samacharsecretary.com

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की दिशा में कदम, एफटीए की प्रक्रिया में तेजी, पीयूष गोयल बोले

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) फाइनल होते ही भारत अब फुल फॉर्म में दिख रहा है. भारत ने अगला बड़ा दांव अमेरिका की ओर बढ़ा दिया है. वॉशिंगटन के साथ ट्रेड डील को लेकर चर्चाएं तेज हैं और संकेत साफ हैं कि मामला सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं रहा.  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के ताजा बयान ने यह साफ कर दिया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब कागजों से निकलकर हकीकत की तरफ बढ़ रही है. सवाल बस इतना है कि क्या अगला बड़ा FTA अमेरिका के नाम होगा? गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत एडवांस स्टेज में है और दोनों देशों के रिश्तों में तेजी से मजबूती आ रही है. नई दिल्ली में मीडिया को ब्रीफ करते हुए गोयल ने बताया कि भारत अब खुद को ग्लोबल सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे पहले वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल भी कह चुके हैं कि भारत और अमेरिका के बीच शुरुआती फ्रेमवर्क डील लगभग तय होने के करीब है. हो चुकी है 6 दौर की बातचीत अग्रवाल के मुताबिक, दोनों देशों के बीच अब तक 6 दौर की बातचीत हो चुकी है. इसमें बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) और ऊंचे टैरिफ को कम करने के लिए अंतरिम समझौते पर चर्चा हुई है. उम्मीद है कि इससे ज्यादातर भारतीय निर्यात पर लगने वाले भारी टैरिफ घटाए जा सकेंगे. रीजनल ट्रेड को मिलेगी नई रफ्तार इस बीच भारत इंडो-पैसिफिक रीजन में भी अपनी आर्थिक मौजूदगी मजबूत कर रहा है. गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से रीजनल ट्रेड को नई रफ्तार मिलेगी. यह फाइव आइज देशों के साथ भारत का तीसरा FTA है, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ समझौता हो चुका है. भारत को मिलेगा 100% मार्केट एक्सेस न्यूजीलैंड FTA के तहत भारत को 100% मार्केट एक्सेस मिलेगा. आईटी, टूरिज्म, टेलीकॉम, कंस्ट्रक्शन और ऑडियो-विजुअल जैसे 118 सर्विस सेक्टर्स खुलेंगे. दोनों देशों को उम्मीद है कि अगले 5 साल में बाइलेटरल ट्रेड दोगुना हो सकता है. फार्मा कंपनियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि दवाओं के लिए फास्ट-ट्रैक अप्रूवल और मैन्युफैक्चरिंग स्टैंडर्ड्स की आपसी मान्यता पर सहमति बनी है.

टाटा सिएरा ईवी जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग में आई पहली बार नजर

नई दिल्ली टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में बहुप्रतीक्षित सिएरा एसयूवी लॉन्च की है, जिसकी कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसी रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए कंपनी अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन, टाटा सिएरा ईवी की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है. सिएरा ईवी का टेस्ट म्यूल भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है, जिससे ग्राहकों को इसकी झलक मिल गई है. स्पाई शॉट्स में कई मैकेनिकल अपग्रेड्स और डिजाइन में बदलाव नजर आ रहे हैं, जो इसे इसके पेट्रोल-डीजल वेरिएंट से अलग बनाते हैं. यह टाटा के सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में अगला बड़ा कदम है. टाटा सिएरा ईवी टाटा सिएरा ईवी में बैटरी पैक के विकल्प हैरियर ईवी से लिए जा सकते हैं, जिसमें 65kWh और 75kWh की कॉन्फिगरेशन मिल सकती है. इसमें टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों वेरिएंट्स आने की संभावना है, जैसा कि हैरियर ईवी में देखने को मिलता है. हालांकि, टाटा सिएरा ईवी की पावर फिगर्स को इसके बड़े भाई से थोड़ा कम रख सकता है, ताकि दोनों प्रोडक्ट्स में फर्क साफ रहे. इससे एफिशिएंसी भी बेहतर होगी और ड्राइविंग रेंज को प्राथमिकता दी जाएगी. इन बदलावों से टाटा की रणनीति साफ नजर आती है, जिसमें क्षमता, प्रैक्टिकलिटी और पोर्टफोलियो में सही जगह का संतुलन रखा गया है. स्पाई शॉट्स आए सामने टाटा सिएरा ईवी की हालिया स्पाई शॉट्स इसकी इलेक्ट्रिक पहचान को पुख्ता करती हैं, जिसमें एग्जॉस्ट पाइप की गैरमौजूदगी पावरट्रेन में बदलाव को साफ दिखाती है. सबसे अहम बात यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिएरा ईवी में इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन सेटअप मिलेगा, जो इस सेगमेंट में आमतौर पर मिलने वाले बीम एक्सल अरेंजमेंट से काफी बेहतर है. यह एडवांस्ड सस्पेंशन न सिर्फ महंगा है, बल्कि कई फायदे भी देता है. इससे कार्नरिंग के दौरान बॉडी रोल कम होता है और उबड़-खाबड़ रास्तों पर व्हील आर्टिकुलेशन बेहतर होती है, जिससे स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और कैपेबिलिटी बढ़ती है. इससे सिएरा ईवी एक ज्यादा एडवांस और वर्सेटाइल एसयूवी बन जाती है. इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन टाटा मोटर्स का सिएरा ईवी में इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन देना मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट के किफायती मानकों से अलग सोच को दर्शाता है. जहां ज्यादातर प्रतिद्वंद्वी सिंपल और सस्ते सेटअप पर निर्भर करते हैं, वहीं यह एडवांस डिजाइन ड्राइविंग डायनामिक्स और कम्फर्ट को बेहतर बनाता है. इससे सिएरा ईवी को एक प्रीमियम प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिससे इसकी कीमत टाटा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में ज्यादा हो सकती है. इंटीरियर स्पेसिफिकेशन्स हालांकि टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी के इंटीरियर स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि एसयूवी में ब्रांड के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के मुताबिक कई कॉस्मेटिक और फंक्शनल अपग्रेड्स मिलेंगे. इसमें Arcade.ev ऐप सूट के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी, एयरोडायनामिक्स के लिए क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, खास .ev बैजिंग और ड्रैग कम करने के लिए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, टाटा सिएरा ईवी में डिजिटल इंटीरियर रियर-व्यू मिरर भी दिया जा सकता है, जैसा कि हैरियर ईवी में मिलता है, जिसमें रियर-माउंटेड कैमरा से क्लियर और बिना रुकावट वाला व्यू मिलता है.

नए साल में क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ा झटका, प्राइवेट बैंक ने लागू किए नए नियम

नई दिल्ली क्या आप भी आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Credit Card) इस्तेमाल करते हैं, तो फिर नए साल की शुरुआत आपको झटका देने वाली साबित हो सकती है. दरअसल, बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ज यूजर्स के लिए 1 जनवरी 2026 से कई बड़े बदलाव (Credit Card Rule Change) लागू किए जाने वाले हैं और ये चेंज आपकी जेब का बोझ बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं. इसके तहत कुछ ट्रांजैक्शंस के लिए अब चार्ज बढ़ाया जा रहा है, तो वहीं क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड बेनेफिट्स भी बदलने वाले हैं.  ऑनलाइन गेमिंग पड़ेगी महंगी ICICI Bank ने अपनी क्रेडिट कार्ड सर्विसेज और शुल्कों में नए बदलावों की घोषणा की है. कई तरह के लेन-देन पर पहले से लागू शुल्क बढ़ाए गए हैं, जबकि कई पॉपुलर कार्डों पर मिलने वाले Rewards और अन्य Benefits में भी संशोधन किया गया है. बैंक की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ये New Rule जनवरी और फरवरी 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे और ये रिटेल क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर लागू होंगे.  Credit Card Rule Change में सबसे अहम बदलाव ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर किए गए लेन-देन पर लगने वाला चार्ज होगा, जो कुल ट्रांजैक्शन का अब 2% होगा. Dream11, Rummy Culture, Junglee Games और MPL जैसे प्लेटफॉर्म पर पेमेंट के लिए ये लागू होगा, तो इसके साथ ही भविष्य में पेश किए जाने वाले इसी तरह के मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCC) पर भी यही लागू किए जाएंगे.  दो महीने बदलाव ही बदलाव ICICI बैंक की ओर से हाल सालों में अपने क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में सबसे व्यापक बदलावों में से एक को लागू करने का ऐलान किया गया है. इसमें लगभग सभी कार्डों के शुल्क, रिवॉर्ड स्ट्रक्चर और लाभों में संशोधन किया गया है. इनमें से ज्यादातर चेंज 15 जनवरी से प्रभावी होंगे, तो कुछ रिवॉर्ड लिमिट में बदलाव या फिर इन्हें खत्म करने से जुड़ा चेंज 1 फरवरी 2026 से लागू होगा.  सबसे बड़ा झटका यहां लगेगा Credit Card Rule Change के तहत सबसे तगड़ा झटका ICICI सुपर-प्रीमियम एमराल्ड कार्डहोल्डर्स को लगेगा. एमराल्ड मेटल, एमराल्ड प्राइवेट और एमराल्ड (PVC) पर डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) चार्ज बढ़ाकर 2% कर दिया गया है. इसके साथ ही एमराल्ड मेटल कार्डहोल्डर को सरकारी सेवाओं, फ्यूल, रेंट, Tax Payment के साथ ही थर्ड-पार्टी वॉलेट लेन-देन पर अब रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे. एमराल्ड मेटल पर नए ऐड-ऑन कार्ड के लिए अब 3,500 रुपये का एकमुश्त शुल्क भी देना होगा. नई साल (New Year) से लागू होने वाले अन्य बदलावों के बारे में बात करें, तो अब कई क्रेडिट कार्डों पर ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर रिवॉर्ड की लिमिट तय कर दी गई है. एमराल्ड, एमराल्ड प्राइवेट, सैफिरो और रुबिक्स कार्डों पर मंथली परिवहन खर्च के 20,000 रुपये तक ही रिवॉर्ड मिलेंगे. वहीं कोरल, प्लैटिनम, मैनचेस्टर यूनाइटेड, सीएसके, एक्सप्रेशंस और अन्य मीडियन कैटेगरी के कार्ड्स पर यह लिमिट 10,000 रुपये प्रति माह होगी. इस बदलाव का सबसे बड़ा असर यूजर्स के द्वारा की जाने वाली रेल और बस बुकिंग (Train-Bus Booking) पर पड़ेगा. थर्ड पार्टी वॉलेट को लेकर ये चेंज नए बदलावों के तहत अब आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को Amazon Pay, Paytm, MobiKwik, Freecharge और OlaMoney जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट में 5,000 रुपये या उससे अधिक की राशि लोड करने से अब 1% शुल्क वसूला जाएगा. इसके अलावा मनोरंजन (Entertainment) संबंधी सुविधाओं में सख्ती बरती जा रही है. Book My Show का पॉपुलर 'Buy One Get One' ऑफर अब बिना शर्त नहीं मिलेगा. कार्डधारकों को चालू तिमाही में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिछली तिमाही में 25,000 रुपये खर्च करने जरूरी होंगे. वहीं फरवरी 2026 से इंस्टेंट प्लैटिनम कार्डधारकों के लिए यह सुविधा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी.

KTM 390 Adventure R 2026 में होगी लॉन्च, ऑफ-रोडिंग के शौकिनों के लिए क्या है नया?

मुंबई   प्रीमियम और स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी KTM जनवरी 2026 में अपनी पॉपुलर एडवेंचर मोटरसाइकिल, KTM 390 Adventure R का ज़्यादा ऑफ-रोड फोकस वाला वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. KTM 390 Adventure R ज़्यादा ऑफ-रोड फोकस वाली मोटरसाइकिल है, जिसमें स्टैंडर्ड 390 Adventure के मुकाबले 230 mm का ज़्यादा सस्पेंशन ट्रैवल और ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. Bikewale की रिपोर्ट की मानें तो, बाइक लवर्स के बीच ज़्यादा ऑफ-रोड कैपेबिलिटी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए, KTM ने ज़्यादा फोकस वाली KTM 390 Adventure R को पेश करने का फैसला किया है और इंडिया बाइक वीक में एक पब्लिकेशन को 390 Adventure R लॉन्च करने के प्लान की पुष्टि की है. KTM 390 Adventure R के हार्डवेयर 390 Adventure R के हार्डवेयर की बात करें इसमें 21-इंच का फ्रंट व्हील और 18-इंच का रियर व्हील मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड 390 एडवेंचर में 21-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील साइज़ होता है. इसके अलावा, लंबा ट्रैवल सस्पेंशन मिलता है, जो स्टैंडर्ड वर्जन के 200 mm के मुकाबले 230 mm है, जिसे ग्राउंड क्लीयरेंस भी ज़्यादा मिलता है, जो स्टैंडर्ड वर्जन के 232 mm के मुकाबले 272 mm है. मोटरसाइकिल में ज़्यादा सस्पेंशन ट्रैवल के साथ, सीट हाइट भी ज्यादा रखी गयी है, जो 870 mm है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल की सीट की ऊंचाई 830 mm है. तो, KTM 390 Adventure R उन राइडर्स के लिए होगी जो इसके ऊंचे स्टांस के बावजूद एक्स्ट्रा किट और कैपेबिलिटी को पसंद करेंगे. इंटरनेशनल स्पेसिफिकेशन वाली KTM 390 Adventure R की बात करें तो इसमें हेवी-ड्यूटी स्पोक वाले व्हील्स में Mitas Enduro Trail E07+ टायर इस्तेमाल किए गए हैं, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि इंडिया-स्पेसिफिकेशन वाली 390 Adventure R में कौन से टायर लगेंगे. 390 Adventure R के फ्रंट सस्पेंशन में 43 mm WP Apex ओपन कार्ट्रिज फोर्क मिलते हैं, जिसमें कम्प्रेशन और रिबाउंड डैम्पिंग एडजस्टेबिलिटी दी गई है, जबकि पीछे WP Apex स्प्लिट पिस्टन शॉक मिलता है, जिसमें प्रीलोड और रिबाउंड डैम्पिंग एडजस्टेबिलिटी दी गई है. KTM 390 Adventure R का इंजन मोटरसाइकिल में मिलने वाले इंजन की बात करें तो इसमें 399cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8,500 rpm पर 45.3 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 39 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. बाइक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14 लीटर की है, और 390 Adventure R का कर्ब वेट 176 kg है, जिसमें पूरा फ्यूल भरा होता है, जो स्टैंडर्ड KTM 390 एडवेंचर से 6 kg हल्का है. KTM 390 Adventure R की कीमत इसकी कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि KTM 390 Adventure R की कीमत लगभग 4.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी. लॉन्च होने के बाद, KTM India के पास मिड-साइज़ एडवेंचर बाइक्स की पूरी रेंज होगी, जिसमें KTM 390 Adventure रेंज में X, स्टैंडर्ड वेरिएंट और ज़्यादा कुशल और अनुभवी राइडर्स के लिए R वेरिएंट मिलेगा.

Silver Price Today: चांदी थमने का नाम नहीं ले रही, एक झटके में ₹6000 महंगी—जानें नए गोल्ड रेट्स

इंदौर  सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) साल 2025 के आखिरी महीने में धमाल मचा रही हैं. हर रोज ये दोनों कीमती धातुओं नए शिखर पर पहुंचते हुए पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तो Silver Price एमसीएक्स पर खुलने के साथ ही 6000 रुपये से ज्यादा चढ़ गया और चांदी 2,14,471 रुपये के नए हाई पर जा पहुंची. सोना भी कुछ कम नजर नहीं आया और चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलता दिखा. MCX Gold Rate देखें, तो खुलने के साथ ही ये 1384 रुपये की उछाल के साथ 1,35,580 रुपये के नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर जा पहुंचा. ऐसे में रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी सच होते नजर आ रही है. वे अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में चांदी को अमीर बनने का जरिया बताते हैं.  रुकने का नाम नहीं ले रही चांदी इस साल हालांकि, Gold-Silver दोनों धातुओं ने धमाल मचाया है, लेकिन चांदी की रफ्तार ने चौंकाने का काम किया है और साल के खत्म होते-होते इसकी कीमतों में तेजी बढ़ती जा रही है. सोमवार को एमसीएक्स पर चांदी खुलने के साथ ही 6032 रुपये प्रति किलो चढ़ गई और 2.14 लाख रुपये के पार निकल गई. बीते सप्ताह ही इसने इतिहास में पहली बार 2 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद इस स्तर पर टिकी हुई है.  Gold Rate में तेज उछाल  न सिर्फ चांदी की कीमत में सप्ताह के पहले दिन तेजी आई है, सोना भी छलांग लगा रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला सोना, अपने पिछले बंद की तुलना में 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की बढ़त लेकर खुला. इसके कुछ ही मिनटों में Gold Price 1384 रुपये या 1.03% की उछाल के साथ 1,35,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा, जो इसका अब तक का सबसे हाई लेवल है.  रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी हो रही सच Silver Rate में लगातार आ रहे उछाल को देखते हुए मशहूर किताब 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) की भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है, जिसमें वो कहते नजर आते हैं कि चांदी अमीर बना सकती है. हाल ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए चांदी में निवेश की सलाह दी थी और 2026 के लिए इसे नया टारगेट (Silver Target) दिया था. गौरतलब है कि कियोसाकी अक्सर सोना-चांदी में निवेश की सलाह देते नजर आते हैं.  'चांद पर पहुंचती जा रही है चांदी…' अपनी नई पोस्ट में रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने चांदी की बढ़ती कीमतों की ओर फोकस करते हुए लिखा कि चांदी चांद पर जा रही है, शायद 2026 में इसका भाव 200 डॉलर प्रति औंस (Silver Price) पर पहुंच जाएगा. बीते साल 2024 में ये सिर्फ 20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. उन्होंने बताया कि जैसे ही पिछले हफ्ते US FED एक और रेट कट का ऐलान किया था, मैंने और असली चांदी खरीद ली.

Japan से Korea तक रैली, भारतीय शेयर बाज़ार में ज़बरदस्त शुरुआत—सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत

मुंबई  अमेरिका से लेकर जापान, कोरिया और हांगकांग तक के बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने भी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार शुरुआत की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 450 अंक से ज्यादा चढ़ गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने ओपनिंग के साथ ही 150  अंकों से अधिक की छलांग लगा दी. शुरुआती कारोबार के दौरान जहां लार्जकैप कंपनियों में Infosys, Tech Mahindra के शेयर सबसे तेज दौड़ लगाते हुए नजर आए.  सेंसेक्स-निफ्टी की तेज शुरुआत  शेयर मार्केट (Stock Market) में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 84,929.36 की तुलना में उछाल के साथ 85,000 के पार खुला और फिर अचानक तेज रफ्तार पकड़ते हुए 450 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 85,406 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया और फिर कुछ मिनटों में ही ये 500 अंक से ज्यादा चढ़ गया. NSE Nifty ने भी सेंसेक्स से कदम से कदम मिलाकर कारोबार की शुरुआत की और अपने पिछले बंद 25,966 की तुलना में उछलकर 26000 के पार ओपन हुआ. इसके बाद इसमें भी तूफानी तेजी आई और ये इंडेक्स 150 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 26,125 के लेवल पर जा पहुंचा.  खुलते ही रॉकेट बने ये 10 शेयर  शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के शेयर ओपनिंग के साथ ही रॉकेट बने नजर आए. BSE लार्जकैप में शामिल Infosys Share (2.20%), Tata Steel Share (1.50%) और Tech Mahindra Share (1.20%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल GVTD Share (10%), KEI Share (5%), SAIL Share (3.50%), National Ashok Leyland Share (2%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. स्मॉलकैप में देखें, तो यहां पर Spectrum Share (12%), QuadFuture Share (11.25%) और JWL Share (10%) की तेजी में था.  विदेशों से मिले थे Good Signal भारतीय शेयर बाजार में तेजी के लिए विदेशों से पहले ही पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे थे. जहां बीते सप्ताह अमेरिकी शेयर मार्केट (US Stock Market) हरियाली देखने को मिली थी, तो वहीं सोमवार को लगभग सभी एशियाई बाजार तेज रफ्तार के साथ ओपन हुए. जापान का निक्केई (Japan Nikkei) 1.90% से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं हांगकांग का Hangseng भी 80 अंक चढ़कर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा South Korea Kospi इंडेक्स 1.80% की बढ़त में था. बात Gift Nifty की करें, तो ये भी अपनी ओपनिंग के साथ ही ग्रीन जोन में बना हुआ था. 

रसोई बजट होगा हल्का: गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी, जानिए कौन उठा सकेगा फायदा

नई दिल्ली  केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं जिससे एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। ऐसी ही एक योजना- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को सामान्य ग्राहक के मुकाबले 300 रुपये कम कीमत पर भरे हुए एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं। उदाहरण के लिए देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत सामान्य ग्राहकों के लिए 853 रुपये है तो लाभार्थियों के लिए 553 रुपये है। कहने का मतलब है कि ग्राहकों को 300 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिल जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मई 2016 में इस योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में रहने वाले उन परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देना था,। योजना के तहत मार्च 2020 तक 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे सितंबर 2019 में पूरा कर लिया गया। इसके बाद सरकार ने उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत की, जिसके तहत विशेष रूप से प्रवासी परिवारों को ध्यान में रखते हुए 1.6 करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन देने का प्रावधान किया गया। यह लक्ष्य दिसंबर 2022 में पूरा हुआ, जिससे योजना के तहत कुल कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 9.6 करोड़ हो गई। आगे चलकर उज्ज्वला 2.0 के तहत वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच 75 लाख और कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया, जिसे जुलाई 2024 में ही पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही कुल एलपीजी कनेक्शन की संख्या 10.35 करोड़ तक पहुंच गई। अब सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही योजना का कुल लक्ष्य बढ़कर 10.6 करोड़ कनेक्शन हो गया है। फिलहाल इन नए कनेक्शनों को जारी करने की प्रक्रिया जारी है। 3.13 करोड़ टन हो गई एलपीजी खपत क्रिसिल इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में एलपीजी खपत बढ़कर लगभग 3.13 करोड़ टन हो गई, जो वित्त वर्ष 2016-17 के 2.16 करोड़ टन से अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसके 3.3 से 3.4 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि घरेलू खपत में भी लगातार वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं का औसत वार्षिक रिफिल 2016-17 के 3.9 सिलेंडर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 4.5 सिलेंडर हो गया है। गैर-उज्ज्वला योजना परिवारों ने पिछले पांच वर्षों में प्रति वर्ष 6-7 सिलेंडर के स्थिर रीफिल स्तर को बनाए रखा है।  

MG कारें होंगी महंगी, JSW MG Motor India ने की सभी मॉडलों में मूल्य वृद्धि की घोषणा

मुंबई  साल 2025 खत्म होने की कगार पर है और वाहन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में संशोधन करने वाली हैं. इसी क्रम में कार निर्माता कंपनी JSW MG Motor India ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. कंपनी ने बताया है कि वह जनवरी 2026 से अपनी कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है. MG Motor का कहना है कि यह कीमत बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से लागू होगी और यह बढ़ती इनपुट लागत और अन्य मैक्रोइकोनॉमिक कारणों से हुई है. उदाहरण के लिए, MG के सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडल, MG Windsor EV की कीमत में लगभग 30,000-37,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.27 लाख रुपये से 18.76 लाख रुपये के बीच हो जाएगी. इसी तरह, MG Motor के सबसे किफायती ईवी मॉडल, MG Comet EV की कीमत में 10,000 रुपये से 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.64 लाख रुपये से 10.19 लाख रुपये के बीच हो जाएगी. हाल ही में लॉन्च हुई MG Hector फेसलिफ्ट बता दें कि MG ने हाल ही में अपनी फेसलिफ़्टेड MG Hector को नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें नई फ्रंट ग्रिल, नए इंटीरियर कलर थीम, और नए अलॉय व्हील डिज़ाइन के साथ पेश किया है. इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Apple CarPlay और Android Auto दिया गया है. इसके अलावा इसमें स्वाइप जेस्चर, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो AC और वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स मिलते हैं. हेक्टर फेसलिफ्ट की कीमतें 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 18.99 लाख रुपये तक जाती हैं. हाल ही में अपडेटेड 7-सीटर MG Hector Plus की कीमत 17.29 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच आती है. हालांकि MG Hector के डीज़ल और 6-सीटर वेरिएंट की कीमतों की घोषणा साल 2026 में की जाएगी. MG की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार चल रही मार्केट की स्थितियों को देखते हुए की गई है, जैसा कि दूसरे ब्रांड्स ने भी इसी तरह की घोषणाएं की हैं. इसी तरह, Mercedes-Benz और BYD जैसी कंपनियों ने भी करेंसी के दबाव और बढ़ते ऑपरेशनल खर्चों के कारण अपने-अपने पोर्टफोलियो में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो जनवरी 2026 से लागू होगी.

MT-15 की बढ़ी मुश्किलें! लॉन्च हुई नई KTM 160 Duke, कीमत ने चौंकाया

नई दिल्ली ऑस्ट्रियाई कंपनी KTM ने भारतीय बाजार में अपनी 160 Duke का टॉप मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका 5-इंच का टीएफटी (TFT) डिस्प्ले है, जो आमतौर पर महंगी 390 ड्यूक में देखने को मिलता है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Yamaha MT-15 V2 से है। नई KTM 160 Duke में नया 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले बॉन्डेड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ मिलेगा है, जो दिन की तेज रोशनी में भी स्पष्ट दिखाई देता है। इसमें स्पीड, फ्यूल गेज, ओडोमीटर और 'डिस्टेंस टू एम्प्टी' (DTE) जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए हैंडल पर 4-वे स्विच गियर दिया गया है। इंजन इस बाइक में 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 19 PS की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यामाहा MT-15 (18.4 PS) की तुलना में ये इंजन ज्यादा दमदार है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो स्मूथ राइडिंग का अनुभव कराता है। मिलेंगे ये एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स केटीएम ने इस एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक में हाई-एंड सस्पेंशन और ब्रेकिंग का इस्तेमाल किया है। इसमें WP USD फ्रंट फोर्क्स, WP एपेक्स मोनोशॉक और सुपरमोटो एबीएस जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो राइडर को ऑफ-रोड और ऑन-रोड दोनों जगह बेहतर कंट्रोल प्रदान करते हैं।

Exynos 2600: Samsung का सबसे बड़ा मोबाइल चिप अपग्रेड, AI और गेमिंग में दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली  सैमसंग ने शुक्रवार यानी आज 19 दिसंबर 2025 का अपना एक लेटेस्ट फ्लैगशिप-ग्रेड मोबाइल प्रोसेसर Exynos 2600 को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है. यह चिप सैमसंग की इन-हाउस सिलिकॉन स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ सैमसंग ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला ऐसा मोबाइल SoC है जो 2 नैनोमीटर GAA टेक्नोलॉजी पर बना है. सैमसंग के मुताबिक, Exynos 2600 में CPU, GPU और NPU को एक ही कॉम्पैक्ट चिप में जोड़ा गया है, जिससे AI और गेमिंग परफॉर्मेंस काफी बेहतर होती है. कंपनी ने संकेत दिए हैं कि यह प्रोसेसर अगले साल की शुरुआत में Galaxy S26 सीरीज़ के साथ डेब्यू कर सकता है. Exynos 2600 में क्या खास है सैमसंग पोस्ट के अनुसार, Exynos 2600 उसकी अब तक की सबसे पावरफुल मोबाइल चिप है, जो Exynos 2500 से ऊपर पोजिशन की गई है. यह Samsung Foundry के 2nm GAA फैब्रिकेशन प्रोसेस पर तैयार की गई है. इसमें सैमसंग का कस्टम आठ-कोर CPU दिया गया है, जिसमें:     एक C1 Ultra कोर जिसकी क्लॉक स्पीड 3.8GHz है     तीन C1 Pro कोर 3.25GHz पर काम करते हैं     चार C1 Pro कोर 2.75GHz तक क्लॉक किए गए हैं सैमसंग का कहना है कि इस चिप पर चलने वाले गैलेक्सी डिवाइस में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा. GPU और AI में बड़ा अपग्रेड Exynos 2600 में Xclipse 960 डेका-कोर GPU दिया गया है, जो ARMv9.3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड है. इसके साथ इसमें 32K MAC वाला NPU दिया गया है, जो ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को और तेज बनाता है. सैमसंग के मुताबिक, इसमें ARM की SME 2 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी है, जिससे AI और मशीन लर्निंग ऐप्स ज्यादा तेजी से काम करते हैं. कंपनी का दावा है कि इस चिप से सीपीयू का परफॉर्मेंस करीब 39 प्रतिशत तक बेहतर होगा और पावर एफिशिएंसी भी बेहतर होगी. परफॉर्मेंस और थर्मल कंट्रोल सैमसंग का कहना है कि Exynos 2600, Exynos 2500 के मुकाबले जनरेटिव AI परफॉर्मेंस में 113 प्रतिशत तक बेहतर है. Ray tracing में 50 प्रतिशत तक का सुधार करता है. गेमिंग के लिए इसमें Exynos Neural Super Sampling टेक्नोलॉजी दी गई है, जो AI के जरिए रिजॉल्यूशन अपस्केलिंग और फ्रेम जेनरेशन करती है. थर्मल इश्यू को कंट्रोल करने के लिए सैमसंग ने Heat Pass Block टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की है, जो कंपनी के मुताबिक हीट सिंक जितनी असरदार है और थर्मल रेजिस्टेंस को 16 प्रतिशत तक कम करती है. कैमरा, डिस्प्ले और सिक्योरिटी सैमसंग के अनुसार, यह चिप 4K या WQUXGA डिस्प्ले को 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करती है. इस चिप के साथ फोन में निम्नलिखित कैमरा सपोर्ट मिल सकते हैं:     320MP सिंगल कैमरा     64MP + 32MP ड्यूल कैमरा सेटअप     108MP वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर     8K वीडियो 30fps पर एन्कोड और डिकोड इसके अलावा, Exynos 2600 में हार्डवेयर-बेस्ड Post Quantum Cryptography दी गई है, जो ROM-लेवल सिक्योरिटी के साथ फ्यूचर-प्रूफ प्रोटेक्शन देती है. Exynos 2600 की मुख्य खूबियां फीचर    डिटेल प्रोसेसर    टेक्नोलॉजी 2nm GAA CPU    8-कोर कस्टम GPU    Xclipse 960 AI    32K MAC NPU डिस्प्ले    4K, 120Hz कैमरा    320MP तक किस फोन में सबसे पहले मिलेगा नया चिप अब मन में सवाल उठ रहा होगा कि सैमसंग का यह नया और फ्लैगशिप चिप, सबसे पहले किस फोन में मिलेगा. सैमसंग ने अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग Exynos 2600 को जनवरी 2026 में लॉन्च कर सकती है और उसी दौरान सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी Samsung Galaxy S26 Series भी लॉन्च होगी. ऐसे में शायद कंपनी अपने इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को Exynos 2600 चिप के साथ लॉन्च कर सकती है. ऐसे में हो सकता है कि सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज यानी Galaxy S26 Series को कंपनी अलग-अलग देशों में अलग-अलग चिप यानी किसी देश में Exynos और किसी देश में Snapdragon चिप के साथ लॉन्च कर सकती है. ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी कुछ देशों में अपने इस फोन सीरीज को दोनों चिप्स के साथ लॉन्च करें.