samacharsecretary.com

15 नवम्बर से होंगी धान खरीदी प्रारंभ 9 नवम्बर से किसानों को जारी होंगे टोकन

कोरिया : धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें 15 नवम्बर से होंगी धान खरीदी प्रारंभ 9 नवम्बर से किसानों को जारी होंगे टोकन धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का आग्रह – कोरिया पीएम पोर्टल एवं जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें कोरिया आज कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कृषि, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड तथा नोडल अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होंगी इसके पूर्व सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित भी करें। उन्होंने बारदाने से संबंधित व्यवस्था उपार्जन पूर्व करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। धान उपार्जन एवं निराकरण प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं को नियंत्रित करने हेतु शासन द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर ‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। उपार्जन केंद्र प्रभारियों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान के उचित रखरखाव, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शिता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ‘किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने की प्रतिबद्धता‘ को पूर्ण करने के लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता और तत्परता अपेक्षित है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी व उड़नदस्ता दल तैनात जिले के उपार्जन केंद्रों को पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। संवेदनशील केंद्रों पर पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। 21 उपार्जन केंद्रों से 1.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य खरीफ वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसान 22 हजार 126 से 1 लाख 37 हजार 468 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। विगत खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या 20 हजार 117 थीं, जिसमे से 19 हजार 606 किसानों ने उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय किए थे। इस वर्ष साख सहकारी समिति सहित 21 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के लिए टोकन आवेदन प्रक्रिया 9 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगी। किसानों को सुबह 8 बजे से सुबह 9.30 बजे प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि पीएम पोर्टल, सीएम जनदर्शन तथा जिला स्तरीय साप्ताहिक जनदर्षन में मांग एवं शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण त्वरित गति से करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय-सीमा के भीतर सभी आवेदनों का निरीक्षण कर संबंधित प्रकरणों का निराकरण करते हुए संबंधित आवेदकों को भी सूचना दें। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सड़कों, चौक, चौराहे पर घुमंतू एवं अवारा मवेषियों के जमावड़ा पर चिंता व्यक्त करते हुए पषु पालन विभाग, नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को तत्काल इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में लगभग 25 आवेदको ने कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के समक्ष अपनी समस्याओं एवं शिकायत तथा मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती दीपिका नेताम सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएम बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 आवंटियों को सौंपेंगे चाबी

सीएम सौंपेंगे माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट की चाबी   सीएम बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 आवंटियों को सौंपेंगे चाबी   योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया मुख्तार के कब्जे से अवैध जमीन को कराया था खाली  – माफिया मुख्तार ने अवैध रूप से हजरतगंज के डालीबाग के पास बेशकीमती जीमन पर कर रखा था कब्जा – सरदार वल्लभ भाई पटेल अावासीय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए ईडब्ल्यूएस फ्लैट  – फ्लैट से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकन्दरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर लखनऊ मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ बुधवार को हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की चाबी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को सौंपेंगे। सीएम योगी डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे। यह फ्लैट सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत बनाए गए हैं। इनकी कुल संख्या 72 हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 10.70 लाख रुपये है, मंगलवार को लाटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई। ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाए गए 72 फ्लैट एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश भर में अभियान चलाकर माफिया के कब्जे से अवैध भूमि को खाली कराया गया था। इसी क्रम में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार के कब्जे से अवैध जमीन को मुक्त कराया गया था। इसके सीएम योगी के निर्देश पर एलडीए की आेर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए। डालीबाग में अवैध कब्जे से खाली करायी गयी लगभग 2,322 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच की। एलडीए वीसी ने बताया कि योजना में ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाये गये हैं। योजना की लोकेशन काफी प्राइम है। 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर स्थित इस योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकन्दरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन भवनों की कीमत 10.70 लाख रुपये रखी गयी है। योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।  यहां पर बाह्य विकास कार्य जैसे रोड और पार्क का निर्माण भी किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे।  8000 लोगों ने किया आवेदन  सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के भवनों के लिए 4 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। सोमवार को पंजीकरण अवधि समाप्त होने तक लगभग 8000 लोगों ने पंजीकरण कराया।

पाकिस्तान के लिए निकला सिख श्रद्धालुओं का जत्था, ननकाना साहिब में मनाएंगे गुरु नानक जयंती

गुरदासपुर  श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया है। भारत से 1,796 सिख श्रद्धालुओं का एक समूह गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने के लिए 5 नवम्बर को पाकिस्तान जाएगा, जहां वे प्रकाश पर्व के अवसर पर विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकेंगे। श्रद्धालु अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, समूह के कई सदस्यों ने यात्रा की अनुमति देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। एक श्रद्धालु ने पवित्र स्थलों के दर्शन के अवसर के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, हमें यात्रा की अनुमति देने के लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं। एक अन्य श्रद्धालु, ने दर्शन की अनुमति देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की और यह भी सुझाव दिया कि वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए ताकि अधिक श्रद्धालु यात्रा में भाग ले सकें। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी, यात्रा सामान्य रूप से चल रही है। हमें उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री मोदी यात्रा की अनुमति देंगे, लेकिन हम इस फैसले के लिए उनका धन्यवाद करते हैं,परंतु वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए ताकि अधिक लोग जा सकें। इस बीच, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने कहा कि सिख श्रद्धालुओं के अधिकांश वीजा संसाधित और स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने यात्रा को सुगम बनाने के लिए संबंधित सरकारों का धन्यवाद किया। यह जत्था श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने जा रहा है। वे भाग्यशाली हैं कि वे श्री गुरु नानक देव जी से जुड़े स्थानों का दौरा कर रहे हैं। इस बार, अधिकांश वीजा संसाधित और जारी हो चुके हैं। जत्थेदारा ने कहा, ''मैं आवश्यक अनुमति देने के लिए संबंधित सरकारों का धन्यवाद करता हूं। इससे पहले, पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को बताया कि उसने गुरु नानक देव जी जयंती समारोह से पहले भारत से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 2100 से ज़्यादा वीजा जारी किए हैं। पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने 4 से 13 नवम्बर 2025 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले बाबा गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए भारत से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 2100 से ज़्यादा वीज़ा जारी किए हैं। 

प्रदूषण से दिल्ली बेहाल: 19 क्षेत्र खतरनाक श्रेणी में, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

नई दिल्ली  दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. अब सुबह शाम की ठंड लोगों को महसूस हो रही है. हालांकि, दिन में ठंड का एहसास नहीं हो रहा है, लेकिन सुबह के समय दिल्ली में कोहरा छाया रहता है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 9 नवंबर तक कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. यानी अगले 5 दिन दिल्ली वालों को कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है. 19 इलाके रेड जोन में हैं और दिल्ली की हवा बेहद खराब है. आज भी दिल्ली का ओवरऑल AQI 309 है और तीन इलाकों में 400 के पार AQI है. इनमें अलीपुर का सबसे ज्यादा AQI 421 है. वहीं जहांगीरपुरी और वजीरपुर का AQI 404 है. आनंद विहार का AQI 385, अशोक विहार का 371, आया नगर का 204, बवाना का 395, बुराड़ी क्रॉसिंग का 393, चांदनी चौक का 329, मथुरा रोड का 320, करणी सिंह का 236, डीटीयू का 293 है. इसके साथ ही और भी कई इलाकों में AQI 300 से 400 के बीच है. दिल्ली के तापमान हो रही गिरावट दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों की सांसों के लिए संकट बनता जा रहा है. लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसे परेशानियां हो रही है. वहीं ठंड और प्रदूषण के चलते दिल्ली वालों को दोहरी मार झेलने पड़ रही है. इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में भी अब गिरावट देखी जा रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिल्ली के तापमान में 2 प्रतिशत की गिरावट हुई है. पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना 4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है. 4 और 5 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है. 4 और 5 नवंबर को पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना है. 4 से 5 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 5 से 7 नवंबर को गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं 4 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में 4 से 6 नवंबर के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. वहीं तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 5 से 7 नवंबर के दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 

रेल हादसा बिलासपुर: कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, बचाव कार्य जारी

