samacharsecretary.com

नकारात्मक सोच वालों के बीच भी रखें खुद को सकारात्मक

पढ़ाई में पिछड़ने का डर, ऑफिस में असफल होने का विचार, दूसरों से कमतर होने का भय- ये सभी नकारात्मक विचार हैं, जो हमें दिन-रात परेशान कर सकते हैं। जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च के अनुसार, हमारे 80% विचार नकारात्मक होते हैं। ये सभी विचार जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं-रिश्ते, काम, स्कूल पर आधारित होते हैं। इनमें से ज्यादातर विचार दूसरों के द्वारा कही गई बातों पर आधारित होते हैं। दरअसल, रोजमर्रा के जीवन में हमें घर-बाहर कई ऐसे लोगों का सामना करना पड़ सकता है, जो न केवल नकारात्मक बातें कहते हैं, बल्कि उनका व्यवहार भी नकारात्मक होता है। कैसे प्रभावित करती है नकारात्मकता जर्नल ऑफ मेंटल हेल्थ में प्रकाशित शोध बताते हैं कि अगर आप लगातार नकारात्मकता यानी निगेटिविटी से सामना करती रहती हैं, तो यह मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकती है। यह डिमेंशिया के जोखिम को बढ़ा सकती है। यह अवसाद और घबराहट जैसे मनोवैज्ञानिक विकारों को भी जन्म दे सकती है। कैसे नकारात्मक लोगों के बीच अपनी मानसिक सेहत को बचाकर रखें, आइए जानें: सख्ती के साथ करें मना कुछ लोग हमेशा दूसरों के सामने अपना दुखड़ा रोते रहते हैं। किसी और के प्रति अपनी भड़ास निकालते रहते हैं। मनस्थली की संस्थापक और सीनियर साइकोलोजिस्ट डॉ. ज्योति कपूर बताती हैं, ‘ऐसे लोगों की बातों को सुनने में अपनी ऊर्जा खर्च करने की बजाय उन्हें उनकी सीमाओं के बारे में विनम्रता से बता दें। उन्हें दृढ़ता के साथ बताएं कि आप लगातार नकारात्मक बातें नहीं सुन सकती हैं। नकारात्मक विषयों पर चर्चा करना भी आपके लिए मुश्किल है। कई बार लंच के दौरान कुछ सहकर्मी शिकायतों का पिटारा खोल देते हैं। आप उसी समय उन्हें टोक दें और किसी भी नकारात्मक बातचीत को सख्ती के साथ मना कर दें। यह आपकी मानसिक सेहत के लिए सबसे अधिक जरूरी है।’ कारण समझने की कोशिश करें डॉ. ज्योति कपूर बताती हैं, ‘कई बार व्यक्ति नकारात्मक लोगों से घिरा होता है और उनके कारण वह व्यथित होता रहता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति उसकी बात सुन लेता है, तो वह उसके सामने नियमित रूप से अपनी पीड़ा प्रकट करने लगता है। यदि आप सुनने वालों में से एक हैं, तो उस व्यक्ति के नकारात्मक होने का कारण समझने की कोशिश करें। इससे उनसे निपटना आसान हो जाएगा। आप उन चुनौतियों पर विचार कर सकती हैं, जिनका वे सामना कर रहे हैं, ताकि आप उनकी नकारात्मकता के प्रति सहानुभूति रख सकें। आप उनकी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करने की भी कोशिश करें। इससे आप व्यक्तिगत रूप से सामने वाले की नकारात्मकता से कम प्रभावित होंगी।’ साथ करें गतिविधियां अगर आप किसी व्यक्ति की नकारात्मकता से परेशान हैं, तो उसे अपर्नी ंजदगी से पूरी तरह से बाहर करने के बारे में नहीं सोचें। आप उससे मिलना-जुलना कम कर सकती हैं। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप किसी नकारात्मक व्यक्ति के साथ बहुत अधिक समय नहीं बिताएं। उनके साथ अपनी मुलाकात की समय-सीमा छोटी रखें। यदि उनसे रोज मिलना होता है, तो ऐसी गतिविधियां शेड्यूल करें, जिससे आपकी उनके साथ होने वाली बातचीत सीमित हो जाए। उनके साथ फिल्म देखने या कोई गेम खेलने की योजना बना सकती हैं। लें ध्यान-योग का सहारा किसी नकारात्मक व्यक्ति के साथ समय बिताने से पहले ध्यान और गहरी सांस लेने, अनुलोम-विलोम जैसी योगिक प्रक्रियाएं अवश्य करें। इससे आपको अपना ध्यान केंद्रित करने और शांत बने रहने में मदद मिलेगी। जब आप नकारात्मक व्यक्ति के साथ हों, तो अपनी सांसों पर ध्यान दें और वर्तमान में रहने की कोशिश करें। जर्र्नंलग या कम दूरी के लिए टहलना जैसी गतिविधियों के माध्यम से तनाव को दूर करने के लिए समय निकालें। नकारात्मक व्यक्ति को भी हमेशा ध्यान-योग से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। ध्यान-योग से मानसिक सेहत मजबूत होती है और व्यक्ति का मन भी सकारात्मक विचारों से भरता है। राय बनाने से बचें किसी को नकारात्मक मान लेना और उसकी भावनाओं को खारिज करना आसान है। पर, ऐसा करने से सामने वाले के साथ तनाव और गलतफहमी पैदा हो सकती है। यह भी संभव है कि उस व्यक्ति के पास दूसरे गुण हों। अपनी राय बनाने की बजाय उनके प्रति दयालु बनें। उनकी नकारात्मकता को उनके अनुभवों और संघर्षों के प्रर्तिंबब के रूप में देखने का प्रयास करें। उनके प्रति सहानुभूति रखते हुए उनसे ईमानदारी के साथ बातचीत करें। बातचीत को सकारात्मक बनाए रखने के तरीके उन्हें भी बताएं। सामने वाले के दृष्टिकोण को सुनने का भी प्रयास करें। नकारात्मक होने के कारण उनसे सम्मानपूर्वक संवाद करना कभी नहीं छोड़ें। निर्णय लेने से बचें और अपना खुद का सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करें।  

02 जनवरी 2026 का राशिफल: जानें नए साल में आपकी राशि का भविष्य

मेष राशि  मेष राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है, आपको कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी, नई ऊर्जा और उत्साह से भरपूर नज़र आएंगे, घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, इंटरनेट डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज नया ऑफर मिल सकता है, शेयर मार्केट में आज बड़ा मुनाफा होगा, लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्यशाली रंग – ब्राउन, भाग्यशाली अंक – 7 वृषभ राशि  आज के दिन आपको समझ में मान सम्मान में वृद्धि मिलेगी, माता-पिता की ओर से बड़ा गिफ्ट मिल सकता है, माता-पिता के सहयोग से आप अपना नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, कारोबार और बिजनेस के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे, वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं, पैसे से जुड़े मामले में लापरवाही ना करें, आज किसी अपने से धोखा मिल सकता है। भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 1 मिथुन राशि  मिथुन राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, घरेलू लड़ाई झगड़े से दूरी बनाकर रखें, आज पड़ोस में लड़ाई झगड़े से दूरी रखें, किसी अपने से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, आज अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है, आज आपको ऑफिस कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे। भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 2 कर्क राशि आज आपके घर या परिवार या फिर रिश्तेदारों की तरफ से बहुत ही सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, पैसे लेनदेन से जुड़ी समस्या समाप्त होगी, लोन के लिए अप्लाई किए हैं तो आपका लोन पास हो सकता है, बिजनेस के लिए दिन आज अच्छा रहेगा, मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, बच्चों की तरफ से अच्छी खबर प्राप्त होगी, अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, घर परिवार पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होगी, स्वास्थ्य प्रदान देने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5 सिंह राशि  सिंह राशि जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपकी कई सारे रुके हुए कार्य पूरे होंगे, समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी, ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, आज नौकरी की समस्या दूर हो सकती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पारिवारिक जीवन में सगे संबंधियों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा, कारोबार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, घर परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 8 कन्या राशि  आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा, आज आपके कई सारे सपने पूरे हो सकते हैं, अचानक बड़ा पैसा प्राप्त हो सकता है, लोन संबंधित समस्याएं समाप्त हो सकती हैं, इस समय आपके मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, घर परिवार से सहयोग प्राप्त होगा, संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी, पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, आज नया कारोबार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 4 तुला राशि  करियर और कारोबार के लिए दिन आज का बहुत ही अच्छा रहेगा, घर परिवार माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, इंटरनेट डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, बिजनेस में आज आपको नया ऑफर मिल सकते हैं, पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 7 वैश्विक राशि आज के दिन थोड़ा आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके सामने अचानक बड़े खर्च और बड़ी समस्याएं आ सकती हैं, आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में करना आपको नुकसान दे सकता है। निजी जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, नए लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, अनजान लोगों पर भरोसा ना करें, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 4 धनु राशि  आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा, आज आप मानसिक तनाव से निकलने में कामयाब रहेंगे, आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, नौकरी मैं ऑफर मिल सकते हैं, बिजनेस के रिलेटेड नए लोगों के साथ मुलाकात करनी पड़ सकती है, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को आज नए ऑफर मिल सकते हैं, लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, घर परिवार की तरफ से अच्छी खबर प्राप्त होगी, कारोबार के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग – ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 5 मकर राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, बिजनेस में बड़ा पैसा निवेश कर सकते हैं, अचानक छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, आज आपको लड़ाई झगड़े से दूरी बनाकर रखनी है, स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, अचानक कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1 कुंभ राशि  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, इसमें आपको अपने कार्यों में और अधिक मेहनत की आवश्यकता है, रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करेंगे, अनजान लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, ऑफिस कार्यों में किसी बात को लेकर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है, पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, धार्मिक यात्रा करने का प्लान बन सकता है, रिश्तेदारों की तरफ से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – … Read more

पौष पूर्णिमा दान विशेष: इन वस्तुओं के दान से बदल सकती है किस्मत

हिंदू धर्म में हर तिथि बहुत पावन होती है और सबका अपना विशेष महत्व है. इन्हीं विशेष और महत्वपूर्ण तिथियों में शामिल है पूर्णिमा की तिथि. साल भर में 12 पूर्णिमा की तिथियां पड़ती हैं. सभी पूर्णिमा का अपना महत्व है. पौष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान और दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है. मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है. पौष पूर्णिमा साल 2026 की पहली पूर्णिमा भी होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान करना सबसे शुभ रहता है? पौष पूर्णिमा 2026 में कब है? पौष माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 02 जनवरी 2026 को शाम 06 बजकर 53 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन 03 जनवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट पर जाएगा. चूंकि 03 जनवरी को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026, शनिवार को मनाई जाएगी. पौष पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान अनाज पौष पूर्णिमा के दिन चावल, गेहूं, दालें या अन्य कोई भी अनाज का दान करना चाहिए. अनाज का दान महादान माना जाता है. इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती और माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं. अनाज के दान से दरिद्रता दूर होती है. वस्त्र पौष पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल या कोई भी नए वस्त्र का दान करना चाहिए. वस्त्र दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मान-सम्मान प्राप्त होता है. तिल और गुड़ पौष पूर्णिमा के दिन काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए. इस दान से भगवान सूर्य और शनि देव प्रसन्न होते हैं. तिल दान से शनि दोष दूर होता है और गुड़ दान से काम बनते हैं. शुद्ध देसी घी और मिठाई पौष पूर्णिमा के दिन शुद्ध देसी घी और मीठी वस्तुओं का दान करना चाहिए. इस दिन घी और मिठाई का दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. घर में धन-वैभव आता है. गौ दान या गाय से संबंधित चीजें पौष पूर्णिमा के दिन गौ दान करना चाहिए. अगर ये संभव नहीं है, तो गाय से संबंधित चीजें जैसे दूध, दही का दान करना चाहिए. इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं. धन पौष पूर्णिमा के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी मंदिर में, ब्राह्मण को या जरूरतमंद को धन का दान करना चाहिए. इससे आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है.

सुबह की गलती पड़ सकती है भारी! चाणक्य नीति में बताए गए ये 7 दृश्य दिन कर देते हैं खराब

आचार्य चाणक्य उन महान व्यक्तित्वों में से एक हैं, जो कई सौ सालों बाद भी अपने ज्ञान से लोगों के जीवन को आसान बनाने का काम कर रहे हैं। आचार्य ने अपनी नीतियों में कई ऐसी बातों पर खुलकर चर्चा की जो लोगों को सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी नीति में इस बारे में भी जिक्र किया था कि व्यक्ति को सुबह-सुबह उठते ही क्या चीजें देखने से बचना चाहिए। आचार्य की मानें तो अगर आप अपने दिन की शुरुआत इन चीजों को देखने से करते हैं, तो पूरा दिन दिन बर्बाद होना तय है। आइए जानते हैं वो क्या क्या चीजें हैं। किसी नेगेटिव इंसान को देखना आचार्य बताते हैं कि अगर आप दिन की शुरुआत ही किसी नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति को देखकर करते हैं, तो कहीं ना कहीं आप भी उसी नेगेटिविटी के शिकार होते हैं। जो इंसान सुबह उठते ही नकारात्मक चीजें बोलता हो या उसका रवैया ही कुछ वैसा हो, उससे दूर रहने में ही भलाई है। सुबह की शुरुआत झगड़ा देखकर करना अगर आपके दिन की शुरुआत झगड़ा, कलह या किसी तरह की हिंसा देखकर हो रही है, तो पूरा दिन बर्बाद होना तय है। ये सभी भाव मन को अंदर से व्यथित कर देते हैं और एक नेगेटिविटी और अशांति सी मन में भर जाती है। इससे पूरा दिन खराब जाता है। गंदगी या बिखराव देखना आचार्य चाणक्य बताते हैं कि अगर आप सुबह उठते ही घर में गंदगी या इधर-उधर फैली हुई चीजें देखते हैं, तो मन में एक निराशा और नेगेटिविटी सी भर जाती है। ऐसी गंदगी वाली जगहों पर नेगेटिव ऊर्जा अपने आप भी बनी रहती है। उदासी देखना अगर आसपास आप किसी तरह की उदासी देखकर दिन की शुरुआत कर रहे हैं, तो जाहिर है इसका असर अपने दिमाग पर भी पड़ता है। जब सुबह ही उदासी भरी हो, तो सारा दिन भी ऐसा ही जाता है। रोता हुआ बच्चा चाणक्य नीति के अनुसार सुबह-सुबह रोता हुआ बच्चा देखना भी अच्छा नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे दिनभर इमोशनल और मेंटल स्ट्रेस झेलना पड़ सकता है। मरा हुआ जानवर देखना मरा हुआ जानवर देखकर दिन की शुरुआत करना भी काफी बुरा माना जाता है। इससे मन एक अजीब सी नेगेटिविटी से भर जाता है और साथ ही दिन भर काम बिगड़ते रहते हैं। क्रोधित या आलसी इंसान देखना आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको सुबह सुबह ऐसे व्यक्ति को देखने से बचना चाहिए, जो हमेशा गुस्से में रहता हो। ऐसे लोगों को देखना आपको चिड़चिड़ाहट से भर देता है। वहीं अगर आप किसी अलसी व्यक्ति को देखते हैं, तो आपके अंदर भी आलस ही भर जाता है।

घर में नकारात्मकता दूर करनी है? वास्तु के इन तरीकों से आएगी खुशहाली

घर में छोटे-छोटे वास्तु टिप्स अपनाने से आपको बड़े-बड़े फायदे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो घर में पॉजिटिविट एनर्जी को बनाए रखने और नेगेटिविटी को दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। इन तरीकों से दूर होगी नकारात्मकता घर में यदि नेगेटिव एनर्जी बढ़ गई है, तो ऐसे में आप घर में नमक का पोछा जरूर लगाएं। इसके लिए पानी लेकर उसमें थोड़ा-सा नमक डालें और पूरे घर में इसका पौधा लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही सुबह के समय घर की खिड़कियां व दरवाजे खुले रखने चाहिए और शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें। फिटकरी से जुड़े उपाय नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का टुकड़ा एक कांच की कटोरी में फिटकरी रखें और इसे बाथरूम के किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से आपको नकारात्कता से राहत मिल सकती है, क्योंकि फिटकरी नेगेटिव एनर्जी को सोख लेती है, जिससे वातावरण शुद्ध बना रहता है। हर 10-15 दिनों के अंदर इस फिटकरी को बदलते रहें और पुरानी फिटकरी को नमक के पानी में डाल दें। रखें इन बातों का खास ख्याल वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर के मुख्य द्वार पर विशेष रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यही से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके साथ ही घर में अव्यवस्था को दूर रखें और ऐसे सामान को घर में न रखें जिसकी जरूरत न हो। इन बातों का ध्यान रखने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। इसके अलावा आप घर में धूप और कपूर जलाकर भी नेटेटिविटी से छुटकारा पा सकते हैं।  

2026 में गजकेसरी योग से इन 3 राशियों को मिलेगा खास लाभ, करियर में प्रगति और धन में वृद्धि के योग

नए साल 2026 के शुभारंभ पर देवगुरु बृगहस्पति और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति गजकेसरी योग का निर्माण करने वाली है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति होगी और गजकेसरी योग बनेगा. ज्योतिषविदों की मानें तो यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. गजकेसरी योग इन राशियों के करियर में उन्नति, धनधान्य में वृद्धि और जीवन में सुख-शांति को बनाए रखने का काम करेगा. वृषभ राशि गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों का रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं. इन्हें निवेश से अच्छा लाभ होगा. खासतौर से प्रॉपर्टी या मूल्यवान चीजों में निवेश से लाभ की संभावना अधिक रहेगी. इससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और घर में सुख-संपन्नता बढ़त पर रहेगी. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों पर भी गजकेसरी योग का सकारात्मक असर दिखाई दे सकता है. करियर में उन्नति के योग बनेंगे. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी से भी आपको कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सफलता के नए अवसर हाथ लगेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. तुला राशि तुला राशि के जातकों को इस योग से नौकरी, व्यापार में विशेष लाभ मिलने की संभावना है. किसी बड़ी डील पर सहमति बनने से आपको अच्छा धन लाभ अर्जित कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ विदेश यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं. धन की सरलता से प्राप्ति होगी और उसे बाचकर रख पाना भी आपके लिए आसान होगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. करियर में तेज प्रगति होगी और सफलता प्राप्त होने के संकेत हैं.

नववर्ष 2026 का राशिफल: 12 राशियों के लिए शुभ-अशुभ संकेत, सितारे क्या कह रहे हैं

मेष 1 जनवरी के दिन कुछ लोगों को मनचाहा लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी। वृषभ 1 जनवरी के दिन की शुरुआत में नौकरी पेशा करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मिथुन 1 जनवरी के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आज के दिन नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज लग्जरी से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। कर्क 1 जनवरी के दिन किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा। सिंह 1 जनवरी के दिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे। कन्या 1 जनवरी के दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। आपकी किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। तुला 1 जनवरी के दिन छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा हट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक 1 जनवरी के दिन गुस्से और वाणी पर काबू रखें। हालांकि, दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए। नौकरी करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए। धनु 1 जनवरी के दिन कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मकर 1 जनवरी के दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। आज के दिन शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कुंभ 1 जनवरी के दिन किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों लव लाइफ अच्छी रहेगी। ये दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। मीन 1 जनवरी का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए।

1 जनवरी का अचूक टोटका: पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और समझदारी

 नया साल केवल कैलेंडर बदलने का दिन नहीं होता बल्कि यह अपने जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और नई शुरुआत को आमंत्रित करने का एक अवसर होता है। अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी और आपसी तालमेल की कमी के कारण वैवाहिक जीवन में दूरियां आने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे सरल और अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें यदि 1 जनवरी 2026 को अपनाया जाए, तो आपके दांपत्य जीवन में खोया हुआ प्रेम और सुकून वापस लौट सकता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा की सफाई वास्तु में ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना गया है। यदि इस दिशा में गंदगी या भारी सामान होता है, तो घर में तनाव बढ़ता है। 1 जनवरी की सुबह सबसे पहले इस कोने को साफ करें। यहाँ गंगाजल छिड़कें और एक तांबे के पात्र में जल भरकर रखें। इससे मानसिक शांति आती है और पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद कम होते हैं। बेडरूम से हटाएं ये चीजें बेडरूम वह स्थान है जहां आप अपने जीवनसाथी के साथ सबसे अधिक समय बिताते हैं। यहां की ऊर्जा आपके रिश्तों पर सीधा असर डालती है। टूटे हुए कांच, बंद घड़ियां, कैंची या कांटेदार पौधे। अगर आपके बिस्तर के सामने आईना लगा है, तो उसे हटा दें या रात को ढक दें। सोते समय अपना चेहरा आईने में देखना रिश्तों में अविश्वास पैदा करता है। सेंधा नमक का जादुई उपाय नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का सबसे उत्तम साधन है। 1 जनवरी को घर के पोंछे के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं। इसके अलावा, एक छोटी कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर बेडरूम के एक कोने में रख दें। यह नमक आपसी झगड़ों और नकारात्मकता को सोख लेगा। हर 15 दिन में इस नमक को बदलते रहें। दिशा और रंगों का चुनाव दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए रंगों का बहुत महत्व है। बेडरूम की दीवारों पर हल्के रंगों जैसे गुलाबी, हल्का पीला या क्रीम का प्रयोग करें। लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक है लेकिन इसकी अधिकता विवाद बढ़ा सकती है। नए साल के पहले दिन अपने बिस्तर पर गुलाबी या सफेद रंग की नई चादर बिछाएं। यह प्रेम और शांति का प्रतीक है। खुशबू और रोशनी का प्रभाव रुखी और फीकी रोशनी मन में चिड़चिड़ापन पैदा करती है। नए साल की शाम को दक्षिण-पश्चिम कोने में एक घी का दीपक जलाएं। घर में मोगरा, गुलाब या लैवेंडर की सुगंध वाली अगरबत्ती या डिफ्यूज़र का उपयोग करें। मधुर सुगंध मन को शांत करती है और रोमांस बढ़ाती है।

न्यू ईयर की पहली सुबह क्या करें? ये शुभ काम दूर करेंगे गरीबी और बढ़ाएंगे धन-धान्य

साल 2025 का आगाज़ होने वाला है. हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उसके और उसके परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए. ज्योतिष शास्त्र और पुरानी मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन की शुरुआत अगर सही ढंग से और कुछ विशेष शुभ कार्यों के साथ की जाए, तो पूरे 12 महीने मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन से दरिद्रता का नाश होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि इस साल आपकी तिजोरी कभी खाली न रहे, तो नए साल की सुबह इन शुभ कार्यों को करना न भूलें. नए साल की पहली सुबह करें ये शुभ काम! ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और सूर्य अर्घ्य शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ माना गया है. नए साल के पहले दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. सूर्य देव को जल अर्पित करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य उत्तम रहता है. घर के मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक घर का मुख्य द्वार वह स्थान है जहां से लक्ष्मी का आगमन होता है. साल की पहली सुबह अपने मुख्य द्वार की सफाई करें और हल्दी या सिंदूर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं. इसके साथ ही आम के पत्तों का तोरण लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती. तुलसी पूजन और दीपक दान तुलसी के पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. नए साल की सुबह तुलसी को जल अर्पित करें और शाम के समय घी का दीपक जलाएं. ध्यान रखें कि रविवार या एकादशी न हो तुलसी की पूजा करने से घर के कलह क्लेश दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है. दान-पुण्य से करें शुरुआत गरीबी दूर करने का सबसे बड़ा मंत्र दान है. साल के पहले दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद को अनाज, गर्म कपड़े या तिल का दान करें. पंछियों को दाना डालना और गाय को हरा चारा खिलाना भी सोए हुए भाग्य को जगाने का काम करता है. मंदिर जाकर लगाएं हाजिरी अपने दिन की शुरुआत अपने इष्ट देव के दर्शन से करें. चाहे वह घर का मंदिर हो या बाहर का देवालय, भगवान के चरणों में माथा टेककर नए साल के लिए मंगल कामना करें. यदि संभव हो तो श्री सूक्त या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, यह धन प्राप्ति के लिए अचूक माना गया है. इन बातों का भी रखें खास ख्याल कलह से बचें: साल के पहले दिन घर में किसी भी तरह का झगड़ा या वाद-विवाद न करें. खुशहाल माहौल लक्ष्मी को आकर्षित करता है. उधार न लें, न दें: कोशिश करें कि साल के पहले दिन न तो किसी से पैसा उधार लें और न ही किसी को उधार दें. मान्यता है कि जैसा हमारा साल का पहला दिन बीतता है, वैसा ही असर पूरे साल पर रहता है. इसलिए सकारात्मक रहें, बड़ों का आशीर्वाद लें और शुभ संकल्पों के साथ नए साल का स्वागत करें.

मकर संक्रांति 2025: सूर्य दोष-पितृ दोष से परेशान हैं? इन उपायों से बदल सकती है किस्मत

मकर संक्रांति हिंदू धर्म का बड़ा ही पावन और शुभ पर्व माना जाता है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जब भी भगवान सूर्य किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस राशि के नाम से संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर राशि में जब सूर्य देव का प्रवेश होता है, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है. इसे देश भर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. मकर संक्रांति का पर्व उत्तर दिशा की ओर सूर्य की यात्रा की शुरुआत करता है. ये पर्व हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है. सूर्य देव की पूजा-उपासना की जाती है. फिर क्षमतानुसार दान कियाा जाता है. इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा भी है. मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग भी उड़ाई जाती है. इस दिन सूर्य दोष और पितृ दोष को शांत करने के लिए भी कुछ विशेष काम किए जाते हैं. मकर संक्रांति साल 2026 में कब है? साल 2026 में सूर्य देव 14 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसलिए नए साल में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन स्नान-दान का शुभ समय 03 बजकर 13 मिनट से शाम को 05 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है. मकर संक्रांति पर करें ये काम दूर होगा सूर्य दोष     मकर संक्रांति पर सूर्य दोष शांत करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.     इसके बाद सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें.     सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में थोड़ा गुड़ और लाल चंदन जरूर मिलाएं.     ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. मकर संक्रांति पर करें ये काम दूर होगा पृत दोष     मकर संक्रांति के दिन पितृ दोष शांत करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें.     इसके बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल, तिल और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें.     फिर पितरों का स्मरण करते हुए तिल, गुड़, चावल और वस्त्र का दान करें.     साथ ही गाय, कुत्ते या कौवों को भोजन कराना चाहिए. पितरों के नाम से तिल-तर्पण करें.     ॐ पितृदेवाय नमः का जाप करें.     शाम को दीपदान करें.