samacharsecretary.com

मार्च में शादी के बंधन में बंध सकते हैं गौरव कपूर–कृतिका कामरा, रिश्ते पर लगी मुहर!

मुंबई 'कितनी मोहब्बत है' फेम कृतिका कामरा फाइनली शादी करने जा रहा हीं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में पिछले साल ही बताया था। और अब खबर है कि ये दोनों फेरे वाले हैं। वह अपने रिश्ते को एक अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं और शायद मार्च, 2026 में पति-पत्नी बन जाएंगे। हालांकि अभी कपल की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। 'कृतिका और गौरव साथ में खुश हैं और अच्छी लाइफ बिता रहे हैं। और वह अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए एक्साइटेड हैं। वह मार्च के आखिरी दिनों या अप्रैल के पहले हफ्ते शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।' इस शादी में में उनके परिवार और दोस्त शामिल होंगे। कृतिका और गौरव की शादी सोर्स ने बताया है कि मुंबई में कपल फेरे लेगा। फिलहाल उसकी सभी रस्मों की तैयारी में वो जुटे हुए हैं। कृतिका और गौरव ने सभी फंक्शन्स के बारे में अभी कुछ फाइनल नहीं किया हैं कि वह क्या कुछ करेंगे। मगर वह मुंबई में इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन जरूर देंगे। कृतिका कामरा ने अफेयर की दी थी जानकारी बता दें कि कृतिका और गौरव ने दिसंबर, 2025 में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने साथ में नाश्ता करने के दौरान की फोटो पोस्ट की थी। और इसके बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी थी। इसके अलावा दोनों नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए साथ जैसलमेर गए थे। कौन हैं कृतिका कामरा के दूल्हेराजा? गौरव कपूर टीवी प्रेजेंटर और एक्टर हैं। वह कमेंट्री से लेकर क्रिकेट मैचों की कवरेज करते हैं और पॉपुलर यूट्यूब शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' होस्ट करते हैं। उन्होंने चैनल V पर बतौर VJ यानी वीडियो जॉकी काम किया है। उन्होंने फिल्म 'डरना मना है' से डेब्यू किया था। और फिर 'श्श्श', 'शोले' के रीमेक 'राम गोपाल वर्मा की आग', 'अगली और पगली', 'ए वेन्सडे', 'क्विक गन मुरुगन', 'चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस' और 'काय पो छे!' में भी अभिनय करते दिखे थे। तलाकशुदा हैं गौरव कपूर , कृतिका का भी 2 ब्रेकअप! कृतिका संग फेरे लेने से पहले उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से 2016 में शादी की थी लेकिन बाद में ये अलग हो गए थे। वहीं, कृतिका का भी नाम को-एक्टर करण कुंद्रा के साथ जोड़ा गया था। खबर थी की दोनों ने कुछ साल डेट किया था लेकिन बाद में इनका भी ब्रेकअप हो गया था। फिर वह जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में आईं लेकिन वहां भी बात नहीं बनी।

उज्जैन में बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं जैकलिन फर्नांडीस, मंदिर परिसर में दिखा श्रद्धा का भाव

उज्जैन  मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय वह उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात जैकलिन फर्नांडीस मंदिर परिसर स्थित नंदी हॉल में कुछ समय तक बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान करती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर में अभिनेत्री की सादगी और श्रद्धा को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मंदिर में जैकलिन फर्नांडीस की मौजूदगी की जानकारी श्रद्धालुओं को मिली, मंदिर परिसर में हलचल तेज हो गई। हालांकि मंदिर प्रशासन और पुलिस द्वारा पहले से की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। मंदिर प्रशासन की निगरानी में अभिनेत्री को विशेष मार्ग से दर्शन कराए गए, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैकलिन के दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में पूरे समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

शाहिद–रश्मिका की नई जोड़ी: ‘कॉकटेल 2’ के बाद रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर बनी सहमति

