samacharsecretary.com

दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को एक लाख रुपये का पुरस्कार, सीएम डॉ. यादव ने किया ऐलान

दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड में 500 में 499 अंक लाने पर पन्ना की प्रतिभा सिंह को दी बधाई मुख्यमंत्री निवास पर किया सम्मानित भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा पन्ना की कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी को माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा को सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर माँ की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट तथा आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिभा, परिजन सहित समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 'प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं। प्रतिभा की सफलता लाखों बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। बिटिया की उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।' मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कु. प्रतिभा और उनके परिजन ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।  

सीएम की मंजूरी के बाद रामलाल रौतेल ST और कैलाश जाटव SC आयोग के अध्यक्ष, महिला और बाल आयोग के अध्यक्ष भी तय

भोपाल  मप्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा हो गई है। पूर्व विधायक कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल की नियुक्ति। गुरुवार शाम को सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इन नामों को हरी झंडी दे दी थी। इसके अलावा राज्य महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का रास्ता भी साफ हो गया है। एक या दो दिन में ऐलान होने की संभावना है। अनुसूचित जाति आयोग में एक अध्यक्ष दो सदस्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक कैलाश जाटव की नियुक्ति हो गई है। वहीं सदस्यों के तौर पर रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार के नाम हैं। जाटव अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। साल 2013 में वे पहली बार नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव सीट से विधायक बने थे। साल 2018 में वो इसी सीट से दूसरा चुनाव हार गए थे। पार्टी ने 2023 में उन्हें टिकट नहीं दिया और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। रामलाल रौतेल दूसरी बार बने अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के नाम पर मुहर लगी है। रौतेल दूसरी बार ये पद संभालने जा रहे हैं। इससे पहले 2010 में उन्हें आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। वे दो बार अनूपपुर सीट से विधायक रहे और कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आयोग के सदस्य के तौर पर भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे के नामों का ऐलान हुआ है। 6 साल बाद राज्य महिला आयोग में नियुक्ति सरकार आठ साल से खाली पड़े राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्यों की भी नियुक्ति करने जा रही है। पूर्व विधायक रेखा यादव को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी है। वहीं पूर्व विधायक साधना स्थापक और ग्वालियर की पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता को सदस्य बनाया जा सकता है। साल 2020 में कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद कानूनी पचड़े में फंस गया था। तत्कालीन अध्यक्ष शोभा ओझा और सदस्यों को उस समय शिवराज सरकार ने हटा दिया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए सदस्यों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बाल संरक्षण आयोग में अध्यक्ष के साथ 4 सदस्य इसके अलावा बाल संरक्षण आयोग के लिए भी अध्यक्ष और सदस्यों के नाम पर सहमति बन चुकी हैं। डॉ. निवेदिता शर्मा को अध्यक्ष बनाया जाएगा। वो पहले से ही बाल संरक्षण आयोग की सदस्य हैं। उनके अलावा सोनम निनामा, अर्चना गुप्ता, मोनिका बट्टी और सीमा सिंह को सदस्य बनाने पर सहमति बनी है। बीजेपी ने 23 नाम दिल्ली भेजे थे पार्टी स्तर से निगम-मंडल, आयोग व प्राधिकरण के अध्यक्ष के लिए 23 नाम दिल्ली भेजे गए थे। वहां से फाइनल सूची मप्र आ चुकी थी और इसकी एक हफ्ते में घोषणा होना थी। 17 अप्रैल को जिला और संभाग प्रभारियों की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि पहले यह सोचा गया था कि निगम-मंडलों और प्राधिकरणों के अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएं, लेकिन अब उपाध्यक्षों व सदस्यों के भी नाम एक साथ जारी किए जाएंगे। यानि पूरी बॉडी जारी होगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- निर्बाध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता

निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता : ऊर्जा मंत्री तोमर ऊर्जा मंत्री तोमर ने औद्योगिक क्षेत्र बामोर (बानमोर) में 133/11 केवी सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया भोपाल  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को मुरैना-ग्वालियर मार्ग पर स्थित बामोर (बानमोर) औद्योगिक क्षेत्र में 133/11 केवी सब स्टेशन का गुरुवार को औचक निरीक्षण करते हुए विद्युत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना आपके सेवक की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तकनीकी खामियों का त्वरित निराकरण कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में बेवजह का विद्युत अवरोध नहीं होना चाहिए। यथासंभव उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित बिजली अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तकनीकी खामियां समयबद्ध रूप से दुरुस्त की जाएँ, जिससे नागरिकों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा उपलब्ध हो सके, लेकिन ऐसा कोई काम ना करें, जिससे बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान आए। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह ऊर्जा विभाग का सहयोग करें। सामने आ रही बिजली की समस्या के निदान के लिए पूरा ऊर्जा विभाग मैदान में है। बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार से बचने का तरीका यह है कि उपभोक्ता अपनी घरेलू बिजली का लोड बढ़वाएं तथा वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही विद्युत उपभोग करें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगर हम बिजली कंपनी का सहयोग करें, तो तकनीकी समस्याओं को दूर करने में काफी हद तक निजात पाई जा सकती है।  

एमपी में प्रशासनिक बदलाव, नई जिम्मेदारियों से नवाजे गए अधिकारी – पूरी लिस्ट जानें

भोपाल एमपी मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) में भी नए सिरे से अधिकारियों को विभागों का बंटवारा किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य प्रधान सचिव नीरज मंडलोई को अब समन्वय से जुड़े मामलों, ट्रांसफर संबंधी फाइलों, सिंहस्थ से जुड़ी ए-प्लस नोटशीट और CMO के अधिकारियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।साथ ही इंदौर और उज्जैन संभाग से जुड़े मामलों की निगरानी का जिम्मा भी संभालेंगे।     मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सचिव आलोक कुमार सिंह को सांसदों और विधायकों से जुड़े कार्यों, सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  साथ ही कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से जुड़े मामलों की निगरानी भी करेंगे। सचिव टी. इल्याराजा को केंद्र सरकार और दिल्ली से जुड़े मामलों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वे केंद्र के साथ तालमेल और लंबित विषयों पर काम करेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्त किए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को अलग-अलग विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री कार्यालय की विजिलेंस शाखा, सरकार के संकल्प पत्र की निगरानी, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विधायक डैशबोर्ड और आईटी सेल का काम भी संभालेंगे। मुख्यमंत्री के इन अधिकारियों को भी जिम्मा एमपी के मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अजात शत्रु श्रीवास्तव, राजेश हिंगणकर, अपर सचिव मनीष पांडेय, उप सचिव आदित्य कुमार शर्मा, अवर सचिव संदीप अष्ठाना, अवर सचिव आशीष कुमार, श्रीलेखा श्रोतिय, आशुतोष गोस्वामी, केवलराम धुर्वे, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आलोक सोनी, आशीष खरे, कविराज मेहरा को भी अलग-अलग जिम्मा सौंपा गया है। ये सीएम के खास -नीरज मंडलोई एसीएस, मुख्यमंत्री: मुख्यमंत्री से जुड़े सभी कामों का दायित्व, इंदौर व उज्जैन के प्रशासनिक कामों का भी जिम्मा। -आलोक सिंह सचिव, मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक, सीएम का भ्रमण कार्यक्रम, नियुक्ति, विधानसभा, सागर-भोपाल, नर्मदापुरम से समन्वय। -डॉ. इलैया राजा टी सचिव, मुख्यमंत्री: केंद्रीय मंत्री-सांसदों के पत्राचार, सीएम का दिल्ली भ्रमण, केंद्र व राज्य के लंबित मामलों में समन्वय। चंद्रशेखर वालिम्बे सचिव, मुख्यमंत्री: सीएम के भ्रमण कार्यक्रम, स्वेच्छानुदान, मुलाकातस संवाद, जबलपुर, रीवा व शहडोल से समन्वय। इन नए अफसरों को भी सौंपी जिम्मेदारियां सीएमओ में आए कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सुधीर कोचर को भी जवाबदेही दी है। बता दें, बीते माह ही उनकी पदस्थापना सीएमओ में की गई थी। कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सचिव: को सीएम कार्यालय में विजिलेंस शाखा का प्रभारी के साथ ही गंभीर शिकायतों के निराकरण और कार्यवाही प्रतिवेदन का जिम्मा, घोषणा पत्रों की निगरानी, सीएम डैशबोर्ड से जुड़े तमाम पोर्टल, वेबसाइट व आत्मनिर्भर मप्र की निगरानी। सुधीर कोचर, उप सचिव: सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे को सीएमओ में आवंटित कामों में सहयोग करना, मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों की तैयारी कराना, सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन आदि काम। मुख्यमंत्री के दफ्तर में ये अफसर करेंगे सरकारी योजनाओं की निगरानी सीएम दङतर में गुरुवार को दो दर्जन से अधिक अफसरों को जिचमेदारी बांटी गई। इनमें कुछ पुराने तो कुछ नए अफसरों को भी कार्यभार दिया है। चंद्रमौली शुक्ला, अवर सचिव: निवेश से जुड़े काम, उद्योगपतियों व निवेशकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात, निवेश प्रकरणों का निराकरण, निवेश बैठकें, भ्रमण आदि विभागीय काम। अरविंद दुबे, अपर सचिव: प्रगति पोर्टल व राज्य की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा, प्रगति की निगरानी, बड़े प्रोजेक्टों की निगरानी, विभागों के लंबित मामलों को मुख्यमंत्री के सामने रखना। अरुण परमार, अपर सचिव: एसीएस मंडलोई के कामों में सहयोग, ई-ऑफिस से जुड़े काम, विभिन्न विभागों से स्थानांतरण, पदस्थापना से जुड़े प्रकरण, मंत्री परिषद की तैयारियां, मुख्यमंत्री की बैठक के लिए चर्चा के बिंदु प्राप्त करना, मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली बैठकों का कार्यवाही विवरण लेकर एसीएस को प्रेषित करना, कले’टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों से जुड़े काम सौंपे गए। लक्ष्मण सिंह मरकाम, अपर सचिव: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास, जनजातीय कल्याण विभाग से जुड़े काम सीएमओ में दिए गए हैं। संदीप केरकेट्टा, उप सचिव: सचिव आलोक सिंह को सौंपे कामों में सहयोग करना। ए-प्लस व ए मॉनिट के आवेदनों को एसीएस के सामने प्रस्तुत करने जैसे काम मुख्यमंत्री के दफतर में दिए गए हैं।  

