samacharsecretary.com

चुनाव की तारीखों के कारण IPL 2026 का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित, BCCI को करना पड़ सकता है बदलाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने केवल 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया था जिसमें कुल 20 मैचों की घोषणा की गई थी. लेकिन रविवार को जब चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है तो एक बार फिर इस आईपीएल शेड्यूल पर बहस छिड़ गई है. चर्चा है कि अब बीसीसीआई को फिर से इन जारी शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है. आखिर इसकी क्या वजह है. आइए आपको बताते हैं। चुनाव आयोग ने असम में 9 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की है. यानी असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल यानी की गुरुवार को एक ही चरण में वोटिंग होगी. लेकिन अब अगर आईपीएल के कार्यक्रमों को देखें तो गुवाहाटी में 7 अप्रैल को मैच होना तय किया गया है। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के तीन मैच असम के गुवाहाटी स्थित बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम को इस बार आईपीएल के 10 मेजबान मैदानों में शामिल किया गया है. यह मैदान राजस्थान का दूसरा घरेलू मैदान भी है. गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के तीन मुकाबले तय किए गए हैं। * पहला मैच 30 मार्च को होगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. * दूसरा मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाना है. * तीसरा मैच 10 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ होगा. तीनों मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. क्या बदलना पड़ेगा शेड्यूल? अब सवाल यह है कि 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के कारण क्या आईपीएल का कार्यक्रम बदलेगा. फिलहाल इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है. संभावना है कि बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी करने से पहले सरकार और प्रशासन से बातचीत की होगी. इसलिए माना जा रहा है कि जरूरी मंजूरी पहले ही ले ली गई होगी। 7 और 10 अप्रैल के मैच पर संकट! दरअसल, असम में 9 अप्रैल को वोटिंग है. ऐसे में 7 तारीख से ही चुनाव प्रचार बंद हो जाएंगे और सख्तियां बढ़ जाएंगी. पुलिस प्रशासन को भी बूथों पर तैनात किया जाएगा. 7 अप्रैल को ही शाम को मैच है. वहीं, 9 को वोटिंग के बाद 10 अप्रैल को भी पुलिस महकमे के सामने कई चुनौतियां होंगी। सुरक्षा व्यवस्था बन सकती है चुनौती हालांकि चुनाव के समय सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन सकती है. आमतौर पर चुनाव की तैयारियां मतदान से 1–2 हफ्ते पहले शुरू हो जाती हैं. उस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, जैसे: * संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना * चुनाव में पैसे के इस्तेमाल को रोकना * इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को सुरक्षित तरीके से मतदान केंद्रों तक पहुंचाना इसके अलावा असम की सीमा बांग्लादेश से लगती है, इसलिए तमाम चुनौतियां अपने आप बढ़ जाती हैं.  ऐसे में खिलाड़ियों, टीम स्टाफ और स्टेडियम की 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान नहीं होगा। जल्द आएगा पूरा आईपीएल शेड्यूल बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर सकता है. तब यह साफ हो जाएगा कि गुवाहाटी में होने वाले मैचों की तारीखें बदलती हैं या नहीं।  

