samacharsecretary.com

शर्टलेस फैन के कारण मचा हंगामा, लियोनेल मेसी पिच पर गिर पड़े

 बायामोन  इंटर मियामी और इंडिपेंडिएंट डेल वैले के बीच हुए दोस्ताना मैच के दौरान स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पिच पर गिर गए. एक अति उत्साही फैन की वजह से ऐसा हुआ, जो मेसी से मिलने के लिए उनके करीब आ गया. वो शर्टलेस फैन सुरक्षा को तोड़कर सीधे मेसी की ओर दौड़ा और उन्हें गले लगाने की कोशिश की. सुरक्षा गार्ड ने फैन को रोकते समय गलती से मेसी को भी गिरा दिया. हालांकि, मेसी तुरंत उठकर सामान्य स्थिति में लौट आए और कोई चोट नहीं आई. प्यूर्टो रिको के बायामोन स्थित जुआन रामोन लौब्रिएल स्टेडियम में यह फ्रेंडली मैच खेला गया. मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ. लियोनेल मेसी  हाफटाइम के बाद इंटर मियामी के लिए मैदान पर उतरे और 70वें मिनट में पेनल्टी गोल कर इंटर मियामी को 2-1 की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. टीम के दूसरे गोल का श्रेय संतियागो मोरालेस को जाता है. यह मैच पहले 13 फरवरी को होना निर्धारित था, लेकिन लियोनेल मेसी को लगी हल्की चोट के कारण स्थगित किया गया था. इस घटना के अलावा इस मैच के दौरान दो और फैन्स पिच पर आ पहुंचे. इनमें से एक ने सेल्फी ली और दूसरा खिलाड़ी के करीब गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें हटा दिया. इस मैच के दौरान जब-जब लियोनेल मेसी ने गेंद को टच किया, तो दर्शकों की ओर से जोरदार तालियों की गूंज सुनाई दी. यह मेसी को देखने के लिए उनकी टीम के मूल रूप से स्थगित मैच के बाद दर्शकों की बेसब्री का प्रतीक भी था. इंटर मियामी ने इस सीजन की शुरुआत लॉस एंजेलिस एफसी (LAFC) के हाथों 0-3 से हार के साथ की थी. अब इस टीम का ध्यान अगले सप्ताह Orlando City SC के खिलाफ होने वाले मैच पर केंद्रित रहेगा. लियोनेल मेसी की उपस्थिति टीम के लिए मैदान पर और फैन्स के लिए ऑफ-फील्ड दोनों जगह महत्वपूर्ण साबित हो रही है.  

इतिहास रचा जम्मू-कश्मीर ने, 67 साल बाद रणजी ट्रॉफी जीती; कर्नाटक को फाइनल में दी शिकस्त

नई दिल्ली रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जम्मू-कश्मीर ने जीत लिया है। जेएंडके की टीम को कर्नाटक की पहली पारी पर विशाल बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। रणजी ट्रॉफी फाइनल के पांचवें दिन जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी 342/4 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें कामरान इकबाल (160) और साहिल लोतरा (101) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने शतक पूरे किए। दोपहर लगभग 2:10 बजे कप्तान पारस डोगरा द्वारा पारी घोषित किए जाने के बाद दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चूंकि जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी, इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया और इस तरह उन्होंने 67 वर्षों के इतिहास में अपना पहला रणजी खिताब जीतकर नया इतिहास रचा। इस मैच में जम्मू एंड कश्मीर के लिए 121 रनों की पारी शुभम पुंडीर ने खेली थी, जबकि 88 रन यावर हसन ने बनाए थे। 72 रन साहिल लोत्रा ने और 70-70 रनों की पारी कप्तान पारस डोगरा और कन्हैया वधवान ने खेली थी। 61 रन अब्दुल समद ने भी बनाए थे। प्रसिद्ध कृष्ण को पांच विकेट मिले थे। कर्नाटक के लिए 160 रनों की पारी मयंक अग्रवाल ने खेली। उनके अलावा कोई अर्धशतक भी नहीं जड़ सका। आकिब नबी डार ने 5 विकेट निकाले। दूसरी पारी में कामरान इकबाल ने शतक पूरा कर लिया है।

हार में भी जीत! पाकिस्तान से हारने के बाद भी श्रीलंका को मिलेगा करोड़ों का फायदा

कोलंबो पाकिस्तान की टीम का भविष्य टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अंधकार में है। पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला बाकी है, जो आज यानी शनिवार 28 फरवरी को खेला जाएगा। श्रीलंका से ये मैच पाकिस्तान को खेलना है, जो टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस मैच को जीतकर भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं जा सकती, लेकिन एक सिनेरियो को पूरा करके टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। वहीं, हार या जीत उससे श्रीलंका को कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो फिर श्रीलंका के लिए ये फायदे का सौदा जरूर होगा। दरअसल, श्रीलंका की टीम तो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन पाकिस्तान की टीम अगर श्रीलंका को 65 से ज्यादा रनों से या 13 ओवर से पहले रन चेज में हरा देती है तो फिर पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। अपनी हार में श्रीलंका का फायदा छिपा हुआ है, क्योंकि अगर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया तो फिर सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा, अगर पाकिस्तान की टीम भी बाहर हो गई तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो की जगह कोलकाता में खेला जाएगा। श्रीलंका का फायदा इसमें ये है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सेमीफाइनल के लिए होस्टिंग फीस मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को मेजबानी का फायदा मिलेगा। श्रीलंका का भी फायदा होगा, क्योंकि फैंस मुकाबला देखने पहुंचेंगे, तो वीजा, फ्लाइट, होटल, खाना-पीना और ट्रेवलिंग पर खर्चा श्रीलंकाई मुद्रा में करेंगे। बड़ा रेवेन्यू इससे आएगा, क्योंकि हजारों फैंस मैच के लिए पहुंचते हैं। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचकर जीतती है तो फिर फाइनल भी श्रीलंका में आयोजित होगा। ऐसे में श्रीलंका का इस मैच को हार जाने में ही तगड़ा फायदा है। पैसों के इस खेल में श्रीलंका की टीम इस मैच को सीरियस लेगी भी या नहीं? कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि दुनिया को सिर्फ अपना फायदा देखना होता है और श्रीलंका भी ऐसा करे तो इसमें कोई गुनाह नहीं होगा, बर्शते जानबूझकर कोई ऐसी हरकतें न हो कि मैच फिक्सिंग जैसी चीजें उठने लगें।  

बड़ी जीत की तलाश में पाकिस्तान, आखिरी मैच में सम्मान बचाने उतरेगा श्रीलंका

पाल्लेकल अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को यहां वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ के अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगा जबकि संघर्षरत श्रीलंका सम्मानजनक विदाई लेने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पाकिस्तान का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है और वह अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अंतिम चार में जगह बनाने की होड़ में हैं। श्रीलंका अपने पहले दो मैच हार कर पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की बात करें तो कीवी टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। न्यूजीलैंड के तीन अंक हैं और उसका नेट रन रेट (3.050) भी पाकिस्तान से बेहतर है। पाकिस्तान का अभी तक केवल एक अंक है और उसका नेट रन रेट भी माइनस 0.461 है। लेकिन पाकिस्तान के लिए अभी सारी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं और वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है बशर्ते इंग्लैंड शुक्रवार को न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा दे और इसके बाद सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल कर दे। पाकिस्तान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चुनौती है क्योंकि अभी तक टूर्नामेंट में वे अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ही अभी तक अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। उन्होंने 70.75 की औसत से 283 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 158.10 है। फरहान को छोड़कर पाकिस्तान की टीम का कोई भी अन्य विशेषज्ञ बल्लेबाज इस प्रतियोगिता में तिहरे अंक का आंकड़ा नहीं छू पाया है। उसकी तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑलराउंडर शादाब खान दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 111 रन बनाए हैं। कप्तान सलमान आगा (44 रन), साइम अयूब (70) और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (91) ने निराश ही किया है। ऐसे में पाकिस्तान की उम्मीदें फखर जमां पर टिकी होंगी। पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण में में उस्मान तारिक (10 विकेट) की मौजूदगी से उसे मजबूती मिली है। इसके अलावा शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर कुछ हद तक फॉर्म हासिल कर ली है। उस मैच में हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। श्रीलंका के पास अपने उत्साही प्रशंसकों को खुश करने का यह आखिरी मौका है लेकिन इसके लिए उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ेगा। श्रीलंका इस टूर्नामेंट का सह मेजबान है। पिछली बार जब 2011 में श्रीलंका सह-मेजबानी कर रहा था, तब वह उपविजेता रहा था। दासुन शनाका की टीम ने शानदार शुरुआत की और ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर खिताब के दावेदारों में अपना नाम शामिल कर लिया था। लेकिन श्रीलंका उस जीत के बाद जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पथुम निसांका का शतक सुदूर अतीत की किसी घटना जैसा लगता है, क्योंकि श्रीलंका खेल की प्रत्येक विभाग में जूझ रहा है। श्रीलंका की बल्लेबाजी में गहराई और दृढ़ता दोनों की कमी रही है, जिसके चलते वे नियमित रूप से जल्दी विकेट गंवाते रहे हैं और दबाव वाली परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। उसके गेंदबाज भी विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए खास परेशानी नहीं खड़ी कर पाए हैं। श्रीलंका के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को मैच के आखिरी पांच ओवरों में तेजी से रन बनाने का मौका दिया, जबकि मैच पूरी तरह से उनके नियंत्रण में था। इसके बाद बल्लेबाज भी नहीं चल पाए और उसकी टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से क्षुब्ध श्रीलंका के प्रशंसक न्यूजीलैंड के जयकारे लगा रहे थे। टीम इस प्रकार हैं: श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चैरिथ असलांका, दुशान हेमंथा, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, महीश थीक्षाना, दुनिथ वेललागे। पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान (विकेट कीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, सैम अयूब, शादाब खान, अबरार अहमद, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।  

न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को मिला सेमीफाइनल में प्रवेश का मौका, जानें गणित

नई दिल्ली इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के चलते पाकिस्तानी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब भी मजबूती से बरकरार है. 28 फरवरी (शनिवार) को पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका का सामना करना है. इस मुकाबले के जरिए ही ग्रुप-2 से सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी. पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत होगी, ताकि उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए. पाकिस्तान यदि पहले बैटिंग करता है तो उसे श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा. अगर वो लक्ष्य का पीछा कर रहा है तो उसे 13.1 ओवर में मैच खत्म करना होगा. अगर पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो न्यूजीलैड की टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. यानी नेट रन रेट के कारण यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है. पाकिस्तान का नेट रनरेट -0.461 है. वहीं न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 1.390 है. न्यूजीलैंड के 3 और पाकिस्तान के 1 अंक हैं. पाकिस्तान के लिए यह 'करो या मरो' की स्थिति है, जबकि न्यूजीलैंड की नजरें मैच के नतीजे पर टिकी होंगी. यदि मुकाबला धुलता है तो भी न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी. इंग्लैंड 6 अंकों के साथ ग्रुप-2 में टॉप पर रहा. समीकरण के मुताबिक यदि न्यूजीलैंड यदि सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को निर्धारित है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पल्लेकेले में पाकिस्तान बड़ा उलटफेर कर पाता है या न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल की टिकट पक्की करती है. न्यूजीलैंड की टीम एक समय इंग्लैंड के खिलाफ काफी मजबूत स्थिति में थी. 16.5 ओवर तक इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 117 रन था. यहां से रेहान अहमद (नाबाद 19) और विल जैक्स (नाबाद 32) ने संयम और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की निर्णायक साझेदारी कर दी. इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया. बता दें कि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी. हालांकि इस नतीजे ने ग्रुप-2 के बाकी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं. समीकरण साफ है- पाकिस्तान अगर बड़े अंतर से जीतता है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो न्यूजीलैंड ग्रुप-2 से दूसरी टीम के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. अब सबसे बड़ी नजरें पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले पर टिकी है, जो तय करेगा कि इंग्लैंड के साथ अंतिम चार में कौन पहुंचेगा.

रिंकू और सुंदर की जगह टीम इंडिया में होंगे बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखेगा ‘ओल्ड फॉर्मूला’

 कोलकाता  तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में अब 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' होने का समय आ गया है.  यह वर्चुअल क्वार्टर फाइनल भारत और वेस्टइंडीज के बीच रव‍िवार (1 मार्च) को कोलकाता के ऐत‍िहास‍िक ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे होना है. कहने को यह सुपर-8 का अंत‍िम मुकाबला होगा, लेकिन वर्चुअल क्वार्टर फाइनल इसल‍िए कहा जा रहा है, क्योंकि जो भी इस मुकाबले को जीतेगा उसको सीधे 'ट‍िकट टू सेमीफाइनल' मिल जाएगा.  अब सवाल है कि क्या भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजी यून‍िट में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ बदलाव होगा? सूर्यकुमार यादव ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ गेंदबाजी को लेकर च‍िंता व्यक्त कर चुके हैं. श‍िवम दुबे को गेंदबाजी को ऑप्शन के रूप में ट्राय किया गया, उन्होंने 2 ओवर्स में 47 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल दोनों ने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट ल‍िया. अक्षर ने शुरुआती ओवर अपना सही करवाया और फ‍िर ढीली गेंदबाजी की. सूर्या का इशारा इसी ओर था.  खैर इस बात से आगे बढ़ते हैं और सवाल इस बात पर रहेगा कि क्या प्लेइंग 11 में बदलाव होगा? तो इसका जवाब है, शायद नहीं. इसकी संभावना नगण्य है. क्योंकि अब टीम इंड‍िया का प्लेइंग 11 अब सेट लग रही है. टीम इंड‍िया का मैनेजमेंट वैसे भी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करता है, यानी तय है कि प्लेइंग 11 में फ‍िर से वही ओल्ड फॉर्मुला देखने को मिलेगा.  त‍िलक वर्मा ने ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ न‍िचले क्रम में आकर 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दे द‍िए हैं. अभ‍िषेक (55) और संजू सैमसन (24) ने म‍िलकर ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ 22 गेंदों पर 48 रन बनाकर ओपन‍िंग पार्टनरश‍िप की थी. नंबर 3 पर ईशान किशन (38) फ‍िर कप्तान सूर्या (33) और प्लेयर ऑफ द मैच हार्द‍िक पंड्या ने 23 गेंदों पर 50 रन जड़कर जता दिया कि वो क्यों हार्ट ह‍िटर बल्लेबाज कहे जा रहे हैं. ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं होगी, ऐसे में रिंकू सिंह, वॉ‍श‍िंगटन सुंदर, कुलदीप यादव , मोहम्मद स‍िराज  प्लेइंग 11 से बाहर ही रहेंगे.  वहीं बात वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है, रोस्टन चेज की जगह अकील हुसैन की एंट्री हो सकती है. साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ चेज ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हास‍िल किया था.  वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ भारत की संभाव‍ित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती. भारत के ख‍िलाफ वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ. भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.  वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेज़ और जॉनसन चार्ल्स. वेस्टइंडीज के ये ख‍िलाड़ी खतरनाक  वहीं भारत को इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्प‍िनर गुडाकेश मोती (6 मैच 10 विकेट), जेसन होल्डर (6 मैच 8 विकेट) से सावधान रहना होगा. वहीं बल्लेबाजी में श‍िमरॉन हेटमायर  6 मैचों में 221 रन जड़ चुके हैं.  कप्तान शाई होप ने 6 मैचों में 185 रन,  शेरफेन रदरफोड ने कप्तान शेरफेन रदरफोर्ड ने 6 मैचों में 169 रन बनाए हैं.  भारत और वेस्टइंडीज का हेड टू हेड (टी20 ओवरऑल) टी20 इंटरनेशनल  में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से 2023 तक खेले गए 30 मुकाबलों में भारत ने 19 जीत और 10 हार के साथ 65.51% जीत दर हासिल की, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 जीत और 19 हार के साथ 34.48% सफलता पाई. दोनों टीमों के एक-एक मैच बेनतीजा रहा. भारत और वेस्टइंडीज का हेड टू हेड (टी20 वर्ल्ड कप में) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से 2016 तक टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए कुल 4 मैचों में भारत ने केवल 1 मैच जीत पाया और 3 मैच हार गया. IND vs WI सुपर 8 मुकाबला और सेमीफाइनल का समीकरण  भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला अब नॉकआउट से कम नहीं है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटाएगी. भारत ने जैसे ही जिम्बाब्वे को हराया, उसी के साथ साउथ ने ग्रुप-1 से अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि ज‍िम्बाब्े की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं. बारिश हुई तो नेट रनरेट बनेगा विलेन फैन्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर भारत-वेस्टइंडीज का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो समीकरण क्या रहेगा. नियमों के मुताबिक मुकाबला रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में अंक तालिका में दोनों के 3-3 अंक हो जाएंगे, लेकिन फैसला नेट रनरेट पर होगा, और यही भारत के लिए चिंता की वजह बन सकता है. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 रन की विशाल जीत दर्ज की थी, जिससे उसका नेट रनरेट +1.791 है. दूसरी ओर भाारत का नेट रनरेट फिलहाल -0.100 है, जो काफी पीछे है. अगर मैच नहीं हुआ, तो बेहतर रनरेट के आधार पर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में चला जाएगा और भारत का सफर यहीं खत्म हो सकता है. सूर्या आएंगे सवाल के घेरे में  ऐसी स्थिति बनी तो कप्तान सूर्या की रणनीति पर भी चर्चा तेज हो सकती है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने बुमराह और पंड्या से पूरे ओवर नहीं कराए. उनकी जगह श‍िवम दुब को दो ओवर दिए गए, जिनमें 46 रन चले गए. अगर उस मैच में भारत 108 रन या उससे ज्यादा के अंतर से जीतता, तो उसका नेट रनरेट वेस्टइंडीज से बेहतर हो सकता था और बारिश की स्थिति में भी टीम सुरक्षित रहती. मौसम से मिली राहत की खबर हालांकि मौसम विभाग के अनुसार रविवार (1 मार्च) को कोलकाता में मौसम साफ रहने का अनुमान है. दिन का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि शाम तक यह 25-26 डिग्री तक गिर जाएगा. शाम 7 … Read more

कोलकाता में बारिश से सवाल, सेमीफाइनल कौन खेलेगा? जानें रविवार का मौसम अपडेट

कोलकाता कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में रविवार 1 मार्च 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप का एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है, जिसे ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ कहना गलत नहीं होगा.  डिफेंडिंग चैंपियन भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली यह जंग तय करेगी कि सेमीफाइनल की अंतिम टिकट किसे मिलेगी.  भारतीय प्रशंसकों की नजरें न केवल बल्लेबाजों के छक्कों पर हैं, बल्कि कोलकाता के आसमान पर भी टिकी हैं, क्योंकि बारिश खेल का पूरा समीकरण बिगाड़ सकती है. सुपर-8 चरण के रोमांचक मोड़ पर भारत और वेस्टइंडीज दोनों के 2-2 अंक हैं.  दक्षिण अफ्रीका इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है. अब दूसरे स्थान के लिए मुकाबला सीधा है. अगर भारत जीता तो  सीधे 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा और नेट रन रेट (NRR) की कोई भूमिका नहीं रहेगी. अगर वेस्टइंडीज जीता तो  कैरेबियाई टीम 4 अंकों के साथ आगे बढ़ेगी और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. अगर हुई बारिश, तो कौन मारेगा बाजी? क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे डरावना सवाल यही है कि अगर कोलकाता में बारिश हुई और मैच धुल गया तो क्या होगा? आईसीसी के नियमों के अनुसार, सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे  नहीं रखा गया है. अगर मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा, जिससे दोनों के 3-3 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में फैसला नेट रन रेट से होगा. वेस्टइंडीज का NRR: +1.791है और  भारत का NRR: -0.100 स्पष्ट है कि वेस्टइंडीज का रन रेट भारत से कहीं बेहतर है. इसलिए, मैच धुलने की स्थिति में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा और टीम इंडिया का वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो जाएगा. ईडन गार्डन्स का मौसम और पिच रिपोर्ट अच्छी खबर यह है कि रविवार को कोलकाता में बारिश की संभावना बहुत कम है. मौसम विभाग और विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार बारिश की संभावना: 0% है. संडे को दिन में अधिकतम 34°C और मैच के दौरान 25-26°C के आसपास रहने की उम्मीद है. ईडन की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन शाम के समय स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है. टीम इंडिया का शानदार फॉर्म भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256/4 का विशाल स्कोर बनाकर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया है. अभिषेक शर्मा (55 रन), हार्दिक पांड्या (नाबाद 50 रन) और तिलक वर्मा (44 रन) ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसने प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.  कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गंभीर की रणनीति अब वेस्टइंडीज के पावर-हिटर को रोकने पर होगी. एक बात तो साफ है कि टीम इंडिया के लिए रविवार का दिन “करो या मरो” का है उन्हें केवल अपनी काबिलियत पर भरोसा करना होगा, क्योंकि कुदरत का साथ न मिलने की सूरत में बाजी वेस्टइंडीज के हाथ लग सकती है.

भारत दौरे से बाहर सोफी मोलिनक्स, चोट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ाई चिंता

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी प्रारूपों की कप्तान सोफी मोलिनक्स पीठ की दिक्कत की वजह से भारत के खिलाफ बाकी बहु-प्रारूप सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार 28 साल की ऑलराउंडर होबार्ट में दूसरे महिला एकदिवसीय मैच में पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण नहीं खेल पाईं। मोलिनक्स ब्रिस्बेन में सीरीज के पहले मैच में खेली थीं, जिसमें उन्होंने पांच ओवर गेंदबाजी की और 17 रन देकर एक विकेट लिया था। इस चोट की वजह से अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इशारा किया है कि सीरीज से पहले उनकी फिटनेस पर नजर रखी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने, मोलिनक्स को ऑस्ट्रेलिया का ऑल-फॉर्मेट कैप्टन बनाया गया था, जो एलिसा हीली की जगह लेंगी, जो भारत सीरीज के आखिर में संन्यास लेने वाली हैं। मोलिनक्स ने भारत के खिलाफ तीन टी-20 में टीम की अगुवाई की थी, जिसमें हीली नहीं खेली थीं, और वह ऑस्ट्रेलिया की इस महान खिलाड़ी की जगह उनके आखिरी इंटरनेशनल मैच, एकमात्र टेस्ट में लेंगी। टॉस के समय, हीली ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, "सोफी मोलिनक्स की आज की खबर सबके लिए थोड़ी चौंकाने वाली और उनके लिए निराशाजनक थी। उम्मीद है कि हम उन तीनों (एलिस पेरी और किम गार्थ भी घायल हैं) को संभाल पाएंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी प्यार दे पाएंगे।" उनकी गैरमौजूदगी में, ऑस्ट्रेलिया के पास दो उप-कप्तानों एश्ले गार्डनर और ताहलिया मैकग्रा में से किसी एक को कमान सौंपने का विकल्प है। उल्लेखनीय है कि मोलिनक्स को पहले भी कई चोटें लगी हैं, वह पैर की चोट के कारण 2022 एशेज और एकदिवसीय विश्वकप से बाहर रहीं और उस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नहीं जा सकीं। एसीएल चोट के कारण वह 2023 टी-20 विश्व कप से भी बाहर रहीं। हाल ही में, घुटने की चोट से वापसी के बाद भारत और श्रीलंका में 2025 एकदिवसीय विश्व कप में मोलिनक्स की भागीदारी को ध्यान से मैनेज किया जा रहा था।  

दूसरे वनडे में भारत की हार, जॉर्जिया वोल की सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को होबार्ट में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वोल की शतकीय पारी की बदौलत 83 गेंद शेष रहते मैच में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के लिए वोल ने सर्वाधिक 101 रन बनाए। भारत की ओर से काश्वी गौतम ने दो विकेट चटकाए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 251 रन बनाए। प्रतिका रावल की 81 गेंद पर खेली गई 52 रन की पारी से भारत ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। भारतीय टीम हालांकि बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। इसके बाद हरमनप्रीत ने 70 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए 2-2 विकेट एलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और एश्ली गार्डनर ने निकाले। ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वोल (82 गेंद पर 101 रन, 13 चौके, एक छक्का) और फीबी लिचफील्ड (62 गेंद पर 80 रन) की उम्दा पारियों की मदद से 36.1 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक भारत के खिलाफ सभी 12 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। इससे पहले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी, जिसे भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। इस दौरे पर 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच भी टीम इंडिया को खेलना है।

‘भाई साहब, पहले खुद को देखिए’… अश्विन ने अभिषेक पर टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को घेरा

नई दिल्ली टी20 विश्वकप में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर छिड़ी बहस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक वायरल वीडियो में अभिषेक को 'स्लॉगर' (लप्पेबाज) करार दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। आमिर का तर्क था कि इस युवा बल्लेबाज के खेल में रक्षात्मक तकनीक की कमी है और वह हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 30 गेंदों में 55 रनों की आतिशी पारी खेलकर अभिषेक ने न केवल फॉर्म में जबरदस्त वापसी की, बल्कि अपने आलोचकों को भी कड़ा संदेश दिया है। दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब शो 'ऐश की बात' में आमिर की इन टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें आड़े हाथों लिया। अश्विन ने मोहम्मद आमिर को जवाब देते हुए साफ तौर पर कहा, "भाई साहब, आप अभिषेक शर्मा के गेम के बारे में कुछ भी बोलें, लेकिन वह स्लॉगर तो बिल्कुल नहीं हैं।" अश्विन ने स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा के प्रति लोगों का यह भ्रम इसलिए पैदा होता है क्योंकि जब भी वह गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत दूर चली जाती है, जिससे लोग उन्हें लप्पेबाज समझने लगते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक की एकमात्र गलती यह रही है कि वह हर गेंद पर आक्रामकता या 'इंटेंट' दिखाने की कोशिश करते हैं, जो कभी-कभी उनके खिलाफ चली जाती है। अभिषेक की बल्लेबाजी शैली का गहराई से विश्लेषण करते हुए अश्विन ने उनकी तुलना टीम इंडिया के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह से की। अश्विन के अनुसार, अभिषेक का बैट स्विंग दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट स्विंग्स में से एक है और शायद यह उनके मेंटर युवराज सिंह से भी बेहतर है। अश्विन ने तकनीकी बारीकी बताते हुए कहा कि शॉट खेलते समय अभिषेक के बल्ले का ऊपरी हिस्सा (टो) सीधे आसमान की तरफ होता है, जो एक आइडियल बैट स्विंग की निशानी है। उन्होंने यह भी हाइलाइट किया कि अभिषेक को गेंद पर ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी 'टाइमिंग' और बेहतरीन बैट स्विंग है। अभिषेक की इस साहसी पारी की सराहना महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी की है, जिन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने अपने 55 रनों से आलोचकों को पूरी तरह चुप करा दिया है। गावस्कर इस बात से भी प्रभावित दिखे कि अभिषेक ने इस मैच में संयम दिखाया और जरूरत पड़ने पर रक्षात्मक शॉट भी खेले। भारत के लिए यह पारी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ एक निर्णायक नॉकआउट मुकाबले में उतरना है। अश्विन को उम्मीद है कि इस शानदार अर्धशतक के बाद अभिषेक वापस ट्रैक पर लौट आएंगे और टूर्नामेंट के आगामी मैचों में टीम इंडिया के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे।