samacharsecretary.com

मथुरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन

पंडित दीन दयाल जी के मंत्र में असंभव को संभव बनाने की शक्ति : योगी आदित्यनाथ  मथुरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन बोले योगी – पीएम मोदी जी ने दीनदयाल जी के मंत्र को आत्मसात कर असंभव को कर दिखाया संभव – पं. दीनदयाल जी का स्वदेशी मंत्र आज मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा साकार : मुख्यमंत्री – कश्मीर को कांग्रेस ने बना दिया था देश के लिए नासूर : योगी आदित्यनाथ  – धारा 370 हटाना और राममंदिर निर्माण पंडित जी के विजन का परिणाम : योगी आदित्यनाथ  – प्रदेश को 8वें से उठाकर नंबर दो की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प पूरा, अब बनाना है विकसित यूपी : योगी – CM युवा स्कीम से अबतक 70 हजार युवाओं को मिला 5 लाख तक का लोन : मुख्यमंत्री – युवाओं से सीएम योगी की अपील, 'जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनो' – त्योहारों पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की मुख्यमंत्री ने की जनता से अपील – कांग्रेस-सपा पर हमला, यूपी की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया – ODOP से 2 करोड़ से अधिक लोगों को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री – आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी मॉडल : योगी आदित्यनाथ मथुरा  अन्त्योदय के प्रणेता और एकात्म मानव दर्शन के प्रखर वक्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जी का सपना आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित उपाध्याय जी ने 1950 के दशक में भारत के राजनीतिक नेतृत्व को जो दृष्टि दी थी, वही आज "वोकल फॉर लोकल" और "स्वदेशी" के रूप में मूर्तरूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में असंभव को संभव बनाया गया है, चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो, अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो या 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराना हो। सीएम ने कहा कि जो कभी असंभव लगता था, वही आज देश की ताकत बन चुका है। यही पंडित जी के मंत्र का प्रभाव है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। युवाओं के लिए नई राह : स्टार्टअप और स्वरोजगार मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय युवाओं का है। यूपी के पास सबसे बड़ी युवा ऊर्जा है और यही भारत को आगे ले जाएगी। उन्होंने बताया कि "सीएम युवा स्कीम" के तहत सरकार 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त, गारंटी मुक्त लोन उपलब्ध करा रही है। जनवरी से अब तक 70 हजार युवाओं ने इसका लाभ उठाया है और लक्ष्य 1 लाख युवाओं तक पहुंचने का है। उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बन रहा है। स्टार्टअप केवल आईटी सेक्टर में ही नहीं बल्कि ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और गो आधारित खेती जैसे क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में किसी विभाग में आउटसोर्स कर्मी हो, उसे मिनिमम मानदेय 16 से 20 हजार रुपए मानदेय हर हाल में मिलेगी। इसकी गारंटी सरकार देने जा रही है।  कांग्रेस-सपा पर सीधा हमला सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों में भारत को ताकतवर बनाने की दिशा में 'असंभव' शब्द जुड़ा था। यूपी की स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि आजादी के समय जीडीपी में 14 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला राज्य 2017 तक देश की आठवीं अर्थव्यवस्था बनकर रह गया। लेकिन डबल इंजन सरकार ने यूपी को फिर से देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प पूरा किया है।  कश्मीर और राममंदिर का जिक्र सीएम योगी ने कहा कि कश्मीर को कांग्रेस ओर उसके सहयोगियों ने देश के लिए नासूर बना दिया था। कभी लोग कहते थे कि धारा 370 हटाना असंभव है, लेकिन पीएम मोदी ने यह असंभव संभव कर दिखाया। इसी तरह राममंदिर को लेकर जो संकल्प था, वह भी मोदी सरकार ने पूरा किया। याद कीजिए लोग कहते थे कि क्या कश्मीर से अनुच्छेद 370 कभी हट पाएगा। तब दीन दयाल जी ने नारा दिया था और कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और आज उस कश्मीर से अनुच्छेद 370 को सदा के लिए दफन करते हुए उसे भारत का अभिन्न अंग बनाने का महान काम किया जा चुका है।  स्वदेशी मॉडल : आत्मनिर्भर भारत का आधार मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल जी का मंत्र था कि भारत की अर्थनीति का आधार स्वदेशी होना चाहिए। यही कारण है कि आज ODOP योजना और वोकल फॉर लोकल अभियान से लाखों कारीगरों और शिल्पकारों को रोज़गार मिला है। उन्होंने अपील की कि आने वाले त्योहारों में हर नागरिक केवल स्वदेशी उत्पादों का ही उपहार दे। उन्होंने कहा कि विदेशी सामानों से बचकर हमें अपने स्थानीय उत्पादों को खरीदना चाहिए ताकि पैसा हमारे कारीगरों और किसानों तक पहुंचे, न कि आतंकवाद और नक्सलवाद फैलाने वाली ताकतों के पास। उन्होंने कहा कि स्वदेशी है तो स्वावलंबन है, स्वावलंबन हैं तो स्वाधीनता बनी हुई है और स्वाधीनता है तो हमे सशक्त होने से कोई रोक नहीं सकता। यही पंडित दीन दयाल जी का मंत्र है। समारोह में हुआ स्वदेशी का प्रदर्शन चार दिवसीय महोत्सव में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, गो आधारित खेती और नारी स्वावलंबन कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर यूपी की दिशा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, जयवीर सिंह, मधुसूदन, सोहनलाल, मनीष अग्रवाल, नरेन्द्र पाठक, सविता, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, विधायक पूरन प्रकाश, पं दीन दयाल उपाध्याय स्मारक समिति के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही।   

