samacharsecretary.com

3 नई अमृत भारत ट्रेनों समेत 7 ट्रेनों का बिहार में स्वागत, जानें रूट और टाइमिंग

पटना  बिहार को तीन नई अमृत भारत ट्रेनों (तेलंगाना, राजस्थान और दिल्ली से कनेक्टिविटी) और चार नई पैसेंजर ट्रेनों की सौगात मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.रेल मंत्रालय की इस पहल को बिहार के यात्रियों के लिए नई उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है. यह न केवल लोगों की यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों को देश के बड़े शहरों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इस दौरान पटना जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन सहित कई सांसद ने पटना जंक्शन से खुलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि पटना और भागलपुर में रिंग नेटवर्क का निर्माण को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। वही नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा की नवादा मेन लाइन से जोड़ने के लिए नवादा और पावापुरी के बीच रेल लाइन निर्माण की रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।यह दीपावली और छठ से पहले बिहार वासियों के लिए बड़ी सौगात है। यह सभी ट्रेनें बिहार को मिलीं मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद), दरभंगा से मदार (राजस्थान) और छपरा से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा। वहीं पटना से बक्सर, नवादा से पटना, झाझा से दानापुर और पटना से इस्लामपुर के बीच नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा है। इन सभी ट्रेन का शुभारंभ हुआ है। लेकिन, नियमित परिचालन अक्टूबर से शुरू होगा। अभी इन रूटों पर दौड़ रही हैं ट्रेनें बता दें कि बिहार से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नेटवर्क लंबा है. दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, गया, राजेंद्र नगर, मोतिहारी और जोगबनी जैसे बड़े स्टेशनों से यह ट्रेन चल रही है. इनमें कुछ ट्रेनें दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों तक जाती हैं,  जबकि कुछ दक्षिण भारत और पंजाब जैसे राज्यों तक पहुंचती हैं. दरभंगा से आनंद विहार और गोमतीनगर, सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अमृतसर, राजेंद्र नगर से नई दिल्ली, गया से दिल्ली और मोतिहारी से आनंद विहार तक ट्रेनें अभी चल रही हैं. जबकि मालदा, जोगबनी और सीतामढ़ी से भी लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन जारी है. क्या है खासियत अमृत भारत एक्सप्रेस को खासतौर पर मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाएं प्रीमियम ट्रेन की तरह है. यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोचों में कई आधुनिक बदलाव किए गए हैं. सीटें पहले से ज्यादा आरामदायक हैं, स्नैक्स टेबल फोल्डेबल है और मोबाइल रखने के लिए होल्डर भी लगे हैं. कोचों में रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स लगी हैं, ताकि रात में भी रास्ता साफ दिखे. पैसेंजर ट्रेन रविवार को छोड़ एक अक्टूबर से नियमित चलेगी 53203 झाझा-दानापुर पैसेंजर झाझा से 4.0 बजे खुलने के बाद जमुई, लखीसराय, बड़हिया, बाढ़, बख्तियारपुर होते हुए 9.0 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 53204 दानापुर-झाझा पैसेंजर दानापुर से 17.25 में खुलने के बाद पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, जमुई होते हुए 22.30 में झाझा पहुंचेगी। 53202 बक्सर-पटना पैसेंजर 6.30 में बक्सर से खुलने के बाद 9.10 में पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 53201 पटना-बक्सर पैसेंजर पटना जंक्शन से 17.45 में खुलकर 8.35 में बक्सर पहुंचेगी। 75272 नवादा-पटना डीएमयू नवादा से 5:15 से खुलेगी और 9.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 75271 पटना-नवादा डीएमयू पटना से 16.15 में खुलेगी और 21.0 बजे नवादा पहुंचेगी। 75274 पटना-इस्लामपुर डीएमयू पटना जंक्शन से 9:45 में खुलेगी जो 12 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी। वापसी में 75273 इस्लामपुर-पटना डीएमयू इस्लामपुर से 12.30 बजे खुलेगी। यह 15.55 बजे पटना पहुंचेगी। लोगों को नवादा और इस्लामपुर जाने में सुविधा और सहूलियत होगी। अमृत भारत का 14 अक्टूबर से नियमित परिचालन होगा 15293 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली साप्ताहिक अमृत भारत मुजफ्फरपुर से मंगलवार को 10.40 में खुलेगी। अगले दिन 23.50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसका नियमित परिचालन 14 अक्टूबर से होगा। वापसी में 15294 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक अमृत भारत गुरुवार को 4.05 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। अगले दिन 17.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसका नियमित परिचालन 16 अक्टूबर से होगा। छपरा-आनंद विहार अमृत भारत सप्ताह में दो दिन 15133 व 15134 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन चलेगी। हालांकि रेलवे द्वारा नियमित परिचालन को लेकर अबतक तिथि और समय सारणी की घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही 19623 और 19624 मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का भी समय सारणी अब तक जारी नहीं हुई है।

पटना से दिल्ली तक BJP में हलचल, 18 से अधिक MLA के टिकट पर भारी विवाद

पटना  बिहार में एनडीए आगामी विधानसभा चुनावों (Bihar Elections) की तैयारी में जोरों से लगा है। इस बीच, सत्ता के गलियारे से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस बार भाजपा (BJP) के 18 से ज्यादा विधायकों के टिकट पर संकट मंडरा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बिहार में कई भाजपा विधायकों के टिकट (BJP Ticket Strategy) कटने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा चुनाव में इस बार ऐसे विधायकों को मैदान में उतारने से बच रही है, जिनके खिलाफ क्षेत्र में विरोध की भावना है। 6 अक्टूबर के बाद हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा साथ ही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार कर ली है। जिसकी औपचारिक घोषणा 6 अक्टूबर के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी करने के बाद होने की संभावना है। बिहार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का हवाला हुए 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह ने 145-150 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की है। इनमें बेतिया, समस्तीपुर, अररिया और सीमांचल क्षेत्र की कई सीटें शामिल हैं। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा सीवान, सोनपुर, राघोपुर, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, भागलपुर, दानापुर और मनेर सहित लगभग 35 क्षेत्रों में मामूली अंतर से हारी थी। मनेर सीट से निखिल को मिल सकता है टिकट राघोपुर से फिलहाल बिहार में विपक्ष के नेता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव विधायक हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मनेर सीट से निखिल आनंद को चुनाव लड़ाने की तैयारी है। वह भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के महासचिव हैं। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने निखिल को इस सीट से उतारा था। नए चेहरों का मिल सकता है मौका फिलहाल मनेर सीट से राजद के भाई बीरेंद्र विधायक हैं। निखिल भाजपा का टिकट मिलने से पहले ही क्षेत्र में लगातार जन-संपर्क अभियान चला रहे हैं। वहीं, भाजपा के अंदर यह भी चर्चा है कि क्षेत्र में जिन मौजूदा विधायकों के खिलाक लहर, उनकी जगह पर पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है। यह भी माना जा रहा है कि भाजपा इस बार नारी-शक्ति और युवा-शक्ति को ध्यान में रखते हुए टिकटों का बंटवारा कर सकती है। बिहार में अधिकांश सीटों पर महिलाओं और युवाओं को भाजपा कैंडिडेट बना सकती है। बिहार चुनाव के लिए ये है रणनीति भाजपा सूत्रों का यह भी दावा है कि इस बार बिहार चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मॉडल को फॉलो कर सकती है। राज्य चुनाव में भाजपा इस बार मौजूदा और पूर्व सांसदों को भी मैदान में उतारने का विचार कर रही है। सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राम कृपाल यादव व आरके सिंह जैसे पूर्व सांसदों को इस बार विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। मंगल पांडे सहित राज्य के कई मंत्रियों को भी उनके क्षेत्र से मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है।

तलवार लिए नवरात्र डांस करती महिलाएं, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

सासाराम  पूरे देश में इन दिनों नवरात्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है और जगह-जगह डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है. इन्हीं उत्सवों के बीच रोहतास जिले के सासाराम में  रात एक अनोखा और साहसिक दृश्य देखने को मिला. शहर के शिव घाट पर आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में महिलाएं हाथों में डांडिया की जगह तलवार लेकर डांस करती नजर आईं. हाथों में डांडिया की जगह तलवार आम तौर पर डांडिया नृत्य में महिलाएं और पुरुष रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया स्टिक के साथ थिरकते हैं, लेकिन सासाराम की इस डांडिया नाइट ने परंपरा को नए अंदाज में पेश किया. जैसे ही महिलाएं मंच पर हाथों में चमचमाती तलवारों के साथ उतरीं, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाते नजर आए, जबकि माहौल में उत्साह और जोश भर गया. महिलाएं निर्भीक होकर मंच पर पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की ताल पर नृत्य करती रहीं. तलवारों के साथ किए गए इस नृत्य ने न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया बल्कि यह संदेश भी दिया कि महिलाएं साहस और संस्कृति दोनों को साथ लेकर चलती हैं. स्त्रियां शक्ति की प्रतीक: आयोजक  शिव घाट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. स्थानीय लोगों का कहना था कि दशहरा और दुर्गा पूजा के मौके पर यह आयोजन स्त्रियों की शक्ति और पराक्रम का प्रतीक बन गया. आयोजन समिति ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास और साहस को सामने लाना था, साथ ही पारंपरिक नृत्य को नए अंदाज में पेश करना. तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इसे 'अद्भुत दृश्य' और 'साहसिक डांडिया' कहकर साझा कर रहे हैं. कई दर्शकों ने कहा कि ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा है, जहां महिलाएं तलवार लेकर डांडिया कर रही हों. रोहतास की यह डांडिया नाइट इस साल की दुर्गा पूजा का खास आकर्षण बन गई है और इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

नीतीश कुमार का बड़ा बयान – दो बार साथ लेकर गलती की थी

गोपालगंज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर हमला बोला है। पहले दो बार राजद के साथ सरकार बनाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि उस समय हमसे गलती हो गई थी। अब इधर-उधर नहीं करेंगे। उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा, "पहले कुछ नहीं था, चीजें गड़बड़ थीं। इसलिए इसे याद रखें। पहले यहां-वहां काम हो रहा था, और अब वे कई जगहों पर कुछ चीजें कर रहे हैं। आप जानते हैं कि गलती हुई थी, कुछ लोगों ने डेढ़ साल तक कुछ चीजों को हल्के में लिया, दो बार। बाद में मैंने उन्हें दोनों बार हटा दिया। उसके बाद, मैंने कहा कि अब से यहां-वहां कुछ नहीं किया जाएगा। जो शुरू से था, वह हमेशा रहेगा।" सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। लोग शाम को घर से निकलने में डरते थे, लेकिन पिछले 20 सालों में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अब तक 5 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गई। वहीं, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी और महिलाओं को रोजगार देने पर भी सरकार ने जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाओं की संख्या है, उतनी पूरे भारत के किसी भी राज्य में नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बराबरी से काम किया है। मुस्लिम समुदाय के लिए कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई तो मंदिरों की चाहरदीवारी भी बनवाई गई। पहले हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति होती थी, लेकिन अब सब खत्म हो गया है।" मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के विकास में काफी मदद कर रहे हैं।

नगर निगम की बैठक में रांची के ट्रैफिक सुधार पर विशेष फोकस

रांची झारखंड की राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर नगर निगम में मार्ग तकनीकी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने की, जिसमें अपर प्रशासक संजय कुमार, यातायात पुलिस अधीक्षक, डीटीओ अखिलेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में निगम की बाजार शाखा की ओर से शहर में कई जगह नई पाकिर्ंग स्थल बनाने का प्रस्ताव रखा गया। समिति ने इन स्थानों का भौतिक निरीक्षण करने और उसके बाद रिपोर्ट बनाकर सुझाव देने का निर्णय लिया। निगम की इनफोर्समेंट टीम और ट्रैफिक पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पाकिर्ंग स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जहां भी अतिक्रमण होगा, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉ जाकिर हुसैन पाकर् से किशोरी यादव चौक तक का मार्ग अक्सर जाम रहता है, इसे देखते हुए समिति ने विशेष टीम को इस मार्ग का अध्ययन कर जाम कम करने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। साथ ही ट्रैफिक पुलिस और डीटीओ को निर्देश जारी किए गए कि वे सभी वाहनों के रूट परमिट की सख्त जांच करें और बिना परमिट वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में शहर के ऐसे स्थानों की पहचान की गई, जहां गाड़यिों को मुड़ने में दिक्कत होती है। इन जगहों का निरीक्षण पुलिस, डीटीओ और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा और सुधार के सुझाव दिए जाएंगे, ताकि यातायात की सुगमता बढ़े। नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने बैठक के अंत में बताया कि यह बैठक यातायात की जटिलताओं को दूर करने और नागरिकों को सुरक्षित व सुविधाजनक यातायात व्यवस्था देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरव ने कहा कि समिति द्वारा दिये गए सुझावों के आधार पर जल्द ही ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, जिससे रांची की सड़कों पर यातायात का बेसुमार लाभ होगा और नागरिकों को चलने-फिरने में आसानी होगी।

नीतीश कुमार ने गोपालगंज में किया 1599 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

