samacharsecretary.com

AC बसों के जरिए हरियाणा के 5 धार्मिक स्थल सिर्फ एक क्लिक दूर, जानिए पूरी जानकारी

रोहतक हरियाणा रोडवेज ने रोहतक से पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए 5 एयर कंडीशंड (AC) बसों का शुभारंभ किया है। इन बसों के माध्यम से श्रद्धालु रोजाना आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। बसों का उद्घाटन मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डीसी सचिन गुप्ता और रोडवेज के जनरल मैनेजर (GM) विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने इस अवसर पर कहा कि सरकार लगातार जनकल्याण के लिए नई परियोजनाओं को शुरू कर रही है। इस कड़ी में रोहतक डिपो से पांच नई AC बसें धार्मिक स्थलों के लिए शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए इन बसों का किराया सामान्य बसों से मात्र 50 रुपए अधिक रखा गया है, जिससे यह यात्रियों के बजट में फिट बैठती हैं। 5 धार्मिक स्थलों के लिए सेवा उपलब्ध रोडवेज GM विपिन कुमार ने बताया कि ये AC बसें वृंदावन, मेहंदीपुर, बालाजी, हरिद्वार और हल्द्वानी के लिए प्रतिदिन रवाना होंगी और अगले दिन वापसी करेंगी। रोहतक से वृंदावन का किराया 357 रुपए तय किया गया है, जो सामान्य बस किराए का लगभग डेढ़ गुना है। बसें दोपहर 12:10 बजे रोहतक से रवाना होंगी, जबकि वृंदावन से सुबह 5 बजे वापसी होगी।   छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम विपिन कुमार ने कहा कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा और कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। सिटी बसों को भी बढ़ती मांग के अनुसार सड़कों पर उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वृंदावन और हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण इन रूटों पर AC बसें लंबी दूरी पर चलाई जाएंगी। इस पहल से धार्मिक स्थलों की यात्रा और भी सुगम और सुरक्षित बनेगी, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- श्रीकृष्ण और सुभद्रा के स्नेह में झलकता है भाई-बहन के प्यार का अटूट बंधन

प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का पर्व है भाईदूज प्रदेश की लाड़ली बहने होंगी शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा का रिश्ता भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण की सबसे सुंदर मिसाल है। जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने हर परिस्थिति में बहन सुभद्रा की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, उसी भावना से हमारी सरकार भी प्रदेश की हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है। श्रीकृष्ण और सुभद्रा का संबंध इस बात की याद दिलाता है कि भाई का स्नेह केवल वचन निभाना ही नहीं, कर्म से निभाई जाने वाली जिम्मेदारी भी है। हमारी सरकार इसी दृष्टि से सांस्कृतिक परंपरा को निभाते हुए आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे लिये बहनों की खुशी, उनकी सुरक्षा और आत्मविश्वास सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले भाईदूज कार्यक्रम में सम्मलित होने वाली लाड़ली बहनों को यह संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि उस रिश्ते का उत्सव है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख-दुख, सुरक्षा और सम्मान का वचन निभाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों की मुस्कान ही समाज की समृद्धि का आधार है और हर भाई का यह कर्तव्य है कि वह अपने आचरण और कर्म से इस भावना को मजबूत बनाए। शासन में संवेदना, त्यौहारों में अपनापन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह परंपरा बनाई है कि प्रदेश का हर पर्व जनता के जीवन में नई उमंग और नई आशा लेकर आए। दीपावली, रक्षाबंधन, गोवर्धन पूजा और अब भाईदूज जैसे पर्व शासन के मानवीय स्वरूप का प्रतीक बन चुके हैं। लाड़ली बहनें : सशक्त समाज की आधारशिला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनें केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवार और समाज की आत्मा हैं। लाड़ली बहना योजना ने बहनों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रूपये की राशि सीधे बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है, जो प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री निवास पर आने वाली लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर और विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल भी उपस्थित रहेंगे।

सड़क पर कहर: थार की टक्कर से 4 की मौत, 3 गंभीर घायल, देखें वीडियो

जयपुर  राजस्थान की राजधानी जयपुर के चोमू इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भयानक हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार थार एसयूवी ने नियंत्रण खोकर तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के शिकार सभी पीड़ित सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना का कारण: तेज गति से चल रही थार वाहन ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता: टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिलें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर थार के नीचे कुचल गईं। एक व्यक्ति की मौके पर मौत, 3 ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ा दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक संख्या: चार (एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।) घायल: तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना का शिकार: सभी सातों पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे और जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के नांगल जैसा बोहरा के रहने वाले थे। हादसे में घायल छह लोगों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला सहित तीन घायलों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों और घायलों की पहचान मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है: वीरेंद्र श्रीवास्तव (55, मूल निवासी वाराणसी, जयपुर के वैद्यजी का चौराहा निवासी) सुनील श्रीवास्तव (50, मूल निवासी वाराणसी) लकी श्रीवास्तव (30, जयपुर के ब्रजवाड़ी कॉलोनी निवासी) श्वेता श्रीवास्तव (26, जयपुर के ब्रजवाड़ी कॉलोनी निवासी)

लापता मां-बेटी की खुशखबरी: केरल से मिली बेटियों ने दीपावली पर परिवार को किया खुशहाल!

नरसिंहपुर नरसिंहपुर पुलिस ने अपनी अथक मेहनत और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक परिवार को दीपावली से ठीक पहले खुशियों का अनमोल उपहार दिया है। पुलिस ने लगभग डेढ़ वर्ष से लापता एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला और उसकी अबोध बच्ची को सुदूर केरल राज्य से सकुशल दस्तयाब कर लिया और उन्हें उनके परिजनों से मिला दिया। यह मामला गाडरवारा थाना की चौकी सालीचौका से शुरू हुआ था, जहाँ प्रार्थी ने पत्नी (जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी) और बच्ची के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। प्रार्थी की हर संभव तलाश नाकाम रहने पर 05 जुलाई 2024 को गुम इंसान का मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक डा. ऋषिकेश मीना ने अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गुमशुदा की तलाश के लिए इश्तेहार जारी किए और अंतरराज्यीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया। अथक तकनीकी प्रयासों के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गुमशुदा महिला और बच्ची त्रिसुर, केरल में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल केरल रवाना हुई और 16 अक्टूबर 2025 को शासकीय महिला मंदिरम, रामावरमपुरम से मां-बेटी को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया। निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक मनोज भारद्वाज और आरक्षक जमना प्रसाद रजक की टीम की अहम भूमिका रही।

बुजुर्ग से चटवाई गई पेशाब की घटना ने मचाई खलबली, CM योगी ने लिया संज्ञान

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है,, जहां एक दलित बुजुर्ग को पेशाब चाटने पर मजबूर किया गया,,इस अमानवीय घटना ने एक बार फिर समाज के उस विकृत रुप को उजागर किया है,,जिसका सामना दलित लोग अक्सर करते आ रहे हैं। ये किसी से छिपा नहीं है कि भारत में दलितों पर अत्याचार अब भी जारी है, लेकिन, इस घटना में जिस तरीके से दबंग आरोपी ने सारी हदों को पार किया है, उसने मानवता पर कई सवाल खड़े दिए है। जानकारी के लिए बता दें, 70 साल के बुजुर्ग के साथ पेशाब चटवाने की शर्मसार घटना काकोरी नगर पंचायत के शीतला देवी मंदिर परिसर में हुई है। बताया जा रहा है,,70 साल के रामपाल ने गलती से मंदिर परिसर में पेशाब कर दी,,इसी से गुस्साए दबंग ने दलित व्यक्ति को मूत्र चटवाई,,जमीन को धुलवाया और आइंदा से मंदिर के अंदर न जाने की धमकी तक दी,,दबंग इतने में नहीं रुका और उसने बुजुर्ग को जातिसूचक गालियां तक दी। ‘अस्मिता के साथ खिलवाड़ वाली घटना’ बता दें कि, पीड़ित रामपाल रावत की शिकायत पर अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है इस मामले का सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है,,वहीं, दलित अस्मिता के साथ खिलवाड़ वाली इस घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित से उसके घर पहुंचकर मुलाकात की है,,इसके अलावा, सपा सांसद आरके चौधरी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दलित अस्मिता पर किसी भी प्रकार के समझौता न करने की बात कही। दलित बुजुर्ग के साथ हुई इस घटना पर अब सियासत भी शुरु हो गई,,वहीं इस घटना ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव की पोल खोल दी है,,और समाज की उस विकृत मानसिकता को उजागर किया है,, जिसका सामना अक्सर समाज में दलितों को करना पड़ता है।  

दीवाली के धमाकों के बावजूद साफ आसमान! AQI 40 वाला शहर दिखा प्रदूषण में मिसाल, दिल्ली परेशान

रायपुर दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों की हवा तेजी से प्रदूषित हुए, इन शहरों के लोगों को तो सांस लेने तक में दिक्कत रही है। लेकिन वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल दिवाली में जमकर पटाखे फोड़ने के बावजूद रायपुर का आसमान बिल्कुल साफ दिख रहा है, हवा में भी कोई प्रदूषण नहीं है, लोगों को सांस लेने में भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक और ऊर्जा केंद्रों में इस समय वायु गुणवत्ता बेहद संतोषजनक स्थिति में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम 4 बजे राज्य के चार बड़े शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर कम दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा बेहद गंदी राजधानी रायपुर का AQI 40 दर्ज किया गया, जो ‘अच्छी श्रेणी’ में आता है। वहीं इस्पात नगरी भिलाई का AQI 47 रहा — यह आंकड़ा यह दर्शाता है कि भारी उद्योगों की मौजूदगी के बावजूद यहां की हवा काफी स्वच्छ है। राज्य की ‘ऊर्जाधानी’ कही जाने वाली कोरबा में, जहां कोयला खनन, बिजली और एल्यूमीनियम उत्पादन होता है, वहां भी AQI केवल 67 दर्ज हुआ — यानी हवा ‘संतोषजनक श्रेणी’ में है। दुर्ग में भी वायु गुणवत्ता का स्तर AQI 50 के आसपास बना रहा। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़े छत्तीसगढ़ के लिए उत्साहजनक संकेत हैं। स्वच्छ हवा बनाए रखने के लिए उद्योगों में पर्यावरणीय नियमों का पालन और हरित पहल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। 

गौसेवा के संकल्प संग मनाई गोवर्धन पूजा, मुख्यमंत्री ने मांगी जनता की खुशहाली की दुआ

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने गौशाला में सेवा कर रहे गौसेवकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने गौसेवा के लिए उनकी सराहना करते हुए सभी से गौवंश की रक्षा एवं संरक्षण के कार्यों में आगे आने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने  गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौसेवकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौशाला में गौवंश की देखरेख की सभी व्यवस्था मौजूद है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे जीवन में प्रकृति, अन्न और पशुधन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। गाय भारतीय संस्कृति की आधारशिला है, जो न केवल हमारे ग्रामीण जीवन से जुड़ी है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था और आस्था दोनों का केंद्र भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में गोसेवा और प्रकृति पूजन की भावना गहराई से रची-बसी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय, अन्न और धरती का सम्मान करना उस मातृशक्ति को प्रणाम करना है, जिससे हमारा जीवन जुड़ा है। जब हम इन्हें नमन करते हैं, तब हम अपनी संस्कृति की जड़ों, अपनी आत्मा की गहराइयों और समृद्धि के स्रोतों को स्पर्श करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय गौमाता के रूप में पूजनीय है, और इसी भावना के साथ राज्य सरकार गोसेवा को ग्रामीण विकास की धुरी बनाने के लिए कार्य कर रही है।

चलती ट्रेन में विस्फोट से दहशत! आनंद विहार-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी

बस्ती आनंद विहार से चलकर सहरसा जाने वाली 15558 डाउन ट्रेन में विस्फोट के बाद ट्रेन के एक बोगी में भगदड़ मच गई। इसकी जीआरपी बस्ती इसकी छानबीन कर रही है। बुधवार की भोर करीब 2:45 पर आनंद विहार से चलकर सहरसा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही गौर रेलवे स्टेशन के आगे ओवर ब्रिज के समय पहुंची वैसे ही यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। एक बोगी में बैठे यात्री उतरकर इधर-उधर भागने लगे। पूछने पर यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में विस्फोट हो गया है। डर और दहशत से बदहवास लोग ट्रैक पर ही दौड़ने लगे। बाद में घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर गौर पुलिस पहुंच गई और यात्रियों को समझा बूझकर ट्रेन में बैठाया । इस बीच ट्रेन लगभग 34 मिनट ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी रही बाद में सिग्नल होने पर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रेन में बैठे दो यात्री झुलस भी गए थे, अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन में कोई यात्री पटाखा लेकर यात्रा कर रहा था और अचानक उसमें विस्फोट होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर बस्ती पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन में कुछ धमाके की आवाज होने की बात सामने आई है। मामले की जांच चल रही है। ट्रैक किनारे मिला युवक का शव बुधवार की सुबह गौर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर डाउन ट्रैक किनारे ही एक लगभग 31 वर्षीय युवक का शव पाया गया है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने में घंटों जुटी रही पर उसकी पहचान नहीं हो पाई। चर्चा है की कहीं ट्रेन में हुई भगदड़ के बाद उसी ट्रेन से ही युवक के गिर जाने के कारण मौत तो नहीं हो गई। फिलहाल मामले की जांच जीआरपी कर रही है। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि भगदड़ के समय युवक के गिरने की पुष्टि नहीं है।  

28 हजार कुकों की मजबूरी: गैस और राशन उधार लेकर चल रही स्कूलों की मिड डे मील रसोई

चंडीगढ़ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौनिहालों को मिड डे मील (एमडीएम) खिलाने वाले तकरीबन 28,400 कुक आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं स्कूलों की रसोई में पक रहा राशन भी उधार पर आ रहा है। राज्य सरकार की ओर से दो माह अगस्त व सितंबर और केंद्र सरकार की ओर से पांच माह का मानदेय जारी नहीं हुआ है। प्रदेश के 14,200 सरकारी स्कूलों में तकरीबन 28,400 कुक मिड डे मौल में तैनात हैं। प्रति कुक 7,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है जिसमें एक हजार रुपये केंद्र और छह हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से जारी होते हैं। बजट जारी न होने से राशन और गैस सिलेंडर का इंतजाम भी उधार पर करना पड़ रहा है। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा के प्रधान जय भगवान ने कहा कि 2004 से अब तक एमडीएम स्कीम की दोनों मदों मानदेय और कुकिंग कॉस्ट की राशि कभी भी समय पर नहीं मिली है। इसमें कई बार तो 3 से 6 महीने तक की देरी हो जाती है। ऐसे में बाजार से उधार सामान लेना पड़ता है जिससे दुकानदार अपनी मनमर्जी के रेट वसूलते हैं। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने इस मुद्दे पर अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। रोहतक में राज्यस्तरीय बैठक में राज्य प्रधान प्रभु सिंह की अध्यक्षता और महासचिव रामपाल के संचालन में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि अगर तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो जल्द ही राज्यव्यापी विरोध अभियान शुरू किया जाएगा। एमडीएम में केंद्र और राज्य सरकार दोनों की तरफ से बजट मिलता है। कई बार दोनों ओर से बजट अलग-अलग समय पर आता है। इस तरह की समस्या जिन स्कूलों में आ रही है उन्हें दफ्तर में शिकायत करनी चाहिए। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करवाई जाएगी। विनीत गर्ग, एसीएस, स्कूल शिक्षा विभाग    

चैटजीपीटी एटलस लॉन्च: अब दुनिया की जानकारी सिर्फ एक क्लिक दूर!

नई दिल्ली ओपनएआई ने एक नए एआई-पावर्ड वेब ब्राउजर चैटजीपीटी एटलस लॉन्च किया है, जिसे कि यूजर्स के इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए डिजाइन किया गया है। पूरी तरह से चैटजीपीटी पर आधारित इस ब्राउजर का उद्देश्य ट्रेडिशनल वेब ब्राउजिंग के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मर्ज करना है, जिससे एक सहज और इंटरैक्टिव ऑनलाइन एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी का कहना है कि एटलस अब मैकओएस यूजर्स के लिए वैश्विक स्तर पर उपलब्ध है और जल्द ही विंडोज, आईओएस और एंड्रॉयड पर भी उपलब्ध होगा। मूल रूप से एटलस चैटजीपीटी को एक्सटेंशन के रूप में जोड़ने के बजाय सीधे ब्राउजर के अंदर प्लेस करता है। नया टैब पेज एक चैट विंडो और एक ट्रेडिशनल सर्च बार दोनों का काम करता है, जिससे यूजर्स वेबसाइट ब्राउज कर सकते हैं, एआई-जनरेटेड जवाब पा सकते हैं और रेगुलर सर्च रिजल्ट सब कुछ एक ही जगह कर सकते हैं। यूजर्स चैट इंटरफेस को छोड़े बिना लिंक, इमेज, वीडियो और समाचारों के बीच स्विच कर सकते हैं। चैटजीपीटी एटलस की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑप्शनल ब्राउजर मेमोरी है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स के पास एआई द्वारा याद रखे जाने वाले कंटेंट को लेकर पूरा कंट्रोल होगा। वे डेटा क्लियर कर सकते हैं और प्राइवेटली ब्राउज भी कर सकते हैं। डिफॉल्ट रूप से, ब्राउजिंग सामग्री का इस्तेमाल मॉडल ट्रेनिंग के लिए तब तक नहीं किया जाएगा जब तक कि यूजर ऑप्ट-इन करने का विकल्प नहीं चुन लेते। एक और बड़ा अपग्रेड 'एजेंट मोड' की शुरुआत है, जो चैटजीपीटी को सीधे ब्राउजर के अंदर ही एक्शन लेने की अनुमति देता है। उदाहरण के लिए, यह टॉपिक पर रिसर्च कर सकता है, टैब खोल सकता है, डेटा निकाल सकता है, और यहां तक कि रेसिपी से शॉपिंग कार्ट बनाने के लिए इंस्टाकार्ट जैसी सर्विस के साथ इंटरैक्ट भी कर सकता है। प्रोडक्ट लीड एडम फ्राई ने बताया कि इसका मतलब है कि एटलस अब रिजर्वेशन या फ्लाइट बुक करने और यहां तक कि किसी भी डॉक्यूमेंट को एडिट करने में मदद कर सकता है। ब्राउजर में कर्सर चैट नाम से एक फीचर मिलता है, जो यूजर्स को किसी भी टेक्स्ट को हाइलाइट करने की सुविधा देता है। जैसे ईमेल को लेकर यूजर चैटजीपीटी से इसे रिराइट और रिफाइन करने की सुविधा पा सकता है। ऑल्टमैन ने एटलस को इंटरनेट के इस्तेमाल के एक नए तरीके की ओर एक कदम बताया, जहां चैट एक्सपीरियंस वेब नेविगेशन का एक स्वाभाविक हिस्सा बन जाता है। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में लोग जिस तरह से इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे, वेब ब्राउजर में चैट का एक्सपीरियंस एक बेहतरीन उदाहरण हो सकता है।"