samacharsecretary.com

Ekta Kapoor के Naagin 7 में बड़ा ट्विस्ट, इस एक्टर की एंट्री से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

मुंबई प्रोड्यूसर एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन 7’ का प्रीमियर 27 दिसंबर यानी शनिवार को होने वाला है. इस शो का फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. शो में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं, अब शो में एक फेमस एक्टर की भी एंट्री हो गई है. बता दें कि पिंजारा खुबसुरती का के एक्टर साहिल उप्पल भी एकता कपूर  के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट शोज में काम किया है. खबर है कि साहिल उप्पल को शो में लीड रोल में देखा जाएगा. हालांकि वो किस किरदार में नजर आएंगे इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने शो ‘नागिन 7’ के कई प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद कहानी का थोड़ा-थोड़ा हिंट मिल रहा है. हालांकि शो देखने के बाद ही सब क्लियर होगा किया इस बार नागिन का मुकाबला किस दुश्मन से होने वाला है. वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निबेदिता पाल और एक्टर आफरीन दबेस्तानी भी इस शो में नजर आने वाले हैं. मालूम हो कि शो में इस बार महाकुंभ और देश पर आ रही मुसीबत को दिखाया जाएगा. मेकर्स ने इसके लिए धांसू कहानी भी रेडी कर लिया है.

डीन बर्न के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल, फैंस की प्रतिक्रिया में हुआ विवाद

लंदन   एडल्ट कंटेंट क्रिएटर डीन बर्न जो खुद को ओनलीफैंस का टॉप 0.02 प्रतिशत कमाने वाला बताते हैं, उस वक्त विवाद में आ गए जब उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने 18 साल के बेटे ब्रे के साथ कंटेंट फिल्माया है. सोशल मीडिया पर पिता और बेटे की तस्वीरें शेयर करते हुए डीन ने फैंस से पूछा कि वे किसे चुनेंगे, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया. कंटेंट क्रिएटर ने क्यों हो गए ट्रोल? डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, डीन ने बताया कि ब्रे ने खुद उनसे ओनलीफैंस शुरू करने की इच्छा जताई थी. उनके मुताबिक, उन्होंने पहले बेटे को रोकने की कोशिश की क्योंकि यह दुनिया नुकसानदेह हो सकती है, लेकिन ब्रे अपने फैसले पर अड़ा रहा. डीन ने फॉलोअर्स से अपील की कि वे दयालु रहें और समर्थन दिखाएं, क्योंकि यह उनके बेटे का खुद का निर्णय है. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई.  कई यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो कुछ ने कहा कि इससे डीन की साख को नुकसान पहुंचा है. कई लोगों ने इस कदम को अजीब, गलत और असहज कर देने वाला बताया, वहीं कुछ ने इसे सीधा तौर पर बीमार मानसिकता करार दिया. हालांकि आलोचना ज्यादा रही, लेकिन कुछ फैंस ने इस जोड़ी का समर्थन भी किया. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आकर्षण परिवार में चलता है, जबकि अन्य ने इसे जेनेटिक्स का कमाल बताया. डीन बर्न ने आरोपों का जवाब में क्या कहा? जब कुछ लोगों ने दावा किया कि ब्रे उनका बेटा नहीं है और यह सिर्फ मार्केटिंग रणनीति है, तो डीन ने पुराने फैमिली फोटो शेयर किए. उन्होंने कहा कि वे एक पिता हैं और उन्होंने जानबूझकर बेटे को इस दुनिया से दूर रखा था. लेकिन अब यह ब्रे का फैसला है और वे उसका पूरा समर्थन करते हैं. यह विवाद ओनलीफैंस जैसे प्लेटफॉर्म की सीमाओं पर भी चर्चा छेड़ता है. ओनलीफैंस पर 220 मिलियन से ज्यादा यूजर्स और 30 लाख से अधिक क्रिएटर्स हैं. यह प्लेटफॉर्म सिर्फ एडल्ट कंटेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि फिटनेस ट्रेनर, म्यूजिशियन और सेलिब्रिटी भी इसका इस्तेमाल करते हैं. 

फिल्मी ‘धुरंधर’ से पहले असली खौफ: उजैर बलोच का वीडियो वायरल, कबूल किए कई खून

मुंबई  धुरंधर फिल्म भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी इस वक्त हॉट टॉपिक है। मूवी में ल्यारी गैंगवॉर की कहानी दिखाई गई है जो कि कुछ रियल लाइफ कैरेक्टर्स पर बेस्ड है। धुरंधर में उजैर बलोच को रहमान डकैत का दायां हाथ दिखाया गया है। असल जिंदगी में भी रहमान डकैत और उसका भाई उजैर एक ही गैंग में थे। रहमान की मौत के बाद उजैर बलोच उस गैंग का लीडर बन गया था। धुरंधर के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद अब असली उजैर बलोच का एक इंटरव्यू वायरल है जिसमें वह अपने हर काले कारनामे पर पर्दा डालकर खुद को जनता का सेवक बता रहा है। हॉटसीट प्रोग्राम में होस्ट रहमान बलोच से बात करता है तो बोलता है, अपनी हिफाजत को यकीनी बनाते हुए जितनी बात की जा सकती है करें। आप ल्यारी के डॉन हैं? इस पर उजैर ने जवाब दिया, नहीं, मैं पीपल्स पार्टी का कारकुन (कार्यकर्ता) और ल्यारी के नौजवान और बुजुर्ग अपनी मांओं बहनों का खिदमत करने वाला हूं। और लिरी के डॉन भी है नहीं लिरी का डोन नहीं हूं ना मैं एक स्टूडेंट था डन बाद में बने थे डोन नहीं मैं एक स्टूडेंट था अब ल्यारी के खिदमत करने का नतीजा मुझे यह मिला है लोग कुछ भी कह सकते हैं। जिनको हम पसंद नहीं होते हैं तो हमारे खिलाफ तो कुछ भी कह सकते हैं। उजैर ने खुद को बताया मासूम होस्ट ने उजैर से पूछा 13 अगस्त 2009 को एक खबर छपी कि उजैर बलोच क्राउन्ड ऐज न्यू डॉन ऑफ ल्यारी (उजैर बलोच के सिर ल्यारी के नए डॉन का ताज)। उस अखबार के खिलाफ मुकदमा भी नहीं हुआ? उजैर ने मासूम बनते हुए कहा, हम किसके पास मुकदमा ले जाएं, हमें तो पहले से नजरअंदाज किया जा रहा है। पैदायशी जमीदार हूं… उजैर से पूछा गया कि उनकी इनकम का सोर्स क्या है। इस पर जवाब मिला, 'देखो मैं एक ट्रांसपोर्टर हूं और मेरी जरी जमीनें भी है और मैं दुबई में भी कारोबार है मेरा और अल्लाह का शुक्र है मैं पैदायशी लैंडलॉर्ड हूं।' उजैर से कहा गया कि वह बादशाह बने बैठे हैं जबकि उनके घर के बाहर लोग भूखे-नंगे हैं। इस पर उजैर बोला, 'आप चलें मेरे साथ मैं आपको दिखा देता हूं कि आवाम को मुझसे कितनी मोहब्बत है और मैंने कितना उनको किया है मैं एक मस्जिद में ऐलान करूं आप देखें कि लोग सारे निकल आएंगे मैंने उनके साथ हर दुख दर्द में शरीक हुआ हूं। आज तक कितने कत्ल किए उजैर से पूछा गया कि इस डॉन उजेर बलोच ने आज तक खुद कितने कत्ल किए? इस पर उजैर हंसते हुए बोला, मैंने एक चींटी भी नहीं मारी। मैंने आवाम के रोजगार के मसले में आवाज उठाई है, मैंने आवाम क लिए हॉस्पिटल सही करवाए, अगर ये कत्ल है तो मैं इस कत्ल में शरीकदार हूं। अगर गरीब की मदद करने वाले को कातिल कहा जाता है, डॉन कहा जाता है तो आप लोगों की मर्जी। उजैर पर 200 हत्याओं का आरोप फिल्म धुरंधर में उजैर बलोच का रोल दानिश पंडोर ने निभाया है। उनका किरदार फीमेल फैन्स के बीच काफी पॉप्युलर है। हालांकि असल जिंदगी में उजैर बलोच काफी खूंखार अपराधी है। बीबीसी की रिपोर्ट्स एक के मुताबिक, उजैर 2008 से 2013 के बीच 198 लोगों का कत्ल कर चुका था। उसने पैरा मिलिट्री के करीब 150 लोगों की हत्याएं की थीं। बताया जात है कि उजैर बलोच ने अपने पिता के हत्यारे अरशद पप्पू की हत्या करके उसके सिर से फुटबॉल खेली, गधे पर उसकी डेड बॉडी का जुलूस निकाला फिर जलाकर इसे सीवर में बहा दिया था।

