samacharsecretary.com

थाने जाने की जरूरत खत्म! बिहार में डिजिटल पुलिसिंग, घर बैठे मिलेंगी सभी सेवाएं

पटना. किराएदार, घरेलू सेवक या वाहन चालक का सत्यापन कराना हो, लापता-अपहृत या अज्ञात व्यक्ति का विवरण देना हो अथवा खोई-पाई संपत्ति की जानकारी देनी हो, अब थाने का चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। आम लोगों से जुड़ी ऐसी तमाम सुविधाएं अब घर बैठे नागरिक सेवा पोर्टल पर एक क्लिक में उपलब्ध होंगी। इसके लिए सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस के तहत बिहार पुलिस को और भी स्मार्ट बना दिया है। सरकार ने इसके लिए स्मार्ट नागरिक सेवा पोर्टल जारी किया है। इस स्मार्ट पोर्टल https://citizenservices.bihar.gov.in की खासियत यह है कि इसमें लॉग इन किए बिना भी प्राथमिकी की प्रति प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा कोई भी गुप्त जानकारी दे सकता है। साथ ही उद्घोषित या इनामी अपराधी की जानकारी देख सकते हैं। यह सेवा पारदर्शिता बढ़ाने व नागरिकों को त्वरित सूचना देने के लिए शुरू की गई है। लॉग इन करने पर मिलेंगी दो तरह की सेवाएं ऑनलाइन प्राथमिकी की सुविधा देने वाला स्मार्ट नागरिक पोर्टल पुलिस व जनता के बीच दूरी कम करने में काफी कारगर साबित हुआ है। अब इसमें नई सेवाएं जुड़ने से यह पोर्टल और भी अधिक उपयोगी हो जाएगा। इसका विस्तार कर दिया गया है। citizenservices.bihar.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद लोगों को 11 तरह की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। अभी तक तमाम मामलों में लोगों को थाने का चक्कर लगाना पड़ता था। इस बात की लगातार शिकायते मिलती रहती हैं कि पीड़ित को थाने से लौटा दिया गया। उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। छोटे-छोटे मामलों में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई की उम्मीद जगती थी। अब इस पोर्टल लॉग इन करने के बाद लापता या अपहृत व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज करना, खोई वस्तु की जानकारी देना, अज्ञात व्यक्ति या शव की पहचान से जुड़ी जानकारी देखना, वांछित या गिरफ्तार अपराधियों का विवरण प्राप्त करना और ई-शिकायत दर्ज करना जैसी सेवाएं काफी सहज हो जाएंगी। ऐसी सूचनाएं हासिल करने मे स्थानीय पुलिस का हस्तक्षेप न्यूनतम होगा। सत्यापन व पंजीकरण से जुड़ी सेवाएं भी इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं। आमजन चालक का चरित्र सत्यापन, किराएदार या घरेलू सहायक के चरित्र का सत्यापन, वरिष्ठ नागरिकों का ऑनलाइन पंजीकरण, खोई या बरामद संपत्ति की जानकारी प्राप्त करना आदि सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इससे आमजन को अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पंजाब के 4 जिलों में बारिश का कहर, लुधियाना समेत ओले गिरने और आंधी का अलर्ट, चंडीगढ़ में बूंदाबांदी

लुधियाना पंजाब सहित राजधानी चंडीगढ़ में मार्च महीने के अंतिम दिनों में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। रविवार की शुरुआत बादलों और हल्क बारिश के साथ हुई है। चंडीगढ़ में सुबह ही बारिश ही हल्की बौछारों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। वहीं पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।   मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार से मौसम का मिजाज बदला है। रविवार व सोमवार के लिए पंजाब में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि होगी व बारिश पड़ेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाने से मौसम में आई तल्खी से राहत मिलेगी लेकिन मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण यह है कि इस समय गेहूं की फसलें लगभग तैयार खड़ी हैं। ऐसे में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से फसलों के गिरने का खतरा है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। इसमें किसानों को सिंचाई न करने के साथ-साथ फसलों में खाद डालने व कीटनाशक का स्प्रे करने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को खराब मौसम के दौरान किसी भी खेतीबाड़ी संबंधित काम को न करने की सलाह देते हुए सुरक्षित जगह रहने को कहा गया है। किसानों के साथ-साथ आम लोगों को तेज हवाएं चलने व बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने की अपील की गई है। शनिवार को पंजाब में कुछ जगहों पर बेहद हल्की बारिश दर्ज हुई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य के नजदीक हो गया है। सबसे कम 15 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा व अबोहर का दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 33.3 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, लुधियाना का 32.0 डिग्री, पठानकोट का 28.9 डिग्री, बठिंडा का 33.2 डिग्री, होशियारपुर का 29.5 डिग्री, फाजिल्का का 32.6 डिग्री. फिरोजपुर का भी 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.0 डिग्री, लुधियाना का 16.6 डिग्री, पटियाला का 17.6 डिग्री, पठानकोट का 15.5 डिग्री, फरीदकोट का 18.8 डिग्री और रूपनगर का 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने किसानों को दी सिंचाई रोकने की सलाह और 30 मार्च तक तेज हवाओं की चेतावनी

हरियाणा हरियाणा में मार्च के आखिर में मौसम ने अचानक पलटा खाया है ओर अब फिर लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं.लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई. कुछ दिन पहले तक तापमान बढ़ता जा रहा था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है. IMD चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के नूंह मेवात जिले में 28 मार्च को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था,जबकि भिवानी जिले में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला. चरखी दादरी 34.0 डिग्री तापमान देखने को मिला था. इसी तरह 28 मार्च को सुबह के समय सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले में 16.0 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 20°C है,जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. प्रदेश के कई जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानि 29 मार्च और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है. इसमें आज पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है,जबकि 30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. 30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं. किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी और फसलों पर संक मौसम विभाग ने 29-30 मार्च के दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है.इसी तरह 31 मार्च को हरियाणा में आंशिक बादल और धूप का मिश्रण देखने को मिलेगा. गर्मी का असर बढ़ेगा और तापमान 34-35°C तक जा सकता है. 1 अप्रैल को नए महीने की शुरुआत गर्म रहेगी. तेज धूप के साथ लू जैसे हालात बन सकते हैं. तापमान 35°C के पार जा सकता है.जबकि 2 अप्रैल को हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हल्की धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बनी रहेगी. 3 अप्रैल को दिन में तेज गर्मी रहेगी, हालांकि शाम के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है.वही 4 अप्रैल को सप्ताह के अंत में तापमान 36°C तक पहुंच सकता है ओर मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहेगा. AQI लेवल में हुआ बदलाव हरियाणा में एक तरफ जहां गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी, तो वहीं AQI लेवल भी लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल aqi.in की मानें तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह AQI  लेवल 214 देखने को मिला है, जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 179 दर्ज किया गया है. इसी तरह गुरुग्राम जिले में सुबह AQI लेवल 202 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में सुबह AQI लेवल 122 दर्ज किया गया है.

आसमान साफ होने से कैथल के तापमान में दर्ज हुई दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

  कैथल कुछ दिनों की लुका-छिपी के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। शनिवार सुबह साफ आसमान और तेज धूप के साथ हुई, जिससे दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। ठंडी हवाओं के थमने और बादलों के छंटने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  आगामी दिनों में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। शहर का अधिकतम तापमान फिलहाल 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहने के बावजूद दोपहर में सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही में कमी देखी गई और लोग पंखे व कूलर का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है। यदि हवाओं की गति में तेजी नहीं आई तो अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव और आसमान साफ रहने से सूर्य का विकिरण सीधे धरातल तक पहुंच रहा है, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि 32 डिग्री तापमान फिलहाल सामान्य श्रेणी में है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। अचानक तापमान बढ़ने से वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हवाओं के सुस्त पड़ने से वातावरण में गर्मी तापमान बढ़ने का एक प्रमुख कारण हवाओं की गति में कमी भी माना जा रहा है। जहां पिछले दिनों तेज हवाएं चल रही थीं, वहीं अब हवा की रफ्तार घटकर करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है। हवाओं के सुस्त पड़ने से वातावरण में गर्मी ठहर गई है, जिससे धूप की तपिश अधिक महसूस हो रही है।  

भिवानी में साढ़े 16 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन कर श्रुति चौधरी ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री व देश के रक्षा व रेल मंत्री रहे चौ. बंसीलाल ने हरियाणा प्रदेश को एक उन्नत राज्य बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया था। उन्होंने दक्षिण हरियाणा जैसे रेतीले क्षेत्र में लिफ्ट इरीगेशन जैसी सिंचाई व्यवस्था को खड़ा करके हरा-भरा करने का कार्य किया। वे आधुनिक हरियाणा के निर्माता थे। यह बात सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने चौ. बंसीलाल की 20वीं पुण्यतिथि पर चौ. बंसीलाल के पैतृक गांव गोलागढ़ में चौ. बंसीलाल की समाधि पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए कही। शाम और कैरू को मिली साढ़े 16 करोड़ की सौगात इस मौके पर मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिले के गांव कैरू व तोशाम कस्बे में सिंचाई विभाग तथा पंचायत विभाग से जुड़ी साढ़े 16 करोड़ की पंप हाऊस व सिंचाई संबंधी योजनाओं की उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं को समर्पित करें श्रुति चौधरी ने बताया कि 31 मार्च को मुख्यमंत्री भिवानी जिले के तोशाम में प्रदेश स्तरीय सूक्ष्म सिंचाई मेले में पहुंचेंगे। इस मेले में दक्षिण हरियाणा जैसे रेतीले इलाके को हरा-भरा करने व सिंचाई को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज समय है हमारे प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त पानी के स्त्रोतों को संचित करने का, इस दिशा में सिंचाई विभाग कार्य कर रहा है। पेट्रोल और गैस संकट पर हाई लेवल मॉनिटरिंग के निर्देश इस मौके पर मंत्री श्रुति चौधरी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल व गैस के प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री देशभर में व्यवस्थाओं को बेहतर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोल की स्थिति पर हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी भी बनाई है। देश में पेट्रोल की कमी व कालाबाजारी ना हो, इसके लिए सख्ती से कार्य भी किया जा रहा है।  

पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मलेरकोटला में दो आतंकियों को दबोचा, शेरवानी कोटे गांव में मजदूरी करते थे

मलेरकोटला  जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को पंजाब के मलेरकोटला में चलाए गए ऑपरेशन में 2 पाकिस्तानी आतंकियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए इस ऑपरेशन में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकियों के नाम अबू हुरैरा और उस्मान हैं. जबकि, उनके साथ पकड़ा गया जमील एक स्थानीय निवासी है. जिसने दोनों पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किराये का मकान दिलवाने में मदद की थी।  मलेरकोटला से पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी  इनमें अबू हुरैरा ए प्लस कैटेगरी का खतरनाक पाकिस्तानी आतंकी है. इसकी गिरफ्तारी को खुफिया एजेंसियां बड़ी सफलता मान रही हैं, जिनसे भारत में पाकिस्तान की आतंकी साजिशों के बारे में जानकारी मिल सकती है।  सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को मलेरकोटला में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद SOG ने पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) यूनिट के साथ मिलकर मलेरकोटला के शेरवानी कोट गांव में छापा मारा. रेड के दौरान तीनों दहशतगर्दों ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें दबोच लिया गया।  15 साल से रह रहे थे दोनों पाकिस्तानी बताया जा रहा है कि दोनों मलेरकोटला में पिछले 15 वर्ष से रह रहे थे। दोनों पाकिस्तानी है। गांव शरेवानी कोट के सरपंच सिमरनजीत सिंह ने दोनों को शनिवार को पुलिस के सीआइए स्टाफ की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ घर में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। सिमरनजीत ने बताया कि दोनों करीब पांच साल से उनके गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों करीब 15 वर्ष से जिले के अलग-अलग गांवों में रह रहे थे। दोनों खुद को जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताते थे और वे स्थानीय लोगों से घुलमिल चुके थे। दोनों पाकिस्तानी हैं, किसी को कभी उन पर संदेह नहीं हुआ। 11 मई 2025 को मां-बेटी को भी पकड़ा था जासूसी करते मलेरकोटला से पाकिस्तानी आतंकी पकड़े जाने की यह पहली घटना है। हालांकि इससे पहले 11 मई 2025 में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बाप-बेटी को गिरफ्तार किया था। 31 वर्षीय गुजाला अपने पिता यामीन मोहम्मद के साथ सेना व अन्य बड़े प्रतिष्ठानों की जानकारी पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी अब्दुल्ला तक पहुंचाने का काम करते थे। इसके बदले में उन्हें पैसे दिए जाते थे। पुलिस ने दोनों को डिजिटल सुबूत के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं, पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात अधिकारी को देश से निष्कासित कर दिया गया था। श्रीनगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया ऑपरेशन उनकी गिरफ्तारी के बाद तीनों आतंकियों को ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. जिसके बाद SOG के जवान दोनों आतंकी और उसके मददगार को अपनी कस्टडी में लेकर कश्मीर की ओर रवाना हो गए.  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी पिछले 15 वर्षों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे थे और भारतीय नागरिक बनकर बिना शक पैदा किए अपनी पहचान छिपाए हुए थे।  कट्टरपंथी गतिविधियों का गढ़ बन रहा मलेरकोटला इससे पहले भी मालेरकोटला पुलिस ने कट्टरपंथी गतिविधियों के आरोप में फरहान अंजुम, अदनान खान और वारिस अली को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से .32 बोर पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए थे. वहीं, एक अन्य मामले में गुजाला और यामीन मोहम्मद को पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

डाटा सेंटर, फिल्म सिटी और मैन्युफैक्चरिंग हब से यीडा क्षेत्र बन रहा मल्टी-इंडस्ट्री कॉरिडोर

एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश और मेगा प्रोजेक्ट्स से बदल रही जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की तस्वीर डाटा सेंटर, फिल्म सिटी और मैन्युफैक्चरिंग हब से यीडा क्षेत्र बन रहा मल्टी-इंडस्ट्री कॉरिडोर एयरपोर्ट के चलते जमीन की मांग और कीमतों में उछाल, रियल एस्टेट निवेशकों के लिए उभर रहा हॉटस्पॉट गौतमबुद्धनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) क्षेत्र उत्तर प्रदेश के सबसे तेजी से विकसित होते औद्योगिक और रियल एस्टेट हब के रूप में उभर रहा है। बड़े पैमाने पर निवेश, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मेगा प्रोजेक्ट्स के चलते यह क्षेत्र अब देश के प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल होने की ओर अग्रसर है। डाटा सेंटर से फिल्म सिटी तक, मल्टी-सेक्टर ग्रोथ यमुना औद्योगिक क्षेत्र में डाटा सेंटर पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स हब और वेयरहाउसिंग सेक्टर में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। इसके साथ ही नोएडा फिल्म सिटी इस क्षेत्र को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भी बड़ा केंद्र बनाने जा रही है। फिल्म सिटी का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही यहां 'मॉम 2'  फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। फिल्म सिटी में फिल्म इंस्टीट्यूट के निर्माण का भी प्रस्ताव है, जिसका लाभ हजारों युवाओं को मिलेगा जो इस क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं। इसी तरह, डाटा सेंटर हब बनने से इस क्षेत्र में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है।  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना सबसे बड़ा गेमचेंजर इस पूरे क्षेत्र के विकास में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यह क्षेत्र एक बड़े लॉजिस्टिक्स और ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा। एयरपोर्ट के कारण आसपास के इलाकों में जमीन की मांग तेजी से बढ़ी है और प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। रियल एस्टेट सेक्टर में जबरदस्त उछाल यमुना औद्योगिक क्षेत्र में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बड़े डेवलपर्स टाउनशिप, प्लॉटिंग स्कीम और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहे हैं। निवेशकों के लिए यह क्षेत्र “फ्यूचर ग्रोथ जोन” बन चुका है, जहां बेहतर रिटर्न की संभावनाएं जताई जा रही हैं। खासकर एयरपोर्ट और औद्योगिक प्रोजेक्ट्स के आसपास के क्षेत्रों में निवेश की मांग सबसे अधिक है। बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ी रफ्तार यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली, नोएडा, आगरा और अन्य प्रमुख शहरों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसके अलावा प्रस्तावित मेट्रो विस्तार, नई सड़क परियोजनाएं और फ्रेट कॉरिडोर इस क्षेत्र को और अधिक सुगम और निवेश के अनुकूल बना रहे हैं। सरकारी नीतियों का मिल रहा पूरा लाभ प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई औद्योगिक नीतियां, सिंगल विंडो सिस्टम और निवेशकों को दी जा रही रियायतें इस क्षेत्र में निवेश को आकर्षित कर रहीं हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी, सुरक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे उद्योगों को अनुकूल वातावरण मिल रहा है। रोजगार और शहरीकरण का नया केंद्र डाटा सेंटर, फिल्म सिटी, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और एयरपोर्ट जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स के चलते लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। तेजी से हो रहा शहरीकरण इस क्षेत्र को आने वाले वर्षों में उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक और रीयल एस्टेट हब बना सकता है।

राजस्थान में श्रमिक संकट गहराया, वोटर लिस्ट से नाम कटने के भय में घर लौटे बंगाली मजदूर

जयपुर. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। वैसे तो चुनाव बंगाल में हो रहे हैं लेकिन राजस्थान में हलचल बढ़ गई है। वजह है राजस्थान के विभिन्न जिलों में मजदूरी करने वाले बंगाल के लोग वापस लौटने लगे हैं। प्रवासी मजदूरों के वापस लौटने से राज्य के उद्योगों में श्रमिकों का संकट खड़ा हो गया है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में बंगाल के करीब ढ़ाई लाख मजदूर काम करते हैं। वहीं करीब एक लाख मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। बंगाली मजदूरों के बीच एक भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है कि यदि इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं किया तो उनका मतदाता सूची में से नाम कट जाएगा। साथ ही सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। यही कारण है कि मजदूर अपने राज्य वापस लौट रहे हैं। हालात यह है कि बंगाल जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। कई मजदूर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में कई ऐसे लेागों के नाम काटे गए हैं जो राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में रह रहे हैं। ऐसे में अब यह भय सता रहा है कि यदि इस बार मतदान नहीं किया तो मतदाता सूची से नाम कट सकता है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि जेवरात निर्माण एवं इससे जुड़े काम में करीब एक लाख बंगाली मजदूर काम करते हैं। पिछले दो सप्ताह से मजदूरों के बंगाल लौटने का सिलिसला शुरू हो गया है। प्रवासी बंगाली सांस्कृतिक सोसायटी के सचिव रोबिन सरकार का कहना है कि बंगाली समाज के लेागों को उनके घर तक पहुंचाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार से भी मदद मांगेंगे।

छत्तीसगढ़ में आज CM साय का व्यस्त कार्यक्रम, सूरजपुर और बिलासपुर में शामिल होंगे समारोह में

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, सूरजपुर और बिलासपुर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से “मन की बात” सुनेंगे। इसके बाद वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। सूरजपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भारत माता कर्मा चौक में भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण करेंगे। वे “भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर के इंदिरा सेतु कूदूदण्ड में वे अटल परिसर एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। शाम 7:40 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पहुंचकर “नाइट लैंडिंग एवं डिपार्चर शुभारंभ” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9:45 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रायपुर पहुंचेंगे।

लैब अटेंडेंट भर्ती में बड़ा अपडेट, काउंसलिंग डेट घोषित; 430 उम्मीदवार होंगे शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के Directorate of Higher Education Chhattisgarh द्वारा प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विभाग ने काउंसलिंग प्रक्रिया का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके अनुसार चयनित उम्मीदवारों की काउंसलिंग 01 और 02 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। जारी सूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया में मेरिट सूची में स्थान पाने वाले कुल 430 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी, जिसमें उम्मीदवारों को उनके रैंक के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। यह काउंसलिंग नवा रायपुर स्थित Indravati Bhavan के ब्लॉक-3 में आयोजित की जाएगी। पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इसे दो दिनों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल चार पालियां (Shift) निर्धारित की गई हैं। इससे अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने और पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया मेरिट सूची और रोस्टर प्रणाली के आधार पर आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित रैंक के अनुसार बुलाया जाएगा और उसी क्रम में उन्हें अपने पदस्थापना स्थल का चयन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अंतिम रूप से पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग से मौका नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। यह भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से प्रतीक्षित थी और अब काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद राज्य के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला परिचारकों की नियुक्ति से शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।