samacharsecretary.com

स्टेडियम में होने जा रहा बड़ा बदलाव: CSCS डायरेक्टर ने बताए कायाकल्प के प्रमुख बिंदु

रायपुर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है. राजधानी रायपुर अब जल्द ही टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में अपनी दस्तक दे सकता है. राज्य सरकार ने नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को 30 साल की लंबी लीज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को सौंप दिया है. साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले ने रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का भविष्य तय कर दिया है. बता दें कि वनडे और टी-20 मैचों की सफल मेजबानी के बाद अब रायपुर का ये खूबसूरत स्टेडियम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हो रहा है. इस मैदान पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका का वनडे मुकाबला खेला जाएगा. राज्य शासन से 30 साल की लीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने स्टेडियम के कायाकल्प का पूरा खाका तैयार कर लिया है. अब तक संघ सिर्फ मैदान की देखरेख करता था, लेकिन अब पूरा स्टेडियम संघ के पास होने से यहां बड़े बदलावों की तैयारी है. मॉर्डन सुविधाएं जोड़ने की तैयारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के डायरेक्टर विजय शाह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर को लेकर कई सारी योजनाएं हमारे दिमाग में थी. हम जल्द ही बीसीसीआई के रोटेशन प्रणाली में शामिल हो जाएंगे, जिससे लगातार मैचों की अगुवाई का असवर मिलते रहेगा. उन्होंने बताया कि वह स्टेडियम को नए रूप में तैयार करना चाहते हैं. स्टेडियम के एक्टीरियर और इंटिरयर को आज के जमाने के अनुसार मॉडर्न टच देना चाहते हैं. आगे कहा कि स्टेडियम को बने लगभग 25 साल हो गए हैं. स्टेडियम में प्रैक्टिस विकेट्स, स्विमिंग पूल और जिम की कमी है, जिसे दूर करते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी. छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा बेहतर अवसर : मंत्री अरुण साव डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि स्टेडियम को राज्य सरकार ने लीज में देने का निर्णय लिया है. लगातार बड़े मैच छत्तीसगढ़ में होंगे है. छत्तीसगढ़ के बड़े प्रतिभाओं को बड़ा अवसर मिलेगा. छत्तीसगढ़ के युवाओं में क्षमता है. आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे.

सियासी गलियारों में चर्चा तेज: CM मोहन यादव बनने जा रहे हैं कांग्रेस नेता के समधी

उज्जैन  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे डॉ अभिमन्यु यादव के बेटे शादी कांग्रेस के दिग्गज नेता की भतीजी से होने जा रही है। उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मलेन दोनों का विवाह होगा। जिसके लिए दो होटल भी बुक किए गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता की भतीजी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव की भतीजी की डॉ इशिता के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे डॉ अभिमन्यु की शादी होगी। बता दें कि, पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुभाष यादव, दिनेश यादव के मौसा हैं। अरूण यादव और दिनेश यादव मौसरे भाई हैं। साथ ही सीएम की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव दिनेश यादव की बहू है। अब दिनेश यादव की बेटी इशिता डॉ. मोहन यादव के परिवार की बहू बनने जा रही हैं।   30 नवंबर को होगी शादी अभिमन्यु-इशिता की शादी 30 नवंबर को अथर्व होटल के पास स्थित मैदान में होगी। शादी कार्यक्रम में कई वीवीआईपी के पहुंचने की संभावना है। दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, मंत्री, वरिष्ठ अफसर और पार्टी के प्रमुख के नेता। बताया जा रहा है डॉ मोहन यादव 26 नवंबर को उज्जैन पहुंच जाएंगे। अभिमन्यु-इशिता की शादी पर 5 दिन का कार्यक्रम होगा। जो कि 26 नवंबर से शुरु होगा। उस दिन वीआईपी आवास पर गणेश पूजन होगा। 27 को वीआईपी आवास पर हल्दी, 27 को वीआईपी आवास पर मेंहदी, 28 को गीता कॉलोनी स्थित निवास में माता पूजन, 29 अथर्व होटल में महिला संगीत, 30 की शाम अथर्व होटल में रिसेप्शन होगा। बता दें कि, सीएम डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई तकरीबन पांच महीने पहले खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी से हुई थी। अभिमन्यु राजधानी भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में मास्टर्स इन सर्जरी कर रहे हैं। वहीं, डॉ इशिता एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।

बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ी, NDA जल्द करेगा विधायक दल की बैठक

