samacharsecretary.com

अब वैगनआर में बैठना-उतरना होगा आसान, मारुति ने लॉन्च की स्विवेल सीट टेक्नोलॉजी

नई दिल्ली मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बुजुर्ग नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों की रोजमर्रा की आवाजाही को आसान बनाने के लिए वैगनआर के साथ स्विवेल सीट पेश की है। यह सुविधा फिलहाल एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है, जिसे देश के 11 शहरों में लागू किया गया है। कंपनी का कहना है कि अगर ग्राहकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही, तो इस सुविधा का दायरा आगे और बढ़ाया जाएगा। स्टार्टअप के साथ साझेदारी इस पहल के तहत मारुति सुजुकी ने बंगलूरू स्थित स्टार्टअप ट्रूअसिस्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। यह सहयोग कंपनी के स्टार्टअप इनक्यूबेशन प्रोग्राम के तहत, NSRCEL–IIM बंगलूरू के साथ मिलकर किया गया है। ग्राहक मारुति सुजुकी एरिना डीलरशिप्स से स्विवेल सीट को रेट्रोफिटिंग किट के रूप में खरीद सकते हैं। यह सीट नई वैगनआर में फिट कराई जा सकती है या पहले से मौजूद वैगनआर में भी बाद में लगवाई जा सकती है। इस पहल का मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के लिए कार को सुलभ बनाना है। वैगनआर क्यों बनी इस पायलट प्रोजेक्ट की पसंद मारुति सुजुकी के मुताबिक, वैगनआर अपने 'टॉल बॉय' डिजाइन की वजह से इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए एक उपयुक्त मॉडल है। इसकी ऊंची छत और बेहतर हेडरूम-लेगरूम स्विवेल सीट के साथ मिलकर कार में चढ़ने और उतरने की प्रक्रिया को काफी आसान बना देती है। सीट बाहर की ओर घूमती है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को बिना ज्यादा मेहनत किए कार में बैठने और बाहर निकलने में मदद मिलती है। आसान इंस्टॉलेशन और सुरक्षा मानकों का पालन कंपनी ने बताया कि स्विवेल सीट को इंस्टॉल करने में एक घंटे से भी कम समय लगता है और इसके लिए कार की मूल सीट को हटाने की जरूरत नहीं होती। इस किट के साथ ग्राहकों को किसी भी निर्माण दोष के खिलाफ तीन साल की वारंटी भी दी जा रही है। वैगनआर स्विवेल सीट किट का परीक्षण ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) में किया गया है। और यह सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों पर खरी उतरती है। इंस्टॉलेशन के दौरान वाहन की संरचना या उसके मूल संचालन में कोई बदलाव नहीं किया जाता।

2026 में Tata का धमाका: Punch और नई-जनरेशन Nexon समेत 3 नई कारें होंगी लॉन्च

मुंबई  स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित Tata Sierra SUV को ICE वर्जन में लॉन्च किया है, जिसमें फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है. इसकी लॉन्च के साथ ही कंपनी ने साल 2026 की पहली तिमाही में Tata Sierra EV की लॉन्च की भी घोषणा की है. इस कार के अलावा भी कार निर्माता कंपनी के लाइनअप में कुछ अन्य कारें भी शामिल हैं, जिन्हें साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा. इनमें Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन भी शामिल है, जिसे साल की शुरुआत में उतारा जा सकता है. इसके बाद 2026 Tata Nexon को भी बाजार में उतारा जा सकता है. यहां हम आपको 2026 में Tata Motors की संभावित लॉन्च के बारे में बताने जा रहे हैं. 2026 Tata Punch फेसलिफ्ट कंपनी की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक Tata Punch को एक बड़ा फेसलिफ्ट मिलने वाला है, और कंपनी सूत्रों की मानें तो इस फेसलिफ्ट मॉडल को साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. संभावना जताई जा रही है कि इसकी स्टाइलिंग Punch EV के करीब होने वाली है, जिसमें कनेक्टेड लाइट बार, ज़्यादा मॉडर्न बंपर डिज़ाइन, बदले हुए अलॉय व्हील्स और ज़्यादा फ्रेश दिखने वाला रियर सेक्शन मिलेगा. वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो Tata हाल के अपडेट से एक कदम आगे जा सकती है, जिसमें Punch EV की इंफोटेनमेंट स्क्रीन को ICE मॉडल में लाया गया था. एक फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और EV का टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल किया जा सकता है, साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. हालांकि कंपनी इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को ALFA प्लेटफॉर्म पर ही बनाएगी, और इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG पावरट्रेन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. अपग्रेडेड Tata Punch की कीमत 6 लाख रुपये से 9.5 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है. Tata Sierra जल्द ही अपने EV वर्जन में भी भारतीय बाजार में उतारी जाने वाली है. कंपनी ने Q1 2026 में इसकी लॉन्च की पुष्टि की है, जिसमें रियर-व्हील और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलते हैं. आर्गोस प्लेटफॉर्म पर बनी यह EV स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर बनाई जाती है, जो डुअल मोटर्स को सपोर्ट करता है. इस कार का प्रोडक्शन Tata के सानंद प्लांट में ICE मॉडल के साथ किया जाएगा. स्टाइलिंग की बात करें तो यह काफी हद तक वैसी ही रहेगी, लेकिन EV में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल के साथ एक यूनिक फ्रंट फेसिया दिया जाएगा. हालांकि पावरट्रेन की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन Sierra EV में Curvv EV का 55kWh पैक और हैरियर EV का 65kWh यूनिट मिल सकता है. यह कार मार्च 2026 तक लॉन्च होगी, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच होगी. 2026 नेक्स्ट-जनरेशन Tata Nexon Tata Motors ने नेक्स्ट-जनरेशन Tata Nexon पर काम शुरू कर दिया है, जिसका कोडनेम कंपनी ने 'गरुड़' रखा है, और इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. नया मॉडल शायद एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जिससे पहली जेनरेशन की Tata Nexon का एक दशक लंबा सफर खत्म हो जाएगा. इसमें अंदरूनी हिस्सों में बड़े अपग्रेड और बाहरी और केबिन में बड़े बदलाव की उम्मीद है, जिससे यह Tata की लेटेस्ट डिज़ाइन लैंग्वेज के हिसाब से हो सके. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन का इस्तेमाल जारी रहेगा, हालांकि BS7 नॉर्म्स के हिसाब से अपग्रेड करने की लागत को देखते हुए डीज़ल के भविष्य के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. सूत्रों की मानें तो हर महीने 12,000 यूनिट्स की प्रोडक्शन कैपेसिटी तय की गई है – जो मौजूदा Tata Nexon की 15,000 यूनिट्स से कम है, लेकिन लॉन्च के बाद इसे बढ़ाया जाएगा. Tata Nexon EV को भी सही समय पर इसी तरह का अपडेट मिलेगा. नई Tata Nexon की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच है.

सूटिंग मार्केट: चांदी ने 40 साल बाद खेल पलटा, एक्सपर्ट्स का कहना है नए युग की शुरुआत

  नई दिल्ली किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी चांदी (Silver) की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच जाएगी. पिछले एक साल से चांदी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिसंबर 2024 में चांदी का भाव करीब 90 हजार रुपये किलो था, जहां से भाव डबल हो चुका है. बुधवार को चांदी की कीमत MCX पर 2,06,111रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई.  दरअसल, ग्लोबल मार्केट में चांदी के ताजा भाव ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. पिछले 40 साल में चांदी की कीमत पहली बार कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत से अधिक हो गई है. तमाम एक्सपर्ट्स से इसे नए युग की शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं, उनका कहना है कि चांदी की बढ़ती कीमत एक नया संकेत दे रहा है.  बता दें, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी COMEX पर करीब $63.06 प्रति औंस पर चल रही है, जबकि WTI कच्चा तेल लगभग $56.19 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. यह चांदी का क्रूड ऑयल से करीब $6 से अधिक प्रीमियम है. इससे पहले इस तरह का अनुपात साल 1979 में देखा गया था.  चांदी में तगड़ी तेजी की क्या वजह? विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की बढ़ती कीमत कई कारणों से हुई है. औद्योगिक मांग में लगातार उछाल, निवेशकों की सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ती रुचि और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण चांदी की डिमांड बढ़ती जा रही है. खास तौर पर हरित ऊर्जा टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक वाहनों और सोलर पैनल्स में चांदी की बढ़ती मांग ने इस धातु को मजबूत बनाया है. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट इस बीच ब्रेंड क्रूड ऑयल की कीमत 4 साल में सबसे नीचे पहुंच गई है, बुधवार को Brent Oil का भाव 60 डॉलर से नीचे फिसल गया, इससे पहले फरवरी 2021 में यह कीमत थी. दरअसल, कच्चे तेल की ग्लोबल डिमांड में कमी, ज्यादा सप्लाई और प्रमुख देशों जैसे चीन और यूरोपीय यूनियन में आर्थिक बढ़ोतरी की सुस्ती के कारण तेल की कीमत दबाव में रही है. हालांकि एक्सपर्ट्स अभी चांदी को लेकर बुलिश हैं, और उनका कहना है कि इस साल चांदी ने पारंपरिक सुरक्षित निवेश के रूप में अपनी साख और मजबूती से बनाई है. लेकिन लगातार तेजी के बाद मुनाफावसूली भी चांदी में संभव है. ऐसे में प्राइस करेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है.  MCX पर कितने भागे चांदी के दाम? (Gold Silver Rate MCX) मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 4.15 फीसदी चढ़कर 8356 रुपए महंगी हो गई और कीमत 2,06,111 रुपए (silver rate today) हो गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,97,755 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। इस दौरान चांदी का लो लेवल 1,99,201 रुपए (silver price today) रहा। खबर लिखे जाने तक चांदी 203807 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। आपके शहर में आज क्या हैं सोना-चांदी के ताजा रेट? (Gold Silver Rate in City) शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो पटना ₹134,040 ₹122,870 ₹100,530 ₹203,400 जयपुर ₹134,100 ₹122,925 ₹100,575 ₹203,480 कानपुर ₹134,170 ₹122,989 ₹100,628 ₹203,830 लखनऊ ₹134,170 ₹122,989 ₹100,628 ₹203,830 भोपाल ₹134,280 ₹123,090 ₹100,710 ₹204,000 इंदौर ₹134,280 ₹123,090 ₹100,710 ₹204,000 चंडीगढ़ ₹134,140 ₹122,962 ₹100,605 ₹203,780 रायपुर ₹134,080 ₹122,962 ₹100,605 ₹203,780 अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड (gold silver price comex) इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स (comex) सोने का वायदा भाव 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,353.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। यह डॉलर 4.65 प्रतिशत चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 66.27 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी के 20 साल: 10 हजार रुपए बढ़ने में कब-कब लगे कितने दिन? (Silver Price History) रुपए प्रति किलोग्राम तारीख कितने दिन लगे 12,000 17 नवंबर 2005 —- 20,000 18 अप्रैल 2006 152 दिन 30,000 26 अगस्त 2010 1591 दिन 40,000 10 नवंबर 2010 76 दिन 50,000 24 फरवरी 2011 106 दिन 60,000 9 अप्रैल 2011 44 दिन 70,000 23 अप्रैल 2011 14 दिन 80,000 4 अप्रैल 2024 4730 90,000 17 मई 2024 43 दिन 1,00,000 22 अक्टूबर 2024 158 दिन 1,10,000 11 जुलाई 2025 262 दिन 1,20,000 29 अगस्त 2025 49 दिन 1,30,000 16 सितंबर 2025 18 दिन 1,40,000 26 सितंबर 2025 10 दिन 1,50,000 8 अक्टूबर 2025 12 दिन 1,60,000 14 अक्टूबर 2025 6 दिन 1,70,000 17 अक्टूबर 2025 6 दिन 1,80,000 1 दिसंबर 2025 45 दिन 1,90,000 11 दिसंबर 2025 10 दिन 2,00,000 12 दिसंबर 2025 1 दिन   IBJA: एक महीने में सोना 9999 तो चांदी 45000 रुपए महंगी इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर 24 कैरेट गोल्ड में 577 रुपए की मामूली गिरावट देखी गई और कीमत 1,32,713 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन यानी मंगलवार को इसकी कीमत 1,32,136 रुपए थी। पिछले 30 दिनों की बात करें तो सोना 9999 रुपए महंगा (gold price hike) हुआ है। 17 नवंबर को सोने की कीमत 1,22,714 रुपए थी, जो 17 दिसंबर को बढ़कर 1,32,713 रुपए हो गई है। वहीं, चांदी पहली बार 2 लाख के पार चली गई। मंगलवार के मुकाबले इसमें 8779 का जबरदस्त उछाल (silver price hike) आया और कीमत 2,00,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि मंगलवार को यह कीमत 1,91,971 रुपए थी। 17 नवंबर को चांदी की कीमत 1,52,933 रुपए थी, जो अब 2,00,750 हो गई है। यानी पिछले एक महीने में चांदी 45,817 रुपए महंगी हो गई है। Silver Price Target: 2026 में कितनी होगी कीमत? कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक चांदी की कीमत अगले साल तक 2,20,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च हेड नवीन दमाणी के मुताबिक, सिल्वर की तेजी लंबी चलेगी, क्योंकि वैश्विक सप्लाई डेफिसिट लगातार बढ़ रहा है। उनका अनुमान है कि चांदी 2026 की पहली तिमाही में 2 लाख और अगले साल के अंत तक 2.40 लाख प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज का अनुमाना है कि चांदी 2,50,000 रुपए के आंकड़े को छू सकती है। जबकि, चार्टएनट्रेड डॉट कॉम (ChartNTrade.com) का मानना है कि चांदी की कीमत 2.20 लाख रुपए … Read more

कीमती धातुओं के दाम अपडेट: चांदी में उछाल, सोने में गिरावट, 10 ग्राम की कीमतें

इंदौर  सोने की कीमतों में आज बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सोने का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1036 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। सोने से इतर चांदी की कीमतों मे आज जबरदस्त तेजी आई है। इससे चांदी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। सोना: सोने का भाव 133,986 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले स्तर की तुलना में 442 रुपये की गिरावट (-0.33%) दर्ज की गई। चांदी: वहीं, चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव 204,161 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जिसमें 6,406 रुपये (3.24%) की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चांदी में जबरदस्त उछाल चांदी की कीमतों में आज बुधवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इससे चांदी की कीमत नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है। कमजोर यूएस लेबर डेटा से आगे फेड रेट कट को लेकर उम्मीद बढ़ी है। इससे डॉलर कमजोर हुआ है और कीमती धातुओं की डिमांड में उछाल आया है। शुरुआती कारोबार में चांदी की घरेलू वायदा कीमतें भारी तेजी के साथ ट्रेड कर रही हैं। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह चांदी का वायदा भाव 3.37 फीसदी या 6,659 रुपये की उछाल के साथ 2,04,414 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजार में हाजिर सोने और चांदी की मांग के साथ-साथ डॉलर की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय संकेतक इन उतार-चढ़ाव को प्रभावित कर रहे हैं। निवेशकों के लिए संकेत बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मौजूदा ट्रेंड बना रहता है तो आने वाले सत्रों में सोने और चांदी दोनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का जोखिम बना रहेगा। सोने का वैश्विक भाव सोने की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.47 फीसदी या 20.20 डॉलर की बढ़त के साथ 4,352.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.52 फीसदी या 22.16 डॉलर की बढ़त के साथ 4,324.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। चांदी का वैश्विक भाव चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बुधवार को भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव बुधवार सुबह 4.16 फीसदी या 2.63 डॉलर की बढ़त के साथ 65.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.32 फीसदी या 2.12 डॉलर की बढ़त के साथ 65.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Triumph ने पेश की Tracker 400, 400cc लाइन-अप में हुआ इजाफा

मुंबई  प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Triumph Motorcycle ने यूके में अपनी 400cc लाइन-अप को बढ़ाते हुए एक नई Triumph Tracker 400 को लॉन्च किया है. यह एक रेट्रो-स्टाइल रोडस्टर मोटरसाइकिल है, जो क्लासिक फ्लैट-ट्रैक मोटरसाइकिलों से प्रेरित है. हालांकि यह Speed 400 के प्लेटफॉर्म पर आधारित है, और Tracker 400 में Thruxton 400 का स्पोर्टी इंजन ट्यून मिलता है. यह कंपनी की छोटी-कैपेसिटी रेंज में एक ज़्यादा आकर्षक और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड पेशकश बन जाती है. Triumph Tracker 400 की डिजाइन इसके डिजाइन की बात करें तो Tracker 400 को एक क्लीन, मिनिमलिस्ट डिज़ाइन दिया गया है, जो फ्लैट-ट्रैक एस्थेटिक्स के हिसाब से है. इसकी मुख्य खासियतों में एक फ्लैट और लंबी सीट, घुटनों के लिए जगह वाला एक पतला फ्यूल टैंक, और एक छोटा, मोटा टेल सेक्शन मिलता है, जो मोटरसाइकिल को एक बेहतरीन लुक प्रदान करता है. अगले हिस्से में गोल LED हेडलैंप, ट्रैकर-स्टाइल साइड पैनल, सीट काउल, और कम बॉडीवर्क जैसी डिटेल्स इसके पुराने ज़माने के लुक को और मज़बूत बनाते हैं. मोटरसाइकिल के ज़्यादातर पार्ट्स Triumph Speed 400 से लिए गए हैं. Triumph Tracker 400 के हार्डवेयर Tracker 400 में हाइब्रिड पेरिमीटर स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सस्पेंशन का काम अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड रियर मोनोशॉक से लिया गया है. ब्रेकिंग दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक से मैनेज होती है, जिसे डुअल-चैनल ABS सपोर्ट करता है. यह मोटरसाइकिल 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिसमें रोड-फोकस्ड, नॉबी-स्टाइल टायर्स लगे हैं जो इसके ट्रैकर-प्रेरित लुक को पूरा करते हैं. Triumph Tracker 400 के फीचर्स फीचर्स की बात करें तो Tracker 400 काफी अच्छी तरह से इक्विप्ड है, जिसमें फुल-LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं. Triumph Tracker 400 का पावरट्रेन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें जाना-पहचाना 398.15cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो Speed 400 के साथ शेयर किया गया है, लेकिन Thruxton 400 स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से ट्यून किया गया है. यह इंजन 9,000rpm पर लगभग 41.5bhp की पावर और 7,500rpm पर 37.5Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जिससे एक ज़बरदस्त मिड-रेंज पंच मिलता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आती है. भारतीय बाजार में लॉन्च की बात करें तो Triumph Tracker 400 को भारत में ही बनाया जाएगा, लेकिन फिलहाल इसे भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना कम है. इसका मुख्य कारण हाल ही में GST से जुड़ी कीमतों में बढ़ोतरी है. हालांकि, न्यूज रिपोर्ट्स की माने तो Bajaj रिवाइज्ड GST नियमों के हिसाब से एक नए 350cc इंजन पर काम कर रहा है, इसलिए इस बाइक के 350cc इंजन वाले वर्जन को भारत में लॉन्च करने पर विचार किया जा सकता है.

छात्रावास प्रांगण में पौधारोपण, भारतीय वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

जनजातीय कार्य विभाग में संचालित छात्रावास प्रांगण में पौधारोपण कर किया भारतीय वीर शहीदों को याद भोपाल बैंक ऑफ़ इंडिया बैरागढ़ ब्रांच की ओर से विजय दिवस के उपलक्ष्य पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शासकीय अनुसूचित जाति छात्रावास एवं आश्रम शाला में पौधारोपण किया गया।      कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से प्रबंधक आदित्य तिवारी, सहायक प्रबंधक श्रीमती सोनाली त्रिपाठी सहित कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के सीईओ अमित कुमार अरजरिया तथा महाविद्यालय छात्रावास के स्टाफ ने पौधारोपण किया। साथ ही बच्चों को पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दिया गया।

खेल और गर्व का संगम: TATA ने विजेता बेटियों को दी SIERRA कार

नई दिल्ली टाटा मोटर्स ने ICC Women’s World Cup 2025 जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए टीम की हर खिलाड़ी को बिल्कुल नई सिएरा गिफ्ट करने का ऐलान किया है। वर्ल्ड कप जीतने वाली पूरी स्क्वॉड को यह SUV भेंट की गई है जिसमें हर खिलाड़ी को अपनी पसंद का Sierra वैरिएंट चुनने की आजादी भी दी गई है। टाटा का यह कदम न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देने वाला है बल्कि महिलाओं के खेल और उनकी उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी एक मजबूत संदेश देता है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से। सभी ने साथ तस्वीरें खिंचवाईं इस खास मौके पर आयोजित समारोह में टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर्स के साथ Tata Sons और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल Ltd. के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और MD एंड CEO शैलेश चंद्रा भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नई टाटा सिएरा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं जो अब एकदम नए अवतार में भारतीय बाजार में वापसी कर चुकी है। माना जा रहा है कि भारत की महिला टीम की यह वर्ल्ड कप जीत देश में महिला क्रिकेट के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित होगी। इतनी है एसयूवी की कीमत टाटा की SUV लाइनअप में Sierra को Curvv के ऊपर पोजिशन किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.49 लाख रुपये तक जाती है। इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन अमाउंट देकर इसे डीलरशिप या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी। कुछ ऐसा है पावरट्रेन नई सिएरा कंपनी की नई ARGOS आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। डिजाइन की बात करें तो इसमें पुराने सिएरा की पहचान को मॉडर्न टच के साथ बरकरार रखा गया है। शार्प LED हेडलैंप्स, फुल-विड्थ लाइट बार और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इंजन ऑप्शन में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (106 PS, 145 Nm), 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160 PS, 255 Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (120 PS, 280 Nm तक) शामिल हैं।

स्पेसएक्स और टेस्ला से बढ़ी संपत्ति: एलोन मस्क का नया 600 अरब डॉलर का रिकॉर्ड

न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk ) ने एक बार फिर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को उनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए करीब 677 अरब डॉलर तक पहुंच गई। यह उपलब्धि अब तक किसी भी इंसान ने हासिल नहीं की थी। स्पेसएक्स बनी दौलत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मस्क की नेटवर्थ में आई इस जबरदस्त उछाल के पीछे उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स की अहम भूमिका रही। हाल ही में कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर करीब 800 अरब डॉलर हो गई है। मस्क के पास स्पेसएक्स में लगभग 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे केवल वैल्यूएशन बढ़ने के कारण ही उनकी संपत्ति में करीब 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। गौरतलब है कि अक्टूबर में मस्क 500 अरब डॉलर की नेटवर्थ पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे और अब उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 2026 में आ सकता है स्पेसएक्स का आईपीओ स्पेसएक्स की यह नई वैल्यूएशन एक टेंडर ऑफर के जरिए सामने आई है, जो अगस्त के मुकाबले दोगुनी बताई जा रही है। कंपनी की योजना 2026 में आईपीओ लाने की है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी लिस्टिंग माना जा रहा है। टेस्ला ने भी बढ़ाया मस्क का खजाना मस्क की दौलत बढ़ाने में उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का भी योगदान रहा। साल 2025 में अब तक टेस्ला के शेयर करीब 13 फीसदी चढ़ चुके हैं। मस्क के पास कंपनी में लगभग 12 फीसदी हिस्सेदारी है। सोमवार को टेस्ला के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी देखी गई, जब मस्क ने बताया कि कंपनी की रोबोटैक्सी तकनीक का परीक्षण हो रहा है, जिसमें अब आगे की सीट पर सेफ्टी मॉनिटर की जरूरत नहीं पड़ रही। ट्रिलियन डॉलर का पे पैकेज नवंबर में टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए करीब 1 ट्रिलियन डॉलर के पे पैकेज को मंजूरी दी थी। यह कॉरपोरेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज माना जा रहा है। निवेशकों का मानना है कि मस्क टेस्ला को सिर्फ ईवी कंपनी नहीं, बल्कि एआई और रोबोटिक्स की दिग्गज बनाने की दिशा में ले जा रहे हैं। xAI भी चर्चा में एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 15 अरब डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की बातचीत कर रही है, जिससे इसकी वैल्यूएशन करीब 230 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की ओर इस पूरे घटनाक्रम पर मस्क, टेस्ला, स्पेसएक्स या xAI की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि बाजार और निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है। मस्क की संपत्ति अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति से सैकड़ों अरब डॉलर आगे निकल चुकी है और वे तेजी से दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की दिशा में बढ़ते नजर आ रहे हैं।

मुकेश अंबानी की कमाई सबसे अधिक, अडानी तीसरे स्थान पर, दूसरे नंबर पर कौन?

मुंबई  साल 2025 में दलाल स्ट्रीट पर देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस के शेयर (Reliance Share) ने कमाल किया है. इस शेयर की वैल्यू में अब तक 27 फीसदी का जोरदार उछाल आ चुका है और इसका सीधा असर रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) पर दिखा है. RIL Stock में तेजी की वजह से इसमें 15 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब में बने हुए हैं. इस साल कमाई के मामले में जहां मुकेश अंबानी नंबर-1 पायदान पर काबिज हैं, तो वहीं Gautam Adani नंबर तीन पर खिसक गए हैं. आइए जानते हैं कमाई करने में दूसरे पायदान पर कौन से भारतीय अरबपति हैं. RIL छठा बेस्ट परफॉर्मिंग स्टॉक   Reliance Share में इस साल जोरदार तेजी आई है और मुकेश अंबानी का ये शेयर इस साल अब तक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर छठा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर बनकर उभरा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह वैल्यू अनलॉकिंग को लेकर बना पॉजिटिव सेंटीमेंट है. 2026 में रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की उम्मीदें और एनालिस्ट की सकारात्मक टिप्पणियां शेयर फ्यूचर को लगातार समर्थन दे रही हैं.  मुकेश अंबानी की दौलत में इतना इजाफा देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस के शेयर में इस साल अब तक आई 27 फीसदी की धुआंधार तेजी के चलते मुकेश अंबानी की संपत्ति में सीधे 15.3 अरब डॉलर (करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये) का उछाल दर्ज किया गया है. इसके साथ ही वे 2025 में भारतीय अरबपतियों में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले व्यक्ति और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एकमात्र भारतीय सेंटिबिलियनेयर बनकर उभरे हैं.  Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर अब 106 बिलियन डॉलर हो गई है. संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी अब 18वें पायदान पर हैं. हालांकि, बीते 24 घंटे की बात करें, तो उन्हें 431 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.  कमाई में अडानी नहीं, ये हैं नंबर-2 इस साल अरबपतियों के कमाई के आंकड़े पर नजर डालें, देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं, लेकिन कमाई के मामले में 2025 में मुकेश अंबानी के बाद नंबर-2 पर वे नहीं हैं. दरअसल, ब्लूमबर्ग के मुताबिक दूसरे सबसे बड़े भारतीय लाभार्थी लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) हैं, जो लक्ज़मबर्ग स्थित ग्लोबल स्टील एंड माइनिंग कंपनी आर्सेलरमित्तल के मालिक हैं. मित्तल की संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और अब यह बढ़कर 31.40 अरब डॉलर हो गई है. बात Gautam Adani Networth की करें, तो कमाई के मामले में गौतम अडानी तीसरे स्थान पर रहे. उनकी संपत्ति इस कैलेंडर ईयर में 6.52 अरब डॉलर बढ़कर 85.2 अरब डॉलर हो गई. अडानी पावर लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स लिमिटेड जैसी अडानी कंपनियों के शेयरों में 2025 में अब तक 23-36 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एसीसी लिमिटेड, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस , अडानी टोटल गैस लिमिटेड और एनडीटीवी के शेयरों में 13-35 फीसदी की गिरावट आई.

Yamaha India ने बंद की R3 और MT-03 की बिक्री, क्या है कारण?

मुंबई  जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motorcycle की भारतीय डिवीजन Yamaha India ने अपनी फुली फेयर्ड Yamaha YZF-R3 और नेकेड मोटरसाइकिल Yamaha MT-03 की बिक्री को बंद कर दिया है. जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों की बिक्री इनकी खराब बिक्री के चलते बंद की है. बता दें कि Yamaha ने YZF-R3 को दूसरी बार भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और इसके साथ ही MT-03 को भी पेश किया गया था, लेकिन कंपनी ने इनकी कीमत काफी ज़्यादा तय की थी, जिसकी वजह से उम्मीद के मुताबिक बहुत कम लोग इसे खरीदने को तैयार हुए. बिक्री न होने के चलते इस साल की शुरुआत में, Yamaha India ने दोनों मॉडलों की कीमत में सुधार किया और यह सोचकर दोनों बाइक्स की कीमतों में 1.10 लाख रुपये तक की कटौती की, और यह सोचा कि खरीदार इन मोटरसाइकिलों को खरीदने का विचार करेंगे. हालांकि, कीमत में भारी कटौती और GST सुधार के कारण लगभग 20,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत में बदलाव के बावजूद, अपडेटेड कीमत भी इन मोटरसाइकिलों के लिए डीलरशिप पर ग्राहकों को लाने में नाकाम रही. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो डीलरशिप का कहना है कि से पता करने पर, कई आउटलेट्स ने कन्फर्म किया है कि उनके पास R3 या MT-03 का कोई स्टॉक नहीं बचा है और उन्हें ब्रांड से कोई यूनिट आने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि कंपनी ने भी इन मोटरसाइकिलों का इम्पोर्ट बंद कर दिया है. Yamaha R3 और MT-03 बहुत बेहतरीन मोटरसाइकिलें थीं, जिनमें पावर, बेहतरीन रिफाइनमेंट और डायनामिक्स दिए गए थे, और ये चलाने में बहुत मज़ेदार और आकर्षक मशीनें थीं. लेकिन दुर्भाग्य से, इन बाइक्स की ज़्यादा कीमत को अगर छोड़ भी दें, तो भी ये मोटरसाइकिलें अपने राइवल्स की तुलना में फीचर्स, स्टाइलिंग, राइडर एड्स और दिए जाने वाले इक्विपमेंट के मामले में अप-टू-डेट नहीं थीं. Yamaha YZF-R3 और MT-03 उन सभी Yamaha शौकीनों के लिए आइडियल अपग्रेड थे, जिन्होंने YZF-R15 या MT-15 के ज़रिए इस ब्रांड की ओर रुख किया था. लेकिन Yamaha India ने अब दूसरी बार यह मौका गंवा दिया है, इसलिए अब बस इंतज़ार करना होगा और देखना होगा कि क्या इन मोटरसाइकिलों के नए एडिशन भारत में आएंगे या नहीं.