samacharsecretary.com

हैदराबाद में भिड़ेंगी SRH और KKR, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट पर नजर

 हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। SRH ने इस संस्करण अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और 3 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। KKR ने 8 मैच खेले हैं। 2 मैच में उसे जीत और 5 मुकाबलों में टीम को हार मिली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं। SRH के खिलाफ KKR का पलड़ा रहा है भारी IPL में SRH और KKR के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH को 11 मैच में जीत मिली है। KKR 20 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही है। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में SRH को 65 रन से जीत मिली थी। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुआ। एक मैच KKR ने जीता और एक मैच में SRH को जीत मिली थी। इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है SRH की टीम SRH ने अपने पिछले 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे। ट्रेविस हेड भी अपने लय में लौट आए हैं। KKR के खिलाफ वो एक जोरदार पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा से काफी उम्मीदें होंगी। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है KKR KKR ने अपने पिछले 2 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में वह भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। हालांकि, खराब फॉर्म में चल रहे टिम साइफर्ट की जगह रचिन रविंद्र को मौका मिल सकता है। रिंकू सिंह एक और शानदार पारी खेलना चाहेंगे। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर KKR: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी और वरुण चक्रवर्ती। SRH: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार और हर्षल पटेल कैसी होगी पिच की स्थिति? राजीव गांधी क्रिकेट स्‍टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। एक बार बल्लेबाजों की यहां नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है। यहां सर्वोच्च स्कोर SRH (286/6 बनाम RR, 2025) ने ही बनाया है। कैसा रहेगा मौसम? एक्यूवेदर के मुताबिक, 3 मई को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, ऐस में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी होगी। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें SRH के लिए क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 74.14 की औसत से 519 रन बनाए हैं। अभिषेक के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 457 रन निकले हैं। KKR के लिए रिंकू ने पिछले 10 मैच में 142.07 की स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में ईशान ने पिछले 10 मैच में 9.09 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं। KKR से नरेन ने पिछले 9 मैचों में 7.14 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? SRH और KKR के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

मुंबई इंडियंस की लगातार हार, बुमराह की गेंदबाजी पर उठे सवाल

नई दिल्ली इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. अब तक खेले 8 मैचों में बुमराह सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए हैं, जो उनके स्तर के गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक आंकड़ा है. 185 IPL विकेट लेने वाले बुमराह इस सीजन अपने पुराने रंग में बिल्कुल नजर नहीं आ रहे. हाल ही में मुंबई इंड‍ियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जहां बुमराह ने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. इस हार के साथ MI की यह इस सीजन की छठी हार रही. भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने  की गेंदबाजी पर खुलकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बुमराह नई गेंद से जरूरत से ज्यादा स्लोअर गेंदें डाल रहे हैं, जो बिल्कुल असरदार नहीं है. श्रीकांत ने सलाह दी कि उन्हें जोफ्रा आर्चर की तरह फुल स्पीड से गेंदबाजी करनी चाहिए. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, बुमराह बहुत ज्यादा स्लोअर गेंदें डाल रहे हैं. नई गेंद के साथ आपको बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करनी चाहिए, किनारा लगवाना चाहिए. आर्चर को देखिए, वो फुल थ्रॉटल पर गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट निकाल रहे हैं. बुमराह को भी यही करना चाहिए. बुमराह के प्रदर्शन में आईपीएल 2026 में ग‍िरावट पिछले सीजन में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 18 विकेट लिए थे, जहां उनका औसत 17.56 और इकोनॉमी 6.68 रहा था. लेकिन इस सीजन की शुरुआत उनके लिए बेहद खराब रही, जहां पहले 5 मैचों में वो एक भी विकेट नहीं ले सके. उनका पहला विकेट गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 99 रन की जीत में आया. हालांकि इसके बाद भी MI की टीम लगातार हार झेल रही है. श्रीकांत ने यह भी कहा कि बुमराह थके हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी गेंदों में वो धार नहीं दिख रही. शायद वो थके हुए हैं, इसलिए मैं उन्हें दोष नहीं दे रहा, लेकिन वो अपने बेस्ट से काफी दूर हैं. वहीं, टीम के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने बुमराह का बचाव किया है. पोलार्ड का मानना है कि बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे. उन्होंने कहा- जब आप अच्छा नहीं करते, तो आलोचना होती है. लेकिन मुझे यकीन है कि बुमराह वापसी करेगा और फिर से विकेट लेगा.

आज के दिन: लारा के 400 और 501 रन के रिकॉर्ड अब भी कायम*

 नई दिल्ली क्रिकेट की दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट जब बनाई जाएगी तो ये वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के बिना अधूरी रहेगी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने बल्ले से ऐसी-ऐसी पारियां खेली हैं जिनकी मिसाल आज भी दी जाती है और इसलिए उन्हें क्रिकेट का मैराथन मैन भी कहा जाए तो कम नहीं होगा। आज यानी दो मई को इन्हीं लारा का जन्मदिन है। लारा का जन्म त्रिनिदाद में साल 1969 में हुआ था। इस खिलाड़ी ने अपने देश के लिए कुल 131 टेस्ट मैच खेले और 52.88 की औसत से 11,953 रन बनाए। वहीं वनडे में उन्होंने देश के लिए 299 वनडे मैच खेले जिसमें 40.48 की औसत से 10,405 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम 34 शतक और 48 अर्धशतक हैं। वहीं वनडे में उन्होंने अपने देश के लिए 19 शतक और 63 अर्धशतक जमाए हैं। 22 साल से नहीं टूटा रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में लारा का जलवा रहा है। उनके नाम टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 अप्रैल 2004 को सेंट जोंस में नाबाद 400 रनों की पारी खेली थी। ये आज भी टेस्ट की एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा स्कोर है। लारा टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। लारा ने अपने करियर में दो बार 300 का आंकड़ा हुआ है। वह ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन, उनके ही देश के क्रिस गेल और भारत के वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में दो बार 300 का आंकड़ा पार किया है। 400 के बाद लारा का टेस्ट में दूसरे बेस्ट स्कोर 375 रन है जो उन्होंने सेंट जोंस मैदान पर ही इंग्लैंड के खिलाफ ही साल 1994 में बनाया था। लंबे समय तक उनका ये स्कोर टेस्ट का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी था। जिसे बाद में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने तोड़ा था। हेडन ने नौ अक्टूबर 2003 को पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ 389 रनों की पारी खेली थी। लारा ने छह महीने में ही टेस्ट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पारी का रिकॉर्ड दोबारा अपने नाम कर लिया था। लारा ने बनाए 500 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट में लारा ने नाबाद 400 रन बनाए, लेकिन उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा भी छुआ है। उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी वार्विकशर के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ साल 1994 में नाबाद 501 रनों की पारी खेली थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। ये रिकॉर्ड भी 32 सालों से नहीं टूटा है। लारा को पता था कि टेस्ट में लंबी पारियां कैसे खेलनी है और विकेट पर कैसे टिके रहना है और इसलिए उन्हें क्रिकेट का मैराथन मैन कहा जाए तो गलती नहीं होगी।  

यूरोपा लीग सेमीफाइनल: फॉरेस्ट ने विला को 1-0 से हराया

नॉटिंघम  क्रिस वुड के करियर के 200वें गोल से नॉटिंघम फॉरेस्ट ने यूईएफए यूरोपा लीग के सेमीफाइनल के दूसरे लेग में एस्टन विला के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की। इस जीत ने फॉरेस्ट को फाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। मैच की शुरुआत में दोनों टीमें बेहद रक्षात्मक नजर आईं, लेकिन फॉरेस्ट ने धीरे-धीरे खेल पर पकड़ बनानी शुरू कर दी। मॉर्गन गिब्स-व्हाइट ने दो अच्छे मौके बनाए, हालांकि वह उन्हें गोल में नहीं बदल सके। इलियट एंडरसन ने भी एक कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। दूसरी ओर, एस्टन विला ने भी जवाबी हमला किया। मॉर्गन रोजर्स के शानदार कर्लिंग शॉट को स्टीफन ऑर्टेगा ने बेहतरीन तरीके से रोक लिया। फॉरेस्ट का दबाव लगातार बना रहा। एमिलियानो मार्टिनेज को इगोर जीसस के प्रयास को गोल लाइन पर रोकने के लिए तेज प्रतिक्रिया दिखानी पड़ी। दूसरे हाफ में भी मुकाबला कड़ा रहा, जहां ओली वॉटकिंस को पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोल करने से ऑर्टेगा ने शानदार बचाव कर रोका। मैच के अंतिम पलों में निर्णायक मोड़ आया। ओमारी हचिंसन ने गेंद को खेल में बनाए रखा, जिसके बाद लुकास डिग्ने के हैंडबॉल के चलते पेनल्टी मिल गई। इस मौके पर क्रिस वुड ने कोई गलती नहीं की और दमदार शॉट के साथ गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मैच के बाद वुड ने कहा कि यह दो लेग की टाई का केवल पहला हिस्सा है और असली चुनौती अभी बाकी है। उन्होंने माना कि बर्मिंघम में अगला मुकाबला कठिन होगा, क्योंकि एस्टन विला अपने घरेलू मैदान पर मजबूत टीम है। फॉरेस्ट के मुख्य कोच विटोर परेरा ने टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम ने मुश्किल हालात में भी शानदार प्रदर्शन किया है और खिलाड़ियों का जज्बा काबिल-ए-तारीफ है। अगला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा, जो तय करेगा कि फाइनल में जगह कौन बनाएगा।

लक्ष्य सेन की शानदार वापसी, सात्विक-चिराग और आयुष शेट्टी ने दिलाई भारत को बड़ी जीत

 होर्सेंस  लक्ष्य सेन की जोरदार वापसी के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी तथा युवा आयुष शेट्टी के बेहतरीन खेल के प्रदर्शन से भारत ने शुक्रवार को चीनी ताइपे के विरुद्ध 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करके थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इस जीत से भारत का इस टूर्नामेंट में पदक भी पक्का हो गया है। लक्ष्य ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन को हराकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। लक्ष्य अधिकतर समय पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने गजब का जुझारूपन दिखाया और एक घंटे और 28 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 18-21, 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की। इसके बाद सात्विक और चिराग की डबल्स जोड़ी ने चियू सियांग चिएह और वांग ची-लिन को एक घंटे और 15 मिनट में 23-21 19-21 21-12 से हराकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। फिर आयुष शेट्टी ने दूसरे सिंगल्स में विश्व में नंबर आठ और मौजूदा ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियन लिन चुन-यी को 21-16, 21-17 से हरा दिया। भारत के पूर्व कोच विमल कुमार ने कहा कि यह यादगार प्रदर्शन है। भारत अब सेमीफाइनल में फ्रांस या जापान में से किसी एक टीम का सामना करेगा। भारत ने 2022 में थॉमस कप जीता था। इसके अलावा 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीते थे।

चेन्नई की उम्मीदें टिकीं MS Dhoni पर, वापसी पर आखिरी फैसला खुद माही का

आईपीएल 2026 में आज (2 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मुंबई इंड‍ियंस (MI) से है. यह मैच चेन्नई में ही है, जहां CSK की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम पिछले एक महीने से अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी के बिना मैदान पर उतर रही है, और अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले उनकी उपलब्धता को लेकर फिर से सस्पेंस गहरा गया है. सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी की फिटनेस पर अहम अपडेट दिया. उन्होंने साफ किया कि धोनी अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं और उनकी वापसी पर अंतिम फैसला खुद खिलाड़ी की फीलिंग पर निर्भर करेगा. हसी ने कहा- MS काफी बेहतर हो रहे हैं. उम्मीद है वो जल्द वापसी करेंगे. लेकिन ये कल (2 मई) होगा या अगले मैच में, ये कहना मुश्किल है. जैसे ही उन्हें अपने काल्फ पर भरोसा होगा, वो खुद संकेत देंगे. फिलहाल हम उन्हीं के फैसले का इंतजार कर रहे हैं… और सिर्फ टीम ही नहीं, पूरी चेन्नई इंतजार में है. दरअसल, धोनी लंबे समय से काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं. शुरुआत में उम्मीद थी कि वो दो हफ्तों में वापसी कर लेंगे, लेकिन उनकी रिकवरी उम्मीद से ज्यादा लंबी खिंच गई. टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेम‍िंग ने भी हाल ही में बताया था कि वॉर्म-अप सेशन के दौरान धोनी को फिर हल्की चोट लग गई थी, जिससे उनकी वापसी और टल गई. सीएसके के लिए ये सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं, -1.121 का खराब नेट रन रेट उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रहा है.     सीजन की शुरुआत में टीम को लगातार तीन हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने द‍िल्ली और कोलकाता के खिलाफ अहम जीत दर्ज की, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ हार ने उनकी लय बिगाड़ दी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन की बड़ी जीत उनका हाई पॉइंट रहा, लेकिन पिछला मैच गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से हारकर उन्होंने फिर से मोमेंटम गंवा दिया. दूसरी ओर मुंबई इंड‍ियंस की हालत और भी खराब है. टीम 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा बन गया है. आमतौर पर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है, ऐसे में एक और हार दोनों टीमों के लिए भारी पड़ सकती है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धोनी इस अहम मुकाबले में वापसी कर पाएंगे या फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

IPL 2026 Match 44: चेन्नई vs मुंबई—दोनों दिग्गज टीमों के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला

चेन्नई  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में आज (शनिवार) यानी 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सीजन का 44वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें दोनों ही टीमें अपनी किस्मत बदलकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी। छठे नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 5 मैच गंवाकर पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। छह दिन के ब्रेक के बाद चेन्नई सुपर किंग्स मैदान पर वापसी कर रही है। चेपॉक में गुजरात टाइटंस ने इस टीम को 8 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में सीएसके के बल्लेबाज अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के सामने बेबस नजर आए थे। 9वें पायदान पर है मुंबई इंडियंस दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस भी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। एसआरएच को 244 रन का टारगेट देने के बावजूद यह टीम 6 विकेट से मैच गंवा बैठी थी। 8 में से 6 मुकाबले गंवाने के बाद फिलहाल यह टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। अपने सीजन को बुरे अंजाम से बचाने के लिए उन्हें जीत की सख्त जरूरत है। चेन्नई और मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मैच खेले गए हैं, जिसमें 21 मुकाबले एमआई के पक्ष मे रहे, जबकि 19 मैच सीएसके ने जीते हैं। मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम करन, अंशुल कंबोज, दीपक हुड्डा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल। मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, केशव महाराज, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान के घर में DC ने किया IPL का सबसे बड़ा रन चेज़

नई दिल्ली  आईपीएल 2026 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर रहा. दिल्ली ने 226 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी अब तक की सबसे बड़ी रनचेज दर्ज की।  मैच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, जहां पहले राजस्थान ने विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शुरुआती झटकों के बाद कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरैल ने पारी को संभाला. दोनों के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हुई. पराग ने 90 रन बनाए, जबकि जुरैल ने 42 रनों का योगदान दिया. अंत में डोनावन फरेरा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को 225 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।  दिल्ली की मजबूत शुरुआत लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद शानदार रही. केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए तेजी से रन जोड़े. दोनों ने शुरुआती ओवरों में ही गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. कुछ ही ओवरों में टीम का स्कोर तेजी से बढ़ा और साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।  मध्यक्रम का अहम योगदान निसंका के आउट होने के बाद भी दिल्ली की गति धीमी नहीं हुई. नीतीश राणा ने तेज 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा. इसके बाद केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 75 रन बनाए. उनके आउट होने के बावजूद टीम का आत्मविश्वास बरकरार रहा और जीत की उम्मीद मजबूत बनी रही।  फिनिशर्स ने दिलाई जीत अंतिम ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. बिना किसी दबाव के उन्होंने मैच को खत्म किया और दिल्ली को शानदार जीत दिलाई. यह जीत टीम के लिए ऐतिहासिक साबित हुई।  राजस्थान की गेंदबाजी रही फीकी इतने बड़े स्कोर के बावजूद राजस्थान की गेंदबाजी प्रभावी नहीं दिखी. टीम को बीच-बीच में विकेट जरूर मिले, लेकिन वे मैच का रुख बदलने के लिए काफी नहीं थे. गेंदबाजों की असफलता के कारण दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। 

श्रीलंकाई क्रिकेट में शर्मनाक मामला: बाथरूम में कैमरा लगाकर महिला डॉक्टरों का वीडियो बनाने पर 2 गिरफ्तार

कोलंबो श्रीलंकाई क्रिकेट एक बार फिर शर्मनाक विवाद में घिर गया है. ताजा मामला बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है, जिसमें देश की अंडर-19 टीम के दो क्रिकेटरों को महिला डॉक्टरों की बाथरूम में गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना खेल जगत में अनुशासन और नैतिकता पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।  स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना राजधानी कोलंबो के नाराहेनपिटा इलाके के एक निजी होटल में हुई, जहां कई महिला डॉक्टर एक प्रोफेशनल कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में ठहरी हुई थीं. आरोप है कि इन क्रिकेटरों ने बाथरूम में मौजूद छोटे-छोटे छेद या खुली जगहों का फायदा उठाकर अपने मोबाइल फोन से महिलाओं की नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्डिंग की।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया. नाराहेनपिटा पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने होटल परिसर में मौजूद कुछ पुरुषों की भी वीडियो रिकॉर्डिंग की थी. अब जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है कि क्या इन वीडियो को कहीं ऑनलाइन अपलोड किया गया या सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।  दोनों आरोपियों को हुल्फ्ट्सडॉर्प मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें व्यक्तिगत मुचलके (करीब 1,564 अमेरिकी डॉलर) पर जमानत दे दी गई. अदालत ने उन्हें 25 मई को दोबारा पेश होने का आदेश दिया है. पुलिस फिलहाल डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए मोबाइल डेटा खंगाल रही है।  क्रिकेट जगत में चिंता और सवाल यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि श्रीलंका क्रिकेट की छवि पर बड़ा धब्बा मानी जा रही है. खासतौर पर इसलिए क्योंकि इसमें युवा स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें भविष्य का चेहरा माना जाता है. सवाल उठ रहे हैं कि खिलाड़ियों की ग्रूमिंग और अनुशासन पर आखिर कितना ध्यान दिया जा रहा है।  पहले भी लग चुके हैं आरोप श्रीलंकाई क्रिकेट इससे पहले भी ऐसे विवादों से अछूता नहीं रहा है. – 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दनुष्का गुणाथिलका को ऑस्ट्रेलिया में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें अदालत से राहत मिल गई. – पूर्व खिलाड़ी दुलीप समरवीरा को ऑस्ट्रेलिया में एक महिला खिलाड़ी के साथ अनुचित व्यवहार के चलते 20 साल के लिए बैन कर दिया गया. – 2010 में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान तिलकरत्ने दिलशान पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसमें अन्य खिलाड़ियों के नाम भी सामने आए थे. बड़ी चिंता का विषय हालांकि इन मामलों में कुछ आरोप साबित हुए और कुछ में खिलाड़ियों को राहत मिली, लेकिन बार-बार ऐसे मामलों का सामने आना सिस्टम पर सवाल जरूर खड़े करता है. क्रिकेट बोर्ड की जिम्मेदारी सिर्फ खिलाड़ियों को खेल सिखाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी उतना ही जरूरी है।  यह पूरा मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि खेल संस्कृति के लिए भी एक चेतावनी है. अब देखना होगा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस पर क्या सख्त कदम उठाता है और क्या इससे भविष्य में ऐसे मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। 

सीएसके और मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ बचाव मैच, कौन करेगा कड़ी टक्कर?

चेन्नई   अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आईपीएल में शनिवार को करो या मरो के मुकाबले में आमने-सामने होंगी. जहां दोनों का मकसद प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की उम्मीदें जिंदा रखना है. आईपीएल की दो सबसे कामयाब टीमों का सफर अब तक निराशाजनक रहा है और दोनों लय पाने के लिए जूझ रही हैं. सीएसके के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिचें हमेशा फायदेमंद रही हैं, लेकिन इस बार टीम का वही पुराना असर नहीं दिखा है. सीएसके की बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं हुआ है, खासकर मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों ने अच्छा नहीं किया. गेंदबाज भी दबाव में बेहतर नहीं कर पा रहे हैं. मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टॉप ऑर्डर के अच्छे खेल के बावजूद, पांच बार की चैंपियन टीम को कमजोर मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजों ने निराश किया है. हार्दिक पंड्या और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम आमने सामने हैं. गेंदबाज स्कोर बचाने और अहम मौकों पर विपक्षी बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे हैं. अब जब टूर्नामेंट अपने अहम मोड़ पर है, दोनों टीमों के पास सुधार के अलावा कोई चारा नहीं है. उन्हें अपनी किस्मत बदलने के लिए इसी मैच से अच्छा खेल दिखाना होगा. सीएसके को उम्मीद होगी कि उसके स्पिनर चेपॉक की धीमी पिच का फायदा उठा पाएंगे, जबकि मुंबई की टीम स्पिन का सामना करने के लिए अपने पावर हिटर्स पर निर्भर रहेगी. चेन्नई और मुंबई की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कोई भी टीम साफ तौर पर जीत की दावेदार नहीं है, जिससे यह मुकाबला आईपीएल की सबसे बड़ी टक्कर के बजाय अब अस्तित्व की लड़ाई बन गया है. आठ मैचों में तीन जीत के साथ छठे नंबर पर मौजूद रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को लगातार खराब प्रदर्शन, खराब नेट रन रेट और महेंद्र सिंह धोनी की लंबे समय से गैरमौजूदगी की वजह से प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है. धोनी सीजन से पहले प्रैक्टिस के दौरान पिंडली में चोट के कारण अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं, जबकि शुरुआत में माना जा रहा था कि वह जल्दी लौटेंगे. संजू सैमसन सीएसके के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. इसी सीजन चेन्नई से जुड़े सैमसन ने आठ पारियों में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. वह फिर से बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने सीएसके के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों से पूरा साथ नहीं मिला है. मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रन बचाने में नाकाम रही थी, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई है. इस मैच में उसकी गेंदबाजी की कमजोरियां भी सामने आ गईं. सीएसके की स्थिति मुंबई से थोड़ी बेहतर है. मुंबई नौवें नंबर पर है और उसे प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बाकी सभी छह मैच जीतने होंगे. टीमें इस तरह हैं: चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद. मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा.