samacharsecretary.com

शादी का वादा बन गया धोखा: युवती से बार-बार दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की का 17 साल की उम्र से तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब मन भर गया तो शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील फोटो वीडियो भी वायरल कर दिया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, शहर की रहने वाली युवती ने ग्वालियर थाना पहुंचकर शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि 2022 में जब वह 16 साल की थी उसकी मुलाकात बहन के घर के पास किराए के मकान में रहने वाले भिंड निवासी आकाश बाथम से हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2023 में एक दिन नाबालिग घर पर अकेली थी तभी आकाश उसके घर पहुंचा और उससे शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। तीन साल तक युवती जब भी घर पर अकेली रहती थी तो आकाश उसके घर पहुंचकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी बीच आकाश ने उसके कुछ अश्लील वीडियो फोटो भी बना लिए थे। 24 अक्टूबर 2024 को आकाश उसके घर पहुंचा और उसे हरियाणा में अपने जीजा संदीप बाथम के घर ले गया। यहां भी दो दिन तक रखकर आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आकाश और उसके जीजा उसके यह कह कर छोड़ गए कि अभी तुम नाबालिग हो इसलिए घर जाओ और किसी को कुछ मत बताना। अश्लील फोटो वीडियो किया वायरल आकाश लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान युवती को जून 2025 को पता चला कि आकाश कही और शादी कर रहा हैं। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आकाश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके जीजा के खिलाफ उसकी मदद करने का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।  

संघर्ष और संकल्प की मिसाल: वीनस विलियम्स ने 16 माह बाद रचा इतिहास

वॉशिंगटन सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स ने 16 महीनों के लंबे अंतराल के बाद अपना पहला पेशेवर टेनिस मैच जीत लिया है। विलियम्स ने हैली बैप्टिस्ट के साथ जोड़ी बनाते हुए ‘डीसी ओपन’ के पहले दौर में डबल्स वाइल्ड कार्ड जोड़ी यूजिनी बूचार्ड और क्लरवी नगुनुए को शिकस्त दी। यह एक बड़ा उलटफेर था। 3-1 से पिछड़ने और ब्रेक प्वाइंट का सामना करने के बाद, वीनस और बैप्टिस्ट ने वापसी करते हुए आखिरी 12 में से 11 गेम जीते। साल 2022 में पहले दौर में हार के बाद, यह डीसी टूर्नामेंट में वीनस की दूसरी उपस्थिति है। 45 वर्षीय पूर्व विश्व नंबर-1 वीनस विलियम्स ने इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। उन्होंने मार्च 2024 के मियामी ओपन के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला था। उनकी पिछली जीत अगस्त 2023 में ‘सिनसिनाटी ओपन’ में आई थी। वीनस ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, “कोर्ट पर वापसी प्रेरणादायक थी। मुझे अब भी यह खेल बेहद पसंद है। मैं अब भी दमदार शॉट्स लगा रही हूं। मुझे पहले ही प्वाइंट से लग गया था कि हम एक अच्छी टीम हैं। हमें वर्षों पहले ही यह जोड़ी बना लेनी चाहिए थी।” वर्तमान में वीनस की कोई आधिकारिक रैंकिंग नहीं है। उन्होंने अपनी बहन सेरेना विलियम्स के साथ मिलकर महिला डबल्स में 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। विलियम्स बहनों ने कई वर्षों तक टेनिस की दुनिया पर दबदबा बनाए रखा है। मंगलवार को वीनस सिंगल्स प्रतियोगिता के पहले दौर में एक और अमेरिकी खिलाड़ी, पेटन स्टर्न्स का सामना करेंगी। इस मुकाबले में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ कोर्ट पर उतरते ही वीनस डब्ल्यूटीए टूर-स्तरीय मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले 46 वर्ष की उम्र में किमिको डेटे ने सात साल पहले टोक्यो में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, पुरुष एकल में ब्रिटेन के डैन इवांस और कैमरन नॉरी वाशिंगटन में दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। साल 2023 में वाशिंगटन का खिताब जीतने वाले इवांस ने जिजो बर्ग्स के खिलाफ 3-6, 6-4, 6-3 से कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। 35 वर्षीय वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी का अगला मुकाबला 13वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी एलेक्स मिशेलसन से होगा। इस बीच, कैमरून नोरी ने ब्रिटिश क्वालीफायर बिली हैरिस को 6-3, 7-6 (7-4) से हराया और दूसरे दौर में उनका सामना फ्रेंच ओपन सेमीफाइनलिस्ट और दूसरी वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेट्टी से होगा।  

भगवान गणेश को चढ़ेगा 5 किलो का सोने का मुकुट, खजराना मंदिर के गर्भगृह का हो रहा जीर्णोद्धार

इंदौर   खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह को चांदी से सजाने का काम शुरू हो गया है. गर्भगृह के जीर्णोद्धार की तैयारियां काफी दिनों से चल रही थीं. बता दें कि खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी, तिल चतुर्थी आदि अवसरों पर भगवान गणेश जी के श्रृंगार के दौरान फिलहाल एक-एक किलो सोने के मुकुट पहनाए जाते हैं. दो मुकुट में से एक मुकुट के खंडित होने के कारण अब श्री खजराना गणेश मंदिर प्रबंध द्वारा 5 किलो सोने का मुकुट बनवाने का फैसला किया गया है. खजराना गणेश रक्षाबंधन पर पहनेंगे कीमती मुकुट मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट बताते हैं "मुकुट को तैयार कराने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है. इसमें दानदाता के अलावा मंदिर प्रबंधक मुख्य पुजारी और प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हैं जो मुकुट के डिजाइन के अलावा अन्य निर्णय लेंगे. भगवान के लिए तैयार हो रहा करोड़ों को मुकुट रक्षाबंधन के अवसर पर पहनाया जाएगा, जिसे इंदौर के ही एक ज्वैलर द्वारा बनावाया जा रहा है." गर्भगृह की दीवारों का जीर्णोद्वार चांदी से इसके अलावा गर्भगृह की दीवारों का जीर्णोद्वार भी चांदी से कराया जा रहा है. पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के कार्यकाल में गर्भगृह और मुख्य द्वार पर चांदी चढ़ाई गई थी. उस समय यह चांदी भी भक्तों द्वारा दान में दी गई थी, जो कई सालों बाद अब पीली पड़ चुकी है. वहीं चांदी को लगाने के लिए जो लकड़ी लगाई गई थी, वह भी खराब हो चुकी है. नतीजतन, अब गर्भगृह की दीवारों को भी नए सिरे से चांदी से ही तैयार कराया जा रहा है. करोड़ों की है खजराना गणेश मंदिर की संपत्ति दरअसल, खजराना मंदिर की संपत्ति करोड़ों रुपए की है. यहां बीते साल की चढ़ावे में एक करोड़ 27 लाख रुपए आए थे. इसके अलावा पिछले साल मंदिर की आमदनी दान के मद में ही एक करोड़ 21 लाख रही थी. इसके अलावा अन्य मदों से प्राप्त राशि कहीं ज्यादा है. मंदिर से जुड़े कई दानदाता ऐसे हैं, जो मंदिर के किसी भी पुण्य कार्य के लिए कितना भी दान करने के लिए तत्पर रहते हैं. ऐसे में एक ज्वैलर से मिले प्रस्ताव के बाद मंदिर समिति नया स्वर्ण मुकुट तैयार करवा रही है. 

रायपुर : प्रदेश में अब तक 453.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 453.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 740.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 245.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 446.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 443.8 मि.मी., गरियाबंद में 381.1 मि.मी., महासमुंद में 395.9 मि.मी. और धमतरी में 380.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 478.9 मि.मी., मुंगेली में 515.1 मि.मी., रायगढ़ मंे 578.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 606.8 मि.मी., कोरबा में 521.9 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 453.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 439.7 मि.मी., सक्ती में 547.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 373.3 मि.मी., कबीरधाम में 339.1 मि.मी., राजनांदगांव में 371.9 मि.मी., बालोद में 446.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 532.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 318.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 352.4 मि.मी., सूरजपुर में 569.3 मि.मी., जशपुर में 551.7 मि.मी., कोरिया में 532.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 490.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 549.9 मि.मी., कोंडागांव में 327.8 मि.मी., नारायणपुर में 347.6 मि.मी., बीजापुर में 512.1 मि.मी., सुकमा में 319.6 मि.मी., कांकेर में 406.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 433.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

पाक सीमा पर मंडराएगा अपाचे का कहर: अमेरिका ने भारत को सौंपे खतरनाक युद्धक हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली भारतीय सेना की रक्षा क्षमताओं को और मजबूती मिली है। अमेरिका से बोइंग एएच-64ई अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों का पहला जत्था आज भारत को सौंप दिया। इन अत्याधुनिक युद्धक हेलीकॉप्टरों को राजस्थान के जोधपुर में तैनात किया जाएगा, जो भारतीय सेना की सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस उपलब्धि को रक्षा क्षेत्र में एक ‘मील का पत्थर’ माना जा रहा है, क्योंकि ये हेलीकॉप्टर सेना को युद्धक्षेत्र में अभूतपूर्व ताकत और सटीकता प्रदान करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी एयरोस्पेस दिग्गज ‘बोइंग’ ने मंगलवार को भारतीय सेना को तीन अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौंपे। एएच-64 अपाचे दुनिया के सबसे एडवांस बहुउद्देशीय लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से एक है और इसे अमेरिकी सेना भी उड़ाती है। सेना की मारक क्षमता में इजाफा ये हेलीकॉप्टर भारतीय सेना के लिए खरीदे गए छह अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खेप हैं। बता दें कि हेलीकॉप्टरों 5,691 करोड़ रुपये के सौदे का हिस्सा हैं। इनकी तैनाती जोधपुर में की जाएगी, जहां सेना ने करीब 15 महीने पहले अपना पहला अपाचे स्क्वाड्रन खड़ा किया था। सेना के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा, “भारतीय सेना के लिए खरीदे गए पहले अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर भारत पहुंच चुके हैं। इन्हें जोधपुर में तैनात किया जाएगा।” बचे हुई तीन हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी वर्ष 2025 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। अपाचे AH-64E गार्जियन को "आसमान का टैंक" कहा जाता है, क्योंकि ये घातक मारक क्षमता, लंबी दूरी तक अभियान चलाने की क्षमता और नेटवर्क-सेंट्रिक वारफेयर जैसी तकनीकों से लैस हैं। यह हेलीकॉप्टर विशेष रूप से उन अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां दुश्मन की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो। इसमें एडवांस नाइट विजन, हर मौसम में लक्ष्य साधने की क्षमता और श्रेष्ठ नेविगेशन सिस्टम मौजूद हैं, जो इसे किसी भी तरह के हमले या रक्षा अभियान के लिए बेहद कारगर बनाते हैं। सेना में अपाचे हेलीकॉप्टरों की तैनाती वायुसेना के साथ संयुक्त अभियानों में भी एक बड़ी रणनीतिक बढ़त मानी जा रही है। भारतीय वायुसेना पहले से ही दो स्क्वाड्रन अपाचे चला रही है- एक पठानकोट में और दूसरा जोरहाट, असम में। डिलीवरी में हुई देरी इस डिलीवरी में देरी वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं और बदलते भू-राजनीतिक हालातों के कारण हुई। ये हेलीकॉप्टर मई-जून 2024 तक भारत आने वाले थे, लेकिन डिलीवरी में विलंब हो गया। इन हेलीकॉप्टरों की खरीद का समझौता वर्ष 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान हुआ था, जिसकी कुल कीमत लगभग 600 मिलियन डॉलर (5,691 करोड़ रुपये) थी। गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए अलग समझौता किया था, जिसकी डिलीवरी 2020 के मध्य तक पूरी कर ली गई थी। इन नई अपाचे हेलीकॉप्टरों की तैनाती के साथ भारतीय सेना की हमलावर शक्ति और समन्वित युद्ध क्षमता को नया बल मिलेगा, खासकर पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर। अपाचे हेलीकॉप्टरों की फीचर्स बोइंग एएच-64ई अपाचे को दुनिया के सबसे उन्नत हमलावर हेलीकॉप्टरों में से एक माना जाता है। ये हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। शक्तिशाली हथियार प्रणाली: हेलीकॉप्टर में हेलफायर मिसाइलें, रॉकेट और 30 मिमी ऑटोमैटिक तोप शामिल हैं, जो दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से नष्ट करने में सक्षम हैं। एडवांस सेंसर और नेविगेशन: रात में और प्रतिकूल मौसम में भी ऑपरेशन की क्षमता, जिससे यह हर स्थिति में प्रभावी है। उच्च गतिशीलता: अपाचे की डिजाइन इसे तेज और फुर्तीला बनाती है, जो युद्धक्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आदर्श है। आधुनिक संचार प्रणाली: यह हेलीकॉप्टर अन्य सैन्य इकाइयों के साथ समन्वय में बेहतर प्रदर्शन करता है। इन हेलीकॉप्टरों को जोधपुर में तैनात करने का निर्णय सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। जोधपुर, पश्चिमी सीमा के करीब होने के कारण, एक रणनीतिक स्थान है। यह क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट है, जहां सेना को तेज और प्रभावी प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है। अपाचे हेलीकॉप्टरों की तैनाती से इस क्षेत्र में सेना की ऑपरेशनल क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यूक्रेनी विमान से भारत लाए गए अपाचे हेलीकॉप्टर इन अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों को यूक्रेन की एंटोनोव एयरलाइंस के विशाल एंटोनोव एन-124 रुसलान द्वारा अमेरिका के एरिजोना से सीधे भारत के हिंडन एयर बेस पर लाया गया। इस विमान पर "बी ब्रेव लाइक बुचा" लिखा हुआ था, जो यूक्रेन के बुचा शहर के साहस और प्रतिरोध का प्रतीक है। एंटोनोव एन-124 दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य परिवहन विमान है, जो भारी और विशाल कार्गो को लंबी दूरी तक ले जाने में सक्षम है। एंटोनोव एन-124 पर लिखा "बी ब्रेव लाइक बुचा" नारा यूक्रेन के बुचा शहर की वीरता और रूसी आक्रमण के खिलाफ प्रतिरोध को श्रद्धांजलि देता है। एंटोनोव एयरलाइंस ने अपनी विमान बेड़े को यूक्रेन के उन शहरों के नाम पर समर्पित किया है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रभावित हुए। यह नारा न केवल यूक्रेनी लोगों की बहादुरी को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर उनकी एकजुटता और दृढ़ता का प्रतीक भी है। एंटोनोव एन-124 रुसलान, जिसे 1980 के दशक में यूक्रेन के एंटोनोव डिजाइन ब्यूरो द्वारा विकसित किया गया था, दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य परिवहन विमान है।

क्रिकेट को मिला नया हीरा! जानिए किस खिलाड़ी पर फिदा हुए रवि शास्त्री

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेला जाना है। भारतीय टीम कई खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। इंग्लैंड सीरीज के हर मैच की तरह चौथे टेस्ट से पहले भी यह चर्चा छिड़ी है कि स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिलेगा या नहीं। वह अब तक के सभी तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे दिखे क्योंकि कोच गौतम गंभीर उनकी जगह पर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह देते आए हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने सुंदर की तारीफ की है। उन्होंने ने यहां तक कहा है कि जब वह उन्हें पहली बार देखे तभी कहा था कि यही है, यही है वो आदमी। भविष्य का स्टार ऑलराउंडर। मैनचेस्टर टेस्ट में कुलदीप यादव खेलते दिखेंगे या वॉशिंगटन सुंदर की वजह से उनका पत्ता कट जाएगा, इसका जवाब तो बुधवार सुबह मैच से पहले ही मिलेगा। लेकिन शास्त्री ने गौतम गंभीर के भरोसेमंद खिलाड़ी पर ही अपना भरोसा जताया है। आईसीसी रिव्यू पर बोलते हुए शास्त्री ने याद किया कि जब वह पहली बार वॉशिंगटन सुंदर को देखे थे तब क्या सोचा था। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा से वॉशिंगटन को प्यार करता हूं। जब मैंने पहले दिन उसे देखा तब कहा कि यही है वो आदमी। और वह भारत के लिए आने वाले कई सालों तक एक असली ऑलराउंडर साबित हो सकता है।’ शास्त्री ने आगे कहा, 'और फिर वह तो अभी सिर्फ 25 वर्ष का है। मुझे लगता है कि उसे और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। वह भारत की घुमावदार पिचों पर घातक साबित हो सकता है, जैसा कि न्यूजीलैंड को महसूस हुआ। उसने कुछ सीनियर स्पिनरों से भी अच्छी गेंदबाजी की। उसने बहुत शानदार गेंदबाजी की और वह बल्लेबाजी भी कर सकता है।' शास्त्री ने वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी में प्रमोट करके छठे नंबर पर उतारने की सलाह दी है। 7वें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करने के बावजूद सुंदर ने 38.92 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक हैं जिसमें से पहला तो गाबा टेस्ट में उसकी पहली ही पारी में आया था जहां उन्होंने पहली पारी में दबाव वाली स्थिति में 62 रन बनाए ते। उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होम सीरीज में 85 रन की नाबाद और 96 रनों की पारी खेली थी। शास्त्री ने कहा, 'वह एक स्वाभाविक प्रतिभावान बल्लेबाज है। वह 8वें नंबर का नहीं है। वह जल्द ही बैटिंग लाइनअप में छठे नंबर पर जा सकता है।' वॉशिंगटन सुंदर ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट से इंटरनेशनल क्रिकेट के लॉन्ग फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उस मैच में भारत ने यादगार जीत हासिल की थी। सुंदर ने उस मैच में पैट कमिंस की गेंद पर शानदार पुल-शॉट के जरिए सिक्स भी जड़ा था। उन्होंने अब तक 11 टेस्ट खेले हैं जिसमें 545 रन बनाए हैं और 30 विकेट भी झटके हैं। मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर उनके बल्ले से अब तक 77 रन आए हैं और गेंद से 5 विकेट लिए हैं।  

आकाश चोपड़ा ने मैनचेस्टर टेस्ट के लिए चुनी टीम इंडिया की संभावित XI, इन नामों पर जताया भरोसा

नई दिल्ली पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। टीम इंडिया इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन मैचों के बाद 2-1 से पीछे है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को रेस्ट देना उचित नहीं होगा। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने बताया है कि अन्य कौन-कौन से बदलाव टीम में किए जा सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके नितीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के बारे में भी बात की। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की और कहा, “मैं नंबर एक और नंबर दो पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को रखूंगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये बाएं और दाएं हाथ की जोड़ी कमाल की रही है। नंबर तीन पर मैं करुण नायर को ही रखूंगा। भले ही उन्होंने रन नहीं बनाए हैं, लेकिन कम से कम एक और मौका उनको मिलना चाहिए। नंबर चार पर बिना किसी विवाद के कप्तान शुभमन गिल होने चाहिए।” आकाश चोपड़ा ने आगे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के साथ-साथ गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर बात की। उन्होंने नंबर पांच पर ऋषभ पंत को रखा है। अगर वे विकेटकीपिंग के लिए फिट नहीं हैं तो ध्रुव जुरेल को 6 पर खिलाया जा सकता है। आकाश चोपड़ा ने बताया कि टीम में अन्य कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं है, जो मिडिल ऑर्डर में खेलता हो। अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन हैं, लेकिन वे टॉप ऑर्डर में खेलते हैं। आगे वे रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को रखते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ अंशुल कंबोज को रखना चाहते हैं। अगर आकाश दीप फिट नहीं हैं तो कंबोज बेस्ट चॉइस होंगे। आकाश चोपड़ा के मुताबिक टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज  

त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: बलौदाबाजार में खाद्य विभाग का विशेष जांच अभियान

बलौदाबाजार आगामी दिनों में रक्षाबंधन सहित कई त्यौहार आने वाले हैं। त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों क़ी गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार क़ो सिमगा एवं भाटापारा के कई  दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई।  खाद्य सुरक्षा  अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम  द्वारा  जिले के विभिन्न स्थानों के होटल का निरीक्षण किया गया। सिमगा स्थित बालाजी जोधपुर स्वीट्स से खोवा कतली एवं कृष्णा डेयरी से पनीर  का नमूना  लिया गया।जांच के दौरान भाटापारा के ट्रांसपोर्ट ऑफिस एवं गैराज का भी निरीक्षण कर रिकॉर्ड खंगाला गया कि कोई अमानक या नियम विरुद्ध खाद्य पदार्थों का परिवहन तो नहीं हो रहा। जांच टीम के द्वारा बिना पक्का बिल व रसीद के खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों का ट्रांसपोर्ट नहीं करने की हिदायत दी गई।

जान से मारने की धमकी के बाद ASI ने लगाई फांसी, वीडियो में खोले सिस्टम के काले राज

दतिया  दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई (ASI) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले वीडियो जारी कर थाना प्रभारी, रेत माफिया और एक पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एएसआई की आत्मयहत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कल ही एक राजधानी बोफाल के निशातपुरा के थाना प्रभारी ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद दरअसल मामला दतिया जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन का है, उन्होंने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एएसआई के फांसी लगाने के पूर्व का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में मृतक ने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी ए हसन पर गंभीर आरोप लगाया है। इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया जरूरी कार्य से जाने के लिए भी छुट्टी नहीं की बात कहते नजर आ रहे है। एसपी से मिलने जाने की भी परमिशन नहीं दी। थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया के गुर्गे रेत माफिया का काम करने वाले बबलू यादव जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोई भी घटना होने पर गोंदन थाना प्रभारी, एक पुलिस कर्मी रुपनारायण यादव और रेत माफिया बबलू यादव को जिम्मेदार बताया है।

जान से मारने की धमकी के बाद ASI ने लगाई फांसी, वीडियो में खोले सिस्टम के काले राज

दतिया  दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई (ASI) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले वीडियो जारी कर थाना प्रभारी, रेत माफिया और एक पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एएसआई की आत्मयहत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कल ही एक राजधानी बोफाल के निशातपुरा के थाना प्रभारी ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद दरअसल मामला दतिया जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन का है, उन्होंने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एएसआई के फांसी लगाने के पूर्व का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में मृतक ने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी ए हसन पर गंभीर आरोप लगाया है। इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया जरूरी कार्य से जाने के लिए भी छुट्टी नहीं की बात कहते नजर आ रहे है। एसपी से मिलने जाने की भी परमिशन नहीं दी। थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया के गुर्गे रेत माफिया का काम करने वाले बबलू यादव जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोई भी घटना होने पर गोंदन थाना प्रभारी, एक पुलिस कर्मी रुपनारायण यादव और रेत माफिया बबलू यादव को जिम्मेदार बताया है।