रिटायर हुए सरफराज अहमद, बाबर आजम पर कही खास बात; भारत के खिलाफ उस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटारयरमेंट का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज ने पाकिस्तान की ओर से 200 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेले। उन्होंने 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 इंटरनेसनल मैच खेले और तीनों फॉर्मेट में 6164 रन बनाए। उन्होंने छह शतक और 35 अर्धशतक लगाए। उन्होंने विकेट के पीछे 315 कैच पकड़े जबकि 56 स्टंप आउट किए। कराजी में जन्मे सरफराज ने 2010 में डेब्यू किया था और 2023 में पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला। ऐसा करने वाले इकलौते पाकिस्तानी सरफराज ने सभी फॉर्मेट (50 वनडे, 37 T20, 13 टेस्ट) में 100 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की और टीम को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-1 रैंकिंग तक पहुंचाया। उनकी कप्तानी के दौरान पाकिस्तान ने लगातार 11 टी20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। सरफराज के व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बात करें तो वह एक टेस्ट मैच में 10 कैच लेने वाले इकलौते पाकिस्तानी हैं। उन्होंने जोहान्सबर्ग 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा किया। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाने वाले पाकिस्तान के एकमात्र विकेटकीपर हैं। उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। भारतीय टीम को दिया था एक बड़ा दर्द सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी सूखा समाप्त किया था। सरफराज की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने साल 2017 में भारत को एक बड़ा दर्द दिया था। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ 180 रनों से विशाल जीत दर्ज की थी। उस वक्त विराट कोहली भारत के कप्तान थे। पाकिस्तान ने द ओवल में खेले गए फाइनल में 4 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पारी सिर्फ 158 रनों पर सिमट गई थी। 'कप्तानी में ऐसा करना गर्व की बात' सरफराज ने संन्यास के बाद कहा, ''पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। 2006 में अंडर-19 टीम को वर्ल्ड टाइटल जिताने से लेकर 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने तक हर पल खास रहा। मैं अपने टीममेट्स, कोच, परिवार और फैंस का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने करियर में हमेशा मुझे सपोर्ट किया। सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी करना एक सपने के सच होने जैसा था। मैंने हमेशा बिना डरे क्रिकेट खेलने और एकजुट टीम बनाने की कोशिश की। अपनी कप्तानी के दौरान बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, हसन अली और अन्य खिलाड़ियों को मैच-विनर बनते देखना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इतने सालों तक मुझपर भरोसा करने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा और मैं हर मुमकिन तरीके से इस खेल को सपोर्ट करता रहूंगा।''

प्लेऑफ की जंग के लिए इराक का खास इंतजाम, FIFA World Cup 2026 क्वालीफायर खेलने प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना

बगदाद इराक फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अदनान दिरजल ने पुष्टि की है कि इराक की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 के इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में हिस्सा लेने के लिए मेक्सिको जाएगी। यह मुकाबला 31 मार्च को मेक्सिको के मोंटेरे शहर में खेला जाएगा। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने इस अहम मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बंद हवाई क्षेत्र के बीच यात्रा की चुनौती मध्य पूर्व क्षेत्र में 28 फरवरी से हवाई क्षेत्र बंद है। यह स्थिति अमेरिका और इजराइल के हमलों तथा इसके जवाब में ईरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद पैदा हुई। इन हालात के कारण यात्रा करना मुश्किल हो गया था, लेकिन इसके बावजूद इराक की टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना होगी। मेक्सिको ने सभी खिलाड़ियों को पहले ही वीजा जारी कर दिए हैं, जिससे टीम की यात्रा संभव हो पाई है। FIFA भी कर रहा है मदद इराक फुटबॉल संघ के प्रमुख अदनान दिरजल ने बताया कि FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने भी इस मामले में मदद के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि FIFA महासचिव मथियास ग्राफस्ट्रॉम को टीम की यात्रा में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के लिए कहा गया है। दिरजल ने बताया कि टीम इस सप्ताह के अंत तक प्राइवेट विमान से मेक्सिको के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों से सिर्फ एक लक्ष्य पर ध्यान देने की अपील दिरजल ने खिलाड़ियों और स्टाफ से अपील की कि वे सभी कठिन परिस्थितियों के बावजूद केवल एक लक्ष्य पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, 'हमारे पास सिर्फ 17 दिन बचे हैं और हमें पूरी तरह मैच की तैयारी पर ध्यान देना है। हमारा एक ही लक्ष्य है — वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करना।' उन्होंने यह भी कहा कि इराक फुटबॉल संघ और कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि वे इस महत्वपूर्ण मैच पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें। प्लेऑफ में किससे होगा मुकाबला? प्लेऑफ मुकाबले में इराक का सामना बोलीविया या सूरीनाम में से किसी एक टीम से होगा। इस मैच की विजेता टीम को सीधे FIFA वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिलेगा। 39 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी की उम्मीद इराक की टीम ने आखिरी बार 1986 में FIFA वर्ल्ड कप खेला था। अब टीम के पास 39 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी करने का बड़ा मौका है और खिलाड़ी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन इराक ने क्वालिफायर में भी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम ने पांचवें राउंड में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 3-2 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में जगह बनाई थी।  

भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी: अर्शदीप ने धोनी की बराबरी की, रोहित और कोहली टॉप पर

नई दिल्ली भारत के लिए सीनियर पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी किन खिलाड़ियों ने जीती है, आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। इस सूची में रोहित कोहली टॉप पर हैं, जबकि धोनी के रिकॉर्ड की कई खिलाड़ियों ने बराबरी कर ली है। हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्व कप में जीत के साथ अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले प्लेयर्स की सूची में रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर विश्व क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया। टीम इंडिया इस विश्व कप जीत के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब तीन बार अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं, पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम का व्हाइट बॉल क्रिकेट में दबदबा देखने को मिल रहा है। मेन इन ब्लू ने पिछले 3 सालों के अंदर तीन आईसीसी खिताब जीते हैं। टीम इंडिया ने पहले तो साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता, उसके 9 महीने बाद मेन इन ब्लू ने हिटमैन की ही कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का भी खिताब अपने नाम कर लिया और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है। इन तीनों जीत में अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या भारतीय टीम का हिस्सा रहे और इसी के साथ इन तीनों खिलाडियों ने रवींद्र जडेजा और धोनी के बराबर आईसीसी ट्रॉफी जीत ली हैं। भारत की ओर से सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने सीनियर क्रिकेट में चार आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। एक तरफ जहां रोहित शर्मा ने साल 2007 का टी-20 विश्व कप, 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 का टी-20 विश्व कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है, वहीं, विराट कोहली ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप, 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और ट्रॉफी जीती है। इस सूची में दूसरे नंबर पर तीन आईसीसी ट्रॉफी के साथ अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और महेंद्र सिंह धोनी हैं। एक तरफ जहां अर्शदीप, हार्दिक, अक्षर ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 के टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है, वहीं रवींद्र जडेजा ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 का टी-20 विश्व कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और धोनी के नाम 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। युवराज के नाम दो आईसीसी ट्रॉफी है। उन्होंने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता है। बुमराह और संजू ने भी 2024 और 2026 के टी-20 विश्व कप में अपनी भूमिका निभाई है और टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। भारत के लिए सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले प्लेयर विराट कोहली, 4 ट्रॉफी- 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 टी-20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी रोहित शर्मा, 4 ट्रॉफी- 2007 टी-20 विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी, 3 ट्रॉफी- 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी रवींद्र जडेजा, 3 ट्रॉफी- 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अर्शदीप सिंह, 3 ट्रॉफी- 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 टी-20 वर्ल्ड कप हार्दिक पांड्या, 3 ट्रॉफी- 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्ऱॉफी, 2026 टी-20 विश्व कप अक्षर पटेल, 3 ट्रॉफी- 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्ऱॉफी, 2026 टी-20 विश्व कप युवराज सिंह, 2 ट्रॉफी- 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप जसप्रीत बुमराह, 2 ट्रॉफी- 2024 टी-20 विश्व कप और 2026 टी-20 विश्व कप संजू सैसमन, 2 ट्रॉफी- 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप बता दें कि सीनियर क्रिकेट में आईसीसी ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने जूनियर क्रिकेट में अपना परचम लहराया है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा 2008 की अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हैं, जबकि अर्शदीप सिंह 2018 की अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाए थे उनकी जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था।  

ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को दी फटकार, खाते में डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

