samacharsecretary.com

इंदौर में मेट्रो सेवा 25 जनवरी तक बंद, मार्च में रेडिसन चौराहे तक होगी नई शुरुआत

इंदौर इंदौर और भोपाल मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह जिम्मेदारी तुर्की की कंपनी असीस गार्ड को दी गई थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और पाकिस्तान द्वारा तुर्की ड्रोन के इस्तेमाल के बाद इस ठेके को निरस्त कर दिया गया था। दिल्ली मेट्रो को सौंपी गई जिम्मेदारी अब इंदौर और भोपाल मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन का जिम्मा Delhi Metro Rail Corporation को सौंपा गया है। फिलहाल यात्री संचालन के दौरान टिकट स्थानीय स्तर पर मैनुअल और कंप्यूटर आधारित प्रणाली से जारी किए जा रहे थे। 11 दिन के लिए यात्री संचालन बंद रहेगा एलिवेटेड कॉरिडोर पर शेष तकनीकी कार्य और टेस्टिंग को पूरा करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 15 जनवरी से 25 जनवरी तक गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर के बीच 6 किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का यात्री संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वर्तमान में इसी हिस्से में सीमित यात्री संचालन हो रहा था। 17 किलोमीटर के कॉरिडोर की तैयारी तेज अधिकारियों के अनुसार पूरे 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर को फरवरी-मार्च तक व्यावसायिक संचालन के लिए तैयार किया जाना है। इस दौरान गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक के 16 स्टेशनों पर सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद परीक्षण और कमिशनिंग की प्रक्रिया होगी। अंडरग्राउंड रूट पर अब भी फैसला बाकी Madhya Pradesh Metro Rail Corporation अभी तक इंदौर के अंडरग्राउंड रूट को लेकर अंतिम निर्णय नहीं ले सकी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार खजराना चौराहे से मेट्रो को अंडरग्राउंड किया जाना है, लेकिन इसके लिए कैबिनेट मंजूरी, सर्वे और पहले से स्वीकृत एलिवेटेड टेंडरों को निरस्त करने जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। एलिवेटेड कॉरिडोर पर फोकस अंडरग्राउंड रूट पर निर्णय लंबित रहने के बीच एयरपोर्ट, रीगल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर स्टेशनों के लिए खुदाई का काम जारी है। वहीं 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर को जल्द से जल्द व्यावसायिक संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। 

नेशनल हाईवे पर हादसे में फॉर्च्यूनर सवार पांच लोगों की मौत

बठिंडा. बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर आज सुबह दिल दहला देने वाली हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण घटे दर्दनाक हादसे में महिला सहित कुल 5 लोगों की मौत हो जाने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि गांव गुरथड़ी के पास गुजरात नंबर की फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे की मुख्य वजह घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी थी। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किए। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

चाइनीज मांझे के खिलाफ हाई कोर्ट की कड़ी कार्रवाई, पतंगबाजी पर हो सकती है प्रतिबंध