मुंबई शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म के अलावा वह एक नई फिल्म में नजर आएंगे। 'कॉकटेल 2' में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अब वह अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म का हिस्सा होंगे। काम करते हुए बनी बॉन्डिंग वैरायटी इंडिया के मुताबिक 'कॉकटेल 2' में काम करते हुए उनकी काफी तारीफ हुई। इस फिल्म से उनके लिए दूसरी फिल्म का रास्ता बना। बताया जाता है कि 'कॉकटेल 2' की शूटिंग के दौरान शाहिद और रश्मिका के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई। जब उनसे नए प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया, तो वे एक-साथ काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए। अनाम फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण होगा। इसे सुनील खेत्रपाल प्रोड्यूस करेंगे। कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'? फिल्म 'कॉकटेल 2' ने निर्देशक होमी अदजानिया हैं। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इसमें शाहिद और रश्मिका के अलावा कृति सेनन भी अहम किरदार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज हो सकती है। शाहिद और रश्मिका का काम वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आने वाले हैं। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी। वहीं, रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ 'रणबाली' में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी। उनके पास 'मैसा' और 'AA22xA6' भी पाइप लाइन में हैं।

40 साल की मौनी रॉय ने बिकिनी में किया इटराकर पोज, पूल के किनारे दिखा ग्लैमरस लुक

मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब बिकिनी में अपनी सेंशुअस तस्वीरें शेयर की हैं. 40 साल की मौनी रॉय नई तस्वीरों में सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. एक्ट्रेस प्रिंटेड बिकिनी में कहर ढाती नजर आईं. उनके लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है.   बिकिनी संग मौनी ने ब्लैक सनग्लासेस लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है. ओपन हेयर और सटल मेकअप में एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक देखते ही बनता है.  मौनी ने बिकिनी में पूल किनारे कई किलर पोज दिए. वो कभी बैठकर पोज देती दिखीं, तो कभी सुकून के पल बिताती नजर आईं. एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं. मौनी ने कुछ सेल्फी फोटोज भी शेयर किए हैं. वो काफी स्टनिंग लग रही हैं. मौनी रॉय की बिकिनी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. मौनी को कोई गॉर्जियस बता रहा है, तो कोई सनशाइन. कई लोग फायर और हार्ट इमोजी के साथ उनकी तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं.    मौनी रॉय की बात करें तो उन्हें सबसे पहले पॉपुलर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से खास पहचान मिली थी. इसके बाद वो कई शोज में नजर आईं. टीवी पर धमाल मचाने के बाद मौनी ने फिल्मों का रुख किया. मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र, द भूतनी जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं. 

भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर, अलग और दमदार कहानियों को चुनती हैं। अपनी पहली फिल्म से ही भूमि ने दम लगा के हईशा, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पति पत्नी और वो, बधाई दो, थैंक यू फॉर कमिंग, शुभ मंगल सावधान, बाला, भीड़, भक्षक, सांड की आंख जैसी फिल्मों के ज़रिए समाज से जुड़े मुद्दों पर बात करने की हिम्मत दिखाई है। अब उनकी ग्लोबल ओटीटी हिट सीरीज़ दलदल भी इसी कड़ी का हिस्सा है। भूमि की फिल्मों और शोज़ में दिखावा कम और कंटेंट ज़्यादा होता है। यही वजह है कि दर्शक उनकी कहानियों से जुड़ते हैं और बार-बार उन्हें देखना चाहते हैं। दलदल के ओटीटी हिट बनने के साथ भूमि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए माध्यम नहीं, बल्कि कला और अभिनय सबसे ज़रूरी है। बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद, भूमि ने अमेज़न प्राइम की टॉप-ट्रेंडिंग साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ साबित की है। यह सीरीज़ अमेरिका, यूके, यूएई समेत कई देशों में ट्रेंड कर रही है और दुनियाभर में सराही जा रही है। इसकी सफलता भूमि की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है और उन्हें भारत की सबसे भरोसेमंद और निडर अभिनेत्रियों में शामिल करती है। दलदल को मिल रही वैश्विक सराहना यह भी दिखाती है कि भूमि हमेशा कंटेंट और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को प्राथमिकता देती हैं। जहां कई कलाकार ऐसे किरदारों से हिचकते हैं जिनमें शारीरिक बदलाव, गहरी भावनात्मक तैयारी और व्यक्तित्व में बदलाव की जरूरत होती है, वहीं भूमि ने इन्हें अपनी ताकत बना लिया है। सिनेमाघरों से लेकर दुनियाभर के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक, भूमि ऐसा काम कर रही हैं जो खुद बोलता है। दलदल की सफलता के साथ यह साफ है कि भूमि सतीश पेडनेकर हर बार बड़ा जोखिम लेती हैं और उसे पूरी मजबूती से निभाती हैं।

