samacharsecretary.com

आदिवासी बेटी का कमाल: 12वीं साइंस टॉपर वैष्णवी को मिलेगा बालिका विज्ञान पुरस्कार

छिंदवाड़ा  पांढुर्णा जिले के सिवनी गांव की वैष्णवी ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों में पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था. जिसके चलते उन्हें बालिका विज्ञान पुरुस्कार मिलने जा रहा है. वैष्णवी का सपना है कि वह आईआईटी में जाकर पढ़ाई करें और एक सफल इंजीनियर बन सके. लेकिन गांव में ना तो पढ़ाई का स्तर इतना बेहतर था और ना ही आर्थिक स्थिति मजबूत. लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए वैष्णवी ने जी जान लगा दी थी. जिसके चलते अब प्रदेश स्तर पर वैष्णवी को सम्मानित किया जाएगा. प्रदेश में किया टॉप, मिलेगा बालिका विज्ञान पुरस्कार जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सतेंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि, ''वैष्णवी सरियाम ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों में पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. इस उपलब्धि के लिए उन्हें जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 'मेधावी छात्रा पुरस्कार योजना' के अंतर्गत 'बालिका विज्ञान पुरस्कार' से सम्मानित करते हुए, 50000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.'' 10 जनजातीय बालिकाओं को दिया जाता है सम्मान मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा यह पुरस्कार उन 10 जनजातीय वर्ग की बालिकाओं को दिया जाता है. जिन्होंने विज्ञान संकाय के विषयों (भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान एवं गणित) में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हों और प्रदेश में सबसे ज्यादा अंक अर्जित किए हों. राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा मूल अंक सूची और जाति प्रमाण-पत्र जांच करने के बाद वैष्णवी को प्रथम स्थान के साथ पुरस्कार के लिए चुना गया है. 300 में से लिए 284 नंबर, अब जेईई मेन्स की तैयारी वैष्णवी सरियाम के पिता विनोद सरियाम किसान हैं और माता गृहिणी होने के साथ सिलाई का काम करती हैं. सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैष्णवी ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया है. वैष्णवी ने 300 में से 284 अंक लेकर विज्ञान संकाय के विषयों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. फिलहाल वह घर पर रहकर जेईई मेन्स की तैयारी कर रही हैं. इस उपलब्धि पर कलेक्टर हरेंद्र नारायन और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

नौरादेही में बनेगा तीसरा चीते का घर, केंद्र ने दिए 4 करोड़, कूनो और गांधी सागर के बाद नई पहल

भोपाल  चीता रीइंट्रोडक्शन प्रोग्राम के तहत नमीबिया से लाए गए चीते अब भी एमपी की पहचान बने रहे रहेंगे। इनको एमपी के बाहर नहीं बसाया जा रहा है, बल्कि इनके लिए प्रदेश में ही नया ठिकाना तैयार किया जा रहा है। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व ( नौरादेही ) को चीतों का नया घर बनने जा रहा है। दरअसल, नौरादेही अभ्यारण को चीतों का नया ठिकाना बनाने की केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही एनटीसीए ( नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ) ने तैयारियों के लिए सेंट्रल कैंपा फंड से 4 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह तैयारियों की पहली किस्त है। इसके बाद जल्दी ही 3 करोड़ की दूसरी किस्त जारी की जाएगी। तैयार होगा चीतों का ठिकाना एनटीसीए की तरफ से जारी किए गए फंड से नौरादेही में चीतों के लिए नया घर तैयार होगा। इसमें सागर और दमोह जिले में फैले नौरादेही अभ्यारण में 4 क्वारेंटाइन बोमा और एक सॉफ्ट रिलीज बोमा तैयार किया जाएगा। साथ ही फेंसिंग सहित इंफ्रास्ट्रक्चर के अन्य जरूरी काम जल्द शुरू होंगे। वहीं, दूसरे फंड मिलने के बाद 2339 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व नौरादेही में चीते बसाए जाएंगे। एनटीसीए की टीम करेगी दौरा केंद्र सरकार से नौरादेही अभ्यारण बनाने की मंजूरी मिलने के बाद यहां चीतों को बसाने की कवायद तेज हो गई है। 4 महीने पहले किए गए निरीक्षण में नौरादेही के सिंघपुर, मोहली और झापा फॉरेस्ट रेंज को चीतों के सबसे बेस्ट माना गया। जल्दी ही एनटीसीए की टीम इन तीनों इलाकों का दौरा करने के लिए आएगी। फॉरेस्ट रेंज से कई गांव होंगे विस्थापित नौरादेही में जिन तीन क्षेत्रों सिंघपुर, झापा और मोहली को चीतों को उपर्युक्त माना है। उसके अंदर 13 गांव आते हैं। चीतों को बसाने से पहले यहां के लोगों को पुनर्वासित किया जाएगा। चीतों को लाने से पहले 30 किमी के रेंज पर बाड़ेबंदी की जाएगी। राजस्थान और गुजरात नहीं जाएंगे चीते चीतों की अगली बसाहट राजस्थान या गुजरात में करने की तैयारी थी। हालांकि एनटीसीए ने स्पष्ट कर दिया है कि चीतों को कहीं और नहीं बसाया जाएगा। एमपी में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। ऐसी संभावना है कि नए साल 2026 में अफ्रीका से आने वाले चीतों की नई खेप को नौरादेही में बसाया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हो पाया तो कूनो में पले बढ़े और जवान हो चुके शावकों को शिफ्ट किया जाएगा। 1952 से विलुप्त हो गए थे चीते देश में चीतों को आखिरी बार 1952 में देखा गया था। इसके बाद से विलुप्त हो चुके चीतों को रीइंट्रोडक्शन करने के लिए साल 2022 में नामीबिया से 8 चीतों की पहली खेप लाई गई। इनको कूनो में बसाया गया। फिर फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाया गया। इन्हें भी कूनो में ही रखा गया। दो खेप में कुल 20 चीतों को भारत में लाया गया। कूनो में पिछले दो सालों में इन चीतों ने कुल 26 शावकों को जन्म दिया। हालांकि बीमारी, हमलों और अन्य कारणों के चलते केवल 19 ही जीवित बच पाए हैं।

वाहन नंबर पोर्टिंग की सुविधा जल्द, मोबाइल नंबर की तरह अब रजिस्ट्रेशन बदल पाएंगे मालिक

भोपाल  मोबाइल नंबर की तरह अब वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पोर्ट हो सकेगा। यदि कोई वाहन मालिक पुराने वाहन का नंबर चाहता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। केवल एक आवेदन के जरिए पुराने वाहन का नंबर नए वाहन में मिल जाएगा। हाल ही में परिवहन विभाग ने यह सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वाहन मालिक को स्क्रैप सेंटर में अपना पुराना वाहन बेचना होगा। वहां से वाहन को डिस्मेंटल करने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यदि वाहन मालिक चाहता है कि उसके पास वही रजिस्ट्रेशन नंबर रहे, तो उसे परिवहन विभाग में स्क्रैप सेंटर से प्राप्त सर्टिफिकेट के साथ आवेदन करना होगा। इसके आधार पर उसे उसके वाहन का पुराना नंबर नए वाहन के लिए आवंटित कर दिया जाएगा। पसंदीदा नंबर के लिए देनी पड़ती थी शुल्क यदि वाहन मालिक मनचाहा नंबर चाहते हैं तो उन्हें एमपी ऑनलाइन या वाहन डीलर के माध्यम से परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर का चयन करना होता है। उसे ढाई हजार से पांच हजार रुपए फीस चुकानी पड़ती है। जबकि वीआइपी नंबर के लिए वेवसाइट पर ऑक्शन में भाग लेना होता है। जिसकी बिड अधिक होती है उसे नंबर आवंटित कर दिया जाता है। स्क्रैप पॉलिसी को मिलेगा बढ़ावा 2021-22 के आम बजट में सरकार ने घोषणा की थी कि 15 साल पुराने सरकारी और प्राइवेट तथा 20 साल पुराने कमर्शियल वाहन को सड़कों से हटाया जाना है। इस योजना को स्क्रैप पॉलिसी नाम दिया गया था। पिछले एक दशक में लाखों नई गाड़ियां सड़क पर आईं। अब इस व्यवस्था के लागू होने से स्क्रैप पॉलिसी को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने कहा तुरंत अपडेट करें अपना फोन नंबर, घर बैठे मोबाइल से हो जाएगा काम आधार कार्ड या फिर पैन कार्ड, सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ मोबाइल नंबर अपडेट होना बहुत जरूरी है। क्या आपने कभी सोचा है कि ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भी मोबाइल लिंक होना कितना जरूरी है। MORTH India ( भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और पंजीकृत वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपना मोबाइल नंबर वाहन और सारथी पोर्टल पर अपडेट करवा लें। लोगों को इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन ही अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं। पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें। मोबाइल से ही हो जाएगा काम RTO ऑफिस में जाकर लंबी लाइन में लगे बिना ही आप ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेट करा सकते हैं। इसका यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि विवरण पूरी तरह सटीक है। ट्वीट में एक QR कोड भी दिया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही आप सीधा वाहन और सार्थी पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नंबर अपडेट करना का प्रोसेस बहुत ही आसान है। मोबाइल मंबर अपडेट कराने के लिए आपके पास होनी चाहिए ये जानकारियां परिवाहन और सार्थी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपके पास कुछ जानकारियां होनी चाहिए।     व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर     रजिस्ट्रेशन की तारीख     वाहन का चेसिस नंबर     ड्राइविंग लाइसेंस नंबर     ड्राइविंग लाइसेंस जिसके नाम पर है उसकी जन्म तिथि     ऐसे और भी कई डिटेल की जरूरत होगी। एक टैप में पहुंच जाएंगे वेबसाइट     आप जैसे ही परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। वेबसाइट पर जाते ही आपको एक पॉप-अप स्क्रीन दिखेगी।     इस स्क्रीन पर नंबर अपडेट करने के कहा जाएगा। साथ ही दो QR कोड दिए जाएंगे     कोड के नीचे वेबसाइट के लिए लिंक भी दिया जाता है।     एक लिंक परिवाहन पोर्टल और दूसरा लिंक सार्थी परिवहन पोर्टल का है।     इन लिंक पर क्लिक करते ही आप दोनों वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।     यहां आपको नंबर अपडेट करने के लिए अपने व्हीकल की कुछ डिटेल भरनी होगी।     इसमें व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर , रजिस्ट्रेशन डेटा आदि शामिल है।     इन डिटेल को भरने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आवेदन सबमिट हो जाएगा। हालांकि, ध्यान रखें कि इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर आप मोबाइल से ऑनलाइन नंबर अपडेट नहीं पा रहे हैं तो RTO ऑफिस जाकर भी ऐसा करा सकते हैं।    

एयरबस चेयरमैन बोले — भारत की प्रगति को लेकर मैं बेहद पॉजिटिव हूं

नई दिल्ली  एयरबस के चेयरमैन रेने ओबरमैन ने शुक्रवार को कहा मैंने भारत में एक हफ्ता बिताया और मैं भारत में एक्सीलेंस, इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और क्वालिटी के लेवल से पूरी तरह हैरान रह गया। बर्लिन ग्लोबल डायलॉग (बीजीडी) के 'लीडर्स डायलॉग : ग्रोइंग टूगेदर- ट्रे़ड एंड अलायंस इन अ चेंजिंग वर्ल्ड' टाइटल के सेशन में ओबरमैन ने कहा कि एयरबस के लिए भारत एक स्ट्रेटेजिक लॉन्ग-टर्म पार्टनर है और हमारी बातचीत का हिस्सा यह भी था कि भारतीय टेक्नोलॉजी और देश के टेक टैलेंट की क्षमताओं का लाभ लेकर चीजों को किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "भारत के साथ पार्टनरशिप को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए यह भी हमारी बातचीत का हिस्सा था।" ओबरमैन ने भारत को लेकर अपने विचार पेश करते हुए कहा, "मैं भारत को लेकर बहुत पॉजिटिव हूं। क्या आपको लगता है कि यह चीन को पीछे छोड़ देगा? इसका जवाब उन्हें देना है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैंने जो एम्बिशन महसूस किया, एंटरप्रेन्योरियल लेवल पर जो एम्बिशन था, वह उससे कहीं अधिक था, जो मैंने हाल ही में दुनिया में कहीं भी एंटरप्रेन्योरियल लेवल पर सुना था, क्योंकि वे एक ऐसी स्थिति से आ रहे हैं जहां अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।" इस बीच, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डायलॉग (बीजीडी) के 'लीडर्स डायलॉग : ग्रोइंग टूगेदर- ट्रे़ड एंड अलायंस इन अ चेंजिंग वर्ल्ड' पर पैनल डिस्कशन का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेकर बहुत खुशी हुई। मैंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने व्यापारिक पार्टनरशिप को लंबे समय तक आपसी ग्रोथ के नजरिए से किस प्रकार देखता है।" उन्होंने पैनल डिस्कशन को लेकर आगे जानकारी देते हुए बताया कि देश में ग्लोबल कंपनियों के लिए भविष्य में हिस्सा लेने और निर्माण करने के लिए बड़े अवसरों को भी चर्चा में शामिल किया गया।

पप्पू यादव ने किया खुलासा: कांग्रेस अगले चुनाव में क्या खेल सकती है?

पटना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी को उप-मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद से सीएम कैंडिडेट बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस आलोचना से घिरे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM तो खुलकर कह रही है कि 2 फीसदी वाले नेता को डिप्टी सीएम और 18 परसेंट वोट वाले मुसलमान सिर्फ दरी बिछाएंगे। कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने भी इस मसले को उठाया है कि जब अति पिछड़ी जाति से सहनी के नाम की घोषणा हुई तो साथ में मुसलमान डिप्टी सीएम की भी घोषणा हो सकती थी। माना ये जा रहा है कि महागठबंधन ने वोट का ध्रुवीकरण रोकने के लिए इसे फिलहाल के लिए टाला है। कांग्रेस का खुलकर समर्थन कर रहे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो राहुल गांधी दलित और मुस्लिम उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे। पप्पू यादव का नाम हाल में कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर विवाद में भी आया था, जब एक नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की बातचीत में उनका जिक्र इस तरह से हो रहा था कि वो भी टिकट कटवा और दिलवा रहे हैं। पप्पू यादव ने बिहार में कांग्रेस के जमाने में सीएम बनाए गए दलित और मुस्लिम नेताओं की भी याद दिलाई है।   पप्पू यादव ने ट्वीट किया है- “बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो हमारे नेता राहुल गांधी दलित और मुस्लिम समुदाय से एक-एक उपमुख्यमंत्री अवश्य बनाएंगे! वह सभी समाज को समुचित प्रतिनिधि देने के पक्षधर रहे हैं। उनके पिता राजीव गांधी तारिक अनवर को सीएम बनाना चाहते थे तो इंदिरा गांधी ने भोला पासवान शास्त्री और अब्दुल गफूर को मुख्यमंत्री बनाया था!”  

DC की बैठक में तय हुई अग्निवीर भर्ती रैली की रणनीति, तैयारी पूरी

लुधियाना  उपायुक्त हिमांशु जैन ने शुक्रवार को एक व्यापक बैठक की अध्यक्षता की ताकि 1 से 8 नवंबर 2025 तक गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना में आयोजित होने वाली आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। यह रैली लुधियाना, मोगा, रूपनगर और मोहाली (SAS नगर) जिलों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए चयनित उम्मीदवारों को अपनी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर डाउनलोड करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए तैयारियों पर गहन चर्चा की। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे पर्याप्त कर्मियों की तैनाती करें ताकि परिधीय जांच, भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के माध्यम से कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावी योजना लागू करने को कहा गया ताकि सड़क यातायात में व्यवधान न्यूनतम हो।   स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि वे डॉक्टर, एम्बुलेंस, पैथोलॉजी स्टाफ और दवा परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराएं ताकि कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। स्थल पर स्वच्छता, जल आपूर्ति और निर्बाध बिजली आपूर्ति के इंतजामों की भी समीक्षा की गई, और संबंधित विभागों को पर्याप्त प्रावधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बीएसएनएल अधिकारियों को संचालनात्मक जरूरतों के लिए विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्टिविटी स्थापित करने का कार्य सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के विभाग को संभावित जोखिमों को कम करने के लिए अग्नि सुरक्षा उपकरण और कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया। नगर निगम लुधियाना को उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों, मोबाइल शौचालय और जल सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीसी जैन ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित करने और इस बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम को सुचारू और सफल बनाने के लिए घनिष्ठ सहयोग करने का आह्वान किया।

पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वितरित किए जायेंगे ऋण : मंत्री विजयवर्गीय

पीएम स्वनिधि योजना में पहला स्थान रहने पर मिली बधाई केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने की योजना की समीक्षा भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्यप्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना में शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस संबंध में प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय को आवश्यक निर्देश दिये जा चुके हैं। मंत्री श्री विजयवर्गीय शुक्रवार को वीसी के माध्यम से केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए। बैठक में केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने पीएम स्वनिधि पुनर्गठन के संबंध में विभिन्न राज्यों के मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने पीएम स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। पीएम स्वनिधि में देश में पहले स्थान पर बैठक में बताया गया कि पीएम स्वनिधि योजना का पुनर्गठन कर इसकी अवधि 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दी गयी है। पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ देने के मामले में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है। प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में शहरी पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिये योजना में करीब 9 लाख हितग्राहियों को 2 हजार 78 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। हितग्राहियों को ब्याज सब्सिडी के रूप में 80 करोड़ रुपये की राशि दी गयी है। हितग्राहियों को प्रशिक्षण आयुक्त नगरीय विकास श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि प्रदेश में पथ विक्रेता अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक करने के लिये नगरीय निकायों के माध्यम से क्षमता निर्माण प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गयी है। हितग्राहियों को वित्तीय और डिजिटल साक्षरता, ई-कॉमर्स, पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता का भी प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था की गयी है। पथ विक्रेताओं और उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिये जन-धन, पीएम सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा, श्रमिक कल्याण और पीएम मातृत्व वंदना योजना से भी जोड़ा गया है। पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को समय पर ऋण राशि किस्त जमा कराने के लिये भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।  

पदभार ग्रहण न करने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध करें कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

टेलीमेडिसिन सुविधा का हो बेहतर उपयोग भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जिला अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ नियमित रूप से उपस्थित रहें। आम जनता को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर मिले। टेलीमेडिसिन सुविधा का भी विकल्प के तौर पर व्यापक और बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पन्ना प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संचालनालय स्तर से नियुक्त बांड चिकित्सकों को अनिवार्य रूप से पदभार ग्रहण करने के संबंध में निर्देशित किया जाए। इसके बावजूद भी अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। उन्होंने विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों से स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वीकृत और रिक्त पदों के संबंध में जानकारी ली। सार्थक एप के जरिए उपस्थिति दर्ज कराई जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम से स्वास्थ्य योजनाओं का घर-घर संपर्क कर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। हितग्राहीमूलक योजनाओं की राशि का भी समय पर भुगतान हो। समस्त बीएमओ भ्रमण कर मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग कर संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें। इसके अलावा बीपी, शुगर और फैटी लीवर का शत प्रतिशत परीक्षण हो। मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए भी सार्थक प्रयास किया जाए। सभी गर्भवती माताओं का हो पंजीयन उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सभी गर्भवती माताओं का शत प्रतिशत पंजीयन एवं सभी आवश्यक जांच भी समय पर सुनिश्चित हो जिससे हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समस्या से भी निजात मिलेगी। बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं विधायक पवई प्रहलाद लोधी सहित जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव और अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय पन्ना का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पन्ना का भम्रण किया और मरीजों को प्रदत्त सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीज और परिजनों को सभी सेवाएं समुचित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं और प्रबंध का अवलोकन भी किया। उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। मरीज और आगंतुकों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को अस्पताल की व्यवस्थाओं तथा प्रस्तावित कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।  

तेजस्वी यादव ने किया खुलासा: राघोपुर में अब जनता करेगी मुख्यमंत्री का चयन!

बिदुपुर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर बाजार में शुक्रवार को राजद के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए राघोपुर से राजद उम्मीदवार सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री चुन रही है। जनता के जोश और उत्साह से स्पष्ट है कि लोगों ने उन्हें चिंता-मुक्त बना दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन की सरकार में बिहार के जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। माई-बहिन मान योजना की चर्चा करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, रसोइया, टोला सेवक, विकास मित्र आदि का वेतनमान दोगुना किया गया है, यह हमारी पहल और घोषणा का ही परिणाम है। तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है। वे लोग हमारे विजन की नकल करते हैं। तभी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन ग्यारह सौ रुपये प्रतिमाह तक पहुंचा। महागठबंधन की सरकार ने हमेशा काम किया है, हर पंचायत में विकास के कार्य दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी को तंग या तबाह नहीं करते, जबकि वे लोग अपने विरोधियों को तरह-तरह के हथकंडों से डराते हैं। उन्होंने कहा कि बिदुपुर और राघोपुर की जनता ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव को भरपूर प्यार दिया, और उन्हें भी कम स्नेह नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में आपने मुझे 45 हजार वोटों से जिताया, क्योंकि यहां का हर बच्चा और हर नागरिक तेजस्वी यादव बनकर काम करता है। आपके जोश को देखकर यह लगता है कि आपने हमें दूसरे क्षेत्रों में प्रचार के लिए इजाजत दे दी है और यहां की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। इससे पूर्व, तेजस्वी यादव ने बिदुपुर बाजार में कार्यालय का उद्घाटन किया। वे हेलिकाप्टर से बिदुपुर पहुंचे और कार्यालय उद्घाटन के बाद सड़क मार्ग से चकौसन व चकसिकंदर सहायक कार्यालयों का उद्घाटन किया, इसके बाद पटना लौट गए।  

सीवर सफाई और कचरा संग्रहण के कार्य में लापरवाही न बरतें – ऊर्जा मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ई-स्कूटी से पाताली हनुमान, स्टेट बैंक पर किया सीवर सफाई का निरीक्षण भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के पाताली हनुमान मंदिर से स्टेट बैंक चौराहा (तानसेन नगर गेट) तक ई-स्कूटी से भ्रमण करते हुए विभिन्न गली-मोहल्लों में सीवर सफाई तथा कचरा संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर सीवर सफाई व्यवस्था में खामियां देखकर नाराजगी व्यक्त की। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जनसंपर्क के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जनसेवा ही मेरा संकल्प है और स्वच्छ, सुरक्षित और सशक्त ग्वालियर के निर्माण की दिशा उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कांच मील, न्यू कॉलोनी स्थित अपने निज निवास पर आमजन की समस्याओं को सुना और यथा संभव निराकरण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।