ढाका  बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान अपना आपा खोना पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान अली आगा को भारी पड़ गया है। आईसीसी (ICC) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उन्हें आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है। शुक्रवार को ढाका में खेले गए मैच के दौरान सलमान आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने रन आउट किया था। इस विवादित रन आउट को आगा ने 'खेल भावना के खिलाफ' माना। आउट होकर पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए हेलमेट और ग्लव्स सीमा रेखा (बाउंड्री) के पास फेंक दिए थे। अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन: उन्हें आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का दोषी पाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खेल सामग्री या उपकरणों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है। सजा: फटकार के साथ-साथ आगा के 'डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड' में एक डिमेरिट अंक (Demerit Point) जोड़ दिया गया है। स्वीकारोक्ति: मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना कि उन्होंने यह कृत्य गुस्से में किया था। जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले हुए विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। शाह ने कहा है कि कोई भी देश या टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। आईसीसी सभी सदस्य टीमों के सामूहिक प्रयास से चलता है। एक अवॉर्ड समारोह में जय शाह ने कहा, "विश्व कप से पहले काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि कुछ टीमें हिस्सा लेंगी या नहीं। आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। कोई एक टीम मिलकर संगठन नहीं बनाती, बल्कि सभी टीमों के साथ मिलकर ही संगठन चलता है।" जय शाह ने बताया कि इस विश्व कप ने दर्शकों के मामले में इतिहास रच दिया। कुल व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। एसोसिएट टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूएसए ने भारत को, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को और नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। आईसीसी अध्यक्ष ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भविष्य के लिए लगातार मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीम को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक सहित आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी करनी चाहिए। विश्व कप से पहले विवाद तब शुरू हुआ था, जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। पाकिस्तान ने इसके बाद बांग्लादेश के समर्थन में विश्व कप के बहिष्कार की धमकी दी थी। पाकिस्तान का कहना था कि आईसीसी बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार कर रही है। पाकिस्तान ने पहले पूरे टूर्नामेंट के बहिष्कार की बात कही, फिर भारत के साथ ग्रुप स्टेज का मुकाबला न खेलने की बात कही। आईसीसी की मध्यस्थता और बांग्लादेश पर किसी तरह का बैन न लगाए जाने के वादे के बाद पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया और भारत के खिलाफ मैच खेला। पाकिस्तान सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सकी, जबकि भारतीय टीम ने लगातार दूसरा टी20 विश्व कप जीता। 

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच

 इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट में हर-दिन कुछ ना कुछ एक्शन होता रहता है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूर्व कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज और फखर जमां की चोट को लेकर जांच करने जा रहा है. ये दोनों स्टार खिलाड़ी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान फिट नहीं थे, जिसका खुलासा अब हुआ है। पाकिस्तानी चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चयन समिति को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इन चोटों की जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं ने पीसीबी से इस पूरे मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. आकिब ने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि खिलाड़ियों को चोट कब लगी और इसकी जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ चयन समिति के अन्य सदस्य मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और असद शफीक भी मौजूद थे। आकिब जावेद ने कहा, 'फखर जमां भी चोटिल हैं. हमने इस मामले में क्रिकेट बोर्ड से जांच की मांग की है. ऐसा कैसे हो सकता है कि हमें फखर के अनफिट होने का पता वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद चला.' उन्होंने यह भी कहा कि टीम के हेड कोच और फिजियो को खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में अपडेट रखना चाहिए। बाबर क्यों वनडे सीरीज से बाहर रहे? आकिब जावेद ने यह भी स्पष्ट किया कि बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में क्यों नहीं चुना गया. उनके मुताबिक बाबर अभी चोट से जूझ रहे हैं, इसी वजह से वह बांग्लादेश सीरीज के साथ-साथ घरेलू नेशनल टी20 कप में भी हिस्सा नहीं ले सके। आकिब जावेद ने कहा, 'बाबर आजम चोटिल हैं, इसलिए उन्हें बांग्लादेश सीरीज के लिए नहीं चुना गया. वह नेशनल टी20 कप खेलना चाहते थे, लेकिन उनकी फिटनेस ने इसकी अनुमति नहीं दी। आकिब जावेद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाती, तो क्या दोनों खिलाड़ी अचानक फिट घोषित कर दिए जाते? आकिब ने यह भी बताया कि चयन समिति ने पहले ही तय कर लिया था कि वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट भविष्य के लिए ज्यादा विकल्प तैयार करने के उद्देश्य से नई प्रतिभाओं को मौका दे रहा है।  

BCCI का बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़, शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिलेंगे कौन से अवॉर्ड?

मुंबई  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सालाना अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। Naman Awards 2026 में इस साल पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ समेत भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल, महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के साथ-साथ कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। BCCI, प्रतिष्ठित 'नमन अवॉर्ड्स 2026' में भारतीय क्रिकेट के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाएगा। यह समारोह रविवार, 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह वार्षिक समारोह अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु-वर्ग क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शनों और लंबे समय तक दिए गए योगदानों को मान्यता देता है, और साथ ही उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिनके काम ने देश में इस खेल के विकास और कद को आकार दिया है। इस साल के समारोह में,  रोजर बिन्नी और श्री राहुल द्रविड़ को 'कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। यह BCCI का सर्वोच्च सम्मान है, जो भारतीय क्रिकेट में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देता है। वहीं मिताली राज को 'BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन' प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान भारत में महिला क्रिकेट के विकास और वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देता है। नमन अवॉर्ड्स 2024–25 सीजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु-वर्ग क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन को भी सम्मानित करेंगे। भारत के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल को 2024–25 सीजन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)' का पॉली उमरीगर अवॉर्ड दूसरी बार मिलेगा। स्मृति मंधाना को अपने करियर में पांचवीं बार 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला)' का अवॉर्ड मिलेगा। घरेलू खिलाड़ियों में, मुंबई की इरा जाधव को बल्ले से शानदार प्रदर्शन वाले सीज़न के बाद 'सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू)' के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी मिलेगी। हरियाणा की शेफाली वर्मा को 2024–25 सीजन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू एक दिवसीय)' के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। मुंबई के आयुष म्हात्रे को 2024–25 सीजन के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में 'सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर' का लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024–25 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी में 'सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर' का लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर BCCI घरेलू टूर्नामेंट्स में 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन' का अवॉर्ड मिलेगा, क्योंकि उन्होंने इस सीज़न में चार ट्रॉफियाँ जीतीं और दो में उपविजेता रहे। नमन अवार्ड्स 2026 का एक खास आकर्षण सभी पांच ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों का सम्मान होगा। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार होगा। BCCI उन सभी टीमों को सम्मानित करेगा: सीनियर पुरुष टीम जिसने ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 और ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 जीता; सीनियर महिला टीम जिसने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीता; पुरुष अंडर-19 टीम जिसने ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 जीता; और महिला अंडर-19 टीम जिसने ICC अंडर-19 विश्व कप 2025 जीता। यह विशेष सम्मान वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट की सफलता के एक असाधारण दौर का जश्न मनाता है। जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर) घरेलू 2024-25: इरा जाधव (मुंबई) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर)घरेलू 2024-25 (सीनियर महिला वन डे)- शैफाली वर्मा (हरियाणा) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज – एलीट ग्रुप: यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी – प्लेट ग्रुप: किशन सरकार (त्रिपुरा) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर16) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (अंडर16) 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी – प्लेट ग्रुप: प्रीतम राज (बिहार) M.A. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (U19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: हेमचुदेशन J (तमिलनाडु) M.A. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (U19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: अर्काजित रॉय (त्रिपुरा) M.A. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (U19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: नित्या J पांड्या (बड़ौदा) M.A. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (U19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: राघवन राममूर्ति (पुडुचेरी) M.A. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (U23) कर्नल C.K. नायडू ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र) M.A. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (U23) कर्नल C.K. नायडू ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: दीपज्योति सैकिया (असम) M.A. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: मैकनील एच.एन. (कर्नाटक) M.A. चिदंबरम ट्रॉफी: (U23) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कर्नल C.K. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप: आर जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी) माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: हर्ष दुबे (विदर्भ) माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: सुचित J (नागालैंड) माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: Y.V. राठौड़ (विदर्भ) माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: स्नेहल कौथंकर (गोवा) घरेलू लिमिटेड-ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार, 2024-25: आयुष म्हात्रे (मुंबई) रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार, 2024-25: हर्ष दुबे (विदर्भ) 2024-25 के BCCI घरेलू टूर्नामेंट्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन 2023-24 में घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: उल्हास गांधे (विदर्भ C A) – वन डे इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट – 2024-25 – महिला: दीप्ति शर्मा वन डे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी – 2024-25 – महिला: स्मृति मंधाना 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण – महिला: एन श्री चरणी 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू – पुरुष: हर्षित राणा 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर – महिला: स्मृति मंधाना पॉली उमरीगर पुरस्कार – 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर – पुरुष: शुभमन गिल कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: रोजर बिन्नी कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: राहुल द्रविड़ BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार – … Read more

अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

मुंबई आईसीसी टी20 विश्वकप का 11 वां सत्र अब साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रुप से खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2028 के बीच होगा। इस प्रकार साल 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार इस वैश्विक इवेंट की मेजबानी का अवसर मिलेगा। वहीं न्यूजीलैंड में पहली बार इस  टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी डेम थेरेसी वॉल्श के पास है। वाल्श के अनुसार ये मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी), एडिलेड ओवल और पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के ईडन पार्क, वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होंगे। इसमें 20 टीमें भाग लेंगी इस टूर्नोमेंट में भी आईसीसी का साल 2024 का ही प्रारुप लागू रहेगा। इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को स्थान मिल गया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मेजबान होने के कारण पहले ही जगह मिल गयी है। वहीं इस साल की विजेता भारतीय टीम के अलावा, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे. को भी इसमें रैंकिंग के आधार पर जगह मिली है। इसके अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड को भी शामिल किय गया हैं। वहीं बचे 8 स्थानों के लिए रीजनल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट इस साल के बीच में शुरू होंगे। अमेरिका और यूरोप में उप-रीजनल क्वालीफायर आयोजित किए जाएंगे, जिससे एसोसिएट देशों को भी 20 टीमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।  

चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

नई दिल्ली  IPL 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी. वह रनअप पूरा नहीं कर पा रहे थे और एक ही ओवर में दो बार ऐसा देखने को मिला. इसके बाद उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ और वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे. उन्होंने उस मैच में सिर्फ एक ओवर डाला, जिसमें 16 रन दिए थे। उस इंजरी के बाद वो लगातार मैदान से बाहर चल रहे हैं और फिलहाल उनकी रिकवरी में समय लग रहा है. इसी वजह से वह इस बार IPL में KKR के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।  रिपोर्ट के अनुसार, तीन बार की चैम्प‍ियन  KKR ने अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. KKR के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं राणा हर्षित राणा की चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. वह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है. राणा ने IPL 2024 में KKR को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उस सीजन में उन्होंने 19 विकेट लिए थे और टीम की गेंदबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उनके इसी प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में उनके डेब्यू का रास्ता भी खुला और धीरे-धीरे उन्होंने नेशनल टीम में अपनी जगह मजबूत की. 4 करोड़ में किया गया था रिटेन IPL 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उस सीजन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए थे. उनकी लगातार अच्छी गेंदबाजी के कारण टीम उन्हें भविष्य के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में देख रही थी. डेथ ओवर्स में थी बड़ी जिम्मेदारी कोलकाता के लिए इस सीजन में हर्षित राणा से डेथ ओवर्स में बड़ी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद थी. खासतौर पर आंद्रे रसेल के IPL से संन्यास के बाद टीम उनकी भूमिका में राणा को देख रही थी. लेकिन चोट के कारण उनके बाहर होने से टीम की गेंदबाजी रणनीति पर असर पड़ सकता है. पथिराना की फिटनेस पर भी सवाल KKR के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं. टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का खेलना भी संदिग्ध बताया जा रहा है. वह भी चोट के कारण T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे और फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं. हालांकि KKR मैनेजमेंट की ओर से उनकी फिटनेस को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है. मुजरबानी को किया गया शामिल इस बीच KKR ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार करने की घोषणा की है. मुजरबानी ने IPL में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से अपना नाम वापस ले लिया है. इससे पहले KKR ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. 29 मार्च को पहला मैच BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार IPL 2026 में KKR अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में टीम को टूर्नामेंट से पहले अपनी गेंदबाजी संयोजन को नए सिरे से तैयार करना पड़ सकता है. देखें 20 मैचों का पूरा शेड्यूल: तारीख दिन मुकाबला/ वेन्यू 28 मार्च 2026 शनिवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs हैदराबाद- बेंगलुरु   29 मार्च 2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई 30 मार्च 2026 सोमवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी 31 मार्च 2026 मंगलवार, शाम पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस- मुल्लांपुर 1 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ 2 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs हैदराबाद- कोलकाता 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई 4 अप्रैल 2026 शनिवार,दोपहर दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली 4 अप्रैल 2026 शनिवार, शाम गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स-अहमदाबाद 5 अप्रैल 2026 रविवार, दोपहर सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ जायंट्स- हैदराबाद 5 अप्रैल 2026 रविवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु 6 अप्रैल 2026 सोमवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स-कोलकाता 7 अप्रैल 2026 मंगलवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस-गुवाहाटी 8 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस- दिल्ली 9 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ – कोलकाता 10अप्रैल2026 शुक्रवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुवाहाटी 11 अप्रैल2026 शनिवार,दोपहर पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर 11 अप्रैल2026 शनिवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई 12अप्रैल2026 रविवार, दोपहर लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस-लखनऊ 12अप्रैल2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुंबई

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

नई दिल्ली हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह की असाधारण गेंदबाजी की जमकर सराहना की है। क्लार्क ने बुमराह को एक असाधारण खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह वर्तमान में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज हैं। क्लार्क का मानना है कि बुमराह की सबसे बड़ी ताकत बड़े मैचों में दबाव को झेलने और टीम को जीत दिलाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, "बुमराह गेंद के साथ बहुत शानदार हैं। वे एक फ्रीक हैं।" फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर 4 विकेट लेने का उनका प्रदर्शन यह साबित करता है कि वह क्यों मैच विनर माने जाते हैं। बुमराह के बारे में मोस्ट अंडररेटेड चीज उनकी स्किल है बुमराह की गेंदबाजी की बारीकियों पर चर्चा करते हुए क्लार्क ने उनके कौशल और सटीकता पर जोर दिया। क्लार्क के अनुसार, बुमराह के पास गेंदबाजी के इतने विकल्प हैं जो बहुत कम तेज गेंदबाजों के पास होते हैं। उन्होंने कहा, "बुमराह के बारे में सबसे कम आंकी जाने वाली बात उनके पास मौजूद कौशल के विकल्प हैं। उनका एग्जिक्यूशन 100 में से 99 बार बिल्कुल सटीक होता है।" क्लार्क ने बताया कि बुमराह परिस्थितियों को भांपने में माहिर हैं। उन्होंने फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि बुमराह ने पिच का आकलन किया और तय किया कि उस सतह पर धीमी गेंदें उनका मुख्य हथियार होंगी, जिसका परिणाम सबके सामने था। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर बुमराह के पास क्लार्क ने बुमराह की तुलना पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे ऑस्ट्रेलियाई जीनियस गेंदबाजों से करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहा ये तीनों गेंदबाज महान हैं, वहीं बुमराह जैसी विविधता उनके पास भी नहीं है। क्लार्क ने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या आप याद कर सकते हैं कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क या जोश हेजलवुड ने कभी धीमी गेंदों के दम पर किसी भी प्रारूप में तीन या चार विकेट लिए हों?" उन्होंने बुमराह की धीमी गेंद को बेसबॉल की कर्वबॉल जैसा बताया, जो हवा में ही अपना रास्ता बदल लेती है। क्लार्क के अनुसार, 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, नई गेंद को स्विंग कराने की क्षमता और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर का मेल बुमराह को अद्वितीय बनाता है। लसिथ मलिंगा की तरह खतरनाक हैं बुमराह क्लार्क ने बुमराह को दिग्गज लसिथ मलिंगा के सबसे करीब बताया। उन्होंने कहा कि बुमराह का अनोखा गेंदबाजी एक्शन और गति उन्हें मलिंगा जैसा खतरनाक बनाती है, जिन्हें समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत कठिन है। क्लार्क ने कहा, "स्किल लेवल के मामले में बुमराह इस समय एक अलग ही श्रेणी में हैं।" उनके अनुसार, चाहे नई गेंद हो या डेथ ओवर, बुमराह का सटीक नियंत्रण उन्हें विश्व क्रिकेट का वर्तमान नंबर वन गेंदबाज बनाता है, जिसके पास हर परिस्थिति के लिए एक नई योजना तैयार रहती है।