samacharsecretary.com

क्रिकेट स्टार की पत्नी संजना गणेशन की खूबसूरती ने उड़ाए होश, बिकिनी तस्वीरें वायरल

मुंबई जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत लिया है. फाइनल मैच में वह मैन ऑफ न मैच भी रहे. पूरे टूर्नामेंट में वह कमाल के फॉर्म में रहे. जहां एक तरफ बुमराह मैदान में कमाल दिखा रहे हैं तो वहीं उनके फैंस उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो, जसप्रीत ने 4 साल पहले स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संजना गणेशन के साथ शादी की थी. बुमराह और संजना ने लव मैरिज की थी. आईपीएल 2020 के बीच में, जसप्रीत ने अपनी लेडी लव संजना को प्रपोज किया था. आइए उनकी खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में आपको बताते हैं।  ऐसे हुई पहली मुलाकात TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह पहली बार अपनी लेडी लव, संजना गणेशन से IPL के 2013-2014 सीजन में मिले थे, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की. सालों बाद, यह कपल इंग्लैंड में 2019 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान फिर से मिला. हालांकि, पॉपुलर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और प्रेज़ेंटर संजना ने उनके शर्मीले नेचर का गलत मतलब निकाला. उन्हें लगा कि जसप्रीत शायद किसी रिलेशनशिप में हैं. लेकिन जब दोनों ने एक-दूसरे से बात की तो चीजें सुलझ गईं।  स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में, जसप्रीत बुमराह ने बताया कि उसने संजना को कई बार देखा था, लेकिन उन्हें एक ही प्रॉब्लम थी. जसप्रीत ने बताया कि वे एक-दूसरे को घमंडी मानते थे, इसलिए उनकी कोई बात नहीं होती थी. उन्होंने बताया कि 2019 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी पहली बार संजना से बात हुई थी. वह इवेंट कवर कर रही थीं. दोनों दोस्त बन गए और खूब बातें करने लगे।  एक्ट्रेस को टक्कर दे जाता है संजना का स्टाइल कई क्रिकेटर की वाइफ एक्ट्रेस हैं। पर जब वो मैदान में संजना के साथ दिखती हैं तो पिछड़ जाती हैं। संजना को आप जब भी देखेंगे, वो कुछ ऐसा पहनी दिखेंगी कि बाकी सारे उनके सामने कमजोर पड़ जाएंगे। इस बार भी डीवा ने बैक टू बैक जो ड्रेसेस पहनी। उन्हें देखकर हर कोई संजना से फैशन गोल्स ले सकता है। संजना सोशल मीडिया पर अच्छी- खोसी फैन फॉलोइंग रखती हैं। और, अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी 34 साल की डीवा ने बैक टू बैक सुपर स्टाइलिश ड्रेसेस पहनकर ग्लैमरस और क्लासी लुक्स फ्लेक्स किए हैं। संजना ने एक साथ कई सारे लुक्स दिखाए। और, उनके किसी भी लुक में कमी ढूंढ पाना मुश्किल है। क्योंकि वो हमेशा ही ऐसे आउटफिट्स चुनती हैं कि उनके सामने फिर कोई नहीं टिक पाता है। 1 बेटे की मां संजना के इन स्टाइलिश लुक्स से हर कोई इंस्पिरेशन ले सकता है। आप भी देखें उनकी फोटोज। बालकनी में किया था प्रपोज हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान, जसप्रीत बुमराह और उनकी अब पत्नी, संजना गणेशन ने अपनी सगाई के पलों को याद किया. UAE में IPL 2020 के बीच में, बुमराह ने संजना को प्रपोज़ करने का प्लान बनाया था. लेकिन, सिक्योरिटी की वजह से हालात मुश्किल हो गए. लेकिन फिर बुमराह ने IPL अधिकारियों की मदद से अपनी सगाई के लिए एक परफेक्ट सीन अरेंज कर लिया. जसप्रीत ने केक रखा, कमरे में सब कुछ सजाया, और रिंग तैयार रखी. बालकनी को भी कैंडिल्स से सजाया और फिर अपनी लेडीलव को बालकनी में प्रपोज किया।  2021 में की शादी दो साल तक डेटिंग करने के बाद, जसप्रीत ने 15 मार्च, 2021 को गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में संजना से शादी कर ली. उन्होंने अपनी शादी में सिख रीति-रिवाजों को फॉलो किया. इस सेरेमनी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए. 4 सितंबर, 2023 को, कपल के पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम अंगद रखा गया। 

