samacharsecretary.com

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई.  दिग्गज सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका इमरजेंसी मेडिकल सर्विस यूनिट में ट्रीटमेंट चल रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी के मुताबिक 92 साल की आशा भोसले को शनिवार को यानी 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया है जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हालांकि फैंस को जबसे ये खबर मिली है सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि आशा भोसले का जन्म म्यूजिक फैमिली में हुआ। वह दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती मंगेशकर है। पिता की मौत के बाद आशा भोसले ने सिंगिंग शुरू की। आशा भोसले का पहला गाना चला चला नाव बाला है फिल्म माझा बल से। उन्होंने हिंदी फिल्मों में सावन आया गाने से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में राधा कैसे ना जले, शरारा, कभी तो नजर मिलाओ और सपने में मिती है जैसे कई हिट गाने दिए।

स्टीवन स्पीलबर्ग बोले- ‘इंटरस्टेलर’ नोलन के हाथों में बनी बेहतर फिल्म

'इंटरस्टेलर' काफी पॉपुलर फिल्म है और दर्शकों द्वारा इस इसे काफी सराहा गया था। अब हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने हाल ही में फिल्म 'इंटरस्टेलर' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की तारीफ की और कहा कि फिल्म उनके हाथों में आने के बाद ‘काफी बेहतर’ बन गई। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। स्टीवन ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा एक इंटरव्यू में स्टीवन स्पीलबर्ग ने बताया कि फिल्म के शुरुआती दौर में वह करीब एक साल तक इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मैं 'इंटरस्टेलर' के साथ एक साल तक जुड़ा रहा। मुझे यह बहुत दिलचस्प लगा। मैं जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी भी गया, जहां मैंने वैज्ञानिकों और एयरोस्पेस इंजीनियर्स से लंबी बातचीत की।’ उन्होंने आगे बताया कि जोनाथन नोलन ने फिल्म की शुरुआती स्क्रिप्ट पर काम किया था, लेकिन उनके निर्देशन में यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बन नहीं पाया। स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जोनाथन नोलन ने उनसे कहा था, ‘अगर आप यह फिल्म नहीं बनाएंगे, तो मैं जानता हूं कौन इसे बनाएगा- मेरा भाई क्रिस्टोफर नोलन।’ 'इंटरस्टेलर' क्रिस नोलन के हाथों में बेहतर फिल्म बनी स्टीवन ने आगे कहा, ‘जैसे ही मैंने यह फिल्म न बनाने का फैसला किया, क्रिस्टोफर नोलन ने तुरंत इसे संभाल लिया।’ नोलन की तारीफ करते हुए स्टीवन स्पीलबर्ग ने कहा, ‘'इंटरस्टेलर', क्रिस नोलन के हाथों में मुझसे कहीं बेहतर फिल्म बनी।’ साल 2014 में रिलीज हुई 'इंटरस्टेलर' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। क्रिस्टोफर नोलन ने भी हाल ही में फिल्म को लेकर कहा था कि समय के साथ 'इंटरस्टेलर' लोगों के दिलों को और ज्यादा छू रही है और इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है।    

जामनगर एयरपोर्ट पर सितारों की खास मुलाकात वायरल

10 अप्रैल को अनंत अंबानी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अनंत अंबानी के जन्मदिन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स जामनगर पहुंचे थे. 11 अप्रैल की सुबह सेलेब्स जामनगर से मुंबई के लिए रवाना हुए. जामनगर एयरपोर्ट से सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. वीडियो में रणवीर सिंह और सलमान खान व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिलते नजर आ रहे हैं. क्रिकेटर से मिले सलमान-रणवीर व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह और सलमान खान संग मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. वो जामनगर एयरपोर्ट पर उनसे मिले, और दोनों स्टार्स ने खुशी-खुशी ऑटोग्राफ दिए. रणवीर के साथ वीडियो शेयर करते हुए भीमा ने धुरंधर स्टार की तारीफ की और लिखा, धुरंधर रणवीर सिंह के साथ. कभी-कभी जिंदगी ऐसे पल देती है जो कभी भूलते नहीं. आज ऐसा ही दिन था. रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला. जिंदगी में बहुत लोगों से मिला हूं, लेकिन आज जो सादगी, विनम्रता और सम्मान मिला. वो सच में खास था. सुपरस्टार बनना तो एक बात है, लेकिन सच्चा इंसान बनना ही असली स्टार बनाता है.ये पल हमेशा याद रहेगा. रणवीर सिंह के अलावा वो सलमान खान से भी मिले. उन्होंने दबंग खान की तारीफ में लिखा कि सलमान खान के साथ. सपने लिमिट्स नहीं देखते वो हिम्मत देखते हैं. क्रिकेट फील्ड से सलमान खान से मिलना तक भीमा खुंटी के लिए गर्व का पल रहा.    

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी ब्लॉकबस्टर, सारा अर्जुन ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने युवा एक्ट्रेस सारा अर्जुन को रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री का नया चमकता सितारा बना दिया है. इस बड़ी कामयाबी के बाद सारा अर्जुन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं. दरअसल शनिवार का दिन सारा अर्जुन के लिए बेहद खास रहा. वह अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए विशेष रूप से उज्जैन पहुंचीं. इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें वह पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं. अपनी इस मंदिर यात्रा के दौरान सारा अर्जुन ने पारंपरिक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने मंदिर की प्रसिद्ध 'भस्म आरती' में भी हिस्सा लिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) से बात करते हुए उन्होंने शेयर किया कि मंदिर के अंदर का माहौल इतना शांत और दिव्य था कि वह पूरी तरह अभिभूत हो गईं. सारा अर्जुन ने क्या कहा? जब सारा से उनकी प्रार्थना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान से अच्छी सेहत, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी है. उन्होंने कहा, 'जब आप मंदिर में होते हैं, तो आप दुनिया की दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोच पाते मैंने कुछ खास नहीं मांगा, बस परिवार की अच्छी सेहत और जीवन में सफलता की प्रार्थना की.' अगले प्रोजेक्ट पर दिया जवाब 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब सबकी नजरें सारा के अगले प्रोजेक्ट पर हैं. जब पत्रकारों ने उनसे उनके फ्यूचर प्लान और अगली फिल्म के बारे में सवाल किया, तो सारा ने मुस्कुराते हुए आसमान की तरफ इशारा कर दिया. इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है, तो उन्होंने सिर हिलाते हुए  'जी' कहा. धुरंधर की धुआंधार कलेक्शन जारी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी है और चौथे हफ्ते में भी इसकी सफलता का सिलसिला जारी है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रणवीर-सारा की इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं, जबकि विदेशों से इसकी कमाई 408 करोड़ रुपये रही है. अब यह फिल्म, वीकेंड के अंत तक दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. यह दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर 'पुष्पा 2: द रूल' (1,742 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच रही है. कौन हैं सारा अर्जुन? बता दें कि सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. सारा ने अपने करियर की शुरुआत महज एक टॉडलर (नन्हीं बच्ची) के तौर पर की थी और 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं. उन्हें घर-घर में पहचान 'क्लिनिक प्लस' के विज्ञापन से मिली थी. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' और मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अब मात्र 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है.

बॉलीवुड गानों पर थिरके निक जोनस, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में

आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकारों पर भी बॉलीवुड का रंग चढ़ने लगा है। इंटरनेशनल स्टार्स भी हिंदी गानों की धुन पर झूमते दिखाई देते हैं। कुछ ऐसा ही आलाम अमेरिकी पॉप सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का भी है। उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पुराने यादगार पलों को ताजा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों के साथ बॉलीवुड गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। फिल्म 'पुकार' के मशहूर गाने पर निक और भाइयों का डांस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'पुकार' का मशहूर गाना 'के सरा सरा' सुनाई दे रहा है, जिसे माधुरी दीक्षित और प्रभु देवा पर फिल्माया गया था। निक ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'अपने दिल की सुनो।' हालांकि, इस वीडियो में रील खत्म होते-होते निक के एक भाई जहां पीछे मुड़े वापस जाने लगते हैं वहीं दूसरा केला खाते दिख रहे हैं। लोगों ने कहा- जितनी जल्दी हो सके बॉलीवुड के गाने गाना शुरू कर दीजिए निक के इस वीडियो पर अब बॉलीवुड फेन्स ने डिमांड भी शुरू कर दी है। एक ने कहा- निक जीजू, अब आप जितनी जल्दी हो सके बॉलीवुड के गाने गाना शुरू कर दीजिए। एक अन्य ने कहा- निक जीजू, क्या एनर्जी है, आप इस तरह के गाने बजाकर हमें हैरान कर देते हैं, हर भारत के लोग आपसे पबहुत प्यार करते हैं। एक और ने कहा- इसी वजह से तो आप नैशनल जीजू बन गए हैं। इससे पहले 'कुर्बानी' के सुपरहिट गाने 'आप जैसा कोई' पर किया था डांस निक जोनस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब निक ने बॉलीवुड गानों के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ फिल्म 'कुर्बानी' के सुपरहिट गाने 'आप जैसा कोई' पर डांस करते नजर आए थे। इस वीडियो में चारों की मस्ती और एनर्जी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था। निक ने 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर किया था डांस पिछले कुछ महीनों में निक जोनस का बॉलीवुड की ओर झुकाव और भी ज्यादा बढ़ता दिखाई दिया है। उन्होंने एक अन्य वीडियो में अपनी टीम के साथ फिल्म 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर डांस किया था। इसके अलावा निक बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जानेवाले ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के गाने 'आवन जावन' गाने पर भी थिरके थे। वहीं अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के गाने 'साजन साजन' पर भी डांस मूव्स दिखाए थे।  

सलमान खान विवाद पर हेमा शर्मा का खुलासा, करियर को लेकर दिया बयान

सलमान खान, बॉलीवुड में नाम ही काफी है. सलमान वो सुपरस्टार हैं, जो किसी के सर पर हाथ दें, तो वो रातोरात स्टार बन जाता है. हालांकि, कई लोग उन पर करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगा चुके हैं. हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी ने भी सलमान के साथ हुई कंट्रोवर्सी का सच बताया है. हेमा शर्मा ने कहा कि सलमान खान के साथ मेरी कंट्रोवर्सी हुई थी. इसके बाद कहा गया कि मेरा करियर खत्म. मैं दबंग 3 में थी. ओपनिंग मुझसे हुई थी. खास बात ये है कि फिल्म मेरे बर्थडे पर रिलीज हुई थी. क्या है विवाद का सच? घनश्याम उपाध्याय के पॉडकास्ट में हेमा शर्मा बताती हैं कि मेरी पहली फिल्म धर्मेंद जी के साथ थी. फिर अनुपम खेर के साथ वन डे में काम किया. इसके बाद दबंग 3 आई. उन्होंने कहा- मैं इंडस्ट्री में सलमान खान की वजह से आई. 2013 में मैंने फैसला किया कि मैं सलमान खान से खुद मिलूंगी. फिर मैंने क्राइम पैट्रोल किया, ताकि सलमान खान से मिल पाऊं. इसके बाद डेढ़ साल के लिए मुंबई छोड़ दिया, क्योंकि पहली शादी में लफड़े हो गए थे. मुंबई से मेरा पैकअप हो गया. मैंने कसम खाई कि मुंबई नहीं आऊंगी. फिर 2015 में मुंबई ने मुझे बुलाया. आते ही अमेरिका लंदन में शो हुए. गोविंदा जी के साथ डांस किया. दबंग 3 में मेरा पहला सीन सलमान जी के साथ था, जिसे बाद में उन्होंने चेंज कर दिया. कहा कि इनका अकेले का सीन रखो. फिल्म रिलीज से पहले मैं इंटरव्यू दे चुकी कि सलमान खान के साथ कनेक्शन है. मैं उनके घर गई थी चाय पी थी. मैं अर्पिता जी के फार्महाउस गई थी. फिल्म रिलीज हुई, लेकिन मैं उनके साथ फोटो नहीं ले पाई. बिग बॉस में जर्नादन पंडित जी आते थे. मैंने उनसे कहा कि सलमान जी के साथ एक फोटो दिला दीजिए. वो बोले ये छोटी सी बात है चलो मेरे साथ. मैं पंडित जी के साथ बिग बॉस के सेट पर गई. सलमान खान की सेक्योरिटी ने मुझे देखते ही कहा कि इनको यहां कौन लेकर आया है. निकालो इसको. पंडित जी आपका भी आना बैन हो जाएगा. मेरा अपमान हुआ. मैंने उस दिन सोच लिया कि मेरे साथ जो हुआ वो हुआ, लेकिन पंडित जी के साथ ये नहीं होना चाहिए था. एक इंटरव्यू में ये बातें बताते हुए मैं रो पड़ी. क्लिप वायरल हुई, तो लोगों ने कहा कि तुम्हारा खत्म. लेकिन जब मैं बिग बॉस 18 गई, तो सलमान खान ने सबसे अच्छा परिचय मेरा ही दिया. उन्होंने कहा कि आप कभी कुछ गलत नहीं कर सकती हैं.

1 करोड़ फीस की अफवाह पर बोले विवेक, इतना पैसा नहीं मिला

आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 से इतिहास रच दिया है। उनकी दोनों फिल्मों ने करोड़ों की कमाई की है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके ना सिर्फ लीड रोल बल्कि सपोर्टिंग और साइड रोल वाले एक्टर्स को भी काफी पसंद किया गया है। अब खबर आ रही थी कि फिल्म के साइड एक्टर विवेक सिन्हा जिनका धुरंधर के पहले सीन यानी इंडियन एयरलाइन्स फ्लाइट के हाइजैक में रोल था, उन्हें छोटे रोल के बावजूद 1 करोड़ रुपये मिले हैं। विवेक ने अब इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। विवेक ने क्या कहा फीस को लेकर विवेक ने इंस्टाग्राम पर क्लीयर करते हुए लिखा, ‘भाई इतना पैसा नहीं मिला है कसम से। ये सब मत डालो। उन्होंने यह भी कहा कि इतना अमाउंट सुनने के बाद उन्हें लोगों के मैसेज आ रहे हैं और उनके मदद मांग रहे हैं।’ धुरंधर का पैसा खत्म हो गया विवेक ने आगे लिखा, ‘मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला। जो एक्सपेक्टेड अमाउंट था वो मिला। लेकिन उतना पैसा नहीं मिला और जो पैसा मिला था खत्म हो चुका है। मुंबई में रहता हूं भाई और बहुत खर्चे हैं मुंबई में। तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है। जब विवेक को गुस्से का करना पड़ा सामना बता दें कि फिल्म में विवेक का एक डायलॉग था हिंदू वाकई डरपोक कौम है। उनके इस डायलॉग पर लोग इतना गुस्सा हुए कि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी बुरा-भला कहा। इस पर विवेक ने फिर सोशल मीडिया पर कहा था, ‘कोई मुझे आतंकवादी बोल रहा है, कोई बोल रहा है पाकिस्तान भाग जा। वैसे मुझे सच में अच्छा लगा ये देशभक्ति देखकर। हमारे अंदर जो देशभक्ति है न, उसे सलाम है। लेकिन मैं बता दूं कि मैं पाकिस्तान का नहीं हूं। मैं बिजनौर का रहने वाला हूं और फिलहाल मुंबई में रहता हूं।’ धुरंधर 2 की स्टार कास्ट और स्टोरी धुरंधर 2 की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंदौर भी हैं। फिल्म में रणवीर ने जसकिरत सिंह का किरदार निभाया है जो स्पाई बनकर पाकिस्तान जाता है और वहां रहकर ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हैं। धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को फिल्म ने 8.56 करोड़ की कमाई की है और अब मूवी ने भारत में ग्रॉस 1,255.23 करोड़, ओवरसीस 410 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1,665.23 करोड़ की कमाई की है।

रामायण के टीजर पर मोती सागर ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म और स्टारकास्ट से जताई बड़ी उम्मीद

 मुंबई  बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म Ramayana इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए, जिसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. अब रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने भी इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रामानंद सागर के बेटे ने कही ये बात रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. उनके मुताबिक, रणबीर कपूर मौजूदा समय के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और वे अपने किरदार में गहराई लाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ टीजर के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पूरी फिल्म देखने के बाद ही सही आकलन किया जा सकता है. स्टारकास्ट और रिलीज प्लान फिल्म Ramayana में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी माता सीता, Yash रावण, Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. इस मेगा बजट फिल्म को नमित मल्होत्रा प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी- पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

करण पटेल और अंकिता भार्गव के तलाक की खबरें निकलीं महज अफवाह, पत्नी अंकिता ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

 टीवी के मशहूर अभिनेता करण पटेल, जिन्हें उनके फैंस ‘टीवी का शाहरुख खान’ भी कहते हैं, इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से यह चर्चा तेज थी कि करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव के रिश्ते में दरार आ गई है और उनकी 11 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर है. अब आखिरकार एक्ट्रेस की पत्नी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है. अफवाहों पर अंकिता का खुलकर जवाब इन सभी खबरों पर अब करण पटेल की पत्नी और अभिनेत्री अंकिता भार्गव ने चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि वह और करण दोनों पूरी तरह खुश हैं और शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं. टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, “मैंने यह सीख लिया है कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग और अफवाहों से खुद को कैसे दूर रखना है.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते को लेकर जो भी खबरें फैल रही हैं, वे पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं. शल मीडिया से फैली थीं अफवाहें अंकिता ने बताया कि उनके और करण के बीच अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर उनकी कम सार्वजनिक मौजूदगी के कारण फैलीं. उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी एक दोस्त के जरिए यह पता चला कि उनके तलाक की अफवाहें चल रही हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि दोनों ने तलाक के लिए वकील तक हायर कर लिया है, जो पूरी तरह गलत जानकारी थी. करीबी रिश्तों और परिवार पर असर अंकिता के अनुसार, यह अफवाहें किसी करीबी द्वारा फैलाई गई थीं, जिससे परिवार और रिश्तों पर बेवजह दबाव बना. उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें मानसिक रूप से परेशान करने वाली होती हैं, लेकिन वह अब इन सब से ऊपर उठ चुकी हैं. शादी और परिवार करण पटेल और अंकिता भार्गव की शादी 3 मई 2015 को हुई थी, जो एक अरेंज मैरिज थी. दोनों की एक बेटी मेहर भी है और परिवार के साथ वे अपनी जिंदगी खुशहाल तरीके से बिता रहे हैं.

महाकुंभ की मोनालिसा जांच में नाबालिग निकलीं, फरमान खान पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज और फर्जी आधार कार्ड का हुआ खुलासा

महाकुंभ की मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को फरमान खान संग शादी की थी. तभी से मोनालिसा की उम्र पर सवाल उठ रहे हैं. एक्ट्रेस के परिवार और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दावा किया था कि वो नाबालिग हैं. लेकिन फरमान ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए मोनालिसा को 18 साल की बताया. लेकिन अब मोनालिसा की सही उम्र का खुलासा हो गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)  की जांच में वो नाबालिग पाई गई हैं. आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शादी के वक्त मोनालिसा 16 साल, 2 महीने और 12 दिन की थीं. फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने NCST का फैसला आने के बाद कहा कि सत्य जीता है. उन्होंने इंस्टा पर लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- मोनालिसा नाबालिग साबित हुई. सत्य की जीत हो रही है. लव जिहाद का खुलासा हो रहा है. जिहादी जाएगा जेल. सभी देशवासियों का हार्दिक अभिनंदन. क्या बोले सनोज मिश्रा? सनोज वीडियो में कहते हैं- जैसा कि आपने पिछले दिनों देखा कि लव जिहाद का शिकार बनाकर महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को केरल ले जाया गया. किस तरह से फंसाकर उसके साथ तथाकथित शादी की गई. पहले दिन से मैं इस लव जिहाद के खिलाफ था. मुझे लग रहा था ये बहुत बड़ी साजिश है. इस षड़यंत्र के खिलाफ मैं शुरू से था, पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहा. उसके मां-बाप का दर्द मैंने सुना. वो शुरू से कह रहे थे कि उनकी बच्ची नाबालिग है. इस बात को मैंने कई मंचों पर उठाया. मध्य प्रदेश पुलिस के पास जाकर शिकायत भी दर्ज कराई. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पर संज्ञान लिया. उन्होंने कार्रवाई का आदेश किया. ''फिर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, दिल्ली ने जांच की. इसमें साबित हुआ कि मोनालिसा नाबालिग है. PFI और CPI-M ने मोनालिसा-फरमान की शादी में जिस तरह से भागीदारी दिखाई, आयोग ने उस पर चिंता जताई है. आयोग ने कहा कि झूठा नेरेटिव फैलाया गया है. प्यार का नेरेशन झूठा है. आधार कार्ड फर्जी है, जिसमें मोनालिसा की उम्र 18 साल बताई गई. महेश्वर के सरकारी अस्पताल में मोनालिसा का जन्म दिसंबर 2009 में हुआ था. इसके आधार पर जिहादी फरमान के खिलाफ बहुत सी धाराओं के मद्देनजर केस दर्ज हुआ है. आयोग ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को तलब किया है.'' सनोज ने बताया कि फरमान के बहकावे में आकर मोनालिसा ने उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. मोनालिसा ने अपने पेरेंट्स पर भी आरोप लगाए. मां को अय्याश और पिता को शराबी बोला. सनोज ने कहा कि मोनालिसा भोली भाली लड़की है. उसका ब्रेनवॉश किया गया. मुझे फंसाने के लिए मोनालिसा को घेरा गया. उसके दिमाग में मेरे खिलाफ जहर भरा गया. कई बार इन विवादों के चलते मुझे लगा कि मर जाना ही सही है. लेकिन भगवान ने मुझे ताकत दी. सनोज ने कहा कि वो इस लड़ाई को पूरा लड़ेंगे. उन्होंने पूछा- मेरा गुनाह क्या है? क्या लव जिहाद और धर्मांतरण पर फिल्म बनाना गुनाह है? मेरी आवाज को दबाया नहीं जा सकता. मैं अपनी आवाज को उठाता रहूंगा.