samacharsecretary.com

ज्वार से बनी कलबुर्गी रोटी: स्वाद और सेहत का अनोखा संगम, महिलाओं को भी मिला रोजगार

 भारत विविधताओं का देश है और इसकी झलक यहां के खान-पान में भी साफ दिखाई देती है. देश के हर क्षेत्र का अपना एक खास स्वाद और पहचान है. जब किसी स्थानीय खान-पान की तारीफ खुद देश के प्रधानमंत्री कर दें तो वह पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना लेता है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 123वें एपिसोड में कर्नाटक की कलबुर्गी रोटी का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि यह रोटी न केवल लोगों तक पौष्टिक भोजन पहुंचा रही है, बल्कि हजारों महिलाओं को रोजगार भी दे रही है. आइए जानते हैं कि आखिर कलबुर्गी रोटी में ऐसा क्या खास है जो इसे गांवों से निकालकर बड़े शहरों की डाइनिंग टेबल तक ले आया है और सेहत के लिहाज से इसके क्या फायदे हैं. कलबुर्गी रोटी आखिर है क्या? कलबुर्गी रोटी कर्नाटक के कलबुर्गी (पहले गुलबर्गा) क्षेत्र की एक पारंपरिक रोटी है. इसे मुख्य रूप से ज्वार के आटे से बनाया जाता है जो उत्तर कर्नाटक का प्रमुख अनाज माना जाता है. यह रोटी अपने बड़े आकार, मुलायम बनावट और देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. इसे बनाने के लिए ज्वार के आटे को गर्म पानी से गूंथा जाता है. इसके बाद हाथों से थपथपाकर रोटी का आकार दिया जाता है और तवे पर सेंकी जाती है. यह रोटी आमतौर पर भरवां बैंगन की सब्जी, मूंगफली की ग्रेवी या लहसुन, तिल और मूंगफली से बनी मसालेदार चटनी के साथ खाई जाती है. सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह रोटी? ज्वार को मोटे अनाजों का राजा कहा जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ज्वार की रोटी वजन कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है और हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतर होती है. इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. यही वजह है कि ज्वार की रोटी को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है.

5 कुबेर, 5 यज्ञ नायक और 5 दीक्षाएं, गुना का पंचमुखी पंचकल्याणक रचेगा नया इतिहास

गुना गुना में आगामी दिनों में जैन समाज का ऐतिहासिक पंचमुखी पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान जैन इतिहास में पहली बार आयोजित होगा।  महोत्सव में सैकड़ों इंद्रों के अलावा 5 कुबेर, 5 यज्ञ नायक, 5 ईशान इंद्र और 5 सनत कुमार इंद्र शामिल होंगे। इसके साथ ही भगवान के माता-पिता के रूप में 5 सौभाग्यशाली जोड़े बनाए जाएंगे। आयोजन के दौरान 5 नीलांजना नृत्य, 5 दीक्षाएं और 5 आहार के दुर्लभ दृश्य भी जीवंत रूप में देखने को मिलेंगे। भारत और विश्व का कल्याण करेगा यह आयोजन मुनि सुधासागर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, "गुना का यह पंचकल्याणक बेहद अलौकिक और विशेष होने वाला है। अभी तक मेरे सानिध्य में भी देश में कहीं भी ऐसा आयोजन नहीं हुआ है। जैसे पंचमुखी रुद्राक्ष का विशेष महत्व होता है, ठीक उसी तरह यह पंचमुखी पंचकल्याणक ऐतिहासिक होगा।" उन्होंने कहा कि यह केवल गुना का नहीं, बल्कि पूरे भारत और विश्व का कल्याण करने वाला महोत्सव सिद्ध होगा। दीक्षाएं होने के संकेत, श्रद्धालुओं से मंत्र जाप का आह्वान मुनिश्री ने संकेत दिए कि इस भव्य आयोजन के दौरान इतनी मूर्तियों को सूर्य मंत्र देना होगा कि संभवतः कुछ मुनि दीक्षाएं भी देनी पड़ें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस महामहोत्सव की पूर्ण सफलता के लिए अभी से भगवान का मंत्र जाप करने का आह्वान किया है। कमलश्री परिवार ने समाज को सौंपा अपना निजी मंदिर ऋषभायतन नसियांजी में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में अंचल के कमलश्री परिवार ने अपना निजी सीमंधर जिनालय मंदिर सकल जैन समाज को समर्पित कर दिया। परिवार ने मुनिश्री के समक्ष इस मंदिर को बजरंगगढ़ कमेटी को सौंपने की घोषणा की। अब यह जिनालय प्रसिद्ध शांतिनाथ पुण्योदय तीर्थक्षेत्र बजरंगगढ़ के अंतर्गत संचालित होगा, जिसके लिए मुनिश्री ने परिवार को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। तैयारियों को लेकर शहर में निकाली गई प्रभातफेरी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव की तैयारियों के तहत शनिवार सुबह 5:30 बजे शहर में एक प्रभातफेरी निकाली गई। यह यात्रा चौधरी मोहल्ला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद प्रभातफेरी पंडा जी चौराहा, पोस्ट ऑफिस रोड, निचला बाजार, सदर बाजार और जयस्तंभ चौराहा होते हुए सुबह 6 बजे नसियांजी पहुंची।

टीम इंडिया में सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी, सचिन से भी आगे निकले

नई दिल्ली आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का एलान कर दिया गया है। इस टीम सेलेक्शन में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। वैभव ने भारतीय टीम में जगह बनाते ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर को जब पहली बार साल 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, तब उनकी उम्र 16 साल 181 दिन थी। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रचा था लेकिन अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उनसे भी कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाकर इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से वो कोहराम मचाया जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। पूरे सीजन में उनके बल्ले से आग उगलती हुई पारियां देखने को मिलीं जहां उन्होंने कुल 776 रन कूट डाले। इस दौरान सबसे ज्यादा चौंकाने वाला उनका स्ट्राइक रेट रहा, जो करीब 236 का था जो इस टी20 लीग के इतिहास में अविश्वसनीय माना जा रहा है। अपने इसी धमाकेदार और निरंतर प्रदर्शन के बूते वैभव ने न सिर्फ सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर ऑरेंज कैप अपने नाम की बल्कि उन्हें पूरे टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुनते हुए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसी दमदार प्रदर्शन का इनाम अब उन्हें टीम इंडिया के सीनियर स्क्वाड में एंट्री के रूप में मिला है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।  

फैटी लिवर से बचने के लिए इन 6 चीजों से तुरंत बनाएं दूरी

 आज के समय में फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गयी है. एक बड़ी आबादी ऐसी है जो एक लंबे समय से इस प्रॉब्लम से जूझ रही है. यह एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें आपके लिवर के अंदर नॉर्मल से ज्यादा चर्बी इकठ्ठा हो जाती है. लिवर की जब बात आती है तो यही वह ऑर्गन है, जो खाने को डाइजेस्ट करने में, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में और एनर्जी को मैनेज करने का काम करता है. लेकिन, जब इसमें फैट बढ़ने लग जाता है तो इसकी काम करने की कैपिसिटी धीरे-धीरे कमजोर होने लग जाती है. अगर आप चाहते हैं कि आपको इस प्रॉब्लम से जूझना न पड़े तो सबसे पहले आपको अपनी कुछ आदतों को सुधारना होगा. इन आदतों में गलत डाइट लेना, कम फिजिकल एक्टिविटीज करना, बहुत ही ज्यादा फ्राइड और मीठी चीजें खाना शामिल है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको करने से बचना चाहिए अगर आप फैटी लिवर की प्रॉब्लम से खुद को बचाकर रखना चाहते हैं तो. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं. स्वीटेंड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें अगर आपको फैटी लिवर है तो आपको जितनी जल्दी हो सके स्वीटेंड ड्रिंक्स जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, सोडा, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बना लेनी चाहिए. इनमें काफी ज्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर और हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप पाया जाता है. जब ये चीजें आपके शरीर में जाती हैं तो तुरंत ही फैट में कन्वर्ट हो जाती हैं. यह फैट डायरेक्टली आपके लिवर में इकठ्ठा होने लगता है जिससे धीरे-धीरे आपके लिवर पर प्रेशर बढ़ने लग जाता है. अगर आप रेगुलर बेसिस पर इस तरह के ड्रिंक्स पीते हैं तो आपके लिवर में इन्फ्लेमेशन की प्रॉब्लम बढ़ सकती है. फ्राइड चीजों से भी बनाएं दूरी भले ही आपको फैटी लिवर हो या फिर आप खुद को इससे बचाकर रखना चाहते हों, आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डाइट से फ्राइड चीजों को हटाना शुरू कर दें. फ्राइड चीजें जैसे कि समोसा, कचौड़ी, पकौड़े, पूरियां और फ्रेंच फ्राइज में ट्रांस फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. जब ये आपके शरीर में जाते हैं तो कभी भी आसानी से बर्न नहीं होते है और धीरे-धीरे करके आपके लिवर में ही इकठ्ठा होने लग जाते हैं. रेगुलर बेसिस पर इस तरह की चीजों को खाने से आपके लिवर को फैट प्रोसेस करने में दिक्कत होती है, जिससे फैटी लिवर की प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है. जंक फूड्स की वजह से भी बढ़ सकता है फैटी लिवर जंक फूड्स जैसे कि बर्गर, पिज्जा, मोमोज, नूडल्स और पैकेज्ड स्नैक्स स्वाद के मामले में तो बहुत ही जबरदस्त और एडिक्टिव लगते हैं, लेकिन इनमें न्यूट्रिशन बहुत ही कम और अनहेल्दी फैट बहुत ज्यादा मौजूद होता है. इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और एक्स्ट्रा सॉल्ट लिवर पर एक्स्ट्रा लोड डालने का काम करते हैं. इसके अलावा अगर आप इस तरह की चीजें खा रहे हैं तो आपके शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन का लेवल भी बिगड़ सकता है. ऐसा होने की वजह से लिवर में फैट इकठ्ठा होने की जो प्रक्रिया है वह और भी ज्यादा तेज हो जाती है. हाई शुगर फूड्स भी हैं हानिकारक हाई शुगर फूड्स जैसे कि केक, पेस्ट्री, मिठाइयां, चॉकलेट और डेजर्ट्स में रिफाइंड शुगर की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. जब आप अपने शरीर को जरूरत से ज्यादा चीनी देने लगते हैं, तो वह उसे एनर्जी में कन्वर्ट करने की जगह पर फैट के रूप में स्टोर करके रखने लगता है. यही फैट धीरे-धीरे आपके लिवर में भी जमा होने लग जाता है. जब आप रेगुलर बेसिस पर मीठी चीजें खाते रहते हैं तो इससे इंसुलिन रेसिस्टेंस की प्रॉब्लम बढ़ भी सकती है, जो आगे चलकर आपके लिवर को डैमेज करने का ही काम करता है. बंद कर दें शराब पीना शराब को फैटी लिवर का सबसे बड़ा और सीरियस कारण भी माना जाता है. जब आप शराब पीते हैं तो इसकी वजह से आपके लिवर के सेल्स डैमेज होने शुरू हो जाते हैं और साथ ही आपका लिवर अपनी पूरी कैपेसिटी के साथ काम भी नहीं कर पाता है. जब आप रेगुलरली शराब पीते हैं तो आपके लिवर में इन्फ्लेमेशन, फैट का इकठ्ठा होना और कुछ ही समय बाद लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. अगर आपको फैटी लिवर है तो आपको शराब का सेवन करना पूरी तरह से ही बंद कर देना चाहिए. थोड़ी मात्रा में भी शराब पीने से आपको काफी ज्याद नुकसान हो सकता है. प्रोसेस्ड फूड भी लिवर को करते हैं डैमेज प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कि पैकेज्ड सूप, रेडी-टू-ईट मील्स, सॉसेज, बेकन और बाकी पैक्ड फूड आइटम्स में कई तरह के केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स और जरूरत से ज्यादा नमक पाया जाता है. ये चीजें आपके शरीर में जाती हैं, तो आपके लिवर को इन्हें प्रोसेस करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. बहुत ही लंबे समय तक इन फूड आइटम्स के सेवन से लिवर में टॉक्सिन्स और फैट दोनों के इकठ्ठा होने का खतरा बढ़ जाता है.

गिरफ्तारी पर सस्पेंस: खान सर के वकील का दावा, FIR में उनका कोई रोल नहीं

पटना खान सर पर दर्ज एफआईआर और उनकी संभावित गिरफ्तारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनके वकील अरविंद कुमार मऊआ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे. उनकी ओर से सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की अर्जी दाखिल की जाएगी. लेकिन अभी नहीं हुई है. शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में अरविंद कुमार मऊआ ने कहा कि खान सर के कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा कि खान सर कोर्ट नहीं पहुंचे थे. सरेंडर करने की बात सही नहीं है. खान सर के वकील ने क्या-क्या बताया? खान सर के वकील ने आगे बताया कि खान सर पर कोई धारा नहीं लगता है,ना कोई लगाया गया है. जो भी आरोप है गार्ड्स पर है. हवाई फायरिंग हुई है. जिसके लिए 25(9) आर्म्स एक्ट का प्रोविजन लॉ में आया हुआ है. जो बेलेबल सेक्शन है. वकील अरविंद कुमार मऊआ ने आगे बताया कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की गई है. खान सर का नाम डिस्क्लोजर स्टेटमेंट पर इंसर्ट कर दिया गया है. जबकि उनकी कोई भूमिका नहीं है. पत्रकारों ने पूछा कि बॉडीगार्ड ने बयान दिया है कि खान सर के कहने पर गोली चलाई गई. इसपर उनके वकील ने कहा कि बॉडीगार्ड का इस तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं है, वो डिस्क्लोजर स्टेटमेंट है. वैसा कोई स्टेटमेंट बॉडीगार्ड्स के द्वारा नहीं दिया गया है. पत्रकारों से बातचीत करते खान सर के वकील अरविंद कुमार मऊआ गिरफ्तारी होगी या नहीं? वकील ने पुलिस पर छोड़ा फैसला जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या पुलिस खान सर को गिरफ्तार कर सकती है, तो वकील ने कहा कि यह पूरी तरह पुलिस का अधिकार क्षेत्र है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी करनी है या नहीं, यह फैसला पुलिस को करना है. शुक्रवार को दर्ज हुई थी एफआईआर शुक्रवार को फैसल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर माहौल गर्म बना हुआ है. कोचिंग संस्थान के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जुटे रहे और खान सर के समर्थन में नारेबाजी करते दिखाई दिए. शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक छात्रों की भीड़ कोचिंग के बाहर डटी रही. पुलिस ने कई बार छात्रों से वहां से हटने की अपील की, लेकिन समर्थक लगातार मौके पर मौजूद रहे. पुलिस को है खान सर की तलाश मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब खान सर की तलाश कर रही है. पुलिस टीम मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर भी पहुंची थी, लेकिन वहां खान सर नहीं मिले. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला जिन धाराओं में दर्ज हुआ है, वे गंभीर और गैर-जमानती श्रेणी में आती हैं. ऐसे में जांच के दौरान पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकती है. किन धाराओं में दर्ज हुआ है मामला? खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(9), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियों के अनुसार ये धाराएं गंभीर अपराधों से जुड़ी मानी जाती हैं और इनमें गिरफ्तारी का प्रावधान है. क्या कहती है BNS की धारा 109? BNS की धारा 109 हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) से संबंधित है. जब कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी की जान लेने की कोशिश करता है तो यह धारा लागू हो सकती है. इसमें बंदूक, चाकू या अन्य खतरनाक हथियार से हमला करने जैसी परिस्थितियां शामिल हो सकती हैं.     इस अपराध में 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है.     इसे गंभीर और गैर-जमानती अपराध माना जाता है. आज फिर हो सकती है पुलिस की कार्रवाई पुलिस सूत्रों के अनुसार खान सर की गिरफ्तारी के लिए दोबारा प्रयास किया जा सकता है. शुक्रवार को भी पुलिस ने कार्रवाई की कोशिश की थी, लेकिन कोचिंग के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटने के कारण स्थिति संवेदनशील हो गई थी. अब सबकी नजर इस बात पर है कि सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका पर क्या कदम उठाया जाता है और उससे पहले पुलिस क्या कार्रवाई करती है. क्या है पूरा विवाद? यह पूरा मामला 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच हुए विवाद से जुड़ा है. आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसमें खान ग्लोबल के सुरक्षा गार्ड चुनचुन घायल हो गए. इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वायरल वीडियो के बाद बढ़ीं मुश्किलें इसी विवाद के बीच खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्डों का फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस ने खान सर और दोनों गार्डों से पूछताछ की. पुलिस के अनुसार पूछताछ में गार्डों ने बताया कि विवाद के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोचिंग के बाहर पहुंच गए थे. उनका आरोप है कि हंगामे के बीच फायरिंग हुई, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया. अब पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

AC Swing Mode Tips: फायदे और सही इस्तेमाल जानें

एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत से घरों में होता है. AC के रिमोट पर कई बटन होते हैं, जिनमें से कई के बारे में बारे में बहुत से लोगों को जानकारी तक नहीं है. AC में एक स्विंग फ्लैप दिया जाता है, जो आमतौर पर हवा की दिशा को मोड़ने का काम करता है. विंडो और स्प्लिट AC में दोनों ही फ्लैप स्विंग नाम का फीचर होता है. इसको रिमोट से ऑन और ऑफ किया जा सकता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि यह मोड बड़े काम का है. इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं. आइए एक-एक करके इसके बारे में जानते हैं. Swing Mode ऑन करने के फायदे AC में दिया गया स्विंग मोड बड़े ही काम का साबित होता है. एक बार ऑन करने के बाद कूलिंग पूरे कमरे के में सर्कुलेट होती है. यह कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है. ठंडी हवा सीधे शरीर पर नहीं लगती AC में दिए गए स्विंग फ्लैप की मदद से ठंडी हवा सीधा शरीर पर नहीं लगती है. ऐसे में लोगों को ज्यादा कंफर्ट मिलता है. साथ ही यह फ्लैप कमरे में ठंडी हवा को सर्कुलेट होने में मदद करता है. कब ऑन करना चाहिए स्विंग मोड     दिन में जब कमरे में कई लोग होते हैं.     बड़े कमरा साइज होने पर यूज करें.     कमरे को एक सामान ठंडा करने के लिए.     AC को जब पहली बार चालू रखते हैं. क्या बिजली की होती है सेविंग AC के स्विंग फ्लैप से पावर सेविंग होती है या नहीं, उस पर दो राय हैं. कई एक्सपर्ट का मानना है कि फ्लैप से बेहतर कूलिंग मिलती है और AC इलेक्ट्रिसिटी पावर की सेविंग करता है. हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि फ्लैप घुमाने के लिए मोटर का यूज होता है, जो बिजली पर चलती है, जिससे बिजली खपत बढ़ जाती है.   AC में स्विंग मोटर को लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करने की वजह से वह खराब भी हो सकती है. फिर मोटर इस्तेमाल होने पर आवाज दे सकता है. इसके बाद यह कमरे में सोने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

महिलाओं की सुरक्षित यात्रा पर फोकस, LG ने DTC बसों में महिला पुलिस तैनाती का दिया निर्देश

नई दिल्ली  जल्द ही डीटीसी बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती देखने को मिल सकती है। महिलाओं के रोजाना सफर को सुरक्षित बनाने के मकसद से ये प्लानिंग चल रही है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों को इस तैनाती के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया। इसमें परिवहन आयुक्त, DTC के प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। डीटीसी बसों में महिला सुरक्षा पर अहम फैसला एक अधिकारी ने कहा, 'बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के तौर-तरीके सरकार, DTC और दिल्ली पुलिस के साथ होने वाली अगली बैठकों में तय किए जाएंगे। इसका मकसद महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाना है। रूपरेखा को अंतिम रूप दिए जाने के बाद और स्पष्टता आएगी।' सरकार की प्लानिंग जान लीजिए CCTV कैमरों, पैनिक बटन, बस मार्शल और 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' पहल के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए, उपराज्यपाल ने न केवल यात्रा के दौरान बल्कि बस स्टॉप, डिपो या स्टेशनों पर उतरने के बाद महिलाओं के लिए 'फर्स्ट और लास्ट माइल' (घर से बस स्टॉप तक और बस स्टॉप से गंतव्य तक) की सुरक्षा को भी मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। दिल्ली LG ने अफसरों को दिए ये खास निर्देश एक अधिकारी ने कहा कि उपराज्यपाल ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि महिला यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा घर से गंतव्य तक सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने दिल्ली परिवहन विभाग को बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के प्रस्ताव को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। उपराज्यपाल ने सार्वजनिक परिवहन संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया। मौजूदा हालात में सिस्टम में 1002 महिला कंडक्टर और 77 महिला ड्राइवर हैं। उन्होंने अधिकारियों की भर्ती को और बढ़ाने का निर्देश दिया। डीटीसी बसों में है महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा बैठक के दौरान साझा किए गए आंकड़ों से पता चला कि महिलाओं ने 2025-26 (फरवरी तक) में सरकारी बसों में 56.2 करोड़ से अधिक यात्राएं कीं और मुफ्त यात्रा योजना का फायदा उठाया। दिल्ली के सार्वजनिक बस बेड़े में लगभग 6100 बसें हैं, जो रोजाना औसतन 24.3 लाख यात्रियों को ले जाती हैं। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए, होम गार्ड से लिए गए 2,983 बस मार्शल पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' के क्रियान्वयन पर LG ने लिया संज्ञान उपराज्यपाल ने 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' के सफल क्रियान्वयन का संज्ञान लिया और महिलाओं के लिए निर्बाध यात्रा को सक्षम करने के लिए इसे सार्वजनिक परिवहन के सभी साधनों में एकीकृत करने का आह्वान किया। उन्होंने Uber, Ola, Bharat Taxi और Rapido जैसे प्राइवेट एग्रीगेटर्स के जरिए सिर्फ महिलाओं के लिए कारपूलिंग के विकल्प का भी प्रस्ताव रखा, ताकि महिला यात्रियों को अकेले सफर न करना पड़े, भले ही ड्राइवर पुरुष ही क्यों न हो।  

सुपरस्टार यश ने अलीबाग में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, बने बॉलीवुड सितारों के पड़ोसी

 साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के अलीबाग में की गई एक बड़ी प्रॉपर्टी डील है. बिजनेस स्टैंडर्ड और रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म लायसेस फोरस की रिपोर्ट्स के अनुसार, यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने अलीबाग के एक प्रीमियम इलाके में करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है. यह इलाका लंबे समय से बॉलीवुड और खेल जगत की नामी हस्तियों का पसंदीदा ठिकाना माना जाता है. अलीबाग के कमाथ गांव में खरीदी जमीन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह संपत्ति रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका स्थित कमाथ गांव में है. यश और राधिका ने यहां दो सटे हुए भूखंड खरीदे हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 5,289 वर्ग मीटर बताया जा रहा है. इस डील की कीमत करीब 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है. प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के दौरान करोड़ों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और अन्य शुल्क भी जमा किए गए हैं. सी-फेसिंग लोकेशन बना रही है खास अलीबाग अपनी खूबसूरत समुद्री तटरेखा, हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यही कारण है कि कई बड़े सितारे यहां छुट्टियां बिताने या निवेश करने के लिए प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं. यश और राधिका की नई संपत्ति भी समुद्र के करीब स्थित बताई जा रही है, जिससे इसकी कीमत और आकर्षण दोनों बढ़ जाते हैं. इन सितारों के पड़ोसी बने यश अलीबाग में पहले से ही कई बड़े सितारों के आलीशान घर मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, सुहाना खान, अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन जैसी हस्तियां निवेश कर चुकी हैं. ऐसे में यश और राधिका अब देश की कई चर्चित हस्तियों के पड़ोसी बन गए हैं. ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी चर्चा में हैं यश प्रॉपर्टी निवेश के अलावा यश अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई बार बदलाव की खबरें सामने आ चुकी हैं. इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे. फैंस को इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है.

अतिक्रमण और प्रदूषण पर सख्ती, कांके डैम की ड्रोन मैपिंग कराएगा नगर निगम

 रांची विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने शहर की प्रमुख जलसंपदा कांके डैम के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम और अंचल प्रशासन की टीम के साथ वार्ड संख्या 1 स्थित कांके डैम के तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, निर्माण कार्यों और ड्रेनेज व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। नगर आयुक्त ने मिशन गली, कांके डैम तट से लेकर कांके डैम पार्क तक के क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अधिकारियों को डैम संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके लिए स्वच्छता शाखा, नगर निवेशक शाखा, अभियंत्रण शाखा, ट्रांसपोर्ट शाखा, भू-संपदा शाखा और अंचल कार्यालय के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का आदेश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डैम में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया कि डैम में सीधे गिरने वाले सभी नालों की पहचान कर उनके प्रवाह को तत्काल रोका जाए। साथ ही घरों से निकलने वाले गंदे पानी को डायवर्ट करने, सोकपिट निर्माण को बढ़ावा देने तथा डैम में किसी भी प्रकार के प्रदूषित तरल अपशिष्ट के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। कांके डैम के कैचमेंट एरिया की सुरक्षा को लेकर भू-संपदा शाखा और अंचल प्रशासन को पूरे क्षेत्र की मापी कराने और उसकी घेराबंदी करने का निर्देश दिया गया। एंड टू एंड वाकवे निर्माण शहरवासियों के लिए कांके डैम को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना भी तैयार की जा रही है। अभियंत्रण शाखा को पूरे कैचमेंट एरिया में एंड टू एंड वाकवे निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिससे लोगों को मार्निंग और इवनिंग वाक की बेहतर सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जलाशयों के संरक्षण से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नियमानुसार किसी भी जलाशय की अधिगृहित भूमि से 15 मीटर की परिधि के भीतर किसी प्रकार का भवन या अन्य निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में योजनाबद्ध तरीके से कांके डैम को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाते हुए इसे शहरवासियों के लिए एक आकर्षक और प्रस्तुत करने योग्य स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। डैम साइड स्थित अवैध खटालों पर होगी कार्रवाई नगर आयुक्त ने कहा कि कैचमेंट एरिया में आने वाली सभी अवैध संरचनाओं और अतिक्रमणों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डैम क्षेत्र में संचालित अवैध खटालों, अवैध निर्माणों और अवैध बाउंड्री वॉल को लेकर भी निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नगर आयुक्त ने इनफोर्समेंट टीम को तत्काल कार्रवाई कर ऐसे सभी अतिक्रमणों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलाशय क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध गतिविधि किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। डैम की निगरानी के लिए होगी ड्रोप मैपिंग डैम क्षेत्र की निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन मैपिंग कराने का निर्णय लिया गया है। ड्रोन सर्वे के माध्यम से पूरे कैचमेंट एरिया का प्लाटवार आकलन किया जाएगा, जिससे अवैध निर्माण, अतिक्रमण और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों की सटीक पहचान हो सके चिन्हित मामलों में नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कांके डैम में तेजी से फैल रही जलकुंभी और जमा हो रही गाद को हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त ने स्वच्छता और ट्रांसपोर्ट शाखा को पोकलेन मशीन और वीड हार्वेस्टिंग मशीन की मदद से नियमित सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही डैम के किनारों पर उगी झाड़ियों और घासों की छंटाई भी कराई जाएगी ताकि क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहे।  

घर पर बनाएं नेचुरल केराटिन क्रीम, बाल बनेंगे सिल्की और स्मूद बिना महंगे ट्रीटमेंट के

 बालों को खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है और यही वजह है कि हर चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और शाइनी हो. मगर रोजाना धूल मिट्टी, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल की वजह से बाल गिरने लग जाते हैं और फ्रिजी भी हो जाते हैं. कई बार बाल इस कदर ड्राई हो जाते हैं कि उनको सुलझाने में ही काफी हेयरफॉल हो जाता है. ड्राई बालों को सिल्की बनाने के लिए लोग पार्लर से महंगा स्पा, केराटिन करवाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से धूल-मिट्टी की वजह से फिर से पहले जैसे हो जाते हैं. अगर आपके बाल भी रूखे और बेजान हैं तो आप घर पर ही आसानी से  केराटिन क्रीम बना सकते हैं, जिसके लिए आपको हजारों रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. केराटिन करवाने के लिए लोग कुछ महीनों में पार्लर के चक्कर काटते हैं, लेकिन इस क्रीम को बनाने के बाद आपका पैसा और समय दोनों ही बच जाएंगे, इसके साथ ही यह नेचुरल चीजों से बनता है तो इससे बालों को कोई नुकसान भी नहीं होता है. आइए इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही केराटिन क्रीम बनाने का आसान तरीका बताते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती हैं और न ही कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदना पड़ता है. इसको आप लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं, जिससे जब आपका मन हो आप खुद ही घर पर केराटिन कर लें. केराटिन क्रीम बनाने के लिए लीजिए ये चीजें     15 से 20 सूखे अपराजिता के फूल     2 चम्मच मेथी दाना     2 चम्मच चावल     2 चम्मच अलसी के बीज     पानी     1 चम्मच एलोवेरा जेल     2 विटामिन E की कैप्सूल इस तरीके से घर पर बनाएं केराटिन क्रीम 15 से 20 सूखे अपराजिता के फूलों को एक कप पानी में उबालकर डार्क ब्लू टी तैयार करें. ठंडा होने दें फिर एक पैन में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और उसमें दो-दो चम्मच अलसी के बीज, मेथी दाना  और चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब यह सॉफ्ट होकर जेल जैसा ना बन जाए, तब इसमें अप्राजिता के फूलों से तैयार ब्लू टी डालकर एक उबाल लें. उसके बाद इस पानी को ठंडा होने के लिए साइड में रख दें. जब यह ठंडा हो जाए तो छलनी ने छानकर स्मूद जेल निकाल लें. अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और 2 विटामिन ई की कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. जेल का कैसे करें इस्तेमाल? बालों को धोने के बाद इस जेल को लेंथ पर इसको लगाकर  20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से हेयरवॉश कर लें. इससे आपके बाल बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के सॉफ्ट, सिल्की और स्मूद होने जाएंगे.