आईपीएल 2026 की शुरुआत में होगा रोमांचक मुकाबला, इतिहास बदलने वाली टीमें सामने

नई दिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है. इसकी शुरुआत पिछले सीजन के फाइनल के रीमैच के बिना होने जा रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स अलग-अलग दिनों में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को बेंगलुरु में सीजन ओपनर में खेलने वाली है, जबकि पंजाब किंग्स 29 मार्च को मुल्लनपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकती है। आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ओपनर की संभावना सबसे अलग नजर आती है. यह लीग को पहले ही दिन सबसे ज्यादा बिकने वाला मुकाबला दे सकता है, जिससे माहौल तुरंत गर्म हो जाएगा. आईपीएल में कुछ मुकाबले ऐसे होते हैं जिनमें पॉइंट्स, फॉर्म या हालिया इतिहास की परवाह किए बिना खुद ही रोमांच होता है. आरसीबी और सीएसके की भिड़ंत इसी श्रेणी में आती है. वहीं, पंजाब किंग्स अपना सीजन एक दिन बाद शुरू करने जा रही है. इसमें भी एक खास बात है. पिछली बार फाइनल में पहुंची टीम इस बार आईपीएल 2026 में चैंपियनशिप रीमैच का रंग लेकर नहीं आ रही है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दो अहम प्री-सीजन तारीखें भी तय की गई हैं. कप्तानों और कोचों की बैठक 25 मार्च को मुंबई में होगी, जिसमें फ्रेंचाइजी को नियमों में बदलाव, संचालन की जानकारी और सीजन से जुड़ी खास बातें बताई जाएंगी. 15 मार्च को दिल्ली में कप्तानों का फोटोशूट होगा. इसे लेकर शुरुआती तस्वीर साफ है. आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी की चमक के साथ होगी. पंजाब किंग्स अलग राह पर और लीग फिर से धमाकेदार अंदाज में करने जा रही है। आरसीबी ने 2025 में पहली बार जीता खिताब 2008 में शुरु हुई इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम को लंबा इंतजार करना पड़ा. राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए. रजत पाटीदार ने पहले ही सीजन में टीम को ये कामयाबी दिलाई।

BCCI का ऐलान: 5 ICC ट्रॉफी जीत का जश्न, क्रिकेट सितारों के साथ मनाया जाएगा महा-उत्सव

मुंबई  भारतीय क्रिकेट का इस समय स्वर्णिम युग चल रहा है। पिछले कुछ समय में भारत की टीमों ने आधा दर्जन से ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। मेंस और वुमेंस क्रिकेट ही नहीं, बल्कि यूथ मेंस और वुमेंस टीम भी आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी हैं। बीते करीब 13-14 महीने में भारत की अलग-अलग टीमों ने 5 आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई भी अपने खिलाड़ियों को सम्मानित करने वाली है। इसकी घोषणा कर दी गई है। रविवार 15 मार्च को, BCCI नई दिल्ली में अपने सालाना NAMAN अवॉर्ड्स आयोजित करेगा। यह इवेंट एयरपोर्ट के पास एक शानदार फाइव स्टार होटल में होगा। यह जगह खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए ट्रैवल को आसान बनाने के लिए चुनी गई थी जो जल्द ही आने वाले सीजन के लिए अपनी-अपनी IPL फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। बता दें कि बीसीसीआई पहले ही टी20 विश्व कप 2026 की विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा कर चुकी है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कन्फर्म किया कि यह सेरेमनी चैंपियंस का एक बड़ा गेट-टुगेदर होगा। उन्होंने बताया, "हम हाल ही के T20 वर्ल्ड कप चैंपियंस सहित सभी ICC टूर्नामेंट विनर्स को उनके कोच के साथ बुलाने का प्लान बना रहे हैं।" जिन पांच टीमों को सम्मानित किया जाएगा। उनमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विनिंग टीम, आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 विनिंग टीम, आईसीसी अंडर 19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम, आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम शामिल है। फैंस इस इवेंट में अपने कुछ पसंदीदा क्रिकेट आइकॉन को देखने की उम्मीद कर सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे लेजेंड्स, जिन्होंने भारत की 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी, अगर उनका शेड्यूल इजाज़त देता है तो वे भी इस इवेंट में शामिल हो सकते हैं। रोहित को हाल ही में 2026 T20 वर्ल्ड कप के दौरान टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर टीम के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। इसके अलावा एमएस धोनी भी इन अवॉर्ड्स की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई पड़ सकते हैं। टीमों के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कोच भी इस दौरान उपलब्ध रहेंगे।

