samacharsecretary.com

बोकारो से लातेहार तक पांच जिलों में कम खर्च, जिला कृषि अधिकारियों पर गिरेगी गाज

 रांची  कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने राज्य में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन और आवंटित राशि कम खर्च पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार को आयोजिक बैठक में कृषि सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में योजनाओं के क्रियान्वयन में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, धनबाद तथा लातेहार के जिला कृषि पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। निदेशक ने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला योजना के पुराने लंबित बिलों का अविलंब भुगतान करने और काम में लापरवाही बरतने वाली चयनित एजेंसियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। कृषि निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब केवल पांच माह शेष हैं। इसलिए सभी योजनाओं का तेजी क्रियान्वयन किया जाए। केंद्रीय कृषि मंत्री के दौरे को लेकर बढ़ी सक्रियता बैठक में अधिकारियों को को बताया गया कि आठ अक्टूबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रांची दौरा है। इस दौरान राज्य के कृषि मंत्री के साथ केंद्रीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति और खर्च की समीक्षा की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति और कोषागार से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को तुरंत पूरा करने का आदेश दिया गया। किसान आईडी नहीं बनने पर रुकेगा मानदेय डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन की समीक्षा के दौरान जिलावार व्यय पर असंतोष जताया गया। कृषि निदेशक ने निर्देश दिया कि जिलों में पदस्थापित बीटीएम, एटीएम और उप परियोजना निदेशकों के माध्यम से न्यूनतम 14,000 की संख्या में यूनिक किसान आईडी तैयार कराई जाए। जब तक संबंधित कर्मी इस कार्य को पूरा करने का प्रमाण नहीं देंगे, तब तक माह अक्टूबर के मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा। इस पर सख्ती बरतने के निर्देश हैं।

बेगूसराय और पूर्वी चंपारण से जुड़े दो युवक जासूसी केस में पकड़े गए, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल

पटना भारत की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं कथित तौर पर पाकिस्तान तक पहुंचाने के आरोप में असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ का दावा है कि दोनों पाकिस्तान के एक खुफिया ऑपरेटिव के संपर्क में थे और सुरक्षा बलों से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा कर रहे थे। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पूर्वी चंपारण के अभिषेक कुमार सिंह (31), बेगूसराय के रीतेश सिंह (39) को पकड़ा है। दोनों गुवाहाटी के सतगांव थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक किराये पर रह रहे थे। पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में संलग्न युवक की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। स्थानीय स्तर पर परिवार और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जारी बयान में कहा कि सुरक्षा संबंधी जानकारी पाक को मुहैया कराने के आरोप में सेना के जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने कहा कि सेना के सेवानिवृत्त जवान को अनुबंध के आधार पर फिर से नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर की गई। दोनों आईएसआई को भेज रहे थे जानकारी पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सेना की खुफिया इकाई (मिलिट्री इंटेलिजेंस) से मिले शुरुआती इनपुट के आधार पर की गई। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि अभिषेक कुमार सिंह कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल है और उसके संबंध एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव से हैं। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जब्त सामग्री की जांच की जा रही है।

मौत से पहले क्या हुआ था? सामने आया दीपक लोधी का नया वीडियो, सीढ़ियों पर नजर आए

मथुरा संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में एक नया सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रसिक दुलारी सीढ़ियों पर चढ़ता नजर आ रहा है। इससे मामले को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित साधु रसिक दुलारी शरण की 25 सितंबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। पुलिस के अनुसार वह गुरु कृपा कुंज की छत से गिरा था। जांच के दौरान मौत से पहले उसके साथ हुई घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए। सभी साक्ष्य संरक्षित पुलिस ने सभी साक्ष्यों को संरक्षित रखने का निर्णय लिया। इनमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य सामग्री शामिल हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। अब एक के बाद एक तीन सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस ने इन साक्ष्यों को संरक्षित कर लिया है तो वीडियो किसके द्वारा और किस उद्देश्य से वायरल किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इन वीडियो को वायरल करने का उद्देश्य संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को आत्महत्या के रूप में स्थापित करना हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसआईटी जांच की मांग उठी दूसरी तरफ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत की एसआईटी जांच की मांग को लेकर पत्र याचिका भेजी गई है। अधिवक्ता प्रह्लाद कृष्ण शुक्ल ने चीफ जस्टिस को पत्र याचिका भेजकर मामले की जांच के लिए न्यायालय की निगरानी में एसआईटी गठित करने की मांग की है। पत्र याचिका में कहा गया है कि यह देश के हजारों लाखों श्रद्धालुओं से जुड़ा मामला है इसलिए इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। पत्र याचिका में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि सच को सामने लाने के लिए हाईकोर्ट की सीधी निगरानी में विशेष जांच टीम का गठन किया जाए या फिर मजिस्ट्रियल जांच हो। याचिका में पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश देने की मांग गई है। चौथी मंजिल से कूद गए थे दीपक लोधी गौरतलब है कि वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज में 25 वर्षीय साधु रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक पटेल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी यह साधु चौथी मंजिल से कूद गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ पाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। मथुरा पुलिस प्रेमानंद महाराज के सभी आश्रमों में घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है व शिष्यों से पूछताछ कर रही है। उधर, रसिक दुलारी के परिजन आश्रम की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध कर रहे हैं।

बाबर आजम को T20 टीम से किया गया बाहर, एशियन गेम्स के कप्तान साहिबजादा फरहान को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में बड़ा बदलाव करते हुए साहिबजादा फरहान को नया T20 कप्तान बनाया गया है, जबकि बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया है. फरहान ने सलमान अली आगा की जगह कप्तानी संभाली है. सलमान को भी T20 टीम में जगह नहीं मिली है. श्रीलंका के खिलाफ तीनों मुकाबले 9, 11 और 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे. एशियन गेम्स के बाद फरहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी 30 साल के साहिबजादा फरहान हाल ही में एशियन गेम्स में पाकिस्तान की T20 टीम के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने सिल्वर मेडल जीता था और फाइनल में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब PCB ने उन्हें सीनियर T20 टीम की कमान भी सौंप दी है. बाबर आजम की T20 टीम से छुट्टी बाबर आजम का T20 टीम से बाहर होना सबसे बड़ा फैसला है. हालांकि, उन्हें इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली ODI ट्राई-सीरीज की टीम में शामिल किया गया है, यानी वनडे में उनके लिए दरवाजा अभी बंद नहीं हुआ है. 2026 T20 वर्ल्ड कप में बाबर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 91 रन बनाए थे. इसके बाद घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी उनकी शुरुआत खराब रही. प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में शुरुआती तीन पारियों में उनके नाम केवल 37 रन रहे. नसीम शाह की वापसी पाकिस्तान की T20 टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह की वापसी भी हुई है. घुटने की चोट से उबरने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और CPL के जरिए अपनी फिटनेस और गेंदबाजी लय हासिल की. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने वाले रजाउल्लाह को पहली बार पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम में जगह मिली है. उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में दूसरी पारी में 81 रन बनाए थे और गेंद से भी योगदान दिया था.  पाकिस्तान की T20 टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, मुहम्मद इमरान रंधावा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, मोहम्मद सलमान मिर्जा, शादाब खान और सुफियान मोकीम. इंग्लैंड-श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: शाहीन शाह आफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), हारिस रउफ, हसन नवाज, नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, शादाब खान और सुफियान मोकीम.

छिन्नमस्तिका मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 102 करोड़, पर्यटन विभाग ने कोर्ट को दी जानकारी

 रांची हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस अखिल कुमार की अदालत में रामगढ़ स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के सौंदर्यीकरण के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत के आदेश के आलोक में पर्यटन सचिव और रामगढ़ के उपायुक्त और अदालत में उपस्थित हुए। पर्यटन सचिव ने अदालत को बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 102 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश पर्यटन सचिव के जवाब पर अदालत ने शपथ पत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार की गई डीपीआर पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। इस परियोजना के लिए राशि किस मद से उपलब्ध कराई जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। इस संबंध में संजीव कुमार सिंह की ओर से अवमानना याचिका दाखिल की गई है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता भरत कुमार ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव की ओर से अदालत को बताया गया कि रजरप्पा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार डीपीआर पर स्वीकृति के लिए फाइल विभागीय मंत्री के पास भेजी गई है, क्योंकि राशि अधिक है। अदालत ने अगली सुनवाई में शपथ पत्र के माध्यम से पूरी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। 2023 का आदेश अदालत ने रामगढ़ डीसी और पर्यटन विभाग के सचिव की सशरीर उपस्थिति से फिलहाल छूट देते हुए अगली सुनवाई में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट को सहयोग करने का निर्देश दिया है। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने 11 अगस्त 2023 को विस्तृत आदेश पारित किया था। अदालत ने राज्य सरकार, पर्यटन विभाग, झारखंड पर्यटन विकास निगम और रामगढ़ जिला प्रशासन को मंदिर परिसर और आसपास की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था।

गैस सिलेंडर बुकिंग पर लगा ब्रेक! KYC अधूरा होने पर हजारों कनेक्शन हुए सस्पेंड

लखनऊ अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद गैस कंपनियों ने नए कनेक्शन पर रोक लगा दी है। इस बीच ईकेवाईसी नहीं कराने वाले हजारों उपभोक्ताओं का कनेक्शन सस्पेंड कर दिया गया है। इससे यह उपभोक्ता अब बुकिंग नहीं करा सकेंगे। ईकेवाईसी कराने के बाद ही उनकी बुकिंग होगी। इधर घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग 25 दिन के अंतराल पर होने से गैस उपभोक्ताओं को कई माह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस कनेक्शन से वंचित और ईकेवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को जुगाढ़ से 1800 रुपए में घरेलू सिलेंडर मिल पा रहा है। दुर्गापूजा-दशहरा में घरेलू गैस सिलेंडर की खपत बढ़ने से बैंकलाग बढ़ने से एक बार फिर एंजेंसियों पर भीड़ बढ़ सकती है। यूपी के सुल्तानपुर में ईधन की सुविधा के लिए विभिन्न कंपनियों की 48 गैस एजेंसियां संचालित है। इन एजेंसियों के माध्यम से पांच लाख 59 हजार 521 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया है। इसमें आईओसीएल,एचपीसीएल, बीपीसीएल गैस कंपनी के कनेक्शन शामिल है। युद्ध के बाद गैस कंपनियों ने ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया। बुकिंग के समय ओटीपी अनिवार्य करने से ईकेवाईसी करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ लगने लगी। सितंबर महीने तक थी डेडलान नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इससे 50 हजार से अधिक परिवार गैस कनेक्शन से वंचित रह गए है। ईकेवाई कराने के लिए सितम्बर माह तक समय दिया गया था। कंपनी की ओर से निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद दो अक्तूबर को ईकेवाईसी नही कराने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन सस्पेंड कर दिया गया। इससे 50 हजार ईकेवाईसी नही कराने वाले उपभोक्ताओं की बुकिंग पर रोक लग गई है। कंपनी ईकेवाईसी कराने के बाद बुकिंग पर लगाई गई रोक हटाएगी। सोमवार को सुबह 10 बजे सुलतानपुर गैस एजेन्सी की पड़ताल की गई। एजेन्सी पर सात से आठ उपभोक्ता दिखाई दिए। इसमें ईकेवाईसी के उपभोक्ता भी शामिल थे। गैस एजेन्सी के संचालक जियाउल हसनैन ने बताया कि ईकेवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के बुकिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन ईकेवाईसी कराने वाले लोगों की संख्या रोजाना चार से पांच रहती है। ईकेवाईसी न कराने वालों में विदेश और अन्य शहर में रहने वाले ज्यादातर उपभोक्ताओं का नाम शामिल है। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गैस कंपनियों की ओर से ईकेवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का स्पष्ट आंकड़ा नहीं भेजा गया है। 25 दिन का अंतराल, तीन से चार दिन में डिलेवरी खाड़ी युद्ध के बाद गैंस बुकिंग के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। इस समय शहर और ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के अंतराल पर हो रही है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीसरे दिन और ग्रामीण क्षेत्र में बुकिंग के चौथे या पांचवें दिन सिलेंडर मिलता है। केवाईसी न कराने वालों को कामर्शियल सिलेंडर का भरोसा जिले में नया घरेलू कनेक्शन पर रोक लगी है। 40 हजार से अधिक परिवारों के पास कनेक्शन नहीं है। खाड़ी युद्ध के बाद उनके सामने समस्या हो गई है। ईकेवाईसी नही करा पाने वाले 50 हजार परिवारों की बुकिंग भी बंद हो गई। जिससे इन परिवारों को पांच किलोग्राम के सिलेंडर की गैस 806 रुपए में खरीदना होगा। इसके अलावा एचपी कंपनी की ओर से नया कनेक्शन के तहत 10 किलोग्राम गैस का प्लास्टिक बाडी का सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है।

नवरात्रि में जयपुर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगी मजबूत, पूरी 94 ई-बसें उतरेंगी सड़कों पर

 जयपुर राजधानी जयपुर में नवरात्रि से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ने जा रही है। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की सभी 94 ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल शहर में 44 ई-बसें ही संचालित हो रही हैं, जबकि 50 बसें संचालन शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। इन 50 अतिरिक्त ई-बसों के सड़क पर उतरने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। दरअसल, जयपुर में जेसीटीएसएल के बेड़े में अब तक 94 ई-बसें शामिल हो चुकी हैं। इनमें से 44 बसों का संचालन पहले ही शुरू कर दिया गया था। वहीं, शेष 50 बसों का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण संचालन अटका हुआ था। अब इन सभी 50 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी पूरी हो गई है। त्योहारों में बढ़ेगी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान जयपुर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में 50 अतिरिक्त ई-बसों के संचालन से यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा। खासकर प्रमुख रूटों पर बसों की उपलब्धता बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। आरटीओ रजिस्ट्रेशन के कारण अटका था संचालन जेसीटीएसएल की 50 ई-बसें आरटीओ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण सड़कों पर नहीं उतर पा रही थीं। इस वजह से फिलहाल 44 ई-बसों से ही संचालन किया जा रहा था। अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 94 ई-बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। श्राद्ध पक्ष के कारण फिलहाल नहीं शुरू हुआ संचालन 50 नई ई-बसों का संचालन फिलहाल श्राद्ध पक्ष के कारण शुरू नहीं किया गया है। अब नवरात्रि के पहले दिन से इन सभी 50 बसों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों पर उतारने की तैयारी है। इसके बाद जयपुर में जेसीटीएसएल के बेड़े में शामिल सभी 94 ई-बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। इससे त्योहारी सीजन में शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में बसों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।

39 की उम्र में जोकोविच का कमाल, बीजिंग में ज्वेरेव को मात देकर बनाया नया रिकॉर्ड

 बीजिंग 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविक ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चाइना ओपन मुकाबले के पुरुष वर्ग में जोकोविक ने टूर्नामेंट में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में यूएस ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-4, 6-4 से हराया। जोकोविक चाइना ओपन का सातवां खिताब जीतने की कोशिश में हैं। अब जोकोविक सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव का सामना करेंगे। बीजिंग में यह उनकी लगातार 32वीं जीत है। इसके साथ ही उन्होंने ओपन युग में किसी टूर-स्तरीय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के मामले में राफेल नडाल के फ्रेंच ओपन में 31-0 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। खुश हो गए जोकोविक सर्बियाई खिलाड़ी ने मुकाबले की धीमी शुरुआत की। उन्होंने मैच के पहले ही गेम में अपनी सर्विस गंवा दी और अंततः पहला सेट भी हार गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए और जीत दर्ज की। जोकोविक ने कहा कि मैंने शुरुआत में ही अपनी सर्विस गंवा दी और इसके बाद पहले सेट में वापसी करना मुश्किल था। जब वह 5-4 पर सेट के लिए सर्व कर रहे थे, तब मेरे पास कुछ ब्रेक प्वाइंट थे, लेकिन मैं उनका फायदा नहीं उठा सका। हालांकि, मुझे पहले सेट के बीच से ही महसूस होने लगा था कि मेरी लय अच्छी हो रही है। खाचानोव की जीत इससे पहले ह्यूबर्ट हुरकाच ने कारेन खाचानोव को 7-6 (2), 6-2 से हराया। अब वह दूसरे सेमीफाइनल में एलेक्स डी मिनौर से भिड़ेंगे। डी मिनौर ने आंद्रे रुबलेव को 1-6, 6-2, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।  

विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड के कामकाज का बताया राज, बोले- वहां एक-एक मिनट का मिलता है पैसा

एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं. ये उनकी ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. इस दौरान  उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के तरीके को लेकर भी बात की और दोनों इंडस्ट्री के बीच का फर्क बताया. एक्टर कल 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वहां पर कोई भी सेट पर देर से नहीं पहुंचता है.  हॉलीवुड के काम करने के तरीके पर बोले विद्युत इवेंट में जब विद्युत से पूछा गया कि इंडियन सिनेमा से हॉलीवुड के सेट पर काम करने का एक्सपीरियंस कितना अलग रहा? इस पर विद्युत जामवाल ने बड़ा फर्क बताया. उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में लोग एक्स्ट्रा टाइम काम करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें हर एक्स्ट्रा मिनट के लिए पैसे मिलते हैं. हॉलीवुड के सेट पर देर से नहीं पहुंचते बड़े सितारे, विद्युत जामवाल बोले- 'हर एक्स्ट्रा मिनट का पैसा मिलता है उन्होंने कहा, 'हॉलीवुड में सेट पर सबसे बड़ा स्टार भी समय पर पहुंचता है. चाहे आप जेसन मोमोआ हों या कोई और, कोई देर से नहीं आता. सेट पर मौजूद सभी 300 लोग इसे फॉलो करते हैं. अगर आप एक मिनट भी लेट होते हैं, तो प्रोडक्शन से फोन आ जाता है कि 'आप ठीक हैं? आपकी तबियत ठीक हैं?'' वहीं, इवेंट के दौरान 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल के किरदार धलसिम की भी खास झलक दिखाई गई. धलसिम 'स्ट्रीट फाइटर' वीडियो गेम सीरीज का मशहूर किरदार है, जो अपने शरीर को खींचने की क्षमता, शक्तियों और मुंह से आग निकालने वाले मूव्स के लिए जाना जाता है. विद्युत जामवाल ने अपने किरदार पर की बात धलसिम का किरदार विद्युत जामवाल के लिए काफी फिट माना जा रहा है. विद्युत योग के साथ-साथ कलारीपयट्टू और अपने जबरदस्त एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. विद्युत ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'बचपन में मैंने वीडियो गेम नहीं खेले, क्योंकि मैं स्पोर्ट्स में बिजी रहता था. शायद इसी वजह से आखिरकार मुझे ये रोल मिला.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने पूरी जिंदगी इस रोल को पाने के लिए मेहनत की है. मेरे आसपास 50 सेंट, WWE रेसलर्स और कई दूसरे दिग्गज मौजूद थे.' कब रिलीज होगी 'स्ट्रीट फाइटर' ? बता दें कि विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.  

Delhi Capitals का बड़ा फैसला, सौरव गांगुली को मिली हेड कोच की जिम्मेदारी; IPL 2027 पर नजर

 नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को डीसी ने अपना नया हेड कोच बनाया है। सोशल मीडिया पर दादा की एक वीडियो जारी कर दिल्ली की टीम ने यह जानकारी फैंस को दी। वीडियो के साथ लिखा ‘दिल्ली, अब दादागिरी का समय है।’ बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को ही 2027 आईपीएल सीजन से पहले अपने मौजूदा कोचिंग स्टाफ से अलग होने का आधिकारिक एलान किया था। गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में हेमंग बदानी की जगह लेंगे, जो 2025 और 2026 सीजन में टीम के हेड कोच थे। दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमांग बदानी मुख्य कोच, वेणुगोपाल राव क्रिकेट निदेशक, मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच, इयान बेल सहायक कोच और जॉन मूनी फील्डिंग कोच के तौर पर शामिल थे। 2024 में जीएमआर और सह-मालिक जेएसडब्ल्यू के बीच हुए संचालन समझौते के तहत इन दो सत्रों में टीम का संचालन जीएमआर के पास था। दो साल पूरे होने के बाद इन सभी की छुट्टी हो गई है और अब डीसी को नया कोचिंग स्टाफ मिलेगा। सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स से है पुराना नाता सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ काफी पुराना नाता है। 2019 में वह पहली बार इस टीम के साथ बतौर सलाहकार जुड़े थे। उस समय वह सीएबी के अध्यक्ष थे और बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष बने। तब गांगुली ने कहा था कि सीएबी अध्यक्ष के तौर पर उनकी भूमिका मानद थी और वह आईपीएल से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावित नहीं कर सकते थे। गांगुली ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच के तौर पर काम किया था। यह बतौर कोच उनका पहला अनुभव था। वह महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भी जुड़े रहे हैं। गांगुली के बाद युवराज सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी रिपोर्ट्स हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में युवराज सिंह की भी एंट्री हो सकती है। युवी ने पर्दे के पीछे से कई खिलाड़ियों को तैयार किया है, मगर वह अब डीसी के कैंप में कोचिंग करते नजर आ सकते हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स बतौर बैटिंग कोच अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर सकता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी तैयार किए हैं जो इस समय भारत के लिए इंटरनेशनल मंच पर धमाल मचा रहे हैं।