samacharsecretary.com

टी20 वर्ल्ड कप में 200+ स्कोर का जलवा, पथुम निसांका ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड क्लब में एंट्री

नई दिल्ली भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस संस्करण में अब तक 208 रन बना चुके हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में साहिबजादा फरहान और शिमरन हेटमायर के बाद सूची में तीसरे नंबर पर हैं। पथुम निसांका ने टी-20 विश्व कप 2026 का पहला शतक जड़कर शतकों का सूखा खत्म किया था। उन्होंने इस संस्करण में 200 से अधिक रन बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल की है और विराट कोहली और जोस बटलर के क्लब में शामिल हो गए हैं। टी-20 विश्व कप क्रिकेट के इतिहास पथुम निसांका ने विराट कोहली के उस विशेष रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जिसे हासिल करना बेहद कठिन माना जाता है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका अब उस एलीट क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जिन्हें टी-20 विश्व कप के अलग-अलग संस्करणों में तीन बार 200 से अधिक रन बनाने का गौरव हासिल है। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली लंबे समय से इस रिकॉर्ड सूची में शीर्ष पर काबिज रहे हैं। कोहली ने टी-20 विश्व कप के 2014, 2016 और 2022 के संस्करणों में अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए हर बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया था। विराट के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी इस खास रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। बटलर ने साल 2021, 2022 और 2024 के टी-20 विश्व कप आयोजनों में लगातार तीन बार 200 से ज्यादा रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। अब निसांका इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका की इस उपलब्धि ने क्रिकेट पंडितों को प्रभावित किया है, क्योंकि उन्होंने बहुत ही कम समय में बड़े दिग्गजों की बराबरी कर ली है। निसांका ने साल 2021 और 2022 के टूर्नामेंट में अपनी शानदार बल्लेबाजी की छाप छोड़ी थी और अब 2026 के आंकड़ों के साथ उन्होंने तीसरी बार 200 से अधिक रन बनाने का कारनामा पूरा कर लिया है। टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक बार 200 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली- 2014, 2016, 2022 जोस बटलर- 2021, 2022, 2024 पथुम निसांका- 2021, 2022, 2026 विराट कोहली ने 2014 के विश्व कप में 319 रन बनाए थे और भारत को फाइनल तक पहुंचाया था। 2016 के टी-20 विश्व कप में कोहली ने 273 रन बनाए थे। कोहली ने 2022 के विश्व कप में अपनी शानदार छाप छोड़ी थी और भारत को कुछ मैच जिताए थे। कोहली ने इस संस्करण में 296 रन बनाए थे। बटलर के लिए साल 2021 का टी-20 विश्व कप शानदार रहा था और इस पूरे संस्करण में उन्होंने 269 रन बनाए थे। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप 225 रन बनाए थे और 2024 के एडिशन में 214 रन जड़े थे। निसांका ने 2021 टी-20 विश्व कप में 221 रन बनाए थे। 2022 के एडिशन में उन्होंने 214 रन जोड़े और अब तक 2026 में 208 रन बना चुके हैं।

अफगानी MMA फाइटर के प्यार में टाइगर श्रॉफ की बहन ने तोड़ी धर्म की दीवार

मुंबई  जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ 'द 50' शो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. कृष्णा शो की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं. मगर गेम से ज्यादा वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.  प्यार में हैं कृष्णा श्रॉफ कृष्णा श्रॉफ अफगानिस्तान के रहने वाले अब्दुल अजीम बदख्शी को डेट कर रही हैं. वो शो में अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती हैं. अब एक बार फिर वो प्रिंस नरूला और बाकी खिलाड़ियों संग अपनी लव लाइफ के बारे में बात करती दिखीं.  बॉयफ्रेंड के बारे में कृष्णा श्रॉफ बोलीं- वो अफगानिस्तान से हैं. वो MMA फाइटर हैं. उनकी मुंबई में एक फाइट थी. मैंने उन्हें वहां पर पहली बार नोटिस किया था. हमने कभी रिलेशनशिप के बारे में नहीं सोचा था. लेकिन हम कनेक्ट हो गए.  'फिर हम गोवा में मिले. जब हम बाय बोल रहे थे दो हफ्ते के बाद तो हम दोनों ही रो पड़े थे.' तब उन्हें एहसास हुआ कि वो दोनों एक दूसरे के लिए कितने ज्यादा मायने रखते हैं. बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कृष्णा श्रॉफ ब्लश करने लगीं. बाकी सेलेब्स भी उन्हें टीज करते नजर आए. बता दें कि कृष्णा श्रॉफ अक्सर बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी संग रोमांटिक फोटोज-वीडियोज शेयर करती हैं. कृष्णा के परिवार संग भी उनके बॉयफ्रेंड का खास बॉन्ड नजर आता है. इससे इतना तो साफ है कि कृष्णा के परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है.  कृष्णा हिंदू हैं, जबकि उनके बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी मुस्लिम हैं. मगर धर्म कभी उनके रिश्ते में दीवार नहीं बना. अब हर किसी को कृष्णा की शादी का इंतजार है. 

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में धमाल मचाने वाले हैरी ब्रूक ने तोड़े कई रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार बना ये कीर्तिमान

 पल्लेकेले क्या खूब खेले अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक!!! एक समय टॉम बेंटन के आउट होने पर इंग्लैंड का स्कोर 58/4 था, फ‍िर सैम करन के आउट होने के बाद स्कोर 103/5 हो गया. लेकिन ब्रूक ने इस मुकाबले में प‍िच पर ऐसा बल्ला गाढ़ा, वो टीम को जीत द‍िलवाने से पहले कुछ देर पहले आउट हुए, लेकिन तब तक इंग्लैंड की जीत मुकर्रर हो चुकी थी.  इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे पहले अपनी बर्थ स‍िक्योर कर ली. वहीं हैरी ब्रूक ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वहीं एक कीर्तिमान तो ऐसा बना, जो किसी टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार बना… ये था किसी कप्तान द्वारा शतक बनाने का. यह 2007 से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी नहीं कर पाया था, लेकिन ब्रूक ने इसे मंगलवार (24 फरवरी) को कर द‍िखाया.   T20  में किसी कप्तान का सबसे अध‍िकतम स्कोर 100 – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026* 98 – क्रिस गेल बनाम भारत , ब्रिजटाउन, 2010 94* – लोर्कन टकर बनाम ओमान, कोलंबो SSC, 2026 92 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेल‍िया , ब्रिजटाउन, 2024 T20Is में हैरी ब्रूक का बल्ला पाकिस्तान के ख‍िलाफ खूब चलता है, एक बानगी नीचे आंकड़ों में देख लीज‍िए इनिंग्स: 10, रन: 376, एवरेज: 62.66, SR: 159.32, 100s/50s: 1/1 इस र‍िकॉर्ड के अलावा भी इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने कुछ ऐसे र‍िकॉर्ड बनाए, जो गजब के रहे, आइए उन पर भी नजर डाल लेते हैं.  T20 वर्ल्ड कप में रनचेज में सेंचुरी 116* – एलेक्स हेल्स vs श्रीलंका, 2014 100* – क्रिस गेल vs इंग्लैंड, 2016 100* – पथुम न‍िसंका बनाम ऑस्ट्रेल‍िया, 2026 100 – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान , 2026* T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे अध‍िकतम इंडिविजुअल स्कोर 116* – एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका , चटगांव, 2014 101* – जोस बटलर बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021 100 – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026* 99* – ल्यूक राइट बनाम अफगान‍िस्तान, कोलंबो RPS, 2012 इंग्लैंड के लिए तीनों फ़ॉर्मेट में शतक: जोस बटलर, डेविड मलान और अब हैरी ब्रूक इस ल‍िस्ट में आ गए है. वहीं इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ख‍िलाफ अपने सभी चार मैच जीते हैं और T20Is में अपने पिछले छह हेड-टू-हेड भी जीते हैं.  T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा सेमीफाइनल में पहुंचे वाली टीम  5 – इंग्लैंड (2016-26)* 4 – पाकिस्तान (2007-12) 4 – श्रीलंका (2009-14) इस वर्ल्ड कप में स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज  इनिंग्स: 6, रन: 590, बॉल्स: 420,  एवरेज: 23.6, SR: 140.5 डॉट%: 28.4 डिसमिसल्स: 25 — किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा, यानी साफ है कि  इंग्लैंड की टीम स्प‍िन के ख‍िलाफ कमजोर है.  पाकिस्तान vs इंग्लैंड सुपर8 टी20 वर्ल्ड कप मैच में क्या हुआ? इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाकर अकेले दम पर इंग्लैंड को सुपर 8 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट से जीत दिलाई, जिससे इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई.  ब्रूक ने 51 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 100 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान के नौ विकेट पर 164 रन के टारगेट को पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया और सुपर 8 स्टेज में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. विल जैक्स (28) ने  भी ब्रूक का बहुत अच्छा साथ दिया. पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी (4/30) और उस्मान तारिक (2/31) ने विकेट लिए. इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के 45 गेंदों में 63, बाबर आजम और फखर ज़मां 25-25 रन बनाकर बनाए. इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन (3/24), जेमी ओर्वटन (2/26) और जोफ्रा आर्चर (2/32) सबसे सफल गेंदबाज रहे.   