UPITS 2025 मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘सीएम युवा’ का पवेलियन होगा आकर्षण का केंद्र

प्रदेश के युवाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करेगा यूपीआईटीएस 2025 मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना 'सीएम युवा' का पवेलियन होगा आकर्षण का केंद्र   27 सितंबर को सीएम युवा और 27 शैक्षिक संस्थानों के बीच होगा एमओयू हस्तांतरण शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े अंतिम वर्ष के छात्रों और पूर्व छात्रों को मिलेगा इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का अवसर गलगोटिया, जीएल बजाज, शारदा, एमिटी सहित प्रमुख यूनिवर्सिटीज जुड़ेंगी योजना से हॉल नंबर 18ए में लगेंगे टेक्नोलॉजी और फ्रेंचाइजी बेस्ड मॉडल्स से संबंधित 150 से अधिक स्टॉल्स   बैंकर्स और इंडस्ट्री लीडर्स भी करेंगे नए और इनोवेटिव बिजनेस आइडियाज का अवलोकन  प्रदेश के सभी 75 जिलों के सीएम युवा फेलोज भी जुड़ेंगे, अपने जिलों में देंगे ब्रांड्स की जानकारी  युवाओं को सीएम युवा से जोड़ने के लिए डिजिटल कैंपेन और conclave.cmyuva.org.in वेबसाइट भी की गई लॉन्च लखनऊ प्रदेश सरकार युवाओं को नए अवसर और मंच देने के लिए अब सीएम युवा योजना को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने जा रही है। इसी कड़ी में 25 से 29 सितम्बर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) में सीएम युवा योजना प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं को इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स, फ्रेंचाइजी मॉडल्स और टेक्नोलॉजी आधारित बिजनेस आइडियाज से जोड़ने की पहल की जा रही है। आयोजन के दौरान 27 सितम्बर को सीएम युवा और 27 प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बीच एमओयू का हस्तांतरण होगा। इसके साथ ही हॉल नंबर 18ए में 150 विशेष स्टॉल्स स्थापित किए जाएंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रों के नए-नए बिजनेस मॉडल्स प्रदर्शित होंगे। इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर से छात्र-छात्राएं, युवा फेलोज, यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि और उद्योग जगत के लोग शामिल होंगे, जिससे युवाओं को सीखने, जुड़ने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अंतिम वर्ष और पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए होगा अवसर सीएम युवा योजना के नोडल अधिकारी और ज्वॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि इस एमओयू का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों को सीएम युवा योजना से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है। इसके माध्यम से अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं और संस्थानों के पूर्व छात्रों को इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करेगी बल्कि प्रदेश सरकार के स्टार्टअप और इनोवेशन विजन को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 150 इनोवेटिव स्टॉल्स होंगे आकर्षण का केंद्र उन्होंने बताया कि यूपीआईटीएस में हॉल नंबर 18ए को विशेष रूप से सीएम युवा प्रदर्शनी के लिए निर्धारित किया गया है। यहां 150 से अधिक स्टॉल्स स्थापित होंगे, जिनमें फ्रेंचाइजी मॉडल्स, टेक्नोलॉजी-आधारित बिजनेस, एग्रीटेक, हेल्थटेक और अन्य स्टार्टअप बिजनेस आइडियाज को प्रदर्शित किया जाएगा। यह स्टॉल्स युवाओं को न सिर्फ नए व्यापारिक मॉडल्स से परिचित कराएंगे बल्कि उन्हें यह भी समझने का अवसर देंगे कि कैसे इन मॉडल्स को अपने क्षेत्र में लागू किया जा सकता है। एनसीआर क्षेत्र में आयोजित होने के कारण हम इसे लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से भी एक लेवल और ऊपर ले गए हैं। इसमें कई नए और बेहतरीन ब्रांड्स को भी शामिल किया गया है, जो देश-विदेश से आए विजिटर्स का ध्यान आकर्षित करेगा।  यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की साझेदारी सीएम युवा योजना के अंतर्गत जिन संस्थानों के साथ एमओयू किया जा रहा है, उनमें गलगोटिया यूनिवर्सिटी, जीएल बजाज, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ, अजय कुमार गर्ग यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी और एबीईएस जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। इन संस्थानों के छात्र और फैकल्टी टीमें प्रदर्शनी में सक्रिय भागीदारी करेंगी। इससे युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से उद्योग जगत से जुड़ने और नई संभावनाओं की पहचान करने का अवसर मिलेगा। बैंकर्स और इंडस्ट्री जगत की मौजूदगी युवाओं के बिजनेस आइडियाज को केवल पहचान ही नहीं बल्कि वित्तीय सहयोग भी दिलाने की व्यवस्था की गई है। प्रदर्शनी में कई बैंकर्स और इंडस्ट्री लीडर्स मौजूद रहेंगे। वे नए बिजनेस मॉडल्स का आंकलन करेंगे और यह तय करेंगे कि किन प्रोजेक्ट्स को वित्तपोषण दिया जा सकता है। इससे उद्यमिता के इच्छुक युवाओं को फाइनेंसिंग और मार्गदर्शन एक ही मंच पर उपलब्ध होगा। प्रदेश भर से आएंगे युवा और अधिकारी प्रदेश सरकार ने सभी 75 जिलों के सीएम युवा फेलोज को प्रदर्शनी में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें प्रत्येक स्टॉल का डाटा और कांटैक्ट डिटेल एकत्र करने तथा इन ब्रांड्स को अपने-अपने जिलों में प्रचारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, सहारनपुर, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल से जुड़े कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और अधिकारी भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनेंगे। यह प्रयास युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से इनोवेशन और उद्यमिता से जोड़ने का अवसर देगा। सोशल मीडिया और डिजिटल कैंपेन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल मीडिया कैंपेन पहले ही सक्रिय हो चुका है। बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इस उद्देश्य से एक विशेष वेबसाइट conclave.cmyuva.org.in भी लॉन्च की गई है, जिसके माध्यम से इच्छुक युवा न केवल योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि यूपीआईटीएस विजिट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह कैंपेन युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।  

PM मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, CM योगी ने की खुलकर तारीफ

मथुरा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में शिरकत की। वहीं सीएम योगी ने यहां मौजूद जनसभा को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि आज भारत का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने की क्षमता रखता है। सीएम योगी ने कहा कि खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाली केंद्र की पिछली सरकारें भारत को विश्व शक्ति बनाने में नाकाम रहीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संभव कर दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 वर्षों में हमने भारत को बदलते देखा है।  '11 सालों में भारत ने की अभूतपूर्व प्रगति' सीएम योगी ने कहा, "पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना तब साकार होता है जब भारत और पीएम मोदी के मुंह से वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी के मंत्र को सुनता है और उसे प्रभावी ढंग से जमीन पर उतरते हुए देखता है। भारत ने पिछले 11 साल में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। पिछले 11 वर्षों में आपने इस नए बदलते हुए भारत को देखा होगा। पहले भारत दुनिया के बॉटम 5 देशों में गिना जाता था, लेकिन आज वह दुनिया के टॉप 4 अर्थव्यवस्था में भारत का नाम है और अगले तीन वर्ष तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।" 'पीएम मोदी ने किया असंभव को संभव' उन्होंने आगे कहा, "पिछले 11 वर्षों में हमने भारत को बदलते देखा है। पिछली सरकारों के लोग, जो खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते थे, अपनी सरकारों में भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए असंभव शब्द जोड़ देते थे। इस असंभव को पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभव कर दिखाया है, जिन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र को आत्मसात किया है। यानी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मंत्र में असंभव को संभव करने का मंत्र छिपा हुआ है। स्वदेशी है तो हम सशक्त हैं, स्वदेशी है तो स्वावलंबन भी है, यही पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का मंत्र था।’’

एसएचओ सहित 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बठिंडा बठिंडा जिले के रायके कलां गांव में पुलिस टीम पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। यह घटना उस समय घटी जब बुधवार देर रात को रायके कलां गांव में चल रहे बाबा दाता बाबा हरि दास जी के मेले के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान थाना नंदगढ़ पुलिस ने हुडदंग करने वाले लोगों को रोकने की कोशिश की, तो नौजवानों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नंदगढ़ थाने के एसएचओ रविंदर सिंह और दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, स्थिति कंट्रोल से बाहर होता देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, इस उपद्रव पर उतारू लोगों ने जमकर ईंट व पत्थर बारसाए। इस दौरान करीब 9-10 फायर राउंड कर भीड़ को तितर-बितर किया गया और अन्य थानों की पुलिस बुलाकर स्थिति को कंट्रोल किया गया। एसएसपी बठिंडा अमनीत कोंडल ने मीडिया को बताया कि रायके कलां में चल रहे तीन दिवसीय मेले के दौरान पुलिस को लड़कों के दो गुटों में झगड़े की सूचना मिली थी। जहां बलकरण सिंह नंबरदार के घर में घुसे युवक को बाहर निकालने के लिए भारी भीड़ जमा थी। जिसके बाद थाना प्रमुख इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो इस भीड़ ने पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया। जिसमें थाना प्रमुख रविंदर सिंह और अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस बीच, बठिंडा से मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 26 सितंबर को रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग 2025 का होगा आयोजन

यूपीआईटीएस 2025: रूस के साथ नए व्यापारिक अवसरों की मिलेगी सौगात  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 26 सितंबर को रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग 2025 का होगा आयोजन इस वर्ष पार्टनर कंट्री के रूप में यूपीआईटीएस में सम्मिलित हो रहा है रूस  भारत और रूस के शीर्ष उद्योगपतियों, वित्तीय संस्थानों, बीमा कंपनियों, शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों की होगी भागीदारी  संवाद में दोनों देशों के सरकारी नीति-निर्माताओं के द्वारा तय होगी भविष्य की नीति  भारत और रूस के बीच व्यापारिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  तकनीकी सहयोग और संयुक्त उपक्रमों को प्रोत्साहित करने पर भी होगा जोर  बैंकिंग एवं निवेश, बीमा, शिक्षा और सामान्य व्यापार जैसे क्षेत्रों पर होगी विशेष चर्चा  तकनीकी हस्तांतरण, क्षमता निर्माण और नए निवेश मॉडल पर भी किया जाएगा विचार  दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध होंगे मजबूत, प्रदेश के उद्योग और कारोबारी भी होंगे लाभान्वित  योगी सरकार की निवेशोन्मुख नीतियों से यूपी बना वैश्विक आर्थिक साझेदारी का केन्द्र लखनऊ  उत्तर प्रदेश की धरती एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय निवेश और साझेदारी का मंच बनने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीतियों और निवेश अनुकूल माहौल की वजह से प्रदेश वैश्विक स्तर पर तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में आगामी रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग का आयोजन 26 सितम्बर 2025 को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) के दौरान इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। यह संवाद सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। विशेष बात यह है कि इस वर्ष रूस पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हो रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश और भारत को नए व्यापारिक अवसरों की बड़ी सौगात मिलेगी। नीति-निर्माताओं की होगी भागीदारी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने में जुटे हैं। उनकी सरकार द्वारा लागू की गई ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों, पारदर्शी नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ने विदेशी निवेशकों का विश्वास जीता है। यही कारण है कि आज यूपी में बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक आयोजन हो रहे हैं। रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग इसका सबसे ताज़ा उदाहरण है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखता है। इस संवाद में भारत और रूस के शीर्ष उद्योगपतियों, वित्तीय संस्थानों, बीमा कंपनियों, शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और दोनों देशों के सरकारी नीति-निर्माताओं की भागीदारी होगी।  और बढ़ेंगे रोजगार और विकास के अवसर  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत और रूस के बीच व्यापारिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना, तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त उपक्रमों को प्रोत्साहित करना है। बैंकिंग एवं निवेश, बीमा, शिक्षा और सामान्य व्यापार जैसे क्षेत्रों पर विशेष चर्चा होगी। इससे दोनों देशों के बीच न केवल आर्थिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि प्रदेश के उद्योग और कारोबारी भी लाभान्वित होंगे। संवाद में तकनीकी हस्तांतरण, क्षमता निर्माण और नए निवेश मॉडल पर भी विचार किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस और भारत की साझेदारी शिक्षा, बीमा और निवेश क्षेत्रों में नई संभावनाओं को जन्म देगी। साथ ही, उत्तर प्रदेश में चल रही औद्योगिक नीतियों और मेगा प्रोजेक्ट्स में रूस की कंपनियों की भागीदारी से रोजगार और विकास के अवसर और बढ़ेंगे। आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई गति  इस आयोजन से उम्मीद है कि भारत और रूस के बीच आर्थिक रिश्तों को नई गति मिलेगी और उत्तर प्रदेश एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विज़न है कि प्रदेश न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निवेशकों के लिए पहला विकल्प बने। यह बिजनेस डायलॉग उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

मांगें ना मानने पर जिला डिपो होल्डर ने किया रोष प्रदर्शन

राजपुरा  पंजाब सरकार की ओर से डिपो होल्डर की मांगें ना मानने पर डिपो होल्डर जिला पटियाला की मीटिंग राजपुरा में जिला प्रधान अनिल कुमार नीलपुर की प्रधानगी में हुई जिसमें रोष प्रदर्शन करते हुये मांग की गई कि सरकार ने मांगे पूरी नहीं की व केवाईसी का सम्मान भत्ता जारी नहीं किया तो वे पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट जायेंगें और बनता हक लेकर रहेंगे। जानकारी देते हुये जिला प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर स्पेशल मीटिंग की गई है जिसमें मुख्य बात यह है कि सभी डिपो होल्डर पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से घर घर जा कर उपभोक्ताओं के केवाईसी कर रहे हैं। जिसका लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

लखनऊ में ज़मीन घोटाले का खुलासा, अपर्णा यादव की मां सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर साल 2016 के जानकीपुरम जमीन घोटाले में दर्ज की गई है. अंबी बिष्ट के साथ-साथ एलडीए के तत्कालीन अनुभाग अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप सचिव देवेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ कॉस्ट अकाउंटेंट बी महादनी और अवर वर्ग सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता पर भी केस दर्ज किया गया है.  यह कार्रवाई विजिलेंस की खुली जांच में दोषी पाए जाने के बाद की गई. मामला लखनऊ की प्रियदर्शिनी योजना में भूखंड आवंटन में गड़बड़ी से संबंधित है.  आरोप है कि प्रियदर्शिनी जानकीपुरम योजना के भूखंडों के आवंटन में बदलाव कर रजिस्ट्रेशन करने में गड़बड़ी की गई थी. जिस वक्त यह गड़बड़ी हुई, उस समय अंबी बिष्ट एलडीए में संपत्ति अधिकारी थीं. अपर्णा यादव का कनेक्शन… आरोपी अंबी बिष्ट की बेटी अपर्णा यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अपर्णा यादव मौजूदा वक्त में बीजेपी का हिस्सा हैं और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह एफआईआर एक खुली जांच के बाद दर्ज की गई है.

कुंवारों के लिए नो एंट्री — गाजियाबाद सोसाइटी के गेट पर लगा चौंकाने वाला पोस्टर

गाजियाबाद गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में अविवाहित युवाओं को किराये पर फ्लैट देने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए सोसाइटी के मेन गेट पर 'बैचलर टेनेंट आर नॉट अलाउड' के पोस्टर लगाए गए हैं।सोसाइटी निवासी अरुण सिंह ने बताया कि हाल ही में सोसाइटी के एक फ्लैट में किराये पर रहने वाले तीन-चार युवकों को साइबर क्राइम की टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार किया था। उनके पास से 25 लाख रुपये नकद और एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। इससे सोसाइटी का नाम भी बदनाम हुआ। इसी तरह के कुछ और मामले हैं, जहां किराये पर रह रहे अविवाहित युवक देर रात तक शोर गुल करते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं, सोसाइटी में रहने वाले सभ्य लोगों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए भी ऐसी गतिविधियां ठीक नहीं हैं। इससे उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में सोसाइटी के लोगों ने बीते शनिवार को प्रबंधन ऑफिस में एक बैठक की। इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब किसी भी अविवाहित युवक को सोसाइटी में किराये पर फ्लैट नहीं दिया जाएगा। बैठक के अगले ही दिन सोसाइटी के गेट पर बड़े पोस्टर-बैनर लगा दिए गए। असल में गाजियाबाद शिक्षा क्षेत्र के रूप में तेजी से उभरा है। यहां दूर-दूर से युवा पढ़ाई के लिए आते हैं और किराये पर रहते हैं। इस तरह की अनैतिक गतिविधियों से अन्य युवाओं के लिए भी परेशानी हो सकती है। सोसाइटी में देर रात तक शोर-गुल करते हैं युवा सोसाइटी निवासियों के मुताबिक, सोसाइटी में करीब 500-600 किरायेदार हैं। इनमें से 150-200 फ्लैटों में अविवाहित किरायेदार रहते हैं। कई युवा देर रात तक पार्टी और शोरगुल कर माहौल खराब करते हैं। अब जब तक इनका एग्रीमेंट है तभी तक इन्हें अनुमति है। इसके बाद इनका एग्रीमेंट नहीं बढ़ाया जाएगा। इसकी जानकारी सभी को दे दी गई है।

विदेश में नौकरी का मौका: योगी सरकार की योजना से 25 हजार युवा होंगे लाभान्वित

लखनऊ उत्तर प्रदेश का सेवायोजन विभाग इस साल 25 हजार अभ्यर्थियों को विदेश रोजगार के लिए भेजेगा। अभी तक उप्र से सेवायोजन विभाग द्वारा 5978 निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजा जा चुका है। जिनके द्वारा प्रदेश को 1400 करोड़ का रिमिटेन्स प्राप्त हुआ है। निदेशक नेहा प्रकाश ने गुरुवार को बताया कि कैबिनेट द्वारा प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया गया है। 5978 निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजा इस क्रम में सेवायोजन विभाग द्वारा गत वर्ष 5978 निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजा जा चुका है। जिसके द्वारा 1400 करोड़ का रिमिटेन्स प्रदेश को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी एक दिन पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अधीन गठित राज्य संचालन समिति की बैठक भी हुई थी। 25000 अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार देने का लक्ष्य उन्होंने ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा मिशन के माध्यम से इस वर्ष 25000 अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार देने एवं देश में निजी क्षेत्र में 300000 अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ 400000 अभ्यर्थियों की कॅरियर कॉउन्सिलिंग कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर नेहा प्रकाश ने बताया कि रोजगार मिशन की कार्ययोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का पता लगाने के लिए इन्डस्ट्री एसोसिएशन जैसे फिक्की, एसोचैम, सीआईआई, इत्यादि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। जिससे आगामी वर्षों में उद्योगों में उत्पन्न होने वाले रोजगार की जानकारी के लिये दीर्घकालीक रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विदेशों में रोजगार मांग के सर्वेक्षण के लिए एम्बेसी के सहयोग से विदेशों में रोड शो, इन्डस्ट्रीज के साथ कोलेबोरेशन, डेलीगेशन विजिट की जाएगी। साथ ही पोस्ट प्लेसमेन्ट सर्पोट के अन्तर्गत एम्बेसी के माध्यम से लोकल गार्जियनशीप की व्यवस्था किये जाने के निर्णय एवं इन्टीग्रेटेड कॉल सेंटर का संचालन 2437 किया जाएगा।

शारिक साठा के खिलाफ लुक आउट नोटिस, संभल हिंसा मामले में विदेश भागने की आशंका

संभल  संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। 2020 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भाग गया था। हिंसा में चार लोगों की हत्या में पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस उसके गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है। साठा दुबई में बैठकर वाहन चोरी करा रहा था। मूल रूप से संभल के रहने वाले साठा का 2016 में संभल के पते पर भी एक पासपोर्ट बना था। पुलिस उसके गुर्गे गुलाम और मुल्ला अफरोज को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने बास (शारिक साठा) के कहने पर फायरिंग और आगजनी करना स्वीकार किया है। साठा के बारे में पुलिस गुर्गों के अलावा उसकी पत्नी रोशन से भी पूछताछ कर चुकी है। सभी विभिन्न एप के माध्यम से उसके संपर्क में मिले हैं। पता चला है कि साठा दुबई में बैठकर ही अपने गुर्गों के माध्यम से लग्जरी वाहनों की चोरी और बिक्री करा रहा था। संभल में कई बार चोरी के बडी संख्या में वाहन पकड़े गए।