samacharsecretary.com

मई महीने की शुरुआत और अंत दोनों पूर्णिमा से, बना दुर्लभ धार्मिक संयोग

 आज से मई का महीना शुरू हो चुका है. ज्योतिषियों के मुताबिक, मई का महीना धार्मिक नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, मई में एक अनोखा संयोग बन रहा है, जहां महीने की शुरुआत और समापन दोनों ही पूर्णिमा से होगा. ऐसे योग बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इस पूरे महीने को पूजा-पाठ, स्नान और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस दिन पूरे महीने श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा करें और मनोकामना पूर्ति के लिए उनके आगे तेल का दीपक भी जलाएं. पूर्णिमा से होगी महीने की शुरुआत मई की शुरुआत 1 तारीख को वैशाख पूर्णिमा से हो रही है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है. यह दिन हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में बहुत पवित्र माना जाता है. इस दिन लोग सुबह स्नान करके पूजा करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं. मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है. बुद्ध पूर्णिमा का खास महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और जल दान करना बहुत शुभ होता है. वहीं बौद्ध धर्म में यह तिथि इसलिए खास है क्योंकि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था. इसलिए यह दिन आध्यात्म और साधना के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. महीने का अंत भी होगा पूर्णिमा पर दिलचस्प बात यह है कि मई का आखिरी दिन यानी 31 मई को भी पूर्णिमा तिथि पड़ेगी. यह ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा होगी, जो अपने आप में बहुत विशेष मानी जाती है. अधिक मास में आने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. अधिक पूर्णिमा क्यों मानी जाती है खास? अधिकमास करीब ढाई से तीन साल में एक बार आता है और इस दौरान आने वाली पूर्णिमा को बहुत पुण्यदायक माना जाता है. इसे पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शांति मिलने की मान्यता है. शास्त्रों में महत्व धार्मिक ग्रंथों में इस पूर्णिमा को बहुत फलदायी बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन किए गए व्रत, पूजा और दान से व्यक्ति को सफलता और सकारात्मक परिणाम मिलते हैं. इसे ‘सर्व सिद्धिदायिनी’ तिथि भी कहा जाता है. इन कामों को करना रहेगा शुभ इस पूरे महीने में खासतौर पर पूर्णिमा के दिन व्रत रखना, भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना और सत्यनारायण कथा सुनना लाभकारी माना जा रहा है. इसके अलावा गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करके अन्न, कपड़े और धन का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है.

राशिफल 1 मई: मेष से मीन तक, जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष राशि आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराने विवाद सुलझने से राहत मिलेगी और लव लाइफ में भी चीजें बेहतर होंगी। करियर में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नए काम की शुरुआत का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और सेहत सामान्य रहेगी। वृषभ राशि आपका दिन सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में प्रदर्शन शानदार रहेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रिश्तों में खुशी बनी रहेगी। मिथुन राशि आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। मन में थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कर्क राशि आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन संतुलित रहेगा। रिश्तों में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से सब ठीक हो जाएगा। काम में मेहनत करनी होगी और कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ समय बिताएं। सिंह राशि आपका दिन अच्छा और अवसरों से भरा रहेगा। नया काम शुरू करने का विचार सफल हो सकता है और धन लाभ के योग हैं। किसी मित्र की मदद मिलेगी। प्यार के मामलों में जल्दबाजी से बचें और खुद को समय दें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कन्या राशि आपका दिन सावधानी से चलने वाला रहेगा। काम में जल्दबाजी या बड़े फैसले लेने से बचें। कुछ बहस या तनाव हो सकता है, लेकिन अंत में स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और रिश्तों में शांति बनाए रखें। तुला राशि आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धन वृद्धि के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। काम में एनर्जी कम महसूस होगी। नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप में थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को समझने की जरूरत हो सकती है। वृश्चिक राशि आपका दिन प्रगति की ओर रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का मौका मिल सकता है और नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। प्यार में ज्यादा उम्मीदें न रखें और धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। धनु राशि आपका दिन संभलकर चलने वाला रहेगा। पैसों को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। रिश्तों में बहस से बचें और समझदारी से बात करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। काम में बड़ा निवेश टालना बेहतर रहेगा। मकर राशि आपका दिन काम पर फोकस रखने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से आप संभाल लेंगे। रिश्तों में छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बातचीत बनाए रखें। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुंभ राशि आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन रिश्ते संभल जाएंगे। कोई नया व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है, जिससे खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। मीन राशि आपका दिन खुशियां लेकर आएगा। लव लाइफ में अच्छे मौके मिलेंगे और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम में भी लाभ और नई डील के योग हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

