samacharsecretary.com

07 सोमवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: 7 जुलाई के दिन आपका दिन लाजवाब रहने वाला है। पुराने इन्वेस्टमेंट से धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है। वहीं, सिंगल लोगों के लिए दिन लकी माना जा रहा है। हेल्थ पर ध्यान दें। वृषभ: 7 जुलाई के दिन अपने पार्टनर के साथ आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए। रोमांटिक डिनर करने का प्लान करें। परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। डाइट को हेल्दी रखें। आज का आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। मिथुन: 7 जुलाई के दिन जंक फूड्स को नो कहें। कुछ लोगों की फाइनेंशियल सिचुएशन आज स्टेबल रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। करियर लाइफ में वर्क प्रेशर बढ़ सकता है। हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को दिल नहीं बल्कि दिमाग से डिसीजन लेने की सलाह दी जाती है। कर्क: 7 जुलाई के दिन आप थोड़ा बहुत स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। तनाव से दूरी बनाने के लिए अपनी फेवरेट एक्टिविटी या हॉबी को समय दें। याद रखें आपके अंदर हर परिस्थिति से निपटने की काबिलियत है। तनाव कम लें। सिंह: 7 जुलाई के दिन मुश्किलों को पार करने के लिए अपने पार्टनर की सलाह लें। आज आप दिन भर पॉजिटिव फील करेंगे। सिंगल जातकों के लिए दिन खास माना जा रहा है। आज आपको अपने क्रश के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। कन्या: 7 जुलाई के दिन बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को अपने पार्टनर के साथ से समय बिताने के लिए नए तरीके ढूंढने चाहिए। कुछ लोगों का दिन आज हलचल भरा रहेगा। आर्थिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। तुला: 7 जुलाई के दिन काम के सिलसिले में यात्रा करनी भी पड़ सकती है। जंक फूड्स से दूरी बनाएं। आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जो आपके प्रमोशन का कारण भी बन सकती हैं। वृश्चिक: 7 जुलाई के दिन बेहद सावधानी के साथ आपको धन के मसलों को हैंडल करना होगा। वर्क प्रेशर ज्यादा फील हो सकता है। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें और समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। आज आप थोड़ा बिजी-बिजी फील करने वाले हैं। धनु: 7 जुलाई के दिन अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। सेहत थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। इसलिए बाहर के खाने से परहेज करें। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आज आपको वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेंटेन करने की एडवाइस दी जाती है। मकर: 7 जुलाई के दिन इस राशि के लोगों को सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। स्ट्रेस से बचने के लिए आप स्किन केयर भी कर सकते हैं। कम पर फोकस करने के साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी बैलेंस मेंटेन करके चलें। कुंभ: 7 जुलाई के दिन घर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी लव लाइफ में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मैरिड कपल्स तू तू मैं मैं का शिकार होने से बचें। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। मीन: 7 जुलाई के दिन करियर लाइफ में पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें। सोच समझकर हर कदम उठाएं। हेल्दी डाइट का सेवन करें। खुद को ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रखें। पॉजिटिव रहने की कोशिश करें साथ ही अपनी मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखें।

सावन का पहला सोमवार कब है? जानें तिथि, मुहूर्त और जलाभिषेक समय

 आषाढ़ पूर्णिमा के बाद भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू होता है। इस महीने को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। इस दौरान रोजाना शिव भक्त शंकर जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कमान करते हैं। इस माह में पड़ने वाले सोमवार और मंगलवार का व्रत भी किया जाता है। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब से शुरू हो रहा है सावन (Sawan kab se start h) का महीना। भक्त इस महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सभी सोमवारों पर व्रत रखते हैं जिनको श्रावण सोमवार या सावन सोमवार व्रत के नाम से जाना जाता है. वहीं, कुछ भक्त 16 सोमवार के व्रत भी रखते हैं और 16 सोमवार की शुरुआत सावन मास के पहले सोमवार से ही होती है. इसके अलावा, श्रावण मास में माता पार्वती की उपासना की जाती है. पहले सोमवार की पूजा के लिए शुभ समय     ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:16 बजे से लेकर 5:04 बजे तक      अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:58 तक     अमृत काल: दोपहर 12:01 से 1:39 बजे तक      प्रदोष काल: शाम 5:38 से 7:22 बजे तक  सावन 2025 तिथि पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 के दिन समाप्त होगा. इस साल सावन रक्षाबंधन के दिन खत्म होगा, जो कि 9 अगस्त को ही है. पूजा की शुरुआत करने से पहले दाहिने हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। सावन सोमवार की पूजा विधि      सावन सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से पहले उठें। स्नान करके शरीर और मन को शुद्ध करें। स्वच्छ और हल्के रंग के वस्त्र पहनें, विशेषतः सफेद या पीले रंग को शुभ माना जाता है। इसके बाद अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें और वहां गंगाजल या गौमूत्र का छिड़काव करें।     भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र पूजा स्थल पर रखें। एक थाली में पूजा की सारी सामग्री जैसे फूल, अक्षत (चावल), जल, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, भस्म, फल और मिठाई आदि सजा लें। दीपक और अगरबत्ती भी तैयार रखें।     पूजा की शुरुआत करने से पहले दाहिने हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।     अब आप शिवलिंग का अभिषेक करें। पहले गंगाजल से स्नान कराएं, फिर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत अर्पित करें। पुनः गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, चंदन और फूल अर्पित करें। भगवान गणेश और माता पार्वती की भी पूजा करें।     ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। चाहें तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा, रुद्राष्टक या शिव पुराण का पाठ करना भी अत्यंत पुण्यकारी होता है। धूप-दीप दिखाकर शिवजी की आरती करें।     भगवान को फल, मिठाई या जो भी आप बना सकें वह अर्पित करें। आरती के बाद सभी परिजनों में प्रसाद बांटें।     अगर आपने निर्जल व्रत रखा है, तो अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें। उस दिन सात्विक भोजन करें और जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्र दान करें। जलाभिषेक का मुहूर्त- सावन के दिन आप सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर तक जल चढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, 11 जुलाई से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में सावन शुरू होगा. वहीं, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजराज, कर्नाटक और तमिलनाडु में सावन की शुरुआत 25 जुलाई से होगी और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में सावन 16 जुलाई से शुरू होगा. सावन के सभी सोमवारों की तिथि पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई, सोमवार दूसरा सावन सोमवार- 21 जुलाई तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई चौथा सावन सोमवार– 4 अगस्त शिव जी के भक्तों के लिए सावन सोमवार के व्रतों की बहुत ज्यादा महत्वता है. इस सभी लोग माता पार्वती और भगवान शिव के लिए व्रत रखते हैं. इस दिन लोग पूजा के साथ साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं, दूध, बेलपत्र और गंगाजल भी अर्पित करते हैं. सावन शुभ योग  सावन की शुरुआत में इस बार कई सारे ग्रहों की चा बदलने जा रही है सूर्य, मंगल व शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे. साथ ही, बुध और शनि वक्री चाल चलेंगे. इनके अलावा, कई शुभ योग शिव योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग भी बनने जा जा रहे हैं. सावन पूजन विधि  सावन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्नान करके शिवजी के मंदिर जरूर जाएं. अगर आप घर के मंदिर में छोटे से शिवलिंग रखते हैं तो आप वहां भी पूजन कर सकते हैं. साथ ही शिवलिंग का जल और कच्चे दूध से अभिषेक अवश्य करना चाहिए. इनके अलावा आप चाहें तो दही, घी, शहद और गन्ने के रस से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं. भगवान शिव का विशेष अभिषेक आप चाहे तो प्रतिदिन कर सकते हैं और नहीं तो सोमवार के दिन अवश्य करें. इससे भगवान शिव की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी और भगवान शिव के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए जैसे नमः शिवाय, ऊं नमः शिवाय.

06 जुलाई 2025 रविवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज आपको दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करनी चाहिए। व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति व आय में वृद्धि मिल सकती है। दोस्तों के साथ एक रंगीन शाम बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वृषभ: आज आपको परेशानियों का समाधान मिल सकता है। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो आपको आज से ही पैसे बचाना शुरू कर देना होगा। आप अपने बिजी शेड्यूल से अपने लिए समय निकाल सकते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। मिथुन: आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी आज किसी खास शख्स से मुलाकात होने की संभावना है। खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों को विस्तार के नए विचार आ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आ सकती हैं। कर्क: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप कर्ज लेने वाले थे और काफी समय से इस काम में लगे हुए थे तो आज आपके लिए भाग्यशाली दिन है। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। सिंह: आज सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपको अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन लव लाइफ के मामले में यादगार बन सकता है। कन्या: आज आपको ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपके पिता की कोई सलाह लाभकारी साबित हो सकती है। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मुश्किल दौर के बाद यह दिन आपको राहत देगा। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहने वाला है। तुला: आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप पैसों से जुड़ी परेशानियों के कारण मन परेशान हो सकता है। भावुकता पर काबू रखें। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। वृश्चिक: आज आपको आर्थिक व व्यापारिक रूप से सफलता मिलेगी। कोई आपका दोस्त आज आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है, लेकिन रुपए-पैसे के लेनदेन से पहले विचार करना जरूरी है। प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत से आज आपको व्यापार में विस्तार मिल सकता है। मानसिक तनाव दूर करने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। धनु: आज आपकी एनर्जी का लेवल हाई रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर धन पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की प्लानिंग बना सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। आज का दिन वाकई बहुत रोमांटिक होने वाला है। व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ रहने वाली है। मकर: आज आपको शरीर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो आपको आज से ही पैसे बचाना शुरू कर देना होगा। किसी व्यक्तिगत परेशानी को सुलझा सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मुनाफा हो सकता है। कुंभ: आज आपको अपनी डाइट पर नजर रखनी चाहिए। आपको बेवजह ज्यादा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए, नहीं तो पैसों की तंगी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका खराब मूड आपका जीवनसाथी किसी खास सरप्राइज से खुश हो जाएगा। आपके दिन की शुरुआत शानदार होगी, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। मीन: आज आपको शारीरिक रूप से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा आपको वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

शनिवार 05 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज का दिन आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने का संकेत देगा। अगर आप थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा कमाने के तरीके तलाश रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक प्लानिंग में निवेश करें। रिश्तों के बंधन और संबंधों को फिर से ताजा करने का यह दिन खास है। आज अचानक रोमांटिक मुलाकात होने की संभावना है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। वृषभ राशि- आज आप दोस्तों के साथ एक सुखद शाम बिताएंगे। कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रभावशाली लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके प्रदर्शन को देखते हुए आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। कारोबारी आज विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि- आज आपको धर्म-कर्म में जुड़े का अच्छा मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने से मन प्रसन्न होगा। परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। अपने शरीर को फिट बनाने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाए। आज खर्चे आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते को खराब कर सकते हैं। कर्क राशि- आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ एक अच्छी शाम बिताने का मौका मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। आपकी लव लाइफ एक सुखद मोड़ लेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी और प्रमोशन आदि के संकेत भी हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि- आज आपको काम व आराम के बीच बैलेंस बनाने की जरूरत है। आज आप पैसों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। किसी मित्र के साथ मिलने से आपको कारोबार में वृद्धि मिल सकती है। किसी के हस्तक्षेप के कारण आपके लवर के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। काम के ज्यादा बोझ के बावजूद आप अपने कार्यस्थल पर एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपके साथ खराब वैवाहिक जीवन को लेकर नाराज हो सकता है। कन्या राशि- आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कुछ व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में गपशप करने से बचना चाहिए। इस दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत मोड़ लेगा। तुला राशि- आज आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। किसी लापरवाही के कारण नुकसान भी हो सकता है, इसलिए पेमेंट आदि करते समय सतर्क रहें। ऑफिस में आप अटके हुए कार्यों को अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे। आपकी रोमांटिक लाइफ भी बदल जाती है। आज कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में बहुत अधिक रुचि ले सकता है, लेकिन दिन के अंत में आपको एहसास होगा कि कुछ भी गलत नहीं हो रहा है। वृश्चिक राशि- आप अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से कर सकते हैं। पूरे दिन आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। आज आपको यह बात समझ में आ जाएगी कि निवेश करना अक्सर आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उन्हें कहीं बाहर ले जाने का प्लान करेंगे। धनु राशि- आज आराम करने के लिए दोस्तों के साथ समय बिताएं। किसी भी तरह से निवेश से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। अटके हुए धन की वापसी से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने बच्चे पर गर्व होगा। संतान पक्ष का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मकर राशि- प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपको कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम लाने में मदद करेगा। समझदारीपूर्ण निवेश से ही रिटर्न मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपसी समझ भी बढ़ेगी। भावनात्मक अशांति आपको परेशान कर सकती है। सावधानी से कदम उठाने का दिन है, जब दिल से ज्यादा दिमाग की जरूरत होगी। कुंभ राशि- आप मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आप जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। मीन राशि– आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको आर्थिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। कामकाज के सिलसिले में दिन बहुत सहज नजर आ रहा है। आज आप अच्छे विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज एक बार फिर पुराने खूबसूरत रोमांटिक दिनों को याद करेंगे।

श्रवणमास के पहले सोमवार पर 4 दुर्लभ संयोग, कर लें ये एक काम, महादेव बना देंगे धनवान

सनातन धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है. यह महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस महीने में सच्चे मन से देवों के देव महादेव का विशेष पूजन-अर्चन करता है, उसे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उसकी हर मनोकामना जल्द पूरी होती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है और इसका समापन रक्षाबंधन के पर्व के साथ 9 अगस्त 2025 को होगा.  मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है. इस साल सावन के पहले सोमवार पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं. इन दुर्लभ योग में महादेव की उपासना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. सावन सोमवार की तिथियां सावन का पहला सोमवार- 14 जुलाई को है. दूसरा सोमवार 21 जुलाई, तीसरा सोमवार 28 जुलाई और चौथा सोमवार 04 अगस्त 2025 को है.  सावन सोमवार शुभ मुहूर्त ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन माह के पहले सोमवार पर अत्यंत शुभ आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम को 4 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सौभाग्य योग बनेगा. साथ ही इस दिन शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है और यह योग पूरी रात तक रहेगा. मान्यता है कि इस दौरान महादेव का विधिपूर्वक पूजन करने से जातक दोगुना फल प्राप्त कर सकता है. इसके साथ ही पहले सोमवार पर संकष्टी चतुर्थी भी रहने वाला है, जो इस दिन को और भी खास बना देता है.  सावन सोमवार उपाय सावन के पहले सोमवार पर स्नानादि के बाद व्रत रखें और शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित करें. बेलपत्र अर्पित करते हुए 'ओम् साम्ब सदा शिवाय नमः' मंत्र का जाप करें. 

04 जुलाई 2025 शुक्रवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपके पास एक्स्ट्रा एनर्जी होगी जो आपको अपने कार्यों में सफलता पाने में मदद करेगी। आज रिश्तों में सुधार होगा। बातचीत आज आपका मजबूत पक्ष रहेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा। वृषभ राशि- आज आपको नकारात्मक लोगों की संगति से दूर रहने की जरूरत है। अपनों का साथ मिलेगा। आज का दिन आपको नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मामले में आपको गलत समझे जाने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। बेकार के विवादों में न पड़ें। मिथुन राशि– आज आपको बच्चों के साथ समय बिताना एक नया अनुभव प्रदान करेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग से धन लाभ की संभावना है। प्यार में आप लकी रहने वाले हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपनी परफॉर्मेंस से सीनियर्स का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कर्क राशि- आज आपको अपना आपा नहीं खोना चाहिए। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। कार्यस्थल पर एक अच्छा दिन बिताएंगे। आज छात्र प्यार की फीलिंग्स में डूबे रहेंगे, जिससे उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। सिंह राशि- आज बहुत ज्यादा चिंता और तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। आप आपको निराशा से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य की बात के कारण मूड खराब हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। आज अपनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। रोमांचक दिन है क्योंकि आपके प्रिय का फोन आएगा। कार्यस्थल पर चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। कन्या राशि- मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए आज दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करें। आज आपके धन की बचत करने की आदत किसी परेशानी से बाहर निकाल सकती है। खर्चों पर रोक लगाएं। शाम के लिए कुछ रोमांचक योजना बनाएंगे। यात्रा रोमांटिक संबंध को बढ़ावा देगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उन्हें कहीं बाहर ले जाने का प्लान करेंगे। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। तुला राशि- आज आपको आर्थिक रूप से कुछ फायदा हो सकता है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। रोमांटिक जीवन शानदार रहने वाला है। व्यवसाय में धोखाधड़ी से बचने के लिए निगरानी रखें। आज आपको एहसास होगा कि आप अपने जीवनसाथी के लिए कितना मायने रखते हैं। कार्यस्थल पर ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। वृश्चिक राशि- आज आपको तनाव से मुक्ति दिलाने वाली एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए। आज आप अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए कुछ अहम फैसले ले सकते हैं, जिसमें आपका कोई करीबी आर्थिक मदद कर सकता है। अगर आप अनुभवी लोगों की संगति में कुछ समय बिताएंगे तो आपको ज्ञान प्राप्त होगा। आर्थिक व व्यावसायिक जीवन अच्छा रहने वाला है। धनु राशि- आज आपको अपने ऑफिस से जल्दी निकलकर अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। समर्पित पेशेवरों के लिए पदोन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मकर राशि- आज आपका कोई व्यक्ति मूड खराब कर सकता है, इसलिए परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें। बेकार की चिंता से बचें। आज आपके लिए धन संबंधी समस्याओं का सामना करना संभव है, लेकिन अपनी समझ और बुद्धिमत्ता से आप नुकसान को लाभ में बदल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। कुंभ राशि- आज आपको कर्ज मांगने वाले लोगों को इग्नोर करना चाहिए। उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कम ही होती है। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। व्यापारिक रूप से स्थिति नजर आ रही है। मीन राशि- वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आप लंबे समय से अटके हुए पेमेंट का भुगतान भी कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। आर्थिक रूप से सितारों का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में विस्तार के प्रबल योग हैं।

6 जुलाई से शुरू हो जाएगा चातुर्मास, बिलकुल ना करें यह काम

हिंदू धर्म में चातुर्मास को चौमासा भी कहा जाता है. चातुर्मास आषाढ़ी एकादशी के दिन से शुरू होकर कार्तिक माह की प्रबोधनी एकादशी के दिन समाप्त होता है. हिंदू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व है. इस दौरान सृष्टि के संचालन करने वाले भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं उस दौरान सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव संभालते हैं. देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु का शयनकाल शुरू हो जाता है. साल 2025 में देवशयनी एकादशी के दिन चातुर्मास आरंभ हो जाएगा इसके चार माह के बाद भगवान विष्णु प्रबोधिनी एकादशी के दिन जागतें हैं. चातुर्मास की अवधि की भगवान विष्णु का शयनकाल माना जाता है. चातुर्मास में तपस्या, साधना, और धार्मिक कार्य किए जाते हैं. इस दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. जैसे शादी, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि. चातुर्मास में सात्विक भोजन, इंद्रिय संयम और आध्यात्मिक गतिविधियों पर जोर दिया जाता है.     एकादशी तिथि की शुरूआत 05 जुलाई को शाम 6.58 मिनट पर होगी.     एकादशी तिथि का अंत 06 जुलाई को रात 9.14 मिनट पर होगा. चातुर्मास 6 जुलाई से शुरू होकर 1 नवंबर, 2025 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. इस दिन के से मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं. चातुर्मास के दौरान क्या ना करें?     चातुर्मास माह में तामसिक चीजों का त्याग करें, जैसे मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए.     इस माह में किसी के प्रति ईर्ष्या, लालच, किसी इंसान के प्रति मन में गलत विचार धारण नहीं करने चाहिए.     बड़े बुर्जुगों और महिलाओं का अपमान न करें.     विवाह, सगाई, मुंडन और शुभ कार्य करना वर्जित है. चातुर्मास को दान-पुण्य के लिए भी शुभ माना जाता है. इस दौरान दान करने को अक्षय पुण्य देने वाला कहलाता है. चातुर्मास में आत्मशुद्धि की प्रक्रिया तेज होती है.

09 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त

सावन  के महीने का भाई और बहन बेसब्री से इंताजर करते हैं क्योंकि इस माह में रक्षाबंधन  का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन। धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) के त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाई तिलक कर राखी बांधती हैं और भाई की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं और जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन भी देते हैं। यह पर्व भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। रक्षाबंधन 2025 डेट और टाइम वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर  02 बजकर 12 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 09  अगस्त 01 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में 09 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।   रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त 09 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 01 बजकर दोपहर 24 मिनट तक है। पंचांग सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 47 मिनट पर सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट पर चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 21 मिनट पर चन्द्रास्त: चन्द्रास्त नहीं ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक निशिता मुहूर्त: रात 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रक्षाबंधन पूजा विधि रक्षाबंधन के दिन सुबह स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद चौकी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की तस्वीर विराजमान कर पूजा-अर्चना करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। मंत्रों का जप करें। केले, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। आखिरी में बहन भाई को तिलकर राखी बांधें। रक्षाबंधन के दिन इन बातों का रखें ध्यान     इस दिन भाई और बहन को एक-दूसरे के साथ वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।     किसी के बारे में गलत न सोचें।     घर और मंदिर की सफाई का खास ध्यान रखें।       उपहार में काले रंग की चीजों को न दें।  

03 जुलाई 2025 गुरुवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- काम का दबाव आज कुछ तनाव ला सकता है। आज आपको व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिल सकता है। कारोबार को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना लव लाइफ पर प्रभाव पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वृषभ राशि- आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आर्थिक परेशानी आपकी मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। लेकिन समय के साथ परिस्थितियां अच्छी हो जाएंगी। कुल मिलाकर फायदेमंद रहने वाला है, लेकिन जिस पर आपको लगता है कि आप भरोसा कर सकते हैं, वह आपको निराश कर देगा। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। मिथुन राशि- आज आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आराम बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आपमें से कुछ लोग गहने या घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहने वाली है। आपका कोई करीबी आपसे उनके साथ अच्छा समय बिताने के लिए कहेगा, लेकिन समय की कमी के कारण आप उनकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे। कर्क राशि– आज आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। किसी भी लॉन्ग टर्म निवेश से बचें और बाहर जाकर अपने अच्छे दोस्त के साथ कुछ सुखद पल बिताने की कोशिश करें। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है क्योंकि उन्हें अचानक अप्रत्याशित लाभ देखने को मिल सकता है। सिंह राशि- आज आपको कार्यस्थल पर अपनी परफॉर्मेंस सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। धन की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए अपने वित्त की प्लानिंग बनाएं और जितना संभव हो सके अभी से बचत करना शुरू कर दें। एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जिस पर आप काफी समय से काम कर रहे थे,उसमें देरी हो सकती है। बातचीत आज आपका मजबूत पक्ष रहेगा। कन्या राशि- दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करनी चाहिए। आज धन का आगमन आपको कई आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। तुला राशि- आज आपका आत्मविश्वास व एनर्जी हाई रहने वाले हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करें और बेकार की चीजों पर खर्च नहीं करें। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य तनाव और चिंता का कारण बन सकता है। आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि- आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसे बचाने के आपकी कोशिश आज फेल हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा का लाभ होगा। लव लाइफ में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में गपशप करने से बचना चाहिए। धनु राशि- आज आपकी सेहत से जुड़ी परेशानियां दिक्कतें ला सकती हैं। लव पार्टनर का एक नया अद्भुत पक्ष देखने को मिलेगा। आज आपको किसी खास से सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक रूप से आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में विस्तार हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मकर राशि– आज आप कोई साहसी फैसला ले सकते हैं, लेकिन इमोशनल होकर फैसला लेने से बचें। आर्थिक रूप से दिन परेशानियों भरा रहने वाला है। हालांकि शाम तक सितारे आपके पक्ष में आ जाएंगे। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरकर निराश हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके अतीत की कोई बात जानकार परेशान हो सकता है। कुंभ राशि- आज कार्यों को लिस्ट बनाकर निपटाएं, जिससे सफलता पाने में आसानी होगी। आपको समय और पैसे की कद्र करनी चाहिए वरना आने वाला समय परेशानियों और चुनौतियों से भरा हो सकता है। आज कार्यस्थल पर आपको किसी का सपोर्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के आपके प्रयास आज आपको उम्मीदों से बेहतर रंग दिखाएंगे। मीन राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन खर्च में कंट्रोल रखें। आपके लिए बचत करना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे।

देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा

 देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी, पद्मा एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हर साल देवशयनी एकादशी मनाई जाती है. देवशयनी एकादशी के दिन चातुर्मास की भी शुरुआत होती है और हिंदू धर्म में चातुर्मास के 4 महीने बहुत ही शुभ माने जाते हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में 4 महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसके बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा से सीधा प्रबोधिनी यानी देवउठनी एकादशी पर जागते हैं. साथ ही, इस दिन से सभी मांगलिक और शुभ कार्यों पर भी रोक लग जाती है. देवशयनी एकादशी क्यों हैं महत्वपूर्ण? देवशयनी एकादशी वैष्णवों और भगवान विष्णु के भक्तों के लिए बहुत धार्मिक महत्व रखती है. यह प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के ठीक बाद मनाई जाती है और चातुर्मास की शुरुआत होती है. चातुर्मास आध्यात्मिक चिंतन, भक्ति और ध्यान लगाने का समय माना जाता है. इस दिन सभी भक्त एकादशी व्रत (उपवास) रखते हैं, भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और विष्णु सहस्रनाम का जाप भी करते हैं. यह दिन भगवान विष्णु की योगनिद्रा के दौरान उनके संरक्षण में अपने मन और आत्मा को समर्पित करने का प्रतीक है. देवशयनी एकादशी का शुभ मुहूर्त देवशयनी एकादशी की तिथि 5 जुलाई को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 6 जुलाई को रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. देवशयनी एकादशी के व्रत का पारण 7 जुलाई को सुबह 5 बजकर 29 मिनट से लेकर 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. देवशयनी एकादशी की पूजन विधि  इस दिन रात को विशेष विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें. फिर, उन्हें पीली वस्तुएं, विशेषकर पीला कपड़ा अर्पित करें. उसके बाद मंत्रों का जाप करें और आरती करें-'सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत्सुप्तं भवेदिदम्, विबुद्दे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्व चराचम्.' देवशयनी एकादशी पर मिलेंगे वरदान सामूहिक पापों और समस्याओं का नाश होता है. साथ ही, व्यक्ति का मन भी शुद्ध होता है. दुर्घटनाओं के योग भी टल जाते हैं. इस एकादशी के बाद से शरीर और मन को नया किया जा सकता है. क्या सच में भगवान सो जाते हैं? इस समय में सूर्य, चंद्रमा और प्रकृति की ऊर्जा कम होती है, जिसे देवशयन कहा जाता है. इस दौरान तेज तत्व या शुभ शक्तियों का प्रभाव कमजोर होने से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और परिणाम शुभ नहीं होते हैं.