samacharsecretary.com

पटना में कोहरे के बीच कई गाड़ियां टकराणे से चार की मौत

पटना. बिहार के पटना जिले में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घने कोहरे के कारण अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के पास एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस भीषण भिड़ंत में कार सवार पिता और उनकी मासूम पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार, बेगूसराय से पटना की ओर जा रहे एक कंटेनर का टायर अचानक फट गया, जिससे वह सड़क पर ही खड़ा हो गया. घने कोहरे की वजह से पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई क्रेटा (Creta) कार के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से टकराते चले गए. गैस कटर से काटकर निकाला गया शव हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार चालक का सिर धड़ से अलग हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत बख्तियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे थे फरीदाबाद मृतक की पहचान बांका जिले के रजौन निवासी अनुपम कुमार के रूप में हुई है. अनुपम भारतीय वायुसेना (Air Force) से सेवानिवृत्त हुए थे और हाल ही में उनकी नियुक्ति हरियाणा के फरीदाबाद स्थित केनरा बैंक में हुई थी. सोमवार को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी. इसी सिलसिले में वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से भागलपुर से फरीदाबाद जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घंटों तक लगा रहा भारी ट्रैफिक जाम हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद लगभग एक घंटे से बाधित मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर यातायात बहाल हो सका. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.

हिमाचल के हरिपुरधार में प्राइवेट बस खाई में गिरी, 7 लोग मरे, 50 घायल

 सिरमौर  सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस हादसे में नौ के करीब लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे। स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सड़क तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी. दुर्घटना हरिपुरधार बाजार पहुंचने से पहले उस समय हुई, जब बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई. बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. इसके साथ ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं. घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किए जाने की तैयारी है. दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  दरअसल, हरिपुरधार बाजार से ठीक पहले यह बस खाई में गिरी है. हालांकि, हादसे के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है. घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और लोगों को हादसे का शिकार बस से निकाला. अहम बात है कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि बस खचाखच्च भरी हुई थी. फिलहाल, घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है. लेकिन उन्हें हरिपुरधार अस्पताल में भर्ती किया गया है. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सिरमौर जिला के हरिपुरधार में सोलन से हरिपुरधार जा रही निजी बस के गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों के दुःखद निधन एवं कई यात्रियों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इस भीषण हादसे में दिवंगत आत्माओं को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करतें हैं. सुक्खू सरकार में मंत्री और सिरमौर के शिलाई से विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे के कारणों का पता नहीं चला है. पांच लोगों को रेफर किया है. जिला प्रशासन में अलर्ट है. नाहन, संगड़ाह और ददाहू अस्पतालों में अलर्ट भेजा गया है. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बस हादसा. उधर, रेणुका जी से कांग्रेस विधायक और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया किया कि अभी-अभी एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है कि हरिपुरधार में जीत कोच बस का एक गंभीर सड़क हादसा हो गया है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे हम सभी व्यथित हैं. उन्होंने बताया कि एसपी और डीसी से बात की है. वह कहते हैं कि बस में 60 से अधिक लोग सवार थे. प्रशासन को फौरी राहत देने के लिए भी कहा है और घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील: विधायक उन्होंने बताया कि मेरी हरिपुरधार ज़ोन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत एवं बचाव कार्य में पूरा सहयोग करें. इस कठिन घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा नैतिक दायित्व है, ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि वह कांगड़ा दौरे पर पालमपुर पहुंचे थे. लेकिन अब अपने विधानसभा क्षेत्र लौट रहे हैं.  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने जताया दुख हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं सांसद सुरेश कश्यप ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शोक संदेश में कहा कि अनेक लोगों की असमय मृत्यु होना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और हृदयविदारक है, डॉ. बिंदल ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए गहरे शोक का विषय है.  

इंदौर में कार-ट्रक हादसा, तीन की मौत – बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर भी शामिल

इंदौर  इंदौर में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसमें कार सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नाम सामने आने के बाद घटना और भी संवेदनशील हो गई है। मृतकों के बारे में सामने आई जानकारी इंदौर में यह हादसा तेजाजी नगर बाईपास पर रालामंडल के पास देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें तीन युवतियां और एक युवक शामिल था। हादसे में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चौथी युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कैसे हुआ हादसा? प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर पार्टी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और संभवतः चालक का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। गृह मंत्री बाला बच्चन अस्पताल पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन एमवाय अस्पताल पहुंचे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल सहित परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल परिसर में शोक का माहौल नजर आया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और परिचित भी एमवाय अस्पताल पहुंचे। सभी मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।  कांग्रेस नेता बोले- बच्चे घूमने गए थे कांग्रेस नेता धर्मेंद्र गेंदर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार बच्चे घूमने के लिए कहीं निकल थे। तेजाजी नगर के पहले हादसे का शिकार हो गए। शव एमवाय अस्पताल में रखे गए हैं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन अस्पताल में मौजूद हैं। ट्रक चालक फरार, पुलिस ने नाकाबंदी कराई रालामंडल थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, कार सवार युवक-युवतियां संभवतः छात्र थे और पार्टी मनाकर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है। नेताओं ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा – इंदौर में एक सड़क हादसे में मेरे साथी और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की सुपुत्री प्रेरणा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है। मेरी सहानुभूति श्री बाला बच्चन के परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा – मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री, बाला बच्चन जी की सुपुत्री प्रेरणा का भीषण सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत हृदयविदारक है। घर की बेटी का यूं अचानक चले जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

अल्मोड़ा में बस दुर्घटना, खाई में गिरी बस, 6 की मौत, सीएम धामी ने व्यक्त किया दुख

अल्मोड़ा   उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस रामनगर के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 18 से यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर हुख जताया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत बचाव अभियान चलाया। बता दें कि बस में कुल 19 लोग सवार थे जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हो गए है। यह बस रामनगर की तरफ जारी थी लेकिन सुबह 6 बजे द्वाराहाट से निकलने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। गहरी खाई में बस गिरने के बाद के बचाव अभियान में SDRF, आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गहरी खाई में गिरी बस की भी पहचान की गई है। बता दें कि यह बस कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की बस संख्या UK 07 PA 4025 थी। कल यह बस नोबाड़ा के लिए रवाना हुई थी और आज सैलापानी बैंड के पास ही भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, माना जा रहा है कि चालक मोहम्मद अल्ताफ ने बस से नियंत्रण खो दिया था जिससे यह हादसा हो सकता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि बचाव और राहत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए रहे हैं। X पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे बिखियासैन-विनायक मोटर रोड पर बिखियासैन से रामनगर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की बेहद दुखद खबर मिली है, जिसमें यात्रियों की जान चली गई है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने दिव्य चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।" उन्होंने आगे कहा, "हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

भीषण सड़क हादसा कर्नाटक में, बस में आग लगने से 9 जिंदा जले

चित्रदुर्ग कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बृहस्पतिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक लॉरी और एक प्राइवेट ट्रैवल बस के बीच जोरदार टक्कर हुई. टक्कर के बाद बस और लॉरी दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में बस पूरी तरह जल गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कर्नाटक में एक लॉरी एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस हादसे में बस पूरी तरह जल गई जिससे बस में सवार कई यात्रियों की मौत हो गई. यात्रियों को लेकर बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा होते हुए गोकर्ण जा रही थी. हादसा हिरियुर गोरलाट्टू क्रॉस के जवनगोंडानहल्ली में हुआ. लॉरी से टकराने के बाद बस से अचानक आग की लपटें उठने लगी. जैसे ही यात्रियों ने भागने की कोशिश की आग ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी विकराल थी कि कई जिंदगियां समाप्त हो गईं. यह हादसा आज गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुआ. इस हादसे पर अधिकारियों का कहना है कि लॉरी ड्राइवर समेत कम से कम 9 से यात्रियों की मौत हो गई. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया. वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि हादसे के समय बस में 30 यात्री सवार थे. हादसे के बारे में और अपडेट का इंतजार है. अधिकारी का बयान एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कुमारस्वामी बी.टी. का मीडिया को दिये बयान में कहा,'बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक बस का एक्सीडेंट हो गया. एक लॉरी उल्टी दिशा से आ रही थी और बस से टकरा गई, जिससे यह एक्सीडेंट हुआ. लॉरी ड्राइवर की मौत हो गई और उसके शव को हॉस्पिटल के मॉर्चरी में रखवा दिया गया है. इस दुर्घटना में बुजुर्गों समेत 12 घायल लोगों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 9 लोगों को तुमकुरु के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा पैसेंजर थे. यह लॉरी ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ. शवों की पहचान करने का काम किया जाना है.' बता दें कि हाल ही में आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भी कुछ इसी तरह की दुर्घटना हुई थी.

दीनी जलसे से लौटते समय हादसा: बिजनौर में कार–डंपर टक्कर, 4 की गई जान

 बिजनौर बिजनौर के हरिद्वार मार्ग पर स्थित जालपुर गांव के पास एक डंपर और क्रेटा कार की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की जान चली गई. मृतक लोग राहतपुर गांव में आयोजित एक दीनी जलसे से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी.  जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में प्रवचन देने वाले मौलाना कारी इकबाल और उन्हें छोड़ने जा रहे अशफाक, एतेशाम और सलाउद्दीन शामिल हैं. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जलसे से लौटते वक्त हुआ हादसा यह दर्दनाक वाकया उस समय हुआ जब राहतपुर गांव में दीनी जलसा समाप्त हुआ था. जलसे में प्रवचन देने आए मौलाना इकबाल कारी को सराय आलम गांव छोड़ने के लिए तीन युवक क्रेटा कार में सवार होकर निकले थे. जैसे ही उनकी गाड़ी जालपुर गांव के नजदीक पहुंची, वह आगे चल रहे डंपर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग गाड़ी के अंदर ही फंस गए. गांव में पसरा मातम हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ. हालांकि, जब तक लोगों को बाहर निकाला गया, चारों की सांसें थम चुकी थीं. पूर्व प्रधान मोहम्मद मुस्तफा और अन्य ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. मौलाना और उनके साथियों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. सीएम योगी बिजनौर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और घायलों के समुचित उपचार के लिए कहा है.   

रेल हादसा: राजधानी एक्सप्रेस से टकराने से 8 हाथियों की मौत, पटरी से उतरे 5 डिब्बे

जमुनामुख असम के जमुनामुख के सानरोजा इलाके में एक भयानक रेल हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे हुआ, जिसने न केवल लोगों को हिला कर रख दिया बल्कि वन्यजीवन के लिए भी गंभीर संकट पैदा कर दिया। खबर है कि सैरांग से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अचानक हाथियों के एक झुंड से टकरा गई। हादसे का विवरण घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में 8 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ हाथियों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। यह झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, जिससे ट्रेन और हाथियों की टक्कर हुई। यातायात पर असर इस हादसे के बाद रेल मार्ग पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का मार्ग बदलकर परिचालन किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि प्रभावित लोगों को समय पर जानकारी मिल सके। राहत और बचाव कार्य रेलवे और राज्य प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। मौके पर रेलवे और वन विभाग की टीमें सक्रिय हैं, ताकि घायल हाथियों और ट्रेन यात्रियों की सहायता सुनिश्चित की जा सके। वन्यजीवन और सुरक्षा पर चिंता इस हादसे ने न केवल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाया है, बल्कि वन्यजीवन और मानव-संरक्षण क्षेत्र के बीच संतुलन पर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेलवे ट्रैक और हाथियों के आवास क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।  

हाईवे पर मौत से जंग: रीवा-प्रयागराज मार्ग पर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर, केबिन में 5 घंटे फंसा रहा ड्राइवर

रीवा  रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 पर गढ़ बाईपास के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का चालक, जिसकी पहचान दिनेश रावत (39 वर्ष) के रूप में हुई है, ट्रक के केबिन और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। कोहरे के कारण हादसा जानकारी के अनुसार एक ट्रक बीती शाम करीब 6 बजे खराब हो गया था, जिसे चालक ने सड़क के किनारे ही खड़ा कर दिया था। रात करीब 2 बजे जब ट्रेलर वहां से गुजरा, तो घने कोहरे के कारण चालक को सामने खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उससे जा टकराया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर खराब वाहनों को समय पर न हटाए जाने के कारण यहां आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही गढ़ थाना प्रभारी अनीश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एमपीआरडीसी की टीम और गैस कटर की मदद से चालक को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, सुबह करीब 7 बजे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका और उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। लोगों ने उठाए सवाल घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने हाईवे अथॉरिटी और पेट्रोलिंग टीम पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब ट्रक शाम 6 बजे से सड़क पर खड़ा था, लेकिन पेट्रोलिंग टीम ने उसे वहां से हटाने या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जहमत नहीं उठाई। यदि समय रहते ट्रक हटा लिया जाता, तो शायद यह हादसा नहीं होता। फिलहाल, घायल चालक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात को सुचारू रखने के लिए वाहनों को सर्विस रोड से निकाला गया।

कार एक्सीडेंट में नहीं खुला एयरबैग, Toyota को 61 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी को इनोवा कार में दुर्घटना के दौरान एअर बैग नहीं खुलने के मामले में उपभोक्ता को कुल 61 लाख 36 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. आयोग ने इसे वाहन में विनिर्माण दोष मानते हुए कंपनी की अपील खारिज कर दी. मामला कोरबा के सीतामढ़ी निवासी व्यापारी अमित अग्रवाल से जुड़ा है, जो 23 अप्रैल 2023 को रायपुर से कोरबा लौट रहे थे. ग्राम तरदा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से जा टकराई. हादसे में अमित अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं और रायपुर व हैदराबाद में इलाज कराना पड़ा, जिस पर लगभग 36.83 लाख रुपये खर्च हुए. दुर्घटना के समय कार के किसी भी एअर बैग के न खुलने पर अमित के भाई एवं वाहन स्वामी सुमित अग्रवाल ने टोयोटा कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता आयोग कोरबा में शिकायत दर्ज कराई थी. कंपनी के उपस्थित न होने पर जिला आयोग ने एकपक्षीय आदेश पारित करते हुए इलाज खर्च सहित नया वाहन या समतुल्य राशि देने का निर्देश दिया था. इसके खिलाफ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी ने छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग, बिलासपुर में अपील की. कंपनी की ओर से तर्क दिया गया कि एअर बैग संबंधी विशेषज्ञ रिपोर्ट नहीं ली गई, दुर्घटना सुमित अग्रवाल ने स्वयं नहीं देखी और बीमा कंपनी ने वाहन मरम्मत के लिए 12 लाख रुपये डीलर को दिए हैं. हालांकि, राज्य आयोग ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया. आयोग ने सर्वेयर रिपोर्ट, वाहन को हुई क्षति और घायल को लगी गंभीर चोटों के आधार पर यह स्पष्ट माना कि भीषण दुर्घटना के बावजूद एअर बैग का न खुलना वाहन में विनिर्माण दोष का प्रमाण है. इसी आधार पर आयोग ने कंपनी को उपभोक्ता को कुल 61 लाख 36 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया.

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कैंची धाम जा रही श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में पलटी, तीन की मौत

भवाली पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही सैलानियों से भरी स्कॉर्पियो भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन सैलानियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर खाई से निकालकर भवाली सीएचसी ले जाया गया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन निवासी, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल आने तक गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी ने दम तोड़ दिया। साथ ही पांचों घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया।