samacharsecretary.com

33 गेंदें खेलीं, खाता तक नहीं खुला! ऑस्ट्रेलियाई बैटर निक की वापसी बनी निराशाजनक

डरबन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि लंच तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन लाबुशेन लंच से पहले पवेलियन लौट गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को निक मैडिन्सन और ट्रेविस हेड उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं दिला सके। ट्रेविस हेड सस्ते में पवेलियन लौटे तो वहीं निक बिना खाता खोले आउट हुए। इसके साथ ही उनके नाम बतौर ओपनर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। बिना रन बनाए आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज बतौर टेस्ट सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट होने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के डैरिन मर्रे के नाम है। वह 1995 में श्रीलंका के खिलाफ 39 गेंद खेलकर बिना रन बनाए आउट हुए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के ट्रेवर ग्रिपर हैं, जिन्होंने 2000 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 36 गेंदें खेलने के बाद खाता नहीं खोल सके थे। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज निक मैडिन्सन का नाम शुक्रवार (9 अक्टूबर) को इस लिस्ट में जुड़ा। निक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आउट होने तक 33 गेंदें खेली लेकिन खाता नहीं खोल सके। जिम्बाब्वे के मार्क डेक्कर का 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 30 गेंद खेलने के बाद खाता नहीं खुला था। इंग्लैंड के ब्रायन लकहर्स्ट 1971 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 29 गेंद खेलने के बाद भी रन नहीं बना सके थे। निक मैडिन्सन की लंबे समय बाद वापसी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज निक मैडिन्सन ने करीब 10 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है लेकिन वह पहली ही पारी में बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। उन्होंने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर 2016 में खेला था। वह करीब 9 साल और 10 महीने तक टीम से बाहर रहे। ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक गंवाए तीन विकेट टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा। हेड 19 गेंद में 9 रन बनाकर वियान मुल्डर का शिकार बने। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 11वें ओवर में निक मैडिन्सन बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया। मार्नश लाबुशेन ने 58 गेंद में 37 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके लगाए। मार्नश ने स्मिथ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 94 गेंद में 60 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन लंच तक पहली पारी में तीन विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं।

महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार की खास पहल, उत्कृष्ट कार्य पर मिलेंगे 21 हजार से 5 लाख रुपये

 पंचकूला हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं विभागीय पोर्टल पर 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को 21 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पात्र महिलाओं से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत एक महिला को पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये, जबकि कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार लाइफ टाइम अचीवर अवाॅर्ड के तहत एक पुरस्कार के लिए 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारी श्रेणी में चार, सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में चार और महिला उद्यमी श्रेणी में दो पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन श्रेणियों में प्रत्येक विजेता को 21-21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। wcdhry.gov.in पर जाकर करें आवेदन उपायुक्त ने बताया कि पात्र महिलाएं wcdhry.gov.in पर 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद पात्र उम्मीदवारों के नाम निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा, पंचकूला को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अधिसूचना विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र महिलाएं समय सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन करें।

डिजिटल क्रॉप सर्वे की होगी क्रॉस वेरिफिकेशन, फसल की वास्तविक स्थिति का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश नक्शों की त्रुटियों के निराकरण और भूमि अभिलेखों को अद्यतन करने के लिए तकनीकी समाधान विकसित करने पर जोर रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वे की प्रगति, भूमि अभिलेखों की पूर्णता और शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में फसलें बोई गई है, वहां उसकी वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाए। संबंधित खसरों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि पर फसल लगी है या नहीं। फसल वाले क्षेत्रों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पॉलीगॉन बनाकर जानकारी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से खेतों में बोई गई फसल का सटीक और विश्वसनीय विवरण तैयार किया जाना चाहिए। डिजिटल क्रॉप सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश        मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सर्वे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर टीम गठित कर विभिन्न जिलों में फील्ड वेरिफिकेशन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे में दर्ज जानकारी का मौके पर सत्यापन किया जाए तथा कितने खसरों का सत्यापन हुआ है, कितने रिकॉर्ड सही पाए गए है, कहां त्रुटियां मिलीं है इसकी रिपोर्ट तैयार की जाए। त्रुटिपूर्ण रिकॉर्ड को सुधारने के साथ ही सर्वे की आंतरिक जांच भी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे के आंकड़ों का धान की खेती, किसान पंजीयन और धान उपार्जन से संबंधित आंकड़ों के साथ तुलनात्मक परीक्षण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न अभिलेखों में उपलब्ध जानकारी का मिलान कर आवश्यक सुधार करने कहा है। नक्शों की त्रुटियों के निराकरण के लिए तकनीकी समाधान तलाशें         बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान सामने आई प्रमुख बाधाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि नक्शों की अनुपलब्धता और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण कार्य अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। राजस्व विभाग इन समस्याओं के निराकरण के लिए उपयुक्त तकनीकी समाधान तलाशे। मुख्य सचिव ने कहा कि आवश्यकतानुसार नक्शों को अद्यतन करने की कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में भौतिक सत्यापन और पॉलीगॉन सत्यापन आवश्यक है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा कर लिया जाए। कलेक्टरों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा करें         मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति और सत्यापन कार्यों की समीक्षा के लिए कलेक्टरों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के संबंधित अधिकारी गांवों और खेतों के रिकॉर्ड का सत्यापन करें तथा कमियों को दूर करने के लिए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। सर्वे की नियमित निगरानी के साथ विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए।      बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव सुरीना बाबा साहब कंगाले, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी,  संचालक उद्योग प्रभात मलिक, संचालक भू-अभिलेख विनीत नंदनवार, संचालक खाद्य फरिया आलम सिद्दीकी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में आए वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं से किया संवाद, आजीविका से जुड़ी पहल को सराहा

बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में आए वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं से किया संवाद, आजीविका से जुड़ी पहल को सराहा रायपुर बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बन रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी सहित केंद्र और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को कैफे का भ्रमण किया। उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की और इसे आजीविका एवं सामाजिक बदलाव की महत्वपूर्ण पहल बताया।       भ्रमण के दौरान बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने अधिकारियों को कैफे की अवधारणा, संचालन और इससे जुड़े परिवारों की आजीविका बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल हिंसा से प्रभावित और मुख्यधारा में लौटे लोगों को सम्मानजनक जीवन तथा आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है।       वरिष्ठ अधिकारियों ने कैफे की व्यवस्थाओं, स्थानीय व्यंजनों, प्राकृतिक रंगों से सजे परिसर और आत्मीय आतिथ्य की सराहना की। उन्होंने कैफे को सादगी और स्थानीय परिवेश के साथ विकसित एक जीवंत केंद्र बताया। अधिकारियों ने कैफे का संचालन कर रहे युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।

दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर अलर्ट

नई दिल्ली  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में बढ़े स्तर पर पैरामिलिट्री फोर्स उतारने की तैयारी कर ली गई है। 11 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती के दिए आदेश इसके लिए जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में लगी सीआरपीएफ, आरएएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और सीआईएसएफ की 115 कंपनियों के 11 हजार 500 जवानों को तुरंत प्रभाव से दिल्ली में तैनाती के आदेश दिए गए हैं। प्रदर्शन में महिलाओं की भी भारी भीड़ को देखते हुए महिला जवानों की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। सीएपीएफ की 111 कंपनियां तैनात इन कंपनियों को 8 से 12 अक्टूबर तक के लिए दिल्ली में मूव कराया जा रहा है। यह सभी एंटी रायट इक्विपमेंट (ARE) से लैस होंगे। प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा सीएपीएफ की 111 कंपनियां तैनात हैं। इनमें आरएएफ की 13 कंपनियों समेत सीआरपीएफ और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की अन्य कंपनियां शामिल हैं। 22 हजार से ज्यादा जवान दिल्ली के खास इलाके में होंगे तैनात कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि यहां और फोर्स की तैनाती की जाए। 115 कंपनियों के आने से दिल्ली में सीएपीएफ की 226 कंपनियां हो जाएंगे। 22 हजार से अधिक जवान दिल्ली के एक खास इलाके में तैनात होंगे। गृह मंत्रालय के आदेश पर होगी तैनाती गृह मंत्रालय के आदेश पर विभिन्न राज्यों से पैरामिलिट्री की 115 कंपनियां तैनात की जा रही है। इनमें पश्चिम बंगाल से 40, छत्तीसगढ़ से 30 और जम्मू-कश्मीर से 20 कंपनियां बुलाई गई है। एसएसबी, आईटीबीपी और सीआईएसएफ के जवानों को भी दिल्ली रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड में आदिवासी महिला से पुलिस की बर्बरता का आरोप, थाने में पिटाई के मामले पर CM सख्त

लातेहार  लातेहार जिले के हेरंज गांव की आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता जताई है. उन्होंने लातेहार पुलिस को तत्काल मामले का संज्ञान लेने, जांच करने और उचित कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया है. बकरी चराने के दौरान मारपीट करने का आरोप झारखंड जनाधिकार महासभा की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, पांच अक्तूबर को दोपहर में पुनिया देवी बकरी चरा रही थी. इसी दौरान बरियातू थाना के एसएचओ कथित तौर पर तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में वहां पहुंचे. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की. रास्ते में भी उनके साथ मारपीट की गई और अभद्र व्यवहार किया गया. थाने में टांगकर पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप महासभा की ओर से साझा की गई जानकारी में आरोप लगाया गया है कि महिला को थाने ले जाकर टांगकर पीटा गया और जातिसूचक गालियां दी गई. जानकारी के मुताबिक, उन्हें अगले दिन रात में रिहा किया गया. घटना को लेकर आदिवासी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार पुलिस को तत्काल जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "लातेहार पुलिस तत्काल संज्ञान लें, जांच करें एवं उचित कार्रवाई करते हुए सूचना दें. यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है." निष्पक्ष जांच और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग घटना को लेकर आदिवासी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है. फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित जानकारी सामने आना बाकी है.

MP के शहडोल मेडिकल कॉलेज में अनोखा मामला, सामान्य प्रसव से एक साथ जन्मे तीन बच्चे; मां-बच्चे सुरक्षित

शहडोल शहडोल मेडिकल कॉलेज में एक महिला ने सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। नवजातों में दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। तीनों का वजन एक किलोग्राम के आसपास या उससे कम है, इसलिए उन्हें विशेष निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मां और तीनों बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन बच्चों के सामान्य प्रसव का यह पहला मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम पतासी निवासी 20 वर्षीय प्रीति कोल पति कृष्ण कुमार को प्रसव के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों की देखरेख में 8 अक्टूबर को उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया। मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक महज 10 मिनट के भीतर तीनों नवजातों का जन्म हो गया। तीनों बच्चों में पहली और तीसरी संतान बेटियां हैं, जबकि दूसरी संतान बेटा है। जन्म के समय से पहले जन्म होने और कम वजन के कारण तीनों को विशेष निगरानी के लिए स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा गया है।  मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एचओडी डॉ. सोना सिंह के अनुसार एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना दुर्लभ है। उन्होंने बताया कि करीब 8 से 10 हजार मामलों में ऐसा एक मामला सामने आने की बात कही जाती है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह ने भी इसे दुर्लभ मामला बताया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल मां और तीनों नवजातों की स्थिति खतरे से बाहर है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव से तीन बच्चों के जन्म का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पार्थिव पटेल के साथ स्कूल में करते थे ओपनिंग, अब न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जीत रावल ने कहा क्रिकेट को अलविदा

 नई दिल्ली न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 38 साल के रावल ने 2016 से 2020 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैच खेले. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 10 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं. क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह अब चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर अपने करियर पर ध्यान दे सकते हैं. रावल का जन्म 22 सितंबर 1988 को गुजरात में हुआ था. किशोरावस्था में उनका परिवार न्यूजीलैंड के ऑकलैंड चला गया था. उन्होंने दिसंबर 2008 में ऑकलैंड की ओर से वेस्टइंडीज की दौरा करने वाली टीम के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. उनका क्रिकेट करियर करीब 18 साल चला. पार्थिव पटेल के साथ पढ़े, फिर न्यूजीलैंड के लिए खेले जीत रावल का भारतीय क्रिकेट से भी खास कनेक्शन रहा है. वह अहमदाबाद के विद्यानगर स्कूल में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ पढ़े थे. न्यूजीलैंड जाने के बाद रावल ने वहां के अंडर-19 क्रिकेट से आगे बढ़ते हुए सीनियर टीम तक का सफर तय किया. ऑकलैंड की ओर से शुरुआत में मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले रावल बाद में न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट के सफल ओपनरों में शामिल हो गए. उन्होंने अपने 292 फर्स्ट क्लास पारियों में से 285 में ओपनिंग की और इस दौरान 10,127 रन बनाए. ओपनर के तौर पर उनका औसत 37.36 रहा, जबकि उन्होंने 23 शतक लगाए. दिसंबर 2025 में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की कप्तानी करते हुए वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के 30वें खिलाड़ी बने. उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला इस साल मार्च में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ प्लंकेट शील्ड में था. न्यूजीलैंड के लिए खेले 24 टेस्ट रावल ने 2016 में क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. न्यूजीलैंड की ओर से 24 टेस्ट में उन्होंने 1,143 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक निकले. अपने पहले टेस्ट शतक के लिए उन्हें 28 पारियों का इंतजार करना पड़ा. वह न्यूजीलैंड की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने जून 2021 में पहले वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) का खिताब जीता था. खिताबी जीत के बाद वह टेस्ट गदा के साथ न्यूजीलैंड के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित सप्ताह भर के दौरे में भी शामिल रहे. रावल ने बाद में बताया था कि उनके करियर के शुरुआती दौर में शतक नहीं आने के बावजूद केन विलियमसन, रोस टेलर और टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने उनका समर्थन किया. इससे उन्हें दबाव के बीच भी टीम के लिए योगदान देने का भरोसा मिला. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनका फॉर्म गिर गया. कुछ मैचों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरे विकल्प की ओर रुख किया. रावल ने इस फैसले पर निराशा जताई थी, लेकिन साथ ही कहा था कि उन्हें खुशी है कि किसी दूसरे खिलाड़ी ने टीम की जरूरत के मुताबिक प्रदर्शन किया. घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रावल ने न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में ऑकलैंड, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स का प्रतिनिधित्व किया. प्लंकेट शील्ड में उन्होंने कुल 8,662 रन बनाए. इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनसे ज्यादा रन माइकल पैप्स (11,463), मैथ्यू सिंक्लेयर (8,842) और पीटर फुल्टन (8,719) ने बनाए हैं. नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के साथ उन्होंने 2024-25 में टीम को एक दशक से ज्यादा समय बाद पहला प्लंकेट शील्ड खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अपनी पार्ट टाइम लेग स्पिन से भी योगदान दिया और उस सीजन में 11.14 के औसत से 14 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया. लिस्ट ए क्रिकेट में रावल ने 96 मैचों में 2,714 रन बनाए और 44 विकेट लिए. टी20 क्रिकेट के 76 मैचों में उनके नाम 1,484 रन हैं. उनका टी20 औसत 21.50 और स्ट्राइक रेट 121.44 रहा. मैदान के बाहर रावल ऑडिटिंग फर्म में चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहे हैं. करियर के आखिरी दौर में उन्होंने कोचिंग में भी हाथ आजमाए. क्रिकेट के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रहेमाया और समोआ की टीम में हेड  कोच तरुण नेथुला के सहायक के रूप में काम किया.

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, बीकानेर-सीकर समेत कई जिलों में बारिश के आसार; तापमान गिरेगा

जयपुर  राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में नया परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से 10 और 11 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के दौर के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। राजस्थान के इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 और 11 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अलवर में तेज धूप से बचने के लिए छतरी लेकर दोपहिया वाहन पर बैठी महिला (फोटोः अंशुम आहूजा) इसके बाद 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिलानी में सबसे ज्यादा गर्मी, माउंट आबू में सबसे कम तापमान राजस्थान में मौसम बदलने की संभावना के बीच दिन के तापमान में गर्मी का असर बना हुआ है। पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, बाड़मेर में 38.6, चूरू और जैसलमेर में 38.5-38.5 तथा श्रीगंगानगर और फलोदी में 38-38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री अधिक था। रात के तापमान में भी दिखा अंतर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। सिरोही में न्यूनतम तापमान 16.4, फतेहपुर में 18, चूरू में 18.3 और नागौर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फलोदी में रात का तापमान 26.6 डिग्री और श्रीगंगानगर में 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश के प्रभाव के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है।  

काला हिरण मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें? दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते में मांगा जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म 'काला हिरण' को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा में हैं. सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता की ओर से दायर याचिका पर जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है. फिल्म निर्माता ने अदालत से मांग की है कि सलमान खान की ओर से फिल्म पर रोक लगाने के लिए दायर मुकदमे को वापस लेने का निर्देश दिया जाए.  निर्माता का तर्क है कि सलमान की ओर से दायर मुकदमे में दिल्ली की अदालत के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र का अभाव है. 16 दिसंबर को अगली सुनवाई हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सलमान खान से जवाब मांगा है. जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट की ओर से चार हफ्ते का समय दिया गया है. अब मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी. क्या है विवाद? दरअसल, पूरा विवाद फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आने के बाद शुरू हुआ. सलमान की तरफ से आरोप लगाया गया कि फिल्म में एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो काफी हद तक उनसे मिलता-जुलता है. उस किरदार के हाथ में सलमान खान जैसा मशहूर ब्रेसलेट भी नजर आया. सलमान का कहना है कि यह सब उनकी पहचान से जोड़कर दिखाया जा रहा है और उनकी अनुमति के बिना फिल्म में उनकी पर्सनैलिटी का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म के टीजर में 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़े संदर्भ भी दिखाए गए हैं. यह वही मामला है, जिससे सलमान खान का नाम लंबे समय से जुड़ा रहा है. सलमान की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि फिल्म में उनके जीवन से जुड़े विवाद को कहानी का हिस्सा बनाया गया है और इसका इस्तेमाल फिल्म के प्रचार के लिए भी किया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है. फिल्म के डायरेक्टर का क्या कहना? वहीं, फिल्म के डायरेक्टर भरत एस. श्रीनेत का कहना है कि यह फिल्म सलमान खान पर नहीं है. फिल्म का किरदार काल्पनिक है और उसका नाम 'अयान खान' रखा गया है. फिल्म के डायरेक्टर डायरेक्टर ने ब्रेसलेट को लेकर भी कहा था कि ऐसा ब्रेसलेट सिर्फ सलमान खान ही नहीं पहनते. वहीं अभिनेता को सलमान जैसा दिखाने के लिए किसी तरह का प्रोस्थेटिक मेकअप नहीं किया गया है. 27 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की आपत्ति पर फिल्म के टीजर और उससे जुड़ी कुछ प्रचार सामग्री के ऑनलाइन लिंक हटाने का अंतरिम आदेश दिया था.