samacharsecretary.com

रेखा गुप्ता का दो टूक संदेश: ‘मेरे पोस्टर पर फोटो लगाने की कोशिश न करें’

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर दिल्ली सरकार सेवा पखवाड़ा चला रही है. 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस 15 दिनों के सेवा पखवाड़े में 75 जन सुविधाओं को शुरू किया जा रहा है. इसी के अंतर्गत मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद शालीमार बाग में रिंग रोड पहुंची और झाड़ू लगाई, कूड़ा बीना. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोस्टर चिपकाकर शहर को गन्दा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत और चेतावनी दी. सफाई अभियान के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान एक लगातार करने वाला काम है. यह एक दिन का या कुछ घंटे का ड्राइव नहीं है, यह हम सब भारतीयों को समझना होगा कि यह शहर हमारा है. मैं देख रही हूं, यहां-वहां तंबाकू के पाउच, पानी की बोतल, और दौने पत्तल पड़े हैं. भंडारा करके हम वहीं छोड़ देते हैं. पोस्टर चिपके हुए हैं. यह सब इस शहर को गंदा कर रहे हैं और एक दिन 1 घंटे की स्वच्छता से कुछ नहीं होना है. यह लगातार करने वाला काम हैं. हजारों लोगों ने किया पार्टिसिपेशन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज हमने रिंग रोड की ड्राइव ली है और पूरी रोड पर हर जगह दिल्ली के लोग स्वच्छता अभियान चला रहे हैं. हजारों लोगों ने इसमें आज पार्टिसिपेशन किया है और मैं सोचती हूं कि यह सारा का सारा ड्राइव और यह काम लगातार करने वाला है. उन्होंने कहा कि ये काम संस्थाएं, RWA, जनप्रतिनिधि अधिकारी के साथ-साथ हर व्यक्ति के लिए करने वाला काम है. अगर ऐसा होता है, तभी हमारा शहर साफ-सुथरा रह पाएगा. पोस्टर लगाकर शहर को न करें गंदा: सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरा सभी दिल्ली वासियों से निवेदन है कि कृपया करके वॉल राइटिंग और पोस्टर लगाकर शहर को गंदा ना करें. इसकी वजह से हमारा शहर लगातार गंदा हो रहा है. उन्होंने कहा कि विशेषकर कर नेताओं से मेरा अनुरोध है कि कृपया करके कम से कम मेरी फोटो के साथ कोई पोस्टर लगाने की गुस्ताखी न करें. मैं हाथ जोड़कर आप लोगों से निवेदन कर रही हूं. किसी भी डिफेसमेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों को भी समझना पड़ेगा और जनता को भी सहयोग करना पड़ेगा. दिल्ली की ओर से यह स्वच्छता अभियान निरंतर चलेगा. रामलीला और दुर्गा पूजा में स्पीकर की समय सीमा बड़ी दिल्ली सरकार ने रामलीला और दुर्गा पूजा पंडाल में स्पीकर इस्तेमाल करने की समय सीमा 10 से 12 बजे तक करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं हमेशा यही देखती थी कि हमारे हिंदू उत्सवों को दिक्कत होती थी, क्योंकि रामलीला कभी 10 बजे खत्म नहीं हो सकती, और दुर्गा पूजा कभी 10 बजे तक खत्म नहीं हो सकती. जब गुजरात में डांडिया रात भर चल सकता है, और जब बाकी राज्यों में इवेंट रात भर हो सकते हैं, तो दिल्ली वालों का क्या कसूर है? इसीलिए इस बार हमने रात 12 बजे तक की परमिशन सभी रामलीला, दुर्गा पूजा, और सांस्कृतिक धार्मिक उत्सव को दी है. ईश्वर की कृपा हम सब पर बनी रहे. 15 दिन 75 सेवाओं का संकल्प दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह लगातार सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे विकास कार्य हैं. रोजाना हम दिल्ली की जनता को कुछ ना कुछ समर्पित कर रहे हैं. 15 दिन 75 सेवाएं, ऐसा हमारा संकल्प था. इसी श्रृंखला में आज इंटर इंटरस्टेट बस जो कि एक समय में बिल्कुल बंद हो गई थी, आज से हम वह दोबारा शुरू कर रहे हैं.  

