samacharsecretary.com

पाकिस्तान टी20 स्क्वॉड घोषित: बाबर-नसीम की वापसी से टीम मजबूत, साउथ अफ्रीका से भिड़ंत तय

नई दिल्ली पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज नसीम शाह की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला और अगले महीने श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी हुई है। पिछले साल दिसंबर से टी20 प्रारूप से बाहर चल रहे बाबर आजम और नसीम शाह के अलावा युवा आक्रामक बल्लेबाज अब्दुल समद की भी टीम में वापसी हुई है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी। त्रिकोणीय श्रृंखला भी 17 से 29 नवंबर तक इन्हीं स्थलों पर आयोजित की जाएगी। वर्तमान में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेल रहे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका चार से आठ नवंबर तक फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में भी भाग लेंगे। इसके बाद 11 से 15 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की एक और एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी। नसीम और बाबर पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम में भी शामिल हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमां और कलाई के स्पिनर सुफयान मुकीम को नजरअंदाज किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को भी टीम में जगह मिली है लेकिन मुहम्मद हारिस टी20 टीम से बाहर हो गए हैं। रहस्यमयी स्पिनर उस्मान तारिक टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पदार्पण का इंतजार है। एकदिवसीय टीम में फैसल अकरम, हारिस राऊफ और हसीबुल्लाह की वापसी हुई है। टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक। रिजर्व: फखर जमां, हारिस राऊफ, सुफियान मोकिम एकदिवसीय टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसीबुल्लाह, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा।  

रोहित-अय्यर की जोड़ी ने मचाई तबाही, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 265 रन का टारगेट

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज एडिलेड में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 265 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में 3 बदलाव हुए। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी।  तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है, क्योंकि इस मैच में भारत हारा तो सीरीज भी गंवा बैठेगा। इस मुकाबले में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। शुभमन गिल 8 और विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 73, श्रेयस अय्यर ने 61 और अक्षर ने 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट निकाले और दो विकेट मिचेल स्टार्क को मिले। भारत ने बनाए 264 रन एडिलेड वनडे मैच में भारतीय टीम ने खतरनाक पिच पर 264 रन बनाए। भारत को मुकाबला जीतने के लिए इन रनों का बचाव करना है और सीरीज में बने रहना है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम 265 रन बनाकर सीरीज जीतने के इरादे से बल्लेबाजी करेगी। 

फॉर्म से बाहर विराट… एडिलेड में फिर जीरो, इंटरनेशनल कमबैक के बाद लगातार दो डक!

 एडिलेड  भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड ओवल में खेलने उतरी. इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद थी. लेकिन किंग कोहली उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके. कोहली इस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए. कोहली को तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. विराट कोहली भारतीय पारी के सातवें ओवर में आउट हुए. उस ओवर में बार्टलेट की पांचवीं गेंद अंदर की ओर स्विंग होकर आई. कोहली क्रीज में फंस गए और गेंद बल्ले का संपर्क होने से पहले ही पैड पर जा लगी थी. कोहली पूरी तरह से गेंद को जज नहीं कर पाए. बॉल ट्रैकर ने दिखाया कि गेंद सीधे मिडिल स्टम्प पर टकरा रही थी. अंपायर सैम नोगाज्स्की ने बिना किसी झिझक के उंगली उठा दी. कोहली ने रिव्यू नहीं लिया क्योंकि वह आउट साफ आउट थे. एडिलेड ओवल पर सन्नाटा छा गया और दर्शक अवाक रह गए. कोहली ने सिर झुकाकर और ग्लव्स उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया. फिर शांत कदमों से पवेलियन लौट गए. कोहली के करियर में पहली बार हुआ ऐसा विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए हैं. इससे पहले पर्थ वनडे में भी उनका खाता नहीं खुला था. तब कोहली को मिचेल स्टार्क ने ऑफ-स्टम्प से बाहर की गेंद पर फंसाया था. कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर में ऐसा पहली बार हुआ है, जब वो लगातार दो इनिंग्स में शून्य पर चलते बने हैं. विराट कोहली का ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा माना जा रहा है, ऐसे में ये एडिलेड ओवल पर उनका शायद आखिरी मैच था. कोहली का इस ग्राउंड पर रिकॉर्ड शानदार रहा है. कोहली ने एडिलेड ओवल में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 60.93 के एवरेज से 975 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 5 शतक निकले. देखा जाए तो कोहली ने इस मैदान पर 5 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भाग लिया है, जिसमें उनके नाम पर 48 की औसत से 244 रन दर्ज हैं. कोहली ने इस मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में दो शतक जड़े हैं.

