samacharsecretary.com

बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक लगाई रोक

ऋषिकेश बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। खराब मौसम को इसकी वजह बताया गया है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। चारों धामों में ऑफलाइन पंजीकरण पहले से कम हो रहा था। हालांकि, पंजीकरण के लिए काउंटर खुले हुए थे। गुरुवार को दोपहर तक ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण हुए। इसके बाद पंजीकरण पर रोक लगा दी गई।

बाबा बनना छोड़ो, नेता बनो – इंदौर की पार्षद रूबीना ने धीरेंद्र शास्त्री को दी खुली चुनौती

इंदौर   अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री को इंदौर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने अनोखी सलाह दी है. रुबीना ने कहा है कि बाबा बागेश्वर को अपने सारे काम छोड़कर चुनाव लड़ना चाहिए. इंदौर की कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल ने बाबा बागेश्वर और साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों गलत बयानबाजी कर रहे हैं. इसमें हम लोगों को न घसीटें : रुबीना रुबीना ने कहा, '' ये लोग कह रहे हैं कि हरे रंग के नीचे आतंकवाद पनपता है, इसलिए हिंदू लड़कियों को दुर्गा और काली बनना चाहिए लेकिन बुर्के वाली नहीं बनना चाहिए. आप बनने दीजिए लड़कियों को दुर्गा और काली, अच्छी बात है. पर हम लोगों को इसमें क्यों घसीट रहे हैं.'' रुबीना इकबाल खान का कहना था कि बेटियों को अच्छी शिक्षा दी जाना चाहिए लेकिन उन लोगों को नहीं घसीटना चाहिए. साधु-संत राजनीति न करें : रुबीना इस विषय पर रुबीना ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी हस्तक्षेप करने की मांग की. उन्होंने कहा, '' जब अल्पसंख्यक वर्ग उन्हें एकतरफा मतदान करता है तो उन्हें अल्पसंख्यक वर्ग के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए.'' इस दौरान उन्होंने कहा कि साधु संतों और साध्वियों को राजनीति नहीं और अगर करनी है, तो सब छोड़कर सिर्फ राजनीति करना चाहिए. 'धीरेंद्र शास्त्री राजनीति में उतरें' उन्होंने विशेष तौर पर बागेश्वरधाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जिक्र करते हुए कहा, '' धीरेंद्र शास्त्री तो साधु से ज्यादा राजनेता बन गए हैं. सिर्फ राजनीति पर ही बयान देना है तो फिर सब छोड़कर राजनीति में ही जाओ और चुनाव लड़ो. दरअसल, इंदौर की पार्षद रुबीना की ये प्रतिक्रिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री के एक विवादित बयान पर सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू लड़कियों को दुर्गा और काली बनना चाहिए लेकिन बुर्के वाली नहीं बनना चाहिए.

सपा पर बरसे CM योगी: ‘हमारी सरकार ने कर दिखाया जो कभी मुमकिन नहीं था’