इंदौर  चाइनीज मांझे को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई हुई। प्रतिबंधित नायलॉन थ्रेड (चाइनीज मांझा) शुक्रवार को अदालत में वकीलों ने पेश कर दिया। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की कोर्ट ने मांझा हाथ में लिया। पेंसिल पर इस्तेमाल किया तो पेंसिल कट गई। जजेस ने कहा कि पेंसिल कितनी मजबूत होती है, वो इस मांझे से कट गई। इस पर रोक जरूरी है। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी की, यदि आप लोग कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो हमें पतंगबाजी पर ही रोक लगानी पड़ सकती है। मौतों से नाराज कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान इंदौर में 30 नवंबर को 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी। 7 दिसंबर को एक व्यक्त का गला कट गया था। घटनाओं से नाराज कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर याचिका दायर की थी। 12 जनवरी को किशोर गुलशन के परिजन की ओर से इंटरविनर याचिका दायर की गई थी। घायलों के फोटो देख दहल गया दिल- कोर्ट सुनवाई की शुरुआत में ही कोर्ट ने कहा, मांझे के कारण एक्सीडेंट और इससे घायलों के फोटो देख दिल दहल जाता है। हमारे स्टाफ ने जानकारी दी है कि कई जगह चाइनीज मांझे का इस्तेमाल हुआ। साफ समझ आता है कि आदेश का पालन नहीं हो पा रहा। सभी जब्त स्टॉक को माना जाए खतरनाक प्लास्टिक – चोट या मृत्यु की स्थिति में पीडि़तों या उनके परिवारों को मुआवजे के लिए नीति। – साइबर सेल को सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बी2बी प्लेटफॉर्म को नोटिस देने का निर्देश दिया जा सकता है। -सुनिश्चित किया जाए कि नायलॉन मांझा (चाइनीज मांझा), मोनो-काइट या सिंथेटिक स्ट्रिंग के रूप में सूचीबद्ध कोई भी उत्पाद राज्य में डिलीवर न हो। – निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग के संबंध में कार्रवाई योग्य जानकारी देने पर नाम गुप्त रखते हुए संबंधित को इनाम दिया जा सकता है। – यह मांझा गैर-बायोडिग्रेडेबल है और खुले में जलाने पर जहरीला धुआं निकलता है। -सभी जब्त स्टॉकों को खतरनाक प्लास्टिक कचरा माना जाना चाहिए। मालखानों में अनिश्चितकाल तक संग्रहित नहीं किया जाना चाहिए। अधिकृत संयंत्रों में भेजा जा सकता है। -कोई भी ट्रांसपोर्टर, कुरियर सेवा या परिवहन एजेंसी जो प्रतिबंधित मांझे वाले कार्टन ले जाते पाई जाती है, उसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा। – ऐन मौके पर कदम उठाने के बजाय संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को काफी पहले से प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। – अफसर चीनी नायलॉन धागे (मांझा) के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करना सुनिश्चित करें। – संबंधित अथॉरिटी यह जांच और निगरानी करे कि उक्त धागा बाजार में न बेचा जाए। – राज्य सरकारें प्रिंट और सोशल मीडिया के ज़रिए आम जनता को जागरूक करने के लिए सामाजिक जागरुकता अभियान चलाएं। ई-कॉमर्स साइट पर बिक रहा इंटरविनर करने वाले वकील धर्मेन्द्र गुर्जर और लखन सिंह पंवार कोर्ट के समक्ष मांझा रखते हुए बताया कि ये मांझा 14 तारीख को उनके घर की छत पर पतंग के जरिए आया था। न्यायमित्र वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शरण ने कहा कि कई ई-कॉमर्स साइट पर उक्त मांझा उपलब्ध है। वहां से लोग ऑर्डर कर रहे हैं। कोर्ट ने अपने पुराने सभी अंतरिम फैसलों का सख्ती से पालन कराने निर्देश जारी किए। नीति बनाने को दिया डेढ़ महीने का समय अदालत ने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि वे इससे जुड़े सभी विभागों से समन्वय कर चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने एक नीति बनाएं। अमल करवाएं। कोर्ट ने अंतरिम निर्देश जारी कर सरकार को डेढ़ महीने का समय दिया है। अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। केस- हाईनेक टी-शर्ट ने बचाई जान, होंठ कटा राजगढ़. छापीहेड़ा में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार भारतसिंह राजपूत मांझे की चपेट में आ गया। उसके होंठ और चेहरा लहूलुहान हो गया। गनीमत रही कि युवक ने हाईनेक टीशर्ट पहन रखी थी, जिससे गला कटने से बच गया। युवक के होंठ पर पांच टांके लगे। सारस घायल, पंख पर मिले कट के निशान जबलपुर. मझौली थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से सारस पक्षी घायल हो गया। वन अमले के अधिकारी उसे पशु चिकित्सालय ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पट्टी बांधी। बताया कि चाइनीज मांझे से पंख पर कट के निशान मिले हैं।

पंजाब में कोहरे की आड़ में सक्रिय पाक ड्रोन बने BSF की चुनौती

गुरदासपुर. पाकिस्तानी तस्करों द्वारा घने कोहरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में भेजे जा रहे ड्रोन एक बार फिर बीएसएफ, पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं। बीते वर्ष दिसंबर तक पंजाब की 553 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने लगभग 300 ड्रोन पकड़े थे, जिनमें गुरदासपुर सेक्टर की 134 किलोमीटर सीमा से सबसे अधिक गतिविधि देखी गई। इसके साथ बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार भी बरामद किए गए थे। वीरवार रात कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच ड्रोन गतिविधि दो स्थानों पर दर्ज हुई, एक बीएसएफ की 27 बटालियन की बीओपी चंदू वडाला और दूसरी 113 बटालियन की बीओपी आबाद पोस्ट पर। आसमान में ड्रोन की आवाज सुनाई दी, लेकिन कोहरा इतना घना था कि कोई ड्रोन दिखाई नहीं दिया। सूचना मिलते ही थाना कलानौर और डेरा बाबा नानक के एसएचओ तथा बीएसएफ जवानों ने खेतों में व्यापक सर्च अभियान चलाया, परंतु कोई बरामदगी नहीं हुई। कोहरे के कारण दिक्कतें आ रही सीमा पर एंटी-ड्रोन डिवाइस तैनात होने के बावजूद कोहरे में आने वाले ड्रोन सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी तस्कर चाइना मेड ड्रोन सहित 5 से 15 किलो भार वहन करने वाले हाई-रेंज ड्रोनों का प्रयोग करते हैं। बीएसएफ ने कई बार इन मंसूबों को नाकाम किया है और जवान लगातार सतर्क हैं। ड्रोन गतिविधि के दौरान बीएसएफ आकाश में आईएलएलयू बम (इल्युमिनेशन बम) का इस्तेमाल करती है, जो 300, 700 और 900 मीटर की ऊंचाई पर 35–45 सेकंड तक तेज रोशनी फैलाते हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधि स्पष्ट दिखाई दे सके। गांवों में विलेज डिफेंस कमेटियां एक्टिव एसएसपी आदित्य ने बताया कि सीमा से सटे गांवों में पंजाब पुलिस ने विलेज डिफेंस कमेटियां गठित की हैं, जिनके सहयोग से कई बार तस्करों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि रात के समय नाकाबंदी और गश्त और अधिक कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी नापाक हरकत को रोका जा सके।

राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में आए उत्पीड़न के 35 प्रकरण

दुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रेरणा सभा कक्ष, बालगृह परिसर महिला एवं बाल विकास कार्यालय, दुर्ग में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रभारी सदस्य ओजस्वी मंडावी और सह प्रभारी लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहीं। आज की जनसुनवाई में जिले के कुल 35 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इसमें विभिन्न प्रकार के महिला उत्पीड़न, परिवारिक विवाद, संपत्ति बंटवारा और सामाजिक न्याय से जुड़े मामले शामिल थे। Also Read – रेरा में पंजीयन के बगैर जमीन की हो रही खरीदी-बिक्री एक प्रकरण में आवेदिका की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई को रायपुर स्थानांतरित किया गया। वहीं, एक अन्य प्रकरण जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा पहले खारिज किया गया था, आयोग द्वारा सुनवाई के आदेश के बाद पुनः सुनवाई की गई। इसमें पुलिस जांच दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। उक्त मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी 2026 को रायपुर में निर्धारित की गई है।जनसुनवाई के दौरान एक गंभीर प्रकरण सामने आया जिसमें पति-पत्नी के बीच विवाद था और अवैध संबंधों के आरोप भी थे। आयोग की समझाइश के बाद पति ने पत्नी और पुत्र के समक्ष माफी मांगी, और दोनों पक्षों को पुनः साथ रहने का अवसर दिया गया। इसके पालन की निगरानी सखी केंद्र द्वारा की जाएगी। Also Read – रायपुर की बाल लेखिका को जानिए, बनना चाहती है IPS एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत वापस लेने और संबंधित व्यक्तियों की मृत्यु होने के कारण प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। पारिवारिक संपत्ति विवाद के एक प्रकरण में आयोग की टीम ने मौके पर जाकर आवेदिका को भूमि का कब्जा दिलाने और सुलहनामा कराने का निर्णय लिया। न्यायालय में लंबित प्रकरणों को आयोग द्वारा नस्तीबद्ध किया गया। जनहित की शिकायत पर दर्ज एफआईआर को लेकर अनावेदक को एक माह में एफआईआर वापस लेने के निर्देश दिए गए, जिसकी अगली सुनवाई रायपुर में होगी। Also Read – बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों में जबरदस्त मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर संपत्ति बंटवारे से जुड़े एक प्रकरण में विधवा महिला को अपनी संपत्ति बेचने और बच्चों में समान रूप से वितरण करने की स्वतंत्रता दी गई, जिस पर सभी पक्ष सहमत पाए गए। जनसुनवाई के माध्यम से राज्य महिला आयोग ने कई मामलों में त्वरित समाधान, सुलह और महिला हित में निर्णय दिए, जिससे महिलाओं को राहत और न्याय प्राप्त हुआ। आयोग ने उपस्थित सभी आवेदिकाओं को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

CM मोहन ने लाड़ली बहनों के लिए किया बड़ा ऐलान, बढ़ेगी राशि और मिलेगा रोजगार

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर प्रदेश के विकास के लिये कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहाँ विकास के 4 सूत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (जीवायएएन) के सशक्तिकरण के लिये मिशन मोड पर कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से प्रदेश की 29 लाख पात्र हितग्राही बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक अनुदान राशि ट्रांसफर की और सोहागपुर विधानसभा के लिए 206 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। इसमें माखन नगर का नवनिर्मित सर्किट हाउस भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ख्यातनाम साहित्यकार पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं मुख्य चौक पर लगे तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान की धुन के साथ सलामी दी। उन्होंने कहा कि पं. माखनलाल चतुर्वेदी की कविताओं में ऐसा ओज था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी बाबई की धरती पर आकर उनकी जन्म-स्थली को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों के हाथ में पैसे आते हैं, तो वह पूरे परिवार की चिंता करती हैं। स्वयं को सबसे पीछे रखती है और परिवार के लिए अपना जीवन लगा देती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाती जा रही है। रोजगारपरक उद्योग में काम करने पर बहनों को 5 हजार रुपए देने में भी सरकार मदद करेगी। बहनों को संपत्ति की रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदापुरम का मलबरी रेशम प्रसिद्ध है। यहां धागा निर्माण में उद्योग शुरू कर 50 दीदियां लखपति बनी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित किया है। इस वर्ष कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़ा जाएगा। बहनों को प्रशिक्षण देकर स्व-सहायता समूह से जोड़ेंगे। किसानों को गेहूं, धान और दालों का उचित मूल्य दिलवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबई-मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की 1000 एकड़ भूमि का आवंटन किया जा चुका है। उद्योगों के लिए अब 400 एकड़ भूमि आवंटन पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है। हम सभी वर्ष @2047 तक भारत को विकसित बनाते दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में दूषित जल के कारण हुई घटना के बाद हमारी सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव की महत्वपूर्ण घोषणाएं 42 हजार हैक्टेयर की बागरा-साखा होज सिंचाई परियोजना प्रारंभ होगी। 122 करोड़ की लागत से तवा नदी पर नया पुल बनेगा। इससे बाबई-सोहागपुर सीधे इटारसी से जुड़ेगा। नर्मदापुरम से बाबई, सोहागपुर, पिपरिया और बनखेड़ी तक सड़क को 4 लेन किया जाएगा। माखन नगर में महाविद्यालय के लिए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा। सोहागपुर में एसडीएम भवन और माखन नगर में नया तहसील भवन बनेगा। माखन नगर को मिलेगी नई फायर ब्रिगेड। माखन नगर के लिए 154 एकड़ भूमि पर 5 हजार से अधिक क्षमता की विशाल गौशाला बनेगी। माखन नगर में खेल स्टेडियम और सोहागपुर में नया महाविद्यालय बनेगा।  मुख्यमंत्री का रोड-शो में नागरिकों ने किया अभिनंदन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखन नगर में रोड-शो किया। नगर के मुख्य मार्गों पर खुले वाहन में सवार होकर मुख्यमंत्री ने नागरिकों का अभिवादन किया। रोड-शो के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।      क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। आज सोहागपुर विधानसभा में 206 करोड़ से अधिक लागत के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण और 58 कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। नर्मदापुरम में 11 करोड़ रुपये की लागत से तहसील कार्यालय, माखन नगर में विश्राम गृह, ग्रामीण सड़क और सिवनी मालवा में अस्पताल के भवनों का लोकार्पण हुआ है।  नर्मदापुरम में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज बनेगा। विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबई-मोहासा को 200 एकड़ से अधिक भूमि पर बन रहे नए औद्योगिक क्षेत्र की सौगात दी है। किसानों को सोलर पंप की सौगात मिल रही है। सोहागपुर वासियों को हर प्रकार से विकास परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है। सेमरी को गोकुल ग्राम बनाए जाने की सौगात मिली है। लाड़ली बहना सम्मेलन में अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। लाड़ली बहना राखी दुबे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हम महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता राशि मिल रही है। इस राशि से हम अपनी दैनिक आवश्यकताओं की उपयोगी सामग्री खरीद पा रहे हैं, जिससे हमारा जीवन आसान हुआ है।  लाड़ली बहना सुमन यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहनों को दी जा रही आर्थिक सहायता से हम बहनें आर्थिक रूप से सबल हुई हैं। घर के छोटे-मोटे काम योजना से मिली राशि से पूरे कर लेते हैं। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का माखन नागर में स्वागत है। लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हेमलता सिरके ने कहा कि मैं लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हूँ और मुझे इसके अंतर्गत 1500 रूपए की राशि प्राप्त होती है। इससे मैंने सिलाई मशीन खरीदी है जिसके कारण में अपने बच्चों का अच्छे से ख़याल रख पाती हूँ । लाड़ली बहना हेमलता ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हमें प्रतिमाह जो राशि प्राप्त होती है, उससे मैंने सिलाई मशीन ली है, ब्यूटी पार्लर का कार्य कर रही हूँ और अपने बच्चों की फीस भी भर पा रही हूँ। इस सहायता से मैं अपने परिवार का सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हूँ। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। लाड़ली बहना तारा मेहरा ने कहा कि मुझे … Read more

पंजाब में कंपकंपाती ठंड के बीच 21 तक का यैलो अलर्ट

मोगा. पंजाब भर में धुंध का पूरा जोर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिली वहीं कंपकपाने वाली ठंडा का भी जोर जारी रहा। इसी के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई और राष्ट्रपति का जालंधर दौरा भी रद्द हो गया। भारी ठंड के बीच मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक यैलो अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक अगले 3-4 दिन धुंध का खासा असर देखने को मिलेगा व उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर खुले मैदानी इलाकों व हाइवे पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा जबकि शहरी एरिया में भी धुंध अपना असर दिखाती नजर आएगी। इससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं जबकि परिवहन सेवाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। ठंड लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे जाने के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण पंजाब में ठंड का जोर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पंजाब का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए गए यैलो अलर्ट के मुताबिक अभी शीत लहर रहेगी और धुंध का प्रभाव देखने को मिलेगा। सुबह तड़कसार आऊटर हाईवे पर धुंध के कारण विजिबिल्टी 300 मीटर से भी कम हो चुकी है, जिसके चलते लंबी दूरी पर जाने वाले लोगों को गंतवय तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। 

इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने को दी मंजूरी

इंदौर  इंदौर नगर निगम (Indore Nagar Nigam) मुख्यालय में मेयर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एक एमआईसी की बैठक हुई। भार्गव ने बताया कि 33 से ज़्यादा प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के पहले चरण में लगभग 8,000 आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए DPR को सरकार को भेजने, 60 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास कार्यों, पानी की सप्लाई और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन (1530 Crore Loan Approved) लेने, 5 करोड़ रुपये की लागत से लिंबोदी तालाब के विकास और नवीनीकरण, और मेयर पास योजना के तहत छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को बस पास पर दी गई छूट की भरपाई के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये देने को मंज़ूरी दी। पेड़ों को बचाएं, पूजन सामग्री के लिए अलग वाहन बैठक में एमआइसी सदस्य मनीष शर्मा ने मेट्रो ट्रेन के लिए रीगल तिराहे से हटाए जाने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां सैकड़ों पेड़ और हजारों तोते हैं। शहर में कहीं भी ऐसा स्थान नहीं है। मेट्रो ट्रेन के लिए इन पेड़ों को काटा या ट्रांसप्लांट किया जाना है। पेड़ ट्रांसप्लांट हो भी जाएंगे तो इन तोतों का क्या होगा। पेड़ों को कटने न दिया जाए। शर्मा ने कहा कि मंदिरों से फूल माला, पूजन सामग्री आदि कचरा गाड़ी ले जाती है। इसमें गंदा कचरा भी मिक्स रहता है, इसलिए पूजन सामग्री के लिए निगम अलग से वाहन का प्रबंध करे। कचरे के साथ पूजन सामग्री ले जाने से भावनाएं आहत होती हैं। अवैध कॉलोनियों पर भी रोक लगे। निगम करेगा केमिस्ट की भर्ती बैठक में स्वीकृति दी गई कि | निगम में केमिस्ट, सहायक नगर निवेशक, सहायक राजस्व अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न मार्गों, चौराहों पर स्थित रोटरी, जेब्रा लाइन, डिवाइडर, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट आदि पर पेंटिंग होगी। शहर की जेन्ट्री, ओवरब्रिज, लॉलीपॉप पर विज्ञापन के अधिकार देंगे। कोर्ट के निर्देश अनुसार स्ट्रीट डॉग को रखने एवं पालन पोषण के संबंध में बनाई योजना पर पशुप्रेमियों, सामाजिक संस्था, एनजीओ आदि से प्रस्ताव लिए जाएंगे। शहर को चार भागों में बांटकर लगभग 11 करोड़ से कॉलोनी से मुख्य मार्ग तक तथा कॉलोनियों के अंदर डामर, पेचवर्क आदि कार्य किए जाएंगे। 97 दुकानों को भी मिली स्वीकृति निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक बीआरटीएस पर आरआरसी मीडियन सेंट्रल डिवाइडर बनेंगे। प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन में बाधक शिवाजी मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग को हटाने पर भी सहमति बनी। सराफा चाट चौपाटी में अभी लग रही 69 परंपरागत दुकानों के अलावा 28 और दुकानें लगाने संबंधी मार्केट विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जोन-1 से 22 तक जल आपूर्ति पाइप के लीकेज सुधारने और अन्य संबंधित कार्यों के लिए वार्षिक दर पर टेंडर बुलाने को मंजूरी दी गई। 

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मोगा में 19 जनवरी को होंगे मेयर चुनाव

मोगा. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मोगा जिले में मेयर पद के लिए चुनाव 19 जनवरी, सोमवार को कराए जाएंगे। दरअसल, 27 नवंबर को बलजीत सिंह चानी द्वारा मेयर पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से मेयर का कार्यभार डिप्टी मेयर प्रवीण कुमार पीना संभाल रहे थे। इस बीच कुछ पार्षदों ने मेयर की चुनाव प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 31 जनवरी से पहले मेयर का चुनाव करवाने के निर्देश जारी किए थे। यह भी उल्लेखनीय है कि बलजीत सिंह चानी के मेयर बनने से पहले नीतिका भल्ला मेयर के पद पर आसीन थीं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बलजीत सिंह चानी ने मेयर का कार्यभार संभाला था। पांच वर्षों के इस कार्यकाल के दौरान मोगा नगर निगम को तीसरी बार नया मेयर मिलने जा रहा है। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम मोगा के कमिश्नर जसपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत 19 जनवरी को मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

पारसनाथ पहाड़ के मामले में सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश

रांची झारखंड हाइकोर्ट ने जैन धर्म के प्रमुख – धार्मिक स्थल गिरिडीह स्थित पारसनाथ – पहाड़ को जैन धर्मावलंबियों की – भावनाओं के अनुरूप संरक्षित रखने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस एमएस – सोनक व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की – सुनवाई के दौरान प्रार्थी का पक्ष सुना। खंडपीठ ने पारसनाथ पहाड़, जो इको सेंसेटिव जोन घोषित है, वहां पर होनेवाले खनन के मामले में राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की। इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारूका ने पक्ष रखते हुए खंडपीठ को बताया कि गिरिडीह के जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की रिपोर्ट में पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे माइनिंग गतिविधियों का कोई जिक्र नहीं है। वह पूरा क्षेत्र इको सेंसेटिव जोन के रूप में घोषित है। वहां पर खनन नहीं हो सकता है। इसके बावजूद वहां अवैध खनन हो रहा है। उस पर रोक लगाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि प्रार्थी जैन संस्था ज्योत की ओर से जनहित याचिका दायर की गयी है। इसमें कहा गया है कि पारसनाथ पहाड़ जैन धर्मावलंबियों का पवित्र धार्मिक स्थल है। वहां विगत कई वर्षों से शराब व मांस की बिक्री होती है। अतिक्रमण भी किया जा रहा है। लोग यहां पिकनिक मनाने भी आते हैं।केंद्र सरकार के वन, पर्यावरण व क्लाइमेट चेंज मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी। मंत्रालय ने माना है कि पारसनाथ पहाड़ी पर जो भी कार्य किया जाये, वह जैन धर्मावलंबियों की भावना को ध्यान में रख कर किया जाये।