टीम इंडिया की ‘डू ऑर डाई’ जंग: क्या कोहली-रोहित पलट पाएंगे ऑस्ट्रेलिया पर पासा?

नई दिल्ली भारतीय टीम की ऑलराउंडरों पर बहुत अधिक निर्भरता की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को एडिलेड में होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कड़ी परीक्षा होगी। एक बार फिर से सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेंगी जो अच्छा प्रदर्शन करके श्रृंखला बराबर करने में अपना योगदान देना चाहेंगे। तीन मैचों की श्रृंखला का पहला एकदिवसीय मैच में भारत के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। बारिश के लगातार व्यवधान के कारण भारतीय बल्लेबाजी प्रभावित हुई और आखिर में उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाज भी प्रभावित नहीं कर पाए थे लेकिन मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों को केवल 131 रन के लक्ष्य का बचाव करना था जो आसान काम नहीं था। एडिलेड ओवल में भी चुनौतियां अलग नहीं होंगी, क्योंकि मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलियाई ग्रीष्म ऋतु के शुरू होने के साथ ही, देश की नई पिचों पर उछाल और गति होती है और ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को रिलीज कर दिया है और अनुभवी लेग-ब्रेक गेंदबाज एडम ज़म्पा अपने बच्चे के जन्म के बाद वापस आ गए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की भी वापसी हुई है। यशस्वी जायसवाल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के बेंच पर बैठे रहने से रोहित शर्मा पर अच्छा प्रदर्शन करने का भारी दबाव है। यह पूर्व कप्तान इससे अच्छी तरह वाकिफ है और इसलिए उन्होंने मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। वह एडिलेड ओवल के अभ्यास मैदान में कम से कम 45 मिनट पहले पहुंच गए, जबकि कुछ अन्य सदस्य वैकल्पिक नेट सत्र के लिए उनके साथ शामिल हुए। कोचिंग स्टाफ से एकमात्र व्यक्ति जो नेट्स पर मौजूद था, वह थे मुख्य कोच गौतम गंभीर। उनके साथ दो थ्रो-डाउन विशेषज्ञ दयानंद गरानी और राघवेंद्र भी थे। बाकी कोचिंग स्टाफ कुछ देर बाद आया। वास्तव में, रोहित जिस पहले नेट पर उतरे थे, वह गीला था और थ्रो-डाउन गेंदें सीधे गेंद की लम्बाई से बाहर जा रही थीं। यह भांपते हुए कि टीम का सबसे सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो सकता है, कोच गंभीर ने उन्हें दूसरे नेट पर अभ्यास करने के लिए कहा जिस पर रोहित ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की। रोहित ने जहां जमकर अभ्यास किया वहीं कोहली ने मंगलवार को नेट पर काफी समय बिताने के बाद विश्राम किया। बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे दोनों बहुत अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने कल बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। इसलिए मुझे लगता है कि वे वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।’’ हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति हमेशा ही सीमित ओवरों की टीम के संतुलन को प्रभावित करती है और यह एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में स्पष्ट हुआ, जहां उनकी कमी खल रही है। वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी के साथ नंबर आठ तक बल्लेबाज रखने का गंभीर का तरीका एक व्यावहारिक विकल्प है या नहीं, यह श्रृंखला समाप्त होने तक स्पष्ट हो जाएगा। कोटक ने कहा, ‘‘हार्दिक जैसे खिलाड़ी का न होना हमेशा बड़ा नुकसान होता है। लेकिन अगर हम सकारात्मक पक्ष देखें तो नीतीश को खेलने का मौका मिल रहा है और हम उसे निखारने की कोशिश कर रहे हैं।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘हर टीम को एक ऑलराउंडर की ज़रूरत होती है और हम उसे उस भूमिका में ढालने की कोशिश कर रहे हैं। इस लिहाज़ से यह एक अच्छी तैयारी है। लेकिन हार्दिक जैसे खिलाड़ी की कमी किसी भी टीम को खलेगी।’’ इस बात की पूरी संभावना है कि भारत दूसरे मैच में भी उन्हें 11 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा जो पहले मैच में खेले थे। वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव गेंदबाजी में अच्छे विकल्प होते लेकिन एडिलेड ओवल की बाउंड्री छोटी हैं और यहां कलाई का यह स्पिनर रन लुटा सकता है। टीम इस प्रकार हैं: भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा। समय: मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे शुरू होगा।  

सुनील गावस्कर ने कहा यह, विराट और रोहित की बल्लेबाजी से होगा कुछ बड़ा!

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही फ्लॉप हुए थे। दोनों करीब 8 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आए थे और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं। पर्थ वनडे में दोनों की नाकामी के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। वजह ये है कि दोनों टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को सिर्फ ओडीआई तक सीमित रखे हैं। इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि पर्थ में दोनों के फ्लॉप शो पर बहुत ज्यादा जोर नहीं दिया जाना चाहिए। गावस्कर ने कहा, ‘वे संभवतः ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा उछाल वाली पिच पर खेल रहे थे। यह बहुत आसान नहीं था खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट न खेले हों। यह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के लिए भी चुनौतीपूर्ण था जो नियमित तौर पर खेल रहे हैं।’ गावस्कर ने भविष्यवाणी की कि अगर बाकी दो मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाएं तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इंडिया अब भी बहुत अच्छी, बहुत ही अच्छी टीम है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। अगर अगले दो मैचों में रोहित और कोहली बड़े स्कोर बनाते हैं तो हैरान मत होना। वे जितना ज्यादा खेलेंगे, जितना ज्यादा नेट पर समय बिताएंगे, जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे…वे उतनी ही जल्दी लय हासिल करेंगे। एक बार जब वे रन बनाना शुरू कर देंगे, इंडिया 300, 300 प्लस बनाने लगेगी।’ ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भारत को 7 विकेट से हराया था। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों कोई छाप नहीं छोड़ पाए थे। रोहित तो खाता खोल लिए थे लेकिन कोहली तो खाता तक नहीं खोल पाए थे। हिटमैन ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए थे और किंग कोहली 8 गेंदों का सामना करके शून्य पर आउट हुए थे।  

टीम इंडिया की तैयारी: रोहित शर्मा ने जीता फील्ड में दिल, कोहली की गैरमौजूदगी बनी चर्चा

एडिलेड भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिससे पहले विराट कोहली, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और कप्तान शुभमन गिल ने टीम के दूसरे ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं होने का फैसला किया। भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास करते देखने के लिए फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी, लेकिन इन स्टार खिलाड़ियों ने वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में से सिर्फ रोहित शर्मा ने ही अभ्यास किया। अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कुछ रन बनाए और कुछ थ्रोडाउन का सामना किया। रोहित ने नेट्स पर 15-20 मिनट बिताए, जिसमें अपनी टाइमिंग पर फोकस किया। केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने भी नेट्स पर बल्लेबाजी की। जुरेल को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते भी देखा गया। उल्लेखनीय है कि पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में कोहली शून्य पर आउट हो गए थे, जबकि गिल ने 18 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए। अय्यर भी बारिश से प्रभावित इस मैच में संघर्ष करते दिखे और 24 गेंदों का सामना करते हुए केवल 11 रन ही बना सके। इस सत्र के दौरान टीम इंडिया ने गेंदबाजों और उनके गेंदबाजी अभ्यास पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ सीम पोजीशन पर गहन चर्चा करते नजर आए। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए गुड लेंथ क्षेत्र में कुछ मार्कर भी लगाए। पर्थ में वनडे डेब्यू करते हुए बल्ले से शानदार फॉर्म में नजर आने वाले नीतीश रेड्डी ने दूसरे ट्रेनिंग सेशन में अपनी गेंदबाजी पर फोकस किया। इस बीच कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल भी नेट्स पर पसीना बहाते दिखे। भारतीय टीम पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच को गंवाकर सीरीज में 0-1 से पीछे है। ऐसे में मेहमान टीम आगामी मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

BCCI का एशिया कप ट्रॉफी पर बड़ा फैसला, क्या मोहसिन नकवी पर ICC नरम होगा?

नई दिल्ली एशिया कप 2025 में खिताबी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाई थी. भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे. बाद में ये ट्रॉफी एसीसी के ऑफिस में रख दी गई. भारतीय टीम को अब तक एशिया कप ट्रॉफी हासिल नहीं हुई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब मोहसिन नकवी की शिकायत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से करने का फैसला किया है. आईसीसी की बोर्ड मीटिंग 4 से 7 नवंबर तक दुबई में होने वाली है, जहां बीसीसीआई पूरे मामले को उठाएगा. बीसीसीआई के एक टॉप सूत्र ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'चूंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष अब भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, इसलिए हम इस मुद्दे को ICC की बैठक में उठाएंगे. हम उनके जवाब को स्वीकार नहीं करेंगे, जो उन्होंने ट्रॉफी हैंडओवर के संबंध में दिया है.' बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी को आधिकारिक रूप से ईमेल भेजकर एशिया कप ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने को कहा था, लेकिन एसीसी चीफ नकवी की अकड़ कम नहीं हुई. मोहसिन नकवी ने क्या जवाब दिया था? एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई को अपने जवाब में कहा था कि ट्रॉफी एसीसी के ऑफिस से ली जा सकती है. लेकिन इसके लिए बीसीसीआई के अधिकारी या खिलाड़ी को आकर उनसे ट्रॉफी लेनी होगी. नकवी ने जवाब में कहा था, 'ट्रॉफी दुबई ऑफिस से ली जा सकती है. बीसीसीआई का कोई अधिकारी या खिलाड़ी वहां आकर एसीसीस प्रमुख से ट्रॉफी प्राप्त कर सकता है.' अब देखना दिलचस्प होगा कि दुबई में होने वाली ICC मीटिंग में यह मुद्दा कैसे उठाया जाता है और क्या कोई समाधान निकलता है. वैसे आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी के तेवर जरूर ढीले करेगी. भारतीय टीम ने एशिया कप ट्रॉफी जीती हैं, ऐसे में 'मेन इन ब्लू' को ट्रॉफी अब तक नहीं सौंपना बिल्कुल उचित नहीं है. एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में हराया था. सबसे पहले भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तानी टीम को सात विकेट से धोया था. फिर सुपर-चार मुकाबले में उसने पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत हासिल की. इसके बाद खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से परास्त किया. खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम मैदान पर काफी देर तक इंतजार करती रही. भारतीय टीम चाहती थी कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के वाइस चेयरमैन उन्हें ट्रॉफी दें, लेकिन मोहसिन नकवी ऐसा करने को तैयार नहीं हुए.

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा अब बने लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना में नई पहचान से सम्मानित

नई दिल्ली  ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। उन्हें यह मानद उपाधि बुधवार को एक औपचारिक समारोह के दौरान दी गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान नीरज चोपड़ा सेना की वर्दी में नजर आए और उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक प्रदान की गई। इससे पहले नीरज सेना में सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे। सेना में नीरज का सफर नीरज चोपड़ा ने 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2021 में उन्हें सूबेदार और फिर 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर प्रमोशन मिला। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, सेना ने उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) से भी सम्मानित किया। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड और राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) भी मिल चुका है। ओलंपिक पदक विजेता हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव निवासी 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक और हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता। वह भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। धोनी के बाद दूसरे खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से पहले महेंद्र सिंह धोनी को भी वर्ष 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी। नीरज इस प्रतिष्ठित पद को प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी इस वर्ष मई 2025 में रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि देने की घोषणा की थी। अधिसूचना में कहा गया था कि, "प्रादेशिक सेना विनियम, 1948 के पैरा-31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति भारत, हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के निवासी, पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम, पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान करती हैं।"