मुरादाबाद  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते बुधवार मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र के पीपली गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में शिक्षा का मतलब सिर्फ नकल करवाना रह गया था, लेकिन अब राज्य में पढ़ाई का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। सीएम योगी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार (केंद्र और राज्य सरकार) ने शिक्षा में सुधार किया है। अब यूपी के नौजवान IAS बन रहे हैं, सेना में जा रहे हैं और स्टार्टअप चला रहे हैं। ये बदलाव अटल स्कूल जैसे संस्थानों से और तेज होगा। ‘ग से गणेश’ बनाम ‘ग से गधा’ सीएम योगी ने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में बच्चों को ‘ग से गधा’ पढ़ाया जाता था, लेकिन हमारी सरकार में अब बच्चों को ‘ग से गणेश’ सिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हमारी और उनकी सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। गरीब बच्चों को मिलेगा बेहतर मंच अटल आवासीय विद्यालय की खासियत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल गरीब, वंचित और श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए बनाया गया है, जो अब तक अच्छी शिक्षा से दूर रहे हैं। इस स्कूल में बच्चों को मुफ्त में रहने की सुविधा (हॉस्टल), भोजन, किताबें और यूनिफॉर्म, डिजिटल क्लास, लाइब्रेरी और खेल के मैदान जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सीएम योगी ने कहा कि यह विद्यालय सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा विचार है जो भारत के गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने का सपना लेकर बना है। 1172 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर मुरादाबाद को 1172 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि यह ‘नया मुरादाबाद’ है, जो अब विकास की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि मुरादाबाद आज 1115 करोड़ रुपए के सामान का आयात करता है और 11 हजार से 15 हजार करोड़ रुपए के उत्पादों का निर्यात करता है।   2017 से पहले मुरादाबाद का दम घुट रहा था: योगी सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले मुरादाबाद का हस्तशिल्प उद्योग दम तोड़ रहा था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के पहले हस्तशिल्प कलाकार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित किया गया। अब योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद को मिल रहा है। अब पुलिस भर्ती में कोई घोटाला नहीं: सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले पुलिस भर्ती में पारदर्शिता नहीं थी, पैसे लेकर नौकरियां दी जाती थीं। लेकिन अब 5300 युवा पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ईमानदार और पारदर्शी है। अब कोई भी व्यक्ति भर्ती या ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत नहीं ले सकता। कुंदरकी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा – लोगों ने तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण को चुना सीएम योगी ने मुरादाबाद के कुंदरकी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया और संतुष्टिकरण को चुना। यानी अब लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है, न कि किसी एक वर्ग को खुश करने के लिए बाकी को नजरअंदाज किया जा रहा है।  

रतलाम मंडल को मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात, स्टॉपेज और टाइमिंग की पूरी जानकारी यहां

रतलाम  त्योहारों के दौरान रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ जाती है। साथ ही ट्रेनों में सफर करने के लिए सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। त्योहारों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने स्पेशल ट्रेन शुरू करने की व्यवस्था की है। यह ट्रेनें रतलाम मंडल के कई रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे यहां के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दरअसल, रतलाम मंडल से कोयंबटूर से जयपुर और सांगानेर से बांद्रा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 06181/06182 कोयंबत्तूर-जयपुर स्पेशल दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर सुपरफास्ट स्पेशल 7 और 14 अगस्त को चलेगी। त्योहारों में ट्रेन लगाएगी 5-5 फेरे गाड़ी संख्या 06181 कोयंबत्तूर से जयपुर के लिए 7 अगस्त से 4 सितंबर, 2025 तक हर गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस दौरान वह रतलाम मंडल में इस ट्रेन का ठहराव रतलाम (03:05/03:15), जावरा (03:55/03:57), मंदसौर (04:42/04:47), नीमच (05:55/05:57), चित्तौड़गढ़ (07:10/07:15) और चंदेरिया (07:43/07:45) स्टेशनों पर होगा। वापसी में ये रहेगा टाइमिंग वापसी में गाड़ी संख्या 06182 जयपुर से कोयंबत्तूर के लिए 10 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक हर रविवार को रात 10:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार को सुबह 8:30 बजे कोयंबत्तूर पहुंचेगी। रतलाम मंडल में इसका ठहराव चंदेरिया (03:18/03:20), चित्तौड़गढ़ (03:30/03:35), नीमच (04:20/04:22), मंदसौर (05:05/05:10), जावरा (06:20/06:22) और रतलाम (07:00/07:10) स्टेशनों पर होगा। इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज इस स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी और स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन दोनों दिशाओं में तिरुप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेट्टै, काटपाड़ी, रेणिगुंटा, कड़पा, यर्रगुंटला, गुत्ती, डोन, कुर्नूल, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडी, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्‍तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ सहित कई अन्य स्टेशनों पर भी रुकेगी। बांद्रा-सांगानेर स्पेशल ट्रेन त्योहार सीजन में गाड़ी संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 4:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन रात 12:30 बजे सांगानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 03:00 बजे रतलाम और 03:58 बजे नागदा पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 अगस्त से 14 अगस्त के बीच चलेगी। वापसी का ये रहेगा शेड्यूल वापसी में यह ट्रेन संख्या 09024 शुक्रवार को सांगानेर से शाम 04:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन शनिवार रात 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन सांगानेर से 8 और 15 अगस्त के बीच चलेगी। ट्रेन रतलाम मंडल के नागदा स्टेशन पर रात 12:15 बजे पहुंचेगी। वहीं, रात 12:50 बजे रतलाम पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, चौमहला, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशनों स्टॉपेज रहेगा।

