samacharsecretary.com

दुर्गा पूजा सुरक्षा और व्यवस्था पर DC मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रांची झारखंड की राजधानी रांची में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। इसमें विभिन्न पूजा समितियों, शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आयोजन है बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान भी है। इसलिए इस बार प्रशासन और समितियां दोनों भव्यता, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द पर जोर दे रही हैं। बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों ने साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, पाकिर्ंग व्यवस्था, विसर्जन हेतु वाहनों की उपलब्धता और पंडालों में बैरिकेडिंग जैसे बिंदुओं पर सुझाव रखे। समितियों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि इन सुविधाओं की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त भजंत्री ने सभी समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों की वायरिंग, बिजली लोड और फायर सेफ्टी की जांच कर एनओसी प्राप्त करें। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं, वॉलिंटियर्स की यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड अनिवार्य हों। बिना पुलिस बल के कोई विसर्जन न किया जाए। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन जीरो टॉलरेंस अपनाएगा। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए लाउडस्पीकर और डीजे का उपयोग नियमानुसार हो, आपत्तिजनक गानों पर पाबंदी रहे। पंडाल निर्माण से यातायात बाधित न हो। उन्होंने घोषणा की कि सबसे बेहतरीन समन्वय और सुरक्षा करने वाली पूजा समिति को सम्मानित किया जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने कहा कि पूजा समितियां प्रशासन की 'आंख, कान और पैर' हैं और उनके सहयोग से ही शांति व्यवस्था कायम रहेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि हर समिति कम से कम 5 प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स की सूची थाना प्रभारी को दे। सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर तत्काल कारर्वाई होगी। पंडालों में महिला व पुरुषों के लिए अलग प्रवेश हो, महिला पुलिस बल और महिला वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की जाए। साफ छवि वाले युवाओं को ही वॉलिंटियर चुना जाए। वहीं जिला प्रशासन ने बताया कि प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन सर्विलांस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। साथ ही शहर के भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ट्रैफिक कंट्रोल प्लान तैयार किया गया है और पंडालों के आसपास पाकिर्ंग जोन चिन्हित किए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि समितियों के सुझावों पर आवश्यक कारर्वाई होगी। उपायुक्त भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन 24 घंटे जनता की मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपकर् करें और शांति एवं एकता बनाए रखने में सहयोग करें।

पूर्णिया GMCH में पीएम से पहले पहुंचे तेजस्वी, उठाया विवादित मुद्दा

पूर्णिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर यानी कल पूर्णिया आएंगे। लेकिन, आज पूर्णिया सुर्खियों में है। कारण है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का औचक निरीक्षण। तेजस्वी यादव शनिवार मध्य रात्रि को अचानक पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) पहुंच गए। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद आज सुबह सोशल मीडिया पर निरीक्षण का वीडियो शेयर करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वाली सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने अस्पताल की बदहाली पर सवाल उठाए। कहा कि यह 20 वर्षों के एनडीए शासन की विफलता का उदाहरण है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या उन्हें "डबल जंगलराज" की बदहाली, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं दिखती।  तेजस्वी ने पीएम मोदी को पूर्णिया के इस मेडिकल कॉलेज का दौरा करने की सलाह दी। पीएम को मुख्यमंत्री को भी साथ लाना चाहिए, ताकि वे 2005 से पहले की स्थिति का बहाना न दे सकें। कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी 20 साल की बिहार और 11 साल की केंद्र सरकार की "डबल इंजन" की विफलताओं को देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि GMCH, जो एक मेडिकल कॉलेज है, में न तो आईसीयू (ICU) है और न ही ट्रॉमा सेंटर चालू है। साथ ही, कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विभाग भी मौजूद नहीं है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एक ही बेड पर तीन-तीन मरीजों को लिटाया गया है और 15-20 दिनों तक बेडशीट नहीं बदली जाती, जिससे स्वच्छता की स्थिति अत्यंत खराब है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नर्सों के 255 स्वीकृत पदों में से केवल 55 ही कार्यरत हैं, और वे भी तीन शिफ्टों में काम करती हैं। डॉक्टरों के 80 फीसदी पद खाली हैं। इसके अलावा, अस्पताल में एक भी स्थायी ड्रेसर नहीं है, और केवल चार ऑपरेशन थिएटर सहायक हैं। मेडिकल इंटर्न्स को छह महीने से वेतन नहीं मिला तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि 23 में से कई विभाग बंद हैं, और मेडिकल इंटर्न्स को छह महीने से वेतन नहीं मिला है।  तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार हजारों करोड़ रुपये सिर्फ आलीशान इमारतें बनाने पर खर्च करती है, लेकिन डॉक्टरों, नर्सों, लैब टेक्निशियन और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं करती। वे आरोप लगाते हैं कि कमीशन के चक्कर में महंगे स्वास्थ्य उपकरण तो खरीद लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए तकनीशियन ही नहीं हैं।  

एसटीएफ ने पकड़े हथियार तस्कर, भोजपुर से बरामद भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र

भोजपुर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पटना एसटीएफ और शाहपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। इनमें एके-47 राइफल भी शामिल है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी हो रही है। इसके बाद शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 और 10 में छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से एके-47 राइफल, एक दुनाली बंदूक, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, दो देशी कट्टा, एक देसी थार्नेट और करीब 76 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। इनमें वार्ड नंबर 5 के निवासी पंकज कुमार राय (पिता- स्वर्गीय शैलेश चंद्र राय) और वार्ड नंबर 10 के निवासी अंकित कुमार (पिता- अयोध्या यादव) शामिल हैं। भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों एक बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क का खुलासा करने के लिए अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की तैयारी कर रही है। चुनाव से ठीक पहले इस तरह की बड़ी बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बिहार में इससे पहले भी चुनावी माहौल में हथियारों की तस्करी और बरामदगी के मामले सामने आ चुके हैं।

बिहार मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात, 19 सितंबर तक 38 जिलों में बरसात जारी

 पटना बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। पटना, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 19 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश का आसार जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को गोपालगंज, सारण, नालंदा, पटना, वैशाली, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। सीमांचल में आज भारी बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14 सितंबर को राज्य के उत्तर, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात  और तेज हवा चलने के आसार हैं। वहीं किशनगंज में एक या दो स्थानों पर अति भारी बारिश के आसार हैं। पूर्णिया, सुपौल, अररिया एवं कटिहार में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।  मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। साथ ही प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार हैं। वहीं अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

तेजस्वी के बयान पर NDA का वार, कहा—महागठबंधन टूट की कगार पर, RJD-कांग्रेस ने दी सफाई

मुजफ्फरपुर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में कहा कि हम सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर खलबली मच गया है। एनडीए के घटक बीजेपी और जदयू के नेताओं ने इसे ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन में सीएम फेस पर फूट का नतीजा है। वहीं राजद और कांग्रेस के प्रवक्ता सफाई दे रहे है। मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने आए तेजस्वी यादव ने खुले मंच से एक ऐसा बयान दिया कि बिहार की राजनीति में खलबली मच गई। उन्होंने कहा कि सभी 243 सीटो पर तेजस्वी चुनाव लड़ेगा। आप लोग तेजस्वी यादव का बीजेपी के नेता नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव दिन में सपने देखना छोड़ दें। कितनी भी सीटों पर लड़ लें लेकिन कोई फायदा नहीं है। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दम आपमें नहीं है। अपने साथी कांग्रेस पर दबाव बनाने की राजनीति कर रहे हैं कि सीएम फेस घोषित कर दिया जाए। लेकिन बिहार की जनता को उनके चेहरे पर भरोसा नहीं है। उनके चेहरे पर चारा घोटा, अलकतरा घोटाला और लैंड फॉर जॉब घोटाला का दाग लगा है। जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा का कहना है कि यह तेजस्वी यादव का बड़बोलापन है। उनकी राजनीतिक विरासत में सिर्फ घपला घोटाला है। उनका बयान अहंकार भरा है। उनके साथी दलों को सोचना चाहिए कि ऐसा बयानों से क्या जताना चाहते है। राजद और कांग्रेस अपने नेता के बचाव में उतर गई है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का कहना है कि तेजस्वी यादव ठीक कह रहे हैं। गठबंधन के सभी दल 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वे महागठबंधन के नेता हैं। उनके चेहरे पर जनता वोट करेगी और महागठबंधन की सरकार बनाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने भी एजाज अहमद का समर्थन किया है। इंडिया गठबंधन एकजुट है। अब वोट चोर की सरकार नहीं चलेगी। दरअसल तेजस्वी के ताजा बयान को प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर देखा जा रहा है। राजद उन्हें सीएम फेस घोषित कर चुकी है पर कांग्रेस की ओर से इस पर मुहर नहीं लगाई जा रही है। लेकिन तेजस्वी यादव इशारों में खुद को सीएम कैंडिडेट दिखाते रहते हैं।

दंतैल का कहर: लोगों को दौड़ाया, जान बचाने छतों पर चढ़े ग्रामीण

कोरबा  छत्तीसगढ़ में हाथियों का कहर जारी है. कोरबा जिले के पसान ग्राम पंचायत में दंतैल ने जमकर उत्पात मचाया. बस्ती में घुसकर मकान-दुकान, कार-बाइक को तोड़ने के साथ ग्रामीणों को भी दौड़ाया. यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : जब कलेक्टर ने मांगा ‘फेवर’…थिरकती पुलिस…न्यूडिटी…सरकारी नौकर…अर्जियां…चीफ सेक्रेटरी कौन?…. जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पसान बस्ती में दंतैल ने तीन घंटे तक बस्ती में विचरण किया. दंतैल की चिंघाड़ से दहशतजदा ग्रामीण डर कर अपने घरों की छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाई. लेकिन ऐसे मौके पर भी कई लोग वीडियो बनाने और सेल्फी लेने से बाज नहीं आए. गमीमत रही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. पसान के डिप्टी रेंजर ईश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि पसान बस्ती विचरण कर रहे दंतैल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया. उन्होंने ग्रामीणों से ऐसे मौके पर सतर्कता बरतने की सलाह दी, अन्यथा खतरा हो सकता है.

मौसम विभाग की चेतावनी: बिहार के इन इलाकों में भारी बारिश, लोग रहें सतर्क

पटना बिहार के कई जिलों में आज भी अनके स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14  से 18 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार में 14 से 17 सितंबर तक कई जगह झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं। 15 से 17 सितंबर तक दक्षिण पूर्व बिहार में झमाझम बारिश के आसार हैं। सीमांचल में भारी बारिश का अलर्ट शनिवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में बारिश के आसार हैं। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं किशनगंज और अररिया में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्णिया, सुपौल, जमुई एवं नवादा के एक या दो स्थानों भारी बारिश के आसार हैं। पटना में पिछले 24 घंटे से बारिश नहीं हुई है। आज सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। जानिए, कहां कितनी बारिश हुई मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में पश्चिम चंपारण में 66.8 एमएम बारिश, अररिया में 57.2 एमएम बारिश, दरभंगा में 36.4 एमएम बारिश, मुजफ्फपुर में 30.2 एमएम बारिश, जमुई में 29.2 एमएम बारिश, किशनगंज में 27.8 एमएम बारिश, गया में 25.5 एमएम बारिश, रोहतास में 21.6 एमएम बारिश हुई  

धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए सवाल: शराब सस्ती, दवा महंगी – विकास का ये कौन सा मॉडल?

गयाजी बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को गयाजी पहुंचे। वह दिल्ली से विमान द्वारा गया हवाई अड्डे पर उतरे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से उन्हें सीधे बोधगया स्थित संबोधि रिसॉर्ट ले जाया गया। यहां वे कई दिनों तक प्रवास करेंगे और यहीं से पिंडदान व तर्पण जैसे कर्मकांड संपन्न करेंगे। इससे पहले, गया एयरपोर्ट पर आईएएनएस से बात करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गया नगरी भगवान बुद्ध और भगवान विष्णु दोनों की तपोभूमि है। सनातन धर्म में गयाजी का विशेष महत्व है, खासकर पितृ कर्म के लिए। उन्होंने कहा, 'हर साल की तरह इस साल भी मैं अपने पितरों के श्राद्ध हेतु गया जी आया हूं।' धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संदेश भी दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही अघोषित रूप से हिंदू राष्ट्र है और अब इसे घोषित रूप से हिंदू राष्ट्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर से 16 नवंबर तक वृंदावन से दिल्ली तक पैदल यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए देश में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं निशुल्क होनी चाहिए। वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 'आज इस देश में शराब सस्ती और दवाएं महंगी हैं, इस पर विचार करने की आवश्यकता है।' वहीं नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पड़ोसी देश में हो रही हिंसा को देखते हुए हमें भी सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली से गया की फ्लाइट में भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायियों का उत्साह देखने को मिला। एक महिला यात्री राजकुमारी, जो लंदन में कारोबार करती हैं, उसने कहा कि विमान में ही गुरुजी के दर्शन कर लिए। उन्होंने बताया कि लंदन में भी गुरुजी से उनकी मुलाकात हो चुकी है। राजकुमारी ने कहा कि गुरुजी ने हमें बोधगया में रिसॉर्ट पर आने का निमंत्रण दिया है। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। इसी उड़ान में लंदन से आए वरुण ऋषि ने भी कहा कि उन्होंने गुरुजी का दर्शन किया और यह उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि गुरुजी के आशीर्वाद और बालाजी की कृपा से निश्चित रूप से भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

‘बिहार अंधकार में’, नड्डा ने तेजस्वी पर साधा निशाना, जंगलराज और तुष्टिकरण को बताया जिम्मेदार

पटना बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वार्थी नेतृत्व और जंगलराज ने बिहार को अंधकार में धकेल दिया है। बिहार को पीछे ले जाने का आरोप नड्डा ने कहा कि बिहार, जो कभी देश को दिशा देता था, आज कुछ लोगों के गलत नेतृत्व और स्वार्थी प्रयासों के कारण पीछे चला गया। जंगलराज, तुष्टिकरण और जातिवाद ने बिहार को जकड़ लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जंगलराज का इतिहास भूलने वाला नहीं है, भले ही विपक्ष इसे भुलाने की बात कहे। नड्डा ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने बिहार की प्रगति को बाधित किया।   मोदी-नीतीश के नेतृत्व में बदला बिहार भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के शासन की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, मोदी और नीतीश के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। नड्डा ने दावा किया कि एनडीए ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से निकालकर प्रगति की राह पर लाया। विपक्ष की निम्न राजनीति पर हमला नड्डा ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और आरजेडी पर राजनीति को निम्न स्तर पर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस द्वारा जारी एक कथित वीडियो का जिक्र किया, जिसमें पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ। नड्डा ने कहा कि ऐसे अपशब्दों का उपयोग और फिर पछतावा न करना विपक्ष के चरित्र को दर्शाता है। यह उनकी सोच का निम्न स्तर दिखाता है। चुनावी माहौल में नड्डा की हुंकार नड्डा का यह बयान बिहार में चुनावी माहौल को और गरमा सकता है। तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के जवाब में नड्डा ने एनडीए की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने की रणनीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है, न कि जंगलराज की वापसी। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने 16 सितंबर से शुरू होने वाली बिहार अधिकार यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

9 अक्टूबर से शुरू होने वाले दिवाली मेले में शामिल होने का न्योता, जेसोवा के प्रतिनिधि ने CM हेमंत से किया स्वागत

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर – 2025 तक आयोजित होने वाले दिवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया। उन्होंने 5 दिनों तक चलने वाले इस दिवाली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू शामिल थीं।