गोपालगंज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद संजय झा रविवार को गोपालगंज पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने सबेया फील्ड में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं के लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुल 1599 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने लाभुकों से बातचीत के दौरान उनकी समस्याएं और सुझाव सुने और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, सांसद संजय झा ने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गिरी ने किया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, जनक राम, भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, रामसेवक सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे।  

झारखंड में पुलिस का बड़ा दावा, वसूली गिरोह के 6 सदस्य पकड़ाए

लातेहार झारखंड के लातेहार जिले में एक गिरोह के 6 सदस्यों को अमेरिका निर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी जबरन वसूली और व्यापारियों को धमकाने में शामिल थे। लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया, "शुक्रवार रात मनातू रेलवे स्टेशन के पास एक जंगली इलाके में छापेमारी के बाद गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। वे फिरौती, जबरन वसूली और व्यापारियों व ठेकेदारों को धमकाने में शामिल थे।" एसपी ने बताया कि उन्होंने दो अगस्त को बरियातू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटचतरा में एक ट्रांसमिशन लाइन कंपनी के श्रमिकों पर हमला किया और उन पर गोलीबारी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया, "पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार को हमें सूचना मिली कि सात अपराधी मनातू रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर एक टीम ने इलाके में छापा मारा और गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।" उन्होंने बताया कि उनके पास से अमेरिका निर्मित एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा और 28,500 रुपये नकद बरामद किए गए।  

भारत एक्सप्रेस का धमाका: बिहार से चल रही है सबसे ज्यादा अमृत वाली ट्रेन!

पटना  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में एक भव्य समारोह में ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की 12वीं अमृत भारत एक्सप्रेस है। बिहार में वर्तमान में सबसे ज़्यादा 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, और आने वाले दिनों में तीन और ट्रेनें शुरू होने वाली हैं। इन ट्रेनों के परिचालन से राज्य के सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों को आधुनिक रेल यात्रा सुविधाएं किफायती दर पर मिलेंगी। बिहार से चलने वाली प्रमुख अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें     दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस     सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस     राजेंद्रनगर टर्मिनल–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस     बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस     दरभंगा–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस     मालदा टाउन–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस     सीतामढ़ी–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस     गया–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस     जोगबनी–ईरोड–जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस     सहरसा–छैहरटा (अमृतसर)–सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस     मालदा टाउन–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस     ब्रह्मपुर–उधना (सूरत) अमृत भारत एक्सप्रेस     मुज़फ़्फ़रपुर–चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (शीघ्र परिचालन)     छपरा–दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस (शीघ्र परिचालन)     दरभंगा–मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस (शीघ्र परिचालन) इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार देश के लगभग हर बड़े शहर से तेज़ और सुविधाजनक रूप से जुड़ जाएगा। क्यों खास है अमृत भारत एक्सप्रेस     अमृत भारत एक्सप्रेस उन ट्रेनों की श्रेणी में आती है, जो नॉन-एसी कोचों में भी विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करती हैं। इस ट्रेन के मुख्य आकर्षण हैं कवच सिस्टम, सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम। साथ ही इस ट्रेन के नॉन-एसी कोच में भी पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है।     सुविधाजनक कोच: फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, आरामदायक सीटें, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स।     शौचालय और सफाई: इलेक्ट्रो–न्यूमेटिक फ्लशिंग, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर, दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय।     ट्रेन ऊर्जा की बचत करने वाली और पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों से लैस है। साथ ही इसमें यात्रियों कि सुविधा के लिए फास्ट चार्जिंग पोर्ट, पेंट्री कार, टॉकबैक यूनिट और गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट। मध्यम वर्ग और आम जनता के लिए बड़ी सौगात भारतीय रेलवे का दावा है कि अमृत भारत एक्सप्रेस के माध्यम से प्रति 1000 किलोमीटर केवल ₹500 में यात्रा संभव होगी। बिहार के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य से लोग शिक्षा, नौकरी और व्यापार के लिए देश के कई बड़े शहरों की ओर जाते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को न केवल सस्ता, बल्कि तेज और सुरक्षित सफर भी मिलेगा। यह मध्यम वर्ग के लिए यात्रा की लागत कम करने के साथ-साथ समय की बचत भी सुनिश्चित करेगा। देश कि रेल यात्रा में क्रांति लाएगी ये ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत और नमो भारत के बाद अमृत भारत ट्रेन देश की रेल यात्रा में एक नई क्रांति लाएगी। उन्होंने इसे “आधुनिकता और आत्मनिर्भर भारत की झलक” बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन बिहार और देश के अन्य हिस्सों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की नई परिकल्पना को साकार कर रही है। और भी रूटों पर चलेगी ट्रेन रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में बिहार से और भी रूटों पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य है कि राज्य के हर जिले और प्रमुख जंक्शन को आधुनिक रेल सुविधा से जोड़ा जाए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेनें न केवल आम जनता बल्कि पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग तकनीक से भी लैस हैं।

पटना का रेल कनेक्शन मजबूत: अमृत भारत ट्रेनें जोड़ेंगी राजस्थान और तेलंगाना, 3 नई पैसेंजर ट्रेनें

पटना रेल मंत्रालय ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की है। एक ट्रेन बिहार के दरभंगा से राजस्थान के अजमेर तक का सफर कराएगी। दूसरी ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर से तेलंगाना के हैदराबाद तक का सफर कराएगी। इन दोनों ट्रेनों का फायदा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को भी मिलेगा। इसके अलावा, रेलवे ने बिहार की राजधानी पटना में लोकल ट्रेनों के नए रेलवे स्टेशन की शुरुआत से पहले पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। दरभंगा से अजमेर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की गई है।  उद्घाटन ट्रेन दरभंगा से 29 सितंबर को खुलेगी। दरभंगा के बाद कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, पनियहवा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, गोमती नगर लखनऊ, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, फफूंद, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बिठूर, जयपुर के रास्ते अजमेर तक जाएगी। यह ट्रेन कब से रेगुलर चलेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए भी नई अमृत भारत ट्रेन दी गई है। उद्घाटन वाली ट्रेन मुजफ्फरपुर से 29 सितंबर को चलेगी। इसके बाद यह ट्रेन 14 अक्टूबर से मुजफ्फरपुर से शुरू होगी। हैदराबाद के चारलापल्ली स्टेशन से यह ट्रेन 16 अक्टूबर को पहली बार चलेगी। ट्रेन नंबर 15293 मुजफ्फरपुर सुबह 10:40 में यह ट्रेन खुलेगी। यहां से हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, न्यू वेस्ट केबिन, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, जुझारपुर केबिन, नागपुर, बलहरशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली, रामगुंडम, पेडापल्ली, काजीपेट होते हुए चरलापल्ली तक जाएगी। 14 अक्टूबर को यह मुजफ्फरपुर से चलेगी। उसके साथ ही हर मंगलवार को यह मुजफ्फरपुर से खुलेगी। लौटते समय 16 अक्टूबर से हर गुरुवार को ट्रेन नंबर 15294 चारलापल्ली से खुलेगी। इस ट्रेन की शुरुआत के साथ ही ट्रेन नंबर 05293 का 14 अक्टूबर से मुजफ्फरपुर चरलापल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन बंद हो जाएगा। 16 अक्टूबर से चरलापल्ली मुजफ्फरपुर स्पेशल का भी परिचालन बंद हो जाएगा।  

मुजफ्फरपुर में आज विशेष आगमन: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का माता चामुंडा देवी मंदिर दर्शन

मुज्जफरपुर भारत के नवनियुक्त उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में माता चामुंडा देवी के दर्शन और पूजन के लिए आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने दो दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं, जो पूरी कर ली गई हैं। उपराष्ट्रपति कटरा प्रखंड स्थित शक्तिपीठ माता चामुंडा देवी में विशेष आस्था के साथ दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। यह उनकी दूसरी बार इस मंदिर में आने की जानकारी है। इससे पहले 15 जून 2010 को वे मुजफ्फरपुर आए थे और माता चामुंडा देवी के दर्शन कर चुके हैं। उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहली बार बिहार का दौरा है। उन्होंने नवरात्रि पर्व के दौरान इस क्षेत्र आने की इच्छा जताई थी, क्योंकि माता चामुंडा देवी के प्रति उनकी विशेष आस्था है। उपराष्ट्रपति दिल्ली से सीधे पटना पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुजफ्फरपुर आएंगे। दर्शन और पूजन के बाद वे वहीं से वापस लौट जाएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरे कर लिए हैं। देर रात तक प्रशासन के आला अधिकारी स्थल का जायजा लेते रहे और हर बिंदु पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। माता चामुंडा देवी का मंदिर कटरा गढ़ में बागमती और लखनदेई नदियों के संगम पर करीब 85 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी स्थान पर माता दुर्गा ने राक्षस चंड और मुंड का वध किया था। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष पूजन और दर्शन होते हैं, जिसके कारण यहां भक्तों की भीड़ हमेशा रहती है। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।