अवधपुरी में 4 लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन, 3.36 करोड़ की लागत से होगा निर्माण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया अवधपुरी में 3.36 करोड़ की लागत से 4 लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन

अवधपुरी में 3.36 करोड़ की लागत से बनेगी 4 लेन सीसी सड़क, राज्यमंत्री  कृष्णा गौर ने किया भूमिपूजन भोपाल अवधपुरी क्षेत्र के रहवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होगा।  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने SBI ब्रांच से क्रिस्टल आइडल सिटी गेट तक बनने वाली 4 लेन सीसी सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया। करीब 3 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएगी। विशेष बात यह है कि इस परियोजना में सेंटर ब्रिज और स्ट्रीट लाइट का निर्माण भी शामिल है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक सुचारु हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सड़क बनने से अवधपुरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। स्थानीय रहवासियों ने लंबे समय से इस सड़क की मांग की थी, जो अब पूरी होने जा रही है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र धोटे,  श्री संजय शिवनानी , श्री वी शक्तिराव सहित  क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश सरकार का VVIP बेड़ा हाईटेक होगा, 24 साल बाद नया जेट और 15 साल बाद नया हेलिकॉप्टर मिलेगा

भोपाल  राज्य शासन को नए सुपर मिड साइज जेट विमान और ट्विन इंजन हेलिकॉप्टर की डिलेवरी जल्द होने वाली है। राज्य सरकार को मिलने वाला आधुनिक बिजनेस जेट बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 जुलाई 2026 तक मिल सकता है। यह अत्याधुनिक विमान कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर इंक. द्वारा तैयार किया जा रहा है।  राज्य सरकार इस विमान को संचालित करने के लिए अपने पायलट को विशेष प्रशिक्षण के लिएअमेरिका भेजेगी। ताकि वे इस अत्याधुनिक जेट को सुरक्षित और कुशलता से उड़ा सकें।  आधुनिक सुविधाओं से लैस है विमान करीब 236 करोड़ रुपए के चैलेंजर 3500 एक सुपर मिड-साइज जेट है, जिसमें नौ यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसकी केबिन ऊंचाई लगभग 6 फीट और चौड़ाई 7 फीट 2 इंच है। यह विमान करीब 459 नॉट्स यानी 850 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है और लगभग 6,297 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसके अलावा, यह 45,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है और कम लंबाई वाले रनवे (करीब 1,474 मीटर) से भी उड़ान भर सकता है। विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि जून-जुलाई 2026 में डिलीवरी का समय है।    H160 हेलीकॉप्टर 2027 तक बेड़े में शामिल होगा राज्य सरकार का करीब 170 करोड़ का अत्याधुनिक H160 हेलीकॉप्टर जनवरी 2027 तक बेड़े में शामिल हो जाएगा। यह हेलीकॉप्टर फ्रांस की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एयरबस हेलीकॉप्टर द्वारा निर्मित है। बताया जा रहा है कि भारत में फिलहाल इस मॉडल के केवल 5 से 6 हेलीकॉप्टर ही संचालित हो रहे हैं।  हर मौसम और रात में उड़ान भरने में सक्षम विमानन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, H160 हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक तकनीक से लैस है और हर मौसम में उड़ान भरने के साथ-साथ रात में भी संचालन करने में सक्षम है। इस हेलीकॉप्टर की खासियत इसकी अल्ट्रा-क्वाइट यानी बेहद कम शोर वाली तकनीक है। इसमें अत्याधुनिक जेट इंजन, पूरी तरह वॉयस कंट्रोल्ड कॉकपिट, एडवांस एवियोनिक्स सिस्टम और बेहतर सुरक्षा के लिए बाई-प्लेन स्टेबलाइजर दिया गया है।  20 हजार फीट की ऊंचाई और 890 किमी की रेंज H160 हेलीकॉप्टर की प्रमुख खूबियां में यह है कि यह 20 हजार फीट की अधिकमत ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसकी रेंज 890 किमी हैं। इसके एक साथ आठ यात्री बैठ सकते है। हेलीकॉप्टर का इंटीरियर लग्जरी और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  2002 में खरीदा था पुराना विमान  सुपर किंग बी-200- यह विमान राज्य शासन ने वर्ष 2002 में रेथ्यॉन एयरक्राफ्ट कंपनी से 23 करोड़( 47,56,804 अमेरिकन डॉलर) में खरीदा था। यह सात सीटर है। ये 3000 हजार घंटे उड़ान कर चुका है। 2021 के दौरान ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। न तो उसकी मरम्मत कराई गई और न ही अब तक नया विमान खरीदा जा सका है। स्थिति यह है कि सरकार के पास फिलहाल संचालन योग्य कोई फिक्स्ड-विंग विमान नहीं है और हेलिकॉप्टरों की संख्या भी जरूरत के मुकाबले कम है। इसी कारण सरकारी यात्राओं के लिए निजी एविएशन कंपनियों पर निर्भरता लगातार बढ़ी है, जिससे खर्च में भी इजाफा हुआ है। पुराने यूरोकॉप्टर की जगह लेगा नया चॉपर शासन ने ईसी-155, बी-1 हेलीकॉप्टर वर्ष 2011 में फ्रांस की यूरोकॉप्टर कंपनी से खरीदा था। यह उड़ान भर रहा है। इसे 10.5 मिलियन यूरो में खरीदा गया था। दो इंजन है। छह सीटर है। इसका मेंटेनेंस खर्च बढ़ रहा है। पुराने हेलीकॉप्टर की देखरेख पर बढ़ रहे खर्च के कारण सरकार ने अधिक आधुनिक और किफायती विकल्प चुनने का निर्णय लिया। राज्य सरकार के वरिष्ठ पायलट कैप्टन इस हेलीकॉप्टर के संचालन की दो माह की विशेष ट्रेनिंग के लिए फ्रांस जाएंगे।   2003 और 1998 में खरीदे थे दो हेलीकॉप्टर  सरकार ने इससे पहले 2003 में हेलिकॉप्टर बैल-407 अमेरिका से 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह चार सीटर था। इसके अलावा वर्ष 1998 में अमेरिका से ही 21 करोड़ रुपए हेलिकॉप्टर बैल-430, टेक्सट्रान खरीदा था। यह दो इंजिन का छह सीटर हेलीकॉप्टर था। इनको बहुत पुराने होने के विमानन विभाग ने बेड़े से पहले ही बाहर कर दिया।  प्रदेश में किराए पर भारी भरकम राशि खर्च  विधानसभा में पेश जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार का हवाई यात्रा खर्च लगातार बढ़ रहा है। हाल के कुछ वर्षों में किराये के विमान और हेलिकॉप्टरों पर खर्च औसतन 20 से 21 लाख रुपए प्रतिदिन तक पहुंच गया है। यह जानकारी विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में विधानसभा में दी गई। आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2021 से नवंबर 2025 के बीच सरकार ने निजी विमान और हेलिकॉप्टर किराये पर लेने के लिए करीब 290 करोड़ रुपए खर्च किए। इनमें सिर्फ 2025 के पहले 11 महीनों में ही 90.7 करोड़ रुपए खर्च हुए, जो अब तक का सबसे अधिक वार्षिक खर्च है। सरकार ने बताया कि जनवरी 2024 से नवंबर 2025 के बीच लगभग दो वर्षों में 143 करोड़ रुपए खर्च हुए, जो औसतन 6.2 करोड़ रुपए प्रति माह है। वहीं 2021 से 2023 के बीच तीन वर्षों में खर्च 147 करोड़ रुपए रहा। विधानसभा दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2023 में विमान और हेलिकॉप्टर किराये की दरों में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई। सरकार ने इसके पीछे कोविड के बाद बढ़ी मांग, ईंधन लागत और मेंटेनेंस खर्च बढ़ने को वजह बताया है। प्रदेश के 31 जिलों में विमानतल और हवाई पटि्टयां उपलब्ध  प्रदेश में विमानन विभाग एवं विमानन संचालनायल को गठन 1 जून 1982 को किया गया। इस विभाग का काम अतिविशिष्ट व्यक्तियों के लिए शासकीय विमान/हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराना, शासन के बेड़े के विमान/हेलीकॉप्टरों का संधारण तथा परिचालन, प्रदेश में वायु सेवाओं का विस्तार के लिए स्वयं के संसाधनों से हवाई पट्टियों का विकास एवं क्षेत्रीय संपर्कता नीति के अंतर्गत राज्य के अंदर और बाहर वायु सेवा का विस्तार करना है। बता दें मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से 31 जिलों में विमानतल और हवाई पटि्टयां उपलब्ध हैं।   

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन

भोपाल.  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को 4-लेन सीसी सड़क का भूमि-पूजन किया। यह सड़क गोविंदपुरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अवधपुरी क्षेत्र में बनने जा रही है। राज्यमंत्री गौर ने बताया कि एसबीआई ब्रांच से क्रिस्टल आइडल सिटी गेट तक 3 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र का आवागमन अधिक सुलभ और सुगम बनेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में सेंटर ब्रिज और स्ट्रीट लाइट का निर्माण भी शामिल है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक सुचारु हो सकेगी। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क से अवधपुरी और उससे लगे इलाकों के लोगों को आवागमन में भी काफी राहत मिलेगी। इस सड़क की मांग पूरी करने के लिए स्थानीय रहवासियों ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर का आभार भी जताया। कार्यक्रम में सुरेंद्र धोटे, संजय शिवनानी, वी. शक्तिराव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।  

सीहोर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्रीय मंत्री ने जल्द मंजूरी का दिया भरोसा

सीहोर  मध्यप्रदेश के सीहोरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिले को जल्द बड़ी सौगात मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के सीहोर में इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव होगा। भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। साथ ही इस अहम मांग को उनके सामने रखा गया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने मंजूरी का आश्वासन दिया है। भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा नई दिल्ली में पहुंचे। इस दौरान सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर जबलपुर ओवरनाइट एक्स्प्रेस ट्रेन को सीहोर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग को रखा। केंद्रीय रेल मंत्री ने जल्द ही इस ठहराव को मंजूरी का आश्वासन दिया है। दरअसल, यहां स्थित कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालु यात्रियों का आवागमन होता रहता है। इसके अलावा जिले में शैक्षणिक, व्यापारिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बढ़ने के कारण ट्रेनों के ठहराव की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में सीहोर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22191/22192 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव की आवश्यकता है। सीहोरवासियो की इस बहुप्रतीक्षित मांग को सांसद ने प्रमुखता से उठाया है। जिसके बाद अब जल्द ही यह मांग पूरी होने वाली है।

भोपाल में अत्यंत हर्ष और उल्लास से निकली चित्रगुप्त जी की भव्य शोभा यात्रा

भोपाल  आज वैशाख शुक्ल गंगा सप्तमी के दिन सम्पूर्ण जगत का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रांश समाजv के आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं सर्व कायस्थ संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया.  आज प्रातः सामाजिक बंधु सपरिवार घर से पूजा अर्चना के बढ़ नेवरी, होशंगाबाद रोड, 1100 क्वार्टर्स, कोटरा, भेल, भवानी धाम, कमाली मंदिर, प्रोफेसर कॉलोनी के पश्चात जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त जी के मंदिर पहुंचे, यहाँ सभी ने सामूहिक हवन, कलम दवात का पूजन के बाद चित्रगुप्त जी जी सामूहिक आरती कि, जिसमें मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सेवानिवृत मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री अरुण श्रीवास्तव, कांग्रेस के महासचिव श्री संजीव सक्सेना, पार्षद वीनू मोनू सक्सेना एवं प्रवीण सक्सेना ने शोभा यात्रा को भव्य स्टेज से ध्वज दिखाकर रवाना किया, जिसमें घोड़े बग्गी बैंड बाजों के साथ सभी लोगों के साथ भजन कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर आकर्षक आतिशबाजी का आनंद उठाया एवं चित्रांश समाज के महापुरुषों एवं पर्यावरण पर आधारित सडक के दोनों और लगी प्रदर्शनी को निहारा तथा उज्जैन के डमरू दल एवं बैंडबाजों के साथ पैदल चलकर झूमते नाचते हुए शोभा यात्रा कि शोभा बढ़ाई, जिसमें भोपाल के सभी 22 कायस्थ संगठनों के पदाधिकारी सर्वश्री अजय श्रीवास्तव नीलू सुनील श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव (संयोजक) पंकज कुलश्रेष्ठ बृजेश श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव अभय प्रधान (प्रवक्ता) उदय श्रीवास्तव के के सक्सेना आशीष श्रीवास्तव वेद आशीष श्रीवास्तव शैलेन्द्र निगम चंद्रेश सक्सेना सुम्मी विश्वनाथ भटनागर जी एम जोहरी ajay माथुर सहर्ष श्रीवास्तव अजय निगम सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट बृजेश श्रीवास्तव डी के श्रीवास्तव एम के भटनागर महेंद्र श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव राजेंद्र श्रीवास्तव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव मीना अरुण श्रीवास्तव ममता श्रीवास्तव वंदना प्रधान नीना सक्सेना सुधीर सिन्हा उषा सुधीर खरे शैलेश श्रीवास्तव साक्षी सक्सेना सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट सौरभ कुलश्रेष्ठ आलोक श्रीवास्तव रूपाली श्रीवास्तव विवाह श्रीवास्तव राजेश नारायण श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव रविंद्र श्रीवास्तव पंकज सक्सेना राजीव सक्सेना चित्रांश दीप रूपाली खरे राशि सक्सेना सारिका सक्सेना प्रतिभा कुलश्रेष्ठ अंकुर श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव सहित भोपाल के बड़ी संख्या में चित्रांश बन्धुओं ने अपार हर्ष के साथ शोभा यात्रा का आनंद उठाया. आज प्रकटोत्सव पर्व पर राजधानी में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा. “चित्रगुप्त भगवान का प्रकटोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और एकजुट करने का सशक्त अवसर है।”  इस बार शोभायात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष लाइटिंग, साउंड और सांस्कृतिक व्यवस्थाएं की गईं थीं. यात्रा में भजन कीर्तन गेट हुए टोलियाँ चलेंगी, रास्ते में जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ. कार्यक्रम में भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां भजन-कीर्तन, गीत-संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण था और अंत में रवि खरे एंड पार्टी ने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं का मंदिर मोह लिया, इसके पश्चात सभी ने विशाल भंडारे में सामूहिक भोज प्रसाद के रूप में ग्रहण किया.  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहाँ कि “भगवान चित्रगुप्त समाज के आराध्य देव हैं, लेकिन इसके साथ इसलिए सृष्टि पर निवास करने वाले सभी समाज के प्राणियों के कर्मों व पाप पुण्य का भी लेखा जोखा रखते हैं और सभी को बुद्धि व विवेक भी प्रदान करते हैं , इसलिए इनकी महिमा अपार और अपरम्पार है व इनकी पूजा-अर्चना भी सभी लोग पूरे मनोयोग से करते हैं.  

बिना नंबर की बोलेरो में 19 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, सनेह उर्फ शनि सिंह गिरफ्तार—एक आरोपी फरार

बिना नंबर की बोलेरो में 19 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, सनेह उर्फ शनि सिंह गिरफ्तार—एक आरोपी फरार राजेन्द्रग्राम  थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की बोलेरो वाहन से 19 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी सनेह उर्फ शनि सिंह (पिता सत्यलाल सिंह, निवासी चूंदरोड, थाना कोटर, जिला सतना) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में दो व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब लेकर अमरकंटक की ओर बिक्री के उद्देश्य से जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और ग्राम डाकिया टोला मेन रोड पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। कुछ ही देर बाद राजेन्द्रग्राम की ओर से एक संदिग्ध बिना नंबर की बोलेरो वाहन आती हुई दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर चालक ने गति बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और घुसरवार के पास उसे रोक लिया। इस दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनेह उर्फ शनि सिंह बताया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे रखे 19 कार्टून बरामद किए गए, जिनमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। जप्त शराब का विवरण इस प्रकार है— 08 पेटी स्टाक कंपनी की बियर (650 एमएल) कुल 96 नग, मात्रा 62.400 लीटर 01 पेटी मैजिक मोमेंट अंग्रेजी शराब (180 एमएल) कुल 48 नग, मात्रा 8.640 लीटर 02 पेटी किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर (केन 500 एमएल) कुल 48 नग, मात्रा 24 लीटर 02 पेटी गोवा व्हिस्की (180 एमएल) कुल 100 नग, मात्रा 18 लीटर 02 पेटी रॉयल स्टेज व्हिस्की (180 एमएल) कुल 96 नग, मात्रा 17.280 लीटर 04 पेटी मैकडॉवेल नंबर-1 व्हिस्की (180 एमएल) कुल 192 नग, मात्रा 34.560 लीटर इस प्रकार कुल 164.880 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 89,868 रुपये है, जब्त की गई। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो वाहन को भी जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी सनेह उर्फ शनि सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 105/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक पी.सी. कोल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सउनि अवधलाल अहिरवार, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं आरक्षक धीरज तिल्गाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है तथा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।