samacharsecretary.com

थलापति विजय का परिवार टूटने की कगार पर, पत्नी ने तलाक की अर्जी दी

मुंबई  साउथ के सुपरस्टार रहे विजय, जिन्हें थलपति विजय के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में हैं. खबर है कि तमिलागा वेट्री कजम नाम की पार्टी के मुखिया विजय की पत्नी संगीता ने उनसे तलाक लेने का फैसला लिया है. उन्होंने तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी है. जानकारी के मुताबिक, संगीता सोरनलिंगम ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत तलाक की अर्जी दायर की है. विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के अनुसार, पति या पत्नी में से कोई भी जिला न्यायालय में तलाक के लिए याचिका प्रस्तुत कर सकता है. इसका आधार प्रतिवादी के शादी के बाद अपनी पत्नी या पति के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ स्वेच्छा से सेक्शुअल रिश्ता रखना है. यह एडल्टरी पर आधारित तलाक का आधार है. यह प्रावधान दोनों पक्षों, पति या पत्नी के लिए समान रूप से लागू होता है और याचिका अधिनियम के अन्य प्रावधानों और नियमों के अधीन रहकर दायर की जाती है. कब और कहां मिले थे संगीता और विजय कथित तौर पर विजय अपने जीवन के प्यार और अपनी पत्नी संगीता से फिल्म 'पूवे उनक्कागा' की रिलीज के बाद मिले। वह विजय की बहुत बड़ी फैन थीं और ब्रिटेन से चेन्नई में उससे मिलने आई थीं। बिगिल स्टार बहुत इंप्रेस हुईं। वास्तव में, उन्होंने उन्हें अगले दिन अपने घर आने और उनके परिवार से मिलने के लिए भी कहा। जल्द ही, उनमें एक-दूसरे के लिए भावनाएं आईं और उनके माता-पिता भी सहमत हो गए। कपल 25 अगस्त 1999 को शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों परंपराओं में शादी की। विजय और संगीता ने अपनी शादी के एक साल बाद अपने पहले बच्चे जेसन संजय का स्वागत किया और सितंबर 2005 में उन्हें एक बेटी दिव्या साशा का आशीर्वाद मिला। विजय और संगीता की लव स्टोरी साल 1996 में चेन्नई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान विजय की मुलाकात संगीता से हुए थी। संगीता सुपरस्टार विजय की बहुत बड़ी फैन थी। जो लंदन से सिर्फ विजय से मिलने के लिए चेन्नई आई थीं। संगीता श्रीलंकन तमिल हैं और उनके पिता एक बड़े बिजनेसमैन थे। ऐसे में जब दोनों सितारों की पहली मुलाकात हुई तो ये दोस्ती में बदल गई। बाद में साल 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। इस कपल के दो बच्चे हैं एक बेटा जेसन और बेटी दिव्या। ये जोड़ा अपनी लाइफ में खुश है ।

हॉलीवुड के मौके को ठुकराया दीपिका ने, ऑडिशन की चुनौती ने बनाई दूरी

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. उनकी हर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिस्पॉन्स मिलता है. यही कारण है कि दीपिका की झोली में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स आते रहते हैं. कुछ ही वक्त पहले ये खबर सामने आने लगी थी कि दीपिका हॉलीवुड में एक नए प्रोजेक्ट से वापसी करने वाली हैं.  दीपिका को ऑफर हुआ कौनसा प्रोजेक्ट? दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड की पॉपुलर ब्लैक कॉमेडी सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के चौथे सीजन में कास्ट करने की बात कही जा रही थी. सीरीज के मेकर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट में शामिल करना चाहते थे. वो इसके लिए एक्ट्रेस को अप्रोच भी करने वाले थे. मगर दीपिका ने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया.  वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, दीपिका ने 'द व्हाइट लोटस' सीरीज इसलिए ठुकरा दी, क्योंकि वो अपने रोल के लिए ऑडिशन नहीं देना चाहती थीं. सूत्रों के मुताबिक, सीरीज के मेकर्स कास्टिंग से पहले ऑडिशन लेना चाहते थे. लेकिन दीपिका को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. सूत्रों ने कहा, 'द व्हाइट लोटस HBO की एक बहुत मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज है. इसमें एक्टर चुनने के लिए ऑडिशन करना बहुत जरूरी होता है. मेकर्स हर एक्टर से ऑडिशन लेते हैं, चाहे वो कितना भी बड़ा नाम क्यों ना हो.' 'दीपिका पादुकोण को इस सीरीज के चौथे सीजन में रोल ऑफर किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस ने ऑडिशन देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसलिए ये मौका छूट गया. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये पहली बार नहीं था, जब दीपिका को द व्हाइट लोटस सीरीज का ऑफर आया हो. उन्हें पहले तीसरे सीजन में भी रोल का ऑफर आया था, लेकिन तब दीपिका प्रेग्नेंट थीं, इसलिए वो नहीं कर पाईं. अब चौथा सीजन बन रहा है तो फिर से कोशिश की गई, लेकिन फिर ऑडिशन ना देने की वजह से मौका पास हो गया.' फिर टली हॉलीवुड में दीपिका की वापसी 'द व्हाइट लोटस' ने Emmy अवॉर्ड भी जीता हुआ है. इसकी पॉपुलैरिटी अमेरिका में काफी ज्यादा है. अगर दीपिका इस सीरीज का हिस्सा होतीं, तो उनकी पॉपुलैरिटी भी काफी ज्यादा होती. मगर अब उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनने से उनके फैंस काफी निराश होंगे. दीपिका इससे पहले साल 2017 में विन डीजल की मूवी XXX: Return of Xander Cage में नजर आई थीं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ था. मगर इसके बाद से वो हॉलीवुड के किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं दिखीं.  बात करें दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की, तो वो शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगी. इसके अलावा वो जवान डायरेक्टर एटली और अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया फिल्म में भी दिखेंगी, जिसे साल 2027 तक रिलीज करने की बात चल रही है.

‘The Kerala Story 2’ पर ब्रेक: केरल हाईकोर्ट बोला- सेंसर बोर्ड ने बिना जांच दी मंजूरी

केरल द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेशन के समय दिमाग नहीं लगाया। बता दें कि एक बायोलॉजिस्ट ने कोर्ट में फिल्म को बैन करने की याचिका दी थी। कोर्ट ने कहा था कि रिलीज के पहले फिल्म देखकर तय किया जाएगा। 27 फरवरी को मूवी रिलीज होनी थी। कोर्ट ने सीबीएफसी को आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता की आपत्तियों पर गौर करे और इस मामले पर दो हफ्ते के अंदर ले। कोर्ट का कहना है कि जब तक इस केस की जिरह पूरी नहीं होती, फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। केरल के शख्स ने दी थी याचिका बता दें कि केरल के 26 साल के बायोलॉजिस्ट श्रीदेव नांबूदीरी ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दी थी। उनका कहना था कि फिल्म में केरल को बदनाम करने की साजिश की गई है। उन्होंने सीबीएफसी के U/A सर्टिफिकेशन को भी चुनौती दी थी। श्रीदेव का कहना था कि बोर्ड ने ठीक से मूल्यांकन नहीं किया है। इसके बाद कोर्ट ने रिलीज के पहले फिल्म देखने का फैसला लिया था। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होनी थी इससे पहले कोर्ट ने इसकी रिलीज अंतरिम रोक लगा दी है। ट्रेलर आने के बाद से चल रहा बवाल द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर आउट होने के बाद से ही इस पर कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। कई लोगों का आरोप है कि मूवी में एक समुदाय विशेष की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। वहीं केरल के लोगों की शिकायत है कि उनके राज्य का नाम बदनाम किया गया है। सीबीएफसी ने सुझाए थे ये कट्स केरल स्टोरी 2 का रन टाइम 131 मिनट 24 सेकंड था। सेंसर बोर्ड ने इसमें 16 बदलाव बताए थे। फिल्म को U/A और 16+ सर्टिफिकेशन दिया गया था। बोर्ड ने मेकर्स को इसमें महिला को थप्पड़ मारने, रेप, लिप लॉक जैसे सीन्स कट करने के आदेश दिए थे। क्या दिखाया है ट्रेलर में द केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर में अलग-अलग राज्यों की कहानी दिखाई गई है। मेकर्स ने कैप्शन में दावा किया है कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदु लड़कियों को बरगलाकर उनसे शादी करते हैं। इसके बाद उनका मानसिक और शारीरिक शोषण होता है।

तमिलनाडु में 63 करोड़ का तूफान: रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक ने रचा नया ट्रेड इतिहास

मुंबई, रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील 63 करोड़ एडवांस पर कमीशन बेसिस में लॉक हो चुकी है। हाल के सालों में यह इस टेरीटरी की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त उम्मीदें पहले से ही थीं, और अब यह डील इसे राज्य की सबसे बड़ी आने वाली रिलीज में शुमार कर रहा है। पूरे तमिलनाडु में फिल्म को दमदार मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर स्ट्रैटेजी के साथ रिलीज किया जाएगा, जिससे हर सर्किट में मजबूत पकड़ बनाई जा सके। चेन्नई सिटी को थिंक स्टूडियोज के स्वरूप रेड्डी संभालेंगे, जबकि चेंगलपट्टू एरिया व्हाइट नाइट्स के ट्राइडेंट रवि के जिम्मे रहेंगे। कोयंबटूर, नॉर्थ और साउथ आर्कोट, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सर्किट की कमान एस पिक्चर श्रीनिवासन के हाथ में होगी। वहीं मदुरै और रामनाड, त्रिची और तंजावुर, और सलेम जैसे अहम सर्किट 5 स्टार सेंथिल मैनेज करेंगे। यह सुनियोजित टेरिटोरियल मॉडल सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स चेन तक हर जगह मजबूत शोकेसिंग सुनिश्चित करेगा। डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स ने इस साझेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि टॉक्सिक आज के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है और तमिलनाडु में इसे लेकर जो प्यार और उत्साह दिख रहा है, वह अद्भुत है। सालों से यहां के दर्शकों ने यश को जिस अपनत्व और जोश के साथ अपनाया है, वह बेहद खास है। इतनी बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए सिर्फ बिज़नेस डील नहीं, बल्कि एक गर्व का पल है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस डील के पीछे केजीएफ चैप्टर 2 की ऐतिहासिक सफलता और तमिलनाडु में यश की जबरदस्त लोकप्रियता बड़ी वजह है। यहां के दर्शकों ने उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खास अंदाज़ को खुले दिल से अपनाया है। यह सीमा से परे गतिविधि आज भी थिएट्रिकल मार्केट में मजबूत तालमेल में बदल रहा है। 63 करोड़ की एडवांस डील और मजबूत टेरिटोरियल नेटवर्क के साथ टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स तमिलनाडु में ग्रैंड ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है, और डायरेक्ट भी गीतू मोहनदास ने किया है। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्जन भी रिलीज होंगे। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ग्लोबल के सिनेमा में रिलीज होगी। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आएंगी।  

स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित शो ‘तारा’ 10 मार्च से होगा प्रसारित

मुंबई,   स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित शो ‘तारा’ 10 मार्च से प्रसारितहोगा। स्टार प्लस ने अपने नए शो 'तारा' की प्रीमियर डेट का खुलासा कर दिया है। यह रोमांटिक ड्रामा 10 मार्च से रात आठ बजे लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो दर्शकों को दिल छू लेने वाले पलों और गहरे पारिवारिक ड्रामे से भरी एक इमोशनल प्रेम कहानी का वादा करता है। इस शो में कुशाल आहूजा 'युवराज' के रूप में और कनिका कपूर 'तारा' के रूप में दो अलग-अलग दुनिया के किरदारों को साथ ला रहे हैं। कहानी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो युवराज के घर में हाउस हेल्प (मददगार) के रूप में काम करती है। जहाँ किस्मत उन्हें करीब लाती है और उनके बीच धीरे-धीरे प्यार पनपता है, वहीं युवराज का परिवार इस रिश्ते का विरोध करता है, जिससे कहानी में इमोशनल टकराव और ड्रामा पैदा होता है। शुरुआती प्रोमोज़ ने तारा और युवराज की दुनिया की एक झलक दिखाई है, एक ऐसी कहानी जहाँ सामाजिक दूरियों और अनकही बाधाओं के बीच लगाव बढ़ता है। युवराज अपनी भावनाओं और परिवार की उम्मीदों के बीच फँसा हुआ नज़र आता है, जबकि तारा मजबूती, गरिमा और खामोश सहनशीलता की मिसाल बनी हुई है। उनका यह सफर रोमांस, बलिदान और जबरदस्त टकराव का वादा करता है जो दर्शकों को बांधे रखेगा। प्राइम-टाइम स्लॉट और एक ताज़ा नैरेटिव के साथ, 'तारा' प्यार की एक ऐसी चलती-फिरती कहानी पेश करना चाहता है जो सामाजिक मानदंडों और सीमाओं को चुनौती देती है। लीड जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री और प्रोमोज़ में दिखाई गई इमोशनल गहराई ने पहले ही दर्शकों में उत्सुकता जगा दी है।  

क्लासिक अवतार में अक्षय कुमार की वापसी, ‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ हुआ रिलीज

मुंबई एक्टर अक्षय कुमार 14 साल बाद अब जल्द ही हॉरर-कॉमेडी के बादशाह डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं. इस OG बॉलीवुड जोड़ी की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला ​10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया है. बता दें कि बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का ये गाना एक हाई-स्पिरिटेड ट्रैक है. जिसमें अक्षय कुमार को फिर से उनके क्लासिक अवतार को दिखा रहा है. कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह एक स्पिरिटेड और पेपी ट्रैक है, ‘राम जी आके भला करेंगे’ फिल्म के सार को बखूबी कैप्चर कर रहा है. इसके इन्फेक्शियस हाई-ऑक्टेन बीट्स और प्लेफुल विजुअल्स हंसी से भरी सवारी के लिए मूड सेट कर देते हैं, जो भूत बंगला ​को एक फुल-थ्रॉटल एंटरटेनर के रूप में मजबूती से एस्टेब्लिश करते हैं. ​प्रीतम द्वारा कंपोज किए गए और अक्षय कुमार के लिखे लिरिक्स के साथ गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ को अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने गाया है. फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे. प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को फारा शेख और वेदांत बाली द्वारा को- प्रोड्यूस किया है.

केरल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: ‘द केरला स्टोरी 2’ की कल होने वाली रिलीज पर रोक

तिरुवनंतपुरम केरल स्टोरी 2 टीजर रिलीज के बाद से ही काफी विवादों में घिरी हुई है. फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन केरल हाईकोर्ट फिल्म की रिलीज पर ब्रेक लगा दिया है. केरल हाई कोर्ट ने विवादित फिल्म केरल स्टोरी 2 की स्क्रीनिंग पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी है. जानकारी के मुताबिक, केरल हाईकोर्ट ने एक याचिका के बाद रिलीज पर रोक लगा दी है और कहा है कि फिल्म में राज्य को गलत तरीके से दर्शाया गया है. केरल हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की डिटेल्ड दलीलें सुनने के बाद ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की रिलीज अपना फैसला सुनाया है. बुधवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई की थी. सुनवाई के दौरान, पिटीशनर, फिल्ममेकर्स और केंद्र सरकार के बीच तीखी बहस हुई थी. ‘कोर्ट को घेरने’ की कोशिश न करें कोर्ट ने साफ कर दिया है कि लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इस मामे में मेकर्स में अर्जेंट रूलिंग की रिक्वेस्ट की थी, क्योंकि फिल्म 27 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज होनी थी. कोर्ट ने कल (25 फरवरी) हुई सुनवाई में भी चेतावनी दी कि वे जल्दबाजी में फैसला देने के लिए ‘कोर्ट को घेरने’ की कोशिश न करें. कोर्ट ने साफ कहा था कि सभी दलीलें पूरी तरह सुना जाएगा और ऑर्डर पास करने से पहले कोर्ट जरूरी समय लेगा. CBFC पर खड़े किए सवाल कोर्ट ने फिल्म को दिए गए क्लासिफिकेशन को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) पर भी सवाल उठाए थे. बेंच ने सर्टिफिकेशन के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा, ‘आपने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट भी नहीं दिया. आपने U/A दिया है.’ फिल्म को लेकर क्यों हुआ विवाद ‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल है. ‘द केरल स्टोरी’ को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया था. उस वक्त भी इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा था. अब सीक्वल के निर्देशन की कमान कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है. इस बार कहानी में जबरदस्ती धर्म बदलने और हिंदू लड़कियों को प्यार के नाम पर फंसाने जैसे मुद्दों को दिखाया जा रहा है. इसी के चलते सियासी और सामाजिक बहस छिड़ गई है कि जैसा फिल्म में दिखाया जा रहा है, वैसा कुछ नहीं है. सीएम पिनाराई विजयन ने सीक्वल को ‘झूठा प्रोपेगैंडा’ और ‘जहरीला’ बताया था.

पहले इस खास रिवाज से बंधे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, फैंस में जबरदस्त उत्साह

नई दिल्ली साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 26 फरवरी को रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध गए हैं। विजय और रश्मिका की शादी उदयपुर में हुई। फैंस को दोनों की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है। रश्मिका और विजय की अभी शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई है। शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी। पैप्स को बांटी गईं मिठाइयां रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर के मेंमेटोज बाई आईटीसी होटल्स में हुई। सोशल मीडिया पर वेन्यु के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रश्मिका और विजय की शादी में पहुंचे कुछ गेस्ट पैप्स को मिठाइयां बांटते नजर आए। चार मार्च को होगा हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रश्मिका मंदाना और विजय की आज शादी के बाद चार मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है तो वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत के-ड्रामा थीम से हुई। विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस किया। इस दौरान अंताक्षरी खेली गई। रूल ये था कि इसमें बॉलीवुड गानों की बजाय सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे। जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर दिया गया। कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।ये फिल्म दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। इस फिल्म का नाम था गीता गोविंदम। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की चर्चा होने लगी थी। साल 2019 में दोनों की फिल्म डियर कॉमरेड आई। फैंस के बीच दोनों की रिलेशनशिप की बातें होनें लगीं, लेकिन कपल ने कभी भी इस चीज पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी। इस फिल्म के बाद रश्मिका और विजय को काफी इवेंट्स वेकेशन और पार्टियों में एक साथ देखा गया।

हार्दिक की एक्स वाइफ Natasa Stankovic ने समंदर किनारे दिखाया हॉट लुक

मुंबई  नताशा स्टेनकोविक ने अपने करियर की शुरूआत सर्बिया में डांस और मॉडलिंग से की थी. 2012 में वो मुंबई आईं और बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया.नताशा का फिल्मी करियर उतना शानदार नहीं रहा है, जितनी उम्मीद की जा रही थी. उन्हें असली लाइमलाइट भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या संग शादी के बाद मिली.  हार्दिक और नताशा की शादी चार साल चली और 2024 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. नताशा और हार्दिक बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. तलाक के बाद नताशा लाइफ में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो गोवा में समंदर किनारे चिल करती दिख रही हैं.  वेकेशन फोटोज में नताशा बिकिनी में नजर आ रही हैं, उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया. नताशा गोवा में लग्जूरियस लाइफस्टाइल को एंजॉय करती दिखीं. उन्होंने वहां का फूड और मौसम दोनों एंजॉय किया.             एक फोटो में उन्होंने बेडरूम की झलक भी दिखाई, जिसमें वो मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. शॉर्ट ड्रेस में नताशा को खिलखिलाते देखा गया. उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि उन्होंने गोवा में क्वालिटी टाइम बिताया है. नताशा को खुश देखकर इनके चाहने वाले भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. 

विजय-रश्मिका बने दूल्हा-दुल्हन, शुरू हुई शादी की रस्में और पारंपरिक तेलुगू अंदाज

उदयपुर पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को इंटीमेट रखा गया है. करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बने हैं. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होंगे. फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी. इसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज किया. विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू पर जमकर प्यार बरसाया.  कौन था रश्मिका का पहला प्यार? रश्मिका मंदाना अब भले ही विजय की दुल्हन बनने वाली हैं. लेकिन एक वक्त वो एक्टर रक्षित शेट्टी के प्यार में थीं. वे फिल्म के सेट पर मिले, दोस्त बने, और फिर डेटिंग शुरू की. 2017 में उन्होंने सगाई की. लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था. सगाई टूटने के सालों बाद रश्मिका को विजय से प्यार हुआ. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट ही रखा. शादी से ठीक पहले उन्होंने अपना रिश्ता कंफर्म किया.  हल्दी में दिखा होली का खुमार 25 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी की रस्म निभाई गई. रश्मिका-विजय ने इंस्टा स्टोरी पर जश्न की झलक दिखाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. सबने हल्दी की होली खेली. ढेर सारी मस्ती और फन हुआ. रश्मिका का एलिगेंट डिनर और जापानी जायका वहीं, रश्मिका मंदाना ने उत्सव के अधिक परिष्कृत और सौम्य पक्ष को साझा किया। उनकी तस्वीरों में सुनहरी रोशनी में चमकता हुआ एक भव्य डिनर सेटअप दिखा। टेबल को ताजा ब्लश लिली, हाइड्रेंजिया और फलों से सजाया गया था। विशेष ध्यान खींचने वाली बात यह थी कि मेहमानों के लिए एक खास 'जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस' का प्रबंध किया गया था। इस बारीक और सोच-समझकर तैयार किए गए मेन्यू ने सेलिब्रेशन की भव्यता को और बढ़ा दिया। 'विरोश' का व्यक्तिगत स्पर्श इस पूरी शादी में सबसे खास रहा VIROSH नाम का आधिकारिक उपयोग। नैपकिन पर कढ़ाई किए गए इस नाम ने प्रशंसकों के प्रति उनके प्यार को दर्शाया। कपल ने एक दिन पहले ही मैचिंग नोट्स के जरिए अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा था, 'आपने हमें प्यार से जो नाम (विरोश) दिया, हम अपनी शादी को वही नाम देना चाहते हैं।' यह पूरा भव्य आयोजन उदयपुर के आलीशान ITC मेमेंटोस (एकाया) में हो रहा है, जो अपने शानदार लैंडस्केप के लिए जाना जाता है। फिलहाल, आज दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, अब से कुछ ही देर में दोनों सात फेरे लेंगे, शादी की रस्में अब शुरू हो चुकी हैं। कोडवा वेडिंग ( Kodva Wedding Ritual) भारत में हजारों क्षेत्रीय समुदाय हैं, जिनकी अपनी गहरी परंपराएं और खासकर शादी से जुड़ी अनोखी रस्में हैं. ऐसा ही एक समुदाय है कर्नाटक के कूर्ग क्षेत्र का कोडवा समुदाय. इनकी शादी की रस्में सच में देखने लायक होती हैं. कर्नाटक के कूर्ग (कोडगु) इलाके से आने वाले कोडवा लोग अपनी खास लोकल खानपान परंपरा और सदियों पुरानी रीति-रिवाजों के लिए जाने जाते हैं. और ये उनकी शादियों में भी साफ दिखता है. कूर्ग की शादी (जिसे उनकी स्थानीय भाषा में ‘मंगला' कहा जाता है) भी रंगीन, खुशियों से भरी और उत्साहपूर्ण होती है. तो चलिए जानते हैं इस शादी की परंपराओं के बारे में.  कूर्ग शादियां सिर्फ खाने-पीने और नाच-गाने तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि ये रिश्तेदारों और दोस्तों के मिलने, बातचीत करने (और थोड़ा-बहुत गपशप करने!) का भी मौका होती हैं. यहां एक दिलचस्प बात यह है कि आम हिंदू शादियों की तरह यहां ब्राह्मण पुजारी नहीं होते. इसके बजाय, पवित्र दीपक के सामने पूर्वजों को याद कर आशीर्वाद लिया जाता है और परिवार के बुजुर्ग ही पूरी शादी की अगुवाई करते हैं. यही सादगी और अनोखी रस्में कूर्ग शादी को खास बनाती हैं.