samacharsecretary.com

रायपुर : राजस्व टीम ने साईंटागर बैरियर के पास 60 बोरी अवैध धान परिवहन करते किया जब्त

रायपुर राज्य शासन द्वारा धान संग्रहण और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं l निर्देश के परिपालन में कलेक्टर जशपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने जिला प्रशासन द्वारा सतत कदम उठाए जा रहे हैं।          टीम ने जशपुर विकास खंड के ग्राम साईंटागर बैरियर के पास अवैध धान परिवहन करते हुए पिकअप वाहन JH01FW- 7832 वाहन से 60 बोरी अवैध धान जप्त कर लोदाम थाने में सुपुर्द किया गया।        ग्राम साईंटागर बैरियर के पास चेकपोस्टों का निरीक्षण किया, जो झारखंड राज्य से लगे हुए सीमावर्ती बैरियर हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकपोस्टों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा वाहनों की जांच प्रक्रिया को बारीकी से परखा। अवैध धान परिवहन रोकने के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए।          राजस्व विभाग की टीम ने  देर रात झारखंड सीमा पर स्थित विभिन्न चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व टीम में  तहसीलदार  जय राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर निरीक्षक, राजस्व  एवं पटवारी शामिल रहे।

दिल्ली की जहरीली हवा में बच्चे बेहाल, महंगे प्राइवेट स्कूल भी नहीं दे पा रहे सुरक्षित माहौल

पंजाब  दिल्ली में AQI खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। वायु प्रदूषण ने बच्चों की सेहत को बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। अभिभावकों द्वारा बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है। इसी बीच स्कूल बच्चों को लेकर लापरवाही कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शहर का एक बड़ा स्कूल जो कि एक महीने की करीब 60 हजार फीस हर छात्र से लेता हैं वह एयर प्यूरीफायर लगाने से इनकार कर रहा हैं। इसके साथ ही पुराने खराब हो चुके एयर प्यूरीफायर बदलने को भी तैयार नहीं हैं। इस संबंध में स्कूल की ही एक टीचर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उनका कहना है कि भारी फीस लेने के बाद भी स्कूल मैनेजमेंट बच्चों की बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों की परवाह नहीं कर रहा और बजट की कमी का बहाना बनाकर बेहतर एयर प्यूरीफायर लगाने से बच रहा है। पोस्ट में बताया कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से कहता है कि कक्षाओं में 30–45 के बीच AQI  रहता है पर जब स्टाफ ने इसे चैक किया तो  AQI 145 से 200 के बीच पाया गया। वहीं इसकी शिकायत करने पर अध्यापकों को फटकार लगाई गई। इसे लेकर अभिभावकों में नाराजगी पाई जा रही है कि भारी-भरकम फीस लेने के बाद भी आखिर बच्चों को सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रही। ये मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा कका विषय बना हुआ है और इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

डीआईजी भुल्लर के परिवार के खातों पर रोक, आर्थिक संकट के बीच डी-फ्रीज की मांग

चंडीगढ़  रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके परिवार को अब आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा उनके साथ-साथ उनके बेटे और पिता के बैंक खातों को भी फ्रीज किए जाने के बाद रोजमर्रा का घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसी सिलसिले में सोमवार को डीआईजी भुल्लर की ओर से जिला अदालत में बैंक खातों को डी-फ्रीज करने की मांग करते हुए एक अर्जी दाखिल की गई। अदालत ने इस पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिस पर 20 नवंबर को सुनवाई होगी। भुल्लर के वकील ने दलील दी कि जबकि सीबीआई उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच जारी रखे, लेकिन उनके परिवार के खाते फ्रीज होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उनके अनुसार, खेती-बाड़ी सहित घर के खर्चे और अन्य स्त्रोतों से प्राप्त आय तक पहुंच न होने से परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। खाते फ्रीज होने से बढ़ी परेशानीसीबीआई ने न केवल भुल्लर का सैलरी अकाउंट बल्कि उनके बेटे का वेतन खाता और पिता का पेंशन खाता भी फ्रीज कर दिया है। उनके बेटे के पंजाब में असिस्टेंट एडवोकेट जनरल होने के बावजूद वह अपनी सैलरी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, भुल्लर के परिवार को किराए और खेती से होने वाली आमदनी भी अब बैंक खाते फ्रीज होने के कारण नहीं मिल पा रही है, जिससे रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। रिश्वतखोरी और जांच की पृष्ठभूमिगौरतलब है कि सीबीआई ने पिछले महीने डीआईजी भुल्लर और उनके सहयोगी कृष्णु शारदा को मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप व्यापारी आकाश बत्ता से ₹8 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन पर आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज किया गया। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। एक महीने पहले जिस घर से नोटों के ढेर बरामद किए गए थे, वहीं अब परिवार रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रहा है। अदालत में सुनवाई के साथ यह मामला अब और गंभीर मोड़ लेता दिख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोयम्बटूर से जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोयम्बटूर से जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि  21वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4314.26 करोड़ रुपये  यूपी के किसानों के खाते में 20वीं किस्त तक आई 90,354.32 करोड़ की धनराशि  अन्नदाता किसानों की समृद्धि को बढ़ा रही मोदी-योगी सरकार लखनऊ मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयम्बटूर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4314.26 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। वहीं यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (20वीं किस्त) 90,354.32 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।  बुधवार को यूपी के किसानों के खाते में आएंगे 4314.26 करोड़  बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2,15,323 किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4314.26 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है।  यूपी के किसानों के खाते में आ चुकी है 90354.32 करोड़ रुपये  उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में 20वीं किस्त तक 90354.32 करोड़ रुपये की धनराशि आ चुकी है।  वर्ष      धनराशि  2018-19     2238.92 करोड़  2019-20      11006.87 करोड़  2020-21      14,432.14 करोड़  2021-22      15,775.52 करोड़  2022-23      12,454.32 करोड़  2023-24     13,808.48 करोड़  2024-25      15,594.74 करोड़  2025-26 (अप्रैल-जुलाई)    5043.33 करोड़  कुल- 90,354.32 करोड़ रुपये

कैश में कार खरीद और दिल्ली धमाका—डॉ. शाहीन-मुजम्मिल की करतूत से उठे बड़े सवाल

नई दिल्ली  दिल्ली बम धमाके मामले में आरोपी शाहीन सईद और मुजम्मिल शकील को लेकर कुछ नए खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों नई मारुति सुजुकी ब्रेजा खरीदी थी, जो विस्फोटक सामग्री ले जाने या बम पहुंचाने के लिए तैयार की जा रही 32 कारों में से एक थी। जांचकर्ताओं से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को एनडीटीवी को यह जानकारी दी। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दोनों डॉक्टरों शाहीन सईद और मुजम्मिल शकील गिरफ्तार हो चुके हैं। इन्होंने 25 सितंबर को शोरूम में सिल्वर रंग की यह कार खरीदी थी। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उन्होंने पेमेंट कैश में किया था। 30 कारों की जानकारी आई सामने बीते सोमवार को लाल किले के पास हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह गाड़ी उन 30 कारों में शामिल थी जिन्हें सीरियल धमाकों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। इन हमलों का निशाना कई जगहें थीं, जिनमें दिल्ली में 6 ठिकाने शामिल थे। ये हमले 6 दिसंबर को होने वाले थे। ये वही तारीख है जब 1992 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भीड़ ने 16वीं शताब्दी की बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था। कई गाड़ियां हो चुकीं बरामद रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक कई गाड़ियां बरामद हो चुकी हैं। इनमें वो ब्रेज़ा भी शामिल है जिसकी रजिस्ट्रेशन नंबर HR 87U 9988 है और यह हरियाणा में रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी फरीदाबाद स्थित अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के कैंपस से बरामद हुई। यूनिवर्सिटी अब दिल्ली कार बम कांड की जांच के केंद्र में है। पिछले सोमवार को एक मारुति स्विफ्ट डिजायर जब्त की गई थी, जिसमें असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद मिला था। बुधवार को फरीदाबाद में लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट भी मिली थी।  

कैबिनेट विस्तार की आहट: BJP–JDU के इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

पटना  बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है। नीतीश कैबिनेट में भाजपा, जदयू, लोजपा-रामविलास, हम और आरएलएम से कितने और कौन-कौन मंत्री होंगे इस पर भी मंथन जारी है। पटना से दिल्ली तक एनडीए नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, नई नीतीश कैबिनेट में 8 से 10 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इनमें नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से अधिकतर पुराने चेहरों को ही मौका दिया जाएगा। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी लगभग आधे मंत्री बदल सकती है।   विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कई दावे किए जा रहे हैं। इनमें बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम समेत 20 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। फिर कुछ दिन बाद कैबिनेट का विस्तार करके अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। बिहार चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए को कुल 243 में से 202 सीटों पर जीत मिली। भाजपा ने 89, जदयू ने 85, लोजपा-आर ने 19, हम ने 5 और आरएलएम ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। फॉर्मूले के अनुसार 6 विधायक पर एक मंत्री बनाया जाना है। इस हिसाब से भाजपा से सर्वाधिक 15 बन सकते हैं। जबकि जदयू से 13-14 नेताओं को मंत्रि परिषद में जगह दी जा सकती है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर से 3 और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एवं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू में अधिकतर पुराने चेहरे रिपीट होंगे? नीतीश कुमार की पार्टी में पुराने चेहरों को ही कैबिनेट में रिपीट किए जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि, पिछली बार मंत्री रहे सुमित कुमार सिंह जेडीयू के टिकट पर चुनाव हार गए हैं, उनकी जगह किसी नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है। वहीं, एक-दो मौजूदा मंत्रियों का भी पत्ता कट सकता है। उनकी जगह नए नेताओं को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। जदयू से चर्चा में ये नए चेहरे जेडीयू से जिन नए नामों की चर्चा चल रही है, उनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशावाहा का नाम रेस में सबसे आगे है। इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले रूपौली से विधायक बने कलाधर मंडल को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। उनके अलावा, राहुल कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, पन्ना लाल सिंह पटेल का नाम भी चर्चा में है। भाजपा से ये नए चेहरे बन सकते हैं मंत्री नीतीश कैबिनेट में भाजपा से ज्यादा नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। भाजपा से जिन नए चेहरों के मंत्री बनने की चर्चा है, उनमें राणा रणधीर, गायत्री देवी और विजय कुमार खेमका का नाम शामिल है। उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान की पार्टी से भी पहली बार नए मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं, जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष सुमन के ही दोबारा मंत्री बनने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी पिछली बार की तरह स्पीकर का पद भी अपने पास रख सकती है। हालांकि, जेडीयू की नजर भी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर है। दूसरी ओर, नई नीतीश सरकार में कितने डिप्टी सीएम होंगे, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। अटकलों के अनुसार, भाजपा से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। चिराग की पार्टी से भी एक चेहरा डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी संभावना कम नजर आ रही है।  

चेहरे पर नहीं थी कोई शिकन: दिल्ली धमाके के आरोपी से मुलाकात के बाद वकील का बड़ा बयान

नई दिल्ली दिल्ली कार ब्लास्ट के मामले में एनआईए ने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के सहयोगी आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। इस बीच उसकी सरकारी वकील का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने राशिद से बात की थी और उसके चेहरे पर ना तो कोई पछतावा था और ना ही कोई अपराध बोध। एडवोकेट स्मृति चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आगे की जांच के लिए आमिर राशिद अली की रिमांड (पुलिस हिरासत) मांगी और कहा कि यह बहुत ज़रूरी है। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने ने आमिर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह धमाके में इस्तेमाल की गई गाड़ी का रजिस्टर्ड मालिक है। एडवोकेट स्मृति चतुर्वेदी ने कहा,आमिर राशिद अली के चेहरे पर कोई अपराध बोध नहीं था, पछतावे की कोई भावना नहीं थी और ना ही चेहरे पर कोई शिकन थी।  

रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना समय पर टोकन और धान  बेचा, नहीं हुई कोई परेशानी रायपुर सरायपाली के गाँव राजाडीह के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज गर्व और संतोष से भरे हुए हैं। आज उनके 176 क्विंटल धान का टोकन कट चुका है, और यह पल उनके लिए सिर्फ धान उपार्जन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह नीति  किसानों के हितों की रक्षा और  हमारे भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध भी बनाता है। पूर्ण पारदर्शी प्रकिया से धान खरीदी          धान उपार्जन केंद्र  जंगलबेड़ा, सराईपाली में पूरा कार्य सुचारू और पारदर्शी ढंग से हुआ। किसान छबीलाल बारी बताते हैं कि इस वर्ष राज्य शासन की धान खरीदी नीति ने किसानों को नई ताकत दी है।वे कहते हैं समय पर पूरी प्रक्रिया में एक भी परेशानी नहीं हुई। समय पर टोकन मिला और केंद्र में व्यवस्था बहुत अच्छी थी। धान खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से        किसान छबीलाल बारी विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की और समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने का निर्णय किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। किसान के मजबूत होने से प्रदेश मजबूत होगा           छबीलाल कहते हैं कि सरकार की इस नीति से हम जैसे किसान मजबूत होंगे l उन्होंने कहा कि किसान के मजबूत होने से प्रदेश मजबूत होगा l समर्थन मूल्य मिलने से  हमारी आय बढ़ेगी और हम अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना पाएंगे।

जुए में पत्नी को दांव पर लगाया, 8 लोगों ने किया रेप, ससुराल वालों ने भी की हैवानियत

बागपत  यूपी के बागपत से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के साथ इस तरह की दरिंदगी की गई, जिसके बारे जानकर आपके होश उड़ जाएगे। दरअसल, महिला का पति नशेड़ी था। वो शराब पीने के साथ जुआ खेलने का भी आदि था। इसी लत ने उसके और उसकी पत्नी के जीवन को नरक बना दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जुए में हारने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे ही दांव पर लगा दिया। इसके बाद वो हार गया और 8 लोगों ने महिला के साथ बारी-बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया।  8 लोगों ने किया रेप  ये दर्द भरी कहानी बागपत जिले में मौजूद एक गांव की पीड़िता की है। उसकी शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ जिले के खिवाई गांव निवासी दानिश से हुई थी।शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन यातना में बदल गया। युवती का कहना है कि उसका पति शराब और जुए का आदी था और इसी लत ने उसके जीवन को नरक बना दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जुए में हारने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे ही दांव पर लगा दिया. युवती ने बताया कि पति के हारने के बाद 8 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।   ससुराल के कई सदस्यों ने भी बनाए जबरन संबंध  पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने भी उसके साथ हैवानियत की और कई कई सदस्यों ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। उसका आरोप है कि उसके जेठ शाहिद, ननदोई शौकीन और उसके ससुर यामीन ने दहेज लाने का दबाव डालते हुए उसका शोषण किया। पीड़िता ने कहा कि जब वो गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया गया। उसने ये भी आरोप लगाया कि उसकी जान लेने के लिए दरिंदों ने उसके शरीर पर तेजाब डाला और फिर नदी में धकेल दिया। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर पहुंची। अब वो शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। उसने 3 आरोपी उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल के नाम भी बताए जो गाज़ियाबाद में रहते है। अन्य आरोपियों के नाम पीड़िता नहीं जानती। मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।    

भारत में पहली बार ‘नेट योजना’ की शुरुआत, पंजाब ने बढ़ाया कदम

चंडीगढ़  पंजाब सरकार ने संचार तकनीकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पंजाब पूरे भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने संशोधित भारत नेट योजना को पूरी तरह से लागू कर दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने तकनीकी विकास को प्राथमिकता देती आई है. इसी कड़ी में पंजाब के मुख्य सचिव के. ए. पी सिन्हा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सीजीएम बीसएनएल सर्कल अजय कुमार करड़ा द्वारा चंडीगढ़ में प्रदान किया गया. भगवंत मान सिंह के नेतृत्व में मुख्य सचिव के.ए.पी सिन्हा ने इस उपलब्धि को पंजाब की तकनीकी का बड़ा प्रतीक बताया उन्होंने बताया कि राज्य के कुल 43 छाया क्षेत्रों में इंटरनेटट सेवाएं सफलतापूर्वक पहुंचा दी गई हैं और केवल एक ही गांव बाकी है. नवंबर के अंत तक उस गांव में भी ब्रॉडबैंड सुविधाएं पहुंच जाएंगी, जिससे लोग डिजिटल सेवाओं तक आसानी से पहुंच पाएंगे. भारत नेट योजना का मुख्य उद्देश्य देश की सभी ग्राम पंचायतों, घरों और शैक्षणिक सामाजिक संस्थानों को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ना है. यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, ई-हेल्थ, ऑनलाइन शिक्षा और अन्य डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के लिए बनाई गई है. यह योजना सबसे पहले अमृतसर के हर्षा चिन्ना ब्लॉक से शुरू की गई थी. कई सरकारी एजेंसियों और जिला अधिकारियों की सहायता से अब तक न 1000 किलोमीटर OFC बिछाई जा चुकी है. भगवंत मान सिंह के नेतृत्व में मुख्य सचिव और दूरसंचार की संयुक्त बैठक में लिए गए फैसले से ये उपलब्धि हासिल हुई है. बीएसएनएल ने बताया कि पठानकोट कोट इंडो-पाक सीमा के पास स्थित गांव रमकलवां को ‘विद्या मित्रम’ योजना के तहत वाई-फाई की सेवा उपलब्ध कराई गई है. बीएसएनएल ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि राज्यभर के सरपंचों को ऐसे प्रयासों के लिए प्रेरित किया जाए.