तारा सुतारिया के ब्रेकअप के बाद टूटे दिल, वीर पहाड़िया से अलग हुईं

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि एक विवाद के बाद दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं. इस चर्चा के बीच तारा ने अपनी मानसिक शांति, काम और सफलता के अपने नजरिए के बारे में खुलकर बात की है. Elle India को दिए इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने कहा, 'मैं हमेशा से मानती रही हूं कि सफलता अंदरूनी होती है… मानसिक शांति, कुछ खास लोग जो आपसे प्यार करते हैं, खुद को जानना, ये हमेशा मेरा लक्ष्य रहा है.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सीख लिया है कि अपनी शांति की रक्षा कैसे करनी है.' तारा सुतारिया बचपन से ही कैमरे के सामने पली-बढ़ी हैं, इसलिए उन्हें खुद को शांत करना और शांति बनाए रखना समझने में कुछ वक्त लगा. लेकिन उन्होंने इसके लिए सेल्फ-रिफ्लेक्शन (आत्म-चिंतन) को अपना मंत्र बनाया. एक्ट्रेस ने कहा, 'केवल हम ही जानते हैं कि अपने नर्वस सिस्टम को कैसे शांत करना है.' एक्टर्स को अक्सर जनता द्वारा गलत समझा जाता है, लेकिन अब तारा को लोगों की बातों को ठीक करने की जरूरत महसूस नहीं होती.   उन्होंने कहा, 'जब तक मुझे सच पता है और मेरे सबसे करीबी लोग सच जानते हैं, बस इतना ही काफी है.' विवाद के बाद अलग हुए तारा-वीर? पिछले साल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आई थीं. यह खबर तब आई जब मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में एपी ने तारा को गले लगाया और किस किया था. इसपर विवाद शुरू होने के बाद तारा को बेवफा कहा जाने लगा, जिसका उन्होंने और वीर ने कड़ा जवाब दिया था. लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सबको यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह एपी के कॉन्सर्ट वाली घटना की वजह से हुआ. फिलहाल न तो वीर और न ही तारा ने इन ब्रेकअप की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. पर्सनल लाइफ पर चर्चा नहीं चाहतीं एक्ट्रेस दिसंबर 2025 में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में तारा सुतारिया ने कहा था कि वे अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा, 'मैं प्रसिद्धि के साथ आने वाली जांच और ध्यान को शालीनता और नजरिए के साथ संभालती हूं. मैंने सीख लिया है कि हर बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं और शोर की बजाय प्यार पर ध्यान दूं. मैं बस पीछे हट जाती हूं, डिस्कनेक्ट कर लेती हूं और अपने ओरिजिन में लौट आती हूं. मेरा परिवार और करीबी दोस्त मुझे जमीन से जुड़ा और संतुलित रखते हैं. मैं अपनी निजी जिंदगी की बहुत रक्षा करती हूं. मैं सिर्फ वही शेयर करती हूं जिसमें मैं सहज हूं, बाकी सबको मैं पवित्र रखती हूं.' काम की बात करें तो तारा को अगली बार फिल्म 'टॉक्सिक' में देखा जाएगा. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में KGF स्टार यश हैं, साथ में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और 'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

नताशा पूल में बिकिनी पहनकर पोज़ देती हुईं, हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ

मुंबई  क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों गोवा में हॉलीडे पर हैं. उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.नताशा ने पूल साइड कुछ सिजलिंग पोज देते हुए फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद हॉट नजर आईं. रेड बिकिनी लुक में एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं दिखा.  नताशा ने कैमरा की तरफ बेहद कॉन्फिडेंस के साथ देखते हुए दिलकश अंदाज में पोज दिए, जिसे काफी पसंद किया गया. पूल साइड रेड बिकिनी में नताशा ने अपनी टोन्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट की. उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो दिखाई दिया.कैमरा पर नताशा का कॉन्फिडेंस देखकर यूजर्स खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए. वो एक्ट्रेस के हॉट अवतार पर अपना दिल हार रहे हैं. नताशा की फिटनेस और उनके बोल्ड अवतार को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'किसी ने मेरा जबड़ा देखा है क्या? शायद वो खुला का खुला ही रह गया है.'        नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के अलावा एक और कारण से भी ट्रेंड में रहती हैं. लोगों को उनका और बेटे अगस्त्य का बॉन्ड बेहद पसंद आता है. हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद वो अपने बेटे की परवरिश अच्छी तरह से करती हैं.     बात करें नताशा की डेटिंग लाइफ के बारे में, तो वो कई मौकों पर एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ चुकी हैं. लेकिन उन्होंने अभी तक किसी को डेट करनी की खबर कंफर्म नहीं की है. मगर वहीं दूसरी तरफ उनके एक्स हार्दिक मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं.

फिल्मी दुनिया से जेल तक: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा, ऐसे फंसी पुलिस के जाल में

वलसारवक्कम साउथ फिल्मों में काम कर रहीं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा और निर्देशक विंसी निवेथा समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। खबर है कि इन्हें ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अंजू के साथ 7 और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। वलसारवक्कम में गुरुवार को ये घटना घटी हुई, जिसमें असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा का भी नाम शामिल है। दरअसल एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट साउथ की टीम ने इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। टीओआई सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें इनलोगों के पास से मेथम्फेटामाइन और गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली था और इसके बाद उनकी टीम ने उस इलाके की तलाशी शुरू की। हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया खबर है कि पुलिस ने खबर लगते ही इसमें तुरंत कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। कहा जा रहा है कि सभी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ANIU साउथ टीम के इंस्पेक्टर जॉनी चेल्लाप्पा ने सबसे पहले नेसापक्कम के रहने वाले 33 साल के विग्नेशवरन नामक शख्स को पकड़ा। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ये ड्रग्स 31 साल के वेंकटेश कुमार से मिली थी। उन्होंने बताया कि वेंकटेश पोरूर के पास कोवूर में रहता है। पुलिस ने कार रोककर उसकी जांच की इसके बाद पुलिस ने प्लान किया और फिर एक नकली ग्राहक को वेंकटेश कुमार से मिलने भेजा। जब उसकी कार वलसारवाक्कम की एक खास जगह के पास पहुंची तो पुलिस ने कार रोककर उसकी जांच की। फिर उन्होंने उसे कार के अंदर या आसपास मौजूद अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार रुकवाई और सवार लोगों की तलाशी ली कहा जा रहा है कि पुलिस ने कार रुकवाई और फिर उसमें सवार लोगों की तलाशी ली। इन लोगों के पास से अलग-अलग चीजें मिलीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनलोगों से उन्हें 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम ओजी गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टाम्प और नौ मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद उन्होंने जब्त की गई सभी वस्तुओं और गिरफ्तार लोगों को वलसारवाक्कम पुलिस के हवाले कर दिया। अगला कदम उन्हें मैजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश करना था। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यानी पुलिस की जांच जारी रहने तक वे हिरासत में रहेंगे। अंजू कृष्णा की फिल्में एक्ट्रेस अंजू कृष्णा की बात करें तो उन्होंने ओम विजय द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'वेल्लिमालई' में काम किया है। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्मों में 'आरो' और 'आकाशम कदन्न' जैसी फिल्में शामिल हैं।

निक जोनस का इमोशनल खुलासा: ‘मालती बैंगनी रंग की पैदा हुई थीं, प्रियंका अस्पताल में 12 घंटे रहती थीं