नई दिल्ली मेट्रो का कायाकल्प: जानिए 30 ट्रेनों में कौन-कौन सी सुविधाएं आने वाली हैं

नई दिल्ली  दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाली मेट्रो (Delhi Metro) लोगों के सफर को सस्ते में आरामदायक सफर तो देती ही है. साथ ही इससे समय की भी बचत होती है. यही कारण है कि रोजाना 60 लाख से भी ज्यादा लोग दिल्ली मेट्रो में ट्रैवल करते हैं. मगर अब उनके लिए एक खुशखबरी है. दिल्ली मेट्रो की कई ट्रेनें पुरानी हो चुकी हैं. उनका अब कायाकल्प हो रहा है, जिस कारण वो एडवांस (Advance) हो जाएंगी. यानि इन ट्रेनों में भी नई ट्रेनों जैसी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के पहले चरण में बनी रेड लाइन (दिलशाद गार्डन से रिठाला) कॉरिडोर की मेट्रो अब हाईकेट हो गई है. यात्रियों को इनमें भी नई ट्रेनों की तरह सुविधाएं मिलेंगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपनी पुरानी फेज-1 की करीब 20 साल पुराने इन कोचों को मिड-लाइफ ओवरहॉल के तहत पूरी तरह से अपग्रेड किया है. कुल 30 ट्रेनों का कायाकल्प करके अब नई ट्रेनों की तरह उसमें मोबाइल, लैपटाप चार्जिंग समेत कई सुविधाएं दी जा रही है. डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार, अब इन पुरानों ट्रेनों को अपग्रेड करने के बाद सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट, पैसेंजर इंफॉर्मेशन बोर्ड, डायनेमिक रूट मैप और आधुनिक फायर डिटेक्शन सिस्टम जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी. मेट्रो फेज एक की पुरानी ट्रेनों में पहले यह सुविधाएं नहीं थीं. दोबारा किया गया पेंट यही नहीं ट्रेनों को नया लुक देने के लिए डिब्बों का फर्श नए कंपोजिट मटिरियल से बदला गया है. ड्राइवर केबिन और सैलून का पुनः पेंट किया गया है. इलेक्ट्रिकल पैनल को भी आधुनिक रिले सिस्टम से अपग्रेड किया गया है. इससे यात्रियों को सुविधाएं भी मिली हैं आर नई ट्रेन खरीदने की लागत भी बची है. अगले दो से ढाई साल में ब्लू लाइन (नोएडा से द्वारका) कॉरिडोर की 22 ट्रेनों को भी अपग्रेड किया जाएगा. क्या-क्या हुए बदलाव? मेट्रो में सीसीटीवी कैमरे लगाएं हैं. सीटों के पास मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट लगाए हैं. डिजिटल रूट मैप के अलावा एलसीडी पैसेंजर इंफॉर्मेशन।फायर डिटेक्शन सिस्टम (स्मोक/हीट डिटेक्शन, अलार्म और इमरजेंसी सिस्टम सहित) लगे हैं.  

देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन घोटाला: 23 करोड़ की ठगी, डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट!

नई दिल्ली  दिल्ली एनसीआर में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. डिजिटल फ्रॉड करने वाले ज्यादातर बुजुर्ग लोगों को ही अपना शिकार बनाते हैं. राजधानी के गुलमोहर पार्क में रहने वाले पूर्व बैंक अधिकारी नरेश मल्होत्रा को लगभग डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर उनके खाते से 23 करोड रुपए का डिजिटल फ्रॉड किया गया. नरेश मल्होत्रा ने बताया कि पहली कॉल 1 अगस्त 2025 को आई थी. लैंडलाइन पर कॉल आया कि हम एयरटेल से बोल रहे हैं और आपको मुंबई पुलिस से कनेक्ट कर रहे हैं. क्योंकि आपके आधार से मुंबई के भायखला में नया नंबर जारी हुआ है और अगर आप ने कॉल डिस्कनेक्ट किया तो आप के घर की सारी लाइन काट दी जाएगी. क्या है पूरा मामला? नरेश मल्होत्रा ने बताया कि पहले लैंडलाइन पर फिर मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आया और सारी जानकारी दी. जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि आपके आधार से यह नंबर इशू है और इससे आपने टेरर फंडिंग की है, जिसके बाद आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है. उन्होंने बोला कि आप पर PMLA एक्ट लगाया गया है क्योंकि आपके नंबर से गैंबलिंग, टेरर फंडिंग की गई है. फैमिली को अरेस्ट करने की धमकी उन्होंने धमकाया कि अगर आप बच्चों को बताओगे तो हम पूरी फैमिली को अरेस्ट कर लेंगे. नरेश मल्होत्रा ने बताया कि पहले मेरे खाते से सोमवार को आरटीजीएस करके 14 लाख रुपए निकाले और बाकी शेयर बेच बेचकर लगभग 4 सितंबर तक अलग-अलग ट्रांजैक्शन में लगभग 23 करोड़ रुपए भेजे. उनकी तरफ से आदेश मिलता था और मैं आरटीजीएस फॉर्म भर देता था, फिर उनको फोटो कॉपी भेजता था. फिर वह अकाउंट नंबर देते थे और बोलते थे कि बैंक जाकर इसमें पैसे भेजिए. बैंक कर्मचारियों ने भी बोला था कि आप इतना सारा पैसा क्यों निकल रहे हैं, हमारे पास छोड़ दो. लेकिन उन्होंने मुझे 14 या 16 सितंबर को अरेस्ट करने की धमकी दी और बोला कि अब ईडी की जांच शुरू हो चुकी है और हमने सारी डिटेल उनको दे दी है. अब आपको 5 करोड़ रुपए का पेमेंट देना है और सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर भेजा. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस का फर्जी ऑर्डर नरेश मल्होत्रा के मुताबिक उन्होंने बताया कि संसद मार्ग से भी एक डिजिटल आर्डर है और हमें आरबीआई की तरफ से भी इजाजत मिल गई है. आप इस खाते में पैसे ट्रांसफर कर दीजिए. फिर उनकी तरफ से एक प्राइवेट बैंक में पैसा ट्रांसफर करने को कहा गया, जो कोलकाता बेस्ट था. लेकिन मैंनें प्राइवेट बैंक में पैसा भेजने से मना कर दिया. तब उन्होंने मुझे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की तरफ से एक ऑर्डर दिया, जिसके बाद मैंने पैसा ट्रांसफर किया. उस दिन सुबह से मैंने चार अलग-अलग अकाउंट में पैसे भेजे. इसके बाद मैनें जब यह कहा कि अब आपको एक भी पैसा नहीं दूंगा. अब मैं सुप्रीम कोर्ट में जाकर खुद 5 करोड़ रुपए का चेक दे दूंगा तब उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी. दिल्ली पुलिस और साइबर सेल में शिकायत नरेश मल्होत्रा ने बताया कि मैंने 19 सितंबर को दिल्ली पुलिस और साइबर सेल को शिकायत की. जिसके बाद से सभी मेरी पूरी मदद कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वह पूरा मामले पर सही जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से इसमें बैंकों की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होती है. जिस खाते में एक हजार का बैलेंस है और उसमें करोड़ रुपए आए तो इस पर बैंक और आरबीआई को जांच करनी चाहिए. इसमें पूरी जिम्मेदारी बैंक की है. इन बैंकों की केवाईसी प्राइवेट कर्मचारी करते हैं. ना कस्टमर बैंक जाता है और ना यह कर्मचारी उनको बैंक आने देते हैं. इस तरह के फ्रॉड में बैंक की भी जिम्मेदारी होती है. NIA नियम भी है कि बिना केवाईसी के अकाउंट नहीं खोल सकते हैं. अगर यह कलेक्टिव बैंक पर पाबंदी करेंगे तो डिजिटल फ्रॉड को रोका जा सकता है.  

दिल्लीवासियों के लिए राहत टली: पहाड़ी राज्यों में बारिश जारी, 15 राज्यों का मौसम ऐसा रहेगा

नई दिल्ली  दिल्ली में लगातार तेज धूप निकल रही है. रविवार को भी दिल्ली में पूरे दिन तेज धूप निकली रही, जिससे लोगों की गर्मी से हालत खराब हो गई. तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में भी दिल्ली वालों के लिए राहत की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. 26 सितंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप का सिलसिला जारी रहेगा. दिल्ली के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आगे भी इसी तरह का तापमान बने रहने की संभावना है. हालांकि, 27 सितंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश हल्की हो गई है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अभी भारी बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना 22 और 23 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. 22 से 24 सितंबर तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 22-24 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है. 22 से 27 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. 22, 26 और 27 सितंबर को केरल और माहे में बारिश होने की संभावना है. 22, 26 और 27 सितंबर को रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है. अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? 24 सितंबर को छोड़कर अगले 7 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 22 और 25-27 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है. 25 से 27 सितंबर के दौरान उत्तरी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. अगले 24 घंटों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो रहा है. 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव बन सकता है. यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 26 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के पास एक अवदाब (Low Pressure) में बदल सकता है. इसके 27 सितंबर तक दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने की संभावना है.

दिवाली के बाद कोटा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे: अब सफर होगा सुपरफास्ट, मुंबई के लिए अभी वेटिंग!

नई दिल्ली  दिल्ली से मुंबई तक के लिए बन रहे एक्सप्रेस वे का काम 2019 में शुरू हुआ था जो कि 2023 तक पूरा किया जाना था लेकिन इस प्रोजेक्ट में एक-दो नहीं बल्कि तीन साल की देरी हो गई है. हालांकि अच्छी बात ये है कि अगले साल यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा. इसी बीच दिल्ली से कोटा जाने वालों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. जी हां, भले ही मुंबई तक सीधी कनेक्टिविटी में एक साल लगना हो लेकिन कोटा तक की सीधी कनेक्टिविटी आपको दिवाली के बाद ही मिल जाएगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कोटा संदीप अग्रवाल ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि कोटा से दिल्ली तक का रूट इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा. नवंबर या दिसंबर में लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि मुंबई से सीधा कनेक्ट होने में देरी के लिए उन्होंने कुछ मुख्य कारण बताए हैं. उन्होंने बताया कि मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में 4.9 किलोमीटर की सुरंग बनाई जानी है जिसका निर्माण 2026 फरवरी के बाद ही हो पाएगा. इसलिए फिलहाल मुंबई से सीधी कनेक्टिविटी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 26.5 किलोमीटर लंबे पैकेज नंबर 10 पर काम चल रहा है, इसका काम लगभग पूरा हो गया है जिसमें फिनिशिंग के काम चल रहे हैं. यहां पर 765 केवी की हाईटेंशन लाइन दो बार एक्सप्रेसवे को काट रही है जिसकी वजह से इसे शिफ्ट किया जा रहा है. इसके लिए शटडाउन लिया गया है. एक क्रॉसिंग के लिए मिल गया है जबकि दूसरे के लिए लिया जाना है. पहली क्रॉसिंग के लिए एक महीने का शटडाउन लिया गया है. NHAI का पूरा टारगेट NHAI का फिलहाल पूरा फोकस पैकेज नंबर 10 को पूरा कराने पर है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिशें की जा रही हैं. अधिकारियों ने इसी पैकेज के पास अपना कैंप लगा लिया है और काम की बारीकी से देखरेख की जा रही है. जुलाई और अगस्त में हुई भारी बारिश की वजह से साइट पर पूरी तरह से काम ठप रहा क्योंकि साइट पर मटेरियल ही नहीं पहुंच पा रहा था. अधिकारियों का कहना है कि यह 8 लेन का बन रहा है जिसमें 4 लेन शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं. दिल्ली से कोटा तक का रास्ता वर्तमान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से आप अगर कोटा जाते हैं तो आपको एक्सप्रेसवे से उतर कर दोबारा चढ़ना पड़ता है. जिसमें करीब 60 किलोमीटर तक आपको टू लेन के मेगा हाईवे पर चलना होता है. जो कि बूंदी के लबान से शुरू होता है और सवाई माधोपुर के कुश्तला तक जाता है. इस मार्ग पर काफी ट्रैफिक होता है और कई बार इस रास्ते को भी बंद कर दिया जाता है. लेकिन एक्सप्रेस वे कंपलीट होने के बाद आपको ये परेशानी नहीं झेलनी होगी.  

वैवाहिक झगड़ों में बच्चे को हथियार बनाने पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

नई दिल्ली  दिल्ली हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपने एक अहम फैसले में कहा है कि वैवाहिक विवाद में नाबालिग बच्चे को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना गलत है। हाईकोर्ट ने यह माना है कि पति या पत्नी द्वारा नाबालिग बच्चे को जानबूझकर दूसरे माता-पिता से अलग करने की कोशिश न सिर्फ मनोवैज्ञानिक क्रूरता है, बल्कि यह तलाक का वैध आधार हो सकता है। हाईकोर्ट ने यह फैसला एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया, जिसने सितंबर 2021 में एक फैमिली कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें क्रूरता के आधार पर विवाह को भंग कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने 19 सितंबर को दिए अपने आदेश में कहा कि वैवाहिक विवादों में बच्चे को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने से न केवल दूसरे माता-पिता को नुकसान पहुंचता है, बल्कि बच्चे के भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालता है और इससे पारिवारिक सद्भाव की नींव कमजोर होती है। इस जोड़े की शादी मार्च 1990 में हुई थी, जिससे उनका एक बेटा हुआ और पत्नी ने 2008 से साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके चलते पति ने 2009 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। सितंबर 2021 में निचली अदालत ने उस व्यक्ति को तलाक दे दिया, जिसके खिलाफ महिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। महिला का दाव- पति यौन संबंध बनाने को तैयार नहीं था महिला ने अपनी याचिका में कहा कि उसने अपने पति से नाता नहीं तोड़ा, बल्कि तलाक की अर्जी दायर करने के बाद भी अपने बेटे के साथ ससुराल में ही रहती रही। उसने आगे कहा कि उसका पति यौन संबंध बनाने को तैयार नहीं था और उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। वहीं, इसके महिला के पति ने अपनी याचिका में मौजूदा मुलाकात आदेशों के बावजूद अपने बेटे से संपर्क बनाए रखने की अपनी नाकाम कोशिशों का जिक्र किया। उसने दावा किया कि उसने चार-पांच बार अपने बच्चे से मिलने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ने उससे बात करने से इनकार कर दिया। आखिरकार उसने यह मुलाकातें बंद कर दीं। पति ने आगे दावा किया कि तलाक की अर्जी दायर करने के बाद महिला ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कई आपराधिक शिकायतें दर्ज कराईं। मनोवैज्ञानिक क्रूरता का एक गंभीर रूप जस्टिस शंकर द्वारा लिखित फैसले में हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा, ''नाबालिग बच्चे को प्रतिवादी से जानबूझकर अलग-थलग करना मनोवैज्ञानिक क्रूरता का एक गंभीर रूप है। वैवाहिक विवाद में बच्चे को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने से न केवल प्रभावित माता-पिता को चोट पहुंचती है, बल्कि बच्चे की भावनात्मक स्वास्थ्य भी नष्ट हो जाता है और पारिवारिक सौहार्द की जड़ पर आघात पहुंचता है।'' हाईकोर्ट ने अपने 29 पन्नों के फैसले में यह भी माना कि वैवाहिक यौन संबंध से लगातार वंचित रखना क्रूरता की पराकाष्ठा है। कोर्ट ने कहा, "यह सर्वविदित है कि यौन संबंध और वैवाहिक कर्तव्यों का निर्वहन शादी का आधार है, उनके लिए लगातार इनकार करना न केवल वैवाहिक जीवन के बिखराव को दर्शाता है, बल्कि क्रूरता का भी प्रतीक है जिसके लिए न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी है।"  

दिल्लीवासियों के लिए राहत: 6 दिन तक मौसम रहेगा साफ, मगर पड़ोसी राज्यों में बरसात जारी

नई दिल्ली  दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है और तेज धूप निकल रही है. ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को भी दिल्ली में चिलचिलाती धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी. आगे भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. क्योंकि दिल्ली में अगले 6 दिन तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 21 से 26 सितंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में भी इतना ही तापमान रहने का अनुमान है. वहीं 21 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 से 24 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है.   उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम पहाड़ी राज्यों पर बारिश का कहर लगातार जारी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आगे भी मौसम विभाग की ओर से बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 21 सितंबर को मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 21 और 22 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में बारिश की संभावना अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छीटें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 21 से 24 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 21 और 22 सितंबर को तमिलनाडु, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. 21, 24-26 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 21 से 25 सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

EVM हैकिंग को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमाई, रेखा गुप्ता के बयान पर केजरीवाल ने किया पलटवार

नई दिल्ली  कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर मुद्दा उठा रहे हैं. वो चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी को लेकर आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी की तरफ से EVM हैक को लेकर उठाए गए सवालों पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया. इस सवाल पर रेखा गुप्ता ने जो जवाब दिया वो अब वायरल हो गया है. साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता के बयान को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ये क्या कह रही हैं. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया कि राहुल गांधी कहते हैं कि आप ईवीएम हैक कर लेती हैं? ईवीएम हैक करने की वजह से ही बीजेपी-एबीवीपी जीत रही है. चुनाव आयोग हर जगह आपके साथ है इसीलिए आप जीत हासिल कर रहे हैं. इस सवाल पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा, 70 साल से वो ईवीएम हैक कर रहे थे, तो कुछ नहीं हो रहा था. हमने कर लिया तो बुरा लग गया. यह सही है मामला. EVM को लेकर दिया बयान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, मतलब वो अगर जीते तो जनता का आदेश और हम जीत गए तो ईवीएम हैक. यह फॉर्मूला कौन सी किताब में लिखा है? राहुल गांधी ने यह पढ़ाई कहां से की है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने के अलावा राहुल गांधी को और कुछ आता है. राहुल गांधी ने कहा था कि वोट चोरी के खिलाफ GEN-Z आवाज उठाएंगे. इस सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा, अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में पता चल गया कि GEN-Z किसके साथ हैं. राहुल गांधी पर साधा निशाना सीएम रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस ने लगातार देश को लूटा. साथ ही उन्होंने कहा, देश की जनता मोदी जी के साथ है. साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, केजरीवाल सिर्फ मीडिया में दिखते हैं. सीएम रेखा गुप्ता के ईवीएम को लेकर दिए इस बयान को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शेयर किया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, दिल्ली की सीएम ये क्या कह रही हैं. वोट चोरी पर राहुल का हमला लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोटचोरी पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने पहले वोट चोरी को लेकर एटम बम गिराने की बात की. इसी के बाद अब उन्होंने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा था कि वो वोट चोरी को लेकर हाइड्रोजन बम गिराएंगे. हाल ही में राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वोट कटने का आरोप लगाया. राहुल गांधी का आरोप है कि साजिश के तहत ऑनलाइन वोट बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं. इसमें वो लोग ज्यादा शिकार हो रहे हैं, जो सामान्य दशा में विपक्ष को वोट देते आए हैं. इसी के साथ कांग्रेस इससे पहले लगातार ईवीएम को लेकर निशाना साधती रही है और इसके हैक होना का दावा करती रही है.  

अब दिल्ली में गाड़ियां बिना रुके दौड़ेंगी, जानें सरकार का हाईटेक ट्रैफिक समाधान

नई दिल्ली  दिल्ली को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और रिंग रोड को बेहतर बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रिंग रोड के रखरखाव और मरम्मत को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे आठ हिस्सों में बांटने का फैसला किया है. प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है. दिल्ली को भीड़भाड़ से मुक्त बनाने के लिए बनाए गए रिंग रोड को बेहतर रखरखाव और मरम्मत के लिए आठ हिस्सों में बांटकर किया गया है.प्रत्येक हिस्सों की निगरानी के लिए एक चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी नियुक्त किया जाएगें. 48 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर 14 से अधिक बड़े जंक्शन हैं, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है. सड़कों की खराब स्थिति, नालियों की गंदगी और हरित क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने हाल ही में अधिकारियों के साथ रिंग रोड का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कई निर्देश दिए. अब लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव ने एक आदेश जारी कर कहा है कि रिंग रोड के प्रत्येक खंड की नियमित निगरानी की जाएगी. इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की टालमटोल प्रवृत्ति पर रोक लगाना और उनकी जवाबदेही तय करना है. दिल्ली रिंग रोड सुधार योजना के तहत जिन इलाकों को आठ हिस्सों में बांटा गया है, उनमें शामिल हैं पहला प्रगति मैदान से कश्मीरी गेट ब्रिज तक है. दूसरा सिविल लाइंस से मुकरबा चौक तक है. तीसरा शालीमार बाग ब्रिज से ब्रिटानिया चौक तक है. चौथा पंजाबी बाग से मानसरोवर गार्डन तक है. पांचवां मायापुरी फ्लाईओवर से दिल्ली कैंट तक है. छठा धौला कुआं से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तक है. सातवां सरोजिनी नगर से लाजपत नगर पुल तक है. आठवां श्रीनिवासपुरी से मिलेनियम पार्क तक है. इस फैसले से रिंग रोड के रखरखाव की जिम्मेदारी स्पष्ट होगी और समय पर मरम्मत और सफाई सुनिश्चित होगी. सरकार का दावा है कि इससे दिल्लीवासियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क पहुंच मिलेगी.

डीडीए की बड़ी घोषणा: 1172 फ्लैटों के लिए बुकिंग शुरू, जल्द करें आवेदन वरना रह जाएंगे पीछे

नई दिल्ली दिल्ली में आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जनसाधारण आवास योजना 2025 के तहत 1172 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और जनता श्रेणी के लिए हैं. बुकिंग प्रक्रिया सोमवार, 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 21 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी. फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा डीडीए की ओर से यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चलाई जा रही है, यानी जो पहले आवेदन करेगा, उसे पहले फ्लैट मिलेगा. इन फ्लैटों की कीमतें अपेक्षाकृत कम रखी गई हैं ताकि आम लोग भी अपना घर बनाने का सपना पूरा कर सकें. फ्लैट कहां-कहां उपलब्ध हैं? ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स, नरेला, लोकनायकपुरम, द्वारका सेक्टर-14, द्वारका सेक्टर-19बी और मंगलपुरी, जनता फ्लैट्स, टोडापुर और रोहिणी को आवेदन के हिसाब से आवंटित किया जाएगा. योजना का लाभ लेने से पहले जान लें ये बात योजना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. सभी फ्लैट्स रेडी टू मूव इन (तत्काल रहने योग्य) के आधार पर होगा. ये फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी होंगी. इच्छुक खरीदार साइट विजिट भी कर सकते हैं. आवेदक की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदन के लिए ₹2500 की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. योजना का लाभ लेने के लिए यहां से लें जानकारी इन फ्लैटों से जुड़ी सभी जानकारियां डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट [https://dda.gov.in/](https://dda.gov.in/) पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा, DDA के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है.