samacharsecretary.com

एकलव्य वन से प्रारंभ हुई थी विशिष्ट वन की श्रृंखला, ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ पर होगा विशेष कार्यक्रम

पौधरोपण महाभियान-2025: शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे 'एक पेड़ गुरु के नाम' एकलव्य वन से प्रारंभ हुई थी विशिष्ट वन की श्रृंखला, 'एक पेड़ गुरु के नाम' पर होगा विशेष कार्यक्रम शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर गुरु के सम्मान में रोपे जाएंगे पौधे लखनऊ के कुकरैल, वाराणसी के आईआईटी (बीएचयू) में लगाए जाएंगे पौधे  योगी सरकार के प्रयास से निरंतर बढ़ रहा यूपी का फॉरेस्ट कवर लखनऊ  योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत एक दिन में 36.21 करोड़ से अधिक पौध रोप कर नया रिकॉर्ड बनाया तो दूसरी तरफ इस वर्ष भी विशिष्ट वनों की स्थापना की गई। विशिष्ट वनों का आगाज एकलव्य वन के साथ प्रारंभ हुआ तो 'एक पेड़ गुरु के नाम' के तहत विशिष्ट आयोजन भी होगा। गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी वन प्रभागों में यह आयोजन किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में कुकरैल में वन विभाग के सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे।  योगी सरकार ने रचा इतिहास, 2025 में बनाया सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नया इतिहास रच दिया। 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' थीम के अंतर्गत पौधरोपण महाभियान-2025 में पूरे प्रदेश में एक दिन (9 जुलाई, बुधवार) में 37,21,40,925 पौधरोपण हुए। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य 37 करोड़ से 21,40,925 अधिक रहा। सीएम योगी ने अयोध्या से अभियान का आगाज किया था। उन्होंने 9 जुलाई को ही आजमगढ़ और गोरखपुर में भी पौधरोपण किया था।  लखनऊ में कुकरैल, वाराणसी में बीएचयू में लगेगा 'एक पेड़ गुरु के नाम'  लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि विशिष्ट वनों की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर लखनऊ के कुकरैल में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। यहां स्मृति वाटिका में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे। यहां अधिकारियों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। वहीं वाराणसी की प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी (बीएचयू) में 'एक पेड़ गुरु के नाम' के तहत पौधरोपण होगा।  पौधरोपण महाभियान-2025 में लगाए गए विशिष्ट वन  पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में 'एक पेड़ गुरु के नाम' लगाया जाएगा। इसे लेकर सभी वन प्रभागों में तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी अनेक विशिष्ट वन स्थापित किए गए।  2025 में स्थापित किए गए विशिष्ट वन व अन्य कार्यक्रम 👉 एकलव्य वन                 👉 ऑक्सी वन                  👉 शक्ति वन                   👉 त्रिवेणी वन                   👉 अटल  वन                   👉 सहजन भंडारा              👉 गोपाल वन                 👉 एकता  वन                 👉 पवित्र धारा पौधरोपण      👉 औद्योगिक इकाइयों द्वारा पौधरोपण  (संकल्प गोष्ठी व पौधरोपण)   👉 भाई-बहन पौधरोपण       (रक्षाबंधन वाटिका) 👉 शौर्य/सिंदूर वन            👉 एक पेड़ गुरु के नाम       

भारी बारिश से ठिठुरन बढ़ी, यूपी के 11 जिलों में अलर्ट जारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर पश्चिम में बाढ़ और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, महोबा सहित 11 जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया। पूर्वांचल में सरयू और बड़ी गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यूपी के मुजफ्फरनगर में रामराज क्षेत्र में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर चल रहा है। बुढ़ाना क्षेत्र में पांच मकानों की छत-दीवारें गिर गई। चरथावल क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में पक्का मकान भी ढह गया। कई जिलों में मकानों की दीवारें ढहीं मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में लगातार तीसरे दिन बारिश की आफत रही। बुलंदशहर में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर में करीब 15 मकान गिरने से कई लोग घायल हो गए। उधर, गंगा-यमुना अपने पूरे उफान पर चल रही हैं। पूर्वांचल में भी नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा गोरखपुर-बस्ती मंडल में भले ही बारिश न हुई हो, लेकिन सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में गोरखपुर में सरयू का जलस्तर 18 सेंटीमीटर बढ़ गया है। तुर्तीपार में सरयू खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर, अयोध्या में 31 सेंटीमीटर और देवरिया में 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बस्ती में भी नदी खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर ऊपर है। कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी भी चेतावनी बिंदु से 8 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं राप्ती और रोहिन नदियों का जलस्तर फिलहाल घट रहा है। प्रशासन ने सभी बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। मुरादाबाद मंडल में लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी ने हालात बिगाड़ दिए हैं।  

दलित सांसद के अपमान का मुद्दा गरमाया, पार्षदों ने विपक्ष के साथ मिलकर किया हंगामा

लखनऊ  लखनऊ नगर निगम सदन में गुरुवार को भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी अचानक विपक्ष की दीर्घा में बैठकर सुर्खियों में आ गए। महापौर सुषमा खर्कवाल से उनकी लगातार अनबन चल रही है, जिसकी झलक सदन की कार्यवाही के दौरान फिर दिखी। वहीं नगर निगम सदन की बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि मोहनलालगंज के दलित सांसद आरके चौधरी का किसी भी विकास कार्य के शिलापट्ट पर नाम नहीं लिखा जा रहा है। बजट की पुष्टि पर चर्चा के बीच मोंटी ने महापौर पर मनमर्जी से संशोधन करने का आरोप लगाया और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाने की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि समिति में दो सत्ता पक्ष और एक विपक्ष के पार्षद को शामिल किया जाए। इस पर महापौर भड़क उठीं और जवाब दिया कि कमेटी गठित करना केवल महापौर का अधिकार है। तनावपूर्ण माहौल के बीच मोंटी का विपक्ष के साथ बैठना सियासी हलचल का कारण बना। कांग्रेस पार्षद और पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया और आश्वासन दिया कि उनका स्वागत होगा। वहीं सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग ने भी मोंटी को सपा में आने का न्यौता देते हुए दावा किया कि 2027 तक भाजपा के अधिकांश पार्षद समाजवादी पार्टी से जुड़ जाएंगे। इस घटनाक्रम ने नगर निगम की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत दे दिए हैं। भाजपा पार्षद के विपक्ष की ओर झुकाव से न सिर्फ सदन का माहौल गरमाया बल्कि भाजपा संगठन में भी बेचैनी बढ़ गई है। सदन में नारेबाजी होने लगी और कार्यवाही बाधित कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने चौहान के इस बयान पर विपक्षी पार्षदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। सदन में नारेबाजी होने लगी और कार्यवाही बाधित हो गई। पार्षदों ने कहा कि सांसद क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके नाम को जानबूझकर दरकिनार करना दलित समाज का अपमान है। विवाद बढ़ता देख महापौर ने स्थिति संभालने की कोशिश की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मोहनलालगंज सांसद का नाम विकास कार्यों से जुड़े शिलापट्टों पर अवश्य लिखा जाएगा। महापौर के आश्वासन के बाद विपक्ष शांत हुआ और कार्यवाही आगे बढ़ सकी।  

मौसी की हत्या के बाद रेप… संदूक में मिला शव, भतीजे का हैवानियत भरा कांड

मैहर जिला पुलिस ने 48 घंटे में दुष्कर्म-चोरी के बाद गला दबाकर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इसमें 55 हजार के जेवर बरामद किए गए हैं। जिले में हुई महिला की अंधी हत्या के मामले ने सभी को दहला दिया था। चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतिका का अपना भतीजा ही दरिंदेपन की हदें पार कर हत्या का जिम्मेदार निकला। कैसे उजागर हुई वारदात 31 अगस्त को सुरेश चौधरी ने अपनी बहन अनीता चौधरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान जब घर का ताला तोड़ा गया तो अंदर बक्से के पास खून के निशान और बदबू मिली। बक्सा खोलने पर महिला का शव मिला, जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं। मामला गंभीर देख पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन पर विशेष टीम गठित की गई।   भतीजा बना हैवान पुलिस ने मृतिका के करीबी रिश्तेदारों पर फोकस किया। पूछताछ में संदेही किशन चौधरी (22 वर्ष), निवासी तिघरा, थाना सभापुर, ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित ने बताया कि 28 अगस्त की रात मौसी को अकेला देख उसने लोहे की रॉड से वार कर बेहोश किया, फिर दुष्कर्म कर गहनों और नगदी की चोरी की तथा गला दबाकर हत्या कर शव को बक्से में बंद कर फरार हो गया। बरामदगी और कार्रवाई आरोपी के पास से सोने-चांदी के गहने एवं नगदी करीब 55 हजार रुपये जब्त किए गए। प्रकरण में गंभीर धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को जेल भेजा गया है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 25 अक्तूबर 2025 तक राजकीय बीज भंडारों पर रबी फसलों के बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

25 नवम्बर 2025 तक अनुदानित बीजों का वितरण पूरा करे  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए संयुक्त टीम को कार्यवाही करने के निर्देश किसानों तक उन्नतशील बीजों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने पर जोर  लखनऊ लखनऊ स्थित कृषि निदेशालय में  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भौतिक और वित्तीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, सचिव कृषि इन्द्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव टी.के. शीबू, विशेष सचिव ओ.पी. वर्मा, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, निदेशक सांख्यिकी सुमिता सिंह सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि रबी फसलों (गेहूँ, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी आदि) के सभी बीज 25 अक्तूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से राजकीय बीज भंडारों पर किसानों को उपलब्ध करा दिए जाएँ। साथ ही, सभी अनुदानित बीजों का वितरण बुआई से पूर्व 25 नवम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित एवं हानि वाले क्षेत्रों में किसानों को फसल बीमा का लाभ तत्काल दिलाने के लिए राजस्व, कृषि और बीमा विभाग की संयुक्त टीम प्रभावी ढंग से कार्यवाही करे। मंत्री ने विशेष रूप से दलहन (चना, मटर, मसूर) एवं तिलहन (तोरिया, सरसों, राई, अलसी) की उत्पादकता बढ़ाने हेतु जनपदीय उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा  कि शासन की प्राथमिकता किसानों तक उन्नतशील बीजों का पारदर्शी और समयबद्ध वितरण है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रतिकूल संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

समय से रबी बीजों की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित हो: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा लखनऊ बुधवार को कृषि निदेशालय में माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही तथा माननीय कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बैठक की। कृषि मंत्री जी द्वारा समस्त जनपद /मंडल के अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए कि रबी फ़सलों(गेहूँ,जौ,चना, मटर,मसूर, सरसों, अलसी आदि) के सभी बीज 25 अक्तूबर 2025 तक समस्त राजकीय बीज भंडारों पर कृषकों को वितरण हेतु अपरिहार्य रूप से उपलब्ध करा दिये जाये। रबी फ़सलों के सभी अनुदानित बीजों का कृषकों को वितरण बुआई से पूर्व 25 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाढ़ प्रभावित/हानि वाले इलाकों में कृषकों को बीमा का लाभ समय से प्राप्त कराए जाने हेतु राजस्व, कृषि एवं बीमा के जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा अविलंब पूर्ण कर प्रभावित कृषकों को तत्काल लाभ पहुंचाया जाये। रबी फ़सलों में विशेषकर दलहन (चना,मटर,मसूर आदि) एवं तिलहन(तोरिया,सरसों, राई,  अलसी आदि) में फसल उत्पादकता बढ़ाए जाने हेतु जनपदीय उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी विशेष प्रयास करें। श्री शाही ने कहा कि कृषक शासन की प्राथमिकता में सम्मिलित है, उन्नतशील बीजों का वितरण कृषकों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय से अवश्य सुनिश्चित किया जाये l इस सम्बंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही का प्रतिकूल संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाएगी। उक्त बैठक में प्रमुख सचिव कृषि श्री रविंद्र, सचिव कृषि श्री इन्द्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव कृषि श्री टी.के. शीबू, विशेष सचिव कृषि श्री ओ.पी. वर्मा, निदेशक कृषि श्री पंकज त्रिपाठी, निदेशक सांख्यिकी श्रीमती सुमिता सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या राज परिवार के मुखिया को दी श्रद्धांजलि

-योगी आदित्यनाथ बोले, राजा साहब का योगदान हमेशा रहेगा अविस्मरणीय -राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के त्रयोदशी संस्कार में उमड़ा जनसैलाब -संत-महंत और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ श्रद्धांजलि समारोह -भावविह्वल माहौल में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सबने किया नमन अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या राजसदन पहुंचे और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या राज परिवार के मुखिया राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत राजा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। राजा साहब का निधन समाज और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवन भर रामलला और राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना योगदान दिया। राजा साहब का व्यक्तित्व धर्म, संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय संगम था। संत-महंतों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी त्रयोदशी संस्कार में बड़ी संख्या में संत-महंत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पूरे राजसदन का वातावरण भावविह्वल हो उठा। सभी ने दिवंगत राजा साहब के आदर्शों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। रामलला के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गत दिनों उनका निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। राज परिवार से जुड़े लोग और अयोध्या के नागरिक लगातार राजसदन पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का दौरा, श्रद्धांजलि के साथ सम्मान का संदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा न केवल श्रद्धांजलि अर्पण का प्रतीक रहा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और राज परिवार के योगदान के प्रति सम्मान का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी  जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत सीएम योगी ने श्री राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों की ली जानकारी अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की इसके साथ ही उन्होंने राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर जहां  महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी का सितम्बर महीने में पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 9 जुलाई को पौधरोपण महा अभियान के शुभारंभ अवसर पर यहां आए थे।

लखनऊ में गुलिस्ता कालोनी स्थित उनके आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया

लखनऊ समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव के नेतृत्व में भाजपा विधायक केतकी सिंह के गैर-जिम्मेदाराना, असंवेदनशील और मुद्दों से भटकाने वाले बयानों के खिलाफ राजधानी लखनऊ में गुलिस्ता कालोनी स्थित उनके आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया।     डॉ. नेहा यादव ने कहा कि “हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी पर कोई भी अभद्र टिप्पणी करेगा तो समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरी, रोजगार, शिक्षा और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह असफल रही है। जनता के सवालों से ध्यान हटाने के लिए केतकी सिंह जैसी भाजपा विधायक अशोभनीय टिप्पणियाँ करती हैं, जो न केवल निंदनीय हैं बल्कि जनता का भी अपमान है।     डॉ. नेहा यादव स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, बेटियों को सुरक्षा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं देती, समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक जारी रखेगी। 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंककर समाजवादी सरकार बनाने का काम करेगी। प्रदर्शन में संजना पटेल, रिंकी शीला और जान्हवी सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहीं।     प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, मीडिया पैनलिस्ट फखरूल हसन चांद, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, भारत यादव, पायल किन्नर, पूजा यादव बुंदेलखंडी, राजबाला रावत, शर्मीला महाराज, लता जायसवार,  सलमा, दीपा यादव, अर्चना रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी श्री प्रदीप यादव और अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रसाद अधिवक्ताओं की पूरी टीम के साथ मिलने पहुंचे।

लॉ छात्रों के साथ हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ राजभवन का किया घेराव

लखनऊ समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में लॉ छात्रों के साथ हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ राजभवन का घेराव किया। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर, बसो में भरकर इकोगार्डेन भेज दिया। छात्रों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में हो रहे छात्र उत्पीड़न के सम्बंध में राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजा।     ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय बाराबंकी में विद्यार्थियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में लॉ की डिग्री की मान्यता न होने के बावजूद 2022 से छात्रों का प्रवेश लिया जा रहा है और अवैध वसूली की जा रही है। छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय से सवाल पूछने पर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है और बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा ने राज्यपाल से मांग की है कि एसआरएमयू बाराबंकी के साथ-साथ सभी विश्वविद्यालयों की जाँच हों विश्वविद्यालयों पर कार्यवाही हो जहां छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है।     प्रदर्शन में शामिल सर्वश्री रितेश सिंह प्रदेश महासचिव छात्र सभा, सिराज हुसैन प्रमुख महासचिव छात्र सभा, अवनीश कुमार यादव महासचिव, वैभव सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, अमर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार भोजवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनिधि यादव, ममता शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, आभाश यादव ’कान्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, शुभम यादव प्रदेश सचिव, अभिषेक यादव मऊ, शिवम् सिंह जिलाध्यक्ष सीतापुर, प्रवीन सिंह जिलाध्यक्ष बलिया, पंकज कुशवाहा जिलाध्यक्ष गाजीपुर, शुभम लोहिया जिलाध्यक्ष रायबरेली, कुनाल मौर्या जिलाध्यक्ष आजमगढ,़ ओम लोधी जिलाध्यक्ष लखनऊ, स्वदेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष झाँसी, पिं्रस कुमार इकाई अध्यक्ष ल०वि०वि०, शिवाजी यादव इकाई उपाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय, सुमित यादव, रिंकल जोशी जिला उपाध्यक्ष सीतापुर, प्रवेश यादव प्रदेश कार्यकारी सदस्य, आयुश यादव इकाई सचिव ल०वि०वि०, शिव पूजन पाण्डेय इकाई प्रभारी ल०वि०वि०, सजय यादव, अंकुर यादव इकाई अध्यक्ष वि0वि0 नवीन परिसर, रामप्रकाश मौर्या जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर  सूरज वर्मा प्रदेश सचिव, अभिषेक श्रीवास्तव (बाबू) राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, ऋषी यादव छात्र नेता, अजीत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, एड. अरविंद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप भोपाल प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिषेक कटियार प्रदेश उपाध्यक्ष, शशांक यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, दिव्यांशु सिंह छात्र नेता के.के.सी., अमित सक्सेना, आदित्य सक्सेना, राधेश्याम यादव मठिया शाहजहांपुर, टनन बाला, प्रदेश सचिव छात्र सभा लखनऊ, संदीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा वाराणसी, सौरभ मौर्य रायबरेली, अरविन्द यादव प्रदेश सचिव मिर्जापुर, अमन यादव प्रदेश सचिव उन्नाव, इमरान प्रदेश सचिव, फैज खान, मोनू रावत जिलाध्यक्ष बाराबंकी, अमरेन्द्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष, प्रभात सिंह जिला उपाध्यक्ष, हृदय सिंह यादव उपाध्यक्ष, संस्कार जैन उपाध्यक्ष, अभय वर्मा उपाध्यक्ष, रवि यादव उपाध्यक्ष, गुलजार रजा, अंशुल यादव विधानसभा अध्यक्ष, शिवम यादव ब्लाक अध्यक्ष, परवेज यादव फतेहपुर, सुशील यादव फतेहपुर, प्रतियोग प्रताप खेदू यादव आदि शामिल रहे।     इको गार्डन में सभी प्रदर्शनकारियों से सर्वश्री सुनील सिंह साजन पूर्व एमएलसी, अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, पूजा शुक्ला पूर्व प्रत्याशी उत्तर विधानसभा लखनऊ, फखरूल हसन चांद पैनलिस्ट ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।