बिलासपुर बिलासपुर स्टेशन के पास एक MEMU ट्रेन का कोच एक मालगाड़ी से टकरा गया. इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने सभी संसाधन लगा दिए हैं, और घायलों के इलाज के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं.  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद रेलवे और जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि सिग्नल या तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह टक्कर हुई होगी। कई गाड़ियां प्रभावित मिली जानकारी के अनुसार, घटना लालखदान स्टेशन के पास हुई है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया। वहीं यात्रियों को ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं रेलवे ने इस हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक संभावना है कि सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी या मानवीय त्रुटि के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। ⁠ हादसे की जगह पर अफरातफरी का माहौल यह  हादसा बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुआ, जो देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद में जुट गए। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू अभियान जारी, मेडिकल टीमें मौके पर रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव दल को मौके पर रवाना किया। मेडिकल यूनिट और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बिलासपुर और कोरबा के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। ट्रेन संचालन ठप, कई ट्रेनों के रूट बदले हादसे के बाद पूरे रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी ट्रेनों या बसों से गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने इस भीषण हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी या मानवीय भूल की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा। अधिकारी ब्लैक बॉक्स और इंजन रिकॉर्डिंग के डेटा की जांच कर रहे हैं, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़े स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। कई यात्री अंदर फंसे रह गए। लोगों ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।

रायपुर: माओवादी समर्पितों की नई शुरुआत, अब वर्दी नहीं होटल की यूनिफॉर्म में काम करेंगे

रायपुर : समर्पित माओवादी : वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म पहन कर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत 30 आत्मसमर्पित माओवादी सदस्यों को दिया जा रहा अतिथि सत्कार का प्रशिक्षण रायपुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माओवादियों ने जब पुनर्वास किया, तब मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की संवेदनशील सरकार ने भी इन समर्पित माओवादियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं, जिसके तहत जगदलपुर के निकट आड़ावाल में लाइवलीहुड कॉलेज में इन 30 आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास कार्ययोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गेस्ट सर्विस एसोसिएट का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल न केवल इन पूर्व माओवादी सदस्यों को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि बस्तर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास भी कर रही है। ग्राहक सेवा, सत्कार  तक प्रशिक्षण का सफर          ये सभी 30 पुनर्वासित माओवादी जो कभी घने जंगलों में हिंसा के रास्ते पर थे, आज लाइवलीहुड कॉलेज के कैंपस में ग्राहक संवाद, होटल मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स सीख रहे हैं। करीब 3 महीने के इस कोर्स में उन्हें होटल इंडस्ट्रीज की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि वे बस्तर के होमस्टे, रिसॉर्ट्स और टूरिस्ट स्पॉट्स में आत्मविश्वास से काम कर सकें। दर्द भरे जीवन से आजादी की ओर         एक पूर्व माओवादी रामू (परिवर्तित नाम) ने भावुक होकर कहा कि बस्तर के जंगल में हिंसा की जिंदगी ने सिर्फ दर्द दिया, अब लाइवलीहुड कॉलेज में सीखकर लगता है, असली आजादी यहीं है। अब स्वयं मेहनत कर घर-परिवार को खुशहाल बनाएंगे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की दूरदृष्टि एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अमल से अब तक हजारों युवा सशक्त हो चुके हैं। बीजापुर जैसे संवेदनशील इलाकों में सरकार की पुनर्वास नीति सुनहरा मॉडल साबित हो रहा है। नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा, यहां हिंसा की जगह विकास और रोजगार की नई कहानी लिखी जाएगी।         उपमुख्यमंत्री एवं राज्य के गृहमंत्री  विजय शर्मा ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बनी संवेदनशील पुनर्वास नीति का यह असर है कि मुख्यधारा में युवा लौट रहे हैं और शासन द्वारा इन पुनर्वासित युवाओं को रोजगार और कौशल सीखा कर इन्हें समाज के साथ पुनः जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बस्तर अपने प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है ऐसे में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में युवा जुड़कर रोजगार पा सकते हैं और अपनी जीवन संवार सकते हैं l इससे बस्तर पर्यटन को भी नया आयाम प्राप्त होगा, पर्यटक बस्तर के पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित होंगे l

आर्गेनाइज क्राइम मामले में तोमर भाइयों की जमानत याचिका खारिज, सरकारी वकील ने बताया लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामले में रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, कोर्ट ने दोनों की पत्नियों और भतीजे की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। दोनों भाई एक्सटॉर्शन और सूदखोरी के कई मामलों में आरोपी हैं, और अभी फरार चल रहे हैं।  सरकारी वकील ने रखे पुख्ता तर्क सरकारी वकील ने अदालत में कहा कि तोमर बंधुओं का लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों पर करीब 16 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस की छापेमारी में उनके घर से ब्लैंक चेकबुक, हथियार और कारतूस जब्त किए गए थे। इसके अलावा वे बिना लाइसेंस सूदखोरी का अवैध कारोबार भी करते पाए गए। इन गंभीर आरोपों को देखते हुए सरकारी पक्ष ने अग्रिम जमानत का विरोध किया। फरार हैं रोहित और वीरेंद्र तोमर, इनाम घोषित रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में दोनों भाइयों पर एक्सटॉर्शन और सूदखोरी के कई मामले दर्ज हैं। जब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी, तो वहां से कैश, चेक, और जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस जांच में पता चला कि यह नेटवर्क आर्गेनाइज्ड क्राइम से जुड़ा है। इसलिए पुलिस ने इनके खिलाफ 7 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों भाई फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, रोहित तोमर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम पर ऑफिस चलाता था, जहां से सूदखोरी का धंधा चलता था। दोनों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। परिवार के खिलाफ कार्रवाई और जमानत जब पुलिस को दोनों भाई नहीं मिले, तो उनके परिवार को हिरासत में लिया गया। रोहित की पत्नी भावना तोमर, वीरेंद्र की पत्नी शुभ्रा तोमर, और कुछ अन्य रिश्तेदारों पर आर्गेनाइज क्राइम एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बाद में इनकी ओर से पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद वर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें पुलिस पर फर्जी केस बनाकर परिवार को फंसाने का आरोप लगाया गया। तोमर बंधुओं के खौफ से पीड़ित चुप थे पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तोमर बंधु रायपुर के कई कारोबारियों और आम लोगों से धमकी देकर वसूली करते थे। उनके गुर्गों के डर से कई पीड़ितों ने शहर में रहते हुए भी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन जब से पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है, तब से लोगों के मन से डर खत्म हो गया है। अब तक 6 से ज्यादा एफआईआर में दोनों भाइयों पर अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किए जा चुके हैं।

भारी सफलता: सुकमा में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई, कई अधूरे हथियार भी मिले

सुकमा सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कंचाला और गोमगुड़ा के बीच जंगलों में छापेमारी के दौरान नक्सलियों ने खतरनाक हथियारों का जखीरा डंप किया हुआ पाया गया। नक्सलियों का भारी सामान कब्जे में  पुलिस और जवानों ने नक्सलियों का सामान बरामद किया, जिसमें बटालियन नंबर 1 से जुड़े हथियार शामिल हैं। यह कार्रवाई विशेष रूप से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन DRG के तहत की गई। अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियारों में विस्फोटक सामान शामिल हैं जिन्हें नक्सलियों ने जंगल में छिपा रखा था। यह ठिकाना माओवादियों के हथियार निर्माण और मरम्मत का प्रमुख अड्डा बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से कुल 17 रायफल, बीजीएल रॉकेट लॉन्चर, सिंगल शॉट रॉकेट लॉन्चर, देशी कट्टा, भारी मात्रा में बारूद, वायर, बोर मशीन, ड्रिल मशीन, पाइप, हैंड ड्रिल मशीन, शील्ड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, इस फैक्ट्री में माओवादी लंबे समय से हथियारों की मरम्मत और निर्माण कर रहे थे, जिससे सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची जा रही थी। डीआरजी की इस रणनीतिक कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे किसी तरह की हानि के बिना बड़ी सफलता हाथ लगी। सुकमा पुलिस ने कहा है कि माओवादियों के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में लौटना। राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा, सम्मान, पुनर्वास और रोजगार का अवसर दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और परिवार को शांतिपूर्ण जीवन का अवसर मिलेगा। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल नक्सलवाद का उन्मूलन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की स्थापना करना है। सुकमा पुलिस ने स्पष्ट किया कि हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य दिया जाएगा।  

बिहार चुनाव सर्वे: NDA को प्रचंड बढ़त, विपक्ष हुआ बेअसर! देखें कौन टॉप, कौन फ्लॉप

