samacharsecretary.com

दुमका में झमाझम, 152 मिलीमीटर वर्षा से सामान्य जीवन प्रभावित

रांची,  झारखंड के दुमका में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 152 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रांची में 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने 17 और 18 सितंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 17 सितंबर को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में, जबकि 18 सितंबर को राज्य के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कही भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यदि बात तापमान की करें, तो पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 35 डिग्री तापमान पाकुड़ में और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, जमशेदपुर में 33.6 डिग्री, डालटेनगंज में 33 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।  

गठबंधन में सर्वसम्मति पर जोर, चिराग पासवान ने कहा—एक दल की मर्जी नहीं चलेगी

पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस बीच एनडीए के सीएम फेस पर केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर दल के कार्यकर्ता अपने नेता को सर्वोच्च पद पर देखना चाहते हैं। मगर किसी एक दल के कहने से कुछ नहीं होता है। गठबंधन के अंदर सीएम फेस पर सभी पार्टियों की सहमति जरूरी होती है। आगामी चुनाव में यह सहमति नीतीश कुमार के नाम पर बन गई है। उनके नेतृत्व में ही यह चुनाव लड़ा जाएगा। चिराग पासवान ने इंटरव्यू में मंगलवार को ये बातें कहीं। दरअसल, लोजपा (रामविलास) के नेता और कार्यकर्ता चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं। पटना में हाल ही में इस संबंध में पोस्टर भी लगाए गए। इससे सियासी पारा गर्मा गया। इस पर चिराग ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही सीएम उम्मीदवार हैं। इसमें कहीं कोई वैकेंसी नहीं है। एलजेपी-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि जब उन्होंने एनडीए में वापसी की थी, तब ही उन्हें पता था कि नीतीश ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। उनकी फिलहाल मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। वह बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता बिहार को विकसित राज्य बनाने की है। बाद के चुनावों में सीएम पद की दावेदारी पर चिराग ने कहा कि उन्होंने अपने और अपनी पार्टी के लिए कई लक्ष्य तय कर रखे हैं। भविष्य का सवाल भविष्य पर रहने दीजिए। अभी हम 2025 के विधानसभा चुनाव की दहलीज पर बैठे हैं। इसलिए भविष्य के सवालों पर बात करने के अभी मायने नहीं हैं।  

21 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम? बिहार के इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। पिछले तीन दिनों से पटना समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवाएं राज्य के ऊपर सक्रिय हैं, जिससे बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण की भी पुष्टि की गई है। मौसम अगले पांच से सात दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, तापमान में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, नवादा, मधुबनी, दरभंगा, जमुई, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर में अलगे एक से तीन घंटे तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पटना समेत कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। जानिए, किस क्षेत्र में किस तारीख को बारिश के आसार     उत्तर पश्चिम बिहार (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान)- 16 और 17 सितंबर को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं 18 से 21 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।     विज्ञापन     उत्तर मध्य बिहार (मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर): – 16 और 19 सितंबर तक  अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।     उत्तर पूर्व बिहार (सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा): 18 और 19 सितंबर तक अनके स्थानों पर बारिश के आसार हैं।     दक्षिण पश्चिम बिहार (भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल)- 16 से 17 सितंबर तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।     दक्षिण मध्य बिहार (गया, जहानाबाद, पटना, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय):-  17  और 18 सितंबर को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।     दक्षिण पूर्व बिहार ( भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया): – 17 से 18 सितंबर तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। जानिए, किस जिले में कितना रहा अधिकतम तापमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी अगले 5 दिनों तक सामान्य बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में पटना में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, गया में 31.8 सेल्सियस, भागलपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया 33.4 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 31.8 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

स्कूल के बाहर से नर्सरी छात्र का अपहरण, 6 घंटे में पुलिस ने बच्चे को छुड़ाया

पश्चिमी चंपारण बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र स्थित व्यासपुर के एक निजी विद्यालय से अपहृत नर्सरी के छात्र को पुलिस ने गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। छह वर्षीय आर्यन कुमार के अपहरण की सूचना सोमवार दोपहर उसके पिता अनुप कुमार श्रीवास्तव ने दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। विद्यालय के शिक्षक से मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे के बारे में पूछताछ की थी। जांच के क्रम में यह सामने आया कि अपहरणकर्ता पीले रंग की टी- शर्ट पहने हुए था और स्कूल के बाहर से ही बच्चे को लेकर चला गया। पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के साथ- साथ मानवीय इनपुट के जरिए आरोपी की पहचान की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि आरोपी रामनगर स्टेशन से अवध असम एक्सप्रेस से गोरखपुर गया है। तत्काल गोरखपुर पुलिस, रेल जीआरपी और वरिष्ठ रेल अधिकारियों की मदद से बच्चे और आरोपी की जानकारी साझा की गई। गोरखपुर पुलिस और रेल जीआरपी की तत्परता से कार्रवाई करते हुए छात्र को छह घंटे के अंदर सुरक्षित बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेतिया पुलिस टीम छात्र को लेकर वापस लौट आई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने छह घंटे के अंदर गोरखपुर से बरामद कर लिया।

नीतीश कुमार का चुनावी दांव: शिक्षा लोन होगा इंटरेस्ट फ्री, EMI चुकाने को मिलेगा ज्यादा समय

पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से नीतीश सरकार ने छात्र-छात्राओं को बिना ब्याज के एजुकेशन लोन देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि अभी 12वीं कक्षा पास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत एजुकेशन लोन दिया जाता है। इस पर 4 फीसदी ब्याज दर लागू थी, जिसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। साथ ही, लोन को चुकाने के लिए EMI (किस्त) की मियाद भी बढ़ा दी गई है। सीएम नीतीश ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सात निश्चय योजना के तहत बिहार में 12वीं पास छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए 2 अक्टूबर 2016 से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत अधिकतम 4 लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदक को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है। अब इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले एजुकेशन लोन की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी।” लोन चुकाने के लिए अब ज्यादा समय मिलेगा मुख्यमंत्री ने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 2 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन को 60 मासिक किस्तों (5 साल) में वापस करने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर अधिकतम 84 मासिक किस्तों (7 साल) कर दिया गया है। वहीं, 2 लाख से ऊपर के लोन को चुकाने की अवधि अब तक 7 साल थी, जिसे बढ़ाकर अधिकतम 120 मासिक (10 साल) किस्तों में कर दिया गया है। सीएम नीतीश ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य है कि राज्य के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उच्च शिक्षा के लिए दिए जाने वाले एजुकेशन लोन की सुविधा से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह एवं लगन से हायर एजुकेशन ले सकेंगे। इस तरह वे अपने भविष्य के साथ-साथ राज्य एवं देश का भविष्य भी संवार सकेंगे। बता दें कि नीतीश की इस घोषणा को चुनावी दांव के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनावों की घोषणा संभव है। इससे पहले नीतीश सरकार ने कई लोकलुभावन फैसले लिए हैं। ब्याज फ्री एजुकेशन लोन से पहले बिहार के लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये समेत अन्य कई घोषणाएं हो चुकी हैं।  

रांची में पुलिस मुख्यालय में आग, डाटा सेंटर पूरी तरह जलकर राख

रांची   राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में आज मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. हालांकि जब तक आग बुझी तब तक कमरे में रखे अधिकतर सामान जलकर राख हो गये. कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जले आग की चपेट में आने से कमरे में रखे कई कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण भी जल गये. वहीं कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की चपेट में आ गये. आग कैसे लगी इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. मालूम हो झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार यहां आग लग चुकी है.

दुर्गा पूजा से पहले बड़ी राहत, मइया सम्मान योजना के तहत खाते में आ सकते हैं 2500 रुपये

रांची   झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सभी लाभुक महिलाओं को सितंबर माह की राशि 2500 रुपये दुर्गा पूजा से पहले मिल जायेगी. जानकारी के अनुसार आज 15 सितंबर के बाद जिला स्तर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं अक्तूबर माह की राशि भी दीपावली से पहले मिल जायेगी. नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिलों को नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित कर दी गयी है. विभिन्न जिलों को 9600 करोड़ रुपये मिले हैं. 15 सितंबर के बाद यानी कल 16 सितंबर से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करने की संभावना है. अगर कल 16 सितंबर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो लगभग 1 सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों को योजना की राशि मिल जायेगी. एक माह में मिलेगी दोहरी खुशियां मालूम हो इसी माह के शुरुआत में 3 सितंबर को लाभुक महिलाओं के खाते में अगस्त माह की राशि 2500 रुपये भेजे गये थे. और अब दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं को सितंबर माह की राशि मिलने वाली है. ऐसे में इस माह महिलाओं को दोहरी खुशियां मिलने वाली है. राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को हर माह योजना का लाभ दिया जाता है. अगर आप झारखंड की मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 2500 रुपये आए हैं या नहीं. तो इसके कई आसान तरीके हैं. सबसे पहले अपने बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट चेक करें. इसके अलावा पासबुक अपडेट कराने से भी पता चल जाएगा. अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप है. तो ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से तुरंत जानकारी मिल सकती है. वहीं जिन महिलाओं के पास यह सुविधाएं नहीं हैं. वह नजदीकी बैंक शाखा जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवा सकती हैं. योजना का पैसा सीधे लाभार्थी के नाम से जुड़े बैंक खाते में DBT के जरिए आता है. अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप है. तो ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से तुरंत जानकारी मिल सकती है. वहीं जिन महिलाओं के पास यह सुविधाएं नहीं हैं. वह नजदीकी बैंक शाखा जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवा सकती हैं. योजना का पैसा सीधे लाभार्थी के नाम से जुड़े बैंक खाते में DBT के जरिए आता है. अगर कहीं को जानकारी नहीं है तो फिर आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा. वहां जाकर आप योजना में अपनी किस्त का स्टेटस चेक करवा सकती है. ऑपरेटर को आपको अपना आधार कार्ड या रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा. अगर कहीं को जानकारी नहीं है तो फिर आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा. वहां जाकर आप योजना में अपनी किस्त का स्टेटस चेक करवा सकती है. ऑपरेटर को आपको अपना आधार कार्ड या रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा. इसके बाद वह योजना में आपकी किस्त का स्टेटस आपको बता देगा किस्त अटक गई है या जारी हो गई है. अगर पूरी जानकारी सही होने के बाद भी आपकी किस्त के पैसे आपके खाते में नहीं आते हैं. तो फिर आप इस बारे में नजदीकी कार्यालय जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं. इसके बाद वह योजना में आपकी किस्त का स्टेटस आपको बता देगा किस्त अटक गई है या जारी हो गई है. अगर पूरी जानकारी सही होने के बाद भी आपकी किस्त के पैसे आपके खाते में नहीं आते हैं. तो फिर आप इस बारे में नजदीकी कार्यालय जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं.

कोर्ट की चेतावनी: गड़बड़ी मिलने पर पूरे मामले की प्रक्रिया रद्द, अंतिम दलीलों की तारीख की तय

नई दिल्ली/ बिहार सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में एसआईआर प्रक्रिया की वैधता पर अंतिम दलीलें सुनने के लिए 7 अक्तूबर की तारीख तय की है। कोर्ट ने कहा कि हम मानते हैं कि एक संवैधानिक संस्था भारत निर्वाचन आयोग बिहार एसआईआर प्रक्रिया में कानून और अनिवार्य नियमों का पालन कर रहा है। अगर हमें बिहार एसआईआर के किसी भी चरण में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अपनाई गई कार्यप्रणाली में कोई अवैधता मिलती है, तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार एसआईआर पर टुकड़ों में राय नहीं दी जा सकती, अंतिम फैसला पूरे भारत के लिए लागू होगा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वह यह मानकर चल रही है कि एक संवैधानिक प्राधिकारी होने के नाते चुनाव आयोग ने एसआईआर के संचालन में कानून और अनिवार्य नियमों का पालन किया है। इसके अलावा शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे पर कोई भी विस्तृत राय देने से इनकार कर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उसके अंतिम फैसले का एसआईआर प्रक्रिया पर अखिल भारतीय प्रभाव पड़ेगा। 'देश भर में प्रक्रिया करने से नहीं रोक सकते' पीठ ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव आयोग को देश भर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए इसी तरह की प्रक्रिया करने से नहीं रोक सकती। हालांकि, पीठ ने बिहार एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ याचिकाकर्ताओं को 7 अक्तूबर को अखिल भारतीय एसआईआर पर भी बहस करने की अनुमति दे दी। एक अन्य याचिका पर नोटिस इस बीच शीर्ष अदालत ने 8 सितंबर के उस आदेश को वापस लेने की मांग वाली एक याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें चुनाव आयोग को बिहार एसआईआर में आधार कार्ड को 12वें निर्धारित दस्तावेज के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया गया था। 8 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं होगा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए मतदाता की ओर से प्रस्तुत किए जाने पर इसकी वास्तविकता का पता लगा सकता है।

झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में, पर्व के दौरान अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द

रांची झारखंड में दुर्गा पूजा का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने को लेकर राज्य की पुलिस खास सुरक्षा सतर्कता बरत रही है। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। यह कदम त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए उठाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य पुलिस मुख्यालय ने आदेश दिया है कि इस अवधि के दौरान केवल विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारी की अनुमति से छुट्टियां दी जाएंगी। इसके अलावा, जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, जिले के एसपी और कमांडेंट जैसे वरिष्ठ अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि हर जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। इस तैयारी का मकसद यह है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जवाब दिया जा सके और शांति भंग न हो। दुर्गा पूजा के समय राज्य के सभी जिलों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी, ताकि भक्त श्रद्धा से त्योहार मना सकें। पुलिस विभाग ने सभी स्तरों के अधिकारियों और कर्मियों को तत्पर रहने का निर्देश दिया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत ड्यूटी पर लौट सकें। वहीं राज्य सरकार की ओर से भी सभी संबंधित विभागों को सहयोग के लिए निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की सतकर्ता और प्रशासनिक तैयारी के चलते उम्मीद है कि इस बार दुर्गा पूजा पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाएगी।  

पूर्णिया को बड़ी सौगात! प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ कर शुरू की विकास योजनाओं की उड़ान

पूर्णिया बिहार में आने वाले कुछ सप्ताह में विधानसभा के चुनाव के लिए चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनाव के तारीखों के ऐलान के पहले राजनीतिक दल जमकर मैदान में पसीना बहा रहा हैं. रैलियों से लेकर जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है. चुनावी वादों का भी ऐलान किया जा रहा है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया पहुंचे. यहां उन्होंने नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है. यह नया टर्मिनल एयरपोर्ट की सुविधाओं और क्षमता में इजाफा करेगा और इलाके के विकास और इंटरकनेक्टिविटी में मदद करेगा.  पूर्णिया एयरपोर्ट बिहार का चौथा कमर्शियल बन गया है. इस एयरपोर्ट के शुभारंभ से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा. आस-पास के जिलों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा.  पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया बिहार का चौथा एयरपोर्ट बन गया है, जहां से अब लोग देश के दूसरे हिस्सों में उड़ान भर सकेंगे. पूर्णिया एयरपोर्ट से फिलहाल कोलकाता और अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी. इंडिगो एयरलाइन की कोलकाता के लिए फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन मिलेगी.  एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी साथ मौजूद रहे. विकास और रोजगार सृजन को मिलेगी नई गति प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान' के तहत देश के छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पूर्णिया एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से बिहार के सीमांचल और कोसी क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक परिद्दश्य बदलेगा। पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन न केवल सीमांचल क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग को पूरा करेगा, बल्कि बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को एक नई ऊँचाई भी देगा। इससे जहां स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ेगी, वहीं प्रदेश के विकास और रोजगार सृजन को भी नई गति मिलेगी। इस विमान सेवा का लाभ पूर्णिया प्रमंडल समेत आसपास के करीब एक दर्जन जिलों को मिलेगा।   पूर्णिया में अब बिहार का चौथा एयरपोर्ट पटना, गया, दरभंगा के बाद पूर्णिया अब बिहार का चौथा एयरपोर्ट है जहां से कामर्शियल फ्लाइट की सेवा शुरू हुई। इंडिगो एयरलाइन्स अहमदाबाद और पूर्णिया के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानें भरेगा जिससे गुजरात जैसे प्रमुख औद्योगिक शहर से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। पूर्णिया पूर्वी बिहार का सबसे महत्वपूर्ण शहर है और इसके आसपास के शहरों सहरसा, मधेपुरा , सुपौल, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवगछिया, फारबिसगंज के अलावा नेपाल और बंगाल के कई शहरों से इसका सम्पर्क है। छात्रों और उद्यमियों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेंगे बेहतर अवसर  पूर्णिया हवाई अड्डे के नवनिर्मित अंतरिम टर्मिनल भवन के शुरू होने से इस क्षेत्र में हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। यह टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इसकी नई इमारत बनाने के बाद यात्री प्रबंधन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। अब विमानो कि आवाजाही शुरू होने और उनकी संख्या में वृद्धि के साथ यात्रियों को दिल्ली, पटना और अन्य बड़े शहरों के लिए सीधी और नियमित हवाई सेवाएं मिलने लगेंगी। पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल और सहरसा जैसे जिलों के लोग अब हवाई सेवाओं का लाभ अपने नजदीकी शहर से उठा सकेंगे। अभी तक इस क्षेत्र के यात्रियों को पटना या बागडोगरा तक जाना पड़ता था, लेकिन इस टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों के समय और लागत दोनों की बचत होगी। पूर्णिया और आसपास का इलाका व्यापार, शिक्षा और कृषि की द्दष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। हवाई संपर्क बढ़ने से यहां निवेश, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यहां के छात्रों और उद्यमियों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।