samacharsecretary.com

घर-घर पूछे जाएंगे विशेष सवाल, शादीशुदा सदस्यों की संख्या और मुखिया की जाति शामिल

आरा. भोजपुर जिले में होने वाली जनगणना 2027 कि तैयारी तेजी से पूरी की जा रही है। इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग कई प्रकार के निर्देश जारी किया है। 17 अप्रैल से स्वगणना शुरू होगी। इसमें क्या-क्या सवाल रहेंगे और इसके बाद होने वाले मकान सूचीकरण में क्या-क्या जानकारी लेनी है, इसकी गाइडलाइन जारी की गई है। इस बार जनगणना के दौरान परिवार की बागडोर स्त्री या पुरुष के हाथों में है, इसकी पड़ताल की जाएगी। परिवार के भोजन में मुख्य अनाज क्या है, यह भी जनगणना में दर्ज किया जाएगा। मकान सूचीकरण से पहले स्वगणना होनी है। स्वगणना 17 अप्रैल से एक मई तक होनी है। मकान सूचीकरण का काम दो मई से 31 मई तक चलेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्देश दिया है कि घर के फर्श, छत की सामग्री, घर का उपयोग, इन सबका ब्योरा स्वगणना के दौरान लिया जाएगा। इसके अलावा घर में कितने लोग रहते हैं, एक घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। परिवार के मुखिया स्त्री हैं या पुरुष, इसे भी रिकॉर्ड किया जाएगा। परिवार के मुखिया की जाति को भी दर्ज करना है। वहीं, बुनियादी जरूरतों से जुड़ी 10 बिन्दुओं का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसमें पेयजल का स्रोत, पेयजल की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, किस प्रकार का शौचालय है, गंदे पानी के निकासी की क्या व्यवस्था है, स्नानगृह की उपलब्धता क्या है, रसोई घर की उपलब्धता (एलपीजी है या पीएनजी), खाना पकाने का मुख्य साधन क्या है और परिवार के खाने का मुख्य अनाज क्या है, इन सबकी पड़ताल की जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वगणना स्वगणना में लोगों को खुद ही जनगणना फॉर्म को ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से भरना है। इसमें डिजिटल पोर्टल पर अपनी और परिवार की जानकारी जैसे नाम, उम्र, लिंग, शिक्षा और निवास स्थान दर्ज करना है। खुद जानकारी भरने में गलती कम होगी। मकान सूचीकरण के दौरान स्वगणना की सत्यता की जांच भी फील्ड अधिकारी करेंगे। फील्ड प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग 13 अप्रैल से शुरू होनी है। आठ घरेलू उपकरणों की भी जुटाई जाएगी जानकारी जनगणना के दौरान आठ घरेलू उपकरणों में से किसके पास क्या है, यह भी पता किया जाएगा। इसमें रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटाप-कंप्यूटर, टेलीफोन-मोबाइल-स्मार्ट फोन, साइकिल-स्कूटर-मोटरसाइकिल-मोपेड में क्या है, कार-जीप-वैन में क्या है, इसकी जानकारी भी जुई जाएगी। मोबाइल नंबर भी इसमें दर्ज किया जाएगा। स्वगणना 17 अप्रैल से शुरू होगी – जिले में तेरह अप्रैल से सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए नया शिड्यूल्ड डीएम के द्वारा जारी किया गया है। स्वगणना इस महीने की 17 अप्रैल से शुरू होगी। सभी तैयारी डीएम के मार्गदर्शन में चल रहा है। – मदन नारायण सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी

पलामू के 148 छात्रों का चयन, नवाचार के क्षेत्र में जिले ने फिर रचा नया इतिहास

 पलामू झारखंड के पलामू जिले ने एक बार फिर शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025-26 में झारखंड में लगातार छठवीं बार पहला स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि ने न सिर्फ जिले का गौरव बढ़ाया है, बल्कि राज्य स्तर पर भी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जिले के छात्रों की इस सफलता ने शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल बना दिया है. 148 प्रतिभागियों का चयन, राज्य में सबसे अधिक भागीदारी इस सत्र में पलामू जिले से कुल 148 प्रतिभागियों का चयन किया गया है. पूरे झारखंड से चयनित 1160 प्रतिभागियों में से 12.76 प्रतिशत छात्र-छात्राएं केवल पलामू जिले से हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि जिले के छात्र विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव प्रकाश ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दिया है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के निरंतर प्रयासों का नतीजा है. साथ ही उन्होंने सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व की भी सराहना की, जिनकी भूमिका इस सफलता में अहम रही है. मध्य विद्यालय से ही दिख रहा बेहतर प्रदर्शन जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पलामू के छात्र केवल उच्च विद्यालय स्तर पर ही नहीं, बल्कि मध्य विद्यालय स्तर से ही बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. यह दर्शाता है कि जिले में प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों को विज्ञान और नवाचार के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास और क्षमता दोनों बढ़ रहे हैं. इंस्पायर मानक योजना क्या है? सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत संचालित होती है. इसे नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा लागू किया जाता है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर तकनीकी नवाचार और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत छात्र-छात्राएं अपने विचारों और प्रोजेक्ट्स को विद्यालय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक प्रस्तुत करते हैं. चयनित छात्रों को मिलती है आर्थिक सहायता इस योजना के अंतर्गत वर्ग 6 से 12 तक के चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर प्रोटोटाइप निर्माण के लिए 10,000 रुपये की राशि दी जाती है. इसके अलावा आगे की तैयारी के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाती है. इसका उद्देश्य छात्रों को अपने नवाचार को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मौका इंस्पायर अवार्ड के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है. अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागियों को जापान तक जाने का मौका भी मिलता है, जहां वे अपने नवाचार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर सकते हैं. यह छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होता है. नवाचार के क्षेत्र में पलामू बना रोल मॉडल लगातार छठवीं बार प्रथम स्थान हासिल कर पलामू जिले ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी बड़े स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं. यह उपलब्धि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है और झारखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिला रही है.

शादी डॉट कॉम पर हिंदू पहचान बनाकर पुलवामा का वेटर 10 युवतियों को ठगता रहा

हिसार/कैथल. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले 26 साल के मेहराजुद्दीन आजम ने शादी डॉट कॉम पर फर्जी आईडी बनाकर करीब दस युवतियों के साथ फ्रॉड किया। निशांत सहारण के नाम से फर्जी आईडी पर खुद को सेना में मेजर बताया। इस बात का राजफाश उस समय हुआ जब कैथल पुलिस ने तितरम मोड़ पर वाहनों की जांच के दौरान एक कैब को रुकवाया। कैब में बैठे युवक ने खुद को सेना में मेजर बताया। शक होने पर पुलिस ने आई कार्ड मांगा तो नहीं दिखा पाया। आरोपित ने चंडीगढ़ से आर्मी की वर्दी खरीदी थी। जांच में सामने आया कि आरोपित का असली नाम मेहराजुद्दीन आजम है और वह हिसार में एक युवती और उसके परिवार से मिलने जा रहा था। पता चलने पर युवती के परिवार ने आजाद नगर थाना में शिकायत दी। पुलिस जांच के लिए आरोपित आजम को हिसार लेकर आई। यहां अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। युवक के पकड़े जाने के बाद आर्मी इंटेलीजेंस की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। दो दिन के रिमांड पर आरोपित हिसार के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपित से पूछताछ जारी है। आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर भी करता था ठगी तीन दिन पहले कैथल पुलिस ने इंचार्ज रवि सैनी के नेतृत्व में तितरम चौक पर नाका लगाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ओला कैब गाड़ी को रोका। इसमें सवार युवक ने अपनी पहचान सेना में मेजर के तौर पर बताई और नाम भी निशांत सहारण बताया। उसके बैग से सेना की वर्दी भी मिली। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने असली नाम आजम बताया। युवक हिसार में एक हिंदू लड़की से मिलने जा रहा था। उससे उसकी शादी की बात चल रही थी। युवती के स्वजन अपनी बेटी से युवक से शादी करवाने की तैयारी भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह युवती से लाखों रुपये भी ले चुका था। आरोपित आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर भी लोगों से ठगी करता था। कैथल पुलिस ने आरोपित को हिसार पुलिस को सौंप दिया था। 120 एकड़ का बताता था जमींदार पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के आवनपुर गांव का रहने वाला है। उसने शादी डॉट कॉम पर निशांत सहारण के नाम से आईडी बनाई। सेना की वर्दी पहनकर अपनी फोटो अपलोड की। इसके अलावा खुद को 120 एकड़ का जमींदार बताता था। शादी डॉट कॉम के जरिए उसने हिसार की रहने वाली एक युवती से बातचीत की। कई दिनों तक बात होने के बाद शादी की बातचीत चली। उसी सिलसिले में वह मोहाली से कैब में सवार होकर हिसार आ रहा था। युवती से ले चुका 30 हजार रुपये आजाद नगर थाना में कार्यरत एसआई सुनील कुमार बूरा ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपित आजम 2021 में कश्मीर से मोहाली के खरड़ एरिया में आया था। दो साल तक उसने यहां पर वेटर का काम किया। फिर वापस अपने गांव लौट गया। 2025 में फिर से खरड़ आया। इस बार उसे काम नहीं मिला तो उसने शादी डॉट कॉम पर फर्जी आईडी बनाकर खुद को सेना का अधिकारी बताया। इसी दौरान उसकी हिसार की रहने वाली एक युवती से बातचीत हुई। उसने युवती से 30 हजार रुपये भी लिए थे। इस संबंध में युवती के परिवार की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। युवक को हिसार पुलिस के सुपुर्द किया तितरम मोड़ नाका पर चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा था जो स्वयं को सेना में मेजर बता रहा था। युवक ने अपनी झूठी पहचान बताई थी। युवक को हिसार पुलिस को सौंप दिया गया था। आगामी कार्रवाई हिसार पुलिस की तरफ से की जा रही है। – मनप्रीत सिंह सूदन, एसपी कैथल

सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर कांकेर और मनेन्द्रगढ़ में परिवारों को मिलेगा वित्तीय संबल

उत्तर बस्तर कांकेर. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर श्री जी.डी. वाहिले द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन के लिए 25 हजार रूपए और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम भैंसमुण्डी, चौकी कच्चे निवासी धर्मेन्द्र कोला की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सोहन्तिन के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम कराठी निवासी शत्रुघन जैन और पखांजूर तहसील के ग्राम डोण्डे निवासी राजू मण्डल को 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। एमसीबी :सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी). भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृत हुए व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। जारी आदेश के अनुसार, ग्राम जनकपुर निवासी स्वर्गीय जोहनदास के विधिक वारिस एन्थोनीदास (पिता घासीदास) को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार स्वर्गीय बब्बू यादव (पिता भगवानदीन यादव) की पत्नी फुलमतिया यादव को 25 हजार रुपये तथा स्वर्गीय राहुल (निवासी ग्राम जनकपुर) के पिता संजू को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त सहायता राशि सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को वित्तीय संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी जा रही है। यह व्यय मांग संख्या-02, लेखा शीर्ष 2235 – सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण (800) के अंतर्गत “सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवार एवं घायलों को वित्तीय सहायता” मद से, चालू वित्तीय वर्ष 2025-2026 में वहन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन

 भोपाल आज भाजपा का 47वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया। भोपाल के प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेशभर में बूथ स्तर पर मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालयों तथा कार्यकर्ताओं के निवास पर पार्टी का झंडा फहराया गया, कार्यालयों की सजावट कर मिठाई बांटी जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश कार्यालय में सुबह ध्वजारोहण किया। इसके बाद 14 जिलों में पार्टी के जिला कार्यालयों का भूमिपूजन एवं तीन जिलों में कार्यारंभ समारोह किया।कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज भाजपा मजबूत संगठन बनकर उभरा है। हम 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साथ लेकर चलेंगे। अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे यही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा अगले स्थापना दिवस 2027 को प्रदेश सभी 62 जिला कार्यालय का शिलान्यास होगा। वीडियो कांफ्रेंस रूम, पुस्तकालय कार्यालय होगा। अगले एक साल में सभी कार्यालय अत्याधुनिक होंगे। सुविधा सम्पन्न रहेंगे। सभी कार्यालय सोलर बिजली से रोशन होंगे। मोर्चा प्रभारी जिला जिला प्रभारी जिलों में नीचे तक जाए इसका रोडमेप बना रहे हैं। हमारा दल कार्यकर्ता सम्पन्न हो, अगले चुनाव तक हम नीचे तक मजबूत हो इस दिशा में काम करेंगे। खंडेलवाल ने कहा कार्यकर्ता सद्भाव से रहे। ऐसा आचरण करे कि हमारा सम्मान रहे हमारी विचार धारा का सम्मान रहे। हमारे आग्रह पर भाजपा के स्थापना दिवस के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केरल दौरा निरस्त किया उनका आभार और अभिनंदन है। इस दौरान भाजपा के दिवंगत नेताओं के परिवारों का सम्मान किया गया। सीएम ने मंच से नीचे उतरकर विजेश लुणावत, गौरीशंकर जी, बसंत गुप्ता सहित अन्य दिवंगत नेताओं के परिवारों को सम्मानित किया। सीएम बोले- हमने भाजपा को देखा, जिसकी विचारधार अमर हो गई सीएम ने कहा- कौन सा फीनिक्स पक्षी है जो राख बनकर फिर जीवित हो जाता है, हमने वह पक्षी नहीं देखा, लेकिन हमने भाजपा को देखा है, जिसकी विचारधारा अटल और अमर हो गई है। हमारे नेताओं का चरित्र और दर्शन अद्भुत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व से भाजपा के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का दौर लंबे समय तक चला, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपने वादों को पूरा किया और 24 दलों के साथ सफलतापूर्वक शासन चलाया। प्रदेश अध्यक्ष बोले- 62 जिलों में बीजेपी कार्यालय हो, हमारा लक्ष्य बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सहभागिता पर आधारित है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य नेताओं ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने मूल विचारों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 17 जिलों में कार्यालय निर्माण की शुरुआत कर रही है। लक्ष्य है कि अगले स्थापना दिवस से पहले प्रदेश के सभी 62 जिलों में भाजपा के अपने कार्यालय हों। खंडेलवाल ने बताया कि प्रत्येक कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और पुस्तकालय की व्यवस्था होगी। यहां संगठन और पार्टी विचारधारा से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में दिवगंत नेताओं के परिजनों का हुआ सम्मान भोपाल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम-प्रदेशाध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल समेत में भाजपा के पदाधिकारी, स्थानीय मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिजनों का सम्मान किया। पूर्व विधायक स्वर्गीय रमेश शर्मा के परिजनों का सम्मान करने के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं मंच से नीचे उतरकर उनके पास पहुंचे। इसके बाद सीएम, प्रदेशाध्यक्ष का संबोधन हुआ फिर बीजेपी कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया। एमपी के 17 जिलों में भाजपा के जिला कार्यालयों के लिए जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी थी। अब यहां जिला कार्यालयों का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हुआ है। सभी बूथों पर बांटी जा रही मिठाई कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। भाजपा के स्थापना दिवस पर पांच, छह एवं सात अप्रैल को प्रदेश कार्यालय सहित सभी मंडल, जिला कार्यालयों पर पुष्पमाला सजावट, दीपमालिका और रंगोली और विद्युत साज-सज्जा की गई। सभी बूथों पर पार्टी का झंडा फहराकर मिठाई बांटी जा रही है। सात से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान भाजपा सात से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, सभी पार्षद और पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभियान में भाग लेंगे। बता दें कि इन कार्यक्रमों में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क और उनका सम्मान, केंद्र सरकार एवं एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

भारत पेट्रोलियम द्वारा भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरण को सुदृढ़ बनाने सरबाही गांव में दी गई थी

लेकिन एजेंसी संचालक की दबंगई व मनमानी से आमजनता प्रभावित हो रही हैं ब्योहारी ब्योहारी तहसील के ग्राम पंचायत सरबाही खुर्द में ग्रामीण क्षेत्रों के वितरण हेतु राकेश बैस सरबाही को गैस एजेंसी थी गई। लेकिन एजेंसी संचालक द्वारा संचालन स्थल के बजाय गैस एजेंसी ग्राम पंचायत पसगडी में और दूसरी शाखा एजेंसी ब्योहारी के बार्ड क्र-02 शुक्ला पेट्रोल पंप के पीछे अवैध रूप से संचालित की जा रही है। ब्योहारी-भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक सरबाही राकेश बैस द्वारा मनमानी रेट पर गैस बेंची जा रही है। गैस लेने एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता ने बताया कि राकेश बैस भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक सरबाही खुर्द 181161,के संचालक द्वारा कनेक्शनधारी घरेलू उपभोक्ताओं को गैस देने की बजाय गैस को महंगे दामों पर ब्योहारी में ब्लैककर बेंचा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो नगरीय क्षेत्र में व्यवसायिक उपयोग करने बालों को भारत गैस एजेंसी संचालक राकेश बैस और उसके सहयोगियों द्वारा बिना बुकिंग के दुकानदारों को मनमानी दामों में ब्लैक में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं वितरण केन्द्र के दर्ज उपभोक्ता ओं को ई-केवाईसी के नाम पर परेशान कर एक सौ नब्बे रुपए जमा करा जबरन एक गैस पाइप  दी जा रही है। लोगों का आरोप है कि भारत गैस एजेंसी के संचालक द्वारा अपने उपभोक्ताओं को युद्ध का हवाला देते हुए गैस की कमी बता लोगों को ब्लैक में दो हजार रुपए में भरा सिलेंडर दिया जा रहा है। भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक राकेश बैस द्वारा सरवाही खुर्द की एजेंसी पसगडी सीधी रोड़ में संचालित की जाती है जिसकी एक शाखा एजेंसी ब्योहारी के रीवा रोड़ में शुक्ला पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित है जहां सैकड़ों की संख्या में भरे गैस सिलेंडर रखें है। जिसे गैस एजेंसी संचालक राकेश बैस द्वारा काला बाजारी कर ऊंचे दामों में ब्लैक में सिलेंडर बेचें जा रहे हैं। जरुरत मंद उपभोक्ता मोबाइल फोन से बुकिंग कर अपने गैस का लम्बे समय तक इंतजार करते हैं फिर थक हार कर अंत में एजेंसी संचालक के कथित दलालों को गैस का डबल रेट देकर ब्लैक में सिलेंडर खरीदते हैं। भारत गैस एजेंसी के संचालक राकेश बैस की दबंगई व मनमानी से पूरे क्षेत्र के गैस उपभोक्ता परेशान हैं। और यहां का जिम्मेदार प्रशासनिक अमला सबकुछ जानकर भी अंजान बना हुआ है। जिससे आमजन मानस भारत गैस की उपलब्धता के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।और वहीं शहरीय क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी दुकान में भारत गैस का घरेलू लाल सिलेंडर गाहे-बगाहे आपको देखने को मिल जाएगा।

हरियाणा में मौसम का अलर्ट: तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, गुरुग्राम रहेगा सबसे गर्म

गुरुग्राम हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार के मुकाबले रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। गुरुग्राम का सबसे ज्यादा तापमान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी (गुरुग्राम) में दर्ज किया गया, जबकि भिवानी में 32.9 और हिसार में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखा गया। आज चलेंगी तेज हवाएं मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 7-8 अप्रैल को होगी हल्की बारिश सात अप्रैल को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 5 और 6 अप्रैल को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

CM सैनी ने गुरुग्राम में अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण किया, ग्रीवेंस मीटिंग में की फरियादियों से मुलाकात

गुरुग्राम  गुरुग्राम में भाजपा के जिला कार्यालय गुरुकमल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी। मीटिंग में कुल 15 शिकायतें रखी गई थी। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, डीसी अजय कुमार समेत तमाम जिला के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। ग्रीवेंस मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुकमल जिला कार्यालय पहुंचे और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यकर्ताओं में होगा नई ऊर्जा का संचार विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम भाजपा की स्थापना की याद में विशेष महत्व रखता है। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा, उनकी दूरदर्शी सोच, कविता प्रियता और सुशासन के प्रतीक के रूप में उनकी छवि युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी। एजेंडे को आगे बढ़ा रही भाजपा विधायक ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अनावरण समारोह में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और मौजिज लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन न केवल पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद दिलाएगा, बल्कि हरियाणा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को भी मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है।

मॉडल स्कूलों के छात्रों को नई ड्रेस, शिक्षकों के लिए जारी होंगे पहचान पत्र

भागलपुर. राज्य भर के मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अब अलग ड्रेस लागू की जाएगी। जिले के 16 मॉडल स्कूलों समेत पूरे बिहार के 534 मॉडल विद्यालयों के लिए यह ड्रेस बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा डिजाइन की जाएगी। इस संबंध में दो अप्रैल को हुई बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य परियोजना निदेशक को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए अलग पहचान पत्र बनाया जाएगा, जिससे विशिष्ट पहचान सुनिश्चित हो सके। यह सुझाव अररिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा दिया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को सौंपी गई है। मॉडल स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा 10 अप्रैल को पुनः प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का भी आदेश दिया गया है। इसके अलावा जिन विद्यालयों में कम लागत में मरम्मत या आधारभूत संरचना सुधार की आवश्यकता है, वहां बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर मिली जानकारी के मुताबिक जिले के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में इस तरह के कार्य की जरूरत बताई गई है। वहीं, शौचालय निर्माण को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि कक्षाओं के सामने निर्माण न कर एकांत स्थान, विशेषकर बालिका शौचालय सुरक्षित जगह पर बनाया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक को सौंपने और उसकी सत्यता की पुष्टि करने का निर्देश दिया गया है। मॉडल स्कूलों के संचालन के लिए प्रबंधन इकाई गठित जिले के 16 सहित राज्य के 534 मॉडल स्कूलों के सुचारू संचालन के लिए विभागीय स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया गया है। यह इकाई प्रत्येक बुधवार को बैठक कर सभी विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा करेगी। समीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर उसके समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को सूचित किया जाएगा, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पंजाबी म्यूजिक के 90 के दशक के स्टार का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

चंडीगढ़. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक बार फिर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। 90 के दशक के मशहूर पंजाबी गायक दीपा दोसांझ का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से देश-विदेश में बसे उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गायक सुखशिंदर शिंदा ने किया दुख व्यक्त मशहूर पंजाबी गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता सुखशिंदर शिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर गायत दीपा दोसांझ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ''आज पंजाबी संगीत जगत ने एक सच्चा रत्न खो दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले 'दीपा दोसांझ' लीजेंड… बहुत दुख लगा दीपा दोसांझ भाजी बारे सुन के।'' सुपरहिट गीत “ढोला वे ढोला” से बने रातों रात स्टार दीपा दोसांझ ने अपनी अलग पहचान वाली आवाज और खास गायकी शैली से ब्रिटिश एशियन संगीत में भी नया मुकाम हासिल किया था। उनका सुपरहिट गीत “ढोला वे ढोला” आज भी हर पंजाबी शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शान माना जाता है। इसी गीत ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। उन्होंने अपने दौर के कई बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया। संगीत जगत में शोक की लहर दीपा दोसांझ के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसने विदेशों में भी पंजाबी भाषा और संस्कृति का नाम रोशन किया। कई नामी हस्तियों और संगीतकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।