पटना बिहार में चुनावी नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। जल्द ही NDA विधायक दल की बैठक होगी। सुत्रों ने अनुसार, कल जदयू विधायक दल की बैठक होने वाली है। उम्मीद है कि जदयू की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ लेगी। वहीं दूसरी तरफ BJP की बैठक भी कल होने की संभावना है। इस बैठक में मंत्री पदों का फॉर्मूला, डिप्टी सीएम का चयन, पर अंतिम चर्चा होगी।   20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश सीएम हाउस सूत्रों के मुताबिक, 17 नवंबर को नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी दिन वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। खबर है कि JDU के 11नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कुल मिलाकर करीब 18 मंत्री शपथ लेंगे।

भाजपा का सख्त कदम: मध्यप्रदेश में महिला नेत्री 6 साल तक पार्टी से बाहर

सागर मध्यप्रदेश में भाजपा पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक बीजेपी नेत्री को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मामला सागर जिले के है जहां देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष ने नेहा जैन व उनके पति अलकेश जैन के निष्कासन का आदेश जारी कर दिया है। बीजेपी नेत्री 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को पार्टी से निष्कासित किए जाने का जो आदेश जारी किया गया है उसमें लिका है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान आपके और आपके पति ने भाजपा के प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया का सीधा विरोध किया था और पार्टी संगठन के पास इसकी शिकायत व प्रमाण मौजूद हैं। आपके द्वारा इस संबंध में जवाब मांगा गया था जो कि आपके द्वारा जवाब दिया गया लेकिन वो भी संतोषजनक नहीं है इसलिए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार आप दोनों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। कांग्रेस पार्षद को PIC में किया शामिल बता दें कि नेहा जैन पर कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट को पीआईसी में शामिल करने का भी आरोप था। इस संबंध में भी उनसे पार्टी ने जवाब मांगा था। जिसके जवाब में नेहा जैन ने कहा कि पार्षद त्रिवेंद्र जाट ने 25 मार्च 2023 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है जो कि तथ्यहीन है। क्योंकि त्रिवेंद्र जाट सभी भाजपा विरोधी कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहे हैं जो कि आज तक जारी है। जिसके प्रमाण स्वरूप इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रमाणित हैं।

चिराग पासवान का बड़ा बयान: NDA ने बढ़ाई रफ्तार, 22 नवंबर से पहले नई सरकार तय!

पटना  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election Result 2025) में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए गठबंधन अब नई सरकार बनाने की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने संकेत दिए हैं कि 22 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन पूरा कर लिया जाएगा। चिराग बोले- आज या कल तैयार हो जाएगा खाका मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि सरकार गठन को लेकर चर्चा जारी है और बहुत जल्द इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा। आज या कल तक सरकार का खाका तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है और इस पर काम तेजी से चल रहा है।”   मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म होने वाला यह बयान ऐसे समय में आया है जब मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। NDA नए प्रशासन की रूपरेखा उसी समयसीमा से पहले तय करना चाहता है। 243 में 202 सीटें, NDA की प्रचंड जीत चुनाव परिणामों में एनडीए ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर शानदार रिकॉर्ड बनाया। भाजपा: 89 सीटें जदयू: 85 सीटें एलजेपी (रामविलास): 19 सीटें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से): 5 सीटें राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4 सीटें महागठबंधन का खराब प्रदर्शन विपक्षी महागठबंधन इस चुनाव में बेहद कमजोर साबित हुआ और उसे केवल 35 सीटें मिलीं। राजद: 25 कांग्रेस: 6 भाकपा (माले) (एल): 2 भारतीय समावेशी पार्टी: 1 माकपा: 1 अन्य दलों का प्रदर्शन AIMIM ने 5 सीटें जीतीं बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट मिली प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी। 

एसआईआर की बड़ी प्रगति: दूसरे चरण की तैयारी पूरी, EPF में 50.97 करोड़ का प्रावधान

नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण के तहत मतदाता पर्चियों (ईपीएफ) की छपाई और वितरण की स्थिति पर रविवार को अपडेट जारी किया। छपाई में राजस्थान को छोड़कर सभी राज्यों ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया, जबकि वितरण में गोवा और लक्षद्वीप ने शत-प्रतिशत सफलता पाई। सबसे कम वितरण केरल (93.72 प्रतिशत) और पुडुचेरी (94.10 प्रतिशत) में रहा। चुनाव आयोग ने रविवार दोपहर 3 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 50 करोड़ 99 लाख 72 हजार 687 मतदाताओं के लिए 50 करोड़ 97 लाख 43 हजार 180 पर्चियां (99.95 प्रतिशत) छप चुकी हैं, जबकि 49 करोड़ 73 लाख 39 हजार 480 पर्चियां (97.52 प्रतिशत) मतदाताओं तक वितरित की जा चुकी हैं। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी, जिसमें मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन और ईपीएफ वितरण शामिल है। आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। अंडमान-निकोबार में 3 लाख 10 हजार 404 पर्चियां (100 प्रतिशत) छपीं और 3 लाख 10 हजार 204 (99.94 प्रतिशत) वितरित हुईं। छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पर्चियां पूरी छपीं, जिनमें से 2 करोड़ 5 लाख 8 हजार 57 (96.60 प्रतिशत) पहुंचाई गईं। गोवा में 11 लाख 85 हजार 34 पर्चियां (100 प्रतिशत) छपीं और सभी वितरित हुईं। गुजरात में 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 में से 5 करोड़ 4 लाख 15 हजार 497 (99.16 प्रतिशत) वितरित हुईं। केरल में 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855 में से 2 करोड़ 61 लाख 1 हजार 675 (93.72 प्रतिशत) पर्चियां पहुंचीं। लक्षद्वीप में सभी 57 हजार 813 पर्चियां छपीं और पूरी वितरित हुईं। मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 में से 5 करोड़ 70 लाख 89 हजार 80 (99.45 प्रतिशत) पर्चियां वितरित हुईं। राजस्थान में 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 (99.58 प्रतिशत) छपीं और 5 करोड़ 38 लाख 69 हजार 336 (98.15 प्रतिशत) पर्चियां वितरित हुईं। तमिलनाडु में 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 583 छपीं और 6 करोड़ 54 हजार 300 (93.67 प्रतिशत) पर्चियां वितरित हुईं। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 में से 15 करोड़ 7 लाख 92 हजार 212 (97.64 प्रतिशत) पर्चियां पहुंचीं। पश्चिम बंगाल में 7 करोड़ 66 लाख 36 हजार 294 में से 7 करोड़ 59 लाख 94 हजार 997 (99.16 प्रतिशत) वितरित हुईं। आयोग ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) की मंजूरी से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) नियुक्त करते हैं। आयोग के अनुसार कुल 5 लाख 33 हजार 93 बीएलओ और 10 लाख 41 हजार 291 बीएलए कार्यरत हैं। निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि 4 दिसंबर तक शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। मतदाता पर्ची में नाम, फोटो, पता और पोलिंग बूथ की जानकारी होती है, जो मतदान में सहायक है। राजनीतिक दलों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक बीएलए नियुक्त करें ताकि किसी भी अनियमितता पर नजर रखी जा सके। यह प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की कि अपनी पर्ची जांचें और यदि नहीं मिली तो निकटतम बीएलओ से संपर्क करें।

तेज प्रताप का आक्रोश फूटा: बहन के सम्मान पर बोले—अब होगा बड़ा संघर्ष

पटना राजद सुप्रीमो सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बहन रोहिणी आचार्य से जुड़े विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मेरी बहन का अपमान किसी भी हाल में असहनीय है। सुन लो जयचंदों परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी। तेज प्रताप यादव ने राजद प्रमुख लालू यादव से आग्रह करते हुए कहा कि आपका केवल एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में खुद गाड़ देगी। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी ने बताया है कि उन्हें पीटने के लिए चप्पल तक उठाई गई। रोहिणी के आरोप पर भाई तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दिया है। जनता दल जनता (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप ने अपने पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ''कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है। सुन लो जयचंदोंपरिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।" उन्होंने लिखा, "जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है। जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है। इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर परदा डाल दिया है। इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा। समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर है।" तेज प्रताप ने लिखा, "मैं माननीय आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता, मेरे राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद जी से आग्रह करता हूं। पिता जी, एक संकेत दीजिए। आपका केवल एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी। यह लड़ाई किसी दल की नहीं, परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है।"

मेन चौक की राह हुई आसान, जालंधरवासियों को मिलेगा जाम से छुटकारा

जालंधर  शहर के श्री राम चौक से जेल चौक तक बनने वाली नई सड़क का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 1 करोड़ 56 लाख रुपये है। नई सड़क न केवल शहर में यातायात को व्यवस्थित करेगी, बल्कि व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी। कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर का विकास केवल किसी एक विभाग का नहीं, बल्कि शहरवासियों और अधिकारियों की सामूहिक इच्छा और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण सिर्फ इमारत का काम नहीं, बल्कि नागरिकों की सुविधा और शहर के भविष्य से जुड़ा एक अहम कदम है।   नितिन कोहली ने आगे बताया कि जालंधर में सड़क निर्माण के साथ-साथ सीवरेज सुधार, स्ट्रीट लाइट अपग्रेड और सफाई व्यवस्था जैसी परियोजनाओं को भी तेज गति से पूरा किया जा रहा है। उनका कहना था कि आने वाले महीनों में शहरवासियों को ऐसी सुविधाएं मिलेंगी, जो जालंधर को आधुनिक और सुरक्षित शहर बनाने में मदद करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की कोशिश है कि हर योजना समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो, ताकि शहर के लोग किसी तरह की असुविधा न झेलें। इस सड़क निर्माण कार्य को इसी दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जतिन गुलाटी, सोनू चड्ढा, गुरप्रीत कौर, दीपक दयान, धीरज सेठ, समीर मारवाहा, विजय वासन, रवि कुमार, बंटी, गजानंद, सन्नी, दीपक और पंकज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा खुलासा: डिप्टी CM के लिए तीन नाम, 18 नेताओं की एंट्री तय