सामंथा रुथ प्रभु भी भीड़ में फंसी, पुलिस और बॉडीगार्ड ने निकाला

हैदराबाद हाल ही में साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल  बुरी तरह फैंस की भीड़ में फंस गई थीं. वहीं, अब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु  के साथ भी हैदराबाद में ऐसी ही घटना हुई है. सामंथा हैदराबाद में एक साड़ी स्टोर के उद्घाटन पर गई थीं. इस इवेंट में पहुंचते ही वो बुरी तरह फैंस की भीड़ के बीच फंस गई थी. जिसके बाद पुलिस और बॉडीगार्ड ने उन्हें सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया है. बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु  के भीड़ में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भीड़ में मौजूद लोग एक्ट्रेस के करीब आना चाह रहे थे. इस भीड़ को देखकर एक्ट्रेस काफी सहम गई थीं. लेकिन पुलिस और बॉडीगार्ड की मदद से वो गाड़ी तक पहुंच गईं. वर्कफ्रंट की बात करें, तो सामंथा रुथ प्रभु  को पिछले साल एक वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’  में देखा गया था. इस सीरीज में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी नजर आए थे. वहीं, अब वो जल्द ही वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ कर रही हैं. सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को की शादी बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने आज यानी 1 दिसंबर को डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी किया था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की 5 फोटोज शेयर किया था. फोटोज में उनको रेड साड़ी पहने देखा जा सकता है, वहीं, एक में राज उन्हें अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं.

‘दृश्यम 3’ का टीजर आउट, अजय देवगन की फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर आएगी

मुंबई  बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम के तीसरे पार्ट का इंजतार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी हैं. मेकर्स ने आज अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी मेकर्स की तरफ से जारी कर दी है. मेकर्स की तरफ से जारी किए गए 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर वीडियो में अजय देवगन का वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है. जिसमें वो अपनी फैमिली की अहमियत के बारे में बता रहे हैं. टीजर में क्या दिखाया गया? इस टीजर में दृश्यम सीरीज की अब तक स्टोरी की झलक देखने को मिलती है. जिसमें विजय सलगांवकर (अजय देवगन) का किरदार कहता है कि 'मेरा सच मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है.' टीजर में इस बात को भी प्रमुखता से दिखाया गया है कि विजय अभी भी परिवार के लिए एक दीवार बनकर खड़ा हुआ है. इस वीडियो के अंत में विजय सलगांवकर कहता है, 'जब तक सब थक नहीं जाते, जब तक सब हार नहीं जाते, मैं यहीं खड़ा हूं चौकीदार बनकर. एक दीवार बनकर कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. आखिरी हिस्सा अभी बाकी है.' इस बात ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है.  कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'? बता दें कि मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इस फिल्म को गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है. अगर आपने दृश्यम देखी होगी तो आप जानते ही होंगे 2 अक्टूबर को क्या हुआ था? इसी प्लान के तहत मेकर्स ने ये तारीख फिक्स की है. 'दृश्यम 3' का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि तीसरे पार्ट की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां 'दृश्यम 2' खत्म होगी. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कास्ट में कोई बदलाव होता है या नहीं. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर होगी कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में नजर आते हैं या नहीं. मोहनलाल का हिट सीक्वल है दृश्यम बता दें कि 'दृश्यम' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है. हिंदी में इस फिल्म की शुरुआत 2015 में हुई थी. जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके बाद 2022 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया. जिसमें अक्षय खन्ना भी नजर आए लेकिन वो केस सॉल्व नहीं कर पाए. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और सफल रही. अब आखिरी और तीसरा पार्ट 2026 में रिलीज होने को तैयार है. वहीं मोहनलाल ने भी दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू कर दी है.

दृश्यम 3: कहानी का रोमांचक अंत जल्द, जानिए रिलीज़ का दिन

मुंबई एक्टर अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट के लिए फैंस काफी इंतेजार कर रहे हैं. इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. इसके लिए मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है. इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर से विजय सलगांवकर के रोल में वापसी करने जा रहे हैं. अभी बाकी है कहानी का आखिरी हिस्सा सामने आए इस वीडियो में सबसे पहले अजय देवगन की वॉइस में परिवार की अहमियत के बारे में बताया जा रहा है. 1 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में मेकर्स ने पहले की स्टोरी की झलक को भी दिखाया गया है. एक्टर के वॉइस ओवर में सुना जा सकता है- ‘मेरा सच मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है.’ वहीं, वीडियो के आखिर में सुना जा सकता है- ‘कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. आखिरी हिस्सा अभी बाकी है.’ कब रिलीज होगी फिल्म डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दृश्यम 3’ अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट की कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं किया है. बता दें कि अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2015 में आया था. इसके बाद ‘दृश्यम 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. वहीं, अब 2 अक्टूबर 2026 को फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है.

कंट्रोवर्सी का साल—दीपिका, सैफ समेत 6 बड़े बॉलीवुड विवाद जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं

मुंबई  साल 2025 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस पूरे साल कई एक्टर्स अलग वजहों के चलते खबरों में बने रहे। कुछ के बेबाक बयानों ने खबरों की हैडलाइन बनाई तो कुछ अपने अलग अंदाज के लिए छाए रहे। लेकिन इंडस्ट्री के ये 6 ऐसे मामले हैं जो हफ्तों, महीने छाए रहे। ये ऐसे विवाद थे जिनके चर्चे साल के आखिर तक हो हो रहे हैं। इन 6 विवादों के बिना साल 2025 का बॉलीवुड अधूरा लगेगा।   साल 2025 की शुरुआत ही एक हैरान करने वाली घटना के साथ हुआ था। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर एक अनजान शख्स ने घुसकर उनपर हमला कर दिया था। ये हमला इतना भयानक था कि सैफ के गर्दन और पीठ पर चाकू के वार थे। सैफ के मुताबिक अगर ये हमला गर्दन की नस पर थोड़ा और जोर से होता तो उनकी जान को खतरा था। इस हमले के बाद सैफ और करीना ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।    भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते थोड़े सुधर ही रहे थे कि अचनाक 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने टूरिस्ट पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद देश में पाकिस्तान के लिए इतनी नाराजगी थी कि उन्होंने एक्टर्स का विरोध करना शुरू किया। दिलजीत दोसांझ की फिल्म में सरदार जी 3 में हानिया आमिर नजर आने वाली थी। लेकिन विरोध के बाद फिल्म भारत में रिलीज नहीं की गई। फिल्म के मेकर्स ने बताया कि उन्होंने हानिया की कास्टिंग और शूटिंग पहलगाम हमले से पहले कर ली थी। हालांकि, इस पूरे मामले में दिलजीत का भी विरोध किया गया। परेश रावल हेरा फेरी 3 से बाहर हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस एक्साइटेड थे। फिल्म को लेकर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने प्रमोशनल शूटिंग भी कर ली थी। फिर अचानक परेश रावण ने बताया कि वो हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं हैं। एक्टर के इस बयान ने अक्षय कुमार के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी थीं, क्योंकि वही इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। बाद में कानूनी तरीके से इस मामले को सुलझाया गया और खुद अक्षय कुमार ने परेश रावल की वापसी कन्फर्म की थी।   दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की मांग रणबीर कपूर के साथ एनिमल बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा दीपिका पादुकोण को लार फिल्म स्पिरिट बनाना चाहते थे। दोनों के बीच फिल्म को लेकर मुलाकात भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी। बाद में खबर सामने आई थी कि दीपिका ने संदीप से 8 घंटे की शिफ्ट के साथ कई अन्य मांगे की थीं। बाद में संदीप रेड्डी ने दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट कास्ट कर लिया।ये विवाद इस साल खबरों में बना रहा।   करिश्मा कपूर के बच्चों की प्रॉपर्टी विवाद करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान कोर्ट में अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव के साथ पिता की प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी जंग लड़ रहे हैं। ये मामला संजय की डेथ के बाद से खबरों में बना हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन और पैपराजी का रिश्ता सालों से खराब है। एक्ट्रेस को कई बार पैपराजी के साथ तीखे शब्दों में बात करते हुए देखा गया है। हाल में जया ने पैपराजी के पहनावे पर कमेंट किया था जो खूब वायरल हुआ। ये मामला खबरों में बना रहा।

नरेंद्र मोदी बनाम खुदा! जावेद अख्तर के बयान से देश में सियासी-वैचारिक हलचल

नई दिल्ली  क्या खुदा का अस्तित्व है? इस सवाल पर मशहूर शायर और गीतकार जावेद अख्तर और इस्लामी विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी के बीच नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई एक बहस ने न सिर्फ सभागार को खचाखच भर दिया, बल्कि इसके बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस देखने को मिल रही। करीब दो घंटे चली इस चर्चा ने आस्था, तर्क, नैतिकता और मानव पीड़ा जैसे मुद्दों को केंद्र में ला दिया। द लल्लनटॉप के इस कार्यक्रम का विषय था- “क्या खुदा का अस्तित्व है?” यह एक दुर्लभ अवसर था जब एक स्वयं को नास्तिक बताने वाले बुद्धिजीवी और एक धार्मिक विद्वान आमने-सामने सार्वजनिक मंच पर तर्क करते दिखे। जावेद अख्तर ने अपनी दलीलों में गाजा युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर खुदा सर्वव्यापी और दयालु है, तो वह वहां हो रही तबाही को कैसे अनदेखा कर सकता है। उन्होंने कहा, “अगर आप सर्वशक्तिमान हैं और हर जगह मौजूद हैं, तो गाजा में भी होंगे। वहां बच्चों के चीथड़े उड़ते आपने देखे होंगे। फिर भी आप चाहते हैं कि मैं आप पर विश्वास करूं?” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “उसके मुकाबले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतर हैं, कुछ तो ख्याल करते हैं।” धार्मिक हिंसा का जिक्र करते हुए जावेद अख्तर ने सवाल उठाया कि आखिर खुदा के नाम पर सवाल पूछना क्यों बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा, “किस तरह का खुदा है जो बच्चों को बमों से मरने देता है? अगर वह मौजूद है और यह सब होने देता है, तो न हो तो भी बेहतर है।” मुफ्ती नदवी का जवाब मुफ्ती शमाइल नदवी ने खुदा को निर्दोष बताते हुए कहा कि बुराई का कारण मानव की स्वतंत्र इच्छा है, न कि खुदा। उन्होंने कहा, “खुदा ने बुराई को पैदा किया है, लेकिन वह स्वयं बुरा नहीं है। हिंसा, बलात्कार या अन्य अपराध इंसान के चुनाव का नतीजा हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि खुदा के अस्तित्व पर बहस में विज्ञान और धर्मग्रंथ कोई साझा मापदंड नहीं हो सकते। उन्होंने कहा, “विज्ञान भौतिक दुनिया तक सीमित है, जबकि खुदा उससे परे है।” मुफ्ती नदवी ने यह भी तर्क दिया कि विज्ञान यह बता सकता है कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है, लेकिन यह नहीं कि उसका अस्तित्व क्यों है। उन्होंने जावेद अख्तर से कहा, “अगर आपको नहीं पता, तो यह मत कहिए कि खुदा नहीं है।” विश्वास बनाम आस्था पर टकराव बहस का एक अहम मोड़ विश्वास (belief) और आस्था (faith) के फर्क पर आया। जावेद अख्तर ने कहा कि विश्वास सबूत, तर्क और गवाही पर आधारित होता है, जबकि आस्था बिना प्रमाण स्वीकार करने की मांग करती है। उन्होंने कहा, “जहां न सबूत है, न तर्क और न कोई गवाह, फिर भी अगर आपसे मानने को कहा जाए, वही आस्था है।” उन्होंने चेताया कि ऐसी सोच सवाल पूछने से रोकती है। नैतिकता के मुद्दे पर जावेद अख्तर ने कहा कि नैतिकता प्रकृति की नहीं, बल्कि इंसानों की बनाई हुई व्यवस्था है। उन्होंने कहा, “प्रकृति में कोई न्याय नहीं होता। नैतिकता ट्रैफिक नियमों जैसी है। समाज के लिए जरूरी, लेकिन प्रकृति में मौजूद नहीं।” कार्यक्रम खत्म होते ही यह बहस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। कुछ लोगों ने जावेद अख्तर के सवालों को साहसी और जरूरी बताया, तो कई ने इसे धार्मिक आस्थाओं पर हमला करार दिया। वहीं, मुफ्ती शमाइल नदवी को उनके संयमित और दार्शनिक जवाबों के लिए समर्थन मिला।  

