी स्थित अपने आवास पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। वहीं, कमरे में एक व्यक्ति कंबल ओढ़े हुए जाता दिखाई दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाला देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ फिरौती मांगने को लेकर केस दर्ज किया गया। 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन पर खुशी से झूम उठे लोग

जेवर में उमड़ा जन-सैलाब, मोदी-योगी के नारों की गूंज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन पर खुशी से झूम उठे लोग ’सबका साथ-सबका विकास’ का विजन उतरा धरातल पर जेवर गौतमबुद्ध नगर में जेवर अब सिर्फ जमीन नहीं, उत्तर प्रदेश के सपनों की उड़ान का प्रतीक बन गया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के उद्घाटन के साथ ही शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। एयरपोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से ही उत्साह व उम्मीद का मिला-जुला माहौल दिखाई दिया। जनसभा में आए हजारों लोग, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने इस पल को एक विराट राष्ट्रीय आयोजन का रूप दे दिया। पीएम मोदी-सीएम योगी के पोस्टर लेकर पहुंचे लोग जैसे ही पीएम मोदी के साथ सीएम योगी मंच पर पहुंचे, पूरा परिसर अपार जनसमूह की तालियों और नारों से गुंजायमान हो उठा। युवाओं व महिलाओं के हाथों में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाले पोस्टर लहरा रहे थे। भारी संख्या में लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर भी पहुंचे थे। पीएम और सीएम की तस्वीरों के कटआउट जनसभा को जीवंत बना रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पंडाल में हजारों मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट मानो उत्तर प्रदेश के चमकते भविष्य की झलक दिखा रही थी। सीएम योगी का जताया आभार एयरपोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के चेहरों पर भविष्य की उम्मीदें साफ झलक रही थीं। स्थानीय युवाओं के बीच रोजगार को लेकर जबरदस्त उत्साह था। जनसभा में उपस्थित स्थानीय निवासी आशीष भाटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि एयरपोर्ट बनने से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। एक दौर था, जब स्थानीय युवा रोजगार के लिए बाहर जाते थे, लेकिन अब दूसरे राज्यों के लोग भी यहां आकर नौकरी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के रहने वाले पप्पू देवनाथ एयरपोर्ट में प्लांट ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के लोग नौकरी की तलाश में पश्चिम बंगाल आते थे, लेकिन अब मैं वहां से नौकरी करने यूपी आया हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान बना रहा है। किसान-व्यापारी भी उत्साहित जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाने से किसानों व व्यापारियों को निर्यात और लॉजिस्टिक्स में नई संभावनाएं दिख रही हैं। जेवर निवासी किसान भरत सिंह ने बताया कि हम लोगों के उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध हो सकेगा। हमारे उत्पाद काफी कम लागत में विदेश में निर्यात हो सकेंगे। हमारे स्थानीय व्यापारी भी एयरपोर्ट बनने से काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों व नौजवानों के लिए जितना करते हैं, सोचते हैं, उतना आज तक किसी ने नहीं सोचा था।  अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. ललिता जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पहले इन्हें फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, जिसमें तीन से चार घंटे लग जाते थे लेकिन अब वो आधे से एक घंटे के अंदर यहीं से फ्लाइट पकड़ सकेंगी।

ऑनलाइन तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: Amazon पैकेट में मछली दाने की जगह निकली 314 लीटर शराब

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार को अमेजन (ऑनलाइन शापिंग कंपनी) के डिलीवरी सर्विस पार्सल पार्टनर विंग के आफिस में छापा मारकर शराब की खेप बरामद की। यहां मछली दाना की बुकिंग की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में तीन लोगों पर प्राथमिकी की गई है। शराब की यह खेप शराब कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत भवन के समीप वीरेंद्र कुमार के यहां डिलीवर होनी थी। इसे प्लास्टिक की 20 बाल्टियों में पैक किया गया था। जितवारपुर स्थित वेयर हाउस में पार्सल से शराब की गंध आने के बाद कूरियर कंपनी ने इसकी सूचना अमेजन के प्रतिनिधि और पुलिस को दी। पार्सल खोला तो पुलिस के उड़े होश मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्सल को खोला तो होश उड़ गए। बोरे के भीतर प्लास्टिक की बाल्टी में मछली दाना की जगह शराब भरी थी। पुलिस टीम ने एक-एक कर सभी 20 बंद पैकेट को खोलकर देखा और जब्त कर लिया। कुल 252 लीटर बीयर और 62 लीटर अंग्रेली शराब मिली। बोतलों को बाल्टी के अंदर रखकर उसे जूट के बोरे से इस तरह पैक किया गया था कि पता नहीं चल सके। इस दौरान एक पैकेट से शराब जैसी महक आने पर कूरियर कर्मी ने टीम लीडर को सूचना दी। मुंबई से भेजा गया था पार्सल जांच में पता चला कि मुंबई के रहने वाले सेलर आदर्श कुमार और गुंजेश कुमार ने यह पार्सल रांची से भेजा था। इसकी सप्लाई वीरेंद्र कुमार को होनी थी। इन तीनों के खिलाफ कूरियर कंपनी के चैनल टीम लीडर केशव कुनाल सिन्हा ने प्राथमिकी कराई है। एफआइआर में मोबाइल नंबर और पैन कार्ड की जानकारी भी कंपनी ने पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन शापिंग साइट का उपयोग कर शराब मंगाना कानून का गंभीर उल्लंघन है। इस नेटवर्क को खंगालने का काम जारी है।