पटना बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अब सरकार गठन की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव नतीजों के बाद जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) दोनों पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के एक बार फिर सत्ता संभाल सकते हैं। वहीं NDA के करीब 18 नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। जेडीयू ने कल विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। उम्मीद है कि नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ लेगी। वहीं दूसरी तरफ BJP की बैठक भी कल होने की संभावना है। इस बैठक में मंत्री पदों का फॉर्मूला, डिप्टी सीएम का चयन, पर अंतिम चर्चा होगी। सरकार में JDU का कद बढ़ेगा, 11 मंत्री बन सकते हैं हालांकि 2025 के चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी, परंतु नई सरकार में जेडीयू का कद और भी मजबूत होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, 11 JDU नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कुल मिलाकर करीब 18 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं डिप्टी मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी में तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, मंगल पांडे। इनमें से किसी एक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। आज नीतीश देंगे इस्तीफा, उसी दिन पेश होगा दावा सीएम हाउस सूत्रों के मुताबिक, आज नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी दिन वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। JDU और BJP कोटे से इन नेताओं का मंत्री बनना तय विजय चौधरी (JDU) सम्राट चौधरी (BJP) नितिन नवीन (BJP) बिजेंद्र यादव (JDU) श्रवण कुमार (JDU) मंगल पांडेय(BJP) अशोक चौधरी (JDU) लेसी सिंह (JDU) रामकृपाल यादव(BJP) जमा खान (JDU) मदन सहनी (JDU) रजनीश कुमार (BJP) जयंत राज (JDU) महेश्वर हजारी (JDU) संतोष निराला (JDU)

रीवा से इंदौर अब हवाई रास्ते से! लंबी दूरी का सफर होगा मिनटों में आसान

रीवा  मध्यप्रदेश के विंध्य में हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार जारी है। रीवा-दिल्ली उड़ान शुरु होने के बाद अब रीवा-इंदौर के बीच सीधी फ्लाइट 22 दिसंबर से शुरु होने जा रही है। जल्द ही इंडिगो एयरलाइंस उड़ान का शेड्यूल जारी करेगा। इन इलाकों को पहुंचेगा फायदा रीवा-इंदौर के बीच फ्लाइट शुरु होने से रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, मऊगंज, पन्ना के यात्रियों को फायदा मिलेगा। जिससे इंदौर की दूरी कम समय में तय हो सकेगी। अभी ट्रेन से इंदौर जाने के लिए कम से कम 15-16 घंटे का समय लग जाता है। ऐसा रहेगा शेड्यूल इंडिगो की रीवा-इंदौर फ्लाइट, इंदौर से सुबह 11:30 उड़ान भरेगी। जो कि रीवा दोपहर 1:15 पर पहुंचेगी। रीवा से फ्लाइट का उड़ान भरने का समय दोपहर 1:35 रहेगा। इंदौर में इसकी लैंडिंग दोपहर 3:20 पर होगी। हालांकि, अभी इंडिगो की वेबसाइट पर ऑफिशियल शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जिसकी संभावना दिसंबर के पहले सप्ताह में है। रीवा एयरपोर्ट के डायरेक्टर योगेंद्र राजक ने बताया कि रीवा-दिल्ली लाइट को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और रीवा-इंदौर के लिए भी काफी इनक्वायरी थीं। इंडिगो एयरलाइंस के विमान में यात्रियों को सुगम सफर और उत्कृष्ट हॉस्पिटैलिटी की सुविधा मिलेगी।   1040 करोड़ के फोरलेन का काम हुआ शुरू, कम होगी MP से यूपी की दूरी बता दें कि, रीवा एयरपोर्ट से 10 नवंबर को शुरू हुई रीवा-दिल्ली सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही है। रीवा-इंदौर लाइट शुरू होने के बाद एयरपोर्ट से कुल तीन लाइटें संचालित होंगी, जिससे विंध्य क्षेत्र की हवाई सुविधा और मजबूत होगी।