फैंस का इंतजार खत्म! 12 मार्च तक आएगा आईपीएल के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 12 मार्च तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेगा। यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी है। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाना है। देवजीत सैकिया ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल, हम आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करने जा रहे हैं।" ऐसा समझा जा रहा है कि बीसीसीआई पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ किसी भी तरह के टकराव की स्थिति से बचना चाहता है। ऐसे में टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। इसके बावजूद, टीमों ने अपने प्री-सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च को नवलूर स्थित अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक छोटा-सा तैयारी शिविर आयोजित किया था, जबकि 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने नाथद्वारा के मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो बार अभ्यास सत्र आयोजित किए थे। पंजाब किंग्स ने फरवरी की शुरुआत में अबू धाबी में अभ्यास किया था। फिलहाल टीम के खिलाड़ी धर्मशाला में अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 मार्च को अपने घरेलू खिलाड़ियों के साथ अपना शिविर शुरू किया था। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस भी आगामी सीजन के लिए अपना अभ्यास शुरू कर चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स 18 मार्च को अपना प्री-सीजन शिविर शुरू करेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के 15 मार्च से जयपुर में एक अभ्यास शिविर के लिए इकट्ठा होने की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में हैदराबाद में एक शिविर आयोजित किया था। अब इस टीम के दिल्ली में भी एक शिविर आयोजित करने की उम्मीद है। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में एक तैयारी सत्र आयोजित किया था।

मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी! डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकने पर अर्शदीप सिंह को ICC ने किया दंडित

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब उन्होंने खेल के दौरान मैदान पर अनुचित व्यवहार दिखाया। आईसीसी ने उन्हें खिलाड़ियों के लिए बनी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया है। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर खतरनाक या गलत तरीके से गेंद या क्रिकेट का कोई भी सामान फेंकने से संबंधित है। मैदान पर यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई। अर्शदीप सिंह अपनी गेंद डालने के बाद फॉलो-थ्रू में फील्डिंग कर रहे थे। उसी समय उन्होंने गेंद पकड़ी और उसे आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर फेंक दिया। गेंद सीधे मिचेल के पैड पर जाकर लगी, जो अंपायरों की नजर में एक अनावश्यक और गलत हरकत थी। इस मामले में मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ के साथ-साथ तीसरे अंपायर अलाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने अर्शदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आर्थिक दंड के अलावा अर्शदीप सिंह के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। पिछले 24 महीनों में अर्शदीप का यह पहला अपराध था, जिसके कारण उन्हें न्यूनतम दंड दिया गया। नियमों के मुताबिक, लेवल-1 के उल्लंघन में खिलाड़ी पर मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जाते हैं। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित इस सजा को अर्शदीप ने स्वीकार कर लिया है, जिसके कारण इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई या लंबी कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ी। आईसीसी के कड़े नियमों के तहत ये डिमेरिट अंक किसी भी खिलाड़ी के भविष्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। यदि कोई खिलाड़ी 24 महीने के समय के भीतर चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक हासिल कर लेता है, तो वे सस्पेंशन पॉइंट में बदल जाते हैं और खिलाड़ी पर मैचों का प्रतिबंध लग जाता है। दो सस्पेंशन अंक होने पर खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच या दो वनडे/टी20 मैचों से बाहर बैठना पड़ सकता है। अर्शदीप के रिकॉर्ड में यह अंक अब अगले 24 महीनों तक बना रहेगा।

विश्व कप टालना मुश्किल: मुख्य संचालन अधिकारी ने कहा– तैयारियां और पैमाना बहुत बड़ा

डलास फीफा विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य संचालन अधिकारी हेइमो शिर्गी ने कहा कि यह बहुत बड़ा टूर्नामेंट है तथा अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक उथल-पुथल के चलते इसे स्थगित करना आसान नहीं होगा। विश्व कप 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा जिसमें पहली बार 48 देश भाग लेंगे। इनमें ईरान भी शामिल है। शिर्गी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय प्रसारण केंद्र में कहा कि फीफा ईरान युद्ध और उसके नतीजों पर करीबी नजर रखे हुआ है।शिर्गी ने कहा, ‘‘अगर मैं भविष्यवक्ता होता मैं अभी बता सकता था कि क्या होने वाला है, लेकिन जाहिर है कि स्थिति बदल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘हालात दिन-प्रतिदिन बदल रहे हैं और हम उन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हम अपने सभी संघीय और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं। हम हर दिन के हिसाब से चल रहे हैं और किसी न किसी स्तर पर हमें इसका समाधान मिल जाएगा। विश्व कप तो होगा ही, है ना? विश्व कप बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और हम उम्मीद करते हैं कि क्वालीफाई कर चुके सभी देश इसमें भाग लेंगे।’’ विश्व कप फुटबॉल में इससे पहले 32 देश भाग लेते थे लेकिन पहली बार इस टूर्नामेंट में 48 देश भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के 11, मैक्सिको के तीन और कनाडा के दो स्थानों पर किया जाएगा। अमेरिका ने पहले ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके चार देशों ईरान, आइवरी कोस्ट, हैती और सेनेगल पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और उनके करीबी रिश्तेदारों को छूट देने की बात कही है। शिर्गी ने कहा कि फीफा नई  जानकारी हासिल करने के लिए ईरानी फुटबॉल महासंघ के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने हालांकि इन बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया। फीफा के अधिकारी डलास में ‘फैन फेस्टिवल’ के कार्यक्रमों की घोषणा करने के लिए इस शहर में थे। यह कार्यक्रम विश्व कप के दौरान 34 दिन तक चलेगा।  

चैंपियन बनी टीम इंडिया, BCCI ने खोला खजाना — 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड घोषित

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक बार फिर से टीम इंडिया के खजाना खोला है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप चैंपियन बने रहने के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान कर दिया है। 8 मार्च को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। वहीं, मंगलवार 10 मार्च की सुबह बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 विजेता टीम के लिए महा-पुरस्कार का ऐलान कर दिया। बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी रिवॉर्ड को लेकर दी है। मीडिया रिलीज में बीसीसीआई ने कहा है कि बोर्ड ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद उसे 131 करोड़ रुपये का कैश इनाम देने की घोषणा करता है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई और खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। टूर्नामेंट के इतिहास में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप अपने पास रखने वाला भारत पहला देश बन गया है। इस खिताबी जीत के साथ, भारत ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसकी जगह और पक्की हो गई। बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता है। 2024 की विजेता टीम को मिले थे 125 करोड़ रुपये आपकी जानकारी के लिए बता दें, BCCI ने T20 World Cup 2024 की विजेता बनने के बाद भारतीय टीम के लिए कुल 125 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशिकी घोषणा की थी। यह राशि न केवल खिलाड़ियों में, बल्कि कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी सदस्यों के बीच भी बांटी गई थी। सिलेक्शन कमिटी को भी इस रिवॉर्ड में से हिस्सा मिला था। टीम इंडिया ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। उस खिताबी जीत के लिए बीसीसीआई ने 58 करोड़ रुपये के कैश प्राइज की घोषणा की थी। उस समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित की ही कप्तानी में भारत ने 2007 के बाद पहली बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

क्रिकेट में भारत की जीत और केरल की अनदेखी भूमिका

तिरुवनंतपुरम भले ही क्रिकेट आंकड़ों का खेल है, लेकिन इसमें कई बार ऐसे संयोग भी देखे गए, जिसने सभी को हैरान किया है। भारत ने अब तक कुल 5 बार क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए हैं। इन सभी खिताबी जीत में केरल का खास 'कनेक्शन' रहा है। जब भी भारत पुरुषों का वर्ल्ड कप जीतता है, तो टीम में हमेशा एक मलयाली खिलाड़ी होता है। यह पैटर्न कपिल देव की लीडरशिप में 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ शुरू हुआ था, जिसमें केरल के तेज गेंदबाज सुनील वाल्सन भी मौजूद थे। हालांकि, वाल्सन को टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद वह विश्व कप विजेता कहलाए। इसके बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीतकर विश्व कप खिताब के करीब ढाई दशक के सूखे को समाप्त किया। इस टीम में श्रीसंत ऐसे मलयाली खिलाड़ी थे, जिन्होंने न सिर्फ विजेताओं की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया, बल्कि खिताब जीतने में अहम भूमिका भी निभाई। शायद ही कोई फैन खिताबी मुकाबले की अंतिम गेंद पर उनके शानदार कैच को भूल सके। केरल का यही खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2011 की विजेता टीम का भी हिस्सा था, जिसके बाद फैंस उन्हें 'मलयाली लकी चार्म' कहने लगे थे। साल 2024 में भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया, जिसमें केरल के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन विजेता टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उस संस्करण में सैमसन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था। संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अपनी शुरुआती दो पारियों से फैंस को खासा प्रभावित नहीं कर सके थे, लेकिन अंतिम तीन मुकाबलों में वह भारत की जीत के नायक रहे। सैमसन ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध निर्णायक मुकाबले में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाया। संजू ने खिताबी मैच में भी इतने ही रन बनाकर भारत को ट्रॉफी जिताने में बड़ी भूमिका निभाई।

पोलो की शान: जयपुर टीम ने जीता नौवां सीजन टाइटल

जयपुर जयपुर पोलो टीम ने महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह की लीडरशिप में मशहूर एसएमएस गोल्ड वेस में जीत हासिल करते हुए इस सीजन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस टीम ने एक करीबी मुकाबले वाले फाइनल में कृष्णा पोलो को 6-5.5 से हराकर सीजन का अपना नौवां टाइटल जीता। फाइनल एक कड़ा मुकाबला था, जिसमें दोनों टीमों ने चकर्स पर एक-दूसरे के साथ मोमेंटम बदला। जयपुर ने अच्छी शुरुआत की, पहले चकर के आखिर में शुरुआती अटैकिंग प्रेशर के जरिए 2-1.5 की लीड हासिल की। कृष्णा पोलो ने दूसरे चकर में जवाब दिया, जिसमें विशाल सिंह राठौर ने लीड करते हुए अपनी टीम को हाफटाइम तक 3.5-3 की मामूली बढ़त दिलाई। जयपुर ने तीसरे चकर में गियर बदलते हुए पजेशन वापस पा लिया और स्कोरिंग के मौकों का फायदा उठाया। एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने क्लिनिकल फिनिशिंग के साथ अटैक को लीड किया, जिससे टीम 5-3.5 से आगे हो गई। कृष्णा पोलो ने आखिरी चकर में विशाल सिंह राठौर और सिद्धांत सिंह के गोल की मदद से कड़ी चुनौती दी। हालांकि, जयपुर ने आखिरी स्टेज में भी अपना डिफेंस बनाए रखा और गेम को अच्छे से मैनेज करते हुए 6-5.5 से जीत हासिल की और एसएमएस गोल्ड वेस जीता। आरपीसीबी के खिलाफ सेमीफाइनल में, जयपुर ने शुरुआती कमी को पूरा किया, जब आरपीसी ने पहले चकर के आखिर में 3.5-1 की बढ़त ले ली थी। जयपुर ने दूसरे चक्कर में हर्षोद सिंह और योगेंद्र सिंह के गोल की मदद से लगातार जवाब दिया, जिससे हाफटाइम तक स्कोर 4.5-4 हो गया। तीसरे चकर में मोमेंटम काफी बदल गया। जयपुर ने अपना डिफेंस मजबूत किया और पजेशन कंट्रोल किया। दिव्यमान सिंह दुजोद और एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह के गोल की मदद से टीम 5-4.5 से आगे हो गई। जयपुर ने इस मोमेंटम को आखिरी चकर में भी बनाए रखा, अपनी बढ़त को 8-5.5 तक बढ़ाया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। जयपुर के लिए, हर्षोद्या सिंह और योगेंद्र सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि दिव्यमान सिंह दुजोद ने एक और एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने तीन गोल किए। आरएपीसी की तरफ से तरुण बिलवाल और एलन शॉन माइकल ने दो-दो गोल किए।  

‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

नई दिल्ली तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की चर्चा हर तरफ है। देश में जहां इसे लेकर जश्न के दौर चल रहे हैं वहीं पाकिस्तान में इसे लेकर बहस के सिलसिले चल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की एकतरफा जीत पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खूब चर्चा कर रहे हैं। कुछ तो भारतीय टीम की जमकर तारीफ कर रहे तो कुछ उसकी कामयाबी को किसी न किसी बहाने से कमतर बताने की कोशिश भी कर रहे। कुछ ऐसे भी हैं जो पाकिस्तानी टीम का ही मखौल उड़ा रहे। पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने तो पाकिस्तानी टीम के मजे लेते हुए कहा कि हम तो सिर्फ जिम्बाब्वे, यूगांडा और केन्या से जीतते हैं। 'हारना मना है' शो पर अहमद शहजाद ने कहा कि भारत टॉप पर है क्योंकि उसने टॉप टीमों के खिलाफ तैयारी की। उन्होंने कहा, ‘वो बी, सी, डी टीम से नहीं खेलते। वो जिम्बाब्वे को हराके या वो यूगांडा को हराके या वो केन्या को हराके और उसके बाद स्टैट्स नहीं दिखा देते कि देखो जी कि ये फलाने हमारे प्लेयर ने इतना कर दिया। नहीं, वो बड़ी टीमों के खिलाफ बड़े मैच खेलते हैं। बड़ी-बड़ी सीरीज खेलते हैं। उनके पास प्लेयर के ऊपर प्लेयर बैठा हुआ है और ये जो फाइनल के अंदर…ये कोई नई बात नहीं है। ये भारत ने कोई पहली बार नहीं किया है। अच्छी टीमें राइट टाइम पर पिक करती हैं। पिछली दो मैच उठाकर देखिए। 250 किए। उनकी जगह पर हम होते तो 180 करते और उसके बाद कहते कि इतना तो कर दिया अब बोलर डिफेंड करे उसको।’ अहमद शहजाद ने ये भी कहा कि पाकिस्तान के पास टैलेंट की कमी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के पास टैलेंट की कमी नहीं है, हमारे सिस्टम में गड़बड़ी है। वहां पर क्या है- टैलेंट भी है और सिस्टम भी है। वे टैलेंट और सिस्टम के थ्रू प्लेयर प्रोड्यूस करते जा रहे हैं। ये प्लेयर कौन हैं? ये वो प्लेयर हैं संजू सैमसन जिसे कभी चांस ही नहीं मिलता। वह मैन ऑफ द सीरीज हो गया वर्ल्ड कप के अंदर। ये वो प्लेयर है ईशान किशन। उसको खिलाते ही नहीं हैं। डिसिप्लिन का कहकर साइड में किया हुआ था। वो भी डोमेस्टिक में परफॉर्म करके यहां आया और जितनी इम्पैक्टफुल इनिंग्स वो खेल रहा है…वह तैयार था। अभिषेक शर्मा कितने प्रेशर में था। उसने शो किया है फाइनल में 21 गेंद में 50 करके कि लो भाई ये लो, हम खड़े हुए हैं।’ टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत के दोनों ओपनरों संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी और अनिवार्य पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 92 रन ठोक डाले। अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बटोरे। इस तरह भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। प्लेयर ऑफ द मैच रहे जसप्रीत बुमराह ने बहुत की कसी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।