रोजगार और इंडस्ट्रियल ग्रोथ का मेगा हब बनेगा यूपी का जेवर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी में निवेश को मिलेगा बड़ा बूस्ट रोजगार और इंडस्ट्रियल ग्रोथ का मेगा हब बनेगा यूपी का जेवर निर्यात को मिलेगी रफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र बनेगा ग्लोबल निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में उभर रहा जेवर, तेजी से बढ़ रहे निवेश प्रस्ताव 1 लाख से अधिक रोजगार, हजारों करोड़ की आर्थिक गतिविधि का अनुमान जेवर  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग और व्यापार के नए युग की शुरुआत का संकेत दे रहा है। यह एयरपोर्ट न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय और वैश्विक निवेश के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए “गेमचेंजर” बताते हुए कहा कि यह परियोजना निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगी। यमुना एक्सप्रेसवे बना निवेश का नया इंजन यमुना एक्सप्रेसवे और इसके आसपास के क्षेत्रों में पहले से ही बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव आने शुरू हो चुके हैं। एयरपोर्ट के कारण यह क्षेत्र तेजी से एक औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है, जहां देश-विदेश की कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखा रहीं हैं। एयरपोर्ट के आसपास मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, डेटा सेंटर, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल और टॉय पार्क जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में क्षेत्र में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखे जाने से हाईटेक इंडस्ट्री को बढ़ावा मिला है। भविष्य में यहां फिनटेक सिटी जैसे अत्याधुनिक प्रोजेक्ट भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र टेक्नोलॉजी और उद्योग का प्रमुख केंद्र बनेगा। निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार मल्टी मोडल कार्गो हब बनने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ‘लैंडलॉक्ड’ स्थिति से बाहर निकालकर वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ देगा। इससे प्रदेश के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेजी से पहुंच सकेंगे और निर्यात को नई गति मिलेगी। इस एयरपोर्ट परियोजना से लगभग 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही करीब 60,000 करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधि उत्पन्न होने का अनुमान है। सरकार को इससे लगभग 2000 करोड़ रुपये का कर राजस्व प्राप्त हो सकता है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देगा। दीर्घकालिक विकास का मजबूत आधार इस परियोजना का कंसेशन पीरियड 40 वर्षों का है। अनुमान है कि वर्ष 2061-62 तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होगी, जो इसकी दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता को दर्शाता है। कुल मिलाकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के लिए केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग, निर्यात और रोजगार का एक समग्र विकास मॉडल बनकर उभर रहा है। आने वाले समय में यह परियोजना प्रदेश को आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

‘भांचा आया है’: छत्तीसगढ़ में बागेश्वर सरकार का विवादित बयान, धर्मांतरण पर सख्त रुख

कोरबा. ऊर्जाधानी कोरबा आज पूरी तरह से राममय हो गई है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी पाँच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए कोरबा पहुँच चुके हैं. कथा के पहले ही दिन कथा स्थल ढपढप में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन के लिए व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया. मंच संभालते ही बाबा ने जहाँ कोरबा की ऊर्जा शक्ति को नमन किया, वहीं धर्मांतरण करने वालों को सीधे शब्दों में चेतावनी दे डाली. ​धर्मांतरण के मुद्दे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अब तक का सबसे तीखा प्रहार किया है. आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मिशनरियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने दो टूक कहा— “यहाँ आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठाठरी मारी जाएगी. अब यह खेल नहीं चलेगा.” उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी ‘घर वापसी’ कराई जाएगी. ​कोरबा के कोयले का लोहा माना ​शहर की महत्ता पर चर्चा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कोरबा पूरे देश को रोशन करता है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा— “अगर कोरबा का कोयला बंद हो जाए, तो हमारे मध्य प्रदेश में भी अंधेरा छा जाएगा, वहाँ लाइट नहीं जलेगी.” उन्होंने कोरबा वासियों के प्रेम को अद्भुत बताया. ​”मैं छत्तीसगढ़ का भांचा हूँ” ​भावुक संबोधन में शास्त्री जी ने खुद को छत्तीसगढ़ का ‘भांचा’ (भांजा) बताया. उन्होंने कहा— “यह माता कौशल्या की पावन धरती है और मैं यहाँ का भांचा हूँ. यहाँ मेरा पूरा अधिकार है.” उन्होंने जनता को ‘पागल’ कहते हुए उनके अटूट विश्वास की सराहना की. ​1 अप्रैल तक चलेगा भक्ति का महाकुंभ ​बता दें कि यह हनुमंत कथा 1 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें विशेष ‘दिव्य दरबार’ भी सजेगा. बाबा ने साफ कर दिया है कि वे यहाँ केवल कथा सुनाने नहीं, बल्कि सनातन की अलख जगाने और धर्मांतरण रोकने के संकल्प के साथ आए हैं.