samacharsecretary.com

पटना के 20 संवेदनशील इलाकों में स्पेशल महिला पुलिस तैनात, छेड़खानी पर होगी जीरो टॉलरेंस

पटना पटना में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए Shakti Safety Squad एक नया बड़ा कदम उठाने जा रहा है। टीम ने ऐसे 20 पॉइंट्स को चिह्नित किया है, जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा होती है और जहां से लगातार छेड़छाड़ व असुरक्षा की शिकायतें मिलती रही हैं। जल्द ही इन स्थानों पर सिविल ड्रेस (Civil Dress) में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसकी जानकारी सिटी एसपी दीक्षा ने साझा की। सेंसिटिव लोकेशंस पर बढ़ाई जाएगी निगरानी शक्ति सुरक्षा दल द्वारा जिन जगहों को हॉट-स्पॉट माना गया है, उनमें एसके पुरी पार्क, जेपी गंगा पथ, ईको पार्क, सहदेव महतो मार्ग, बोरिंग रोड चौराहा और लोहिया पार्क जैसे भीड़भाड़ वाले स्पॉट शामिल हैं। इन क्षेत्रों से Harassment Complaints काफी संख्या में मिली थीं। इसी वजह से ग्राउंड पर महिला सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है।  सिर्फ नवंबर में 1909 महिलाओं ने मांगी मदद सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि नवंबर महीने में ही Shakti Squad Helpline पर कुल 1909 महिलाओं ने संपर्क किया। इनमें से—     62 मामलों में काउंसिलिंग की गई     45 शिकायतों पर जांच व कार्रवाई हुई     23 युवतियों को थाने भेज आगे की प्रक्रिया कराई गई शक्ति सुरक्षा दल का गठन 11 जून को किया गया था और तब से यह टीम शहरभर में सक्रिय है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां महिलाओं की भीड़ अधिक रहती है, वहां टीम तुरंत पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराती है। 24×7 हेल्पलाइन नंबर एक्टिव किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं सीधे 24×7 Active Helpline Numbers पर कॉल कर सकती हैं—     9296598170     9296580210 इन नंबरों पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाती है। सिटी एसपी के अनुसार, टीम की सक्रियता के कारण महिलाओं में भरोसा बढ़ा है और कई मामलों में शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया गया है। जल्द बढ़ेगा सुरक्षा का घेरा जल्द ही चिन्हित स्थानों पर Female Cops in Civil Dress की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी। इससे महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा और असामाजिक तत्वों पर भी लगाम लगेगी।  

अग्निकांड का कहर: सुपौल में सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, परिवार और गांव में मातम

सुपौल बिहार के सुपौल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां भीषण आगलगी की घटना घटी है। जिसमें सगे भाई बहन की आग में झुलसकर जान चली गई।  मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के मुरली वार्ड 6 की है। मृतक भाई बहनों की पहचान 10 वर्षीय मानव कुमार और 12 वर्षीय साक्षी कुमारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है की देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और छह घरों को अपने चपेट में ले लिया। साथ ही दो सगे भाई बहन आग की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में लगभग दर्जन से अधिक मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। घटना के सूचना पर सरायगढ़ थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। फिलहाल अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

राजभवनों के नाम में बदलाव: झारखंड समेत आठ राज्यों में नई पहचान

रांची झारखंड के राजभवन का नाम अब बदलकर 'लोक भवन झारखंड' कर दिया गया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय की पहल के तहत देश के सभी राजभवनों को अब लोक-केंद्रित पहचान दी जा रही है। राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया गया राज्यपाल ने आगे लिखा कि झारखंड का राजभवन अब “लोक भवन झारखंड” के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि यह परिवर्तन झारखंड के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है। दरअसल, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद देश के आठ राज्यों के राजभवन के नाम बदले गए हैं। इनमें तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा शामिल हैं। इनके राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया है। इसी कड़ी में लद्दाख के उपराज्यपाल के निवास-कार्यालय को अब लोक निवास कहा जाएगा।  

बिहार में स्कूलों की 2026 की छुट्टियां घोषित, जानें कब-कब रहेंगे 75 दिन अवकाश

पटना बिहार सरकार ने आगामी वर्ष 2026 के लिए स्कूलों के लिए  वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। पूरे राज्य में यही कैलेंडर लागू होगा। इसमें पूरे साल में 75 छुट्टियां हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और प्रमुख धार्मिक त्यौहार शामिल हैं। बिहार सरका द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले वर्ष स्कूलों में 75 दिनों की छुट्टियां होंगी। अगर सप्ताह के सभी रविवारों की संख्या को घटा दिया जाए तो बाकी छुट्टियां 65 दिन होंगी। यह कैलेंडर 1 जनवरी 2026 से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक लागू होगा। इस साल स्कूलों में कुल 75 दिनों की छुट्टियां होंगी। इनमें गर्मी, दीपावली-छठ, शीतकालीन, दुर्गा पूजा और होली शामिल हैं। वहीं, इस साल दुर्गा पूजा की छुट्टियां 5 होगी। हाली पर दो दिनों की छुट्टी दी गई है। सर्दियों में एक हफ्ते की मिलेगी छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को 20 दिनों का समर वेकेशन यानी गर्मी की छुट्टियां दी जाएंगी। दीपावली से लेकर छठ पूजा तक 10 दिनों तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सर्दियों में एक हफ्ते की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, मौसम के अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

सुबह स्कूल के रास्ते में शिक्षिका की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

अररिया अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका शिवानी कुमारी (28 वर्ष) की बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिवानी रोज की तरह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे, दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से उन्हें घेर लिया और कनपटी पर नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही वे सड़क पर गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को तुरंत सदर अस्पताल, अररिया ले जایا गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी सुधीर यादव ने बताया कि मैं खेत में काम कर रहा था तभी कुछ लोग दौड़ते दिखे। मौके पर पहुंचा तो देखा कि मैडम खून से लथपथ पड़ी थीं। उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर दो नकाबपोश युवक थे, जो घटना के बाद तुरंत बाइक से फरार हो गए। मृतका कुछ महीने पहले ही इस स्कूल में नियोजित शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हुई थीं। वे उत्तर प्रदेश के एक जिले की निवासी थीं और नरपतगंज में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर रही थीं।

अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती की लाश, पहचान व वारदात के सुराग तलाश रही पुलिस

खूंटी  झारखंड के खूंटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती की लाश बरामद की गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुष्कर्म करके युवती की हत्या कर दी गई मामला जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां सिर कुचला हुआ नग्न अवस्था में एक युवती का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म करके युवती की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस ने सिर कुचला हुआ पत्थर, मृतक युवती का बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा समेत कुछ कपड़े बरामद किए हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, युवती का सिर कुचला हुआ नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।  

JMM और BJP ने CM हेमंत पर सियासी कयासों को किया खारिज, बयानबाज़ी में बढ़ी तल्खी

रांची झारखंड में जेएमएम और एनडीए गठबंधन के आपस में मिलने की अटकलें तेज हैं। झारखंड में कोई बड़ा राजनीतिक खेला होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, इन अटकलों पर झामुमो महासचिव विनोद पांडेय और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने विराम लगा दिया है। भाजपा का काम सिर्फ साजिश रचना है झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ साजिश रचना है। इस बार भी वह यही कर रही है, लेकिन झामुमो के तीन शब्दों 'झारखंड झुकेगा नहीं' मात्र से न सिर्फ अफवाहों पर विराम लग गया, बल्कि भाजपा को सशक्त संदेश भी मिल गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सब देख और समझ रही है। भाजपा को जनादेश का अपमान करने से बाज आना चाहिए और सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। इसके बाद झामुमो यूथ विंग ने भी पोस्ट करते हुए कहा 'हेमंत सोरेन नाम ही काफी है। संघर्ष से सीखा है, सेवा से जीता है और न्याय के लिए लड़ना आता है।' भाजपा और झामुमो नदी नहीं समुद्र के दो अलग-अलग किनारे हैं वहीं, इन अटकलों पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा और झामुमो नदी नहीं समुद्र के दो अलग-अलग किनारे हैं। दोनों का मेल कभी नहीं हो सकता। भविष्य में साथ आने की कोई संभावना नहीं है। झामुमो नेतृत्व वाली सरकार तुष्टिकरण करती है।  

छपरा एनकाउंटर: पुलिस ने शराब माफिया पर चलाया बुललेट, बिहार में सुरक्षा बल सक्रिय

छपरा बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस का अभियान तेज हो गया है. छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें कुख्यात तस्कर अजय राय घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, अजय राय नदी के रास्ते शराब की बड़ी खेप लेकर मांझी इलाके के दुर्गा घाट पर उतर रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन तस्करों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अजय राय के पैर में गोली मारी और उसे पकड़ लिया. मौके से कट्टा, कारतूस और दो खोखे बरामद घायल तस्कर को तत्काल छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं. फायरिंग की आवाज सुनकर दूसरा तस्कर सुकेश कुमार मौके पर ही सरेंडर कर दिया. सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बिहार में 12 दिन में यह तीसरा एनकाउंटर है. नाव से कर रहे थे शराब की तस्करी घटना मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों तस्कर नाव से भारी मात्रा में शराब लेकर मांझी की ओर बढ़ रहे थे. गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गा घाट के आसपास पहले से जाल बिछा दिया था. जैसे ही नाव किनारे लगी, तस्करों ने पुलिस को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक को घायल कर काबू में कर लिया. तस्करी नेटवर्क की जांच तेज पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों के शराब माफिया नेटवर्क की जांच कर रही है. संदेह है कि ये खेप बिहार-यूपी सीमा के बड़े गिरोहों से जुड़ी हो सकती है. यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जाना था. मांझी इलाके में पिछले कुछ महीनों से शराब तस्करी के मामलों में तेजी आई है. नई सरकार के बाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है और यह मुठभेड़ उसी सख्त कार्रवाई का हिस्सा है.    

राजनीतिक खेल या साजिश? हेमंत सोरेन और बीजेपी की दोस्ती के पीछे की सच्चाई

रांची   बिहार चुनाव खत्म होते ही झारखंड फोकस में आ गया है. झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. हेमंत सोरेन और भाजपा के गठबंधन की अटकलें तेज हैं. पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पत्नी कल्पना सोरेन संग दिल्ली दौरा और उसके ठीक बाद राज्यपाल का अमित शाह से मिलना… ये महज संयोग नहीं दिख रहे हैं. सियासत में टाइमिंग का अपना महत्व होता है. यही कारण है कि रांची की गलियों से लेकर दिल्ली की सड़कों तक सियासी गलियारों में जेएमएम-एनडीए गठबंधन की अटकलों का बाजार गर्म है. दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि हेमंत सोरेन खुद भाजपा के टच में हैं. हालांकि, जेएमएम ने इस दावे का खंडन किया है. मगर तस्वीर अब भी धुंधली है. सियासत में कुछ भी परमानेंट नहीं होता. कब वक्त का पहिया घूम जाए कौन जानता है. वह भी ऐसे वक्त में जब जेएमएम के रिश्ते राजद और कांग्रेस से अच्छे नहीं दिख रहे हैं. जी हां, झारखंड में बड़े राजनीतिक फेरबदल की आशंका अब संभावना में बदलती नजर आ रही है. बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार मिली. इस हार के बाद झारखंड में भी इंडिया गठबंधन की नींव हिलती नजर आ रही है. सूत्रों का दावा है कि जीएमएम की राजद और कांग्रेस से बन नहीं रही. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन और भाजपा के बीच नया गठबंधन हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर जेएमएम और भाजपा के बीच गठबंधन का धुआं कैसे उठा, क्या सच में हेमंत सोरेन की जेएमएम और भाजपा मिलकर नई सरकार बना लेगी? आखिर इंडिया गठबंधन में बात कहां बिगड़ी, जिसके चलते इन अटकलों को बल मिला? अटकलों के पीछे की कहानी क्या? चलिए पर्दे के पीछे की इस कहानी को समझते हैं. झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं. बहुमत के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है. वर्तमान में सत्तारूढ़ गठबंधन में जेएमएम के पास 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और वामपंथी दलों के 2 विधायक हैं, जो कुल 56 का आंकड़ा बनाता है. मगर जएमएम और भाजपा प्लस गठबंधन वाला नया समीकरण बनता है तो यह आंकड़ा सीधे 58 पहुंच जाता है. इसे ऐसे समझें. अगर जेएमएम (34) भाजपा (21 सीटें), एलजेपीआर (1), एजेएसयू (1) और जेडीयू (1) के साथ जुड़ जाए, तो कुल 58 विधायक हो जाएंगे, जो बहुमत से काफी ऊपर और इंडिया गठबंधन से 2 अधिक है. अब सवाल है कि इंडिया गठबंधन में ऐसा क्या हुआ, जो हेमंत सोरेन की जेएमएम और भाजपा के बीच गठबंधन की अटकलें शुरू हो गईं?   धुआं उठने की क्या वजह?     पिछले कुछ दिनों से हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली में हैं. सूत्रों का दावा है कि हेमंत सोरेने भाजपा के टॉप लीडर्स के टच में हैं.     इधर, मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.     इस मुलाकात की टाइमिंग ने जेएमएम और भाजपा के बीच गठबंधन के अटकलों को और हवा दी.     सूत्रों का कहना है कि बिहार चुनावों के बाद इंडिया गठबंधन में दरारें साफ दिख रही हैं.     हेमंत सोरेन फिलहाल ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं. वह जमीन घोटाला मामले में जेल भी जा चुके हैं और अभी जमानत पर हैं. झारखंड में कहां से बिगड़ी गठबंधन में बात बिहार विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेने की जेएमएम (JMM) ने महागठबंधन में 7 सीटो की मांग रखी थी. हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के सिम्बल पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहते थे. लेकिन तेजस्वी यादव ने इस मांग को ठुकरा दिया था. जेएमएम बिहार में चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी, जमुई के साथ झारखंड बिहार से सटे बोर्डर इलाके की 1 और सीटें चाहती थीं. लेकिन मजबूरी में बिहार में गठबंधन टूट गया और JMM ने बिहार में महागठबंधन से मुंह मोड़ लिया. तब JMM महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि हम राज्य में गठबंधन की भी समीक्षा करेंगे क्योंकि हर बार विश्वासघात हुआ है. माना जा रहा है तभी से झारखंड के गठबंधन सरकार में खटास आ गया था. झारखंड में हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे ने सियासी हलचल पैदा कर दी है. क्या राजद-कांग्रेस की राह जेएमएम से अलग होगी? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन के कैबिनेट में कई ऐसे मौके आये, जब एक साथ कैबिनेट हॉल में मौजूद रहने और आमने सामने होने बाद भी कांग्रेस और राजद के मंत्रियों से हेमंत सोरेन की बात नही हुई. इतना ही नहीं, बीते दिनों कई कार्यक्रम या तो कैंसल हुए हैं या फिर हेमंत सोरेन उसमें उपस्थित नहीं हुए हैं. स्थ ही मोराबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में राजद और कांग्रेस की फोटो न होने से भी गठबंधन में गाठ की खबरों को और बल मिला. साथ ही दुमका में एक कार्यक्रम में राजद और कांग्रेस के मंत्री नदारद दिखे थे. इन सभी चीजों से ऐसा लग रहा है कि झारखंड में खेला होगा. झारखंड में सियासी हलचल से जुड़े 5 सवाल-जवाब: झारखंड में सियासी हलचल क्यों मची है? झारखंड में राजनीतिक हलचल मुख्य रूप से बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन की हार के बाद तेज हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के दिल्ली दौरे ने अटकलों को हवा दी है. दावा किया जा रहा है कि वे वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में हैं. यह इंडिया गठबंधन में दरार का संकेत दे रहा है. झारखंड की सियासत सुर्खियों में क्यों है? हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा ही मुख्य वजह है. हेमंत सोरेने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कुछ दिनों से दिल्ली में हैं. हालांकि, जेएमएम ने इसे निजी यात्रा बताया है, मगर सूत्रों का कहना है कि झारखंड में नए गठबंधन की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है. इसी बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसने अटकलों को और बल मिला. क्या हेमंत सोरेन भाजपा से हाथ मिलाएंगे? इस पर अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता, मगर सूत्रों का कहना है कि जेएमएम भाजपा के साथ नया समीकरण बना सकती है, जिससे कुल 58 विधायक हो जाएंगे … Read more

छात्राओं के नारे ने मचाई धूम, बिहार में यौन शिक्षा और जागरूकता पर चर्चा

समस्तीपुर   विश्व एड्स दिवस पर बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ कि जो सालों तक बिहार ही नहीं पूरे देश को याद रहेगा. यहां GNM की छात्राओं ने अस्पताल से सड़क तक एक रैली निकाली और हाथ में एक तख्ती लेकर ऐसे बोल्ड नारे लगाए कि सुनने वाले हंस रहे थे. हालांकि बाद में सभी सोच में पड़ गए. छात्राओं ने नारा लगाया कि ‘अगर पति आवारा हो, कंडोम ही सहारा हो’ और ‘परदेस नहीं जाना बलम जी, एड्स न लाना बलम जी’ जैसे तंज भरे नारे लगाए. हालांकि छात्राओं की इस रैली के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे. बता दें कि समस्तीपुर सदर अस्पताल से छात्राओं की रैली में हाथों में लाल रिबन, रंग-बिरंगे पोस्टर और मुंह पर बेबाकी साफ छलक रही थी. छात्राओं द्वारा लगाए जा रहे ये नारे सिर्फ मजाक नहीं थे, बल्कि सीधा संदेश दिया जा रहा था कि पति अगर बाहर कमाने जाता है, तो सिर्फ पैसा ही लाए, बीमारी नहीं. इसके लिए घर की महिलाओं को शर्म छोड़कर समझदारी से जिंदगी जीना चाहिए.  छात्राओं की इस रैली को अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी ने एक बड़े आंदोलन का रूप दे दिया. अब इसकी चर्चा चारों तरफ होने लगी है. छात्राओं की रैली देख चौंक उठे लोग छात्राओं की इस रैली को देखकर लोग पहले तो चौंके उठे, फिर तालियां बजाईं. इसके साथ ही रास्ते से जा रहे राहगीर फोटो खींचने लगे. यह रैली सदर अस्पताल गेट से शुरू हुई. जहां पटेल गोलंबर, कलेक्ट्रेट, ओवरब्रिज होते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंची. जहां रास्ते में हर चौराहे पर लोग रुक-रुक कर नारे पढ़ते और पर्चे लेते दिखे. इस दौरान छात्रों के साथ डॉक्टर, नर्स और अस्पताल स्टाफ भी मौजूद रहा. छात्राओं की इस जागरुकता रैली की हर कोई तारीफ कर रहा था. शर्म नहीं, समझदारी से जीतेंगे इस रैली के दौरान छात्राओं ने साफ कहा कि एड्स कोई गाली नहीं है, ये बीमारी है और इसका इला भी संभव है. इसके इलाज के लिए सबसे अधिक सावधानी और जागरूकता ही जरूरी है. वहीं, छात्राओं के इन नारों ने साबित कर दिया कि बिहार में भी अब लोग इस विषय पर खुलकर बोलने को तैयार हैं. समस्तीपुर की इस रैली ने सिर्फ एड्स दिवस नहीं मनाया, बल्कि समाज में सालों से चली आ रही चुप्पी को हमेशा के लिए तोड़ दिया.