samacharsecretary.com

पाकिस्तान-बांग्लादेश-नेपाल कनेक्शन वाले नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई

नई दिल्ली सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। एजेंसियां पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से जुड़े एक संदिग्ध सीमा-पार गिरोह की जांच कर रही हैं। कुल 9 गुर्गे गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 18 आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। यह गैंग पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के संपर्कों के जरिए मुंगेर के रास्ते कई राज्यों में हथियार पहुंचाने की फिराक में था। इस मामले में एनआईए के वांछित आरोपी शाहबाज अंसारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सनद रहे हाल ही में नोएडा से भी दो गैंगस्टरों को पकड़ा गया है जो सीधे तौर पर आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे। ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को भड़काने, स्लीपर सेल बनाने और महत्वपूर्ण जगहों की रेकी करने में शामिल थे। इनका मुख्य उद्देश्य भारत की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना और टारगेट किलिंग को अंजाम देना था। सूत्रों ने बताया कि आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करके राष्ट्रीय राजधानी को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। इस मामले में पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से जुड़े एक संदिग्ध सीमा पार गिरोह की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने नौ कथित गुर्गों से 18 आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। ये लोग मुंगेर के रास्ते इन हथियारों को कई राज्यों में पहुंचाने की योजना बना रहे थे। सूत्रों ने बताया कि मामले में शाहबाज अंसारी की भूमिका भी जांच की जा रही है। शाहबाज अंसारी सिद्धू मूसेवाला हथियार सप्लाई मामले में NIA का वॉन्टेंड आरोपी है। वह यूपी के खुर्जा का रहने वाला है। यह घटनाक्रम पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी के बाद सामने आया है। 22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी। बीते 24 अप्रैल को यूपी एटीएस ने नोएडा से 2 ऐसे गैंगस्टरों को अरेस्ट किया जो पाकिस्तान में बैठे आकाओं और ISI के इशारे पर काम कर रहे थे। संदिग्धों की पहचान तुषार चौहान (उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान, 20 वर्ष) और समीर खान के रूप में हुई है। इन संदिग्धों को एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक चाकू के साथ पकड़ा गया था। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई थी। सूत्रों के अनुसार, ये गैंगस्टर ISI के निर्देशों पर भारत की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में थे। ATS की मानें तो ये आतंकी संगठनों और गैंगस्टरों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को बरगलाने में लगे थे। ये दोनों आतंकी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के साथ मिलकर काम करते थे। ये 'स्लीपर सेल' बनाकर टार्गेट किलिंग को अंजाम देने और संवेदनशील जगहों की रेकी करने की फिराक में थे।  

अंबाला में जनता का मूड बदला, विकास नहीं तो वोट नहीं का रुख पानी निकासी और

अंबाला  हरियाणा में अंबाला नगर निगम चुनाव से पहले शहर का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है. दरअसल आगामी 10 मई को मेयर और पार्षद पदों के लिए मतदान होना है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. सभी दल अपने-अपने वादों और योजनाओं के साथ जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार शहर की जनता का रुख साफ तौर पर बदला हुआ नजर आ रहा है. बता दे कि स्थानीय स्तर पर किए गए सर्वे और लोगों से बातचीत से यह स्पष्ट हुआ है कि मतदाता अब केवल वादों पर भरोसा करने के बजाय बीते पांच वर्षों के कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं.वही अंबाला शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित बलदेव नगर क्षेत्र में लोगों की प्रतिक्रियाएं इसी बदलाव की ओर इशारा करती हैं, क्योंकि यहां के कई निवासी पिछले कार्यकाल से असंतुष्ट दिखाई दिए और उन्होंने साफ कहा कि इस बार वोट केवल काम के आधार पर ही दिया जाएगा. पानी निकासी है सबसे बड़ा मुद्दा वही स्थानीय निवासी कस्तुरीलाल वर्मा ने लोकल 18 को बताया कि उनकी उम्र 80 साल की हो गई है लेकिन पानी की निकासी बलदेव नगर में काफी ज्यादा एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जब भी बाढ़ आती है तो कोई भी नेता दिखाई नहीं देता है और वह उस समस्या से खुद ही जूझते हैं, जबकि पानी निकासी को सही ढंग से ठीक किया जाए तो यह समस्या बिल्कुल भी उत्पन्न नहीं होगी. उन्होंने बताया कि वह तो इस बार वोट पानी निकासी के मुद्दे को लेकर ही करेंगे और इस समस्या को हर उम्मीदवार के सामने रखेंगे. स्थानीय निवासी परमानंद ने बताया कि सफाई व्यवस्था उनके इलाके में काफी ज्यादा चरमराई हुई है ओर वह चाहते हैं कि जो भी पार्षद बने वह इन मुद्दों पर कार्य जरूर करें. उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में सड़के और लाइट की व्यवस्था तो ठीक रही है लेकिन जल निकासी काफी ज्यादा प्रभावित रही है. आवारा पशुओं का करें खास इंतजाम गौरव बख्शी ने कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में लोगों की जो सबसे बड़ी मांग है वह आवारा पशुओं की सही जगह पर व्यवस्था करना हैं ओर साफ सफाई की सुचारू रूप से करवाना है. उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल स्ट्रीट लाइट्स अगर खराब हो जाती थी तो उसे ठीक करने में काफी दोनों का समय लगता था,ऐसे में वह चाहते की इस बार जो भी उम्मीदवार इन लोगों की जरूरत पर काम करेगा, तो वह उसे ही चुनेंगे.क्योंकि चुनाव खत्म होने के बाद अक्सर स्थानीय नेता अपने वादे भूल जाते है ओर फिर आम जनता काफी दिनों तक परेशान रहती है. वहीं अमित कुमार ने बताया कि पिछले 5 सालों में जो वादे किए गए थे वह बिल्कुल भी पूरे नहीं हुए हैं. कहा कि जब लोगों को पार्षदों से कम होता है तो वह फोन तक नहीं उठाते हैं और फिर चुनावों में किए गए वादे अक्सर भूल जाते हैं. इसलिए वह चाहते हैं कि यह निकाय चुनावों में जिस मर्जी पार्टी का पार्षद बने,लेकिन लोगों से किए गए वादों पर बस खरा उतारे.वही कुछ ओर स्थानीय निवासियों ने बताया कि आवारा पशु सबसे बड़ा मुद्दा क्षेत्र के लिए बने हुए हैं क्योंकि आए दिन आम जनता घायल होती है,ओर बहुत से एक्सीडेंट होते हैं.कई बार बच्चों को कुत्ते काट लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन पिछले 5 सालों में इस पर किसी प्रकार का कोई काम नहीं हो पाया है जबकि शहर में लोग इन समस्याओं को लेकर काफी ज्यादा परेशान है.

दुष्यंत चौटाला–CIA टीम विवाद में नया मोड़, ADGP–JJP आमने-सामने) GJU

हिसार  हरियाणा के हिसार में दुष्यंत चौटाला और सीआईए टीम से जुड़े विवाद पर बड़ा अपडेट सामने आया है. हिसार रेंज के एडीजीपी केके राव ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए क्लीन चिट दे दी है. हालांकि, इस मुद्दे को लेकर अब एसपी और पूर्व डिप्टी सीएम के बीच वार पलटवार भी देखने को मिला है. सोमवार शाम 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एडीजीपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान हिसार की कमिश्नर भारती भी मौजूद रहीं. खास बात यह रही कि इस प्रतिनिधिमंडल के साथ दुष्यंत चौटाला भी बैठक में शामिल हुए. मुलाकात का करीब 50 सेकंड का वीडियो हिसार पुलिस द्वारा जारी किया गया, जिसमें बातचीत के कुछ अंश साझा किए गए हैं. वीडियो में क्या दिखा? जारी वीडियो में एडीजीपी केके राव पुलिस का पक्ष लेते नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की बारीकी से जांच की है और पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह सही है. एडीजीपी ने यह भी कहा कि पुलिस को सिविल एरिया में जाकर चेकिंग करने का अधिकार है. इस पर दुष्यंत चौटाला ने तंज कसते हुए कहा, “आप तो एसपी के भी गुरु बन गए.” इसके जवाब में ADGP ने कहा, “मैं एसपी का गुरु हूं, इसलिए यहां बैठा हूं.” दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाया कि कहीं भी यह नहीं लिखा कि पुलिस सादी वर्दी में जाकर रेड कर सकती है. इस पर एडीजीपी ने जवाब दिया कि पुलिस का मुख्य काम कानून व्यवस्था बनाए रखना और न्याय दिलाना है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई करना बंद कर दे, तो अपराध बढ़ सकते हैं. इस मामले में अभी तक जननायक जनता पार्टी (JJP) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उधर, पुलिस को क्लीन चिट मिलने के बाद यह मामला फिलहाल शांत होता दिख रहा है, लेकिन राजनीतिक और कानूनी बहस जारी रहने की संभावना है. महापंचायत में क्या हुआ उधऱ, हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) शुरु हुए इस विवाद को लेकर सोमवार को क्रांतिमान पार्क में जननायक जनता पार्टी (JJP) की ओर से ‘छात्र हित महापंचायत’ आयोजित की गई. महापंचायत में कई अहम फैसले लिए गए और सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया गया. महापंचायत में तय किया गया कि 21 सदस्यीय कमेटी कमिश्नर और एडीजीपी से मुलाकात कर छात्रों और पार्टी का पक्ष रखेगी. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 5 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा. महापंचायत की प्रमुख मांगें     महापंचायत में छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए. इस 21 सदस्यीय कमेटी में 10 छात्र ओर 11 खापों के प्रधान शामिल है.     मुख्य मांगों में सस्पेंड किए गए सभी छात्रों की तुरंत बहाली.     कुरुक्षेत्र और हिसार में छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी.     यूनिवर्सिटी परिसर में सभी छात्र संगठनों को कार्यक्रम करने की अनुमति शिक्षा शुल्क नियंत्रण के लिए रेगुलेटरी बोर्ड का गठन छात्रों के लिए एक्टिविटी सेंटर का निर्माण.     मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच, छात्र-पुलिस विवाद की निष्पक्ष जांच के लिए SIT का गठन. महापंचायत में पहुंचे पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हरियाणा का यह मुद्दा संसद में उठाया जाएगा. उन्होंने दुष्यंत चौटाला के समर्थन में कहा कि इस संघर्ष में “पूरा बिहार और देश साथ खड़ा है. उधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आरोप लगाया कि परिसर में आरएएस और भाजपा की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है. गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में विवाद यह पूरा विवाद 15 अप्रैल को GJU में शुरू हुआ, जब कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में JJP कार्यकर्ताओं ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान तोड़फोड़ के आरोप में दिग्विजय समेत 8 नेताओं पर केस दर्ज हुआ और 6 को गिरफ्तार किया गया, हालांकि अगले दिन उन्हें जमानत मिल गई. 17 अप्रैल को एफआईआर के विरोध में दुष्यंत चौटाला गिरफ्तारी देने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका सीआईए इंचार्ज पवन कुमार से विवाद हो गया. दुष्यंत ने आरोप लगाया कि उनका काफिला रोककर धमकाया गया, जबकि पुलिस अधिकारी का कहना था कि एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही के चलते उसे रोका गया. मामले की जांच कर रही SIT ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, सीआईए इंचार्ज पवन कुमार को क्लीन चिट दे दी गई है. महापंचायत के अल्टीमेटम के बाद अब नजर सरकार की प्रतिक्रिया पर है. यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं होतीं, तो हरियाणा में यह आंदोलन और तेज हो सकता है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा सकता है.

देशमुख अनिल और आदर्श सिद्धू को BSF में मिली तैनाती, केंद्र में बढ़ी जिम्मेदारी

जयपुर राजस्थान कैडर के पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार और केंद्र के बीच तालमेल के साथ तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है. इनमें से दो अधिकारियों को केंद्र में डेपुटेशन (Deputation) पर भेजा गया है, जबकि एक अधिकारी को महत्वपूर्ण शैक्षणिक जिम्मेदारी सौंपी गई है. DIG देशमुख पेरिस अनिल अब संभालेंगे BSF की कमान राजस्थान पुलिस में स्पेशल ऑपरेशन्स (Special Operations) के पद पर तैनात DIG देशमुख पेरिस अनिल अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे. उन्हें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में DIG के तौर पर पोस्टिंग दी गई है. अपनी कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले देशमुख का बॉर्डर सिक्योरिटी में जाना एक अहम कदम माना जा रहा है. IPS आदर्श सिद्धू को भी केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी देशमुख पेरिस अनिल के साथ ही IPS आदर्श सिद्धू को भी केंद्र सरकार ने डेपुटेशन पर बुलाया है. उन्हें भी BSF में DIG के पद पर नियुक्त किया गया है. सिद्धू का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है, और अब वे देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएंगे. IPS देवेंद्र कुमार बिश्नोई को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी वहीं, राज्य के भीतर भी एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है. IPS देवेंद्र कुमार बिश्नोई को जोधपुर स्थित सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस के प्रो-वाइस चांसलर (Pro-VC) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. बिश्नोई अब पुलिसिंग के साथ-साथ पुलिस यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को भी गति देंगे.

Don 3 विवाद में नया मोड़, फरहान अख्तर का बयान आया सामने

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में है. एक तरफ सुपरस्टार रणवीर सिंह का अचानक फिल्म से बाहर होना, तो दूसरी तरफ फिल्ममेकर फरहान अख्तर का इस पूरे मामले पर खुलकर सामने आना. इस टकराव ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. करोड़ों के नुकसान, साइनिंग अमाउंट और लगातार चल रही बयानबाजी के बीच Don 3 अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा विवाद बन चुकी है. अब फरहान ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि ऐसे दौर को देखकर वो फील करते हैं कि उन्हें शायद एक्टिंग की ओर वापस रुख कर लेना चाहिए. परेशान हुए फरहान हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म से जुड़ी देरी और रणवीर सिंह के साथ हुए विवाद पर बात की. उन्होंने कहा- मैंने यही सीखा है कि जिंदगी में कुछ भी पक्का नहीं होता. जब तक चीज पूरी तरह बनकर सामने न आ जाए, तब तक उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता. फरहान ने अपने करियर के अच्छे अनुभवों को याद करते हुए कहा कि बीच-बीच में मुश्किलें आना नॉर्मल है और इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. आगे हंसते हुए फरहान ने कहा कि- जब ऐसे रोडब्लॉक्स आते हैं तो मुझे कभी-कभी लगता है कि मुझे वापस एक्टिंग की ओर ही चले जाना चाहिए. तो ऐसी चीजों से डील नहीं करना पड़ेगा. फरहान ने आगे कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सैफ अली खान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने उनके साथ काम करने के लिए हां कहा था. एक्टर-फिल्म मेकर बताते हैं कि तब से लेकर अब तक उनका सफर शानदार रहा है. उन्हें हमेशा अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने कहा- कभी-कभी मुश्किल समय भी आता है, लेकिन अगर पहले सब अच्छा रहा है, तो ऐसे समय को भी आराम से संभालना चाहिए.   डॉन 3 का विवाद क्या है? ये मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में अपनी फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद अचानक डॉन 3 छोड़ दी. इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले से फरहान खुश नहीं थे और मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक पहुंच गया. मीटिंग में ये बताया गया कि फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म की प्री-प्रोडक्शन पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी थी. साथ ही, स्क्रिप्ट को हर स्टेज पर रणवीर की मंजूरी मिली थी. वहीं रणवीर का कहना था कि फरहान ने फिल्म को उनकी करियर की खराब स्थिति के चलते आगे बढ़ाने में देरी की थी. गिल्ड ने दोनों को सलाह दी कि वो कानूनी रास्ता अपनाने की बजाय आपस में बात करके मामला सुलझाएं. खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फरहान की कंपनी को अपना 10 करोड़ साइनिंग अमाउंट लौटाने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही, उन्होंने अपनी अगली फिल्म प्रलय में हिस्सेदारी देने की भी बात कही है. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को गलत बताया है. उनका कहना है कि अभी तक कोई फाइनल समझौता नहीं हुआ है और बातचीत जारी है.

“मौके को पहचानें: आज का सुविचार जो आपकी जिंदगी बदल सकता है”

 जिंदगी में अक्सर हम यह सोचते हैं कि हमें सही मौके का इंतजार करना चाहिए, लेकिन सच यह है कि मौके हमेशा हमारे आसपास ही होते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि हम उन्हें पहचान पाते हैं या नहीं। “आज का सुविचार” हमें यही समझाता है कि अगर आप अपनी सोच और नजरिया बदल लें, तो हर दिन आपके लिए एक नया अवसर बन सकता है। सफलता कोई अचानक मिलने वाली चीज नहीं है, बल्कि यह सही समय पर लिए गए फैसलों और मेहनत का नतीजा होती है। इस आर्टिकल में दिए गए मोटिवेशनल कोट्स आपको जीवन में आगे बढ़ने और मौके को पहचानने की प्रेरणा देंगे। मौके को पहचानना सीखें “मौके हमेशा सामने होते हैं, बस उन्हें पहचानने की समझ और सही समय पर कदम उठाने की हिम्मत होनी चाहिए।” “जो इंसान हर परिस्थिति में अवसर ढूंढ लेता है, वही जिंदगी में आगे बढ़ता है और कामयाबी हासिल करता है।” इंतजार नहीं, एक्शन जरूरी है “जो लोग मौके का इंतजार करते रहते हैं, वे पीछे रह जाते हैं और जो तुरंत कदम उठाते हैं वही आगे निकल जाते हैं।” छोटी शुरुआत, बड़ी सफलता “हर बड़ी सफलता की शुरुआत छोटे कदम से होती है, इसलिए किसी भी मौके को छोटा समझकर नजरअंदाज न करें।” सोच बदलें, जिंदगी बदलेगी “जब आप अपनी सोच को सकारात्मक बना लेते हैं, तो हर मुश्किल में भी आपको एक नया मौका दिखाई देने लगता है।” डर को छोड़ें, आगे बढ़ें “डर हमें रोकता है, लेकिन जो इसे पीछे छोड़ देता है वही नए अवसरों को अपनाकर आगे बढ़ता है।” समय पर फैसला लें “सही समय पर लिया गया एक छोटा सा फैसला भी आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है।” मेहनत से ही पहचान बनती है “मौके तो सबको मिलते हैं, लेकिन मेहनत करने वाले ही उन्हें सफलता में बदल पाते हैं।” खुद पर भरोसा रखें “अगर आपको खुद पर विश्वास है, तो हर मौका आपके लिए सफलता का रास्ता बन सकता है।” आज से ही शुरुआत करें “कामयाबी खुद चलकर तभी आएगी जब आप आज से ही अपने सपनों के लिए कदम उठाना शुरू करेंगे।” इस सुविचार का सीधा सा मतलब है – मौके का इंतजार मत कीजिए, बल्कि उन्हें पहचानकर तुरंत काम करना शुरू करें। जब आप इस एक बात को अपने जीवन में उतार लेते हैं, तो सफलता धीरे-धीरे आपकी ओर खुद आने लगती है।

भाई ने निभाई परंपरा, बहन के घर 11 लाख का मायरा लेकर निकली भव्य यात्रा

भीलवाड़ा लग्जरी गाड़ियों के दौर में एक किसान भाई ने 11 ऊंट गाड़ियों और 51 ट्रैक्टर पर भात भरण की अनूठी शोभायात्रा निकाली. भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडेर गांव से टिठोडी गांव तक 7 किलोमीटर की यात्रा की. ग्रामीणों ने भी खूब पुष्प वर्षा की. भात यात्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. किसान परिवार ने पुरानी परंपरा को न‍िभाया. बहन के घर पहुंचकर 11 लाख का मायरा भरा. "बहन को पिता की कमी महसूस न हो" किसान मुकेश जाट ने कहा क‍ि पिता के देहांत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी. उन्होंने यही कोशिश की कि बहन को कभी पिता की कमी महसूस न हो, जो भी किया है, वह अपने पिता के सपनों को पूरा करने और बहन के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए किया है.   "हमारी पुरानी परंपराएं ही असली पहचान" उन्होंने कहा,  "हमारी पुरानी परंपराएं ही हमारी असली पहचान है, इसलिए मैंने उसी परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया है." बदलते आधुनिक दौर में जहां एक ओर परंपराओं को जिंदा रखा, वहीं भाई ने 11 लाख रुपये का भात भरा. पुरानी परंपराओं को जीवंत करते हुए मायरा भरने की परंपरा को पुनर्जीवत किया.   मुकेश जाट की पत्नी माया पंचायत प्रशासक हैं. पिता के निधन के बाद भाई की अनूठी भात शोभायात्रा को देखकर बहन भी भावुक हो गई. नाचते-गाते हुए करीब 7 किलोमीटर का सफर तय क‍िया.

बिहटा टेक्नोलॉजी सेंटर उद्घाटन: बिहार के विकास को लेकर सरकार का नया रोडमैप

पटना मंगलवार को पटना से सटे बिहटा में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से बनाए गए टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया गया है। उस उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में इस टेक्नोलॉजी सेंटर को बिहार के विकास में एक अहम मोड़ बताया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 नवंबर 2027 को नई सरकार के एक साल पूरा होने पर उनका टारगेट क्या है। सीएम ने इस दौरान उनकी सरकार द्वारा लिए गए तीन बड़े फैसलों का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार बदल रहा है। अगर बिहार को समृद्ध बनाना है तो सबसे पहले एमएसएमई की पूरी व्यवस्था खड़ी करनी होगी। एमएसएमई ने जितना काम किया है उसे देखकर मैं अचंभित हूं। बिहार में 1 करोड़ 86 लाख लोग MSME से जुड़े और लगभग एक लाख करोड़ का बाजार है। ये बिहार है। अब तक बिहार को कोई नहीं देखता था। लोग सोचते थे कि यहां जनसंख्या अधिक है तो यहां गरीबी इसी वजह से है। लेकिन अब भारत की अर्थव्यवस्था में 14 करोड़ बिहारी एक उपभोक्ता के तौर पर इस देश को जीएसटी देने का काम कर रहे हैं। इसलिए आज बिहार बदल रहा है और जब बिहार बदलेगा तब ही तो हम समृद्ध हो पाएंगे। सम्राट चौधरी ने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने सड़क, बिजली और घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी ताकत से बिजली से जुड़ी चीजों को मजबूती देने का काम किया है। लेकिन हमारा टारगेट है कि अगले 20 नवंबर को जब इस सरकार के एक साल पूरे हो तो हम जरुर आश्वस्त करते हैं कि हमारा प्रयास है कि बिहार में जो निवेश नहीं होता है तो सबसे पहले 5 लाख करोड़ का निवेश इसी बिहार की धरती पर लाने का काम किया जाएगा और सभी लोग उद्योग से जुड़ेंगे। ' सम्राट चौधरी ने गिनाए तीन बड़े फैसले इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार द्वारा लिए गए तीन बड़े फैसलों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन बड़े फैसले हमलोगों ने ली है। पहला- डिग्री कॉलेज। जिन बच्चों को पढ़ने के लिए दूसरे अनुमंडल या ब्लॉक में जाना पड़ता था। इस बार हमलोगों ने तय किया है कि जुलाई माह जितने भी बिहार में वैसे ब्लॉक हैं जो बिना डिग्री कॉलेज के हैं उन सभी ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया जाएगा। इसके बाद सीएम ने कहा कि बिहार में लोग चिंतित रहते थे हमारे बच्चे अच्छे स्कूल में कैसे पढ़ेंगे। हमलोगों ने तय किया है कि 533 ब्लॉक में एक-एक मॉडल स्कूल खोलेंगे ताकि वहां के बच्चे वहीं पढ़ाई करेंगे उन्हें बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। तीसरे बड़े फैसले के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसके बाद मैंने कहा कि एक सहयोग कार्यक्रम चलाइए। इसके तहत हम महीने में 2 कैंप लगाएंगे। 2 कैंप लगाकर ब्लॉक, अंचल और थाने की समस्या को ऑन स्पॉट हमारे पदाधिकारी समाप्त करने का काम करेंगे।

“धुरंधर 2 और भूत बंगला के बीच हॉलीवुड की 4 ब्लॉकबस्टर हिट्स ने इंडिया में मचाया धमाका”

धुरंधर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी लेकर आई थी कि बॉलीवुड से साउथ तक, कई फिल्में इसका शिकार हो गईं. कई मेकर्स ने तो धुरंधर 2 की शुरुआत देखते ही, इसके अगले हफ्तों में आने वाली अपनी फिल्में टाल दीं. लेकिन जहां धुरंधर 2 के सामने इंडियन फिल्मों को डर लग रहा था, वहीं हॉलीवुड ने इसके धमाके के बीच चुपचाप तीन हिट फिल्में बटोर डालीं. धुरंधर 2 थोड़ी हल्की पड़ी तो अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया. लेकिन फिर भी हॉलीवुड फिल्में इंडिया में दमदार ऑडियंस जुटा रही हैं और बैक टू बैक चौथी हिट डिलिवर करने जा रही हैं. इंडियन जनता को फिर से हुआ हॉलीवुड से प्यार हॉलीवुड फिल्मों को नई सदी से ही इंडिया में खूब ऑडियंस मिलती रही है. लेकिन पहले इंडियन जनता हॉलीवुड की मिशन इम्पॉसिबल, मार्वल-डीसी की सुपरहीरो फिल्में, अवतार या दूसरी बड़ी फ्रेंचाईजी फिल्मों की तरफ ही ज्यादा जाती थी. हॉलीवुड में बनीं एनिमेटेड फिल्में भी इंडियन जनता की फेवरेट रही हैं. मगर लॉकडाउन के बाद ट्रेंड बदला है और देसी जनता को हॉलीवुड की नॉन-फ्रेंचाईजी, ऑरिजिनल कहानियां भी खूब पसंद आ रही हैं. दर्शकों के इस हॉलीवुड प्रेम का कमाल ये है कि धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी बड़ी हिंदी फिल्मों के बीच, हॉलीवुड की चौथी फिल्म इंडिया में हिट होने जा रही है. इसकी एक बड़ी वजह इंडिया में हॉलीवुड फिल्मों का रिलीज प्लान भी है. हॉलीवुड फिल्में ज्यादा स्क्रीन काउन्ट के लिए इंडियन फिल्मों से होड़ करने के चक्कर में नहीं पड़ रहीं. मेकर्स इन्हें, अर्बन लोकेशंस पर उन थिएटर्स में रिलीज करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं जहां हॉलीवुड फिल्मों को अच्छी ऑडियंस मिलती रही है. लिमिटेड स्क्रीन्स पर इंडिया में रिलीज हो रहीं ये फिल्में अपने स्क्रीन काउन्ट के हिसाब से, बड़ी इंडियन फिल्मों के सामने भी जमकर दर्शक जुटा रही हैं. धुरंधर 2 के बाद आईं हॉलीवुड की 4 हिट्स हॉलीवुड की बड़ी साइंस फिक्शन रिलीज प्रोजेक्ट हेल मैरी, अपनी ग्लोबल रिलीज डेट 19 मार्च को ही इंडिया में रिलीज होने वाली थी. मगर धुरंधर 2 जैसी बड़ी इंडियन फिल्म के सामने स्क्रीन्स की लड़ाई मुश्किल थी, इसलिए मेकर्स ने इसे एक हफ्ते बाद 27 मार्च को रिलीज किया. धुरंधर 2 के सामने आई प्रोजेक्ट हेल मैरी को पूरे रन में 1700 से ज्यादा शोज नहीं मिले. तुलना के लिए बता दें कि धुरंधर 2 के उस समय रोज 19 हजार से ज्यादा शोज थे. भूत बंगला रिलीज होने के बाद तो इस फिल्म के डेली 700 से कम शोज ही चल रहे हैं. इतने कम शोज के साथ प्रोजेक्ट हेल मैरी 33 दिन में करीब 70 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ इंडिया में ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. धुरंधर 2 के शानदार परफॉरमेंस के बीच ही, द सुपर मारियो गैलक्सी मूवी (The Super Mario Galaxy Movie) 3 अप्रैल को इंडिया में रिलीज हुई. थिएटर्स में अपना चौथा हफ्ता बिता रही इस फिल्म के डेली शोज, पिछले दो हफ्तों में 200 से भी कम बचे हैं. पहले हफ्ते में इसके शोज 1700 के आसपास थे और दूसरे हफ्ते में 700 से भी कम रहे. लिमिटेड शोज से अब तक 25 दिनों में द सुपर मारियो गैलक्सी करीब 9 करोड़ कलेक्शन करके इंडिया में सक्सेस स्टोरी लिख चुकी है. भूत बंगला के सामने भी डटी हैं हॉलीवुड फिल्में 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के साथ ही, हॉलीवुड की हॉरर फिल्म द ममी भी रिलीज हुई थी. पहले वीकेंड में 1200-1300 शोज के साथ आई द ममी के शोज पहले मंडे से ही कम होते चले गए. दूसरे वीकेंड में इसे 500 से भी कम शोज मिले. मगर 11 दिन में करीब 22 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी द ममी, इंडिया में बड़ी हिट साबित हुई है. बीते शुक्रवार हॉलीवुड से माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल ने आते ही इंडिया में धमाका कर दिया. कमाल ये है कि इंडिया में भी ये फिल्म सिर्फ इंग्लिश में रिलीज हुई है, बिना हिंदी या किसी भाषा में डबिंग किए. इंडिया में 3000 के करीब शोज के साथ रिलीज हुई माइकल ने 4 दिन में करीब 19 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. हफ्ते में ही करीब 30 करोड़ कलेक्शन के साथ माइकल, इंडिया में ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है. धुरंधर 2 के बाद इंडिया में रिलीज हुईं इन फिल्मों में से प्रोजेक्ट हेल मैरी और माइकल नॉन फ्रेंचाईजी, ऑरिजिनल फिल्में हैं. दो हफ्ते पहले रिलीज हुई द ममी, 90s में आई द ममी फ्रेंचाईजी की कहानी को नई इमेजिनेशन के साथ, मॉडर्न टेक्निक के साथ बिना स्पेशल इफ़ेक्ट्स के लेकर आई है. केवल द सुपर मारियो गैलक्सी ही एक सीक्वल फिल्म है. लेकिन पॉपुलर गेम पर बेस्ड इस फिल्म को भी जनता का प्यार मिलना बताता है कि इंडियन ऑडियंस की रेंज कितनी तगड़ी है. धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी धमाकेदार हिट्स के सामने, 4 हॉलीवुड फिल्मों का कामयाब हो जाना ये दिखाता है कि भारतीय दर्शकों का सिनेमाई हाजमा बहुत तगड़ा हो चुका है. जरूरत है तो बस दमदार नई कहानियों की. वो हिंदी से आएं, साउथ से या फिर हॉलीवुड से.

वियना में गिरफ्तार युवक पर IS से संबंध और विस्फोटक बनाने की कोशिश के आरोप

2024 में ऑस्ट्रिया की राजधानी में टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में जिहादी हमले की योजना बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। 21 साल के ऑस्ट्रियाई युवक को 2024 में सीआईए से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। युवक पर वियना के दक्षिण में स्थित एक अदालत में मुकदमा चल रहा है। केवल बेरान ए नाम से पहचाने जाने वाले इस युवक को आज हथकड़ियों में वियना न्यूस्टाड्ट स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां उस पर आतंकवाद और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। कई अन्य हमलों की योजना का भी था आरोप बेरान ए पर एक अन्य 21 साल के युवक अर्दा के के साथ मुकदमा चलाया गया, जिस पर उसके साथ इस्लामिक स्टेट के एक गुट का हिस्सा होने का आरोप है। उन पर मक्का, इस्तांबुल और दुबई में अन्य हमलों की योजना बनाने का आरोप है। इस आशंका और युवक की गिरफ्तारी के बाद वियना के अर्न्स्ट हैप्पल स्टेडियम में टेलर स्विफ्ट के तीनों हाउसफुल शो रद्द कर दिए गए थे। कुल मिलाकर 195,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद थी। हजारों निराश प्रशंसक वियना की सड़कों पर घूमते हुए, गीत गाते हुए और टेलर स्विफ्ट-थीम वाले फ्रेंडशिप ब्रेसलेट का आदान-प्रदान करते हुए नजर आए थे। बनाने और आतंकी संगठनों से संबंध होने का आरोप मुकदमे की सुनवाई से पहले बेरान ए की वकील अन्ना मेयर ने कहा कि वो आंशिक रूप से दोषी स्वीकार करेगा। वियना के आयोजकों ने उस पर एक आतंकवादी संगठन का सदस्य होने और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट पर हमले की तैयारी और योजना बनाने का आरोप लगाया है। उस पर जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट के प्रति वफादार होने और उसके लिए ऑनलाइन प्रचार करने साथ ही विस्फोटक बनाने और अवैध रूप से हथियार खरीदने का प्रयास करने का भी आरोप है। बेरान ए पर ट्राईएसीटोन ट्राईपेरोक्साइड (टीएटीपी) नामक विस्फोटक का इस्तेमाल करके छर्रे वाला बम बनाने के तरीके के बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाने का भी शक है। बयान में कहा गया है कि इस प्रकार का छर्रे वाला बम आईएस हमलों के लिए विशिष्ट था। कॉन्सर्ट से एक दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी अभियोजकों का कहना है कि बेरान ए ने 21 जुलाई 2024 तक हमले की योजना बनाना शुरू कर दी थी। उसे पहले कॉन्सर्ट से एक दिन पहले 7 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। बेरान ए पर इस्लामिक स्टेट के अन्य सदस्यों से विस्फोटकों को संभालने की ट्रेनिंग लेने और ऑस्ट्रिया में हथियारों का आयात करने के इरादे से अवैध डीलरों के माध्यम से कई हथियार और एक हथगोला खरीदने के कई प्रयास करने के भी आरोप हैं।