लॉस एंजिल्स सिंगर निक जोनास ने बताया है कि जन्म के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का वजन कम था और वह बहुत नाजुक थीं। जे शेट्टी पॉडकास्ट पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने मालती की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अब उन्हें बेटी की खूबसूरती का अनुभव करने का मौका मिल रहा है। अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए सिंगर की आंखों में आंसू आ गए। इकना ही नहीं, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी थी और उनकी मिसाल भी दी। निक जोनस ने मालती मैरी के जन्म के बाद अपने और प्रियंका के अनुभवों को शेयर किया। निक ने कहा, 'उसका जन्म बहुत ही कठिन परिस्थितियों में हुआ, जिनके बारे में मैंने पहले कभी बात नहीं की। हम उसके अप्रैल में आने की उम्मीद कर रहे थे, जिस साल वह पैदा हुई थी। फिर हमें फोन आया कि वह जल्दी आ जाएगी… हम अस्पताल पहुंचे और जब वह बाहर आई तो उसका वजन 1 पाउंड 11 औंस (765 ग्राम)था और उसका रंग लगभग बैंगनी था।' उन्होंने आगे बताया कि एनआईसीयू में नर्सों ने उसे कैसे पुनर्जीवित किया और उसकी देखभाल की। प्रियंका और निक करते थे 12 घंटे की शिफ्ट निक ने बताया कि मालती को घर लाने तक वह और प्रियंका हर दिन अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट करते थे। निक ने कहा, यह कोविड-19 का दौर था, इसलिए मेरी पत्नी और मैंने साढ़े तीन महीने तक अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट की। मुझे अभी भी उसकी गंध याद है। कुछ चीजें हमेशा दिल दहला देने वाली होती हैं। हर दिन वहां रहना और दूसरे परिवारों को ऐसी ही स्थिति से गुजरते देखना सुकून देने वाला और डरावना दोनों था। मालती ने साढ़े तीन महीने तक हर दिन संघर्ष किया और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा। छह बार खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत में काफी सुधार हुआ। साढ़े तीन महीने बाद हम उसे घर ले आए।'

11:11 के खास मुहूर्त में येशा रूघानी की सगाई, डायरेक्टर मंगेतर का पहली बार सामने आया चेहरा

मुंबई 'मुस्कान', 'हीरो: गायब मोड ऑन', 'कभी कभी इत्तेफाक से' और 'रब से है दुआ' जैसे टीवी शो का हिस्सा रहीं टेलीविजन एक्ट्रेस येशा रूघानी ने सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय के साथी और डायरेक्टर नरिंदर सिंह से सगाई कर ली है। उन्होंने सगाई की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं और उन्हें खूबसूरत कैप्शन दिया। येशा की सगाई 3 फरवरी को एक सादे और पारंपरिक समारोह में हुई। इस कपल ने एक-दूसरे के प्रति प्यार से भरी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वे एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आ रहे हैं। येशा और नरिंदर ने गर्व से अपनी शादी की अंगूठियां दिखाईं और चारों ओर से शुभकामनाओं और बधाई भरे मैसेजेस की बाढ़ आ गई। येशा ने की सगाई एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने शुभ मुहूर्त 11:11 बजे एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं, जिसे अंकशास्त्र और आध्यात्मिकता में 'मास्टर नंबर' माना जाता है। तस्वीरों में नया कपल अपनी सगाई की रस्म की खूबसूरत सजावट के बीच बैठा नजर आ रहा है। एक तस्वीर में नरिंदर अपनी पार्टनर को प्यार से चूमते हुए दिख रहे हैं। 11:11 के वक्त पर सगाई पोस्ट का कैप्शन था, '11:11 बजे, हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया।' जैसे ही इस कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, धीरज धूपर, पलक सिंधवानी, अशनीर कौर, शरद मल्होत्रा, पूनम जांगरा, सपना ठाकुर और कई टेलीविजन हस्तियों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाई और प्यार भरे मैसेजेस की बाढ़ ला दी। येशा ने पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा येशा हमेशा से ही सादगी भरी जिंदगी जीती आई हैं और बेहद प्राइवेट किस्म की हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से दूर रखा। सगाई की पोस्ट के जरिए येशा ने पहली बार नरिंदर सिंह से सभी को मिलवाया। उन्होंने अब तक अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखा था। इस खास मौके को फैंस के साथ शेयर करके येशा ने हर किसी को खुशी से भर दिया है।