samacharsecretary.com

22 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक आज का राशिफल, जानें किस दिन चमकेगी किस्मत

मेष राशि- मेष राशि वालों को आज कामकाज में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। धन का निवेश बहुत सोच-समझकर करें। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। व्यापारिक स्थिति लाभकारी रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर और निवेश में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा और मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, धन लाभ के प्रबल योग हैं। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार होगा। किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। पुराने दोस्तों का घर पर आगमन होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। रचनात्मकता अपने चरम पर होगी। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवन के कई पहलुओं में आपको निराशा हाथ लग सकती है। पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। अपनी भावनाओं को जाहिर करते समय सतर्क रहें, वरना आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार अवसर लेकर आएगा। आपकी ऊर्जा व रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आपके आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपसे सलाह मांग सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा और बचत के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धन से जुड़े मामलों में चुनौतियों से भरा हो सकता है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो सकती है। ऑफिस में काम के बोझ के कारण खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। धन के मामले में दिन अद्भुत रहने वाला है। आपके विचारों और भावनाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति या प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार से जुड़े मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी, वरना किसी अपने को ठेस पहुंच सकती है। रिश्तों में दूरियों के संकेत हैं। भय और असुरक्षा का अनुभव कर सकते हैं। धन से जुड़े मामले आपका आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। आपके आसपास की स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। हालांकि आप अपनी समझदारी से स्थिति का हल निकाल लेंगे। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल नजर आ रहा है। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे और रिश्तों में और भी मजबूती आएगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी धन का आगमन होगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लव लाइफ में नयापन महसूस करेंगे। नौकरी पेशा करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। इस समय आप सही फैसले ले पाएंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा निकटता महसूस करेंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्यार से जुड़े मामलों में चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करने से बचें, वरना नुकसान संभव है। व्यापारिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

खुद को बेहतर बनाने पर दें ध्यान, दूसरों की आलोचना से नहीं मिलेगा कुछ हासिल

आज के समय में हम अक्सर अपना बहुत सारा समय और ऊर्जा दूसरों की कमियां निकालने, सोशल मीडिया पर दूसरों को जज करने या उनके बारे में बातें करने में बर्बाद कर देते हैं.  इससे हमें कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि हमारी खुद की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है. इस विचार को समझने के लिए 3 मुख्य बातें: ऊर्जा का सही इस्तेमाल: हर इंसान के पास सीमित समय और ऊर्जा होती है. अगर आप उसे दूसरों की कमियां ढूंढने में लगा देंगे, तो खुद आगे बढ़ने के लिए आपके पास ताकत ही नहीं बचेगी. अपनी ऊर्जा को खुद को निखारने, नई चीजें सीखने और अपने लक्ष्यों को पाने में लगाएं. सच्ची प्रतियोगिता खुद से: जिंदगी में हमारी असली रेस किसी और से नहीं, बल्कि हमारे खुद के बीते हुए कल से है.  हमें हर दिन खुद से यह पूछना चाहिए कि क्या हम कल से बेहतर इंसान बने हैं? जब आप रोज अपनी कमियों को सुधारने में जुट जाते हैं, तो आपको दूसरों की जिंदगी में झांकने की फुर्सत ही नहीं मिलती. मानसिक शांति: दूसरों की आलोचना करने से मन में कड़वाहट और जलन पैदा होती है. इसके विपरीत, जब आप खुद के विकास (Self-improvement) पर ध्यान देते हैं, तो आपको अंदर से खुशी और संतुष्टि मिलती है. निष्कर्ष: दूसरों की कमियां निकालना बहुत आसान है, लेकिन अपनी कमियों को सुधारना असली बहादुरी है. इसलिए, दूसरों के जज बनने के बजाय खुद के गुरु बनिए. किताबें पढ़िए, नई स्किल सीखिए, सेहत का ध्यान रखने के साथ अपने सपनों पर काम कीजिए. जब आप अपनी तरक्की में पूरी तरह डूब जाएंगे, तो दुनिया की फालतू बातें अपने आप पीछे छूट जाएंगी.

धोखा मिलने पर क्या करें? चाणक्य नीति से सीखें असली जवाब

क्या आपने कभी सोचा है… कि जो इंसान कभी आपके सबसे करीब था, जिसके साथ आपने एक थाली में खाना खाया, जिसके साथ हंसे, जिसके कंधे पर रोए, जिसके सामने अपने सबसे बड़े सपने रखे… वही एक दिन आपको धोखा दे देगा? ऐसा छुरा… जो दिखता नहीं, लेकिन सबसे गहरा वार करता है. तब आप क्या करते हैं? माफ कर देते हैं? भूल जाते हैं? आगे बढ़ जाते हैं? रुकिए… यहीं 99% लोग सबसे बड़ी गलती कर देते हैं. अगर आपने धोखेबाज को माफ कर दिया, भूल गए और आगे बढ़ गए, तो आप वही कर रहे हैं, जो आपको बार-बार कमजोर बनाएगा. क्योंकि आचार्य चाणक्य ने हजारों साल पहले कहा था कि, 'शत्रु को माफ करना, उसे दूसरा मौका देना है, खुद को कमजोर साबित करना है.' चाणक्य की असली सोच चाणक्य क्रूर नहीं थे, लेकिन वह सच्चाई को बहुत गहराई से समझते थे. उन्होंने देखा था कि कैसे एक राजा चापलूसी में अंधा हो जाता है, कैसे एक सच्चा इंसान सिर्फ इसलिए हार जाता है क्योंकि उसने अपने दुश्मन को पहचाना नहीं. और उन्होंने खुद अपमान सहा… मगध के दरबार में, सबके सामने. उस दिन उन्होंने कसम खाई कि और फिर सिर्फ बदला नहीं लिया बल्कि पूरा साम्राज्य बदल दिया. मौन और अदृश्यता जब कोई आपको चोट पहुंचाता है, तो उस समय तुरंत जवाब देने का मन करता है. लेकिन, यही आपकी सबसे बड़ी गलती होती है. क्योंकि जब आप गुस्सा दिखाते हैं तो आप अपनी कमजोरी दिखाते हैं. ऐसे में चाणक्य कहते हैं कि, 'जो अपने मन में छिपी बात सबको बताता है, वहीं दूसरों का खिलौना बनता है.' इसलिए चुप रहो लेकिन कमजोर बनकर नहीं बल्कि रणनीति के साथ. ऐसे रहो जैसे कुछ पता ही नहीं और अंदर ही अंदर खुद को तैयार करते रहो. ताकी समय आने पर दुश्मन को जवाब दिया जा सके. सूचना और गुप्तचर दुश्मन को हराने से पहले, उसके बारे में जानना जरूरी होता है. कौन क्या सोच रहा है? कौन आपके खिलाफ है? किसकी क्या कमजोरी है? जो इंसान कम बोलता है और ज्यादा सुनता है, वही सबसे ताकतवर होता है. याद रखो कि हर इंसान की कोई ना कोई कमजोरी होती है और वही उसकी हार का कारण बनती है. धैर्य और सही समय सबसे कठिन लेकिन सबसे ताकतवर चाल. हर चीज का एक सही समय होता है. अगर आप जल्दबाजी में वार करते हैं तो आप खुद हार जाते हैं. लेकिन अगर आप इंतजार करते हैं, तैयारी करते हैं. सही समय पर एक ही वार करते हैं तो वही वार खेल खत्म कर देता है. अंतिम बात चाणक्य का लक्ष्य सिर्फ दुश्मन को हराना नहीं बल्कि खुद को मजबूत बनाना था, ताकि दुश्मन वार करने से पहले ही डर जाए. और ये तब होगा जब आप अपने गुस्से, डर और अधीरता पर काबू पा लेंगे.

शमी का पौधा: घर में लगाने से दूर होते हैं वास्तु दोष और बढ़ती है समृद्धि

 हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस पवित्र पौधे में कर्मफल दाता शनि का वास होता है, जो कि भगवान शिव का भी प्रिय है. मान्यता है कि यह पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है, जिसके रहते नकारात्मक ऊर्जा भी घर से कोसों दूर रहती है. इस पौधे की लकड़ियों का उपयोग अग्नि में किया जाता है ताकि घर का वातावरण शुद्ध रहे और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर की शमी के पौधे को सही दिशा लगाए जाए तो यह जातक मालामाल भी कर देता है. वास्तु के अनुसार शमी का सही स्थान 1. इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है. 2. अगर बाहर निकलते समय यह दाईं ओर पड़े, तो और भी अच्छा फल देता है. 3. उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. 4. यह पौधा घर के आसपास एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. मान्यता है कि जहां शमी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां वास्तु दोष धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और घर का माहौल शांत रहता है. धन और तरक्की से जुड़ा है शमी का पौधा वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा घर में धन आकर्षित करने वाला माना जाता है. 1. घर में इसे लगाने से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. 2. यह नकारात्मक ऊर्जा को रोककर घर में मां लक्ष्मी जी के आगमन करवाता है. 3. जिन लोगों को कर्ज या पैसों की दिक्कत हो, उनके लिए यह खास लाभकारी माना जाता है. शनिवार के दिन शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से रुका हुआ धन मिलने और आय के नए रास्ते खुलने की मान्यता है. घर में कहां रखना चाहिए शमी का पौधा? वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के अंदर नहीं रखना चाहिए. इस पौधा को छत या बालकनी में रखना ज्यादा शुभ माना जाता है. इसकी सबसे अच्छी और लाभकारी दिशा दक्षिण मानी जाती है. इसके अलावा, इसको शनिवार के दिन ही लगाना चाहिए और सूरज के सामने इसे भूलकर भी ना रखें. शनि दोष और शमी का उपाय ज्योतिष में शमी का संबंध शनिदेव से बताया गया है. शमी की पूजा करने से शनि का प्रभाव शांत होता है. साढ़ेसाती या ढैय्या में राहत मिल सकती है. इसलिए, हर शनिवार की शाम को इसके पास दीपक जलाने से मानसिक शांति मिलती है.

चार युगों की अवधारणा: कितनी लंबी है कलयुग की वास्तविक अवधि?

हिंदू धर्म में समय को चार युगों जैसे सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलयुग, में बांटा गया है, जिन्हें मिलाकर एक महायुग बनता है. इनमें कलयुग को सबसे अंतिम और नैतिक रूप से सबसे कमजोर युग माना जाता है. धर्मग्रंथों में बताया गया है कि कलयुग की शुरुआत महाभारत युद्ध के बाद, लगभग 3102 ईसा पूर्व में हुई थी. इस हिसाब से देखा जाए तो अभी कलयुग का बहुत छोटा हिस्सा ही बीता है और इसका लंबा समय बाकी है. सबसे प्रचलित मान्यता मान्यता के अनुसार, चारों युगों की अवधि इस प्रकार है जैसे सतयुग 17,28,000 वर्ष, त्रेतायुग 12,96,000 वर्ष, द्वापर युग 8,64,000 वर्ष और कलयुग 4,32,000 वर्ष. इस गणना के अनुसार कलयुग की कुल आयु 4 लाख 32 हजार वर्ष मानी जाती है. यही कारण है कि इसे एक बहुत लंबा और धीरे-धीरे बदलने वाला युग माना गया है, जिसमें समय के साथ धर्म और नैतिकता का ह्रास होता जाता है. 1250 वर्ष वाली मान्यता कुछ पौराणिक मान्यताओं में युगों की अवधि को बहुत छोटे पैमाने पर भी समझाया गया है. इस मत के अनुसार हर युग की अवधि लगभग 1250 वर्ष होती है और इस तरह चारों युगों का पूरा चक्र केवल 5000 वर्षों में पूरा हो जाता है. इस दृष्टिकोण में युगों को प्रतीकात्मक रूप में देखा जाता है, जहां बदलाव अपेक्षाकृत तेजी से होते हैं. कुछ विद्वानों, जैसे परमहंस राजनारायण जी, ने युगों की अवधि को एक अलग तरीके से समझाया है. उनके अनुसार सतयुग 1200 वर्ष, त्रेता 2400 वर्ष, द्वापर 3600 वर्ष और कलयुग 4800 वर्ष का होता है. इस मत में युगों को मानव आधारित समय से जोड़ा गया है, न कि देवताओं के समय से. इससे यह समझने की कोशिश की गई है कि युगों की गणना को अधिक व्यावहारिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी देखा जा सकता है. वैदिक और ज्योतिष दृष्टिकोण वैदिक ग्रंथों में “युग” शब्द का अर्थ हमेशा लाखों वर्षों की अवधि नहीं रहा है. कई जगह इसे समय, काल या दिन-रात के रूप में भी प्रयोग किया गया है. वहीं ज्योतिष और खगोल विज्ञान के अनुसार पृथ्वी को राशि मंडल का एक पूरा चक्कर लगाने में लगभग 25,920 वर्ष लगते हैं, जिसे कुछ विद्वान एक युग चक्र के रूप में भी देखते हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि अलग-अलग काल और विद्वानों के अनुसार युग की परिभाषा बदलती रही है. कलयुग का अंत और भगवान कल्कि हिंदू धर्म के अनुसार जब कलयुग में पाप, अधर्म, झूठ और अन्याय अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएंगे, तब भगवान विष्णु का अंतिम अवतार, यानी कल्कि अवतार, प्रकट होगा. मान्यता है कि भगवान कल्कि सफेद घोड़े पर सवार होकर हाथ में तलवार लिए अवतार लेंगे और पृथ्वी से अधर्म का नाश करेंगे. उनके आगमन के साथ ही कलयुग समाप्त हो जाएगा और एक बार फिर से सतयुग की शुरुआत होगी, जिसे सत्य और धर्म का युग माना जाता है.

जून 2026 में बनेगा ग्रहों का महासंयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत

 साल 2026 का छठा महीना यानी जून, ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ऐतिहासिक और चमत्कारी रहने वाला है. इस महीने ब्रह्मांड में ग्रहों की एक ऐसी दुर्लभ जुगलबंदी होने जा रही है, जो कई राशियों की बंद किस्मत के ताले खोल सकती है. जून के महीने में देवगुरु बृहस्पति, धन के दाता शुक्र, ग्रहों के राजा सूर्य, ऊर्जा के कारक मंगल और बुद्धि के प्रदाता बुध का बड़ा गोचर होने जा रहा है. ग्रहों के इस महापरिवर्तन से इस महीने गजलक्ष्मी योग, हंस राजयोग और रूचक राजयोग जैसे 3 सबसे शक्तिशाली और शुभ योगों का निर्माण होगा. इन राजयोगों के प्रभाव से कुछ राशियों को करियर में छप्परफाड़ सफलता, नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में तगड़ा मुनाफा और अचानक धन लाभ होने के प्रबल संकेत हैं. आइए जानते हैं ग्रहों के इस बड़े फेरबदल का मेष से लेकर कर्क राशि तक पर क्या असर पड़ने वाला है. 1. मेष राशि (Aries) – संभलकर चलने का समय मेष राशि वालों के लिए जून 2026 का महीना मिलाजुला रहने वाला है. राहु और केतु की स्थिति के कारण आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन या गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे बचने की जरूरत है.  हालांकि, इस दौरान आपका रुझान आध्यात्मिकता और धार्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा. करियर और बिजनेस: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलने में कुछ देरी हो सकती है, इसलिए सीनियर्स और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें. आर्थिक स्थिति: धन के मामले में हाथ थोड़ा खींचकर चलना होगा. अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है. फिजूलखर्ची से बचें. लव और फैमिली: पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है.  रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य रखें. परिवार में भी शांत रहकर बातचीत करें. सेहत: मानसिक तनाव, आंखों में जलन या कमजोरी की समस्या हो सकती है. फिट रहने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें. 2. वृषभ राशि (Taurus) – चमकेगी किस्मत, होगा बड़ा लाभ वृषभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना बेहद सकारात्मक और तरक्की लेकर आने वाला साबित होगा. शनि और देवगुरु बृहस्पति की शुभ स्थिति आपके जीवन में कई बड़े और अच्छे बदलाव लेकर आएगी. करियर और बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों को इस महीने करियर के नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. वहीं, व्यापारियों के लिए कोई बड़ी और फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है. काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभ देंगी. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से यह समय शानदार है. अचानक धन लाभ होने और बचत बढ़ने के मजबूत योग हैं, हालांकि घरेलू सुख-सुविधाओं पर कुछ खर्च भी हो सकता है. लव और फैमिली: प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी. पार्टनर के साथ आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. पारिवारिक माहौल भी बेहद खुशनुमा और सपोर्टिव रहेगा. सेहत: इस महीने आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी, बस खानपान को संतुलित रखें. 3. मिथुन राशि (Gemini) – तरक्की के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान मिथुन राशि वालों के लिए जून 2026 का महीना काफी हद तक अनुकूल रहेगा. हालांकि काम की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन बुध देव की शुभ कृपा से आपकी निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. करियर और बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में भी नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. पुराने किए गए किसी निवेश या पैतृक संपत्ति से बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है. घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. लव और फैमिली: पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन अहंकार और गुस्से से दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी है, वरना हंसता-खेलता माहौल बिगड़ सकता है. परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा लेंगे. सेहत: काम की अधिकता के कारण कंधे, गर्दन या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. योग और नियमित व्यायाम से शरीर को आराम दें.

नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक धन और समृद्धि बढ़ाने के 5 वास्तु उपाय

 नौतपा यानी साल के वो 9 दिन जब सूरज देवता अपने सबसे कड़े रूप में होते हैं, जिससे सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में आते हैं, तब नौतपा शुरू होता है. साल 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है और इसका समापन 2 जून को होगा. वास्तु शास्त्र कहता है कि इन 9 दिनों में भारी गर्मी के कारण घर में अग्नि तत्व बहुत बढ़ जाता है, जिससे धन का प्रवाह रुक सकता है , इससे आर्थिक नुकसान होने का खतरा भी बढ़ता है. अगर हम इस दौरान पैसों और समृद्धि से जुड़े वास्तु के कुछ छोटे उपाय कर लें, तो घर में सालभर धन-दौलत की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं वो 5 चमत्कारी उपाय: 1. उत्तर दिशा में मटका गर्मियों में मटके का पानी पीना सेहत के लिए तो अच्छा है ही, लेकिन यह आपकी तिजोरी को भरने का भी सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है. धन लाभ: उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. इस दिशा में भरा हुआ मटका रखने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं, जिससे पैसों की तंगी तुरंत कम हो सकती है, आय के नए स्रोत बनते हैं. ध्यान रहे, मटका कभी खाली न रहने दें, क्योंकि खाली मटका आर्थिक नुकसान का प्रतीक है. 2. मुख्य द्वार पर जल नौतपा के दिनों में सुबह उठते ही घर के मेन गेट (मुख्य द्वार) की सफाई करके वहां तांबे के लोटे से थोड़ा सा पानी छिड़कें. धन लाभ: बाहर की भारी गर्मी के साथ जो कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा घर की तरफ आती है, पानी छिड़कने से वह वहीं शांत हो जाती है.  वास्तु के अनुसार, साफ-सुथरे और जल से सिंचित मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, जिससे धन का आगमन होता है. 3. पक्षियों के लिए पानी इस झुलसाने वाली गर्मी में बेजुबान पक्षियों और जानवरों को पानी पिलाना पुण्य के साथ-साथ आपके करियर और बिजनेस के लिए भी फायदेमंद है. क्या करें: अपनी छत या बालकनी के उत्तर-पूर्व कोने में मिट्टी के बर्तन में साफ पानी और दाना रखें. धन लाभ: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, पक्षियों की प्यास बुझाने से कुंडली के वो ग्रह (जैसे राहु-केतु और शनि) शांत होते हैं जो धन लाभ में रुकावट डालते हैं.  इससे फंसा हुआ पैसा वापस मिलता है और व्यापार में आ रही मंदी दूर होती है. 4. हल्के रंगों का इस्तेमाल रोकेगा फिजूलखर्ची नौतपा के दौरान घर की अंदरूनी सजावट का सीधा असर आपकी मानसिक शांति और आर्थिक फैसलों पर पड़ता है. क्या करें: बेडरूम या लिविंग रूम में गहरे रंग के पर्दों या चादरों की जगह हल्के रंगों (जैसे- सफेद, क्रीम, हल्का नीला या लाइट ग्रीन) का इस्तेमाल करें. धन लाभ: गहरे रंग गर्मी और तनाव बढ़ाते हैं,  हल्के रंग घर के माहौल को शांत रखते हैं. 5. हरे-भरे पौधे घर के अंदर सही पौधों का चुनाव आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकता है. क्या करें: घर के अंदर मनी प्लांट, एलोवेरा या स्नेक प्लांट जैसे इनडोर पौधे जरूर रखें. धन लाभ: वास्तु में मनी प्लांट और इनडोर पौधों को बुध ग्रह और धन से जोड़कर देखा जाता है.  नौतपा की गर्म हवाओं के बीच ये पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी और ऑक्सीजन का लेवल बनाए रखते हैं. जितना ज्यादा ये पौधे हरे-भरे रहेंगे, घर में पैसों का प्रवाह (Cash Flow) उतना ही तेज होगा. पैसों की तंगी दूर करने की सबसे जरूरी बात: नौतपा के इन 9 दिनों में घर के उत्तर-पूर्व कोने (ईशान कोण) को हमेशा साफ-सुथरा रखें.  वहां कोई भी कबाड़, टूटे-फूटे बर्तन या भारी सामान भूलकर भी न रखें.  इस दिशा को साफ रखने से धन और समृद्धि की सकारात्मक ऊर्जा बिना किसी रुकावट के आपके घर में प्रवेश कर पाती है.

2 जून 2026 को बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, जानें किस पर पड़ेगा असर

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, जिसमें देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन सबसे अधिक प्रभावशाली और व्यापक माना जाता है. ग्रहों के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति 2 जून 2026 को एक प्रमुख गोचर करने जा रहे हैं. इस दिन गुरु अपनी वर्तमान स्थिति को त्यागकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कर्क राशि बृहस्पति की 'उच्च' राशि है, जिसका अर्थ है कि इस गोचर के दौरान गुरु अपने सबसे शक्तिशाली और शुभ प्रभाव में रहेंगे. बृहस्पति को ज्ञान, धन, संतान, और भाग्य का कारक माना जाता है, इसलिए उनके इस राशि परिवर्तन से पूरी दुनिया के सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय है. किसी के लिए यह गोचर करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा, तो किसी के लिए यह समय आत्म-चिंतन और सावधानी बरतने का होगा. क्या यह गोचर आपके लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलेगा या आपको आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा? आइए जानते हैं कि कर्क राशि में गुरु का यह विशेष गोचर किन राशियों के लिए बहुत बुरा माना जा रहा है. मेष (Aries) गुरु का यह गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा. पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. घर के रखरखाव या माता के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर भी बदलाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. मिथुन (Gemini) बृहस्पति आपकी राशि से निकलकर दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे. आर्थिक रूप से आपको सावधान रहना होगा. धन संचय में दिक्कतें आ सकती हैं. परिवार में वाणी के कारण मतभेद होने की संभावना है. फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं. तुला (Libra) गुरु का गोचर आपके दसवें भाव में होगा. करियर और कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ा बदलाव या तनाव देखने को मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें. कार्य में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें. कुंभ (Aquarius) आपके छठे भाव में गुरु का गोचर स्वास्थ्य और शत्रुओं से जुड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. कानूनी मामलों में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतें.

आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 मई का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यफल

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। पारिवारिक से लेकर आर्थिक जीवन में खलबली मच सकती है। किसी भी बड़े फैसले को लेने से बचें। हालांकि दिन के अंत तक आप मुश्किलों से पार पा लेंगे। व्यापारिक स्थिति मिली-जुली रहने वाली है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से नयापन ला सकता है। प्यार के मामले में आप लकी रहने वाले हैं। आपकी वाणी से लोग आकर्षित होंगे। रिश्तों में सुधार होगा। करियर में आपको नई पहचान बनाने का मौका मिलेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। हालांकि कोई भी फैसला भावुकता में आकर न लें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ बातों में असहमति हो सकती है। आत्मविश्वास कमजोर होने के संकेत हैं। खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति हिल सकती है। व्यावसायिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने आसपास सकारात्मक वातावरण का अनुभव करेंगे। सामाजिक संबंधों में सुधार होगा। कोई पुराना मतभेद भी सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपनों का साथ मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है। आर्थिक व व्यापारिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं दिख रही है। मानसिक तनाव संभव है। रिश्ते मजबूत होंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकात संभव है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आज उतार-चढ़ाव संभव है। नकारात्मक ऊर्जा से घिर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही बोलें। आर्थिक रूप से स्थिति कमजोर रहेगी, खर्चे हावी हो सकते हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कुछ जरूरी काम बन सकते हैं। घर का अशांत माहौल आपको मानसिक तनाव दे सकता है। दिन की शुरुआत योग से करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यापारिक स्थिति पहले से सुधर सकती है। मकर राशि– आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। हालांकि बच्चों से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आज नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक व व्यापारिक स्थिति सुधरने के संकेत हैं। मीन राशि- मीन राशि वालों को आज का दिन सावधानी से पार करना होगा। वाहन प्रयोग में सतर्कता बरतें, वरना चोट-चपेट लग सकती है। परिवार की छोटी परेशानी बड़ा रूप ले सकती है। हालांकि कार्यस्थल पर आप अपनी चुनौती पर विजय पा लेंगे।

आज का राशिफल 20 मई 2026: किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

मेष राशि- आज दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। काम समय पर निपटाने का दबाव रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति ठीक हो जाएगी। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। घर में किसी अपने से अच्छी बातचीत मन हल्का करेगी। वृषभ राशि- आज मन काफी शांत रहेगा। रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। कारोबार करने वालों को फायदा हो सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं रहेगी। मिथुन राशि- आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। काम पर ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा। किसी दोस्त की सलाह काम आ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शाम को मन थोड़ा बेहतर महसूस करेगा। कर्क राशि- आज दिन सामान्य रहेगा। घर और काम दोनों जगह संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रह सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बाहर का खाना कम खाएं। सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कोई पुराना काम पूरा होने से राहत मिलेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में फायदा मिल सकता है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी। कन्या राशि– आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। किसी से बहस करने से बचें। खर्च बढ़ सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। शाम तक राहत महसूस होगी। तुला राशि- आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। किसी करीबी से मदद मिल सकती है। पैसों को लेकर दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। वृश्चिक राशि- आज नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक माना जा सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धनु राशि- आज का दिन राहत देने वाला रह सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। यात्रा का प्लान भी बन सकता है। मकर राशि- आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी की बात दिल पर लेने से बचें। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कुंभ राशि- आज किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में अच्छे संकेत हैं। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। मीन राशि– आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। काम में ध्यान कम लगेगा। परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।