samacharsecretary.com

5000 रुपए में गुज़ारा कर रहा हूं – पीएम मोदी के रिश्तेदार का बयान चर्चा में

वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में उनका 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जहां उनके चचेरे भाइयों ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से शहर वडनगर के लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान और नेत्र जांच शिविर, प्रसिद्ध हाटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। भाजपा की वडनगर इकाई के पदाधिकारी भावेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने बुधवार सुबह नेत्र जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सुबह साढ़े सात बजे हाटकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक सपनों को पूरा करने के लिए बहुत पहले ही अपना गृहनगर वडनगर छोड़ दिया था, लेकिन उनके दो चचेरे भाई – भरतभाई मोदी (65) और अशोकभाई मोदी (61) – अब भी वडनगर में रहते हैं। ये दोनों प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास मोदी के छोटे भाई, स्वर्गीय नरसिंहदास मोदी के बेटे हैं। भरतभाई एक छोटे से किराये के मकान में किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि अशोकभाई अपनी छोटी सी दुकान में धार्मिक सामग्री और मौसमी सामान बेचते हैं और लगभग 5,000 रुपये प्रति माह कमाते हैं। रिश्ते को भुनाने की कोशिश नहीं अशोकभाई ने अपना पूरा जीवन वडनगर में बिताया है, जबकि भरतभाई चार साल पहले निजी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद यहां लौटे और किराए की दुकान खोली। शहर में लगभग हर कोई जानता है कि दोनों प्रधानमंत्री मोदी के चचेरे भाई हैं, लेकिन वे दशकों से उनसे नहीं मिले हैं और न ही उन्होंने कभी अपने रिश्ते को भुनाने की कोशिश की। वह भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें: भरतभाई भरतभाई ने कहा, ‘हम सभी को गर्व है कि नरेंद्रभाई मोदी जैसे व्यक्ति का जन्म मोदी परिवार में हुआ। मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह और अधिक सफलता प्राप्त करें और देश को आगे ले जाएं। वह भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम सब इस प्रयास में उनके साथ हैं।’ 'पुलिस मोटरसाइकिल रोकती है तो जुर्माना भरता हूं' उन्होंने कहा, ‘वैसे तो वडनगर में लगभग सभी जानते हैं कि मैं प्रधानमंत्री का चचेरा भाई हूं लेकिन मैंने कभी भी इस रिश्ते का फायदा उठाने की कोशिश नहीं की। मेरा मानना ​​है कि हर किसी को अपनी किस्मत खुद लिखनी चाहिए। अगर ट्रैफिक पुलिस मेरी मोटरसाइकिल रोकती है, तो मैं अपनी पहचान बताकर पुलिस को प्रभावित करने की कोशिश करने के बजाय विनम्रता से जुर्माना भर देता हूं।’ मामूली कमाई, लेकिन कभी मोदी से मदद नहीं मांगी: अशोक भाई अशोकभाई ने यह भी कहा कि मामूली कमाई के बावजूद उन्होंने कभी प्रधानमंत्री मोदी से कोई मदद नहीं मांगी। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्रभाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। हालांकि मैं हर महीने केवल 5,000 रुपये कमाता हूं, लेकिन मैंने कभी मोदी से किसी भी तरह की मदद मांगने के बारे में नहीं सोचा।' दोस्त ने बचपन के बारे में क्या-क्या बताया वडनगर निवासी प्रधानमंत्री के बचपन के दोस्त और सहपाठी दशरथभाई पटेल ने कहा कि मोदी ने 1969 में ही गुजरात के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था, यानी 2001 में उनके शीर्ष पद संभालने से तीन दशक से भी ज्यादा पहले। प्रधानमंत्री की साधारण शुरुआत का जिक्र करते हुए उन्होंने याद किया कि वडनगर रेलवे स्टेशन पर मोदी के पिता की चाय की दुकान थी और वह (नरेंद्र मोदी) कैसे स्कूल के दिनों में ट्रेन के एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में जाकर यात्रियों को चाय बेचा करते थे। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा, ‘मोदी और मैंने वडनगर के प्राथमिक विद्यालय से लेकर विसनगर (मेहसाणा जिले में) के कॉलेज तक साथ-साथ पढ़ाई की। हम आरएसएस की शाखाओं में साथ-साथ जाया करते थे। मोदी और उनके दोस्त एक बार मेरे खेत पर आए थे और हम सबने सूरत के एक स्वादिष्ट व्यंजन 'उंधियू' का आनंद लिया था। हम स्कूल के नाटकों में भी हिस्सा लेते थे।’  

पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी: नए नियम से बढ़ेगा लाभ, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली  अगले महीने 1 अक्टूबर 2025 से गैर-सरकारी क्षेत्र के NPS सब्सक्राइबर्स को एक बड़ी सुविधा मिलेगी। अब वे किसी एक NPS स्कीम में अपने फंड का 100% हिस्सा इक्विटी (शेयरों) में निवेश कर सकेंगे। यह बदलाव हाल ही में पेश किए गए मल्टिपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) के तहत किया गया है। इसके तहत जो लोग सरकार की नौकरी में नहीं हैं, वे अब अपने स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (PRAN) के माध्यम से अलग-अलग CRA (केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियां ​​जैसे CAMS, Protean और KFintech) में कई स्कीमें रख सकेंगे। बता दें कि पहले तक यह सुविधा सीमित थी। यानी प्रति टियर, प्रति CRA केवल एक ही स्कीम रखने की अनुमति थी। क्या है अधिसूचना अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि PFRDA ने पेंशन फंड्स (PFs) को यह अनुमति दी है कि वे अलग-अलग सब्सक्राइबर समूहों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई स्कीमें ला सकें। इनमें डिजिटल इकॉनमी वर्कर, स्वयं-रोजगार वाले प्रोफेशनल्स और कॉर्पोरेट कर्मचारी (जहां नियोक्ता भी योगदान करता है) शामिल होंगे। हर स्कीम में कम से कम दो वेरिएंट होना जरूरी होगा। 1. मॉडरेट रिस्क और 2. हाई रिस्क (जिसमें 100% तक इक्विटी में निवेश की अनुमति होगी)। पेंशन फंड चाहें तो लो-रिस्क विकल्प भी दे सकते हैं। एग्जिट और विदड्रॉल नियम- बाहर निकलने की शर्तें और एन्युटाइजेशन पहले की तरह ही PFRDA रेगुलेशन्स के तहत लागू रहेंगी। स्विचिंग नियम- MSF के तहत शुरू की गई स्कीम से कॉमन स्कीम में स्विच करना वेस्टिंग पीरियड के दौरान अनुमति होगी। लेकिन Section 20(2) स्कीमों के बीच स्विचिंग केवल तभी संभव होगी — जब कम से कम 15 साल का वेस्टिंग पीरियड पूरा हो जाए, या नॉर्मल एग्जिट के समय। जानिए 1 अक्टूबर से क्या बदलेगा? 1. मल्टिपल स्कीम की सुविधा- अब एक ही PAN पर अलग-अलग सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRAs) में एक से अधिक स्कीमें रखी और मैनेज की जा सकेंगी। पहले केवल एक टियर में एक ही स्कीम की अनुमति थी। 2. अनुकूलित विकल्प- पेंशन फंड अब अलग-अलग समूहों के लिए नई स्कीमें ला सकेंगे — जैसे कॉर्पोरेट कर्मचारी, गिग वर्कर या स्वयं-रोजगार वाले प्रोफेशनल। हर स्कीम में कम से कम दो वेरिएंट होंगे — मॉडरेट और हाई रिस्क। हाई रिस्क स्कीम में 100% तक इक्विटी में निवेश की अनुमति होगी। 3. अधिक विविधीकरण- निवेशक अब एक ही अकाउंट में कंजरवेटिव और आक्रामक रणनीतियों को बैलेंस कर पाएंगे। इससे बचत को जीवन के अलग-अलग लक्ष्यों के हिसाब से बेहतर ढंग से जोड़ा जा सकेगा।  

पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित – पीएम मोदी पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर का बयान

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर विश्वपटल पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए 'सेवा पखवाड़ा' अंतर्गत गोविंदपुरा विधानसभा के ई सेक्टर बरखेड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर में क्षेत्रवासियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ यह बात कही। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नोबेल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा धार में पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन एवं स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पीएम मित्र पार्क की सौगात से किसानों के जीवन में बड़े परिवर्तन आयेंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा और टेक्सटाइल हब के रूप में मध्यप्रदेश अपनी पहचान को ज़्यादा सुदृढ़ करेगा। 

कार्यालय गिराने पर भड़के अखिलेश, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ  सपा कार्यालय पर बुलडोजर चालने की बात पर बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि आज हमारा पार्टी कार्यालय गिरा रहे हैं. याद रखिए जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है. वह खुद एक दिन उस ही गड्ढे में गिरता है. यदि हमारी पार्टी का कार्यालय गिराया गया, तो सपा सरकार बनने पर बुलडोजर चलेगा.   एनकाउंटर करने से कुछ नहीं होगा अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारा जिला पार्टी कार्यालय गिरा रहे हैं. सपा सरकार में भी बड़े-बड़े काम हुए, अगर वहां पर कब्जा करके कुछ बनवाया गया होगा, सरकार बनने पर वहां बुलडोजर चलेगा. इसके साथ ही अखिलेश ने कहा एनकाउंटर करने से कुछ नहीं होगा. क्या एनकाउंटर करने से डकैती रुक गई, क्या एनकाउंटर करने से हत्याएं रुक गई. यह सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है. सरकार को चाहिए लॉ एंड आर्डर बेहतर करें. सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति फेल हो गई है और सरकार पूरी तरह से जीरो हो गई है.   भागजा के लोग कीमती जमीनों पर कर रहे कब्जा सरकार के अंदर ही तस्करी करने वाले लोग बैठे हैं. यह सरकार ऐसे गोरखधंधे को बढ़ावा दे रही है. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की पावन धरती सहित मथुरा, वृंदावन, वाराणसी की कीमती जमीनों पर भाजपा के लोग लगातार कब्जा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की नगरी गोरखपुर में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार कैसे वोट चोरी कर रही है, वह इसी बात से पता चलता है कि महोबा के एक ही घर के पते पर 4000 वोट बना दिए गए उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे प्रचार से बचें. इनके पास एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है. जो झूठा प्रचार करने के लिए है।

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी: पंजाब सरकार देगी 2000 नौकरियां

चंडीगढ़  पंजाब के औद्योगिक विकास को और प्रोत्साहन देने और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कारोबार करने को सुगम बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि हैपी फोर्जिंग्स लिमिटेड (एचएफएल) पंजाब के जिला लुधियाना में 1000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। हैपी फोर्जिंग्ज़ लिमिटेड ऑटो और इंजीनियरिंग विशेष उत्पादों के निर्माण में एक प्रमुख इकाई है तथा देश में इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एचएफएल कंपनी का काम घरेलू और निर्यात बाजार दोनों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की फोर्जिंग और मशीनिंग पर केंद्रित है, जो कि वाणिज्यिक वाहन, यात्री वाहन, कृषि उपकरण, ऑफ हाईवे सेगमेंट, बिजली उत्पादन, रेलवे, तेल और गैस, विंड टरबाइन उद्योगों और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करता है। दिसंबर 2023 में स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने के बाद, एचएफएल वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10,000 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन और 1,409 करोड़ रुपए के राजस्व के साथ पंजाब की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में से एक बनकर उभरी है। पंजाब एचएफएल के निर्माण कार्यों का प्रमुख केंद्र है संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब एचएफएल के निर्माण कार्यों का प्रमुख केंद्र है, जिसने 30 जून 2025 तक 1,500 करोड़ रुपए के पूंजी निवेश से लगभग 4000 लोगों को सीधा रोजगार दिया है। यह कंपनी भारत के साथ-साथ भारत से बाहर भी सभी प्रसिद्ध ओईएम (निम्नलिखित अनुसार )के लिये एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है, जो निम्नलिखित प्रमुख ग्राहकों के साथ वाणिज्यिक वाहन, कृषि उपकरण, ऑफ-हाइवे और औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करती हैः- कंपनी की भविष्य की योजना के बारे में जानकारी देते हुए आशीष गर्ग ने कहा कि एचएफएल अपने विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार करने के लिए चरणबद्ध तरीके से 1000 करोड़ रुपए से अधिक का महत्वपूर्ण निवेश करने जा रही है। हालांकि कंपनी को अन्य राज्यों से भी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, लेकिन एचएफएल राज्य सरकार और उसकी नीतियों में पूरा विश्वास रखते हुए पंजाब में ही अपना निवेश जारी रखना चाहती है। इस महत्वपूर्ण निवेश से राज्य में 300 से अधिक इंजीनियर पदों सहित 2000 से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। इसके अलावा कई सहायक इकाइयों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा और स्टील की खपत में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन को और मजबूती मिलेगी। प्रस्तावित निवेश एशिया की सबसे आधुनिक फोर्जिंग सुविधाओं में से एक एचएफएल के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष गर्ग ने कहा कि यह उत्साहजनक है कि पंजाब सरकार हाल ही में बनाई गई सेक्टोरल समितियों के तहत नई औद्योगिक नीति ला रही है और हमें पूरा विश्वास है कि ये नीतियां उद्योग की जरूरतों के अनुरूप होंगी। प्रस्तावित निवेश एशिया की सबसे आधुनिक फोर्जिंग सुविधाओं (1000 किलोग्राम से 3000 किलोग्राम भार वाले एक टुकड़े का उत्पादन करने में सक्षम) में से एक होगा, जो एशिया में पहला और विश्व में दूसरा सबसे बड़ा होगा। एयरोस्पेस, रक्षा और परमाणु संबंधित क्षेत्रों की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम आशीष गर्ग ने आगे कहा कि इन क्षमताओं में निवेश से एचएफएल रणनीतिक रूप से गैर-ऑटोमोटिव औद्योगिक उत्पादों जैसे एयरोस्पेस, रक्षा और परमाणु संबंधित क्षेत्रों की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नई जीएसटी पंजीकरण के अंतर्गत प्रोत्साहनों से जुड़े तकनीकी मुद्दों के कारण कंपनी मौजूदा जीएसटी पंजीकरण के तहत ही अपने मौजूदा प्लांट के विस्तार हेतु और पूंजी निवेश करेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम एक सफल दीर्घकालिक साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं।

बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और नाखून काटे – पीएम मोदी के जन्मदिन पर BJP सांसद का अलग अंदाज

रीवा मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वे बड़ागांव पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने मुसहर समाज के बच्चों को खुद नहलाया, उनके नाखून काटे और गंदे कपड़े भी धोए।   सांसद ने इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि साफ-सुथरे रहकर ही स्वस्थ जीवन संभव है। उन्होंने समझाया कि बच्चों की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छ कपड़े पहनाना उतना ही जरूरी है, जितना उनकी पढ़ाई। मिश्रा ने बच्चों को नहलाने और कपड़े धोने के बाद उन्हें स्कूल भेजने के लिए तैयार भी किया। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ बच्चों की स्वच्छता पर ध्यान दें, क्योंकि जब बच्चे साफ-सुथरे होकर स्कूल जाएंगे तभी उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा के महत्व को समझ पाएंगे। गांव में मौजूद लोग सांसद को बच्चों को नहलाते और कपड़े धोते देख हैरान रह गए। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सांसद मिश्रा अपने अलग अंदाज से चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी वे स्वच्छता अभियान के तहत खुद हाथों से शौचालय साफ कर चुके हैं, जो उस समय भी खूब चर्चा का विषय बना था।

गुजरात में नमो नाम से विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ सबसे बड़ा रक्तदान अभियान

अहमदाबाद  पीएम नरेंद्र मोदी को बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. इसे लेकर मंगलवार को उनके गृह राज्य के गुजरात में भव्य तैयारियां की गई हैं. इसी को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार ने विभिन्न कमर्चारी संघों ने विशेष नमो के नाम रक्तदान के नाम से अभियान चलाया. इस दौरान ब्ल्ड डोनेशन का एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया. राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश में 378 ब्लड डोनेशन कैम्प लगाए गए, जिनमें एक ही दिन में 56,256 लोगों ने रक्तदान किया. यह दुनिया में पहली बार है, जब किसी नेता के जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा इतने बड़े पैमाने पर रक्तदान किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल गांधीनगर सचिवालय में रक्तदाताओं के बीच पहुंचकर उनका हौसला भी बढ़ाया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी बधाई मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गुजरात राज्य कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया. 56,256 लोगों का एक ही दिन में रक्तदान करना मानवता और राष्ट्रभावना की मिसाल है. गृहमंत्री हर्ष संघवी ने बताया ऐतिहासिक क्षण गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा कि भारतीय इतिहास में पहली बार किसी नेता के जन्मदिन पर इतनी बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों ने रक्तदान किया है. 378 शिविरों में 56,265 यूनिट रक्त एकत्र कर एक विश्व रिकॉर्ड कायम हुआ. सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा जन्मदिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसेवा को अपना जीवन मंत्र बनाया है. इसलिए उनके जन्मदिन को पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है.  

दरगाह के समीप गरबा पर बैन का बोर्ड, बढ़ा विवाद; दो नेताओं पर कार्रवाई

अहमदाबाद  गुजरात के खेड़ा जिले में मस्जिद, मदरसा और दरगाह के समीप सार्वजनिक स्थान पर लोक नृत्य गरबा करने पर सख्त प्रतिबंध लगाने संबंधी नोटिस लगाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. नवरात्रि उत्सव शुरू होने के एक हफ्ते से भी कम समय पहले यह घटनाक्रम सामने आया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि मातर कस्बे में एक मस्जिद, मदरसा और दरगाह के नजदीक स्थित स्थान पर गरबा खेलने पर कथित रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस ने मुस्लिम समाज के दो स्थानीय नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मातर कस्बे के नानी भागोल क्षेत्र में हुसैनी चौक की दीवार पर मुस्लिम पंच द्वारा बोर्ड लगाया गया था. बोर्ड पर लिखा था कि सार्वजनिक सूचना – नानी भागोल में हुसैनी चौक में मस्जिद, दरगाह और मदरसे के पास गरबा खेलने पर सख्त प्रतिबंध है: मुस्लिम पंच, नानी भागोल. हिंदुओं की भावनाओं को पहुंची ठेस पुलिस उपाधीक्षक वीआर वाजपेयी ने कहा कि बोर्ड के बारे में पता चलने पर बजरंग दल के स्थानीय नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई और कहा कि नोटिस की सामग्री से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. बजरंग दल के नेता धवल जाला की शिकायत के आधार पर हमने बोर्ड लगाने वाले मुस्लिम पंच के दो पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मुस्लिम पंच के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर एफआईआर उन्होंने बताया कि मुस्लिम पंच के अध्यक्ष अय्यूब खान पठान और उपाध्यक्ष इसुबमिया खोखर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) के तहत मामला दर्ज किया गया है. वाजपेयी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद स्थानीय निवासियों ने खुद ही बोर्ड हटा दिया. गरबा गुजरात का लोक नृत्य है, जो नवरात्रि उत्सव से जुड़ा है और इस वर्ष नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी.  

टीम इंडिया की ICC रैंकिंग अपडेट: कौन से फॉर्मेट में चौथे नंबर पर है टीम?

नई दिल्ली  टीम इंडिया अभी एशिया कप 2025 में दमखम दिखा रही है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा जारी खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए। उन्होंने एशिया कप में यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ एक-एक विकेट चटकाया था। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी पछाड़कर बादशाहत हासिल की। चलिए, आपको टी20, वनडे और टेस्ट में भारत की आईसीसी टीम रैंकिंग बताते हैं। भारत दो फॉर्मेट में शीर्ष पर जबकि एक में चौथे पायदान पर है। आईसीसी पुरुष T20I टीम रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर मौजूद है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम के खाते में 271 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया दूसर नंबर पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महज सात अंकों का अंतर है। ऑस्ट्रेलिया के पास 266 रेटिंग है। इंग्लैंड (257) तीसरे, न्यूजीलैंड (253) चौथे और साउथ अफ्रीका पांचवें (243) स्थान पर हैं। आईसीसी वनडे टीम रैकिंग में भी भारत शीर्ष पर काबिज है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय वनडे टीम के खाते में 124 अंक हैं। भारत ने मार्च 2025 में आखिरी वनडे मैच खेला था। भारत को अब अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलनी है। भारत के बाद वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड है, जिसके 109 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया (106) तीसरे, श्रीलंका (103) चौथे और पाकिस्तान (100) पांचवें पायदान पर है। वहीं, आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर मौजूद है। भारत के पास 107 रेटिंग अंक हैं। न्यूजीलैंड (96) पांचवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल नंबर-1 टेस्ट टीम है। उसके खाते में 124 अंक हैं। साउथ अफ्रीका (115) दूसरे जबकि इंग्लैंड (112) तीसरे पायदान पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से लेकर चार अगस्त तक चली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। भारत अब 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।  

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हरियाणा CM सैनी ने किया ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ

रोहतक  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस उपलक्ष्य में 15 दिन से ज्यादा समय के लिए ‘‘सेवा पखवाड़ा'' शुरू किया है। केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने दो अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में ‘सेवा पखवाड़ा' का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं को नशा मुक्त भारत की दिलाई शपथ दिलाई और मैराथन को हरी झंडी दिखाई। स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूक गया। इस दौरान सैनी ने पौधरोपण भी किया। वहीं, मोदी स्वयं मध्यप्रदेश के धार में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह जनजातीय आबादी पर केंद्रित एक कार्यक्रम सहित कई अन्य विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। भाजपा नेताओं, सहयोगियों और अन्य दलों के सदस्यों ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने 2014 के बाद से अपनी पार्टी को अभूतपूर्व भौगोलिक विस्तार और चुनावी सफलता दिलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से देश को नई ऊर्जा दी है और उसे एक नई दिशा दिखाई है। सिंह ने कहा कि उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की क्षमता और सम्मान को बढ़ाया है और लोगों व गरीबों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है।   भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ ‘‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत'' के निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कामना की कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बने और आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार को खत्म कर ‘‘विश्वगुरु'' बने। सैनी ने यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार सुबह रोहतक में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे। सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री ने खुद भी श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के तहत मानसरोवर पार्क में पौधरोपण भी किया। बाद में मुख्यमंत्री ने सुभाष चौक से नशा मुक्त हरियाणा की यूथ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों ने प्रधानमंत्री ने भारत को सशक्त बनाने का काम किया है।