टीम में बड़ा बदलाव! भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर हुए जोश फिलिप, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली  भारतीय टीम की ऑलराउंडरों पर बहुत अधिक निर्भरता की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को एडिलेड में होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कड़ी परीक्षा होगी। एक बार फिर से सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेंगी जो अच्छा प्रदर्शन करके श्रृंखला बराबर करने में अपना योगदान देना चाहेंगे। तीन मैचों की श्रृंखला का पहला एकदिवसीय मैच में भारत के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। बारिश के लगातार व्यवधान के कारण भारतीय बल्लेबाजी प्रभावित हुई और आखिर में उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाज भी प्रभावित नहीं कर पाए थे लेकिन मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों को केवल 131 रन के लक्ष्य का बचाव करना था जो आसान काम नहीं था। एडिलेड ओवल में भी चुनौतियां अलग नहीं होंगी, क्योंकि मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलियाई ग्रीष्म ऋतु के शुरू होने के साथ ही, देश की नई पिचों पर उछाल और गति होती है और ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को रिलीज कर दिया है और अनुभवी लेग-ब्रेक गेंदबाज एडम ज़म्पा अपने बच्चे के जन्म के बाद वापस आ गए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की भी वापसी हुई है। यशस्वी जायसवाल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के बेंच पर बैठे रहने से रोहित शर्मा पर अच्छा प्रदर्शन करने का भारी दबाव है। यह पूर्व कप्तान इससे अच्छी तरह वाकिफ है और इसलिए उन्होंने मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। वह एडिलेड ओवल के अभ्यास मैदान में कम से कम 45 मिनट पहले पहुंच गए, जबकि कुछ अन्य सदस्य वैकल्पिक नेट सत्र के लिए उनके साथ शामिल हुए। कोचिंग स्टाफ से एकमात्र व्यक्ति जो नेट्स पर मौजूद था, वह थे मुख्य कोच गौतम गंभीर। उनके साथ दो थ्रो-डाउन विशेषज्ञ दयानंद गरानी और राघवेंद्र भी थे। बाकी कोचिंग स्टाफ कुछ देर बाद आया। वास्तव में, रोहित जिस पहले नेट पर उतरे थे, वह गीला था और थ्रो-डाउन गेंदें सीधे गेंद की लम्बाई से बाहर जा रही थीं। यह भांपते हुए कि टीम का सबसे सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो सकता है, कोच गंभीर ने उन्हें दूसरे नेट पर अभ्यास करने के लिए कहा जिस पर रोहित ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की। रोहित ने जहां जमकर अभ्यास किया वहीं कोहली ने मंगलवार को नेट पर काफी समय बिताने के बाद विश्राम किया। बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे दोनों बहुत अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने कल बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। इसलिए मुझे लगता है कि वे वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।’’ हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति हमेशा ही सीमित ओवरों की टीम के संतुलन को प्रभावित करती है और यह एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में स्पष्ट हुआ, जहां उनकी कमी खल रही है। वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी के साथ नंबर आठ तक बल्लेबाज रखने का गंभीर का तरीका एक व्यावहारिक विकल्प है या नहीं, यह श्रृंखला समाप्त होने तक स्पष्ट हो जाएगा। कोटक ने कहा, ‘‘हार्दिक जैसे खिलाड़ी का न होना हमेशा बड़ा नुकसान होता है। लेकिन अगर हम सकारात्मक पक्ष देखें तो नीतीश को खेलने का मौका मिल रहा है और हम उसे निखारने की कोशिश कर रहे हैं।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘हर टीम को एक ऑलराउंडर की ज़रूरत होती है और हम उसे उस भूमिका में ढालने की कोशिश कर रहे हैं। इस लिहाज़ से यह एक अच्छी तैयारी है। लेकिन हार्दिक जैसे खिलाड़ी की कमी किसी भी टीम को खलेगी।’’ इस बात की पूरी संभावना है कि भारत दूसरे मैच में भी उन्हें 11 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा जो पहले मैच में खेले थे। वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव गेंदबाजी में अच्छे विकल्प होते लेकिन एडिलेड ओवल की बाउंड्री छोटी हैं और यहां कलाई का यह स्पिनर रन लुटा सकता है। टीम इस प्रकार हैं: भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा। समय: मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे शुरू होगा।  

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा धमाका! मोहम्मद रिजवान से छिनी वनडे कप्तानी, वजह जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली सोमवार 20 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान से पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी छीन ली। शाहीन शाह अफरीदी को वनडे टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। करीब एक साल के अपने कप्तानी करियर में मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड बहुत बुरा नहीं था। बावजूद इसके उनसे कप्तानी क्यों छीन ली गई? इस पर डिबेट जारी है। इस बीच एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि रिजवान से कप्तानी क्यों छीनी गई। पीसीबी ने वनडे टीम की कप्तानी में अचानक किए गए बदलाव के बारे में नहीं बताया, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो मोहम्मद रिजवान अपने सिद्धांतों पर टिके रहे, क्योंकि बोर्ड चाहता था कि वे सट्टेबाजी कंपनियों का प्रमोशन करें। रिपोर्ट में पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, “रिजवान ने पीसीबी को सूचित किया था कि वह सट्टेबाजी कंपनियों का प्रमोशन नहीं करेंगे, जो उनको कप्तानी से हटाए जाने का मुख्य कारण है। वह सरोगेट सट्टेबाजी फर्मों के साथ पीसीबी के सहयोग के खिलाफ थे।” यह पहली बार नहीं है जब रिजवान ने ऐसा कोई फैसला लिया हो। इस साल की शुरुआत में, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलते हुए रिजवान ने एक सट्टेबाजी कंपनी के लोगो वाली जर्सी पहनने से इनकार कर दिया था। टीम की मुख्य स्पॉन्सर की जर्सी भी रिजवान ने नहीं पहनी थी। उन्होंने प्रायोजक की ब्रांडिंग के बिना एक संशोधित जर्सी पहनकर टूर्नामेंट खेला था। रिजवान कट्टर मुस्लिम हैं और वह पराई महिला से हाथ तक नहीं मिलाते और इस्लाम के उसूलों पर चलने की वजह से वह सट्टेबाजी कंपनियों को प्रमोट नहीं करते। वैसे भी कप्तानों की अदला-बदली पाकिस्तान क्रिकेट में नई बात नहीं है।