अक्षय कुमार का खतरनाक अवतार लीक? ‘हैवान’ की तस्वीर ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

मुंबई बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है निर्देशक प्रियदर्शन की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'हैवान', जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान पहली बार इस अंदाज में आमने-सामने नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म से अक्षय कुमार का एक लीक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। हल्के-फुल्के कॉमेडी से बिल्कुल अलग अंदाज प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शक अब तक कॉमेडी फिल्मों के लिए जानते आए हैं। 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों ने इस जोड़ी को यादगार बना दिया। लेकिन हैवान में दोनों का रिश्ता पूरी तरह बदलता दिख रहा है। इस फिल्म में अक्षय न तो हंसी का तड़का लगाते नजर आएंगे और न ही हल्के-फुल्के अंदाज में दिखेंगे, बल्कि वह एक गंभीर, रहस्यमयी और खौफ पैदा करने वाले किरदार में नजर आने वाले हैं। लीक लुक ने मचाया सोशल मीडिया पर तूफान सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में अक्षय कुमार का लुक बेहद रफ और इंटेंस दिखाई दे रहा है। घनी दाढ़ी-मूंछ, आधी बंधी हुई पोनीटेल, लेदर जैकेट- ये सब मिलकर उनके किरदार को डरावना और प्रभावशाली बनाता है। फैंस का मानना है कि यह लुक किसी आम किरदार का नहीं, बल्कि एक ऐसा शख्स है जिसके इरादे समझ पाना आसान नहीं होगा। तस्वीर सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। 'हैवान' में क्यों खास है अक्षय का रोल खबरों के मुताबिक हैवान एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कहानी सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक टकराव के इर्द-गिर्द घूमती है। बताया जा रहा है कि फिल्म 2016 की एक चर्चित साउथ फिल्म से प्रेरित है, जिसे हिंदी दर्शकों के हिसाब से नए अंदाज में पेश किया जाएगा। इस बार अक्षय कुमार को नकारात्मक या ग्रे शेड वाले किरदार में देखा जा सकता है, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। सैफ अली खान के साथ दमदार टक्कर फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सैफ पहले ही ओमकारा, लाल कप्तान और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में अपने गंभीर अभिनय से तारीफें बटोर चुके हैं। ऐसे में अक्षय और सैफ के बीच ऑन-स्क्रीन टकराव फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। 2026 में रिलीज होगी फिल्म? 'हैवान' को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में समुथिरकानी, सैयामी खेर, श्रेया पिलगांवकर, असरानी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल लीक लुक ने ही फिल्म को जबरदस्त चर्चा में ला दिया है। इतना तय है कि हैवान में अक्षय कुमार का यह नया अवतार दर्शकों के लिए कुछ अलग, डरावना और यादगार साबित हो सकता है।

कियारा आडवाणी का ‘टॉक्सिक’ लुक हुआ रिलीज, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

मुंबई यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी की नई फिल्म 'टॉक्सिक' आ रही है। इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक जारी किया है। अभिनेत्री का लुक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वह इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का मार्च 2025 में पहला पोस्टर जारी किया था। रोती हुई नजर आईं कियारा आडवाणी अभिनेता यश ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी रैंप पर वॉक कर रही हैं। उन्होंने ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। रैंप वॉक करते हुए वह रो रही हैं। उनके चेहरे पर आंसू के निशान हैं। हालांकि उनके पीछे जश्न का माहौल है। पोस्टर शेयर करते हुए यश ने लिखा है 'टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नादिया के रूप में कियारा आडवाणी।' कियारा आडवाणी के लुक पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'फिल्म के टीजर का इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा है 'ओह माय गॉड'। एक और यूजर ने लिखा है 'क्रेजी बॉस और नादिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'भारत की सबसे बड़ी फिल्म।' फिल्म के बारे में यश की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की लेखक और प्रोडक्शन टीम में यश शामिल हैं। मार्च 2025 में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें यश शानदार लुक में नजर आए थे। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।