इंडियन टीम की इमेज पर असर! गौतम गंभीर की पॉलिटिक्स पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान

नई दिल्ली अहमद शहजाद ने इंडिया के कोच गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि वह इंडियन टीम के माहौल में पॉलिटिक्स ले आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद गौतम गंभीर पर प्रेशर बढ़ रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने इंडिया के कोच गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि वह इंडियन टीम के माहौल में पॉलिटिक्स ले आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद गौतम गंभीर पर प्रेशर बढ़ रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में भारत और तब पिछड़ा जब वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज की। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की इस स्थिति के बाद हर कोई कोच गौतम गंभीर के फैसलों पर सवाल उठा रहा है। भारत का अगला सुपर-8 का मुकाबला जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुनने पर गंभीर की आलोचना हुई, जिसमें आर अश्विन समेत कई खिलाड़ियों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। हारना मना है पर बात करते हुए, शहजाद ने कहा कि 2019-24 के दौरान भारतीय राजनीति में अपने समय के दौरान गंभीर की सोच बदल गई, जब वे पूर्वी दिल्ली से सांसद थे। शहजाद ने कहा, “जब आप किसी भी फील्ड में जाते हैं, तो पूरा फोकस करना होता है। गंभीर पॉलिटिक्स में आए, और जाहिर है उनका माइंडसेट बदल गया। वह पॉलिटिक्स में ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने वही पॉलिटिक्स टीम के माहौल में ला दी है। गौतम गंभीर की इस सारी पॉलिटिक्स ने इंडियन टीम की इमेज को नुकसान पहुंचाया है।” शहजाद ने गंभीर पर अपने रिसोर्स का सही इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया और कुलदीप यादव का उदाहरण दिया, जिन्होंने मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच खेला है। शहजाद ने आगे कहा, "टीम के रिसोर्स का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है – गौतम गंभीर उन्हें ठीक से मैनेज नहीं कर रहे हैं। आपके पास कुलदीप यादव जैसा मैच-विनर है, लेकिन उसे सही तरीके से हैंडल नहीं किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के साथ मैच के बाद एक घटना हुई थी, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने उन्हें बाहर कर दिया था। लोग अब कह रहे हैं कि शायद कुलदीप यादव को डिसिप्लिनरी इशू या सूर्यकुमार यादव के साथ कोई प्रॉब्लम की वजह से बाहर किया गया। नहीं तो, उन्हें बाहर नहीं किया जाता। कुलदीप यादव वैरिएशन लाते हैं और मैच-विनर हैं।"  

टीम इंडिया को झटका, पारिवारिक कारणों से रिंकू सिंह का अचानक प्रस्थान

नई दिल्ली  रिंकू सिंह के पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। रिंकू सिंह के पिता को 4th स्टेज का लिवर कैंसर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। वह अचानक इंडिया कैंप छोड़कर फैमिली इमरजेंसी की वजह से घर लौट गए हैं। रिंकू सिंह जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा है। रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा टीम इंडिया का साथ, पिता के लिए आनन फानन में लौटे घर टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह अचानक इंडिया कैंप छोड़कर फैमिली इमरजेंसी की वजह से घर लौट गए हैं। रिंकू सिंह जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा है। भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे स 26 फरवरी को है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। रिंकू सिंह के पिता को 4th स्टेज का लिवर कैंसर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। बता दें, रिंकू सिंह के लिए अभी तक टी20 वर्ल्ड कप कुछ शानदार नहीं रहा है। 5 मैचों में उन्होंने मात्र 24 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। रिंकू के पिता खानचंद सिंह की हालत गंभीर है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिंकू सोमवार, 23 फरवरी को इंडियन टीम के साथ चेन्नई गए थे, जहां भारत को सुपर-8 का अगला मैच जिम्बाब्वे से खेलना है। सूत्रों ने बताया कि लेफ्ट-हैंडर अपने पिता को देखने के लिए मंगलवार सुबह चेन्नई से निकले, जो लाइफ सपोर्ट (वेंटिलेटर) पर हैं। उनके 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम के मैच में खेलने की संभावना नहीं है। इस घटना के कारण रिंकू मंगलवार शाम को प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध नहीं थे। भारत की सेमीफाइनल की राह हुई कठिन साउथ अफ्रीका से भारत को मिली 76 रनों से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। इसके बाद वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर भारत की मुश्किलें और बढ़ा दी है। टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल की दौड़ में बना रहना है तो उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की हार की दुआ करनी होगी।

एथलेटिक्स में सख्ती: डोपिंग टेस्ट से बचने पर पूजा आत्माराम 3 साल के लिए निलंबित

नई दिल्ली एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने खुलासा किया है कि भारत की लंबी दूरी की धाविका पूजा आत्माराम पिछले साल प्रतियोगिता के दौरान होने वाले डोप परीक्षण से पहले घबराकर भाग गई थीं और यह अपराध स्वीकार करने के बाद उन पर चार के बजाय तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है। तीस वर्षीय पूजा 5000 मीटर और 10,000 मीटर स्पर्धाओं में भाग लेती हैं। उन्होंने 2024 में राजस्थान की तरफ से इंडियन ग्रां प्री दो में तीसरा स्थान हासिल किया था, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले साल 23 नवंबर को मुंबई में इंडियन ऑयल डब्ल्यूएनसी नेवी हाफ मैराथन जीतने के बाद उन्हें डोप टेस्ट के लिए चुना गया था। एआईयू ने अपने फैसले में कहा, ‘‘दौड़ समाप्त होने के तुरंत बाद एक डोपिंग कंट्रोल ऑफिसर (डीसीओ) और एक लीड डीसीओ ने इस एथलीट को मौखिक रूप से डोपिंग टेस्ट के लिए चुने जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद इस एथलीट ने डोपिंग कंट्रोल फॉर्म (डीसीएफ) पर हस्ताक्षर नहीं किए।’’ मौखिक सूचना मिलने के बाद एथलीट को फिनिश लाइन से डोपिंग कंट्रोल स्टेशन (डीसीएस) तक ले जाने के लिए एक सहायक साथ में था। इसी दौरान एथलीट सहायक से अलग होकर भीड़ में भाग गई। इसमें कहा गया है, ‘‘पर्यवेक्षक ने एथलीट का पता लगाने की कोशिश की और तुरंत सूचित किया कि परीक्षण के लिए चुने जाने की मौखिक सूचना डीसीओ को दिए जाने के बाद एथलीट भाग गई। उन्होंने इस संबंध में दौड़ के निदेशक को भी जानकारी दी।’’ निदेशक ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया। पूजा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई इसी वर्ष तीन फरवरी को शुरू की गई थी। आरोप की सूचना मिलने के एक सप्ताह के भीतर ही उन्होंने अपने अपराध के लिए माफी मांग ली थी। इसके बाद एआईयू ने उसके चार साल के प्रतिबंध में से एक साल की छूट दी।  

नेट रन रेट ने ली टीम इंडिया की तकदीर बदलने की ताकत, जानिए कितनी बड़ी जीत जरूरी है

नई दिल्ली टीम इंडिया ने जब जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज की जीत को देखा होगा तो उसकी हालत खराब जरूर हुई होगी, क्योंकि साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के ग्रुप 1 में पहले से ही प्लस में 3.8 था। वहीं, जब वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया तो साउथ अफ्रीका भी दूसरे नंबर पर खिसक गई, क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रन रेट प्लस में 5.350 का था। अब टीम इंडिया को अगर पॉइंट्स टेबल में फिलहाल के लिए टॉप 2 में जगह बनानी है तो फिर जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराना होगा, जो कि बहुत मुश्किल लग रहा है। पूरा समीकरण क्या है? ये जान लीजिए। दरअसल, टीम इंडिया का पहला लक्ष्य तो ये होगा कि अपने नेगेटिव नेट रन रेट को पॉजिटिव किया जाए। इसके लिए भी राह आसान नहीं है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को नेट रन रेट में पछाड़ने के बारे में तो भारत को सोचना ही बंद कर देना चाहिए। इसके पीछे का कारण ये है कि टीम इंडिया को अपना नेट रन रेट पॉजिटिव में करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 77 रनों की जीत चाहिए। अगर भारतीय टीम रन चेज करती है तो उदाहरण के तौर पर 101 रन उन्हें 7.1 ओवर में चेज करने होंगे। वहीं, 11.3 ओवर में 161 रन और 12.5 ओवर में 181 रनों का टारगेट चेज करना होगा। अगर भारतीय टीम इस चीज में सफल होती है तो सिर्फ टीम का नेट रन रेट प्लस में होगा। टीम पॉइंट्स टेबल में अभी भी तीसरे स्थान पर है, क्योंकि भारतीय टीम का नेट रन रेट माइनस में 3.800 का है। जिम्बाब्वे का -5.350 है। भारतीय टीम जीतकर भी टॉप 2 में नहीं जा पाएगी। भारतीय टीम को दूसरे स्थान पर इस मैच के बाद पहुंचना है तो जिम्बाब्वे को 150 से ज्यादा रनों से हराना होगा। इसके बाद ही नंबर दो की कुर्सी उन्हें मिल सकती है, जो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत कठिन है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि भारत दो बार 150 या इससे ज्यादा रनों से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच जीत चुका है। एक बार न्यूजीलैंड को भारत ने 168 रनों के विशाल अंतर से हराया हुआ है, जबकि इंग्लैंड को 150 रनों से मात दी हुई है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत को एक भी बार 100 रनों से भी जीत नहीं मिली है। मुश्किल काम इस बार इसलिए भी है, क्योंकि चेन्नई में हाई स्कोर नहीं बनते हैं।

प्राग में गुकेश का बड़ा दांव, 2026 की पहली खिताबी सफलता की तैयारी

नई दिल्ली विश्व चैंपियन डी गुकेश विश्व कप से जल्दी बाहर होने और टाटा स्टील मास्टर्स में निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर बुधवार से यहां शुरू होने वाले प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में साल का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। दूसरी वरीयता प्राप्त गुकेश को शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी विंसेंट कीमर और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जिनका हाल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कीमर लाइव रेटिंग में चौथे स्थान जबकि अब्दुसत्तोरोव पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश 10वें स्थान पर हैं और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों में रेटिंग के मामले में सबसे आगे हैं। पिछले कुछ समय तक लाइव रेटिंग में शीर्ष 10 में तीन भारतीय खिलाड़ी हुआ करते थे, लेकिन अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञाननंदा खराब प्रदर्शन के कारण नीचे खिसक गए हैं। गुकेश के साथ इस प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी मौजूदा चैंपियन अरविंद चिदंबरम भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। यही वह प्रतियोगिता है जिसने चेन्नई के इस खिलाड़ी को पहली बड़ी सफलता दिलाई थी। अमेरिका के हैंस नीमन एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सभी की नजर रहेगी। ईरान के परहम मगसूदलू भी प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे जबकि नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फोरस्ट ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है जिससे वह भी दावेदारों में शामिल हो गए हैं। सातवीं वरीयता प्राप्त चिदंबरम टाटा टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2700 रेटिंग क्लब में वापसी करने की उम्मीद कर रहे होंगे। चिदंबरम के लिए यहां पिछली बार के प्रदर्शन को दोहराना एक कठिन चुनौती होगी। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुब्बोएव, स्पेन के डेविड एंटोन गुज्जारो और स्थानीय स्टार डेविड नवरा नौ दौर की मास्टर्स प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। चैलेंजर्स वर्ग में सूर्य शेखर गांगुली और महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख भारतीय चुनौती पेश करेंगे।  

करो या मरो की स्थिति में भारत, सेमीफाइनल की राह के लिए इस खिलाड़ी की कुर्बानी तय!

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका से भारत को मिली बड़ी हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। इस जख्म पर नमक वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच 100 से अधिक रनों से जीतकर छिड़का है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत सेमीफाइनल की रेस में काफी पिछड़ गया है, अगर टीम इंडिया को वापसी करनी है तो उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए भारत को अपनी बैटिंग पर काम करना होगा, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह फेल हुई थी। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने का सुझाव दिया है। इरफान पठान का कहना है कि भारत को नंबर-3 और 4 की पोजिशन में बदलाव की जरूरत है। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा उस रंग में नजर नहीं आ रहे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। वहीं उनके नंबर-3 पर होने की वजह से टॉप-3 में तीनों लेफ्टी हो रहे हैं क्योंकि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हैं। ऐसे में इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर नंबर-3 पर खेलने की सलाह दी है। ऐसे में तिलक वर्मा को नंबर-3 के पायदान के लिए कुर्बानी देनी होगी। तिलक ने साउथ अफ्रीका दौरे पर कप्तान सूर्यकुमार यादव से मांगकर नंबर-3 की पोजिशन ली थी और उस दौरे पर उन्होंने बैक टू बैक दो शतक जड़े थे। तिलक ने नंबर-3 पर तगड़ा प्रदर्शन किया है, मगर टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला रंग में नहीं दिख रहा है। इरफान पठान ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "शायद सूर्या को नंबर 3 पर बैटिंग करनी चाहिए। असल में उन तीन लेफ्ट-हैंडर्स को एक के बाद एक आने से हटाने के लिए और बस उस मोनोटोनी को बदलने के लिए।" नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव के आंकड़े सूर्यकुमार ने T20I में भारत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 32 मैचों में 32 की औसत और 158.53 के स्ट्राइक-रेट से 864 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और छह अर्द्धशतक बनाए हैं।

इतिहास में पहली बार! टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज डक पर आउट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा झटका

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय बल्लेबाज उस रंग में नजर नहीं आए, जिस रंग में वह टूर्नामेंट से पहले नजर आ रहे थे। तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो गए थे, वहीं अभिषेक शर्मा की तबीयत पहले मैच के बाद बिगड़ गई थी। इसका असर भारतीय बल्लेबाजी पर साफ देखने को मिला। भारत के नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के बल्लेबाज 11 बार 0 पर आउट हुए। जी हां, जिसमें अभिषक शर्मा सबसे अधिक 3 बार 0 पर आउट हुए। फुल मेंबर नेशन द्वारा यह एक टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सर्वाधिक 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। सिर्फ बांग्लादेश इस लिस्ट में भारत से आगे है। वहीं बात ऑलओवर रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया टॉप-5 टीमों की इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। भारत ने अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके बल्लेबाजों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 10 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के आगे इस लिस्ट में स्कॉटलैंड, युगांडा और बांग्लादेश है। स्कॉटलैंड के नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा 16 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा 0 पर आउट- 16- स्कॉटलैंड (2021) 13- युगांडा (2024) 13- बांग्लादेश (2021) 11- भारत (2026) 10 अफगानिस्तान (2024) अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 3 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। वह यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे। अक्षर पटेल 2 बार नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ 0 पर आउट हुए। वहीं ईशान किशन साउथ अफ्रीका, हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ, शिवम दुबे यूएसए के खिलाफ, वरुण चक्रवर्ती यूएसए के खिलाफ, जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ और रिंकू सिंह भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। वरुण चक्रवर्ती यूएसए के खिलाफ डायमंड डक पर यूएसए के खिलाफ रन आउट हुए थे।