samacharsecretary.com

राधा अष्टमी पर करें ये सरल उपाय, जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि का होगा वास

हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का दिन अत्यंत पावन और दिव्य माना जाता है। यह तिथि श्रीकृष्ण की अनन्य प्रेमिका, आध्यात्मिक शक्ति और भक्ति की सर्वोच्च मूर्ति श्रीमती राधारानी के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। राधा अष्टमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को आती है और इस दिन राधा रानी की पूजा करने से जीवन में प्रेम, शांति, सुख और समृद्धि आती है। ब्रजभूमि में राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण की आत्मा माना गया है। राधा के बिना कृष्ण अधूरे हैं और कृष्ण के बिना राधा। दोनों का प्रेम लौकिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक मिलन का प्रतीक है। इसीलिए राधा अष्टमी पर यदि श्रद्धा से कोई भक्त घर में कृष्ण के नाम का दीपक जलाता है, तो राधा रानी की विशेष कृपा उस पर बरसती है। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं, राधा-कृष्ण की मिलन लीला का स्मरण करते हैं और भजन-कीर्तन के माध्यम से राधा रानी को प्रसन्न करते हैं। घर के मध्य भाग में दीपक जलाने की परंपरा राधा अष्टमी पर एक विशेष उपाय अत्यधिक फलदायक माना गया है। घर के बीचो-बीच मुख्य स्थान पर कृष्ण नाम का दीया जलाना। घर में आता है सौभाग्य और सुख मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन यह दीपक जलाने से घर में सौभाग्य, धन-धान्य, और मन की शांति बनी रहती है। रिश्तों में मिठास आती है और जीवन में प्रेम का संचार होता है। पूजा विधि: राधा अष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि करके शुद्ध वस्त्र पहनें। घर के बीचों बीच को साफ करें। वहां पर एक छोटा सा चौक बनाएं और दीया रखें। दीये में तेल या घी डालें और बाती लगाएं। अब श्रीकृष्ण नाम का कागज या लिखी हुई पर्ची दीये के नीचे रखें। फूल और रोली अर्पित करें और दीया जलाएं।

सावधान! जिंदगी को संवारने के साथ बर्बाद भी कर सकती हैं ये 2 आदतें

आम आदमी अपने दिन का पूरा समय इन दो जगहों पर बिताता है वो है घर या फिर दफ्तर में। जैसी व्यक्ति की संगति होती है वैसी ही उसकी मति हो जाती है। इसलिए जरूरी होता है कि व्यक्ति हमेशा अपने लिए सही वातावरण चुनना चाहिए, जिससे वह सही पथ पर चले। आचार्य प्रशांत के अनुसार, एक व्यक्ति किस आधार पर विवाह करता है या फिर कैसी संगति चुनता है। यह महत्व की बात है कि वह व्यक्ति किसके साथ रह रहा है। आप चाहे विवाह करके रह रहे हो या फिर बिना विवाह करके अपनी जीवन व्यय कर रहा हो। ऐसे में व्यक्ति को जरूर हमेशा याद रखना चाहिए कि वह अपने जीवनसाथी  का चयन किस आधार पर कर रहा है। हर एक छोटी बात जैसे कि वह व्यक्ति अब से लगातार मेरे कमरे में रहेगा? किसके शब्द लगातार पड़ने लग गए हैं तुम्हारे कानों में? इन चीजों को याद करके ही निर्णय लेना चाहिए। क्योंकि इसी बात पर तुम्हारी जिंदगी या तो बन जाएगी या बिल्कुल बर्बाद हो जाएगी। आचार्य प्रशांत आगे कहते हैं कि यहीं बात दफ्तर के लिए है कि दिन के आठ से दस घंटे आप किन लोगों की शक्लें देखते हैं या आर अपना बॉस बोलते हो, वो यूं ही है कोई सड़क का आदमी जो तुम्हारी जिंदगी पर अब अधिकार रखने लग गया है तो तुम बर्बाद हो जाओगे। यही बात दफ्तर के माहौल पर और धंधे की प्रकृति पर लागू होती है। तुम्हारी संस्था किस तरह का व्यवसाय करती है और तुम्हारे काम में किस तरह के लोग लगे हुए हैं?  ये कोई छोटी बात है क्या? यही तो जिंदगी है । एक व्यक्ति दिनभर की रोजमर्रा वाली जिंदगी में क्या देख रहा है? क्या सुन रहे हो? क्या खा रहा है? क्या पी रहे हो? क्या सोच रहे हो? किस दिशा में कर्म कर रहे हो? कहां से तुम्हारी प्रेरणाएं आ रही हैं? हर एक चीज को व्यक्ति को साधारण लेना चाहिए। किसी भी चीज को ज्यादा महत्व देने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर व्यक्ति इन दो मुद्दों शादी और नौकरी के प्रति अति गंभीर रहेगा।  अगर आपने दोनों परीक्षाएं पार कर लीं वो जीवन में उत्तीर्ण हो गया। ऐसे में व्यक्ति को हर काम में सफलता पाने के साथ तनावमुक्त जीवन जिएंगा।  

खाटू श्याम जाने का बना रहे हैं मन, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें

आज हम आपको खाटू श्याम मंदिर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। इन बातों का ध्यान रखते हुए अगर आप खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाते हैं, तो इससे आपको दर्शन का पूरा लाभ मिलता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। इस जगहों पर जरूर लगाएं हाजिरी कई भक्त खाटू श्याम मंदिर जाते समय रिंगस निशान उठाकर मंदिर तक पैदल यात्रा करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से खाटू श्याम जी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ ही खाटू श्याम मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी श्याम कुंड स्थापित है, जिसमें स्नान करने का विशेष महत्व है। इस कुंड में स्नान किए बिना खाटू श्याम मंदिर की यात्रा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप खाटू श्याम जी के मंदिर जा रहे हैं, तो इस स्थानों के भी दर्शन जरूर करने चाहिए। किस दिन दर्शन करना है शुभ हर महीने की एकादशी और द्वादशी तिथि पर खाटू श्याम जी के दर्शन करना काफी शुभ माना गया है। विशेषकर फाल्गुन माह में आने वाली आमलकी एकादशी के दिन खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है, क्योंकि भक्त इस दिन को खाटू श्याम जी के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। वहीं कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में आने वाली देवउठनी एकादशी को भी खाटू श्याम जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आप इन खास दिनों पर बाबा के दर्शन के लिए जा सकते हैं। खाटू श्याम जी को अर्पित करें ये चीजें खाटू श्याम जी को गुलाब, इत्र और नारियल अर्पित करने की परंपरा है। ऐसे में आप मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय ये चीजें चढ़ा सकते हैं। इसी के साथ भोग के रूप में आप खाटू श्याम जी को गाय के दूध से बनी मिठाई, खीर और चूरमा जरूर अर्पित करें। ये भोग खाटू श्याम जी को बहुत प्रिय हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि श्याम बाबा को खिलौने अर्पित करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।  

खाना खाते समय की ये छोटी गलती बना सकती है मां लक्ष्मी को नाराज़

वास्तु शास्त्र का संबध न केवल घर के निर्माण से जुड़ा हुआ होता, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की आदतों पर भी असर डालता है। आज कल लोग कहीं पर भी बैठकर भोजन करते हैं, जिसका हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। भोजन करने  की सही दिशा और स्थान का बहुत खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि यदि हम गलत जगह पर भोजन करते हैं, तो इससे न केवल सेहत पर असर पड़ता है, बल्कि घर की सुख-समृद्धि भी प्रभावित हो सकती है। साथ ही और इसका सीधा असर मां लक्ष्मी की कृपा पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कौन सी जगहों पर बैठकर भोजन करने से बचना चाहिए। सीढ़ियों पर या उसके नीचे भोजन वास्तु के अनुसार, सीढ़ियां घर के ऊर्जावान मार्गों में से एक हैं। वहां भोजन करना या भोजन रखना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की में रुकावट आ सकती है। टॉयलेट या उसके पास भोजन करना शौचालय गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा का स्थान होता है। वास्तु के अनुसार, उसके पास या उसके भीतर कभी भोजन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत खराब होती है और घर में दरिद्रता आ सकती है। बिस्तर पर बैठकर भोजन करना वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से आलस्य बढ़ता है और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही यह स्थान विश्राम का होता है, न कि भोजन का। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। पूजा स्थान में भोजन करना जहां पूजा-पाठ होता है, वहां भोजन करना वास्तु के अनुसार अशुद्ध माना जाता है। इससे देवी-देवताओं का अपमान होता है और धन की देवी लक्ष्मी नाराज़ हो सकती हैं।

आज का राशिफल 31 अगस्त: भाग्य देगा साथ, खुशियों से भर जाएगा दिन इन राशियों का

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुभ दिन कहा जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के छोटे भाई-बहन करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस में खूब मान-सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए 31 अगस्त का दिन शुभ रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की तारीफ होगी। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आज आप फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस जगेगा। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। दान-पुण्य के कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार होगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। स्टूडेंट्स को तनाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कर्क राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में समस्याएं हो सकती हैं। कर्क राशि वाले आज यात्रा पर जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर फूड शामिल करें। लव लाइफ में दिक्कतें रहेंगी। खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें। सिंह राशि- आज सिंह राशि वालों को सावधान रहना होगा। घर में चल रहे विवाद सुलझाएं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और पुरानी गलती को दोबारा न दोहराएं। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। इस समय निवेश न करें। आर्थिक स्थिति भी आज अच्छी नहीं कही जा सकती है। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपके टैलेंट की तारीफ होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। कुछ लोगों को मकान के किराए से धन लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें। आज डाइट का विशेष ध्यान रखें। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए 31 अगस्त का दिन सामान्य रहेगा। मन को शांत रखें। अशांति महसूस हो सकती है। करियर को लेकर मन चिंतित रहेगा। निवेश के नए मौकों पर नजर रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की प्रॉब्लम को सुलझाने के लिए परिजनों से सुझाव लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान के समान रहने वाला है। आज आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्याएं नहीं रहेंगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। फैमिली के साथ वेकेशन के पलों को एंजॉय करेंगे। कुछ जातक प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज पार्टनर के साथ कुछ स्पेशल प्लान बना सकते हैं। धनु राशि- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। फैमिली के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। नया बिजनेस स्टॉर्ट कर सकते हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। करियर में आने वाली अड़चनें समाप्त होंगी। मकर राशि- मकर राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। बिजनेस में सावधान रहें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करने आपके लिए अच्छा होगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ में जल्दबाजी में कोई डिसीजन न लें। करियर ग्रोथ के नए मौकों पर नजर रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को आज धन लाभ होगा। नए बिजनेस से भी लाभ होगा। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए उत्तम दिन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं। कुछ जातकों को लंबे समय से चली आ रही प्रॉपर्टी के विवादों से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

श्राद्ध पक्ष: पूर्वजों की कृपा पाने हेतु इन जगहों पर जलाएं दीपक

पितृ पक्ष भारतीय धर्म और संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह ऐसा समय होता है जब हम अपने पूर्वजों, पितरों को याद करते हैं और उनके लिए तर्पण, श्राद्ध आदि कर्मकांड करते हैं। पितृ पक्ष का उद्देश्य पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करना है। माना जाता है कि इस अवधि में अगर सही विधि से पितरों का सम्मान किया जाए और उनकी नाराजगी दूर की जाए, तो परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इस दौरान विशेष पूजा, तर्पण और दान-पुण्य कार्य किए जाते हैं ताकि पितरों की आत्मा को मोक्ष और शांति मिले। पितरों की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाना एक प्राचीन और प्रभावशाली उपाय माना जाता है। यह दीपक न केवल अंधकार दूर करता है बल्कि पितरों की आत्मा को भी प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करता है। नदी के किनारे नदियों के तट पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। पवित्र नदियां पितरों के लिए मोक्षदायक होती हैं। यहां दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद मिलता है। संभव हो तो गंगा या यमुना जैसी पवित्र नदियों के किनारे तर्पण और दीपक जलाएं। मंदिरों के प्रांगण जहां भगवान शिव, विष्णु या अन्य प्रमुख देवताओं के मंदिर हों, वहां दीपक जलाने से पितरों की शांति होती है। मंदिर का वातावरण शुद्ध होता है और यह पितरों को प्रसन्न करने का उत्तम स्थान माना जाता है। पेड़-पौधों के नीचे वृक्षों के नीचे दीपक जलाना भी शुभ होता है। विशेष रूप से पीपल, बरगद और अशोक के पेड़ पितृओं के लिए पूजनीय माने जाते हैं। इन स्थानों पर दीपक जलाने से पितरों की कृपा मिलती है। अपने घर के मंदिर या पूजा स्थान पर घर के मंदिर या पूजा कक्ष में भी दीपक जलाना जरूरी होता है। यहां नियमित रूप से दीपक जलाकर पितरों का स्मरण करें और उनकी सेवा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। पितृ तर्पण स्थल कुछ स्थान ऐसे होते हैं जो पितृ तर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं, जैसे प्रयागराज, हरिद्वार, काशी। यदि संभव हो तो ऐसे तीर्थ स्थलों पर जाकर दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी रहता है।

इस बार की परिवर्तिनी एकादशी खास, व्रत करने से मिलेगा विशेष लाभ

 साल भर में 24 एकादशी मनाई जाती हैं, जिनमें से परिवर्तनी एकादशी का अलग ही महत्व है. इस एकादशी में सारे नियमों का पालन करने से मनुष्य की गलतियों का प्रायश्चित होता है. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाती है. इसे पद्मा एकादशी भी कहते हैं. इस दिन भगवान की स्तुति से सभी पापों से मुक्ति मिलती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस बार यह परिवर्तिनी एकादशी खास होने वाली है, क्योंकि इस दिन कई शुभ सयोंग बन रहे हैं. इसमें आयुष्मान, सौभाग्य और रवि योग है. जानें लाभ… कब है परिवर्तिनी एकादशी? वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 3 सितंबर को सुबह 04 बजे के लगभग एकादशी तिथि प्रारंभ हो रही है. इसका समापन 4 सितंबर को सुबह 04 बजकर 21 मिनट के लगभग होगा. ऐसे में 3 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा. इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 35 मिनट से लेकर 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने के लाभ – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस व्रत को करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होती हैं और घर धन-धान्‍य से संपन्न बनता है. – पुराणों के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से मुनष्‍य भवसागर तर जाता है और उसे प्रेत योनि के कष्‍ट नहीं उठाने पड़ते हैं. हमेशा लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहती है. परिवर्तिनी एकादशी पर न करें ये काम परिवर्तिनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए. इस दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने की भी मनाही है. साथ ही इस दिन पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति पाप का भागीदार होता है.

आज का राशिफल (30 अगस्त 2025): कुछ राशियों के लिए भाग्यवृद्धि का दिन, देखें क्या कहता है ज्योतिष

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिती अच्छी होगी। करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। लाइफ में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। निवेश करने से लाभ होगा। व्यापार में विस्तार का प्लान बना सकता है। आज किए गए कार्य आपको भविष्य में शुभ फल देंगे। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को जीवन में नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। नए कनेक्शन बनेंगे। प्रेमी और प्रेमिका के लिए ये समय वरदान के समान कहा जा सकता है। किसी नए दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन लाभ हो सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आपके लिए यह समय पॉजिटिव रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज के दिन धन की समस्या भी नहीं होगी।पुराने निवेश से फायदा होगा। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम करने से सभी बाधाओं से पार हो जाएंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और यह न भूलें कि कई बार कड़ी मेहनत और लगन से बड़े रिजल्ट पाए जा सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें और कोई भी फैसला बड़ी सावधानी से लें। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान के समान रह सकता है। कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट या लक्ष्यों को हासिल करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके मेहनत और लगन को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अपने उपलब्धियों को स्वीकार करें। खुद पर भरोसा रखें और अधिक बेहतर करने का प्रयास करें। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के जीवन में नई पॉजिटिव एनर्जी आएगी। जिससे आप कोई भी फैसला बुद्धिमानी से लेने में सक्षम होंगे। बेकार के वाद-विवाद से बचें। आज आप चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आपको अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान दें। रिश्तों को बेहतर बनाने की जरुरत है। रिलेशनशिप की दिक्कतों को धैर्य और समझदारी से सुलझाएं। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों को लेकर ज्यादा स्ट्रेस लिए बिना उसे पूरा करने की कोशिश करें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस समय निवेश करना आपके लिए अच्छा होगा। आय के विभिन्न स्तोत्रों से धन लाभ हो सकता है। धनु राशि- धनु राशि वाले आज थोड़ा सावधान रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धन हानि के संकेत हैं। बजट पर ध्यान दें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसरों का लाभ उठाने के मौकों को न गवाएं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लक्ष्यों पर फोकस करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए भरपूर कोशिश करें। कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आज नए बदलावों के लिए तैयार रहें। आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों के प्रति लगन और समर्पण से करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके प्रयासों से करियर में तरक्की के नए मार्ग बनेंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धन खर्च सोच-समझकर ही करें। कन्फ्यूजन रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी नही कही जा सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॅाक्टर से सलाह लें।

गोल्डन टाइम की शुरुआत: नीचभंग राजयोग से चमकेंगी इन 3 राशियों की किस्मत

वैदिक ज्योतिष मुताबिक कुंडली में कुछ ऐसे योग होते हैं, जो व्यक्ति को जीवन में सभी भौतिक सुख प्रदान करते हैं। साथ ही व्यक्ति को धन- दौलत की प्राप्ति कराते हैं। आपको बता दें कि अक्टूबर में वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं… मिथुन राशि (Mithun Zodiac) नीचभंग राजयोग का बनना मिथुन राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही  धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और कारोबार में सफलता प्राप्त करने में कामयाब भी होंगे। वहीं इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। जिनका व्यापार प्रापर्टी, जमीन- जायदाद और रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है। वहीं इस दौरान नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। रिश्तों में भी सामंजस्य रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव करेंगे। मकर राशि (Makar Zodiac) आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में  समाज में आप अपनी अलग पहचान बना पाने में कामयाब होंगे। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्र में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए आनंददायक रहेगा। यह समय अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने और जीवन के हर पल का आनंद लेने का है। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।  धनु राशि (Dhanu Zodiac) आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कला, लेखन, संगीत या प्रदर्शन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी प्रतिभा चमकेगी और आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

आज का राशिफल: 29 अगस्त 2025 को इन राशियों के खुलेगा सौभाग्य

मेष राशि- आज का दिन रिश्तों, करियर में उन्नति और वित्तीय योजना पर ध्यान केंद्रित करते हुए एनर्जी प्रदान करता है। फ्यूचर के लक्ष्यों की स्ट्रैटजी बनाने के लिए अच्छा समय है। आज धन का मामला स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। फिटनेस पर फोकस करें। वृषभ राशि- आज सेहत का ध्यान रखें। आपको अपने विचारों को अपनाने और इसे जीवन के सभी पहलुओं पर लागू करने के लिए मोटिवेट किया जाता है। रिश्ते डीप कनेक्शन की ओर मुड़ते हैं, जबकि करियर के अवसर चुनौती के वादे के साथ आते हैं। मिथुन राशि- आज के दिन अपनी पर्सनल लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ अधिक पर्सनल कनेक्शन विकसित कर सकते हैं। वित्तीय सुरक्षा आपको इंकम के अन्य सोर्स आजमाने या अधिक इन्वेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह पर्सनल जरूरतों पर फोकस करने का समय है। कर्क राशि- आज आपके करियर की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। इन्स्पेक्ट करें कि क्या आपका वर्तमान काम आपके लॉंग टर्म लक्ष्यों को पूरा करता है। अपने काम और पर्सनल जीवन के बीच अधिक शांति लाने के लिए योजना बनाएं और जरूरी बदलाव भी करें। सिंह राशि- आज का दिन अपने जरूरी प्लांस बनाने के लिए शुभ है। अपने बॉस के सामने अपनी कमिटमेंट, काम का तरीका और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल को दिखाने का इससे बेहतर समय क्या हो सकता है? आपका ध्यान घरेलू चुनौतियों पर रहेगा। कन्या राशि- आज का दिन आपके सामाजिक जीवन में नई रुचि लाएगा। आपकी विभिन्न संस्कृति के लोगों से जुडने की क्षमता नए अवसर या पार्टनरशिप के लिए एक खुला द्वार है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए जिम ज्वाइन करें। तुला राशि- आज हो सकता है कि आप अचानक खुद को उत्सुकता के साथ असाइनमेंट पर काम करते हुए पाएं। आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे। इसके अलावा देखभाल, डाइट में सुधार या यहां तक ​​कि नई एक्सरसाइज शुरू करने पर भी फोकस करें। वृश्चिक राशि- आज नेटवर्क बनाएं, अपनी स्किल्स का उदाहरण दें और प्रोजेक्ट्स पर पहल करने से न डरें। आप आय के नए स्रोत ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं और वेतन वृद्धि के लिए अभियान शुरू कर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ सम्मान और संयम से व्यवहार करें। धनु राशि- आज के दिन डिटेल्स पर काम करने और चीजों को मैनेज करने में बिजी रहेंगे। किसी सम्मेलन, वेबिनार या यहां तक कि व्यावसायिक यात्रा के लिए प्रयास करें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। खर्चों पर ध्यान दें। मकर राशि- आज आप स्किल्स को बढ़ाने या नए मार्केट के बारे में अधिक जानने पर विचार करने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। आज का मुख्य जोर आपके पर्सनल फाइनेंस के बढ़ते पक्ष पर है, लेकिन इस बात से सावधान रहें कि आप अपना पैसा कैसे खर्च करते हैं। कुंभ राशि- आज का दिन पर्सनल ग्रोथ और विस्तार की संभावनाओं से भरा है। विचारों को विकसित करने के लिए अपने सहकर्मियों के साथ बात करने और काम करने की अपनी क्षमता दिखाने का यह सही अवसर है। मीन राशि- आज के दिन फ्रेश एनर्जी के साथ अपने करियर की ओर बढ़ें। आपकी बिजनेस शुरू करने की भावना काफी बढ़ जाएगी। सिंगल लोगों का रुझान ऐसे पार्टनर्स की तलाश में हो सकता है, जो काफी दृढ़ और कॉन्फिडेंट हों।