samacharsecretary.com

रायपुर : जालबांधा सहकारी समिति में नन्दलाल वर्मा ने 120 क्विंटल धान बेचा

रायपुर : जालबांधा सहकारी समिति में नन्दलाल वर्मा ने 120 क्विंटल धान बेचा ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से प्रक्रिया हुई सुगम, मुख्यमंत्री का किसानों ने जताया आभार रायपुर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत  खैरागढ़ जिले के जालबांधा सहकारी समिति में ग्राम बघमर्रा के किसान नन्दलाल वर्मा ने शुक्रवार को 120 क्विंटल धान का उपार्जन कराया। पूरी प्रक्रिया के दौरान पंजीयन, तौल तथा रिकॉर्ड प्रविष्टि व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। धान तौल के बाद नन्दलाल वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से प्रतीक्षा समय कम हुआ है, जिससे किसानों को बिना भीड़भाड़ के अपनी उपज जमा करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष तौल एवं भंडारण कार्य तेज गति से हो रहे हैं तथा किसान निर्धारित समय पर टोकन के अनुसार पहुंचकर अपना धान आसानी से विक्रय कर पा रहे हैं। फसल कटाई के सीजन में समिति में लगातार धान की आवक बनी हुई है। पारदर्शी तोल-माप एवं भुगतान व्यवस्था को लेकर किसानों में संतोष और भरोसा देखा जा रहा है। इसी क्रम में नन्दलाल वर्मा ने उपार्जन प्रणाली को अधिक सरल व पारदर्शी बनाने हेतु राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

किसकी मेहंदी में पहुंचीं थीं जया किशोरी?, मेहंदी लगाए नजर आईं, तेजी से तस्वीर हो रही वायरल

नई दिल्ली  जया किशोरी एक प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक हैं, जो अपने वीडियोस के जरिए सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में जया किशोरी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें वह मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। फोटो देखते ही कई लोगों ने यह मान लिया कि शायद जया किशोरी की शादी हो रही है। हालांकि यह अनुमान बिल्कुल गलत साबित हुआ। यह मेहंदी समारोह जरूर था, लेकिन किसी और का और जया किशोरी सिर्फ गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थीं। किसकी मेहंदी में पहुंचीं थीं जया किशोरी? यह तस्वीर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की मेहंदी सेरेमनी की है। वे प्रसिद्ध कथावाचक कृष्णचंद शास्त्री ठाकुर के बेटे हैं। इस समारोह में कई अतिथि पहुंचे थे, जिनमें जया किशोरी भी शामिल थीं। उन्होंने भी मेहंदी लगवाई, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। जया किशोरी की मेहंदी डिजाइन क्यों बनी चर्चा का विषय? फोटो में देखा जा सकता है कि मेहंदी आर्टिस्ट जया किशोरी की हथेली के मध्य में एक खूबसूरत गोल फूल जैसा डिजाइन बना रही हैं। यह डिजाइन मंडला पैटर्न पर आधारित है, जिसमें बीच में छोटा सा सर्कल और उसके चारों ओर पंखुड़ियों जैसी बारीक आकृतियां बनाई गई हैं। हल्की अरबीक स्टाइल की रेखाएं और छोटे-छोटे डॉट्स इस मेहंदी को बेहद सरल, सुघड़ और आकर्षक बनाते हैं।

रायपुर : सरोवर निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं मंगल भवन के लिए 90 लाख स्वीकृत

रायपुर : सरोवर निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं मंगल भवन के लिए 90 लाख स्वीकृत उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका में दो कार्यों के लिए 90 लाख रुपए की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की है। इनमें ऊपर घोघरा नाला के पास सरोवर निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 60 लाख रुपए तथा काली मंदिर के पास मंगल भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की राशि शामिल है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रावधानित अधोसंरचना मद से ये कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोनों कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

सड़क हादसे में स्विमिंग कोच की दर्दनाक मौत, आरोपी मौके से भागा

बहादुरगढ़  बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार स्विमिंग कोच की मौत का मामला सामने आया है। बहादुरगढ़ के बालौर बाईपास फ्लाईओवर के पास बीती रात यह हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार रेनॉल्ट ट्राइबर कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते स्कूटी सवार स्विमिंग कोच नवनीत खत्री की मौके पर ही मौत हो गई। नवनीत खत्री मूल रूप से बहादुरगढ़ के कुलासी गांव का रहने वाला था।  फिलहाल वह अपने परिवार सहित दिल्ली में रहता था। नवनीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में बतौर तैराकी कोच काम करता था। नवनीत खत्री  बहादुरगढ़ की एच एल सिटी में भी तैराकों को अभ्यास करवा चुका है। सोमवार की देर रात वह  सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा दिल्ली रोहतक मार्ग पर देर रात का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया।  पुलिस ने मृतक स्विमिंग कोच के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं आरोपी कार चालक कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद स्विमिंग कोच नवनीत खत्री के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जाता है कि नवनीत खत्री घर से बजघेड़ा तैराकी कोचिंग देने और वँहा से एचएल सिटी जाने और फिर वापिस घर आने की कहकर घर से गया था। लेकिन नवनीत की जगह उसकी मौत की खबर ही उसके घर पहुंची। नवनीत की मौत से तैराकों और परिजनों में शोक की लहर है। नवनीत के तैयार किये हुए कई तैराक नेशनल स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर चुके हैं।

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जयंती गुरुपर्व–2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह आयोजन समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का भव्य उत्सव होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि सतनामी समाज ने सदैव छत्तीसगढ़ की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि गुरु बाबा घासीदास जी के आदर्श—सत्य, अहिंसा और समानता—समाज को नैतिक शक्ति और सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन उत्सव में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जयंती पर्व की सराहना करते हुए इसे समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला, प्रेरणादायी और मार्गदर्शक आयोजन बताया। प्रतिनिधिमंडल में विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर सहित सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष श्री बी. डी. भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्री रमेश अनंत, श्रीमती भानुप्रभा जोल्हे, श्री कृष्णा अजगले, श्री तेजेश्वर सिंह रात्रे और श्री रोहित महिलांग उपस्थित थे।

पंजाब राजनीति में हलचल: सुखबीर बादल ने चुना गिद्दड़बाहा सीट

डबवाली (लंबी)  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2027 का विधानसभा चुनाव विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा से लड़ेंगे। अकाली दल अध्यक्ष ने लंबी हलके के निकटवर्ती गिदड़बाहा में यहां पार्टी कार्यालय का उद‍्घाटन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी मांग के बाद यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि हरदीप सिंह ‘डिम्पी ढिल्लों’ सहित पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा। सुखबीर सिंह बादल ने गिद‍्दड़बाहा हलके से ब्लाॅक समिति और जिला परिषद चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अग्नि-परीक्षा हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इन चुनावों में पार्टी उम्मीदवार शानदार जीत हासिल करें। सुखबीर बादल मालवा पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल हुए।    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर सोमवार को गांव बादल में 12.5 फुट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भुंदर ने अकाली दल का 70 फुट ऊंचा झंडा फहराया। इससे पहले स्मारक स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जनसमूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल के पास जज्बा और हिम्मत है, अब जनता के साथ की जरूरत है। पूर्व विधायक हरदेव अर्शी ने अकाली दल को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरजीत ज्यानी ने बादल के विकास को याद किया। समारोह में बुत निर्माता गुरप्रीत धूरी, गगनदीप कौर धूरी और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। बाबा बोहड़ के बुत लोकार्पण के दौरान उनकी बेटी परनीत कौर कैरों काफी भावुक हुईं। कार्यक्रम में सांसद हरसिमरत कौर बादल, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और अनेक गणमान्य मौजूद थे। हरदीप ढिल्लों व अन्य कभी पार्टी में वापस नहीं होंगे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हरदीप सिंह ‘डिम्पी ढिल्लों’ सहित पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा।

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला: पत्नी की बेवफाई का सबूत बनी तस्वीरें, इंडियन एविडेंस एक्ट पर महत्वपूर्ण टिप्पणी

जबलपुर  जबलपुर हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि विवाहेतर यौन संबंध के आधार पर तलाक की डिक्री जारी करने में 65-बी सर्टिफिकेट के बिना तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जस्टिस विशाल धगट और जस्टिस बी पी शर्मा की युगलपीठ ने यह स्पष्ट किया कि शादी के मामलों में इंडियन एविडेंस एक्ट पूरी तरह से लागू नहीं होता है। कोर्ट ने इस आधार पर दायर एक अपील को खारिज कर दिया। महिला ने दी थी तलाक को चुनौती यह मामला बालाघाट की एक महिला से जुड़ा है, जिसने कुटुंब न्यायालय द्वारा तलाक की डिक्री जारी करने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। महिला का कहना था कि उसके पति ने एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों का इस्तेमाल करके तलाक के लिए आवेदन किया था। महिला की ओर से यह भी दलील दी गई थी कि इन तस्वीरों के साथ इंडियन एविडेंस एक्ट के तहत 65-बी सर्टिफिकेट पेश नहीं किया गया था, जो कि जरूरी है। महिला ने सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा था कि 65-बी सर्टिफिकेट के बिना तलाक का आदेश रद्द किया जाना चाहिए। उसने यह भी बताया कि तस्वीरें गलती से उसके मोबाइल से पति के मोबाइल में ट्रांसफर हो गई थीं और बाद में पति ने उसका फोन तोड़ दिया था। शादी के मामलों में पूरी तरह लागू नहीं होता एक्ट लेकिन, युगलपीठ ने अपने फैसले में कहा कि इंडियन एविडेंस एक्ट शादी के मामलों में पूरी तरह से लागू नहीं होता है। फैमिली कोर्ट्स एक्ट के सेक्शन 14 के अनुसार, कुटुंब न्यायालय को सच्चाई का पता लगाने के लिए किसी भी तरह की रिपोर्ट, बयान या डॉक्यूमेंट्स को सबूत के तौर पर स्वीकार करने का अधिकार है। कोर्ट ने माना कि कुटुंब न्यायालय ने इन तस्वीरों पर भरोसा करके कोई गलती नहीं की। महिला की अपील को किया खारिज कोर्ट ने यह भी पाया कि महिला ने इस बात से इनकार नहीं किया कि वह तस्वीरों में है। उसने केवल यह कहा कि तस्वीरें किसी ट्रिक से बनाई गई हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि किसने और कैसे बनाईं। महिला ने अपने बयान में स्वीकार किया था कि तस्वीरें उसके मोबाइल से पति के मोबाइल में ट्रांसफर हुई थीं और फिर पति ने उसका फोन तोड़ दिया। कोर्ट ने कहा कि पति के पास पत्नी के विवाहेतर संबंध के सबूत थे, और गुस्से में फोन तोड़ना स्वाभाविक था ताकि पत्नी का अपने पार्टनर से संपर्क टूट जाए। कोर्ट ने उस फोटोग्राफर से भी पूछताछ की जिसने तस्वीरें खींची थीं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, युगलपीठ ने अपील को खारिज कर दिया।  

कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स की नौकरी पर संकट! 1400 शिक्षकों ने सीएम नायब सैनी से लगाई गुहार

चंडीगढ़  हरियाणा के विश्वविद्यालयों में वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसरों को स्थाई सुरक्षा देने की मांग एक बार फिर ज़ोर पकड़ गई है। मंगलवार को हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ (हकूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शीतकालीन विधानसभा सत्र में सेवा-सुरक्षा अधिनियम पारित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में लगभग 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें वैसी रोजगार-गारंटी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कॉलेजों के लगभग 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर और एक लाख 20 हजार कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को अधिनियम-2024 के तहत रिटायरमेंट उम्र यानी 58 वर्ष तक की जॉब सिक्योरिटी दी जा चुकी है। सीएम से मिलने के बाद संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बीते शीतकालीन सत्र में सरकार द्वारा सेवा-सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था और मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक समिति भी बनाई गई थी, जिसने अपना कार्य पूरा कर लिया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी विश्वविद्यालयों से आवश्यक डेटा एकत्र किया जा चुका है और प्रस्ताव अब अंतिम मंज़ूरी के चरण में है। डॉ. विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय प्रदेश की ट्रिपल इंजन सरकार की ओर से नए साल पर एक ऐतिहासिक उपहार होगा। मुलाकात के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डॉ. अश्वनी व डॉ. सतपाल और बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां से डॉ. अमित व डॉ. विजय मौजूद रहे। संघ को अब उम्मीद है कि इस सत्र में अधिनियम पारित होकर अनुबंधित शिक्षकों को 60 वर्ष की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह निर्णय शिक्षक समुदाय के लिए ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया कि विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों और कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चररों की योग्यता, वेतनमान और कार्यप्रणाली लगभग समान है। इसलिए इस श्रेणी को सेवा-सुरक्षा से बाहर रखना न्यायसंगत नहीं। शिक्षा स्तर पर प्रभाव की बात करते हुए डॉ. विजय ने कहा कि रोजगार सुरक्षा से शिक्षकों में स्थिरता आएगी, जिससे अध्यापन की गुणवत्ता बेहतर होगी और युवा वर्ग को लाभ मिलेगा।

लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी, जानें कैसे चेक करें स्टेटस और ₹1500 का हुआ ट्रांसफर

 छतरपुर प्रदेश की लाडली बहनों के लिए 9 दिसंबर 2025 का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर से रिमोट का बटन दबाकर लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि पहुंच गई। 1857 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफ सरकार ने हाल ही में योजना की मासिक किस्त को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया था। इस बार राज्य सरकार ने कुल 1857 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए हैं। योजना के नियमों के अनुसार, इसका लाभ केवल विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को मिलता है। अविवाहित महिलाएं फिलहाल इसके लिए पात्र नहीं हैं। लाखों महिलाओं को था इंतजार     लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो गई है.     नए रजिस्ट्रेशन पर इस बार भी कोई घोषणा नहीं हुई.     लाखों महिलाएं फॉर्म शुरू होने का इंतजार कर रही हैं.     मौजूदा लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि मिल रही है.     नए आवेदनों पर सरकार ने अभी चुप्पी साधी है.     रजिस्ट्रेशन शुरू होने में और इंतजार करना पड़ सकता है.     योजना पर आगे की अपडेट जल्दी मिल सकती है. क्यों खाते में नहीं आए पैसे     लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो गई है.     कुछ लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंची है.     वजह हो सकती है-आईडी पर ई-केवाईसी पूरा न होना.     पहले अपनी समग्र आईडी ई-केवाईसी स्थिति चेक करें.     तय करें कि बैंक खाता आधार नंबर से लिंक है.     सभी अपडेट सही होने पर किस्त मिलने की संभावना बढ़ती है. कैसे चेक करें स्टेट्स     लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो चुकी है.     मोबाइल पर मैसेज न आए तो चिंता न करें.     आप ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.     ऑफिशियल पोर्टल: cmladlibahna.mp.gov.in.     "अप्लाई व पेमेंट की स्थिति" सेक्शन पर जाएं.     रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.     मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें.     स्क्रीन पर आपकी किस्त की पूरी स्थिति दिख जाएगी. लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन पर कोई अपडेट नहीं लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो गई है। लेकिन इस बार भी नए रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। राज्य की लाखों महिलाओं को लाडली बहना योजना के फॉर्म भरे जाने का इंतजार है। मौजूदा लाभार्थियों को तो बढ़ा हुआ पैसा मिलने लगा है, लेकिन नए रजिस्ट्रेशन के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। क्या खाते में नहीं आया लाडली बहना योजना का पैसा? मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो हो सकता है कि आपने समग्र आईडी पर ईकेवाईसी न किया हो। अगर ये काम पूरा हो चुका है तो एक बार यह चेक करें कि आपका बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ा है या नहीं। लाडली बहना योजना की 31वीं क‍िस्‍त जारी, ऐसे चेक करें स्‍टेटस लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है तो आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति में जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी और मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए स्टेटस चेक कर सकते हैं।  

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, बुलेट पर पटाखे फोड़ने वाले जरा बचकर! 13,000 रुपए का कटा चालान

डेराबस्सी डेराबस्सी ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले पटाखे फोड़ने वाले मोटरसाइकिल को मौके पर ही जब्त कर लिया। नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 13,000 रुपये का भारी चालान भी काटा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने बताया कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाले पटाखे फोड़ने की शिकायतें रोज मिल रही हैं, जिसके चलते एक खास अभियान चलाया गया है। उन्होंने साफ किया कि ऐसे नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर ट्रैफिक नियमों का सम्मान करें।