बुद्ध पूर्णिमा 2026: अंगुलिमाल डाकू की कहानी से मिलता है जीवन बदलने का संदेश

इस बार बुद्ध पूर्णिमा 1 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को आती है. भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी कई कहानियां आज भी लोगों को सही राह दिखाती हैं. ऐसी ही एक प्रसिद्ध कथा अंगुलिमाल नाम के डाकू से जुड़ी है, जो जीवन बदलने की सीख देती है. कौन था अंगुलिमाल डाकू? कहा जाता है कि मगध राज्य में अंगुलिमाल नाम का एक खतरनाक डाकू रहता था. लोग उससे बहुत ज्यादा डरते थे क्योंकि वह राह चलते लोगों को मार देता था और उनकी उंगलियों की माला पहनता था. इसी वजह से उसका नाम अंगुलिमाल पड़ गया था. गांव के लोग उसके खौफ से डर और परेशानी के माहौल में जी रहे थे. एक दिन गौतम बुद्ध उसी क्षेत्र में पहुंचे. लोगों ने उनका स्वागत बड़े ही सत्कार के साथ तो किया, लेकिन उनके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था. जब गौतम बुद्ध ने वजह पूछी, तो सभी ने अंगुलिमाल के आतंक की कहानी सुना दी. यह सुनकर गौतम बुद्ध बिना डरे अगले दिन जंगल की ओर चल पड़े. गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी. जब अंगुलिमाल डाकू की हुई गौतम बुद्ध के मुलाकात जंगल में अंगुलिमाल ने गौतम बुद्ध को देखा और उन्हें रोकने के लिए दौड़ा, लेकिन वह जितना तेज भागता, बुद्ध उतनी ही शांति से आगे बढ़ते रहते और उसके हाथ नहीं आए. आखिर थककर उसने जोर से कहा, 'रुक जाओ!' तब गौतम बुद्ध रुके और शांत स्वर में बोले, 'मैं तो रुक गया हूं, लेकिन तुम कब रुकोगे?' यह बात सुनकर अंगुलिमाल डाकू चौंक गया. उसने गौतम बुद्ध को डराने की कोशिश की और खुद को सबसे शक्तिशाली बताया. तब बुद्ध ने उसे एक छोटा सा काम करने को कहा-पेड़ से कुछ पत्ते तोड़कर लाने को. अंगुलिमाल डाकू ने बुद्ध को तुरंत पत्ते तोड़कर ला दिए. फिर बुद्ध ने कहा, 'अब इन्हें वापस उसी तरह जोड़ दो.' अंगुलिमाल डाकू हैरान रह गया और बोला कि यह तो संभव नहीं है. गौतम बुद्ध ने डाकू को दी यह सीख तब गौतम बुद्ध ने समझाया, 'जब तुम किसी चीज को जोड़ नहीं सकते, तो उसे तोड़ने का अधिकार भी तुम्हें नहीं है. किसी का जीवन लेना आसान है, लेकिन जीवन देना सबसे बड़ी शक्ति है.' यह बात अंगुलिमाल डाकू के दिल को छू गई. उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने उसी समय हिंसा का रास्ता छोड़ दिया. वह गौतम बुद्ध का शिष्य बन गया और आगे चलकर लोगों की सेवा करने लगा. कहा जाता है कि बाद में वही अंगुलिमाल एक शांत और ज्ञानी संन्यासी बन गया. इस कहानी से यह सीख मिलती है कि इंसान चाहे कितना भी भटक जाए, अगर वह सही रास्ता चुन ले, तो उसका जीवन बदल सकता है.

वास्तु शास्त्र: छाया वेध और कोण वेध से घर-व्यापार पर पड़ सकता है नकारात्मक असर

घर या किसी भी व्यवसायिक स्थान, दुकान पर किसी भी वस्तु की छाया आना दोषपूर्ण होता है। घर पर किसी भी टॉवर, वृक्ष या धार्मिक स्थल में बने ऊंचाई की छाया पड़ती है तो ऐसे में घर में रहने वाले या व्यवसायिक स्थल पर काम करने वालों को पर्याप्त धन लाभ होते हुए भी नित नई-नई परेशानियों और तनावों का सामना करना पडता है। वास्तुशास्त्र के नियमों को मानें तो छाया वेध के कारण घर में आकस्मिक घटनाएं घटने की सम्भावनाऐं बढ़ जाती हैं, यही छाया वेध व्यवसाय स्थल पर होने से वहां कार्य करने वालों को भी तनाव में रखता है, जिससे लाभ की अपेक्षा घाटे की सम्भावनाऐं बढ़ जाती हैं। कुल मिलाकर छाया वेध से घर व व्यवसायिक मालिक के लिए रोग, धन-यश नाशक दरिद्रजनक स्थिति होती है, अतः घर या दुकान खरीदते समय इस बात पर अवश्य ध्यान दें कि कहीं आपके घर, दुकान पर किसी की छाया तो नहीं पड़ रही। कोण वेध- कोण वेध भी वास्तु शास्त्र के निमयों के अनुसार अनिष्टकारक होता है, जैसे दुकान या व्यवसाय स्थल के प्रवेश द्वार के ठीक सामने अन्य किसी इमारत का कोना आ जाता है, उसे कोण वेध कहते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रवेश द्वार को परिवर्तित कर देना चाहिए और यदि ऐसा करना संभव न हो तो द्वार को गोलाई युक्त करवा देने से भी कोण वेध कम हो जाता है। द्वार वेध- द्वार संबंधी किसी भी रुकावटे या बाधा, असुविधा या विकृति को द्वार वेध कहा जाता है। यह अक्सर हानि, दुख और अपयश का कारण बनता है। यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि समस्त द्वार खुलते और बंद होते समय भूमि में रगड़, किसी प्रकार की आवाज, उपयोग करते समय भारी होना, कठोर होना या तेज गति से खुलना बंद होना द्वार वेध होता है, इससे प्रगति, सुख, व्यवसाय मार्ग के रास्ते अवरोधित हो जाते हैं, अतः समस्त प्रकार के वेध अवरोध से बचना चाहिए।  

चाणक्य नीति: मजबूत आर्थिक भविष्य के लिए बचत और समझदारी से खर्च जरूरी

 आज के दौर में सफलता की परिभाषा सिर्फ अच्छे करियर तक सीमित नहीं रह गई है. लोग चाहते हैं कि उनके पास पर्याप्त धन हो, भविष्य सुरक्षित हो और जीवन में स्थिरता बनी रहे. लेकिन अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से संभालना और बढ़ाना.  यही कारण है कि सदियों पहले महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने जीवन और धन प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण नीतियां दी थीं. उनकी बातें आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, क्योंकि वे केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि व्यवहारिक समझ पर आधारित हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बने, पैसा टिके और समय के साथ बढ़े, तो चाणक्य की ये सीख आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं.  बचत: भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा चाणक्य के अनुसार, कमाई का एक हिस्सा हमेशा बचाकर रखना चाहिए. यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक सुरक्षा कवच है. जीवन में कब कठिन समय आ जाए, इसका अंदाजा नहीं होता, ऐसे में बचत ही आपको संभालती है.  आज के समय में इसे आप इमरजेंसी फंड के रूप में समझ सकते हैं.  चाहे आपकी आय कम हो या ज्यादा, हर महीने थोड़ा-थोड़ा बचाना आपकी वित्तीय स्थिरता की नींव रखता है. फिजूलखर्ची से दूरी ही समझदारी चाणक्य साफ कहते हैं कि बिना सोचे-समझे खर्च करने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन सकता. दिखावे, ट्रेंड या दूसरों को प्रभावित करने के लिए किया गया खर्च लंबे समय में नुकसान ही देता है. आज की लाइफस्टाइल में यह बात और भी ज्यादा लागू होती है, ऑनलाइन शॉपिंग, डिस्काउंट ऑफर्स और सोशल मीडिया के प्रभाव में हम अक्सर जरूरत और चाहत के बीच फर्क भूल जाते हैं.  समझदारी यही है कि खर्च से पहले खुद से पूछें कि क्या यह सच में जरूरी है?  धन का सम्मान करना सीखें पैसा सिर्फ कमाने की चीज नहीं है, बल्कि उसे संभालना एक कला है. चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति धन का सम्मान करता है, वही उसे लंबे समय तक बनाए रख सकता है.  इसका मतलब है बजट बनाना, खर्चों पर नजर रखना और अनावश्यक चीजों पर नियंत्रण रखना.  छोटी-छोटी लापरवाहियां ही बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं. आय के कई स्रोत बनाएं चाणक्य का मानना था कि एक ही स्रोत पर निर्भर रहना जोखिम भरा है. अगर किसी कारण से वह स्रोत बंद हो जाए, तो पूरी आर्थिक व्यवस्था डगमगा सकती है. आज के समय में यह बात और भी अहम है. आप अपनी स्किल्स को बढ़ाकर फ्रीलांसिंग, पार्ट-टाइम काम या निवेश के जरिए अतिरिक्त आय के रास्ते बना सकते हैं. मल्टीपल इनकम सोर्स आपको न सिर्फ सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि तेजी से आगे बढ़ने में भी मदद करते हैं. ज्ञान ही सबसे बड़ा निवेश है चाणक्य के अनुसार, सबसे सुरक्षित निवेश ज्ञान होता है. पैसा कभी भी खत्म हो सकता है, लेकिन ज्ञान आपको फिर से खड़ा होने की ताकत देता है. नई स्किल्स सीखना, खुद को अपडेट रखना और बदलते समय के साथ आगे बढ़ना ये सभी चीजें आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाती हैं.

सास-बहू के रिश्ते में सुधार के लिए वास्तु टिप्स, घर में बढ़ेगी शांति और प्यार

सास बहू का रिश्ता खट्टी मिठी नोकझोंक का है। यह रिश्ता सिर्फ प्यार और तकरार का संगम है। सास बहु की बात बात पर लड़ाई झगड़ा अधिक होता है तो घर में भी नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार के बाकी सदस्यों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सास बहू के रिश्ते में अगर ज्यादा अनबन रहती है तो वास्तु के कुछ सरल उपाय अपनाकर आप रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं सास बहु के रिश्ते को बेहतर बनाने की वास्तु टिप्स। सास बहु के रिश्ते में सुधार लाने की वास्तु टिप्स 1) वास्तु गुरु मान्या बताती है कि अगर सास बहू के रिश्ते में रोज रोज लड़ाई झगड़ा होता है और क्लेश आदि ज्यादा रहता है तो अपने घर की किचन की दिशा चेक करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में रसोई नहीं होनी चाहिए। रसोई का ईशान कोण में होना वास्तु दोष माना जाता है। ऐसे में सास बहू की लड़ाई की वजह यह भी हो सकती है। अगर आप अपना किचन नहीं बदल पा रहे हैं तो अपने चूल्हे के नीचे पीले रंग का जैसलमेर स्टोन रखें ताकि फायर एलिमेंट बैलेंस हो सकें। 2) अगर घर दक्षिण पूर्व दिशा ज्यादा गर्म रहती है या वहां पर कोई बैलेंस नहीं रहता है तो घर की महिलाओं में कलह क्लेश बना रहता है। ऐसे में इस एरिया में आप हल्का लाल या नारंगी कलर करवा लें। 3) दक्षिण-पूर्व की पूर्व दिशा को भी वास्तु में महत्वपूर्ण दिशा कहा गया है। अगर यह दिशा डिस्टर्ब होती है तो व्यक्ति को तनाव और चिंता बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति के मन में हमेशा बेचैनी भी बनी रहती है। ऐसे में इस दिशा को ठीक रखने के लिए यहां पर नीला या काला, लाइट क्रीम या हरे रंग का प्रयोग करें। 4) सास बहू के रिश्तों में सुधार के लिए और ठंडक बनाकर रखने के लिए बहु को अपनी सास को चांदी की पायल तोहफे में देनी चाहिए। चांदी चांद का प्रतीक मानी जाती है यह रिश्तों में शांति बनाकर रखती है। 5) इसके अलावा अगर बेटा बहू का कमरा दक्षिण पूर्व दिशा में है तो उन्होंने चावल का सेवन करना चाहिए यह रिश्तों में ठंड़क बनाता है। क्योंकि, वास्तु में दक्षिण पूर्व दिशा को एग्रेशन की दिशा बताया गया है। 6) सास बहू में अगर अधिक लड़ाई रहती है तो बहु को अपनी सास के हाथों से थोड़ा चावल लेने चाहिए और उन चावलों को अपने कमरे की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सास से आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही सास का आशीर्वाद भी बना रहता है और सुख शांति रहती है। 7) अपने घर के उत्तर पूर्व दिशा को हमेशा साफ रखें। ताकि रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा सास ससुर का कमरा वास्तु के अनुसार, दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह दिशा रिश्तों में स्थिरता लेकर आती है। 8) वास्तु शास्त्र के अनुसार, फैमिली फोटो दक्षिण पश्चिम दिशा में ही लगाएं। ऐसे करने से परिवार के सभी सदस्यों के बीच रिश्ता मजबूत होता है। 9) वास्तु के अनुसार घर के अंदर कांटेदार पौधा बिल्कुल भी न लगाएं। इनकी जगह बांस का पौधा या तुलसी का पौधा लगाएं। 10) अपने घर की रसोई में काले रंग की टाइल्स और काले रंग का पत्थर प्रयोग करने से बचें क्योंकि, काला रंग नकारात्मकता लाता है। जिसका असर रिश्तों पर भी देखने को मिलता है।

गरुड़ पुराण: मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा और कर्मों के फल का गहरा रहस्य

 गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो 18 महापुराणों में से एक है. इस ग्रंथ को किसी मृत्यु के दौरान पढ़ा जाता है. यह ग्रंथ मुख्य रूप से भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच संवाद के रूप में प्रस्तुत किया गया है. इसमें जीवन, मृत्यु और मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है. खासतौर पर यह ग्रंथ व्यक्ति के कर्मों के फल, पाप-पुण्य, स्वर्ग-नरक और मोक्ष के सिद्धांतों को समझाता है. क्यों पढ़ा जाता है गरुड़ पुराण? मान्यता है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके घर में गरुड़ पुराण का पाठ करने से आत्मा को शांति मिलती है और परिजनों को धर्म और जीवन के गहरे सत्य समझने का अवसर मिलता है. गरुड़ पुराण में मिलता है अगले जन्म का जिक्र गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु के बाद की स्थिति को लेकर कई गहरी बातें बताई गई हैं. इसमें साफ कहा गया है कि इंसान का अगला जन्म उसके कर्मों पर निर्भर करता है. यानी व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल उसे अगले जीवन में मिलता है. अगला जन्म अचानक तय नहीं होता है. बल्कि इंसान के पूरे जीवन के कर्म और अंतिम समय की सोच पहले से ही उसकी अगली योनि और जीवन की दिशा तय कर देते हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के समय व्यक्ति का मन जिस स्थिति में होता है, उसका असर उसके अगले जन्म पर पड़ता है. यदि उस समय मन शांत हो और ईश्वर में लगा हो, तो आत्मा को बेहतर जन्म मिलता है. वहीं अगर मन में क्रोध, लालच या नकारात्मकता हो, तो इसका प्रभाव विपरीत पड़ सकता है. धर्म का अनादर करने वालों का परिणाम इस ग्रंथ में बताया गया है कि जो लोग धर्म, वेद और भगवान का अपमान करते हैं या केवल भोग-विलास में डूबे रहते हैं, उन्हें मृत्यु के बाद कठिन परिणाम भुगतने पड़ते हैं. ऐसे लोगों को अगले जन्म में कष्ट और अभाव से भरा जीवन मिल सकता है. विश्वासघात और छल का फल गरुड़ पुराण में मित्रता को बहुत पवित्र माना गया है. जो लोग अपने स्वार्थ के लिए दोस्तों के साथ धोखा करते हैं, उन्हें अगले जन्म में ऐसी स्थिति मिलती है जो उनके कर्मों का प्रतीक होती है. इसी तरह जो लोग झूठ, धोखे और चालाकी से दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें भी अपने कर्मों का दंड भुगतना पड़ता है. अंतिम पल का प्रभाव गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जीवन का आखिरी पल बेहद महत्वपूर्ण होता है. उस समय व्यक्ति के मन में जो भाव होते हैं, वही उसके आगे के जीवन को प्रभावित करते हैं. अगर मृत्यु के समय मन शांत रहे और ईश्वर का स्मरण हो, तो आत्मा को अच्छा और श्रेष्ठ जन्म मिल सकता है. लेकिन यदि उस समय मन में लालच, क्रोध या नकारात्मक विचार हों, तो इसका असर विपरीत पड़ता है और आत्मा को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. 84 लाख योनियों का चक्र इस ग्रंथ के अनुसार, आत्मा शरीर छोड़ने के बाद अपने कर्मों का पूरा परिणाम भोगती है. कहा जाता है कि जीव 84 लाख योनियों में भटकता है, जिनमें मनुष्य जीवन सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. यही एक ऐसा जन्म है, जहां इंसान अपने कर्म सुधारकर आगे का मार्ग बेहतर बना सकता है. अच्छे कर्म करने वालों को ऊंचा और सुखद जीवन मिलता है, जबकि बुरे कर्म करने वालों को निम्न स्तर के जीवन में जाना पड़ता है.

बुध गोचर 2026: मेष राशि में प्रवेश से बदलेगा सभी 12 राशियों का भाग्य

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज (30 अप्रैल) को बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. वे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि में बुध कमजोर माने जाते हैं, लेकिन मेष राशि में पहुंचकर उनकी स्थिति मजबूत हो जाएगी. बुध 15 मई 2026 तक मेष राशि में रहेंगे, इसके बाद वे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. लगभग 15 दिनों तक बुध का यह गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. मेष राशि में पहले से सूर्य देव विराजमान हैं, ऐसे में बुध और सूर्य के साथ आने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. यह योग बुद्धि, करियर और निर्णय क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. जैसा कि माना जाता है, बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार और एनालिटिकल पावर का कारक है. जब बुध मजबूत होता है, तो व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि बुध गोचर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए. मेष राशि बुध का गोचर आपकी ही राशि में होगा, जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी. करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोग अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ सकते हैं, जबकि व्यापारियों को लाभ के मौके मिलेंगे. उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें. वृषभ राशि आपकी राशि से 12वें भाव में बुध का गोचर होगा, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. वाणी पर संयम रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है. उपाय: भगवान शिव और गणेश जी का अभिषेक करें. मिथुन राशि आपकी राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में मजबूती आएगी. उपाय: बुधवार को हरे फल का दान करें. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर प्रोफेशन में सफलता दिलाएगा. नई स्किल सीखने और आगे बढ़ने का अच्छा समय है. उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं. सिंह राशि भाग्य का साथ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्रमोशन और उन्नति के योग बनेंगे. उपाय: भगवान गणेश की आरती करें. कन्या राशि आपकी राशि के स्वामी बुध हैं, लेकिन यह गोचर थोड़ा संभलकर चलने का संकेत देता है. स्वास्थ्य और रिश्तों का ध्यान रखें. उपाय: शिव परिवार का अभिषेक करें और गाय को हरा चारा खिलाएं. तुला राशि धन लाभ के योग बनेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे. विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं. उपाय: गणेश जी को हरे फल का भोग लगाकर दान करें. वृश्चिक राशि काम में सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें. निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. उपाय: गणेश जी की आरती करें और गाय को हरा चारा खिलाएं. धनु राशि करियर में सफलता और प्रमोशन के योग हैं. छात्रों और संतान पक्ष के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. उपाय: प्रतिदिन गणेश जी की आरती करें. मकर राशि घर-परिवार की समस्याएं दूर होंगी. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले ले सकते हैं. उपाय: बुधवार को हरे फल का दान करें. कुंभ राशि आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नई स्किल सीखने का अच्छा समय है. उपाय: शिव परिवार का अभिषेक करें. मीन राशि वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर बोलें. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. करियर में सफलता मिलेगी. उपाय: शिव परिवार का अभिषेक करें.

मई 2026 में बुध अस्त का प्रभाव, कई राशियों के लिए चुनौती भरा समय

मई 2026 की शुरुआत ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. इस दौरान बुध ग्रह की स्थिति में बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसका सीधा असर लोगों की सोच, कम्युनिकेशन और फैसले लेने की क्षमता पर पड़ सकता है. खास बात यह है कि यह बदलाव कुछ राशियों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है, इसलिए इस समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी माना जा रहा है.ज्योतिष के अनुसार, जब बुध सूर्य के बेहद करीब आ जाता है, तो उसकी ऊर्जा कमजोर पड़ जाती है, इसी स्थिति को बुध अस्त कहा जाता है.  इस दौरान मानसिक भ्रम, गलतफहमी और कामों में देरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. क्या होता है बुध अस्त? जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक करीब पहुंच जाता है, तो उसकी चमक कम हो जाती है और वह प्रभावी नहीं रह पाता. बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है. ऐसे में इसके अस्त होने पर व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. लोग बात समझने या समझाने में गलती कर सकते हैं, जिससे गलतफहमियां और तनाव बढ़ सकता है. कब तक रहेगा बुध अस्त? ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुध 28 अप्रैल 2026 से 23 मई 2026 तक अस्त रहेगा. इस पूरे समय को थोड़ा संवेदनशील माना जा रहा है, खासकर फैसले लेने और कम्युनिकेशन के मामलों में. इन राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क मेष राशि- इस समय जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. गलत फैसले आर्थिक और प्रोफेशनल नुकसान दे सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी है. कर्क राशि- भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर तनाव और गलतफहमियां बढ़ने की संभावना है, इसलिए संयम रखना जरूरी होगा. तुला राशि- करियर और पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है. काम में देरी या रुकावट आ सकती है, इसलिए बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. मकर राशि- मानसिक दबाव और काम में बाधाएं महसूस हो सकती हैं.प्लानिंग बिगड़ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी है. किन बातों का रखें खास ध्यान बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला न लें जरूरी डॉक्यूमेंट्स ध्यान से पढ़ें कम्युनिकेशन साफ और स्पष्ट रखें जल्दबाजी और गुस्से से बचें

बुद्ध पूर्णिमा 2026: वैशाख पूर्णिमा पर 1 मई को होगा स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा मनाई जाती है, जिसका संबंध चंद्रमा से होता है. इन्हीं पूर्णिमाओं में वैशाख मास की पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है, बेहद खास मानी जाती है. साल 2026 में यह पर्व 1 मई को मनाया जाएगा. तिथि की बात करें तो पूर्णिमा 30 अप्रैल की रात 9:12 बजे से शुरू होकर 1 मई की रात 10:52 बजे तक रहेगी. इसलिए पूजा-पाठ और दान का महत्व 1 मई को अधिक रहेगा. स्नान-दान का शुभ समय इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4:15 बजे से 4:58 बजे तक रहेगा. वहीं शाम को लगभग 6:52 बजे चंद्रमा के दर्शन होंगे. क्यों खास है वैशाख पूर्णिमा? बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहते हैं. वैशाख पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी पूर्ण अवस्था में होता है, जिससे उसकी ऊर्जा सबसे ज्यादा प्रभावशाली मानी जाती है. ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं को नियंत्रित करता है, इसलिए इस दिन किए गए उपाय जल्दी असर दिखाते हैं. धार्मिक मान्यता यह भी है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार लिया था, इसलिए इसे कूर्म जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें? इस दिन सुबह स्नान के बाद व्रत रखें और शाम को चंद्रमा निकलने पर उन्हें जल अर्पित करें. अर्घ्य देते समय सफेद फूल, चावल और कुमकुम का उपयोग करें. मन में अपनी इच्छा बोलकर प्रार्थना करें. अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो इस दिन पूजा करने से विशेष लाभ मिल सकता है. इन उपायों से मिलेगा लाभ – इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना या करवाना शुभ होता है. – गरीबों को भोजन या कपड़े दान करने से पुण्य बढ़ता है. – भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से मानसिक तनाव और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. इन बातों का रखें ध्यान पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा में बासी फूल या टूटे चावल इस्तेमाल न करें. इस दिन क्रोध और नकारात्मक सोच से दूर रहें. तामसिक भोजन से बचना भी जरूरी माना गया है. रात में चांदनी में बैठकर 'ऊं सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करना मन को शांति देता है और भविष्य में अच्छे परिणाम दिला सकता है.