पैसों की तंगी दूर करेगा वरलक्ष्मी व्रत, रक्षाबंधन से एक दिन पहले ऐसे करें पूजन

वरलक्ष्मी व्रत धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ माना गया है. वरलक्ष्मी व्रत श्रावण माह के अंतिम दिन रखा जाता है. संयोग से वरलक्ष्मी व्रत के दिन शुक्रवार का संयोग बन रहा है. हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना की जाती है. यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है. कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? साल 2025 में वरलक्ष्मी व्रत 8 अगस्त, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा, इस दिन सावन माह की चतुदर्शी तिथि रहेगी. यानि यह व्रत को रक्षाबंधन से एक दिन पहले रखा जाएगा. मां लक्ष्मी का वरलक्ष्मी रूप वरदान प्रदान करता है जो अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करता है. वरलक्ष्मी व्रत महत्व देवी वरलक्ष्मी को देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है. यह पर्व विशेष रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है. मां लक्ष्मी के इस रूप को वरदान के रूप में जाना जाता है, अर्थात देवी लक्ष्मी वह हैं जो वर प्रदान करती हैं. वर का अर्थ का वरदान, इस व्रत को रख कर मां लक्ष्मी से जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, सुख समृद्धि का जीवन, शांति, संतान, दीर्घ वैवाहिक जीवन और सुरक्षा का वरदान मां लक्ष्मी से मांगा जाता है.इस खास व्रत को केवल महिलाएं ही नहीं करती बल्कि पुरुष भी रखते हैं. वरलक्ष्मी व्रत को करने से जीवन में धन, वैभव, सुख, संतान, समृद्धि और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. वरलक्ष्मी व्रत की पूजा निर्धारित समय पर होना जरूरी होता है. जीवन में धन-धान्य और समृद्धि के लिए इस दिन व्रत कर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें. इस दिन क्या करें?     वरलक्ष्मी व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद मां वरलक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें.     पूजा के दौरान देवी वरलक्ष्मी को हल्दी के लेप में लिपटा तोरम धागा जिसमें 9 गांठ होती हैं वह जरूर बांधे.     इस दिन सुहागिन महिलाएं श्रृंगार के सामान का दान करें.  

53 हजार करोड़ की डील! बिहार में अडानी बनाएंगे विशाल थर्मल पावर प्लांट

पटना   गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी को बिहार में बिजली सप्लाई करने का एक बड़ा मौका मिला है। बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) ने अडानी पावर को एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) दिया है। इस LoI के अनुसार, अडानी पावर बिहार को 2274 मेगावाट बिजली देगी। यह बिजली भागलपुर जिले में बनने वाले एक नए थर्मल पावर प्रोजेक्ट से आएगी। यह प्रोजेक्ट 2400 मेगावाट का होगा। कंपनी ने बताया कि यह प्लांट पीरपैंती गांव में बनेगा। इस प्लांट को बनाने में लगभग 3 अरब डॉलर (53 हजार करोड़ रुपये) का निवेश होगा। अडानी पावर ने एक बयान में कहा कि बिजली उत्तरी बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिणी बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को दी जाएगी। यानी, उत्तरी और दक्षिणी बिहार में इसी प्लांट से बिजली जाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें औपचारिक लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिल जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार के साथ पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) साइन किया जाएगा। लगाई सबसे कम बोली कंपनी ने बताया कि LoI एक बोली प्रक्रिया के बाद जारी किया गया। इस बोली में अडानी पावर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी। अडानी पावर ने 6.075 रुपये प्रति किलोवाट आवर (KWh) की दर से बिजली सप्लाई करने की बात कही है।बिजली एक नए 3×800 मेगावाट के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल प्लांट से आएगी। यह प्लांट डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (DBFOO) मॉडल के तहत बनेगा। DBFOO मॉडल का मतलब है कि अडानी पावर ही इस प्लांट को डिजाइन करेगी, बनाएगी, इसमें पैसा लगाएगी, इसकी मालिक होगी और इसे चलाएगी भी। कंपनी ने कहा- उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा अडानी पावर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एस. बी. ख्यालिया ने कहा, 'हमें बिहार में 2,400 मेगावाट का थर्मल पावर प्रोजेक्ट बनाने और चलाने का मौका मिला है, इससे हम बहुत खुश हैं। हम लगभग 3 अरब डॉलर के निवेश से एक नया प्लांट बनाएंगे। इससे बिहार में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। हमारा प्लांट आधुनिक होगा और कम प्रदूषण करेगा। हम बिहार को भरोसेमंद, सस्ती और अच्छी क्वालिटी की बिजली देंगे।' कम प्रदूषण, ज्यादा नौकरी ख्यालिया ने कहा कि यह प्लांट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगा। यह तकनीक कोयले को जलाने की एक आधुनिक तकनीक है, जिससे कम प्रदूषण होता है और बिजली ज्यादा बनती है। अडानी पावर के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से निर्माण के दौरान लगभग 10,000 से 12,000 नौकरियां मिलेंगी। जब प्लांट चालू हो जाएगा तो लगभग 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कब से होगा शुरू? कंपनी ने बताया कि प्रोजेक्ट की पहली यूनिट तय तारीख से 48 महीनों के अंदर चालू हो जाएगी। वहीं, आखिरी यूनिट 60 महीनों के अंदर चालू हो जाएगी। यानी करीब 4 से 5 साल में पूरा प्लांट काम करने लगेगा। इस पावर प्लांट के लिए कोयला भारत सरकार की SHAKTI (Scheme for Harnessing and Allocating Koyala Transparently in India) पॉलिसी के तहत मिलेगा।  

निकाय चुनाव पर विपक्ष का दबाव: बैलेट पेपर से चुनाव की मांग में शरद-उद्धव एकजुट

मुंबई शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी ने महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग की है। पार्टी ने निकाय चुनाव में वीवीपैट वाली ईवीएम इस्तेमाल न करने के राज्य चुनाव आयोग के फैसले की निंदा की है। शरद पवार के दल का कहना है कि इससे कैसे पता चलेगा कि चुनाव पारदर्शी तरीके से हुए हैं। ऐसी स्थिति में तो बैलेट पेपर से चुनाव कराना ही सही रहेगा। एनसीपी-एसपी ने कहा कि यदि वीवीपैट वाली मशीनें उपलब्ध नहीं हैं तो फिर परंपरागत बैलेट पेपर के माध्यम से ही चुनाव कराए जाएं। इससे पारदर्शिता रहेगी और जनता का भरोसा भी चुनावी व्यवस्था में कायम होगा। पार्टी नेता राहुल कलाते ने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारी अब तेजी पर है। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने निराश किया है। उसकी यह बात झटका देने वाली है कि वीवीपैट मशीनों की कमी है। इससे साफ है कि आयोग नहीं चाहता है कि पारदर्शी तरीके से चुनाव हो। ऐसी स्थिति में धांधली होने का भी डर रहेगा। राहुल कलाते ने पुणे की चिंचवाड़ विधानसभा सीट से इलेक्शन लड़ा था, लेकिन भाजपा के शंकर जगताप के मुकाबले हार गए थे। यही नहीं INDIA गठबंधन के एक और दल ने वीवीपैट न इस्तेमाल करने पर ऐतराज जताया है। उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि यह फैसला गलत है। हमारी मांग है कि चुनाव वीवीपैट मशीनों से ही कराया जाए। वहीं एनसीपी-एसपी का कहना है कि यदि चुनाव आयोग वीवीपैट से चुनाव नहीं करा पा रहा है तो फिर बैलेट पेपर के पुराने सिस्टम पर ही वापस लौटा जाए। बता दें कि असेंबली इलेक्शन में हार के बाद राहुल कलाते ने दोबारा गिनती के लिए अर्जी डाली थी। उनका आरोप था कि काउंटिंग की प्रक्रिया में गड़बड़ी थी। इसी के खिलाफ फॉर्म 17 जमा करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग का रुख किया था। अब एक बार फिर निकाय चुनाव में उन्होंने मोर्चा खोला है। एसनीपी-एसपी का कहना है कि बिना वीवीपैट के चुनाव की कोई विश्वसनीयता नहीं रहेगी।  

संभल में धार्मिक स्थलों के लिए 659 करोड़ की योजना, योगी बोले– होगा भव्य विकास

सम्भल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज  में 659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया,  इस अवसर पर उन्होंने सम्भल में उत्खनन के दौरान प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों का निरीक्षण किया एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा सम्भल तो हम सभी के लिए आस्था का प्रतीक है, उन्होंने कहा हरि और हर यानि विष्णु और शिव दोनों का जहाँ एक साथ दर्शन हो सके वो है हरिहर, वो है सम्भल, विष्णु का अवतार इसी सम्भल में होगा, हमारे ग्रंथों ने ये माना है लेकिन कुछ लोगों को ये विवादित विषय लगता है क्योंकि जिनकी प्रष्ठभूमि ही विवादित है उन्हें हिन्दू परंपरा में विवाद नजर आता है लेकिन ये विवाद का विषय नहीं हो सकता। सम्भल की विरासत को वापस सहेजा जायेगा  योगी ने कहा सम्भल एक सच्चाई है, इसका उल्लेख ग्रंथों में है, यहाँ 68 तीर्थ थे 19 कूप थे,  परिक्रमा का मार्ग था सब कुछ था लेकिन बर्बर विदेशी आक्रान्ताओं ने इसे नष्ट कर दिया, अपवित्र किया, उसके बाद कब्ज़ा किया, मार्ग तोड़ दिया गया, 24 कोस और 84 कोस के मार्ग को बाधित किया गया इस सच को छिपाने का कुत्सिक प्रयास किया लेकिन लोकमाता अहिल्बाई ने इसके पुनरुद्धार का कार्य, उसके बाद भी सम्भल की विरासत के साथ खिलवाड़ जारी रहा लेकिन लेकिन अब हमारी सरकार ने तय किया है कि 68 के 68 तीर्थों, 19 के 19 कूपों, परिक्रमा मार्ग के पुनरुद्धार का कार्य डबल इंजन सरकार कराएगी। पाप करने वालों को उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी  जिन लोगों ने सम्भल के साथ पाप किया था, उनको उसके पाप की सजा मिलेगी, जिन लोगों ने भी सम्भल को विकास से वंचित किया था, उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, जो लोग सम्भल दंगाग्रस्त करते थे सनातन धर्म के इन पवित्र स्थलों को अपवित्र करते थे उन्हें इसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी और आपको इसी बात का आश्वासन देने के लिए संभल आना पड़ा है। विरासत को कलंकित करने वालों को सबक सिखाएंगे योगी ने कहा हम विकास भी करेंगे और लोक-कल्याण भी करेंगे, बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ भी जन-जन को प्रदान करेंगे व भारत की विरासत को कलंकित करने वालों को सबक भी सिखाएंगे। उन्होंने कहा आज भगवान कल्कि की पावन धरा जनपद सम्भल के जिलाधिकारी कार्यालय एवं एकीकृत आवासीय भवन के साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा पावन पर्व रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व प्राप्त इन सौगातों के लिए जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामना देता हूँ।

सबूत हमारे पास हैं – राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना, उठाए पारदर्शिता पर सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में गड़बड़ियों को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने इस दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक की मतदाता सूची दिखाते हुए इन दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर्स का आरोप लगाया.  राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि संविधान की नींव वोट है. ऐसे में सोचना होगा कि क्या सही लोगों को वोट डालने दिया जा रहा है? क्या मतदाता सूची में फर्जी वोटर्स जोड़े गए? महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया. हम महाराष्ट्र में चुनाव हार गए.  महाराष्ट्र में 40 लाख वोटर रहस्यमयी हैं. यहां पांच महीने में कई वोटर जोड़े गए.  राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र में पांच साल की तुलना में पांच महीने में बड़ी संख्या में नए वोटर जुड़े. महाराष्ट्र विधानसभा में वोटिंग के दिन शाम पांच बजे के बाद वोटिंग में तेज इजाफा होता है. हमें फिर पता चला कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच एक करोड़ नए वोटर्स मतदाता सूची में जुड़े. वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग जवाब देना चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि क्या वोटर लिस्ट सही है या गलत? कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक डेटा क्यों नहीं देता? हमने आयोग से बार-बार डेटा मांगा लेकिन हमें नहीं दिया गया. यहां तक कि चुनाव आयोग ने हमें जवाब देने से भी इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि देश मे फर्जी वोटिंग हो रही है. हमें इस चोरी को पकड़ने में लंबा समय लगा. हमने अपने स्तर पर जांच की, जिसमें हमें छह महीने का समय लगा. हमने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर वोटर्स लिस्ट की पड़ताल की. महादेवपुरा सीट पर हम 32707 वोटों से हार गए थे. अकेली इसी सीट पर बीजेपी एक लाख से ज्यादा के मार्जिन से जीती थी. इसे हमें शक हुआ कि दाल में कुछ काला है. राहुल ने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा की महादेवपुरा विधानसभा सीट में 6.5 लाख वोटों में से एक लाख से अधिक वोटों की चोरी की गई. हमारी इंटर्नल पड़ताल में पता चला कि इनमें से एक लाख से अधिक वोटर्स डुप्लीकेट हैं या जिनके एड्रेस गलत हैं. उन्होंने कहा कि हमारी पड़ताल में वोटर्स लिस्ट में कई गड़बड़ियों का पता चला. इस वोटर लिस्ट में कई लोगों के पिता के नाम के आगे कुछ भी लिखा गया है. वोटर लिस्ट में 40 हजार मकानों के एड्रेस शून्य हैं. डुप्लीकेट वोटरों की संख्या बहुत ज्यादा है. 11 हजार संदिग्ध ऐसे हैं, जिन्होंने तीन बार वोट डाला. ये लोग कहां से आ रहे हैं? एक ही पते पर 46 वोटर्स हैं. एक कमरे के घर में 80 मतदाता हैं. ये चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत है.  राहुल गांधी ने बताया कि वोट चोरी पांच तरीकों से की जाती है. डुप्लीकेट वोटर्स 11,965 हैं. वोटर लिस्ट में ऐसे वोटर जिनका एड्रेस फर्जी हैं, उनकी संख्या 40 हजार के आसपास है. एक ही पते पर 10 हजार से ज्यादा वोटर्स रजिस्टर्ड हैं. 4132 वोटर्स ऐसे हैं वोटर लिस्ट में जिनकी फोटो इनवैलिड हैं.  वोट चोरी 5 तरह से होती है? – डुप्लीकेट वोटर्स (11,965) – फेक और इनवैलिड एड्रेस (40,009) – एक ही पते पर बल्क वोटर्स (10,452) – इनवैलिड फोटो (4132) – फॉर्म 6 का दुरुपयोग (30,000)  

आवास योजना में राहत! सीएम योगी ने लॉन्च की सस्ती घर योजना, जानें पूरी डिटेल

आगरा आगरा के ग्वालियर हाइवे स्थित ककुआ और भांडई में विकसित होने जा रही अटलपुरम टाउनशिप के पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंडों की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। बुधवार को एडीए में तैयारियां पूर्ण हो गईं।   भूखंड खरीद के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। एडीए की वेबसाइट www.adaagra.org.in और जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in पर पंजीकरण होंगे। पंजीकरण के लिए 1100 रुपये ब्रोशर शुल्क और भूखंड मूल्य का सामान्य श्रेणी में 10 प्रतिशत, आरक्षित श्रेणी में 5 प्रतिशत धनराशि जमा करानी होगी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद लॉटरी ड्राॅ खुलेगा। लॉटरी ड्राॅ के माध्यम से ही भूखंड आवंटन होगा। सेक्टर-1 के बाद सेक्टर-2 और 3 के पंजीकरण खोले जाएंगे। फिलहाल सिर्फ आवासीय भूखंडों की बिक्री होगी।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अटलपुरम टाउनशिप योजना की लाॅन्चिंग की। बुधवार को जयपुर हाउस स्थित एडीए दफ्तर में दिनभर पंजीकरण शुरू कराने की कवायद चलती रही। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नियम व शर्तें जारी हो गई हैं। पंजीकरण के लिए दोनों ऑनलाइन पोर्टल व वेबसाइट पर सेक्टर-1 के भूखंडों का ब्योरा फीड कराया जा रहा है। आरक्षण श्रेणी के अनुसार ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी भूखंडों की बिक्री होगी।   ऋण से लेकर हेल्प डेस्क की सुविधा एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि भूखंडों की बिक्री के लिए 6 सदस्यीय टीम बनाई है। एक हेल्प डेस्क खोली जाएगी। एक व्यक्ति संपत्ति विभाग, एक साइट पर, एक बैंक ऋण और एक हेल्प डेस्क पर तैनात रहेगा। किसी भी कार्य दिवस में खरीद के इच्छुक व्यक्ति साइट का निरीक्षण कर सकते हैं। भूखंडों की बिक्री जहां है जैसा है के आधार पर होगी।   ताजमहल से 12, हवाई अड्डे से 15 किमी. की दूरी अटलपुरम टाउनशिप ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई गांव में बन रही है। इसकी ताजमहल से 12 किमी. और हवाई अड्डे से 15 किमी. दूरी है। ईदगाह बस स्टैंड और कैंट रेलवे स्टेशन से 12 किमी. दूरी पर स्थित अटलपुरम के पास भांडई रेलवे जंक्शन होगा। इसे एनएच-44 के अलावा इनर रिंग रोड के रास्ते लखनऊ और नोएडा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।   भूखंडों का क्षेत्रफल   भूखंड श्रेणी क्षेत्रफल भूखंडों की संख्या दर प्रति वर्गमीटर पंजीकरण शुल्क आरक्षित के लिए पंजीकरण शुल्क सामान्य ईडब्ल्यूएस 33 से 40 वर्ग मी. 81 29,500 59,000 रु 1,18,000 रु. एलआईजी 41 से 50 वर्ग मी. 78 29,500 रु 73,750 रु 1,47,500 रु. एमआईजी-1 51 से 75 वर्ग मी. 75 29,500 रु 1,10,625 रु 2,21,250 रु. एमआईजी-3 101 से 150 वर्ग मी 80 29,500 रु 2,21,250 रु 4,42,500 रु. एचआईजी: 151 से 300 वर्ग मी 8 29,500 रु 4,42,500 रु 8,85,000 रु.   भूखंडों के लिए आरक्षण चार्ट – अनुसूचित जाति: 21 प्रतिशत – अनुसूचित जनजाति: 2 प्रतिशत – अन्य पिछड़ा वर्ग: 27 प्रतिशत – सांसद, विधायक व स्वंतत्रता सेनानी: 5 प्रतिशत – 50 वर्ष से अधिक आयु के सरकारी व सुरक्षा सेवा कर्मचारी: 5 प्रतिशत – आवास विकास, प्राधिकरण, जलकल व नगर निगम व निकाय कर्मियों के लिए: 2 प्रतिशत – दिव्यांगजन: 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण – वरिष्ठ नागरिक: 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण