samacharsecretary.com

बॉक्स ऑफिस, 50 करोड़ के करीब पहुंची हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’

हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ को रिलीज हुए आज मंगलवार को पूरे 13 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की कमाई अब 50 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच चुकी है। जानिए, फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार कर लिया है। अब तक का कलेक्शन     पहला दिन – 2.25 करोड़ रुपये     पहला हफ्ता – 24.70 करोड़ रुपये     9वां दिन – 3.75 करोड़ रुपये     10वां दिन – 4.55 करोड़ रुपये     11वां दिन – 4.90 करोड़ रुपये     12वां दिन – 1.65 करोड़ रुपये   आज 13वें दिन का कलेक्शन भी आ चुका है। 13वें दिन का कलेक्शन हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भारत में 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने आज दूसरे मंगलवार को 13वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 41.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। क्या है ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की कहानी इस हॉलीवुड फिल्म में रयान गोसलिंग ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिसे विशेष परिस्थितियों में एस्ट्रोनॉट बनाना पड़ता है। उसकी मेमोरी चली गई है और वह एक स्पेसशिप में अकेला है। लेकिन वही इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। उसे एक एलियन की प्रजाति को रोकना है और धरती को बचाना है। इस जर्नी में उसकी मदद एक एलियन ही करता है। ‘धुरंधर 2’ की कमाई ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिलीज को पूरे 20 दिन हो चुके हैं। 20वें दिन मंगलवार को सैकनिल्क के मुताबिक, 9.09 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस तरह से अब ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 20 दिनों में 1032.86 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

सलमान खान, पान मसाला विज्ञापन मामले में हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

 बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पान मसाला विज्ञापन से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर रोक लगा दी है, जिससे फिलहाल उनकी कानूनी मुश्किलें कम हो गई हैं. इस फैसले के बाद अब उन्हें 13 अप्रैल को जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग-II के सामने पेश होने की जरूरत नहीं होगी. क्या है पूरा मामला? यह मामला एक उपभोक्ता शिकायत से जुड़ा है, जिसमें सलमान खान और पान मसाला ब्रांड पर भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप लगाया गया था. शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह बडियाल ने आरोप लगाया कि उत्पादों को ‘केसर युक्त’ बताकर प्रचारित किया गया, जिससे लोगों के बीच उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर गलत संदेश गया. शिकायत के मुताबिक, पान मसाला जैसे उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां भी शामिल हैं. ऐसे में ‘केसर युक्त’ जैसे दावों के जरिए उत्पाद को बेहतर और सुरक्षित बताना उपभोक्ताओं को गुमराह करना है. इसी आधार पर उपभोक्ता आयोग में यह मामला दर्ज किया गया था. विज्ञापन पर लगी थी रोक इस मामले में 6 जनवरी 2026 को आयोग ने इन उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था. बावजूद इसके, कुछ दिनों बाद भी जयपुर, कोटा समेत कई शहरों में इनके विज्ञापन और होर्डिंग्स नजर आए. आयोग ने इसे अपने आदेश का उल्लंघन माना और इस पर कड़ी नाराजगी जताई. जमानती वारंट और फिर राहत आदेश का पालन न होने पर आयोग ने सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया था और चेतावनी दी थी कि अगली सुनवाई में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा सकता है. हालांकि, अब राजस्थान हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगाकर अभिनेता को बड़ी राहत दी है. फिलहाल इस मामले में आगे की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है. हाई कोर्ट के इस फैसले से सलमान खान को अस्थायी राहत जरूर मिली है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी.

समय रैना का छलका दर्द, कश्मीरी पंडितों के पलायन और अपने संघर्षों को किया याद

कॉमेडियन समय रैना फिर से सुर्खियों में हैं. इंडियाज गॉट लेटेंट के बंद होने के बाद उन्होंने शो स्टिल अलाइव किया. यहां समय का दर्द छलका. उन्होंने बचपन से लेकर अभी तक के अपनों संघर्षों को याद किया. पुरानी कड़वी यादों का जिक्र करते हुए वो इमोशनल भी हुए. कश्मीरी पंडितों पर क्या बोले समय? समय ने बताया कि वो कश्मीरी पंडित हैं. कश्मीर में हुए नरसंहार के वक्त उनके पेरेंट्स ने घाटी छोड़कर अच्छा किया था. वो कहते हैं- मेरे मम्मी-पापा की शादी कश्मीर में हुई थी. वो शानदार लाइफ जी रहे थे. मेरे पापा उस वक्त मीडिया में थे, न्यूज रिपोर्टर थे. डीडी कश्मीर के लिए काम करते थे. वो अच्छा कमाते थे. फिर वहां पर मिलिटेंसी हुई. 1991 में वो अपना सब कुछ छोड़कर कश्मीर से दिल्ली आए. लेकिन यहां उन्हें अच्छा नहीं लगा. क्योंकि वो पूरा वक्त कश्मीर में रहे थे. 1996 में वो दोबारा कश्मीर गए. फिर 1997 में मेरा जन्म हुआ. 1998 में एक दिन हमारे घर पर गोली चली. रातोरात हम वहां से भागे. हम हैदराबाद रहने लगे. कॉमेडियन ने कहा– तभी लड़ो जब लड़ाई फेयर हो, वरना वहां से भागो. कश्मीरी पंडितों की ये बुद्धिमानी थी. हम कश्मीरी पंडित उस वक्त 5 प्रतिशत थे, अगर मेरे पेरेंट्स और बाकियों ने हथियार उठाया होता, तो सब मर गए होते. आज हमारी बहादुरी पर वीडियोज बनते. फिर अक्षय कुमार बनता कश्मीरी पंडित. वो बनाता- वो थे कश्मीर के वीर लोग. जिन्होंने अपना बलिदान दिया, लेकिन क्या होता उससे. लोगों की आंखों में लेजेंड बनते. कुछ नहीं होता मर गए होते सब. मुझे खुशी है कि कश्मीरी पंडितों ने तब घाटी छोड़ी. आज हम लोग जिंदा हैं और जहां भी हैं गर्दा उड़ा रहे हैं. अपने सर्वाइल को सबसे पहले देखना चाहिए. समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तो उस एपिसोड में कुछ भी नहीं कहा था. वो एक कोने में चुपचाप बैठे हुए थे. समय बोले- हम कश्मीरी क्रॉसफायर में ही मरते हैं… उनका ये डायलॉग सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. समय ने कहा- हमें बस एक मजाक के लिए कठघरे में खड़ा किया गया. हर कोई गलती करता है.  

नीम करोली बाबा, फिल्म का टीजर आउट और सुबोध भावे निभाएंगे मुख्य किरदार

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर कई फिल्में बन रही हैं, जिनकी काफी समय से चर्चा है। इनमें से एक फिल्म है 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज', जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी और एक्टर सुबोध भावे, बाबा नीम करोलमहाराज का किरदार निभाते दिखेंगे। ' श्री बाबा नीब करोरी महाराज' के टीजर में क्या? 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' के टीजर की शुरुआत नीम करोली बाबा के किरदार में सुबोध भावे से होती है। वह गहन मुद्रा में बैठे हैं, और फिर आवाज आती है- ये देख मैं आ गया हूं तेरे लिए। इसी दिन का इंतजार था ना तुझे? देख मैं तेरे सामने खड़ा हूं। वहीं, राजेश शर्मा को उनके हाथ जोड़ते हुए दिखाया जाता है। टीजर पर यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं, और वो कास्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। सुबोध भावे कौन हैं? सुबोध भावे एक एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उनका मराठी सिनेमा में खूब नाम है। साल 2000 में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखे और 'गीत रामायण', 'अवंतिका' और 'कुलवधू' जैसे सीरियल्स किए। साल 2002 में उन्होंने मराठी फिल्मों में एंट्री की, और वहां भी अपने कदम जमा लिए। अपने अभी तक के करियर में सुबोध भावे ने कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें 'मन पखारू पखारू' (2008), 'रणभूल' (2010), 'अनुमती' (2013), 'फुगे' (2017) और 'हृदयांतर' जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा वह 'बालगंधर्व', 'लोकमान्य: एक युगपुरुष', 'अनी' और हर हर महादेव भी शामिल हैं। सुबोध भावे ने 'कट्यार कलजात घुसली' नाम की फिल्म से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की थी। यह 2015 में आई थी और मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक रही। साथ ही इसके लिए सुबोध भावे को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। ' श्री बाबा नीब करोरी महाराज' की कास्ट 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' में हितेन तेजवानी,राजेश शर्मा, स्मिता तांबे, गौरीशंकर, समीक्षा भटनागर, मिलिंद गुणाजी, मोहित गुप्ता, हेमंत पांडे, आरती नागपाल, वर्षा मानिकचंद, हरदीप कौर, अनिरुद्ध दवे और गरिमा अग्रवाल जैसे कलाकार हैं। इसे बलराम गर्ग, बलवीर सिंह, शरद सिंह ठाकुर, खड़ग सिंह गौड़ और नीलम सिंह ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, शरद सिंह ठाकुर डायरेक्टर हैं। कौन थे नीम करोली बाबा? नीम करोली बाबा 20वीं सदी के महान संत थे और उन्हें हनुमान जी का सिद्ध अवतार माना जाता है। वह उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में पैदा हुए थे। तब उनका नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था, और फिर आध्यात्मिक खोज में लगे रहे। माना जाता है कि नीम करोली बाबा के पास दिव्य शक्तियां थीं, और वो हर श्रद्धालु की परेशानी को समझ जाते थे और सुलझा देते थे। कई सेलिब्रिटीज नीम करोली बाबा को मानते हैं और दर्शन करने उनके बनाए कैंची धाम जाते रहते हैं। इनमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से लेकर सामंथा रुथ प्रभु और कैलाश खेर का भी नाम शामिल है।  

भेड़िया लुक और कातिल निगाहें, ‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन के धांसू लुक ने मचाया सोशल मीडिया पर कोहराम

फाइनली फर्स्ट पोस्टर आ गया! फैंस को इससे बड़ा गिफ्ट नहीं मिल सकता था. साउथ सेंसेशन अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर AA22xA6 फिल्म के मेकर्स ने सिर्फ फिल्म का नाम कंफर्म किया, बल्कि एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया. और उफ्फ! क्या कहें, अल्लू का इतना धांसू और इंटेंस लुक है. एटली की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. पहले इस प्रोजक्ट को AA22xA6 कहा जा रहा था, लेकिन अब इसे इसका नाम मिल गया है. फिल्म का टाइटल 'राका' है. सन पिक्चर्स ऑफिशियल के इंस्टा पेज पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'AA22xA6 अब RAAKA है'. खुद को एक ऐसी दुनिया के लिए तैयार करें जो हर सीमा से परे है.' ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में इसे 2.52 लाख से ज्यादा लाइक्स और 8,000 से ज्यादा कमेंट्स मिल गए. अल्लू का डेडली लुक फिल्म राका के टाइटल पोस्टर में अल्लू अर्जुन का क्लोज-अप लुक दिखाया गया है. सिर पर आधे अधूरे से दिखते बाल, बड़े नुकीले नाखूनों के साथ जानवर जैसे पंजों से छिपा आधा चेहरा, इसमें से खतरनाक तरीके से झांकती काली आंखें और घनी सी मूछें. अल्लू का लुक कमाल का है. खासकर उनकी तेज नजरें और मुंडा हुआ सिर उनके किरदार को रहस्यमयी और दमदार बना रहा है. भेड़िया बना पुष्पा? अल्लू का ये भेड़ियानूमा नया लुक तबाही मचा रहा है. वो पहले भी पुष्पा में अपने यूनिक अंदाज से फैंस को क्रेजी कर चुके हैं, लेकिन अब राका के रूप में वो नया रूप दिखाने को तैयार हैं. मानना पड़ेगा उनका डिवोशन जानदार है. फिल्म की कई खास बातों में एक ये भी है कि पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर्दे पर साथ दिखने वाली है. इससे पहले, मंगलवार को प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने पोस्टर रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा था- तैयार हो जाइए धमाके के लिए, टाइटल पोस्टर – कल सुबह 11 बजे. मेकर्स ने एक और अलग तरह का पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें भेड़िये जैसे हाथ के तेज नाखून अंधेरे बैकग्राउंड को चीरते हुए दिख रहे हैं, जो फिल्म के गहरे और एक्शन से भरे माहौल की झलक देता है. फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है, पर खबर है कि ये साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

सुभाषिनी बालासुब्रमण्यन की मौत से 2 दिन पहले की आखिरी पोस्ट, पति संग झगड़े की खबरें

मुंबई  पॉपुलर तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यन अब इस दुनिया में नहीं हैं. 36 साल की टैलेंटेड एक्ट्रेस ने चेन्नई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया. सुभाषिनी अपने फ्लैट में मृत पाई गईं. उनकी अचानक हुई मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. उनकी मौत से परिवार और फैंस को तगड़ा झटका लगा है।  सुभाषिनी की आखिरी पोस्ट वायरल हर किसी के दिल में यही सवाल है कि सुभाषिनी ने क्यों मौत को गले लगाया. रिपोर्ट्स में ये भी दावे किए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं. पति संग झगड़ा होने के बाद वो तनाव में थीं. ऐसे में एक्ट्रेस की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है, क्योंकि अपनी आखिरी पोस्ट में सुभाषिनी काफी खुश नजर आ रही हैं. उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि वो डिप्रेशन में थीं।  निधन से सिर्फ दो दिन पहले 4 अप्रैल को ही सुभाषिनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपना एक फन वीडियो शेयर किया था. वो जंगल में हंसते-चहकते हुए वॉक करती हुई दिखाई दी थीं. वो काफी खुश लग रही थीं. ऐसे में फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो किसी दर्द में थीं और उन्होंने अपनी जान दे दी है।  फैंस का टूटा दिल सुभाषिनी का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. फैंस उन्हें देखकर इमोशनल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- जिंदगी बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल है. वो कितनी खुश नजर आ रही थीं. कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में दुख जता रहे हैं तो कई शॉक्ड हैं।  श्रीलंका छोड़ चेन्नई में बसी थीं सुभाषिनी की बात करें तो वो सन टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कायल' में अपने रोल के लिए जानी जाती थीं. 6 अप्रैल 2026 को वो चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गईं. पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट्स में सुभाषिनी की मौत का कारण आत्महत्या बताया गया. बताया जा रहा है कि पति संग वीडियो कॉल पर उनकी बहस हुई थी, जिससे वो परेशान थीं. हालांकि, एक्ट्रेस की मौत के पीछे के सही कारणों की पुलिस अभी भी जांच कर रही है।   सुभाषिनी श्रीलंका की रहने वाली थीं. मगर सालों पहले ही वो श्रीलंका से आकर चेन्नई में बस गई थीं. वो तमिल इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रही थीं. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. मगर अफसोस बेहद कम उम्र में वो इस दुनिया से हमेशा के लिए रुख्सत हो गईं। 

प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में पूल में डुबकी लगाकर दिखाया बोल्ड लुक

मुंबई  ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। अपने करियर में प्रियंका ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग क्वालिटी टाइम बिताती हैं, जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब प्रियंका ने पूल में एंजॉय करती हुई सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बिकिनी में बोल्ड अवतार देखने लायक था। प्रियंका ने संडे का इस तरह उठाया लुफ्त प्रियंका चोपड़ा ने  अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरों उनके संडे की मस्ती भरे पलों की हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'उन कुछ खास मौकों में से एक, जब रविवार सच में रविवार जैसा लगा… और कुछ और भी मजेदार चीजें।' प्रियंका की ये तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो रही गई हैं। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बिकिनी पहन पूल में लगाई आग प्रियंका चोपड़ा की शेयर की तस्वीरों की बात करें तो उनकी हर फोटो बेहद खूबसूरत होने के साथ बेहद खास है। पहली तस्वीर में प्रियंका बाथरोब पहले हुए धूप सेंकती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लू कलर की बिकिनी पहने पूल में बैठकर पोज दे रही हैं। साथ ही एक वीडियो में वो खट्टी कैरी का मजा लेती भी दिख रही हैं। एक तस्वीर में ब्लैक बिकिनी पहने पानी में जलपरी की तरह मजे ले रही हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में उनकी बेटी मालती और मां को भी देखा जा सकता है। एक प्यारी सी तस्वीर में मालती अपनी नानी, मधु चोपड़ा के गले लगती हुई दिखीं, और दूसरी तस्वीर में वह अपने पापा निक जोनस के साथ दिख रही हैं। फैंस ही नहीं स्टार्स ने भी किए कमेंट्स प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस एक फैन ने कमेंट कर लिखा, "PC अपने देसी स्नैक्स के साथ!" जबकि दूसरे ने पूछा, "क्या यह कच्ची कैरी है?" सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि एकता कपूर भी काफी इम्प्रेस नजर आईं। उन्होंने कमेंट किया, "क्या सुपरस्टार हैं!" ऐसे कई और कमेंट्स इस पोस्ट पर आ रहे हैं। वाराणसी के बारे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए SS राजामौली के साथ हैदराबाद में हैं। SS राजामौली की 2022 की हिट फिल्म 'RRR' के बाद अगली फिल्म 'वाराणसी' है, जो संक्रांति 2027 में रिलीज होने वाली है। इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म की कहानी उनके पिता, V. विजयेंद्र प्रसाद ने उनके साथ मिलकर लिखी है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एक 'दुनिया भर का रोमांचक सफर' बताया जा रहा है।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के परिवार में आने वाला है नन्हा बच्चा, जोड़े में छाई खुशी

मुंबई  टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोमवार को करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी खुद कंफर्म की। इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा कैप पहने हुए नजर आ रहे है, दोनों की कैप पर करिश्मा की कैप पर “मॉम” और उनके पति की कैप पर “डैड” लिखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में दोनों छोटे-से बच्चे का जूता हाथ में लिए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीरें देखते ही समझ में आ जाता है कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके घर पर नन्हा मेहमान अगस्त में आने वाला है। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार अगस्त 2026 ।" पोस्ट शेयर करने के बाद करिश्मा के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेता मनीष पॉल ने कमेंट सेक्शन पर यश लिखने के साथ हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी। ताहिरा कश्यप, महीप कपूर, कृतिका कामरा, अनिता हसंनदानी ने मिलकर कमेंट सेक्शन पर "बधाई हो" लिखा, तो बाकी सेलेब्स ने अभिनेत्री को इमोजी के द्वारा प्रतिक्रिया दी। करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को दुबई-आधारित व्यवसायी वरुण बंगेरा से मुंबई में शादी की थी। उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें गुजराती और दक्षिण भारतीय परंपराओं का संगम था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 'न्यू ईयर ईव' पर एक पार्टी में हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने नवंबर 2021 में सगाई कर ली थी।

दिव्यांका त्रिपाठी की बेबी बंप के साथ मस्ती, पति ने रोमांटिक अंदाज में किया स्वागत

मुंबई  टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. वो शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी. इन दिनों वो सातवें आसमान पर हैं. हर कोई उन्हें पैंपर कर रहा है. वो जिंदगी में आने वाली सबसे बड़ी खुशी यानी बच्चे के जन्म के इंतजार में हैं. इन दिनों उनके बेबी शावर फंक्शन के चर्चे हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है।  मां बनने वाली हैं दिव्यांका परिवारवालों संग हुए इस गोदभराई के फंक्शन में दिव्यांका ने ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी. रेड चुनरी ओढ़े वो नजर आईं. पति ने दिव्यांका को हरे रंग की चूड़ी पहनाई. बाकी मेहमानों ने एक्ट्रेस को गिफ्ट्स दिए. दिव्यांका पर उनके घरवालों ने पैसों की बारिश की. एक्ट्रेस पर नोट उड़ाए गए. ये नजारा देखकर वो एक्साइटेड दिखीं. उनके पति विवेक दहिया की खुशियां भी सातवें आसान पर दिखी. उन्होंने पत्नी के बेबी बंप पर KISS किया और कान में कुछ कहकर एक्ट्रेस को चिढ़ाया. गोदभराई के फंक्शन में सभी लोग नाचे. दिव्यांका ने बेबी बंप संभालकर डांस किया।           ये वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- क्या होता है जब आप फैमिली, प्यार और पागलपन को मिक्स करते हो? गोदभाई का फंक्शन हंसी, डांस और कभी न भुलाए जाने वाली यादों से भरा रहा. अभी भी उस दिन के बारे में सोचकर हंस रही हूं. फैंस ने दिव्यांका पर प्यार लुटाया है।  कपल ने बीती रात भी बेबी शावर का फंक्शन रखा था. यहां दिव्यांका व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में दिखीं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखा. विवेक ने उन्हें साथ में लेकर रोमांटिक डांस किया. उनके इस बेबी शावर फंक्शन में फैमिली के साथ इंडस्ट्री के दोस्त भी नजर आए. सभी ने दिव्यांका और उनके होने वाले बच्चे को दुआएं दीं।  दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी की थी. एक्ट्रेस 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं. काफी वक्त से वो टीवी शोज में नहीं दिखी हैं. काम से ब्रेक लेकर दिव्यांका मदरहुड पर फोकस कर रही हैं।   

टीवी शोज में मचेगा बवाल, अनुपमा ने बेची अनुज की आखिरी निशानी, तुलसी के सामने होगी मिहिर की दूसरी शादी

टेलीविजन की दुनिया काफी बड़ी है, लेकिन सीमित है. दुनिया इधर से ऊधर हो जाएगी, लेकिन इसके दशर्क कहीं नहीं जाएंगे. सास-बहू शो के दर्शकों को आने वाले हर एपिसोड में दिलचस्पी होती है. हमें पता है कि इस हफ्ते भी आप शोज में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न के लिए बेताब बैठे होंगे. अनुपमा ने बेची अनुज की निशानी अनुपमा के आंसू कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अनुपमा ने परिवार के लिए अनुज की आखिरी निशानी गोल्ड चेन बेच की है. पर परिवार की खुशी के लिए उसे इसका मलाल नहीं है. वहीं अनुपमा कोई फैसला लेने जा रही है, जो उसके रिश्तों पर भारी पड़ सकता है. इतना ही नहीं, प्रेम और राही की जिंदगी में भी बड़ा तूफान आने वाला है. मिहिर-नोइना की होगी शादी तुलसी भारी मन ने मिहिर और नोइना की शादी के लिए राजी हो चुकी है. नोइना अपनी जिंदगी के आखिरी दिन गिन रही है. उसकी ख्वाहिश है कि वो मरने से पहले मिहिर की दुल्हन बने. तुलसी पति की दूसरी शादी देखकर टूटेगी, बिखरेगी, लेकिन खुद को मजबूर पाएगी. मिहिर की शादी से शांति निकेतन की शांति भंग होने वाली है. दूसरी ओर ऑफिस वालों को अंगद और वृंदा के रिश्ते पर भी शक होने वाला है. नागिन से भिड़ेगा ड्रैगन नागिन 7 में नागरानी यानी अहाना और ड्रैगन यानी यमन के बीच जबरदस्त टकराव होगा. अहाना डमरू बजाएगी, क्योंकि ये वो एकमात्र आवाज है जो ड्रैगन को उसके असली रूप में ला सकती है. ठीक वैसे ही जैसे नागिन बीन की धुन का विरोध नहीं कर पाती, वैसे ही ड्रैगन की कमजोरी है डमरू. वो चाहती है कि सबको उसका खतरनाक रूप दिखे, ताकि उसे पिंकी की जिंदगी से दूर किया जा सके. राज से उठेगा पर्दा ये रिश्ता क्या कहलाता का अपकमिंग शो काफी दिलचस्प होने वाला है. आने वाले एपिसोड में अभिरा के छिपे हुए सबड़े राज का पर्दाफाश होने वाला है. अरमान, अभिरा को उसकी और मुक्ति की तस्वीर दिखाता है, जिससे वो दंग रह जाती है. यही नहीं, अब अभिरा सबके सामने ये भी साबित कर देगी कि मेहर ने ही वाणी की हत्या की थी.