पटना  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक और ओपिनियन पोल आ गया है। IANS-MATRIZE के सर्वे में एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान लगाया गया है। एनडीए की इस चुनाव में भारी बहुमत से वापसी हो सकती है और भाजपा से लेकर जेडीयू तक को छप्परफाड़ सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। एजेंसी के अनुसार भाजपा इस चुनाव में सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी और उसे 83 से 87 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा उसकी सहयोगी नीतीश कुमार की जेडीयू को 61 से 65 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए को कुल मिलाकर 153 से 164 तक सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए 49 फीसदी मत हासिल कर सकता है।   वहीं महागठबंधन को बड़ा झटका लगने की संभावना है। पोल में बताया गया है कि लालू यादव की आरजेडी 62 से 66 सीटें ही हासिल करेगी और गठबंधन 76 से 87 सीटों तक ही सिमट सकता है। अनुमान है कि सबसे ज्यादा झटका कांग्रेस को लगेगा, जो महज 7 से 9 सीटें ही पाने की स्थिति में है। इसके अलावा वामपंथी दल सीपीआई-एमएल को 6 से 8 सीटें मिल सकती है। मुकेश सहनी की वीआईपी के खाते में 1 से 2 सीट जा सकती है। इससे पहले भी कई सर्वे आ चुके हैं, जिनमें एनडीए की ही वापसी का अनुमान लगाया गया है। यदि यह ओपिनियन पोल नतीजे में तब्दील होता है तो फिर नीतीश कुमार के कामकाज पर भी मुहर होगी, जो लगातार 20 सालों से राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। अनुमान है कि सबसे ज्यादा 22 फीसदी वोट आरजेडी को मिल सकता है। भाजपा के खाते में 21 फीसदी वोट जाएंगे, लेकिन सीटों में तब्दीली के मामले में भाजपा आगे है। ऐसा इसलिए क्योंकि जेडीयू, लोजपा जैसे दलों का वोट उसके खाते में काफी हद तक ट्रांसफर हो रहा है। माना जा रहा है कि सीट बंटवारे में समझदारी और समन्वय के चलते भी एनडीए को बढ़त मिली है। कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने से होगा आरजेडी को नुकसान? वहीं कांग्रेस को 62 सीटों पर मौका मिला है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि यही अनुमान सही रहा तो फिर इसका मतलब है कि आरजेडी को कांग्रेस के खाते में ज्यादा सीटें देने का नुकसान हुआ है। ऐसा ही यूपी में भी 2017 में हुआ था, जब सपा ने उसे 100 सीटें दी थीं और महज 7 पर ही उसे जीत हासिल हुई थी। ऐसे में यूपी की 2017 वाली गलती आरजेडी के लिए भी साबित हो सकती है।

पानीपत में बीजेपी का अनोखा कदम—बिहार के लोगों को मुफ्त ट्रेन से किया रवाना

पानीपत  बिहार की ट्रेनों के छठ पर्व के बाद विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। बिहार व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने को भी जगह नहीं है। वहीं बिहार के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई हैं। इनमें दो ट्रेन रवाना की गई हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और मेयर कोमल सैनी समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता  रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्रवासी यात्रियों को फ्री टिकट वितरित किए। दुष्यंत भट्ट ने बताया कि यह पहल प्रवासी मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाई गईं हैं। वहीं, प्रवासी मतदाताओं को मुफ्त टिकट की सुविधा दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को अपनी भागीदारी मतदान के माध्यम से देनी चाहिए। मतदान से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण होता है। भट्ट ने प्रवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी दूर से जाकर मतदान करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नौकरी और पैसे की वजह से कोई मतदाता वोट ना कर पाए ये भी लोकतंत्र के लिए सही नहीं। इसलिए हम लोगों का सहयोग कर रहे हैं। बिहार जाने वाले सभी मतदाताओं के लिए हमने सुनिश्चित किया है कि किसी भी मजदूर की दिहाड़ी या मजदूरी ना कटे। मेयर कोमल सैनी ने बताया कि पहली ट्रेन से लगभग 200 से अधिक यात्री बिहार के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पानीपत एक औद्योगिक शहर है, जहां बड़ी संख्या में बिहार से आए श्रमिक काम करते हैं। ऐसे में जब बिहार विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण 6 नवंबर को होने जा रहा है। इन प्रवासियों के लिए मतदान में शामिल होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने समाज की जिम्मेदारी समझते हुए इन यात्रियों का सहयोग किया है ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। वहीं, स्पेशल ट्रेन से बिहार जाने वाले यात्री प्रदीप ने बताया कि मोदी की तरफ से फ्री में ट्रेन से बिहार जा रहे हैं ताकि मोदी जी को वोट दे सकें और हमें नौकरी और सुविधाएं मिल सके और देश तरक्की कर सकें। उन्होंने बताया कि आज ट्रेन में टिकट भी फ्री है और खाने पीने की भी फ्री सुविधा रहेगी।