samacharsecretary.com

ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के सहयोग से तीन दिवसीय पैरा तैराकी कोचिंग कार्यशाला यहां शुरू हो गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैराकी परिसर में आयोजित की जा रही इस कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ और कोच भारत में पैरा तैराकी को बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे। ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में भी तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने उद्घाटन समारोह के दौरान ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन को शॉल भेंट की। ग्रीन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पैरा खेलों में अपनी विशेषज्ञता भारत के साथ साझा करने के लिए तैयार है। ग्रीन ने कहा, ‘‘पैरा तैराकी को बढ़ावा देने के लिए भारत में विशेषज्ञता लाने से हम बेहद खुश हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत का संबंध मुख्य रूप से क्रिकेट से जुड़ा रहा है, लेकिन जैसे-जैसे भारत वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया उसके साथ एक भागीदार के रूप में बने रहना चाहता है।’’ भारतीय खेल प्राधिकरण की उप महानिदेशक मंजुश्री दयानंद ने इस पहल का स्वागत किया।  

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर संकट! इंद्रदेव बिगाड़ सकते हैं सेमीफाइनल का खेल

पल्लेकेले (कैंडी) ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान की टीम का दूसरा सुपर-8 मुकाबला इंग्लैंड से मंगलवार (24 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशल स्टेड‍ियम में खेला जाना है. पाकिस्तान का पहला सुपर-8 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में तीन मैचों के छोटे से सुपर-8 में सेमीफाइनल की दौड़ को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है. एक वॉशआउट से मिला एक अंक पाकिस्तान की राह पहले ही मुश्किल बना चुका है. वैसे यह मैच दुर्भाग्य से बारिश में धुला, तो पाकिस्तान दो अंकों पर रहेगा और क्वालिफिकेशन की लड़ाई पूरी तरह दूसरे नतीजों पर निर्भर हो जाएगी. सीधी बात: जीतेंगे तो राह आसान, हार या बारिश ने रोका तो किस्मत का इंतजार रहेगा.   वैसे पल्लेकेले में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का खतरा लगभग टल गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशआउट से दबाव में आई पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, जीत उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती देगी, जबकि हार या एक और धुला मैच उनकी उम्मीदों को दूसरों पर निर्भर कर देगा. मौसम विभाग के अनुसार इस बार राहत की खबर है. बारिश की संभावना महज 2 प्रतिशत बताई गई है. तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो शाम होते-होते 25 डिग्री तक गिर सकता है. यानी दर्शकों को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.   कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम श्रीलंका की परिस्थितियों में अच्छी तरह ढल चुकी है. अब तक अपने सभी मैच इसी द्वीप पर खेलने का फायदा उन्हें मिल सकता है. खासतौर पर उनका स्पिन अटैक, जिसने यहां की धीमी पिचों पर प्रभाव छोड़ा है, इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकता है इंग्लैंड की टीम पारंपरिक रूप से उपमहाद्वीप में गुणवत्ता वाली स्पिन के सामने जूझती रही है. पाकिस्तान के लिए क्या है गण‍ित न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच धुलने के बाद पाकिस्तान ने अपनी किस्मत पर पूरा नियंत्रण खो दिया है, लेकिन तस्वीर अब भी साफ है अगर वे इंग्लैंड को हरा देते हैं तो समीकरण उनके पक्ष में हो जाएंगे. इंग्लैंड पर जीत से पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे.इसके बाद आखिरी मैच में श्रीलंका को हराते ही पांच अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो सकता है, चाहे अन्य नतीजे कुछ भी रहें. लेकिन अगर इस मैच में हार मिलती है तो पाकिस्तान सिर्फ एक अंक पर रह जाएगा और उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने की उम्मीद करनी होगी. ऐसे में नेट रन रेट भी बड़ा फैक्टर बन सकता है.

इंसानियत की मिसाल: फुटबॉलर ने मैच रोककर पक्षी को दिया CPR, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस्तांबुल खेल के मैदान पर कई बार हैरतअंगेज नजारे देखने को मिलते हैं, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। ऐसा ही एक वाकया तुर्किये के इस्तांबुल में एमेच्योर मैच के दौरान हुआ। यहां लाइव फुटबॉल मैच में सीगल पक्षी गेंद लगने से बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, फुटबॉलर ने वक्त रहते कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देकर उसकी जान बचा ली। इस घटना का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। लोग फुटबॉलर की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सीपीआर एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जो सांस या दिल की धड़कन रुकने पर दी जाती है। गोलकीपर का शॉट सीगल से लगा दरअसल, रविवार को इस्तांबुल युर्डम का मुकाबला मेवलानाकापी गुजेलहिसार से था। 22वें मिनट में युर्डम के गोलकीपर मुहम्मद उयानिक का पेनल्टी एरिया से शॉट एक उड़ते हुए सीगल को जाकर लगा। पक्षी फौरन जमीन पर गिर गया। उयानिक को शुरू में पता ही नहीं चला कि उन्होंने पक्षी को हिट किया है। उन्हें बाद में एहसास हुआ कि गेंद पक्षी से टकराई, जिससे गोलकीपर को बहुत अफसोस हुआ। मैच कुछ देर के लिए रुक गया। वहीं, टीम के कप्तान गनी कैटन दौड़कर आए और तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ पल बाद देखा कि पक्षी के पैर और आंखें हिलने लगीं। खिलाड़ियों ने मेडिकल स्टाफ को सौंपा सीगल जैसे ही होश में आया तो खिलाड़ियों ने उसे पानी पिलाया और फिर साइडलाइन पर ले जाकर मेडिकल स्टाफ को सौंप दिया। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कैटन ने कहा कि उन्होंने कोई फॉर्मल फर्स्ट-एड ट्रेनिंग नहीं ली थी। उन्होंने सिर्फ सीगल को बचाने की कोशिश की, जो सफल रही। मेडिकल टीम ने सीगल की देखभाल की और बाद में यह कन्फर्म हुआ कि गेंद लगने से पक्षी के पंख डैमेज हो गए, जिससे वह कुछ समय के लिए उड़ नहीं पाया। लाइव ब्रॉडकास्ट पर कमेंट्री कर रहे ओनूर ओजसोय ने कहा कि दर्शक सीगल का अपडेट लेने के लिए बेचैन थे। वायरल वीडियो को लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कमेंट किया, ''बहुत ही दयालु फुटबॉलर है और बड़े दिल वाला इंसान।'' दूसरे ने कहा, ''जिस फुटबॉलर ने सीपीआर दिया, वह प्रॉपर डॉक्टर लग रहा था। शानदार काम।'' तीसरे ने लिखा, ''यह बहुत बड़ा कमाल हुआ। खिलाड़ी को पता था कि क्या करना है। वह दयालु था।'' अन्य ने कहा, ''फुटबॉलर ने मैदान पर सीगल को बहुत बढ़िया फर्स्ट-एड दिया।''

IND vs ZIM: सुपर-8 मुकाबले पर जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स बोले—हम तैयार हैं चुनौती के लिए

नई दिल्ली जिम्बाब्वे के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स जानते हैं कि भारत उनके खिलाफ गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में आक्रामक रुख अपनाएगा। हालांकि उनका मानना ​​है कि वेस्टइंडीज से मिली करारी हार से मिले सबक के बाद उनकी कमजोर मानी जाने वाली टीम इस महत्वपूर्ण मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी। जिम्बाब्वे के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स जानते हैं कि भारत उनके खिलाफ गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में आक्रामक रुख अपनाएगा। हालांकि उनका मानना ​​है कि वेस्टइंडीज से मिली करारी हार से मिले सबक के बाद उनकी कमजोर मानी जाने वाली टीम इस महत्वपूर्ण मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी। वेस्टइंडीज ने सोमवार को मुंबई में खेले गए सुपर आठ के मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी। भारत को भी अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था और सैमन्स को लगता है कि भारतीय टीम उनके खिलाफ शुरू से ही हावी होकर खेलने की कोशिश करेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद सैमन्स ने कहा, ‘हम जानते हैं कि भारत किस तरह से खेलेगा और उनका तरीका भी वैसा ही होगा जैसा कि वेस्टइंडीज ने अपनाया। वे (भारत) कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इससे हमें अच्छी सीख मिलेगी। हम दबाव से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत रहते हैं और कैसे तुरंत सोच-समझकर काम करते हैं। हम कैसे बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कैसे बल्लेबाजों की लय को बिगाड़ते हैं।’ सैमन्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई को लेकर विपक्षी टीम ने जो पूर्व अनुमान लगाए वह सही साबित हुए और भारत के खिलाफ इस तरह की गलती से बचना होगा। उन्होंने कहा, ‘हम इस मामले में थोड़ा और समझदारी से काम ले सकते हैं। चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा और शायद इस लिहाज से वहां हमें थोड़ी ज्यादा आसानी होगी।’ इससे पहले सोमवार को शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल के अर्धशतक के बाद गुडाकेश मोती और अकील हुसैन के फिरकी के जादू से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंद दिया। वेस्टइंडीज के 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम बाएं हाथ के स्पिनर मोती (28 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। बाएं हाथ के स्पिनर हुसैन ने 28 रन देकर तीन जबकि मैथ्यू फोर्ड ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रेड इवांस ने 21 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों से सर्वाधिक 43 रन बनाए। उनके अलावा डियोन मायर्स (28) और कप्तान सिकंदर रजा (27) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। हेटमायर ने इससे पहले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 34 गेंद में सात छक्कों और इतने ही चौकों से 85 रन की पारी खेलने के अलावा रोवमैन पावेल (59 रन, 35 गेंद, चार चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 254 रन तक पहुंचाया जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 31 छक्के जड़े गए जो टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी एक मैच में लगे सबसे ज्यादा सिक्स हैं।  

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक टक्कर, तारीख और टाइमिंग आई सामने

नई दिल्ली इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस साल होने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप-1 का हिस्सा है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिलेगा। ECB द्वारा जारिए किए गए शेड्यूल के अनुसार भारत वर्सेस पाकिस्तान मैच 14 जून को होगा। ग्रुप-1 में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स है। वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है। आईए एक नजर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल पर डालते हैं- मेजबान इंग्लैंड 12 जून को पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। इस साल 12 जून से 5 जुलाई तक इस कॉम्पिटिशन का 10वां एडिशन होगा, जिसमें 12 टीमें टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी, जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा फील्ड है। ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप्स ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स ग्रुप 2: वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड शुक्रवार 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 11 बजे से शनिवार 13 जून: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से शनिवार 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से शनिवार 13 जून: वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से रविवार 14 जून: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 3 बजे से रविवार 14 जून: इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 16 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 16 जून: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से बुधवार 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 3 बजे से बुधवार 17 जून: इंडिया बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 8 बजे से बुधवार 17 जून: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 11 बजे से गुरुवार 18 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से शुक्रवार 19 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से शनिवार 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 3 बजे से शनिवार 20 जून: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 18 बजे से शनिवार 20 जून: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से रविवार 21 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 BST रविवार 21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 23 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से मंगलवार 23 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से बुधवार 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से गुरुवार 25 जून: इंडिया बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से गुरुवार 25 जून: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से शुक्रवार 26 जून: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से शनिवार 27 जून: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से शनिवार 27 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से शनिवार 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल भारतीय समयानुसार 11 बजे से रविवार 28 जून: साउथ अफ़्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से रविवार 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 30 जून: TBC बनाम TBC (सेमी फ़ाइनल 1), द ओवल भारतीय समयानुसार 8 बजे से गुरुवार 2 जुलाई: TBC बनाम TBC (सेमी फ़ाइनल 2), द ओवल भारतीय समयानुसार 11 बजे से रविवार 5 जुलाई: TBC बनाम TBC (द फ़ाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से  

साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया में दो अहम बदलाव, सेमीफाइनल का गणित उलझा

 नई दिल्ली आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को रविवार को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से करारी शिकस्त दी. सुपर-8 में इस करारी हार के बाद टीम की जमकर आलोचना हो रही है. आलोचना का कारण हार से ज्यादा टीम के इंटेंट को लेकर है. क्योंकि 8 नंबर तक की बल्लेबाजी वाली टीम 111 के स्कोर पर ढेर हो गई.  किसी भी बल्लेबाज ने संघर्ष नहीं दिखाया. खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाज ऑफ स्पिन के सामने पूरी तरह असहज नजर आए. इस हार के बाद अब टीम में बड़े बदलाव की मांग भी उठ रही है. भारत का अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ है. कहा जा रहा है कि इस मैच में दो बदलाव हो सकते हैं. अक्षर पटेल को वापस लाने की मांग पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम में बदलाव की मांग की है. सबसे ज्यादा चर्चा अक्षर पटेल को लेकर हो रही है, जिन्हें पिछले दो मैचों में मौका नहीं मिला. पार्थिव पटेल का मानना है कि अक्षर पटेल को टीम में वापस लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अक्षर दबाव में अहम पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं और गेंदबाजी में भी किफायती साबित होते हैं. उनका कहना है कि मैच-अप की रणनीति अपनी जगह है, लेकिन अक्षर जैसा ऑलराउंडर टीम संतुलन के लिए जरूरी है. अभिषेक शर्मा पर खतरा पार्थिव पटेल ने सलामी बल्लेबाजी पर भी सवाल उठाए. अभिषेक शर्मा लगातार चौथे मैच में नाकाम रहे हैं. ऐसे में उन्हें बाहर किया जा सकता है. उन्होंने संकेत दिए कि चेन्नई में होने वाले मुकाबले में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. उनके अनुसार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ऑफ स्पिन के खिलाफ परेशानी हो रही है, इसलिए टीम प्रबंधन बदलाव पर विचार कर सकता है. भारत की ओर से ईशान किशन सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने अब तक 177 रन बनाए हैं, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह खाता नहीं खोल सके. बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, उलझ गया सेमीफाइनल का गणित  आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का रोमांच जारी है. मैच दर मैच सेमीफाइनल की जंग और पेचीदा होती जा रही है. रविवार को साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी. इसके बाद वेस्टइंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की. वेस्टइंडीज की इस महाजीत ने सेमीफाइनल के गणित को और उलझा दिया है. अब भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है. आइए इसका पूरा इक्वेशन समझते हैं… पहले अंक तालिका का हाल जान लीजिए इस जीत के साथ ही सुपर-8 के ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर आ गई है. दो अंक के साथ ही वेस्टइंडीज का रन रेट +5.350 का हो गया है. वहीं, दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है जिसका नेट रन रेट दो अंकों के साथ +3.800 का है. अब तीसरे पायदान पर भारत है जिसके पास अंक नहीं है लेकिन उसका नेट रन रेट (-3.800) जिम्बाब्वे (-5.350) से बेहतर है.  अब आगे क्या… वेस्टइंडीज की इस जीत और जिम्बाब्वे की हार से अब वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी हो गया है. वहीं, जिम्बाब्वे की हालत खराब हो गई है. वेस्टइंडीज के अब दो मैच भारत और साउथ अफ्रीका से हैं. वहीं, जिम्बाब्वे को साउथ अफ्रीका और भारत से खेलना है. अगर वेस्टइंडीज अपने आगे के दो मैच में से एक मैच जीतता है और एक हारता है तो भी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी. कारण है उसका सबसे बेहतर नेट रन रेट. वहीं, भारत और साउथ अफ्रीका भी अगर दोनों मैच जीतते हैं तो फिर 3 टीमें होंगी जिनके पास 6 अंक होंगे. यानी फैसला नेट रन रेट से ही होगा.  भारत कैसे करेगा क्वालिफाई अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो गणित बिलकुल साफ है. भारत अपने दोनों मैच बेहतर अंतर से जीते. साथ ही वो दुआ करे की साउथ अफ्रीका भी अपने सारे मैच जीते. अगर साउथ अफ्रीका और भारत दोनों अपने बाकी के दो-दो मैच जीतते हैं तो मतलब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के पास केवल 2-2 अंक ही बचेंगे. ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. लेकिन अगर साउथ अफ्रीका अपना एक मैच हारती है तो फिर फैसला नेट रन रेट से ही होगा और वहां भारत के लिए मुश्किल बढ़ सकती है. क्योंकि मौजूदा समय में भारत का नेट रन रेट वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों से ही बेहद खराब स्थिति में है. अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे मैच के बारे में जानें… आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 44वां मैच सोमवार को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. मुकाबले में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग की और 254 रन ठोक डाले. इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम महज 147 रन ही बना सकी और 18वें ओवर में ऑलआउट हो गई.    अब भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ है. यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा हो सकता है, क्योंकि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीत बेहद जरूरी है.

फॉर्मूला 1 की भारत वापसी की तैयारी, बुद्ध सर्किट पर अडानी ग्रुप का बड़ा प्लान

 नई दिल्ली Indian Grand Prix- Formula One: भारत को मोटरस्पोर्ट की ग्लोबल पहचान दिलाने वाला बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) एक बार फिर चर्चा में है. वजह है अडानी ग्रुप की दिलचस्पी और भारत में फॉर्मूला 1 रेस की संभावित वापसी. दुनिया के सबसे बेहतरीन फार्मूला वन रेस ट्रैक्स में से एक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट को लेकर अडानी ग्रुप नई रणनीति पर काम कर रहा है. यह जानकारी अडानी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी करण अडानी ने दी है. उन्होंने साफ कहा है कि भारत में F1 को दोबारा लाने को लेकर वे व्यक्तिगत रूप से काफी उत्साहित और एक्टिव हैं. अडानी ग्रुप इस समय बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का अधिग्रहण करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने हाल ही में सर्किट का दौरा किया और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत की. इससे सरकार की दिलचस्पी भी साफ नजर आती है. वहीं देश की राजधानी में आयोजित ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के 70वें स्थापना दिवस समारोह में करण अडानी ने कहा कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट इस पूरे सौदे का अहम हिस्सा है. उन्होंने कहा कि भारत में फॉर्मूला 1 के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है और देश में इस खेल की जबरदस्त संभावनाएं हैं. बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) का मालिकाना हक जेपी ग्रुप के पास है. दुनिया भर में फॉर्मूला वन रेस के जरिए भारत को ग्लोबल पहचान दिलाने वाले इस सर्किट को विशेष रूप से जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने बनाया था. यह सर्किट भारत में फॉर्मूला 1 रेस की मेजबानी के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रहा. हालांकि, समय के साथ जेपी ग्रुप फाइनेंशियल क्राइसिस में फंस गया. बकाया पेमेंट न हो पाने के कारण साल 2019 के आसपास इस जमीन को यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने अपने अधीन ले लिया.  अब इस पूरे मामले में अडानी ग्रुप एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरा है. अडानी ग्रुप, जेपी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी, मुश्किल में फंसी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) को खरीदने की दौड़ में है. नवंबर 2025 में, अडानी ग्रुप ने कर्ज़ में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदने के लिए ज़्यादातर लेंडर्स का वोट जीता, क्योंकि उसके 14,535 करोड़ रुपये के एक्विजिशन प्रपोज़ल में दूसरे बिडर्स की तुलना में ज़्यादा अपफ्रंट पेमेंट शामिल था. जिसके चलते अडानी ग्रुप को अधिकांश कर्जदाताओं का सपोर्ट मिला. माना जा रहा है कि इस डील से बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट से जुड़ी तस्वीर भी आने वाले समय में बदल सकती है. करण अडानी का कहना है कि "वे साल 2000 से इस खेल को करीब से देख रहे हैं और उनका मानना है कि भारत फॉर्मूला 1 जैसे ग्लोबल स्पोर्ट इवेंट्स के लिए एक नया स्टैंडर्ड बना सकता है. उन्होंने कहा कि, यह केवल 3 दिन की रेस नहीं है बल्कि भारत को एक ग्लोबल पहचान देने वाला स्पोर्ट है. भारत न केवल इसे सफलतापूर्वक आयोजित करत सकता है बल्कि बाकि दुनिया के लिए एक उदाहरण भी बन सकता है." जब मायावती ने दी ट्रॉफी बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ने 2011 से 2013 तक फॉर्मूला 1 इंडियन ग्रां प्री की मेजबानी की थी. उस समय ट्रैक और फीचर्स की दुनिया भर में तारीफ हुई थी. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की टैक्स पॉलिसी के कारण F1 को मनोरंजन की श्रेणी में रखा गया, जिसके बाद यह रेस बंद हो गई. साल 2011 में जब भारत में पहली फॉर्मूला वन रेस हुई थी उस वक्त प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की सरकार थी. उस वक्त मुख्यमंत्री मायावती ने पहले इंडिन ग्रां प्री (India Grand Prix) के विजेता रेडबुल टीम के रेसर सेबेस्टियन वेट्टेल (Sebastian Vettel) को जीत ट्रॉफी सौंपी थी. सेबेस्टियन ने रेड बुल रेसिंग के लिए सभी तीनों एडिशन को जीता था. रेसिंग की दुनिया ने 2023 में फिर से बुद्ध सर्किट पर कदम रखा, जब MotoGP ने भारत में डेब्यू किया. हालांकि 3 साल के एग्रीमेंट के बावजूद मोटोजीपी अभी दोबारा भारत नहीं लौट सका है. ऐसे में  F1 को भारत में वापस लाना आसान नहीं होगा. मौजूदा समय में एक रेस की मेजबानी फीस 70 से 150 मिलियन डॉलर तक बताई जाती है. दुनिया भर के कई सर्किट पहले से ही फार्मूला वन कैलेंडर में जगह बनोन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.  दिसंबर 2025 में फार्मूला वन की तरफ से एक बयान जारी किया गया था. जिसमें बताया गया कि,  भारत में फार्मूला वन के तकरीबन 7.9 करोड़ से ज्यादा फैंस हैं. खैर अभी इस बारे में कुछ भी कह पाना थोड़ा मुश्किल है, भारत में F1 की वापसी हो पाएगी या नहीं. अगर अडानी ग्रुप का अधिग्रहण पूरा होता है और सरकार का मजबूत सहयोग मिलता है, तो आने वाले वर्षों में भारत में फिर से एफ1 की रफ्तार देखने को मिल सकती है.

वर्ल्ड कप सुपर-8 में वेस्टइंडीज का जलवा, जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त

नई दिल्ली आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 44वां मैच सोमवार को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज को 107 रनों से जीत मिली है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग की और 254 रन ठोक डाले. इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम महज 147 रन ही बना सकी और 18वें ओवर में ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज ने इस विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. ऐसी रही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी वेस्टइंडीज ने तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कहर बरपाया. 255 के जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत ही बेहद खराब रही. दूसरे ओवर में टीम को पहला झटका लगा. और इसके बाद विकेटों का पतन चालू हो गया. सिकंदर रजा के 27 और मायर्स के 28 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज लय में नहीं दिखा. आलम ये रहा कि जिम्बाब्वे की टीम महज 147 के स्कोर पर ढेर हो गई. वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती सबसे सफल गेंदबाज रहे. जिन्होंने 4 ओवर में केवल 28 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. अकील ने भी शानदार गेंदबाजी की. ऐसे रही वेस्टइंडीज की बैटिंग पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में ब्रेंडन किंग अपना विकेट गंवा बैठे. उनके बल्ले से केवल 9 रन आए. लेकिन इसके बाद हेटमायर और शाई होप ने अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन छठे ओवर में विंडीज को दूसरा झटका लगा जब शाई होप 14 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद हेटमायर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने केवल 19 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. 9वें ओवर में विंडीज का स्कोर 100 के पार चला गया. इसके बाद पॉवेल ने भी 29 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. दोनों ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हुई.  आखिरकार 15वें ओवर में जिम्बाब्वे को तीसरी सफलता मिली. जब हेटमायर 34 गेंद में 85 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. हेटमायर ने 7 चौके और 7 छक्के जड़े. जब उनका विकेट गिरा तो विंडीज का स्कोर 176 रन था. 17वें ओवर में पॉवेल भी अपना विकेट गंवा बैठ. इसके बाद रदरफोर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी की. इसके दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बना डाले. जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, रयान बर्ल, सिकंदर रजा, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

श्रीनगर उत्तरी कश्मीर के बर्फीले इलाके में स्थित गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में सोमवार से खेलो इंडिया विंटर गेम्स (केआईडब्ल्यूजी) का छठे संस्करण शुरू हो गया, जिसमें देश भर से सैकड़ों एथलीट, अधिकारी और पर्यटक डेरा डालेंगे। उद्घाटन के मौके पर जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र आतंकवाद का कड़ा मुकाबला करेगा और साथ ही पर्यटन और खेलों को विकास के प्रमुख चालकों के रूप में बढ़ावा देना जारी रखेगा। गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के उद्घाटन समारोह में शर्मा ने कहा कि यह आयोजन चुनौतियों के बीच जम्मू और कश्मीर के लचीलेपन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। हाल ही में हुई पहलगाम घटना का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे कृत्य शांति, पर्यटन और खेलों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के प्रयासों को पटरी से नहीं उतारेंगे। हम चुनौतियों का सामना करने के लिए काफी मजबूत हैं। पर्यटन फलेगा-फूलेगा और खेल सकारात्मक बदलाव लाएंगे। खेलों के छठे संस्करण की मेजबानी को सम्मान बताते हुए शर्मा ने कहा कि गुलमर्ग एक प्रमुख शीतकालीन खेल केंद्र के रूप में उभरा है जो देश भर से खिलाड़ियों और आगंतुकों को आकर्षित करता है। उन्होंने आगे कहा कि शीतकालीन साहसिक पर्यटन को सोनमर्ग, भदेरवाह और पीर पंजाल क्षेत्र जैसे स्थलों तक भी विस्तारित किया जा रहा है।  

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

ब्रिसबेन टी20 श्रृंखला जीत चुकी मौजूदा विश्व चैम्पियन भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में मंगलवार को आस्ट्रेलिया से खेलेगी तो उसे मनोवैज्ञानिक बढत हासिल होगी । भारत ने पिछले साल नवी मुंबई में विश्व कप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को हराया था । यह श्रृंखला इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आस्ट्रेलिया की महानतम खिलाड़ियों में से एक एलिसा हीली इसके बाद वनडे प्रारूप से विदा लेने जा रही हैं । भारत के खिलाफ छह मार्च से पर्थ में शुरू हो रहा टेस्ट उनके कैरियर का आखिरी मैच होगा । तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से बाहर रहने के बाद हीली की वापसी हुई है । भारत ने श्रृंखला 2 . 1 से जीती जो पिछले एक दशक में इस प्रारूप में आस्ट्रेलिया में श्रृंखला में उसकी पहली जीत थी । स्टार लेग स्पिनर अलाना किंग भी वनडे और टेस्ट टीम में लौटी हैं । भारत के लिये काशवी गौतम, हरलीन देयोल और प्रतिका रावल टीम में अरूंधति रेड्डी, भारती फुलमाली और श्रेयांका पाटिल की जगह आई हैं ।टखने की चोट से उबरी प्रतिका को बाद में वनडे टीम में शामिल किया गया । स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने तीसरे टी20 में 82 रन बनाये और वह इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी । मंधाना ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया को आस्ट्रेलिया में हराना खास है । हम विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाना चाहते हैं लिहाजा किसे कराते हैं और कहां हराते हैं, यह मायने नहीं रखता । हमें बस लगातार जीतना है और शीर्ष पर रहना है ।’’ वनडे विश्व कप में आस्ट्रेलिया पर पांच विकेट से मिली जीत में 127 रन बनाने वाली जेमिमा रौड्रिग्स भी अच्छी लय में हैं जिन्होंने तीसरे टी20 में 59 रन बनाये थे । कप्तान हरमनप्रीत कौर को पहले टी20 में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन दूसरे में उन्होंने 36 और तीसरे में नाबाद दो रन बनाये थे। गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर और श्री चरणी ने अच्छा प्रदर्शन किया है । दीप्ति शर्मा से फॉर्म में लौटने की उम्मीद होगी । आस्ट्रेलियाई टीम में मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं है । एलिसे पैरी, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, हीली और किंग से प्रेरणा लेकर वे वापसी की कोशिश करेंगे । दूसरा मैच 27 फरवरी को और तीसरा एक मार्च को होबार्ट में खेला जायेगा । ट्रॉफी का निर्धारण अंकों के आधार पर होगा । हर टी20 और वनडे मैच जीतने पर दो और टेस्ट जीतने पर चार अंक दिये जायेंगे । टीमें : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्रीचरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, जेमिमा रौड्रिग्स, काशवी गौतम , हरलीन देयोल, प्रतिका रावल । आस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान ), सोफी मोलिनू, डार्सी ब्राउन, निकोला कारी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, एलिसे पैरी, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम । मैच का समय : सुबह 9 . 20 से ।